samacharsecretary.com

योगी आदित्यनाथ का बयान: नरेंद्र मोदी हैं कर्मयोगी और साधक की मिसाल

लखनऊ  इतिहास साक्षी है कि यह देश जब-जब चुनौतियों से घिरा, तब-तब इस धरती ने ऐसे महामानव दिए, जिन्होंने समय की धारा मोड़ दी. बीसवीं सदी के अंत और इक्कीसवीं सदी के आरंभ में जब भारत संक्रमण और असंतुलन से जूझ रहा था. ठीक इसी दौर में वडनगर से एक साधारण परिवार का संतति उभरी, जिसने संघर्ष को शक्ति और अवसर में बदला. राजनीति में भारतीय मूल्यों व जनभावनाओं को प्रतिष्ठा दी और भारत को वैश्विक मंच पर नई गरिमा और आत्मविश्वास दिलाया. आज पूरा देश उस यशस्वी नेतृत्व के जीवन की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. वास्तव में, आज उनके पचहत्तर वर्ष का यह जीवन केवल व्यक्ति मात्र की यात्रा नहीं, बल्कि भारत की सामूहिक चेतना का जागरण है. मोदी जी का जीवन संघर्षों से संकल्प और संकल्प से सिद्धि की अनुपम गाथा है. बाल्यकाल की कठिनाइयों और वंचनाओं ने उनके भीतर ऐसा आत्मबल, संवेदनशीलता और अटूट संकल्प गढ़ा, जिसने उन्हें राष्ट्र निर्माण की महान यात्रा के लिए तैयार किया.  जीवन के संघर्षों से शिक्षित और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पाठशाला में दीक्षित नरेंद्र मोदी जी ने कठिन परिस्थितियों में धैर्य, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण का पाठ ग्रहण किया. उनकी जीवन यात्रा केवल राजनीतिक सफलता की कहानी नहीं, बल्कि एक प्रेरक गाथा है, जिसमें प्रत्येक अनुभव राष्ट्रसेवा की सीख बनकर आगे आया. अपने सुदीर्घ सामाजिक जीवन में मोदी जी शुचिता, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता का पर्याय बनकर उभरे हैं. “राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय, इदं न मम” उनके हर कार्य के मूल में निहित है. 'संघर्षों का अनुभव…' वर्ष 2014 में भारत ने उन्हें प्रधानमंत्री चुना. यह चुनाव केवल सरकार का परिवर्तन नहीं था, बल्कि लोकचेतना के उदय का प्रतीक था. जनता ने एक ऐसे नेता को राष्ट्र की बागडोर सौंपी, जिसने स्वयं संघर्षों का अनुभव किया था और जो साधारण जन के जीवन की पीड़ा को समझता था. प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने शासन को नई परिभाषा दी. उन्होंने नीति और कार्यक्रमों की आत्मा में ‘वंचित को वरीयता’ का भाव भरा. यही भाव ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र में प्रकट हुआ. दशकों तक योजनाओं से वंचित लोगों को सम्मान और अवसर देना ही उनके शासन का मूल बन गया. यही कारण है कि करोड़ों गरीब परिवारों को घर, शौचालय, गैस, बिजली और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं वास्तविकता बनीं. 'प्रत्येक नागरिक की जीवन गुणवत्ता में सुधार…' प्रधानमंत्री मोदी जी ने दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘एकात्म मानववाद’ के दर्शन को अपने नीति निर्माण में आधार बनाया है. उनका मानना है कि विकास केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और मानविक दृष्टि से भी होना चाहिए. इसी दृष्टि से योजनाएं गरीब और वंचित तक पहुंचती हैं, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाती हैं, और अंतिम नागरिक तक लाभ सुनिश्चित करती हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल क्रांति, और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलें इसी दर्शन का जीवंत प्रमाण हैं. मोदी जी का नेतृत्व यह सुनिश्चित करता है कि आर्थिक सुधार केवल आंकड़े और नीतियां न रहें, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जीवन गुणवत्ता में वास्तविक सुधार लाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदृष्टि ने भारतीय अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन की राह प्रशस्त की है. करों के संजाल से मुक्ति दिलाकर जीएसटी लागू करना, न केवल ‘वन नेशन, वन टैक्स’ की संकल्पना को साकार करता है, बल्कि पूरे देश में आर्थिक एकता, पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा की नई संस्कृति लेकर आया. इसके माध्यम से भारत का राष्ट्रीय बाज़ार एकीकृत हुआ, स्थानीय उत्पादों और उद्योगों को वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिला. यह केवल आर्थिक सुधार नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से समावेशी विकास का साधन भी बना और अब तो जीएसटी-नेक्स्ट जेनेरेशन रिफॉर्म ने तो व्यवसाय के लिए सरल और सुगम कर ढांचा प्रस्तुत किया, राज्य और केंद्र के राजस्व को संतुलित किया और निवेशकों का विश्वास बढ़ाया. आम भारतीय इन कर सुधारों का प्रत्यक्ष लाभार्थी है. 'भारत स्व से साक्षात्कार कर रहा…' मोदी जी का योगदान केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं है. 'विकास भी-विरासत भी' के मंत्र के साथ मोदी जी के नेतृत्व में पूरा भारत में एक नवीन सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी और सहभागी बन रहा है. भारत स्व से साक्षात्कार कर रहा है. कुत्सित राजनीति के कारण अपने ही देश में उपेक्षा और तुष्टीकरण का दंश झेलने को विवश सनातन आस्था गौरवान्वित हो रही है. कौन भूल सकता है 22 जनवरी 2024 का वह ऐतिहासिक अवसर जब पांच शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के भव्य मंदिर के निर्माण का संकल्प पूर्ण हुआ. आखिर भारत को इसी दिन की तो प्रतीक्षा थी. इस चिरप्रतीक्षा के पूरा होने का श्रेय आदरणीय मोदी जी को ही है. इसी प्रकार काशी-विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार, महाकाल लोक, केदारधाम पुनरोद्धार, काशी-तमिल संगमम जैसे आयोजनों के माध्यम से उत्तर और दक्षिण की सांस्कृतिक धाराओं को जोड़ना और सुनियोजित उपेक्षा और तिरस्कार से आहत पूर्वोत्तर को विकास की मुख्यधारा में लाना, ये सभी प्रयास भारत की एकात्म चेतना के पुनर्जागरण के प्रतीक बने हैं. 2014 में मोदी जी के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने के साथ ही भारत की विदेश नीति में क्रांतिकारी परिवर्तन को दुनिया ने देखा और सराहा है. 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ भारत ने वैदेशिक संबंधों में बहुपक्षीय नीति को अपनाया है. सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और हाल में ऑपरेशन सिंदूर जैसी निर्णायक कार्रवाइयों ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति अडिग है. मोदी जी के नेतृत्व में देश के अंदर आर्थिक नीतियों ने भी एक नई कथा लिखी जा रही है. आधार, जनधन और मोबाइल की ट्रिनिटी ने डिजिटल क्रांति को जन्म दिया. आज भारत में UPI लेन-देन की नई परिभाषा गढ़ रहा है. मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान ने युवाओं को नयी उड़ान दी. ग्रामीण भारत में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों ने आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखा. कृषि, उद्योग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सभी क्षेत्रों में भारत ने अभूतपूर्व गति प्राप्त की. विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत ने अंतरिक्ष में चंद्रयान और गगनयान जैसे अभियानों के माध्यम से नित नए इतिहास रचे हैं. डिजिटल इंडिया के अंतर्गत भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा उपभोक्ता देश बन चुका … Read more

आज से होगी शुरू दानापुर-जोगबनी वंदे भारत , यात्रियों का अभाव

पटना पटना को तिरहुत-मिथिलांचल-सीमांचल से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आज से शुरू हो रही है। पटना के दानापुर से जोगबनी तक की यात्रा कराने वाली इस ट्रेन का पूर्व मध्य रेलवे प्रचार ठीक से नहीं कर सका है। यही कारण है कि ट्रेन अभी तक लगभग खाली है। वंदे भारत के चेयर कार में 419 सीटें हैं, जिनमें से 17 सितंबर को सुबह 7:25 बजे तक 61 सीटें ही आरक्षित हुई हैं। इसी तरह एक्जीक्यूटिव क्लास की 40 में से केवल छह सीटें ही बुक हैं। आप चाहें तो इसमें आसानी से टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। दानापुर से आज खुलेगी, वंदे भारत की ज्यादा सीटें खाली हैं दानापुर से जोगबनी का चेयर कार का टिकट 1310 रुपए का है, जिसमें 308 रुपए कैटरिंग चार्ज शामिल है। उसी हिसाब से अन्य स्टेशनों का टिकट देख सकते हैं। दानापुर-जोगबनी वंदे भारत मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। जोगबनी से यह ट्रेन गुरुवार 18 सितंबर को चलनी शुरू होगी। बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन यह ट्रेन वहां से चलेगी। जोगबनी से दानापुर लाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस कल खुलेगी, लेकिन इसमें गुरुवार सुबह 7:25 तक महज 37 टिकटें चेयर कार और छह टिकटें एक्जीक्यूटिव क्लास में बुक हुई हैं। उधर से यात्रा का टिकट 1145 रुपए है, जिसमें 142 रुपए कैटरिंग चार्ज शामिल है। दानापुर से शाम में खुलेगी, जोगबनी से आधी रात के बाद लौटेगी 26302 दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस आज शाम दानापुर से 17:10 बजे खुलकर 18:05 बजे हाजीपुर, 18:50 बजे मुजफ्फरपुर, 19:43 बजे समस्तीपुर,  20:23 बजे हसनपुर रोड, 20:38 बजे सलौना, 21:00 बजे खगड़िया, 21:55 बजे सहरसा, 22:23 दौरम मधेपुरा, 23:00 बजे बनमनखी, 23:40 बजे पूर्णिया के बाद अगली तारीख को 00:18 अररिया कोर्ट एवं 00:48 बजे फारबिसगंज रुकते हुए 01:20 बजे जोगबनी पहुंचेगी।26301 जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस 18 सितंबर को जोगबनी से 03:25 बजे खुलकर 03:35 बजे फारबिसगंज, 04:00 बजे अररिया कोर्ट, 04:50 बजे पूर्णिया, 05:26 बजे बनमनखी, 05:53 बजे दौरम मधेपुरा, 06:20 बजे सहरसा, 07:13 बजे खगड़िया, 07:33 बजे सलौना, 07:48 बजे हसनपुर रोड, 08:23 बजे समस्तीपुर, 09:00 बजे मुजफ्फरपुर, 09:45 बजे हाजीपुर रुकते हुए 11:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।  

PM मोदी का पाकिस्तान पर वार: ‘जैश ने खुद कबूला, हमने तबाह किए उनके आतंकी अड्डे’

धार  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार से पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला. कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था. हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया. हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है, फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया है. PM मोदी ने कहा कि नया भारत किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है, नया भारत घर में घुसकर मारता है. आज देश मां भारती की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है. प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के धार में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' और 'आठवें राष्ट्रीय पोषण माह' अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे हैं.  उन्होंने कहा, "धार की धरती पराक्रम की धरती है। मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं। हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो। देश की मर-मिटने की सौगंध लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था।" पीएम ने बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला रखी। यहां खुली जीप में लोगों का अभिवादन किया। साथ ही राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के लिए सिंगल क्लिक पर राशि ट्रांसफर की।  प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आगे कहा, आज ही के दिन देश ने सरदार पटेल की फौलादी इच्छा शक्ति का उदाहरण देखा था. भारतीय सेना ने हैदराबाद को अनेकों अत्याचारों से मुक्त कराकर, उनके अधिकारों की रक्षाकर भारत के गौरव को पुन: स्थापित किया था.  देश की इतनी बड़ी उपलब्धि को, सेना के इतने बड़े शौर्य को कई दशक बीत गए, कोई याद करने वाला नहीं था, लेकिन आपने मुझे मौका दिया, हमारी सरकार ने 17 सितंबर की हैदराबाद की घटना को अमर ​कर दिया. हमने भारत के एकता के प्रतीक इस दिन को हैदराबाद लिबरेशन डे के रूप में मनाने की शुरुआत की है. 

इस वर्ष दोगुना, अगले वर्ष तीन गुना होगी पुरस्कार राशि: मंत्री चौधरी

ओजोन परत संरक्षण दिवस पर पोस्टर एवं इन्वायरोथान प्रतियोगिता रायपुर अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित नवीन विश्राम गृह में पोस्टर एवं इन्वायरोथान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि ओजोन परत का संरक्षण केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य के लिए भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सबके लिए समान है अमीर, गरीब, विद्वान या साधारण व्यक्ति और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सबकी है। वित्त मंत्री चौधरी ने भारतीय परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चलते रहे हैं। पीपल, आंवला नवमी, गोवर्धन पूजा जैसी परंपराएं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल हैं। पश्चिमी देशों का विकास मॉडल केवल संसाधनों के अंधाधुन दोहन पर आधारित है, जो टिकाऊ नहीं है। अब आवश्यकता सस्टेनेबल डेवलपमेंट की है ताकि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटा जा सके। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिये हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। ओजोन परत का संरक्षण केवल पर्यावरण ही नहीं बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है। हम सभी इस दिशा में आगे आयें और ओजोन क्षरण पदार्थ व इसके उपयोग से बने उपकरणों का उपयोग ना करें। पर्यावरणीय चेतना से ही इस देश का हरित और सुरक्षित भविष्य बन सकता है। शिक्षा क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। नया रायपुर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) के कैंपस खोले जा रहे है। इन संस्थानों की स्थापना से प्रदेश के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और शोध के अवसर अपने ही राज्य में उपलब्ध होंगे। साथ ही राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (निलेट) का स्थायी केंद्र भी छत्तीसगढ़ में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों की स्थापना से प्रदेश के युवाओं को तकनीकी, व्यावसायिक और शोध आधारित शिक्षा के नए आयाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों को टेक्नोलॉजी और स्किल्स पर भी ध्यान देना होगा। इस अवसर पर उन्होंने अजीज प्रेम जी स्कॉलरशिप का उल्लेख किया, जिसके तहत शासकीय स्कूलों से 10वीं-12वीं पास कर चुके जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस वर्ष दोगुना अगले वर्ष तीन गुना मिलेगी पुरस्कार राशि: मंत्री चौधरी मंत्री चौधरी ने कार्यक्रम में पोस्टर एवं इन्वायरोथॉन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही इस दौरान उन्होंने पुरस्कार राशि को इस वर्ष दोगुना और अगले वर्ष  3 गुना करने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालयीन एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को ओजोन परत सरंक्षण हेतु शपथ भी दिलायी। जलवायु परिवर्तन के कारण एवं निदान तथा ओजोन परत संरक्षण- मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में लगभग 550 एवं इन्वायरोथॉन के विषय वेस्ट टू वेल्थ में लगभग 350 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में 12-17 वर्ष वर्ग में बी.पी. पुजारी स्कूल, रायपुर की कु. नेहा कोसले, 18-22 वर्ष वर्ग में शास. नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर के रोहित कुमार साहू और दिव्यांग वर्ग में शा. दिव्यांग महाविद्यालय, माना, रायपुर के अनमोल पटले प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार इन्वायरोथान प्रतियोगिता में 12वीं तक वर्ग में राज कुमार कॉलेज के स्वर्णिम कुंज (ए.आर.बी. ग्रुप), स्नातक वर्ग में आईआईआईटी नवा रायपुर की कु. अनुष्का एक्का तथा स्नातकोत्तर वर्ग में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के निखिल कसेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव राजिव अगसिमनि सहित बड़ी संख्या में स्कूलीं एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षकगण एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

दंतेवाड़ा में नक्सलियों की दरिंदगी: एक ही परिवार पर दोहरी वारदात

दंतेवाड़ा दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में बीती रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।   मामले के बारे में बताया जा रहा है कि अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निलावाया में बीती रात नक्सलियों की एक टीम ने गांव के बण्डी कोर्राम के घर पहुंच उसे बाहर निकालने के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी आ पहुंची। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा गांव के लोगों ने बताया कि 4 वर्ष पहले नक्सलियों ने मृतक ग्रामीण के बेटे हरेंद्र कोर्राम की भी हत्या कर दी थी।

प्रधानमंत्री मोदी का इंदौर आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

 इंदौर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से बुधवार को इंदौर पहुंचे, जहां उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। इंदौर एयरपोर्ट पर राज्य सरकार की ओर से स्वागत के लिये मनोनीत मिनिस्टर इन वेटिंग जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी का महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी और सुकविता पाटीदार, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड़ तथा महेंद्र हार्डिया, मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाना सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी इंदौर से धार जिले के भैंसोदा के लिये हैलीकाप्टर से रवाना हुए। 

महंगे खाद बिक्री के मामले में रीवा में SDM ने कसी कमर, दुकानदार की दुकान सील

रीवा   रीवा जिले के कलेक्टर परिसर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक निजी दुकान में एसडीएम वैशाली जैन ने ग्राहक बनकर छापा. इस दौरान दुकानदार ने उन्हें ही महंगे दाम पर खाद बेच दिया. ऐसे में उन्होंने दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने दुकानदार को हिरासत में लेते हुए दुकान को सील कर दिया. ज्यादा दाम पर बेच रहा था खाद जानकारी के अनुसार काफी समय से रीवा में खाद कालाबाजारी की जा रही है. जिसकी शिकायत पर मंगलवार को जांच करने चेहरे को ढककर एसडीएम वैशाली जैन पुराने बस स्टैंड स्थित सीताराम गुप्ता खाद बीज की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची. उन्होंने दुकानदार से खाद की मांग की. इस पर दुकानदार  उन्हें निर्धारित कीमत से अधिक दाम बताएं. जिसके बाद उन्होंने दूर खड़ी प्रशासनिक टीम को इशारा कर दिया. ऐसे में टीम ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया. एसडीएम वैशाली जैन ने बताया कि एक ग्राहक की शिकायत पर मंगलवार को छापा डाला. इस दौरान खाद दुकानदार निर्धारित दर से अधिक दाम पर खाद बेचते हुए पाया गया. साथ ही दुकानदार का खाद रजिस्टर भी नहीं मेंटेन था. ऐसे में कार्रवाई करते हुए दुकानदार को हिरासत में लिया गया और दुकान को सील कर दिया गया. MP में खाद किल्लत से परेशान हैं किसान मध्य प्रदेश के कई जिलों में खाद की किल्लत जारी है. किसान खाद केंद्रों पर रात से शाम तक लाइन में लग रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है. जिसके चलते किसान परेशान हैं. 

चुनावी तैयारी तेज़: अमित शाह की बैठक में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों पर फोकस

पटना भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और इस समय भी संगठन के सबसे बड़े रणनीतिकार अमित शाह बिहार आ रहे हैं। देश के गृह मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि भाजपा के रणनीतिकार के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले उनका यह पहला दौरा है। चर्चा हो रही है कि वह आ रहे हैं तो सीट बंटवारे पर भी बात करेंगे और पार्टी के प्रत्याशियों को भी उम्मीद देकर जाएंगे। लेकिन, हकीकत यह नहीं है। वह इस महीने दो बार बिहार आ रहे हैं। आज वह आएंगे और कल आधे बिहार को टारगेट करेंगे और 10 दिन बाद फिर दूसरे आधे हिस्से को। 20 संगठन जिलों के भाजपा नेताओं से वह कल बात करेंगे। फिर बाकी जिलों से 27 सितंबर को। सीट बंटवारे या प्रत्याशी पर नहीं करेंगे बात गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम पटना पहुंच रहे हैं। रात में वह पार्टी के चुनिंदा नेताओं से गठबंधन के बाकी दलों को लेकर गुफ्तगू करेंगे। गुफ्तगू इसलिए भी क्योंकि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने 20 सीटें नहीं मिलने पर 100 सीटों पर लड़ने क बात कह रखी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बाकी दल अब शांत हैं। चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के नाम पर कोई असहमति नहीं छोड़ी है और उपेंद्र कुशवाहा सीटें मिलने की प्रतीक्षा में शांत हैं। मांझी का गणित वह भाजपा नेताओं से जरूर समझेंगे, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर पटना में भाजपा नेताओं से कुछ औपचारिक बात नहीं करेंगे। इस बार की यात्रा में वह प्रत्याशियों को लेकर भी बात नहीं करने जा रहे हैं, हालांकि वह मौजूदा विधायकों के परफॉर्मेंस और उनके प्रति अच्छी-बुरी रिपोर्ट को जरूर समझेंगे। कल किन संगठन जिलों से कहां बात करेंगे अमित शाह अमित शाह आज पटना आएंगे और कल दो जिलों- सासाराम और बेगूसराय का दौरा करेंगे। सासाराम के डेहरी-ऑन-सोन के ललन सिंह स्टेडियम में वह रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, पूर्वी गया, पश्चिमी गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा और औरंगाबाद के भाजपा नेताओं से बात करेंगे। इन इलाकों के सांसद, विधायक, विधान पार्षदों के अलावा पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को इस बैठक में बुलाया गया है। दूसरी बैठक बेगूसराय के रिफाइनरी टाउनशिप खेल मैदान में होगी। इसमें बेगूसराय के साथ ही पटना महानगर, पटना ग्रामीण, बाढ़ पटना, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, लखीसराय और खगड़िया के भाजपा नेताओं से बात करेंगे। इन दोनों ही बैठकों में अमित शाह केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ से जनता को अवगत कराने की बात करेंगे। इसके अलावा वह एनडीए के बाकी दलों के साथ समन्वय में किसी तरह की परेशानी न हो, यह भी सीख देंगे। पिछले दिनों एनडीए के सम्मेलनों में हंगामे की खबरें भी आई थीं और फिर कल से अगले दौर का सम्मेलन शुरू भी हो रहा है। ऐसे में समन्वय को लेकर सीख अमित शाह की बैठक का अहम एजेंडा रखा गया है।

नशे के खिलाफ अभियान में सीएम नायब सैनी ने दौड़ लगाई, झाड़ू जलाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया

रोहतक  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर रोहतक में नशे के खिलाफ युवाओं को शपथ दिलाई और मैराथन में दौड़ लगाई। इसके साथ सुभाष चौक पर झाड़ू चलाकर स्वच्छता अभियान को हरी झंडी दिखाई और एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत मानसरोवर पार्क में पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने व आत्मनिर्भर बनने की दिशा में ले जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहम योगदान है। पूरा देश उनके जन्मदिन पर अभिनंदन कर रहा है। उनका जीवन साधारण पृष्टिभूमि से लेकर असाधारण नेतृत्व तक पहुंचने की यात्रा है। उन्होंने राष्ट्र के प्रति समर्पण को सिद्ध किया है। सेवा, त्याग व ईमानदारी के मूल्यों को स्थापित किया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि फिटनेस का मतलब शारीरिक तौर पर स्वस्थ होना ही नहीं बल्कि मानसिक व सकारात्मक तौर पर मजबूत होना भी है। इसलिए पीएम मोदी ने आह्वान किया है कि फिटनेस को जनआंदोलन बनाया जाए। उन्होंने नशा मुक्त अभियान के लिए सुभाष चौक से एमडीयू तक आयोजित यूथ मैराथन में भाग लेने वाले युवाओं को शपथ दिलाई कि.. मैं प्रण लेता हूं कि अपने जीवन में किसी प्रकार का नशा नहीं करूंगा और अन्य लोगों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करूंगा। यदि कोई व्यक्ति नशे का व्यापार करता है तो इसकी सूचना पुलिस अथवा एनसीबी हरियाणा के हेल्पलाइन नंबर पर 9050891508, 1933 या मानस पोर्टल पर दूंगा। 

राजस्थान में सेवा पखवाड़ा आरंभ, सीएम भजनलाल ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को दी गति

जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी  के संगठन और सरकार के स्तर पर सेवा कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में "सेवा पखवाड़ा" अभियान का शुभारंभ हुआ है, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। सीएम ने सुबह "स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम के तहत मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में झाडू लगाकर सफाई की और परिसर में पौधारोपण कर किया। इसके बाद सीएम ने  मानसरोवर जयपुर मे सड़क पर एक थडी  पर  चाय बना कर सभी को वितरित की । इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी श्रमदान किया और सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा। कार्यक्रम के पहले दिन शर्मा ने सीवरेज नीति का विमोचन, सफाई मित्रों को पीपीपी किट का वितरण एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। शहर चलो और ग्रामीण सेवा शिविर अभियान     ‘शहर चलो’ अभियान के तहत नगरीय क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट्स और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन का कार्य होगा।     ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ के माध्यम से गांव-गांव में जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा। इसमें पेंशन, खाद्य सुरक्षा, बिजली-बिल समाधान, स्वास्थ्य जांच, जाति/निवास प्रमाण पत्र वितरण, टीकाकरण, पशु स्वास्थ्य सेवाएं आदि शामिल हैं।  CM भजनलाल शर्मा का "मिनट टू मिनट" कार्यक्रम समय           कार्यक्रम सुबह 7:00     सिटी पार्क, मानसरोवर में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम सुबह 9:00     जवाहर कला केंद्र में पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदर्शनी का अवलोकन सुबह 10:00     मालवीय नगर में ‘शहरी सेवा शिविर’ का उद्घाटन सुबह 11:30     प्रधानमंत्री मोदी से वर्चुअल संवाद दोपहर 12:30     सीतापुरा में रक्तदान शिविर में सहभागिता दोपहर 3:30     बस्सी (जयपुर) में 'ग्रामीण सेवा शिविर' का शुभारंभ  नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई     भजनलाल शर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर पीएम को बधाई संदेश देते हुए लिखा “मां भारती के अनन्य उपासक, भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को कोटिशः शुभकामनाएं।”वहीं डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवाल ने भी पीएम को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा-  "140 करोड़ भारतीयों के सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए सतत साधनारत, भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।"  डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने लिखा: “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य और असीम ऊर्जा की प्रार्थना।”  पूर्व सीएम  वसुंधरा राजे सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।