samacharsecretary.com

खाड़ा गांव में हाथियों का कहर: घर ध्वस्त, दो गायों की मौत

शहडोल, मध्यप्रदेश में अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा गांव में सोमवार को छत्तीसगढ़ से आए तीन हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने बलराम केवट के मकान पर हमला कर उसमें रखा अनाज खा लिया, वहीं बगीचे में बंधी दो गायों को कुचलकर मार डाला।  घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया और नुकसान का सर्वे किया गया। वनकर्मियों ने हाथियों की लोकेशन के आधार पर गांव में मुनादी कराते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया तथा उन्हें पक्के मकानों में रहने और अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर हटाने की अपील की।  

नकली दस्तावेजों के सहारे डॉक्टर बना युवक, भोपाल कोर्ट का सख्त फैसला—तीन साल की जेल

भोपाल जिला कोर्ट ने फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र के आधार पर मेडिकल सीट हासिल करने वाले एक डाक्टर को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है। 23वें अपर सत्र न्यायाधीश अतुल सक्सेना की अदालत ने आरोपित सुनील सोनकर को जालसाजी का दोषी पाते हुए 3 वर्ष के कठोर कारावास और 2000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।यह मामला वर्ष 2010 की पीएमटी परीक्षा से जुड़ा है। आरोपित सुनील सोनकर ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। मध्यप्रदेश राज्य कोटे की सीट का अनुचित लाभ उठाने के उद्देश्य से आरोपित ने कूटरचित (फर्जी) मूल निवासी प्रमाण पत्र तैयार करवाया और उसे प्रवेश प्रक्रिया के दौरान पेश किया।   एसटीएफ ने धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर एसटीएफ थाना भोपाल ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी और दस्तावेजों की कूटरचना (धारा 420, 467, 468 और 471) के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले की पैरवी विशेष लोक अभियोजक अकील खान और सुधाविजय सिंह भदौरिया ने की। अभियोजन द्वारा पेश किए गए पुख्ता सबूतों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने माना कि आरोपित ने एक योग्य उम्मीदवार का हक मारकर फर्जी तरीके से सीट हासिल की थी। साक्ष्यों से सहमत होते हुए अदालत ने आरोपित को विभिन्न धाराओं में दोषसिद्ध ठहराते हुए सजा का ऐलान किया।

सवर्ण होने के बावजूद UGC नियमों के पक्ष में उतरे गुरु रहमान, बोले– शिक्षा में बदलाव ज़रूरी

पटना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए समानता नियमों को लेकर बिहार समेत देश भर में हंगामा मचा है। खासकर सवर्ण वर्ग के लोग इन नियमों का विरोध कर रहे हैं। इस बीच पटना के चर्चित कोचिंग शिक्षक गुरु रहमान ने यूजीसी के नए इक्विलिटी रूल्स का समर्थन किया है। उनका कहना है कि वह खुद सवर्ण हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी में उन्होंने धर्म, लिंग, जाति के आधार पर भेदभाव होते देखा है। इसलिए समानता लाने के लिए ये नियम जरूरी हैं।   बातचीत में गुरु रहमान ने मंगलवार को कहा, "मैं खुद सवर्ण हूं, बावजूद इसके जिस यूनिवर्सिटी से मैंने पढ़ाई की, वहां देखा है कि लोगों के साथ भेदभाव होता है। इसलिए मैं यूजीसी के नए नियमों का समर्थन करता हूं। समानता तभी आएगी जब लोगों के मन में भय रहेगा। भय का वातावरण इसलिए पैदा किया गया है ताकि कोई किसी के खिलाफ न बोले। जब कोई किसी के विरूद्ध नहीं बोलेगा तो अपने आप समानता आ जाएगी।" गुरु रहमान ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि सरकार का यह फैसला ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि जिस परिस्थिति में यूजीसी इक्विटी बिल लाया गया है, सवर्ण चाहे इसका विरोध करे, उनका भी विरोध करे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बता दें कि यूजीसी ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में एससी, एसटी और ओबीसी स्टूडेंट्स के साथ भेदभाव को रोकने के लिए इक्विटी नियम लागू किए हैं। सवर्ण वर्ग इसका विरोध कर रहा है। जनरल कैटगरी के छात्र-छात्राओं और लोगों क कहना है कि इन नियमों का दुरुपयोग किया जा सकता है। देश भर में इस पर हंगामा मचा हुआ है। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। उत्तर प्रदेश में एक भाजपा नेता और एक अधिकारी ने पद से इस्तीफा भी दे दिया।  

सांसद नवीन जैन द्वारा केन्द्रीय कारागार सागर के हथकर्घा केन्द्र का अवलोकन

सागर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जैन धर्म के सर्वोच्च्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के द्वितीय समाधि स्मृति दिवस के अवसर कार्यक्रम के क्रम में मध्य प्रदेश के जिला सागर के केंद्रीय कारागार पहुंच कर सांसद नवीन जैन ने आचार्य श्री की प्रेरणा से शुभारम्भ हुआ विद्यासागर जी महाराज हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन कर मौजूद कैदियों से वार्ता की। आचार्य श्री की प्रेरणा से लगभग 150 से अधिक विभिन्न स्थानों पर हथकरघा के माध्यम से व्यक्ति स्वावलंबी हो रहे हैं और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प में अपना भागीदारी सुनिश्चित कर रहें हैं। यह हथकरघा के माध्यम पूर्ण रूप से अहिंसक वस्त्र होने के साथ साथ त्वचा रोग से भी बचाव के साथ स्वदेशी भावना की सिद्धि होती है। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन,जिला कारागार अधीक्षक मनोज मिश्रा जी,हरिओम जी,रेखा दीदी जी,नीलम दीदी जी, मुकेश जैन जी ढाना,सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।।

पीएससी एवं कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से की जा रही भर्ती प्रक्रिया की नियमित करें समीक्षा : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

औपचारिकताओं की प्राथमिकता से करें पूर्ति चिकित्सकीय अधोसंरचना विकास कार्यों और उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा कर दिए निर्देश भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। बैठक में चिकित्सकीय सहायक चिकित्सकीय मैनपावर भर्ती से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मेडिकल ऑफिसर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से सीधे जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा की पीएससी एवं कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से की जा रही भर्ती प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जाये। समस्त औपचारिकताओं की प्राथमिकता से पूर्ति की जाये। बैठक में एएनएम के शेष रिक्त पदों पर प्राथमिकता से पूर्ति के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती के लिए वर्तमान में उपलब्ध मॉडलों की विस्तृत समीक्षा कर शीघ्र आवश्यक भर्तियों की प्रक्रिया प्रारंभ की जाय। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को फर्स्ट रेफरल यूनिट के रूप में विकसित करने के लिए विशेषज्ञों की समय पर पदस्थापना अनिवार्य है। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी तथा मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकेगा। बताया गया कि अग्रेषित 1377 विशेषज्ञ भर्ती प्रक्रिया में 500 विशेषज्ञों की सूची प्राप्त हो चुकी है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नर्सिंग शिक्षकों की भर्ती में आ रही व्यवहारिक एवं प्रक्रियात्मक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए भर्ती से संबंधित नियमों में आवश्यक संशोधन की कार्यवाही की समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विभागीय जानकारी और स्पष्टीकरण शीघ्र सामान्य प्रशासन विभाग को अग्रेषित करने के निर्देश दिए ताकि मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके और नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मेडिकल कॉलेज बुधनी, मंडला, सागर एवं रीवा में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पुनरीक्षित स्वीकृति से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय-सीमा में पूर्ण की जाएं, जिससे विकास कार्यों में किसी प्रकार का विलंब न हो और शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय सुविधाओं का विस्तार निर्धारित समय में किया जा सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा, ग्वालियर, जबलपुर सहित चिन्हित मेडिकल कॉलेजों में उन्नत कैंसर उपचार सुविधाओं के विस्तार के लिए अधोसंरचना विकास एवं आवश्यक उपकरणों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार उपलब्ध कराना है, जिससे मरीजों को अन्यत्र रेफर करने की आवश्यकता कम हो। सीएम केयर्स योजना के क्रियान्वयन के लिए की जा रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर मंत्रि-परिषद की स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन कार्यों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए गए कि बजट की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय अधोसंरचना विकास कार्यों में विभागीय उदासीनता के कारण किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज बुधनी, छतरपुर और दमोह में आगामी-सत्र से संचालन प्रस्तावित है, इसके लिए अधोसंरचना विकास कार्य पूर्ति चरण में हैं। संचालन के लिए फर्नीचर, उपकरण और आवश्यक शैक्षणिक और सहायक मैनपावर भर्ती का कार्य भी समय से पूर्ण करें, जिससे एनएमसी अनुमोदन की कार्यवाही पूर्ण की जा सके। बैठक में आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री धनराजू एस, एमडी एमपीपीएचएससीएल श्री मयंक अग्रवाल, संचालक स्वास्थ्य श्री दिनेश श्रीवास्तव, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अरुणा कुमार, संचालक श्रीमती मल्लिका निगम नागर, संचालक वित्त (एनएचएम) श्री वीरभद्र शर्मा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

उद्यमिता की उड़ान: ‘स्टार्टअप आइडिया टू स्केल’ थीम पर एमएसएमई झांकी ने खींचा ध्यान

भोपाल . एमएसएमई की "स्टार्टअप आइडिया टू स्केल” थीम पर आधारित झांकी बनी आकर्षण का केंद्र गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में लाल परेड मैदान पर के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा “Startup – Idea to Scale” थीम पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया गया। झांकी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के प्रथम दृश्य में यूनिकॉर्न (Unicorn) को प्रदर्शित किया गया, जो राज्य में स्टार्टअप्स की वैश्विक सफलता, नवाचार आधारित उद्यमिता एवं सतत (Sustainable) विकास का प्रतीक है। यह दृश्य मध्यप्रदेश में विकसित हो रहे सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम को दर्शाता है। झांकी में आगे आधुनिक इलेक्ट्रिक परिवहन, रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन, मेगा इनक्यूबेशन/इनोवेशन सेंटर, हेल्थ-टेक, शिक्षा एवं कौशल विकास में एआर/वीआर तकनीक तथा स्टार्टअप्स की विकास यात्रा को IDEA → PROTOTYPE → GTM (Go-To-Market) → SCALE चरणों के माध्यम से प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया। अंतिम दृश्य में आधुनिक बुलेट ट्रेन के माध्यम से तेज, सतत एवं भविष्य उन्मुख औद्योगिक विकास का प्रतीकात्मक चित्रण किया गया। यह सम्पूर्ण झांकी आयुक्त उद्योग  दिलीप कुमार के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा तैयार एवं प्रस्तुत की गई, जिसके माध्यम से एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स की भूमिका को रेखांकित करते हुए वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य का सशक्त संदेश दिया गया।  

उपभोक्ताओं को मिले गुणवत्तापूर्ण बिजली : ऊर्जा मंत्री तोमर

बिजली की ट्रिपिंग कम से कम हो समाधान योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी भोपाल किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और उद्योगों को सतत् एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ट्रिपिंग की समस्या कम से कम होनी चाहिए। समाधान योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात मंगलवार को विभागीय योजना की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा के दौरान कही। मंत्री श्री तोमर ने मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंताओं से बात कर विद्युत आपूर्ति और समाधान योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रबी सीजन में किसानों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। मेंटेनेंस में कोताही नहीं बरतें। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि समाधान योजना में कितना बिजली बिल बकाया है, कितना वसूली योग्य है और कितना वसूली योग्य नहीं है, इसकी पूरी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि बड़े डिफॉल्टरों के विरूद्ध पहले कार्रवाई करें। मंत्री श्री तोमर ने जोर देकर कहा कि उपभोक्ताओं को अच्छी बिजली दें और साथ ही अच्छी वसूली भी करें। गलत बिजली बिलों को सुधारने की कार्यवाही प्राथमिकता से करें। कार्यों पर लापरवाही पर नोटिस जारी करें। समाधान योजना में अभी तक जमा हुए 745 करोड़ 92 लाख रूपये समाधान योजना में अभी तक 745 करोड़ 92 लाख रूपये उपभोक्तओं द्वारा जमा कराएं जा चुके है। इन उपभोक्ताओं के 301 करोड़ 40 लाख रूपये के सरचार्ज माफ किये गए है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के अंतर्गत 150 करोड़ 22 लाख, मध्य क्षेत्र में 469 करोड़ 47 लाख और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी में 126 करोड़ 23 लाख रूपये जमा हुए हैं। बैठक में सचिव ऊर्जा श्री विशेष गढ़पाले, एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी श्री अनूप सिंह, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी श्री ऋषि गर्ग एवं तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों के चीफ इंजीनियर और एसई उपस्थित थे।  

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती और लूट के मामलों का पर्दाफाश

भोपाल. लगभग 97 लाख 50हजार रूपए की चोरी गई संपत्ति जप्त, 10 आरोपी गिरफ्तार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा निरंतर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, पुलिस ने खंडवा और मुरैना जिले में हुई गंभीर डकैती व लूट की घटनाओं का सफल एवं त्वरित खुलासा किया है। पुलिस की विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 97लाख 50हजार रूपएमूल्य की सामग्री जप्त कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुरैना – हाईवे पर हुई लूट की घटना का 04 दिनों में खुलासा थाना सिविल लाइन पुलिस ने हाईवे पर हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 22 जनवरी को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि लगभग 03 बजे एसआरडी कॉलेज के पास ए.बी. रोड मुरैना पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी अर्टिका कार को ओवरटेक कर रोककर हथियार के बल पर लगभग 19 लाख रूपएनगद लूट लिए गए। घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा हाईवे पर हुई लूट की गंभीर घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र पतारसी, गिरफ्तारी एवं माल-मशरूका की बरामदगी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं घटना स्थल पर मिले भौतिक साक्ष्य एवं अन्य साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। तदोपरांत घटनास्थल एवं आगे के रास्ते पर लगभग 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज चैक किया गया, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। फरियादी के वाहन चालक की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई, वाहन चालक द्वारा फरियादी को अपने वाहन में बैठाते समय वाहन मालिक से मिलना एवं घटना के समय वाहन मालिक की उपस्थिति भी घटनास्थल पर पाई गई। उपरोक्त साक्ष्यों के आधार परवाहन चालक से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने वाहन मालिक को पैसों की जानकारी देकर उक्त लूट अपने अन्‍य साथियों के साथकरना स्वीकार किया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना के मुख्य आरोपी सहित प्रकरण में शामिल 06 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 18लाख 50 हजार 200 रूपएनगद, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार एवं एयर गन सहित लगभग 27 लाख 50 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है। खंडवा – सराफा व्यापारी से हुई डकैती का पर्दाफाश जिले के पुनासा क्षेत्र में घटित सराफा व्यापारी के साथ हुई सनसनीखेज डकैती की घटना को पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पर्दाफाश किया है। घटना में अज्ञात बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर सोने-चांदी के आभूषणों से भरे बैग लूटे गए थे तथा घटना के दौरान मारपीट एवं फायरिंग भी की गई थी। पुलिस द्वारा गठित विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी विश्लेषण, पारंपरिक पुलिसिंग, मुखबिर तंत्र एवं अंतर-जिला समन्वय के माध्यम से संगठित गिरोह की पहचान करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से सोने के आभूषण, नकद राशि, एक देशी पिस्टल एवं मोबाइल फोन सहित लगभग 71 लाख 50 हजार रूपए की सामग्रीजप्तकी है । दोनों जिलों में की गई इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश पुलिस संगठित अपराध, डकैती एवं लूट जैसी गंभीर घटनाओं पर त्वरित, तकनीकी एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।  

तोगड़िया का बड़ा बयान: शंकराचार्य–योगी विवाद पर बोले ‘परिवार में तकरार सामान्य’

अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया अयोध्या पहुंचे। उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय ने रामलला का दर्शन कराया। इसके पहले तीर्थ क्षेत्र भवन रामकोट में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर कहा कि शंकराचार्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूजनीय हैें। भाइयों में तकरार हो जाती है लेकिन फिर सब ठीक हो जाएगा।   प्रवीण तोगड़िया ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि 500 सालों की प्रतीक्षा के बाद राम मंदिर निर्माण का होना देशवासियों के लिए प्रसन्नता और गर्व की बात है। उन्होंने अयोध्या वासियों को इसका श्रेय देते हुए कहा कि विभिन्न संगठनों व पूरा देश इस लड़ाई में अंतिम 40 साल में साथ खड़ा हुआ और गिलहरी की तरह अपनी भूमिका निभाई। साढ़े चार सौ साल तक यह लड़ाई अवध के लोगों ने लड़ी। यहां के पूर्वजों ने इस लड़ाई के लिए संकल्प लेकर नंगे पाव रहे और उपानह (पदवेश) का त्याग कर दिया। शंकराचार्य और योगी दोनों पूजनीय उन्होंने एक सवाल पर कोई टिप्पणी किए बिना कहा कि शंकराचार्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों हमारे लिए पूजनीय है। भाईयों में आपस में तकरार हो जाती है लेकिन फिर सब ठीक हो जाएगा। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने चारों धाम यात्रा में गैर हिन्दूओं का प्रवेश वर्जित कर बहुत पुण्य का काम किया है। उन्होंने मांग की कि हिंदू मंदिरों के बाहर फूल व पूजा सामग्री भी बेचने से भी गैर हिन्दूओं को वंचित किया जाना चाहिए। इसी तरह से एसआईआर मामले पर उनका कहना था कि हिन्दुस्थान में किसी घुसपैठिए व बांग्लादेशी को रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें बाहर किया जाना चाहिए। इसके अलावा यूजीसी के संशोधित प्रावधानों पर कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे इसलिए हिन्दू समाज में जाति के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।  

गणतंत्र दिवस की झांकियों में छाई ‘लखपति दीदी’, महिला आत्मनिर्भरता की झलक

भोपाल. गणतंत्र दिवस पर "लखपति दीदी" थीम पर जिलों में हुआ झांकी प्रदर्शन मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 26 जनवरी 2026 को पहली बार "लखपति दीदी" थीम पर मिशन अंतर्गत विभिन्न जिलों में झांकी प्रदर्शित की गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलों में आयोजित समारोहों में प्रदर्शित की गई इन झांकियों में अधिकांश जिलों को पुरस्कार मिले हैं। उज्जैन जिले मे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तराना विकास खण्ड के डबलाहरदू ग्राम की ड्रोन दीदी  मती रूपाली मोदी को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए मंच से सम्मानित किया। इसी क्रम में जिलों द्वारा झांकी प्रदर्शन किया गया 38 जिलों द्वारा इसी विषय पर झांकी निकाली गई। इसमें से 10 जिलों ने प्रथम स्थान, 7 जिलों ने द्वितीय एवं 7 जिलों ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया है। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने बाले जिलों में खरगोन, सिंगरोली, पन्ना, ग्वालियर, कटनी, नीमच, सतना, मैहर, शहडोल एवं बालाघाट शामिल हैं। द्वितीय पुरस्कार रायसेन, उज्जैन, मुरैना, लीराजपुर, झाबुआ, देवास एवं रतलाम जिले ने हासिल किया है। तृतीय पुरस्कार सीहोर, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, उमरिया, छतरपुर, इंदौर एवं हरदा जिले ने प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी आजीविका मिशन  मती हर्षिका सिंह ने जिलों में प्रदर्शित होने बाली झांकियों में मिशन अंतर्गत "लखपति दीदी" थीम को शामिल करते हुए झांकी प्रदर्शन के लिए निर्देशित किया था।