samacharsecretary.com

जल्द लौटेगा करण जौहर का मशहूर चैट शो, नए सीजन में ओटीटी स्टार्स और क्रिएटर्स की होगी एंट्री

करण जौहर की फिल्मों को जितना पसंद किया जाता है, उतना ही पसंद उनके टॉक शो कॉफी विद करण को किया जाता है। कॉफी विद करण ने लंबे वक्त तक बॉलीवुड के दीवानों को एंटरटेन किया है। हालांकि, इसका लास्ट सीजन साल 2023 से 2024 के बीच प्रसारित हुआ था। उस सीजन के बाद से ही फैंस शो के अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो सकता है। कॉफी विद करण के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जियो हॉटस्टार इस चैट शो के अगले सीजन के लिए करण जौहर से बातचीत कर रहा है। कॉफी विद करण के सीजन 9 के लिए चल रही बात मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो हॉटस्टार ने शो के लिए शुरुआती बातचीत शुरू कर दी है और अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक जाता है तो फैंस को कॉफी विद करण का 9वां सीजन देखने को मिलेगा। खबर से जुड़े सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया, “करण इस चीज से अवगत हैं कि ऑडियंस बदल चुकी है। तो वो अपने सेगमेंट्स को छोटा कर सकते हैं और उन्हें आज के हिसाब से बना सकते हैं। गेस्ट लिस्ट भी बदली जाएगी, साउथ के स्टार्स, बॉलीवुड सिलेब्स, ओटीटी एक्टर्स और क्रिएटर्स नए सीजन में कॉफी विद करण के काउच पर नजर आएंगे।हालांकि, चीजें अभी शुरुआती दौर में हैं। अभी डील लॉक नहीं हुई है।” 2004 में आया था चैट शो का पहला सीजन अगर कॉफी विद करण का नौवां सीजन आता है तो ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन-कौन से गेस्ट इंड़स्ट्री की इनसाइड स्टोरीज को कॉफी विद करण के काउच पर शेयर करते हैं। कॉफी विद करण का पहला सीजन साल 2004 में आया था। 22 साल में शो के 8 सीजन आ चुके हैं। बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े चेहरे कॉफी विद करण के काउच पर नजर आ चुके हैं। 2019 में एक एपिसोड पर हुआ था बड़ा विवाद कॉफी विद करण इंडिया का सबसे पसंद किया जानेवाला चैट शो है। हालांकि, शो को लेकर एक बड़ा विवाद साल 2019 में हुआ था। शो में उस साल एक एपिसोड में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल आए थे। उस एपिसोड में हार्दिक पांड्या ने महिलाओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उस एपिसोड पर काफी बवाल हुआ था। बवाल इतना बढ़ गया था कि उस शो को हॉटस्टार से हटा दिया गया। कॉफी विद करण में सबसे ज्यादा बार करीना कपूर खान और शाहिद कपूर आए हैं। ये दोनों सिलेब्स अलग-अलग एपिसोड्स में कम से कम 8 बार शो का हिस्सा बन चुके हैं। करीना और शाहिद एक बार एक साथ भी शो में हिस्सा ले चुके हैं। उस वक्त शाहिद और करीना एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

ओटीटी फैंस के लिए खुशखबरी! रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद शुरू हुई ‘पंचायत 5’ की तैयारी, चुनावी हार के बाद बदलेगा फुलेरा का मिजाज

पंचायत सीजन 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. प्राइम वीडियो ने सीरीज के 6 साल पूरे होने पर अगले सीजन का ऐलान किया है. फुलेरा की कहानी नए ट्विस्ट के साथ लौटने वाली है  ओटीटी की दुनिया में अगर किसी सीरीज ने दिल जीतने का काम किया है, तो वो है पंचायत. गांव की सादगी, हल्का-फुल्का ह्यूमर और दिल छू लेने वाली कहानी ने इसे हर घर का फेवरेट बना दिया. अब इस सीरीज के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर ‘पंचायत सीजन 5’ की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है. खास बात ये है कि ये ऐलान उस दिन किया गया, जब सीरीज के पहले सीजन को रिलीज हुए पूरे 6 साल हो गए. इस मौके पर मेकर्स ने कुछ झलकियां भी शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. सीजन 4 को मिला भरपूर प्यार हालांकि, अभी तक सीजन 5 की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं. गौरतलब है कि साल 2020 में शुरू हुई ‘पंचायत’ हर सीजन के साथ और भी ज्यादा पॉपुलर होती गई. खासकर सीजन 4 ने तो रिकॉर्ड तोड़ व्यूअरशिप हासिल की थी और भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ट्रेंड किया था. यही वजह है कि अब सीजन 5 से भी लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं. चुनावी हार के बाद से आगे बढ़ेगी कहानी पिछले सीजन का क्लाइमैक्स काफी इमोशनल और ट्विस्ट से भरा था, जहां सचिव जी अपने करियर को लेकर बड़े फैसले के मोड़ पर थे, वहीं मंजू देवी और प्रधान जी चुनावी हार के बाद हालात संभालने में लगे थे. अब नया सीजन इसी कहानी को आगे बढ़ाएगा, जिसमें फुलेरा की दुनिया एक बार फिर हंसी, ड्रामा और इमोशन्स से भरपूर नजर आएगी.

ईरान-अमेरिका जंग के बीच फिल्ममेकर जफर पनाही की स्वदेश वापसी, नरसंहार और अमेरिकी कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा

ईरान-अमेरिका के बीच जंग खतरनाक मोड़ ले चुकी है. दोनों देश झुकने को तैयार नहीं हैं. तेल और ताकत की लड़ाई में होर्मुज की लहरों में हड़कंप मचा है. हालात और भी बिगड़ने का अंदेशा है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त फिल्ममेकर जफर पनाही ने ईरान में वापसी करके दुनिया को चौंका दिया. उन्होंने ईरान लौटने से पहले कहा कि उनके देश में हालात नरसंहार जैसा है. उन्होंने अमेरिकी कार्रवाई की निंदा भी की. अंतरराष्ट्रीय फिल्म बिरादरी जफर के इस कदम को बहुत ही सराहनीय और साहसी मान रही है. अमेरिका से युद्ध के बीच ‘इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट’ जैसी बहुप्रशंसित फिल्म बनाने वाले जफर पनाही ने स्वदेश से प्यार का इजहार किया. गौरतलब है कि जफर पनाही की ईरानी सरकार की सेंसरशिप से अदावत की कहानी किसी से छुपी नहीं है. उन्होंने पूर्व ईरानी सत्ता के खिलाफ खुली बगावत की थी. ईरानी सरकार को क्रूर और तानाशाह करार दिया, पूर्व सरकार की नीतियों की जमकर बखिया उधेड़ी और ऐसी फिल्में बनाईं जो सीधे-सीधे सत्ता की आलोचना करती थीं. राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की पीड़ा को व्यक्त करने वाली उनकी फिल्मों में दमन के खिलाफ आवाज बुलंद की गई थी. कोई हैरत नहीं कि जफर पनाही को अपने बागी तेवर की वजह से खामियाजा भी भुगतना पड़ा. नामो-निशान मिटाने वालों के खिलाफ जंग जंगी हालात में भी जफर पनाही ने ईरान की राह चुनी. अमेरिका, फ्रांस या अन्य यूरोपीय देशों में नहीं रुकना चाहा बल्कि वतन वापसी की. स्वदेश लौटने से पहले उनका एक बयान जो मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आया है, वह ध्यान देने वाला है. उन्होंने एक समारोह में कहा था कि आज ईरान में नरसंहार हो रहा है, ईस्लामी गणराज्य अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है, जो भी खून-खराबा हो रहा है, वह नामो-निशान मिटाने वालों के इरादों के खिलाफ है. पता चला है कि चारों ओर लाशों का ढेर है, जो बचे हैं वे अपने चाहने वालों की निशानियां खोज रहे हैं. ऐसे हालात में जफर ने ईरान में वापसी की. फिल्म बिरादरी से बोलने की अपील जफर पनाही ने इसके आगे जो कहा, वह और भी भावुक कर देने वाला है. उन्होंने कहा कि ये हालात कोई कहानी नहीं है. यह कोई फिल्म भी नहीं है. गोलियों से छलनी कठोर वास्तविकता है. इसी के साथ जफर पनाही ने कलाकारों और सिनेमा की विश्व बिरादरी से अपना-अपना कर्तव्य निर्वाह करने की भी अपील की. जफर ने अंतरराष्ट्रीय फिल्मकारों से इस ज्वलंत मुद्दे पर खूब बोलने और खुल के बोलने का आह्वान किया. जानकारी के मुताबिक जफर पनाही अपनी हालिया फिल्म ‘इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट’ के प्रचार अभियान के लिए ईरान से बाहर थे. इस फिल्म के लिए उनको मई 2025 में 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित पाल्मे डी’ओर पुरस्कार मिला था. वहीं 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में फ्रांस द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए नामांकन भी मिला. इसके अलावा इस फिल्म को दुनिया भर के फिल्मोत्सवों में बीसियों अवॉर्ड मिल चुके हैं. ईरान पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा ईरानी फिल्म निर्माता ने पहले कहा ही था कि तमाम दुश्वारियों के बावजूद ऑस्कर समारोह संपन्न होने के बाद वो ईरान लौट जाएंगे. उड़ान पर प्रतिबंध की वजह से जफर पहानी वाया तुर्की सड़क मार्ग से 31 मार्च को ईरान पहुंचे. उन्होंने तमाम समारोह के संबोधनों में ईरान में हिंसा और दमन के खिलाफ आवाजें उठाई. ईरान पर हमले की कठोर शब्दों में निंदा भी की. उन्होंने अमेरिकी हमले के बाद उपजे हालात को नरसंहार करार दिया. आपको बताते हैं कि आखिर क्यों अमेरिका से जंग के बीच जफर पनाही का ईरान लौटना काफी अहमियत रखता है. जफर पनाही ऐसे निर्माता-निर्देशक हैं जिनको ईरान सरकार के प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था. क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्मों में ईरान की तानाशाह सत्ता की कुरीतियों और बर्बर नीतियों की जमकर आलोचना की थी. जिसकी वजह से उन्हें एक साल जेल की सजा, दो साल तक यात्रा प्रतिबंध के अलावा उनकी फिल्ममेकिंग को भी बैन कर दिया गया था. जरा सोचिए कि फिल्ममेकर पर अगर फिल्म बनाने का प्रतिबंध लग जाए तो वह भी क्या करेगा. बैन के बावजूद छुपकर फिल्में बनाई लेकिन तमाम कड़े प्रतिबंधों के बावजूद जफर पनाही ने ईरान में रहते हुए, ईरानी सरकार के अत्याचार और दमन को सहते हुए, एक विद्रोही क्रांतिकारी की तरह छुपकर फिल्में बनाईं. उन फिल्मों में सेंसरशिप की नीतियों को जमकर धज्जियां उड़ाईं. महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ सामाजिक दमन को दिखाया. राजनीतिक विरोधियों को कुचलने की कहानी दिखाई. उन फिल्मों को प्रसिद्ध इंटरनेशनल फेस्टिवल तक लेकर पहुंचे, उनका प्रदर्शन कराया और वाहवाहियां बटोरीं. अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए. सीमित संसाधनों में बनाई गई उनकी फिल्मों का विषय और प्रस्तुतिकरण काफी सराहा गया. उनकी फिल्मों का विषय प्रमुख तौर पर सामाजिक और राजनीतिक ही होते थे. उन फिल्मों में जफर ने खास तौर पर हिरासत और निगरानी में रहने के दौरान के कठोर अनुभवों को यथार्थवादी शैली में अभिव्यक्त किया था. उनकी फिल्ममेकिंग की शैली ने संवेदना बटोर ली. जफर पनाही की प्रमुख फिल्में साल 2025 की इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट के अलावा उनकी कई और प्रमुख फिल्में हैं जो ईरान में राजनीतिक विरोधियों के दमन की कहानी कहती हैं. साल 2015 में उन्होंने द टैक्सी बनाई थी, जिसने बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में गोल्डन बियर पुरस्कार जीता. 1995 की द व्हाइट बैलून उनकी पहली फिल्म थी. इसने भी कान्स में ‘कैमरा डी’ओर’ अवॉर्ड जीता था. इनके अलावा साल 2000 की ‘द सर्कल’ एक ऐसी फिल्म थी, जो ईरान में महिलाओं के दमन की कहानी कहती है, इसने वेनिस फिल्म महोत्सव में ‘गोल्डन लायन’ जीता था तो 2006 की ऑफसाइड ऐसी फिल्म थी, जो कि स्टेडियम में लड़कों का भेष बदलकर फुटबॉल मैच देखने जाने वाली लड़कियों की कहानी है. गौरतलब है कि ईरान में तब स्टेडियम में महिलाओं का जाना मना था.

रणवीर सिंह के मुरीद हुए आमिर खान, उधर विंदू दारा सिंह ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को बताया आदिपुरुष से बेहतर

 एंटरटेनमेंट की दुनिया में हर रोज कुछ ना कुछ नये अपडेट्स आते रहते हैं. शुक्रवार 3 अप्रैल तो भी मनोजरंजन जगत में काफी हलचल दिख रही है. जहां कई नई फिल्में सिनेमाघरों में पहुंची हैं तो कई ओटीटी पर रिलीज हुई हैं. इन सबके बीच रणबीर कपूर की मच अवेटेड रामायण के टीजर को लेकर भी लोग मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे हैं. जबकि रणवीर सिंह की धुरंधर दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. तो चलिए आज की सारी एंटरटेनमेंट की खबरों के अपडेट यहां जानते हैं.  आमिर खान भी हुए धुरंधर 2 के फैन आमिर खान भी उन मशहूर हस्तियों की लंबी लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ़ की है. जैसे-जैसे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी ज़बरदस्त पकड़ बनाए हुए है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है, आमिर ने भी टीम की मेहनत की तारीफ करने के लिए कुछ पल निकाले.  आमिर खान प्रोडक्शंस के अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ हैंडल पर जाकर, उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया. इस पोस्टर में उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों को भी टैग किया है.  सोनू सूद ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद की सोनू सूद एक बार फिर संकट की घड़ी में आगे आए हैं. इस बार उन्होंने अपना ध्यान उन घरों को फिर से बनाने पर केंद्रित किया है जो हाल ही में पंजाब के कुछ हिस्सों में आई विनाशकारी बाढ़ में तबाह हो गए थे. सूद ने उन प्रभावित परिवारों को मदद पहुंचाई है जो बाढ़ के कारण पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर हुई तबाही के बाद बेघर हो गए थे. उन्होंने बताया कि हालांकि वे 100 से ज़्यादा घरों को फिर से बनाने में कामयाब रहे हैं, लेकिन अभी भी ऐसे कई और घर हैं.  सोनम कपूर ने बेबी बॉय के साथ शेयर की पहली तस्वीर सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 29 मार्च, 2026 को अपने बेटे का वेलकम किया. वहीं अपने बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद, सोनम ने सोशल मीडिया पर अपने नन्हे प्रिंस एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह उसे अपनी गोद में लिए हुए हैं; इसके साथ ही उन्होंने डिलीवरी से पहले की अपनी एक तस्वीर भी शेयर की. एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट के साथ एक लंबा-सा नोट भी लिखा है.  1000 करोड़ी बनेगी धुरंधर 2 फिल्म क्रिटिक तरण आदर्शने पोस्ट कर लिखा है कि धुरंधर 2 बॉलीवुड की पहली 1000 करोड़ी फिल्म बनने वाली है. पोस्ट में तरण ने लिखा है, " 900 नॉट आउट ‘धुरंधर 2’ 1000 करोड़ की ओर बढ़ चली है… धुरंधर द रिवेंज लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है… दूसरे हफ़्ते का ज़बरदस्त बिज़नेस साफ़ दिखाता है कि धुरंधर 2 पहली ऐसी हिंदी फ़िल्म बनने की राह पर है जो 1000 करोड़ का आँकड़ा पार करेगी. भूत बंगला के आने तक कोई बड़ी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो रही है, इसलिए इस फ़िल्म के पास इस ऐतिहासिक मुकाम को आसानी से हासिल करने का पूरा मौक़ा है. विंदू दारा सिंह ने 'रामायण' के टीजर को बताया 'आदिपुरुष' से बेहतर दिवंगत दारा सिंह ने रामानंद सागर की मशहूर सीरीज़ 'रामायण' में पवनपुत्र के किरदार से टीवी पर भगवान हनुमान को अमर कर दिया था. वहीं उनके बेटे विंदु दारा सिंह ने नितेश तिवारी की 'रामायण' का टीज़र देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है और इसे 'आदिपुरुष' से बेहतर बताया है. इसके साथ ही उन्होंने मेकर्स को सलाह दी कि उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. वीर पहाड़िया ने भाई शिखर को किया बर्थडे विश 3 अप्रैल को जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर वीर ने अपने भाई शिखर को खास अंदाज में विश किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पुराने फोटो एल्बम की झलकियां शेयर की. इनमें से एक तस्वीर में शिखर बेहद छोटे नज़र आ रहे हैं और उन्होंने रेड कलर की डंगरी पहनी हुई है. तस्वीर में उनकी मासूमियत साफ झलक रही थी. इस फोटो के साथ उन्होंने एक 'हैप्पी' स्टिकर का भी इस्तेमाल किया. डायरेक्टर संजय गुप्ता ने 'रामायण' पर साधा निशाना डायरेक्टर संजय गुप्ता अपकमिंग इंडियन एपिक फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के पहले लुक से ज़्यादा खुश नहीं हैंय गुरुवार को, डायरेक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "साफ़-साफ़ दिख रहा है वीएफएक्स कंपनियां ऑस्करr नहीं जीततीं.टेक्नीशियन जीतते हैं."डायरेक्टर ने VFX की दिग्गज कंपनी DNEG का ज़िक्र किया, जिसने 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में फ़िल्म 'ड्यून पार्ट 2' के लिए बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर जीता था.  'रामायण' के टीजर को मिल रहे मिक्स्ड रिएक्शन 'रामायण' का टीज़र ऑनलाइन रिलीज़ होने के बाद, कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने कमेंट सेक्शन में जाकर फ़िल्म के बारे में अपनी राय दी। एक यूज़र ने कमेंट किया, "इनमें से कुछ शॉट्स बहुत ज़्यादा पॉलिश किए हुए लग रहे हैं और AI जैसे दिख रहे हैं।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "इस पर 'अवतार' से भी ज़्यादा पैसे खर्च किए गए हैं, लेकिन इसकी दुनिया काफ़ी निराशाजनक लग रही है।"

कला के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने हिला देने वाले बोलों के कारण माफिया मुंडीर पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स को यह आदेश दिया कि यो यो हनी सिंह और बादशाह का विवादित और अश्लील गाना 'Volume 1' सभी प्लेटफॉर्म्स पर ब्लॉक कर दिया जाए. फेमस रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के बीच का विवाद तो सालों पुराना है, लेकिन अब उनके एक पुराने और बेहद विवादित गाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. 2000 के दशक के सबसे विवादित गाने 'माफिया मुंडीर' (वॉल्यूम 1) को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने का आदेश जारी किया है. कोर्ट ने साफ कर दिया है कि इस गाने के बोल और इसकी सामग्री किसी भी सूरत में सार्वजनिक मंचों पर रहने के लायक नहीं है. दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान बेहद सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया. अदालत ने कहा कि 'माफिया मुंडीर' गाना न केवल अश्लील और अभद्र है, बल्कि यह महिलाओं के प्रति गहरे अपमान को भी दर्शाता है. कोर्ट की अंतरात्मा हिल गई है. कोर्ट के मुताबिक, इस गाने के शब्द मर्यादा की हर सीमा को पार करते हैं और समाज में गलत संदेश फैलाते हैं. सुनवाई के दौरान यह भी कहा गया कि कला के नाम पर इस तरह की गंदगी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब इसका असर युवा पीढ़ी पर पड़ रहा हो. फैसले में क्या कहा गया? जस्टिस पुरुशेंद्र कौरव ने कहा कि गाने के बोल बेहद अश्लील, भद्दे और महिलाओं के प्रति अपमानजनक हैं, और कोई भी सभ्य समाज ऐसी सामग्री को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बने रहने की इजाजत नहीं दे सकता. कोर्ट ने दोनों सिंगर्स और गाने, उसके रीमिक्स या दूसरे वर्शन पर अधिकार का दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति को निर्देश दिया कि वे सोशल मीडिया हैंडल, म्यूजिक प्लेटफॉर्म, शेयरिंग प्लेटफॉर्म या ऑनलाइन जगहों से गाने वाले URL को तुरंत हटा दें. शुरुआत में ही, कोर्ट ने कहा कि गाने का टाइटल तो आधिकारिक आदेश में लिखा भी नहीं जा सकता, और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है. बता दें कि कोर्ट हिंदू शक्ति दल की एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें YouTube, Google और Spotify जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से गाने के वीडियो और ऑडियो हटाने की मांग की गई थी. कोर्ट में ये भी कहा गया कि हालांकि हनी सिंह और बादशाह दोनों ने इस गाने को गाने से इनकार किया है, फिर भी एक कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह के इस गाने के कुछ अंश गाए गए थे. अब इस मामले की अगली सुनवाई 7 मई को तय की गई है.

धुरंधर 2 की 900 करोड़ के पार की धाक और प्रोजेक्ट हेल मेरी और उस्ताद भगत सिंह का जानें अब तक का कलेक्शन

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' कमाई कर रही है। वीकएंड पर फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया था। इसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। फिर भी फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। आइए जानते हैं बुधवार को इस फिल्म के अलावा 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' और 'उस्ताद भगत सिंह' ने कितना कलेक्शन किया है? 'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन 'धुरंधर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला था। एक हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बुधवार को इसने 20.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसकी कमाई 27.75 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह से इस फिल्म ने 14 दिनों में कुल 920.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 250 से 300 करोड़ रुपये बताया जाता है। 'धुरंधर 2' ने 'पुष्पा 2' को छोड़ पीछे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है। भारत में 'पुष्पा 2' ने 830.10 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत के साथ 'धुरंधर 2' दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। 14 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 1466.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे। माना जा रहा है कि 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ सकती है। 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' कलेक्शन हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने बुधवार यानी सातवें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 22.24 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज हुई थी। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह रणवीर सिंह को टक्कर दे रही है। इसने वर्ल्डवाइड कुल 1400 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 1466.47 करोड़ रुपये कमाए हैं। उस्ताद भगत सिंह सिनेमाघरों में 19 मार्च को 'धुरंधर 2' के साथ 'उस्ताद भगत सिंह' रिलीज हुई थी। तेलुगु में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस अपना दम नहीं दिखा सकी। बुधवार को इसने 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 14 दिनों में इस फिल्म ने कुल 71.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें पवन कल्याण अहम किरदार में हैं।    

अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर को अल्स्टर यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित और 60 साल पुराने उस शहर के किस्से ने भावुक किया

बॉडीबिल्डर और हॉलीवुड एक्शन स्टार को हाल ही उत्तरी आयरलैंड की अल्स्टर यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। यह सम्मान उसी शहर में दिया गया, जहां 60 साल पहले अर्नोल्ड को पहली बार लोगों के सामने अंग्रेजी में बोलना पड़ा था और हालत खराब हो गई थी। उन्होंने किस्सा सुनाया है। 'टर्मिनेटर' जैसी कई फिल्मों में नजर आए पॉपुलर हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर को हाल ही उत्तरी आयरलैंड की अल्स्टर यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। 78 साल की उम्र में उन्हें यह सम्मान मिला और ठीक उसी शहर में दिया गया, जहां वह करीब 60 साल पहले गए थे। तब वह एक बॉडीबिल्डर थे और पब्लिक के सामने बोलने में भी हिचकिचाते थे। तब अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर की अंग्रेजी भी अच्छी नहीं थी। अब जब दशकों बाद अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर फिर बेलफेस्ट नाम के उसी शहर में पहुंचे, जहां छह दशक पहले गए थे, तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। जब अर्नोल्ड को लगा वो मरने वाले हैं Arnold Schwarzenegger ने उस घटना का जिक्र किया, जिसके कारण वह लोगों के बीच बोलने के अपने डर से बाहर निकल पाए। साथ ही बताया कि तब उन्हें लगा था कि जैसे वह मरने वाले हैं। अर्नोल्ड जब सम्मान लेने के लिए स्टेज पर गए, तो उन्होंने अपनी उस पहली जर्नी को याद किया, जब वह पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी अपने कदम जमाने की कोशिश कर रहे थे। साल 1966 की घटना, अंग्रेजी में बोलने में थी दिक्कत 'पीपल' मैगजीन के मुताबिक, अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर ने साल 1966 में अपने साथ घटी एक घटना का जिक्र किया। तब उन्होंने एक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता जीती थी, और उसके बाद अंग्रेजी में सबके सामने बोलना पड़ा था। उस वक्त को अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर की बुरी हालत हो गई थी। उस घटना का जिक्र करते हुए अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर बोले, 'लोग अकसर कहते हैं कि आयरिश लहजे के साथ शुरुआत में आपको कितनी मुश्किल हुई होगी। तो मैंने कहा कि मुझे तो पता ही नहीं था कि कोई लहजा या एक्सेंट भी होता है क्योंकि मैं अंग्रेजी नहीं बोलता था। इसलिए मेरे मुंह से बस यही शब्द निकलते थे- आई नो स्पीक अंग्रेजी।' मैं अंग्रेजी नहीं बोलता था। इसलिए मेरे मुंह से बस यही शब्द निकलते थे- आई नो स्पीक अंग्रेजी। अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर ने सुनाया पूरा किस्सा, लोगों ने बढ़ाया था हौसला बेशक, अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर को उस दिन लोगों के सामने अंग्रेजी में बोलने में दिक्कत हो रही थी, पर एक्टर ने बताया कि लोगों उन्हें कितना अच्छा रिस्पॉन्स दिया था कि कम से कम उन्होंने बात करने की कोशिश तो की। वह बोले, 'सब लोग उछल पड़े और मुझे जोरदार तालियां बजाकर बधाई दी। फिर होस्ट ने कहा कि उन्हें बता दो कि तुम वापस आओगे। और मैंने कहा कि आई कम बैक। उस वक्त मैं 'आई विल बी बैक' नहीं बोल पाता था। वो 'टर्मिनेटर' में था तो मैंने कहा कि आई कम बैक। फिर सबने खड़े होकर मेरे लिए तालियां बजाईं। होस्ट ने भी तारीफ की और कहा कि अर्नोल्ड, यह शानदार था। पहली बार पब्लिकली बोलते हुए तुमने बहुत अच्छा काम किया और तुम्हारी अंग्रेजी भी बहुत अच्छी थी।' अर्नोल्ड बोले- लोगों के सामने बोलते हुए लगा मर ही जाऊंगा अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर ने उस घटना को अपने करियर का टर्निंग पॉइंट बताया और कहा, 'जब मैं वहां से निकला तो लोगों के सामने बोलते समय मुझे लगा जैसे मैं मर ही जाऊंगा, लेकिन दर्शक बहुत ही हौसला बढ़ाने वाले थे।' अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर, एक्टर अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर का करियर, बॉडीबिल्डिंग और फिल्में अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर एक प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर रहे हैं। उन्होंने 15 साल की उम्र में वेट लिफ्टिंग शुरू की थी और 20 साल की उम्र में मिस्टर यूनिवर्स बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने 7 बार मिस्टर ओलंपिया का टाइटल जीता। यही नहीं, अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर ने बॉडीबिल्डिंग पर कई किताबें भी लिखी हैं। फिर बॉडीबिल्डिंग से रिटायर होने के बाद अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर ने फिल्मी दुनिया में कदम रखे और एक्शन स्टार बनकर छा गए। उन्हें Conan the Barbarian, Conan the Destroyer और 'टर्मिनेटर' जैसी फिल्मों में खूब पसंद किया गया।  

टीवी सीरियल्स में क्यों दिखाया जाता था एक ही सीन तीन बार और एकता कपूर ने सालों पुराने इस राज से अब उठाया पर्दा

अगर आप टीवी सीरियल्स देखते हैं या पहले कभी देखा होगा तो आपने नोटिस किया होगा कि कैसे जब भी सीरियल में कुछ शॉकिंग होता है या कुछ हैरान करने वाला बोला जाता है उस सीन को तीन बार दिखाया जाता है। इस चीज का सोशल मीडिया पर कई बार मजाक भी उड़ाया जाता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। अब के सीरियल्स में ये चीज कम देखने को मिलती है, लेकिन पहले ये चीज लगभग हर सीरियल में देखने को मिलती थी। अब टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर ने इस राज से पर्दा हटाया है। रिपीट वाले इफेक्ट का एक कारण था बजट एकता कपूर ने बताया कि टीवी सीरियल्स का बजट इतना ज्यादा नहीं होता था। बजट इतना छोटा होता था कि हमारे पास वो इफेक्ट्स करने के लिए या हाई पॉइंट करने के लिए तीन ही चीजें थीं- रिपीट स्विच पन्स, बैकग्राउंड म्यूजिक एंड ज़ूम इन ज़ूम आउट्स। तो उस इफेक्ट को डालने का एक कारण कम बजट भी होता था। महिलाओं के लिए बनाए जाते थे टीवी सीरियल्स दूसरा कारण बताते हुए MK Talks के साथ खास बातचीत में एकता कपूर ने बताया कि डेली सोप्स की टारगेट ऑडियंस घर की महिलाएं होती हैं। टीवी सीरियल्स को बड़ी संख्या में घर की महिलाएं या लड़कियां देखती हैं। एकता कपूर ने कहा, “लेडीज के लिए शोज बनाए जाते हैं। लेकिन लेडीज जब टीवी देखने बैठती हैं शाम तो कभी खाने का वक्त हो जाता है, या वो किसी और काम में लगी होती हैं। पति, बच्चे, माता-पिता खाना खाने बैठे हैं। रोटियां मांग रहे हैं। तो ये उन लेडीज के लिए होता था कि अगर आप किचन में हो और टीवी पर ये वाला इफेक्ट बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ आता था तो उनको (लेडीज) पता होता था कि स्टोरी में कोई टर्निंग पॉइंट है। तो वो भाग के आती थी बाहर। वो ट्विस्ट वो देखती थीं।” महिलाओं के लिए ही सीरियल्स में डाला जाता था वो इफेक्ट उस वक्त कोई रिकॉर्ड करने का ऑप्शन तो होता नहीं था तो लेडीज को कैसे बताया जाए कि कोई बड़ा ट्विस्ट आया है शो में। इस इफेक्ट से उन्हें पता चल जाता था और वो आकर वो सीन देख लेती थीं। एकता कपूर ने अपनी बातचीत से साफ कर दिया कि टीवी सीरियल्स में वो इफेक्ट जानबूझकर डाला जाता था। टीवी सीरियल में तीन बार वाला इफेक्ट डालने का एक कारण ये भी होता है कि उस इफेक्ट से शो में ड्रामा और सस्पेंस बढ़ जाता है जिसकी वजह से लोग और दिलचस्पी से उस शो को देखते हैं।

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की नई रिलीज डेट आई सामने और 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देंगे भाईजान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म की रिलीज डेट के पोस्टपोन होने के बाद से फैंस काफी निराश हो गए थे. वहीं अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है, जिससे फैंस की भी एक्साइटमेंट तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर भी सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ अचानक से ट्रेंडिंग टॉपिक बन गई है. चलिए जानते हैं सलमान खान की ‘मातृभूमि’ अब किस दिन रिलीज हो सकती है? ‘मातृभूमि’ हुई पोस्टपोन सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को पहले 10 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा था. लेकिन बाद में इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया, जिससे फैंस का दिल टूट गया था. वहीं हाल ही में कुछ टाइम पहले फिल्म का नाम भी बदल दिया गया. पहले ये फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से रिलीज होने जा रही थी, जबकि अब ये ‘मातृभूमि’ के नाम से रिलीज की जाएगी. ‘मातृभूमि’ कब होगी रिलीज? बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के अनुसार ‘मातृभूमि’ अब 15 मई को सिनेमाघरों में ये फिल्म रिलीज होने जा रही है. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की बची हुई शूटिंग भी पूरी हो चुकी है और मेकर्स का मानना है कि अब इस फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज किया जाना चाहिए. हालांकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. लेकिन इस अपडेट्स से फैंस के चेहरे पर चमक आ गई है. ‘मातृभूमि’ की स्टारकास्ट बता दें सलमान खान की इस फिल्म का काफी लंबे समय से क्रेज देखने को मिल रहा है. अपूर्वा लखिया के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में चित्रांगदा सिंह भी हैं. वहीं फिल्म का पहला लुक भी रिलीज हो चुका है. इसके साथ ही रिपब्लिक डे के मौके पर फिल्म के ‘मातृभूमि’ गाने को रिलीज किया गया था, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया. फैंस को ये गाना काफी पसंद भी आया.

रणबीर कपूर की रामायण का टीजर रिलीज और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अवतार में रणबीर ने जीता फैंस का दिल

 रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ‘रामा’ टीजर रिलीज हो चुका है. राम अवतार में रणबीर सिंह छा गए हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के टीजर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं अब फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है और फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी तेज हो गई है. ‘रामायण’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. हर कोई रणबीर कपूर के लुक का कायल हो गया है और सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के लुक की तारीफों के पुल बांध रहा है. रणबीर कपूर ने जीत लिया दिल ‘रामायण’ के ‘रामा’ टीजर में रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में बेहद दिव्य लग रहे हैं. इस टीजर को प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर रिलीज किया है. टीजर में रणबीर कपूर के राम अवतार को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. रणबीर कपूर ने राम बनकर ऑडियंस के दिलों में टीजर से ही जगह बना ली है. अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. रावण की भी दिखी झलक वहीं टीजर में रणबीर कपूर के लुक के साथ-साथ म्यूजिक भी मजेदार है. 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर के हर सीन ने दिल जीत लिया. टीजर के हर सीन में जहां रणबीर कपूर ही राम बनकर छाते हुए दिखाई दिए तो वहीं टीजर के लास्ट में रावण बने यश की भी झलक दिखाई गई. इसके साथ ही रावण के पुष्पक विमान भी देखने में बेहद खूबसूरत लगा. इससे साफ है कि सिनेमाघरों में इस फिल्म का म्यूजिक और VFX ऑडियंस का दिल जीत लेगा. कब रिलीज होगी फिल्म? रणबीर कपूर और यश की ये फिल्म 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ यश, साई पल्लवी और सनी देओल भी लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म 2 पार्ट्स में रिलीज होने जा रही है. जहां एक पार्ट इस दिवाली रिलीज होगा तो दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा.