samacharsecretary.com

सरकारी रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस के रखरखाव की व्यवस्था में बदलाव, प्राइवेट एजेंसियां संभालेंगी मेंटेनेंस

भोपाल  मध्य प्रदेश में सरकारी रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस के रखरखाव की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने निर्देश दिए हैं कि अब इन भवनों का मेंटेनेंस प्राइवेट एजेंसियों के माध्यम से कराया जाएगा, जिससे सुविधाओं की गुणवत्ता बेहतर हो और समय पर सुधार कार्य हो सकें। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह नई व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। पहले चरण में बड़े शहरों को शामिल किया जाएगा, जहां सरकारी भवनों का उपयोग अधिक होता है और रखरखाव की जरूरत भी ज्यादा रहती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और रीवा जैसे प्रमुख शहरों के सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस इस योजना के तहत लाए जाएंगे। निगरानी और शिकायत निवारण होगा बेहतर बैठक में अधिकारियों को बताया गया कि प्राइवेट एजेंसियों के जरिए मेंटेनेंस होने से नियमित निगरानी संभव होगी और शिकायतों का समय पर समाधान किया जा सकेगा। इससे सरकारी अतिथि गृहों में साफ-सफाई, मरम्मत और सुविधाओं की स्थिति बेहतर होगी तथा आगंतुकों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा।  

राजनांदगांव में डेढ़ करोड़ की अवैध धान जब्त

राजनांदगांव. जिले में 1.46 करोड़ का अवैध धान पकड़ाया है। गुरुवार रात रानीतालाव-पाटेकोहरा के बीच पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग की। इस दौरान महाराष्ट्र से आ रहे 6 बड़े ट्रकों को रोका गया। इसके साथ ही अलग-अलग चेकपोस्ट पर 4 गाड़ी पकड़ाई। जांच करने पर सभी गाड़ियों में धान मिले, जिसका कोई दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी गाड़ियों को जब्त किया और 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित चेकपोस्ट और नाकों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही थी। इसी सतर्कता के परिणामस्वरूप पाटेकोहरा बैरियर और एनएच 53 (रानीतालाव-पाटेकोहरा के बीच) पर चेकिंग के दौरान महाराष्ट्र की ओर से आ रहे 6 बड़े ट्रकों को रोका गया। जांच करने पर इन ट्रकों में अवैध रूप से लाया जा रहा धान मिला। इसके अलावा कई अन्य चेकपोस्ट पर 4 छोटे पिकअप वाहनों को भी अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। कुल 2170 कट्टा (लगभग 845 क्विंटल) धान और 10 वाहन (6 ट्रक और 4 पिकअप) जब्त किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 46 लाख 90 हजार 800 रुपये है।

साफ मौसम से त्रिवेणी में दो दिनों में स्नान करने वालों की संख्या 2 करोड़ के पास पहुंची

माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उठी आस्था की लहर, 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी साफ मौसम से त्रिवेणी में दो दिनों में स्नान करने वालों की संख्या 2 करोड़ के पास पहुंची साधु-संतों और कल्पवासियों के साथ किन्नर अखाड़े ने भी किया भव्य स्नान, हर-हर महादेव की हर तरफ गूंज मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर रही चौकसी, सक्रिय और सतर्क प्रशासनिक मशीनरी से स्नान पर्व सकुशल संपन्न प्रयागराज में मकर संक्रांति स्नान पर्व में माघ मेला में 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान – ऋषिराज, मेला अधिकारी प्रयागराज प्रयागराज में मकर संक्रांति पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ा। त्रिवेणी तट पर आयोजित माघ मेले के दूसरे स्नान पर्व पर देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। प्रशासन की तरफ से की गई चाक चौबंद व्यवस्था के चलते माघ मेले का दूसरा स्नान पर्व सकुशल संपन्न हो गया। माघ मेला क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पुण्य स्नान करने का सिलसिला शुरू हो गया। कल्पवासियों ने त्रिवेणी तट पहुंच कर संगम में आस्था की डुबकी लगाई और खिचड़ी, गुड़ का दान कर संक्रांति की परम्परा को पूरा किया। दंडी साधुओं और आचार्य सम्प्रदाय के संतों ने नजदीकी गंगा घाटों पर डुबकी लगाई और उत्तरायण भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की। माघ मेले में अखाड़ों के स्नान की परम्परा नहीं है, लेकिन अखाड़ों से जुड़े कई नागा संन्यासी भी संक्रांति स्नान के लिए संगम पहुंचे और व्यक्तिगत रूप से मोक्ष की डुबकी लगाई। इसी दौरान ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गंगा पूजन कर अपनी 'गो प्रतिष्ठा प्रेरणा यात्रा' का विधिवत शुभारंभ किया। मौसम खुला होने की वजह से त्रिवेणी में संक्रांति स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई। मेला अधिकारी ऋषिराज ने बताया कि मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार शाम 4 बजे तक 91 लाख से अधिक लोग पुण्य की डुबकी लगा चुके थे और सूर्यास्त तक त्रिवेणी में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1.03 करोड़ पहुंच गई। सनातनी किन्नर अखाड़े ने किया गंगा स्नान, बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर संकल्प का आवाहन मकर संक्रांति स्नान पर्व पर सभी समान भाव से पुण्य की डुबकी लगाते दिखाई दिए। माघ मेला क्षेत्र में प्रयागवाल नगर में कल्पवास कर रहा सनातनी किन्नर अखाड़ा पूरे उत्साह के साथ सुबह गंगा तट के लिए निकला । इस दौरान रास्ते में किन्नर अखाड़े के शिष्यों द्वारा तांडव नृत्य की प्रस्तुति की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय व अलौकिक बना दिया। अखाड़े के सदस्यों ने गंगा तट पहुंचकर सबसे पहले अपनी कुलदेवी बउचरा माता को गंगा स्नान कराया और फिर सामूहिक स्नान किया।  इस दौरान अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं का उत्पीड़न हो रहा है, उसे देखते यूपी के सीएम योगी जी के सभी सनातनियों के एकजुट होने के आह्वान को संकल्प में बदलने का समय आ गया है। सभी सनातनी एकजुट होंगे तभी सुरक्षित रहेंगे।

इंदौर में भारतीय-न्यूजीलैंड की प्रैक्टिस, एक्सपर्ट बोले – पहले फील्डिंग से मिलेगी बढ़त, फैन्स की भारी भीड़

इंदौर भारत और न्यूजीलैंड की टीमें वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले के लिए गुरुवार की देर शाम इंदौर पहुंच गई हैं. यहां 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा. एयरपोर्ट पर टीम के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे. रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर फैन्स में भारी उत्साह देखा गया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों टीमों के खिलाड़ी एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो गए. भारत और न्यूजीलैंड की टीम पहुंची इंदौर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. इंदौर में हो रहे मैच के चलते क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. गुरुवार को जैसे ही दोनों टीम इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची तो यहां पहुंचे प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा गया. खिलाड़ियों को देखने पहुंचे फैन्स एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल और मोहम्मद सिराज की एक झलक पाने के लिए फैन्स बेताब दिखे. प्रशंसकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया. कोच गौतम गंभीर भी टीम के साथ जैसी ही बाहर पहुंचे लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया. एयरपोर्ट से सभी खिलाड़ियों को सीधे होटल ले जाया गया. इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर होटल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. होलकर स्टेडियम का विजयी इतिहास इंदौर का होलकर स्टेडियम भारतीय टीम के लिए बेहद भाग्यशाली रहा है। अब तक यहां कुल सात एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं और खास बात यह है कि भारत ने इन सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है। यहां पिछला मुकाबला साल 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की थी। इस बार भी क्रिकेट प्रेमी उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया अपने विजय रथ को बरकरार रखेगी और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में जीत का परचम लहराएगी। मौसम का मिजाज और पिच का हाल मैच के दिन इंदौर का मौसम क्रिकेट के अनुकूल रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर धूप खिली रहेगी और तापमान 13 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। ओस की भूमिका को लेकर पिच क्यूरेटर ने स्थिति स्पष्ट की है। मुख्य पिच क्यूरेटर मनोहर जामले ने जानकारी दी कि पिच तैयार करने के लिए काली मिट्टी का प्रयोग किया गया है। चूंकि मौसम ठंडा है, इसलिए पिच में थोड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। इंदौर की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है, जिससे इस बार भी एक हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद है। ओस निभा सकती है निर्णायक भूमिका पिच क्यूरेटर के अनुसार मैच के दौरान ओस एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है। शाम के समय गिरने वाली ओस के कारण बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को गेंद पर पकड़ बनाने में कठिनाई हो सकती है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को इसका सीधा फायदा मिलेगा। ओस के कारण गेंद बल्ले पर बेहतर तरीके से आती है, जिससे स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है। टॉस जीतने वाली टीम इन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है ताकि ओस का लाभ उठाया जा सके।  पेंटिंग लेकर पहुंचा प्रशंसक रोहित और विराट का एक प्रशंसक उनकी बड़ी तस्वीर बनाकर इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचा. हाथों में पकड़े पेटिंग्स को यह प्रशंसक विराट कोहली को देना चाहता था लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के चलते वह नहीं पहुंच सका. पेटिंग लेकर पहुंचे इस फैन्स ने यह पेंटिंग खुद बनाई है. दोनों टीमों के खिलाड़ी करेंगे अभ्यास भारत और न्यूजीलैंड की टीम इंदौर पहुंच चुकी हैं और दोनों टीमों के खिलाड़ी होल्कर स्टेडियम में 2 दिन तक प्रेक्टिस करेंगे. इस दौरान सुबह और शाम को अभ्यास सत्र में दोनों टीमें शामिल होंगी. 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत और न्यूजीलैंड 1-1 मैच जीत चुकी हैं. होल्कर स्टेडियम में नहीं हारी एक भी मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. यहां कुल 7 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं और इन सभी मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है. यहा आखिरी बार 2023 में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला गया था. जिसमें भारत की शानदार जीत हुई थी. इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि सीरीज का आखिरी मैच भारत ही जीतेगी. लाइव प्रसारण और समय मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे (स्थानीय समय) से होगी. इंदौर में पाटा पिच, रन बहुत बनते हैं पद्मश्री सुशील दोषी ने बताया कि इंदौर की पाटा पिच है। यहां पर रन बहुत बनते हैं। टॉस चुनकर अगर आपने फील्डिंग चुनी है तो फास्ट बॉलर का यह कर्तव्य हो जाता है कि कप्तान के फैसले को सही ठहराएं। यह बात जरूर है कि तेज गेंदबाज ने शुरू में विकेट गिरा लिए तो प्रेशर सामने वाली टीम पर बन जाता है। पहले पावर प्ले में कम से कम तेज गेंदबाज को दो विकेट जरूर लेना चाहिए। 250 रन के अंदर रोकना चाहिए न्यूजीलैंड को सुशील दोषी ने बताया कि अगर न्यूजीलैंड पहले बैटिंग करती है तो भारत को उसे 250 से 275 के अंदर रोकना चाहिए। वहीं, अगर भारत पहले बैटिंग करती है तो उसे 300 से ज्यादा रन बनाना चाहिए। भारत की स्ट्रेंथ ही बैटिंग की है। इंदौर का पहला तो ग्राउंड बहुत छोटा है। दूसरा यह है कि यहां का आउटफील्ड भी बहुत तेज है। मतलब आपने जरा सा पुश किया तो वह चौका चला जाता है। छोटे ग्राउंड पर सिक्सर बहुत पड़ते हैं। वहीं, दोषी ने रोहित शर्मा के दोहरा शतक लगाने के सवाल पर कहा कि रोहित शर्मा में वह बात नहीं रह गई है कि वह अब दोहरा शतक लगा पाएं। हालांकि, वह इंदौर में बड़ा स्कोर बना सकते हैं। वह टीम को अच्छा स्टार्ट दे सकते हैं। हालांकि उनका कॉन्फिडेंस अभी लो है। इंदौर में वीरेंद्र सहवाग दोहरा शतक लगा चुके हैं। कैसा रहने … Read more

रतलाम में एमडी ड्रग्स का बड़ा जखीरा बरामद, 16 गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

रतलाम  रतलाम जिले के जावरा अनुभाग के ग्राम चिकलाना में पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। यहां भारी मात्रा में एमडी तैयार की जा रही थी। मौके से करीब 2 किलो केमिकल का घोल बरामद किया गया है। वहीं 10 किलो एमडी ड्रग्स भी मिली है। पुलिस ने 16 लोगों को को हिरासत में लिया है। यहां से पुलिस को दो जिंदा कारतूस और 12 बोर की बंदूकें जैसे हथियार भी जब्त किए गए हैं। मौके पर दो एडिशनल एसपी समेत 5 थानों के 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। वहीं दो मोर मिलने की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं। कार्रवाई जारी हैं। अल सुबह 3-4 बजे पुलिस का बड़ा एक्शन जानकारी मिल रही है कि ये पूरी कार्रवाई पुलिस ने शुक्रवार अल सुबह 3-4 बजे तब की जब गांव समेत शहर के सभी लोग गहरी नींद में थे। पुलिस ने यहां दिलावर पठान नामक शख्स के मकान पर ये कार्रवाई की है। दबिश के दौरान यहां भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बनाई जी रही थी। अब तक क्या-क्या मिला – 10 किलो 900 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद – 16 आरोपी गिरफ्तार – दो चंदन के पेड़ो की लकड़िया – 91 जिंदा कारतूस, 12 बोर कि 2 बंदूके – दो जिंदा मोर – 3 करोड़ रुपए का केमिकल – कुल 15 करोड़ रुपए की कीमत का पूरा माल – वन विभाग के अधिकारी भी पहुंचेंगे मौके पर भोपाल में बना अस्थायी कंट्रोल रूम, मोबाइल बता दें कि इस कार्रवाई को जब अंजाम दिया गया, उस समय एसपी अमित कुमार भोपाल में थे। उन्होंने वहीं अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया। जहां से वे टीम को निर्देश देते रहे। उन्होंने तस्करों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया। इस दौरान रतलाम ग्रामीण के एडिशनल एसपी विवेक लाल के साथ जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय थे। रतलाम बल्कि जावरा और उसके आसपास के क्षेत्रों का भी पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका था। थोड़ी देर में पुलिस करेगी पूरा खुलासा कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के साथ रतलाम के जावरा और कालूखेड़ा थाना क्षेत्र का पुलिस बल मौके पर मौजूद है। फिलहाल पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। थोड़ी देर में पुलिस इस मामले का पूरा खुलासा करेगी।

MP विधानसभा का सत्र 16 फरवरी से शुरू, 19 दिनों तक चलेगी कार्यवाही, शेड्यूल हुआ जारी

 भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने आगामी सेशन की अधिसूचना जारी कर दी है. यह 16वीं मध्य प्रदेश विधानसभा का नौवां सत्र होगा. 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट के साथ-साथ कई अहम सरकारी कार्यों को निपटाया जाएगा. हालांकि, यह साफ नहीं है कि FY 2026-27 के लिए राज्य का बजट कब पेश किया जाएगा.  विधानसभा सचिवालय ने सदस्यों के लिए तमाम प्रस्तावों के नोटिस जमा करने की अंतिम तिथियां भी स्पष्ट कर दी हैं. 19-दिवसीय सत्र के दौरान महत्वपूर्ण सरकारी काम होंगे और इसके लिए, प्राइवेट सदस्यों के बिलों के नोटिस 4 फरवरी तक विधानसभा सचिवालय में स्वीकार किए जाएंगे.   4 दिन के बाद 2 दिन का अवकाश मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ 16 फरवरी को शुरू होगा. इसके बाद 20 फरवरी तक सदन चलेगा. 21 फरवरी, दिन शनिवार और 22 फरवरी, रविवार को अवकाश रहेगा. 23 फरवरी से 27 फरवरी तक सदन की कार्यवाही चलेगी. इसके बाद 28 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक का अवकाश होगा. 28 फरवरी को शनिवार और 1 मार्च को रविवार है. जबकि 3 और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा. इसके बाद 5 और 6 मार्च को सदन की कार्यवाही होगी. यह 16वीं विधानसभा का नौवां सत्र होगा. सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगु भाई पटेल विधानसभा पहुंचकर अभिभाषण पेश करेंगे. इसमें सरकार की उपलब्धियों को रखा जाएगा. इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर 17 और 18 फरवरी को कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा होगी. होली का रहेगा तीन दिन का अवकाश 28 फरवरी से चार मार्च तक सदन की कार्यवाही नहीं होगी। 28 फरवरी को शनिवार और एक मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा। तीन मार्च को होली है। इस दिन पहले और एक दिन बाद अवकाश रखा गया है। इसके पहले 21 और 22 फरवरी को शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा। कम अवधि को लेकर आपत्ति जताएगी कांग्रेस विधानसभा के बजट सत्र में बैठक की कम अवधि को लेकर कांग्रेस आपत्ति जताएगी। पिछले सत्र में इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था, जिसके देर रात तक सदन की कार्यवाही संचालित की गई थी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि सरकार सदन में चर्चा कराने से भागती है। यही कारण है कि सत्र की अवधि लगातार घटाई जा रही है। हम विधायक दल की ओर से सरकार से मांग करेंगे कि सत्र की अवधि बढ़ाई जाए ताकि जनहित के मुद्दों पर सदन में सार्थक चर्चा हो सके। 19 जनवरी से 2 फरवरी तक लगा सकेंगे सवाल विधानसभा सत्र के लिए विधायकों द्वारा सवाल लगाने की तारीखें भी निर्धारित कर दी गई हैं. विधायक 19 जनवरी से 2 फरवरी के बीच सवाल लगा सकेंगे. इसके लिए विभागवार अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं. उधर अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 फरवरी 2026 और अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 5 फरवरी तक ली जाएंगी. स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 के तहत सूचनाएं 10 फरवरी 2026 से विधायक विधानसभा सचिवालय में दे सकेंगे. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि प्राइवेट सदस्यों के प्रस्तावों के नोटिस 5 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे. जबकि, स्थगन प्रस्ताव ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के नोटिस 10 फरवरी से विधानसभा कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे. यह 16वीं मध्य प्रदेश विधानसभा का नौवां सत्र होगा, जिसका गठन दिसंबर 2023 के राज्य चुनावों के बाद हुआ था. 

रिश्वत मामले की फाइलें लोकायुक्त कार्यालय से गुम, हाईकोर्ट के रडार पर अधिकारी, FIR की मांग

जबलपुर  लोकायुक्त कार्यालय से गुम हुई रिश्वत संबंधित प्रकरण की फाइल के मामले में हाईकोर्ट सख्त रुख अपनाया है. हाईकोर्ट ने लोकायुक्त के इतने अहम दस्तावेज गुम होने जाने के बावजूद भी एफआईआर दर्ज नहीं करवाए जाने पर हैरानी व्यक्त की है. हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल व जस्टिस विनय सराफ ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को लोकायुक्त की फाइल गुमने के संबंध में एफआईआर दर्ज करवाने व सेवानिवृत्त लापरवाह अधिकारी के खिलाफ भी विभागीय जांच प्रारंभ करने के निर्देश जारी किए हैं. क्या है लोकायुक्त की फाइल गुमने का मामला? पीडब्ल्यूडी के हेड क्लर्क अनिल कुमार पाठक की ओर से इस मामले में याचिका दायर की गई थी. याचिका में ट्रायल कोर्ट के द्वारा कार्यवाही के दौरान लिए गए आवाज के नमूनों को द्वितीय साक्ष्य के रूप में स्वीकार करने के आदेश को चुनौती दी गई थी. याचिका में कहा गया था कि लोकायुक्त ने उनके खिलाफ अगस्त 2009 में तीन हजार रु की रिश्वत लेने का प्रकरण दर्ज किया था. प्रकरण संबंधित मूल फाइल गुम जाने के बाद लोकायुक्त ने कार्यवाही के दौरान आवाज के नमूनों को द्वितीय साक्ष्य के रूप के स्वीकार करने ट्रायल कोर्ट में आवेदन दायर किया था. ट्रायल कोर्ट द्वारा मूल फाइल गुम होने के बाद आवाज के नमूनों को द्वितीय साक्ष्य स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद याचिकाकर्ता ने पुर्निरक्षण याचिका दायर की. अधिकारी की लापरवाही आई सामने याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ के समक्ष लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले उपस्थित हुईं. उन्होंने बताया कि मूल फाइल खो जाने के बाद जांच के आदेश दिए गए थे. इंचार्ज डीएसपी ओसकर किंडो ने फाइल खो जाने के लिए अपनी गलती स्वीकार की थी, जिसके बाद युगलपीठ ने याचिकाकर्ता के आग्रह को स्वीकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया. युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि यह समझ से परे है कि लोकायुक्त की एक महत्वपूर्ण फाइल गुमने की एफआईआर क्यों नहीं दर्ज कराई गई? डीजीपी को जांच के निर्देश हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए डीजीपी को निर्देशित किया है कि फाइल गुमने के संबंध में एफआईआर दर्ज करवाएं. इसके साथ ही लापरवाह अधिकारी को सेवानिवृत्त हुए चार साल से अधिक का समय नहीं हुआ है, ऐसे में उसके खिलाफ भी विभागीय जांच प्रारंभ की जाए.

लाड़ली बहनों की संख्या 30 महीने में 5.70 लाख कमी, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 1836 करोड़ रुपये

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ढाई साल के अंतराल में 5 लाख 70 हजार से अधिक महिलाओं के नाम बाहर हो गए हैं। अब इस योजना में पात्र महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार ही रह गई है। एक साल के अंतराल में इस योजना में एक लाख से अधिक नाम कम हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योजना के लिए पात्र बचीं महिलाओं के खातों में आज 1500 रुपए के मान से 1836 करोड़ से अधिक की रकम ट्रांसफर करेंगे। लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त आज नर्मदापुरम के माखननगर में होने वाले आयोजन के दौरान ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना में पहले 1250 रुपए दिए जाते थे, लेकिन नवंबर 2025 से 250 रुपए बढ़ाकर 1500 रुपए दिए जा रहे हैं। इसके बाद राज्य सरकार पर हर माह 300 करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय भार बढ़ा है। अक्टूबर 2025 तक 1500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि योजना में एक साथ ट्रांसफर होती थी, जो दिसंबर 2025 में 1850 करोड़ रुपए से अधिक तक पहुंच गई थी। इस तरह काटे गए लाड़ली बहना योजना में नाम लाड़ली बहना योजना में नए नाम नहीं जोड़े जा रहे हैं, इसके उलट योजना में पात्र महिलाओं के नाम उम्र और अन्य शर्तों के आधार पर कटते जा रहे हैं। इसी कारण इनकी संख्या 2023, 2024 और 2025 में बढ़ने की बजाय घटी है। जब योजना शुरू हुई थी तो कुल 1 करोड़ 31 लाख 35 हजार 985 आवेदन आए थे। इसके बाद 2 लाख 18 हजार 858 नाम आपत्तियों को आधार बनाकर काटे गए थे, जिसके बाद यह संख्या 1 करोड़ 29 लाख 5 हजार 457 रह गई थी। अब यह संख्या एक करोड़ 25 लाख से अधिक तक पहुंचने वाली है। योजना अंतर्गत अब तक जून 2023 से दिसंबर 2025 की अवधि में कुल 48 हजार 632 करोड़ 70 लाख रुपए हितग्राही महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है। मोहन यादव के सीएम बनने के बाद जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 के दौरान 38 हजार 635 करोड़ 89 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। ऐसे दिमाग में आई लाड़ली बहना तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 मार्च 2023 को भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना बनाने का खुलासा किया था। उन्होंने सभा में सार्वजनिक रूप से कहा कि मैं रात भर जागा। सुबह 4 बजे मैंने पत्नी को जगाया। कहा- एक योजना मेरे दिमाग में आई है। सभी बहनें मुझे भाई मानती हैं। मैं भी तो अपनी बहनों को कुछ दूं। साल में एक बार पैसा देने से काम नहीं चलेगा। हर महीने पैसा देंगे, तो बहनों की समस्या का समाधान होगा। वे इज्जत से जी सकेंगी। इसी विचार से बनी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना। यह योजना नहीं, बहनों की जिंदगी बचाने का महा अभियान है।

मध्यप्रदेश में ठंड का कहर, पारा 4.6 डिग्री तक गिरा, कोल्ड वेव और कोहरे का असर: 20 बाद मावठा गिरने की संभावना

भोपाल  मध्य प्रदेश में इस वक्त ठंड अपने चरम पर है. उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. सुबह और रात के समय ठंड इतनी तेज है कि लोग घरों से निकलने में भी हिचक रहे हैं. शाजापुर में चला कोल्ड वेव का जोर शाजापुर में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला. यहां कोल्ड वेव की स्थिति बनी रही. तेज ठंडी हवाओं के चलते लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा. सुबह-सुबह सड़कों पर सन्नाटा और गलियों में कोहरा साफ नजर आया. सुबह होते ही छा गया घना कोहरा आज सुबह मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. खासतौर पर ग्वालियर-चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में घना कोहरा छाया रहा. कई इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि वाहन चालकों को लाइट जलाकर गाड़ी चलानी पड़ी. गुरुवार की रात शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। शाजापुर, कटनी के करौंदी और मंदसौर में तापमान 4.7 से 4.8 डिग्री के बीच रहा। राजगढ़ में 5.5 डिग्री, रीवा में 6.2 डिग्री, दतिया में 6.6 डिग्री और पचमढ़ी में 6.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उमरिया, नौगांव, मंडला, खजुराहो, सतना, दमोह, सीधी, रायसेन, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मलाजखंड और रतलाम में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। प्रदेश के पांच बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी पारा फिर 10 डिग्री से नीचे आ गया। भोपाल में 8 डिग्री, ग्वालियर में 7.4 डिग्री, उज्जैन में 9 डिग्री और जबलपुर में 9.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। कोहरे से जनजीवन प्रभावित शुक्रवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा भोपाल, गुना, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, रतलाम, जबलपुर, सागर, शाजापुर, सीहोर और रायसेन समेत कई जिलों में मध्यम कोहरा देखा गया। इससे पहले गुरुवार को ग्वालियर में विजिबिलिटी घटकर करीब 1000 मीटर रह गई थी। कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे से जनजीवन प्रभावित शुक्रवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा भोपाल, गुना, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, रतलाम, जबलपुर, सागर, शाजापुर, सीहोर और रायसेन समेत कई जिलों में मध्यम कोहरा देखा गया। इससे पहले गुरुवार को ग्वालियर में विजिबिलिटी घटकर करीब 1000 मीटर रह गई थी। कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड का असर शाजापुर में भी देखने को मिल रहा है. यहां पर भी सर्द हवाओं ने जनजीवन को खासा प्रभावित कर रखा है. बीते कुछ दिनों में राहत के बाद एक बार फिर से ठंड अपना असर दिख रही है. बीती रात भी यहां पर तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं सुबह घना कोहरा देखने को मिला, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी तो होगी, लेकिन घने कोहरे की मार अभी और झेलना होगी. टीकमगढ़ जिले में भी अब सुखी ठंड ने लोगों को परेशानियों में डाल दिया, जिससे लोग बेहद परेशान है. हाड़ कपाने वाली सुखी ठंड कुहरा, बर्फवारी और शीतलहर वाली ठण्ड से कही ज्यादा खतरनाक होती है. इससे शरीर मे अकड़न होती हाथ पैर सुन्न होते और पूरा शरीर अकड़ने लगता है. जिससे किसानों और ग्रामीणों को खेतो पर जाने में दिक्क़त होती है. हालांकि  बुंदेलखंड में ठंडक और शीतलहर मुख्य रूप से पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण होती है.मखासकर जब पहाड़ों पर बर्फबारी होती है; साथ ही, क्षेत्र की ग्रेनाइट चट्टानों और पथरीली मिट्टी के कारण गर्मी और सर्दी दोनों का असर तीव्र होता है, जिससे मौसम में अचानक बदलाव महसूस होता है और रात-सुबह घना कोहरा छा जाता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है. 

दिल्ली में 20 साल का ठंडा रिकॉर्ड टूटा, जानें आपके राज्य में कब आएगी बारिश और कहां होगी ठिठुरन

नईदिल्ली  देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ताजा चेतावनी ने चिंताओं को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के लिए कई राज्यों में 'गंभीर शीतलहर' की चेतावनी जारी की है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। 2.3 डिग्री के साथ जमी दिल्ली दिल्ली में ठंड ने पिछले दो दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। पालम में पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो पिछले 20 साल में सबसे कम है। दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ गया है। दिल्ली का AQI 343 (बहुत खराब) श्रेणी में पहुंच चुका है। दिल्ली में शुक्रवार को भी शीतलहर जारी रहेगी और शाम को बादल छा सकते हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश 16 से 21 जनवरी के बीच उत्तर भारत के मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर की डल झील का पानी कई जगहों पर जम गया है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में 18 से 20 जनवरी के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है। यूपी में बारिश से बढ़ेगी ठंड वहीं, देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले कई दिनों से दोपहर में हो रही धूप से ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 जनवरी को यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इससे ठंड में और इजाफा होगा। राजस्थान में मौसम का मिजाज राजस्थान के कई हिस्से में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17-18 जनवरी को राज्य के उत्तरी व पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इससे आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने व शीतलहर से राहत मिलने का अनुमान है। वहीं, एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 22 से 24 जनवरी के दौरान सक्रिय हो सकता है।