एमपी में मौसम ने बदला मिजाज, जबलपुर समेत 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
भोपाल। मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में वर्षा का एक नया दौर आज से शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी इलाकों में फिर से झड़ी लग सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इससे पहले मंगलवार को सतना में 0.9 मिलीमीटर, मंडला में 10 मिलीमीटर, छतरपुर जिले के खजुराहो में 5 मिलीमीटर और बालाघाट जिले के मलाजखंड में 8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। 26 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज वर्षा के आसार मौसम विज्ञानी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिम–मध्य बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह सिस्टम अगले 12 घंटों में डीप डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है। इसके 23 सितंबर की रात से 24 सितंबर की सुबह के बीच विशाखापत्तनम और गोपालपुर के तटों को पार करने की संभावना है, जिसका असर मध्य प्रदेश में बुधवार से दिखने लगेगा। उत्तर–पश्चिम भारत से लौटने लगा मानसून दक्षिण–पश्चिम मानसून की विदाई रेखा फिलहाल राजस्थान, पंजाब और Haryana के हिस्सों से गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों में दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और शेष पंजाब–हरियाणा से भी मानसून के पूरी तरह लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन चुकी हैं। मध्य प्रदेश में 1 जून से 22 सितंबर तक मानसूनी वर्षा का आंकड़ा सामान्य से कमजोर रहा है। इस अवधि में पूरे प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 6 प्रतिशत कम पानी बरसा है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 2 प्रतिशत कम, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से 10 प्रतिशत कम वर्षा रिकार्ड की गई है। सबसे कम और सबसे अधिक बारिश वाले जिलों की स्थिति सामान्य से सबसे कम वर्षा वाले पांच शहर सामान्य से सबसे कम वर्षा वाले पांच शहर शहर सामान्य वर्षा वास्तविक वर्षा कितनी कम हुई वर्षा अलीराजपुर 837.5 426.0 49 प्रतिशत धार 783.8 489.1 38 प्रतिशत नर्मदापुरम 1234.6 817.2 34 प्रतिशत रतलाम 888.2 593.5 33 प्रतिशत हरदा 1055.3 720.2 32 प्रतिशत (नोट — वर्षा मिलीमीटर में) सामान्य से सबसे अधिक वर्षा वाले पांच शहर सामान्य से सबसे अधिक वर्षा वाले पांच शहर शहर सामान्य वर्षा वास्तविक वर्षा कितनी अधिक हुई वर्षा निवाड़ी 768.8 1183.7 54 प्रतिशत मऊगंज 948.9 1422.8 50 प्रतिशत सतना 922.4 1319.6 43 प्रतिशत सिंगरौली 844.5 1093.0 29 प्रतिशत भिंड 601.7 757.2 26 प्रतिशत (नोट — वर्षा मिलीमीटर में)