samacharsecretary.com

दिल्ली में अहम बैठक: राष्ट्रपति मुर्मु से मिलेंगे मान और चड्ढा, पंजाब के मुद्दे उठाएंगे

चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी के छह राज्यसभा सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलेंगे। चड्ढा ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा था और राष्ट्रपति ने उन्हें मंगलवार को सुबह 10.40 बजे का समय दिया है। चड्ढा के साथ दो अन्य राज्यसभा सदस्य भी राष्ट्रपति से मिलेंगे। खास बात यह है कि इसी दिन दोपहर 12 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राष्ट्रपति से मिलने वाले हैं। पता चला है कि राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान उन्हें पंजाब सरकार की ओर से भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्यों पर की जा रही कार्रवाई से अवगत करवाएंगे। उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान की राष्ट्रपति से मुलाकात को भी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक मई को विधानसभा के बुलाए गए विशेष सत्र में पहले ही कह चुके हैं कि वे राष्ट्रपति से मिलकर दल बदल कानून में संशोधन की मांग करेंगे। इसके साथ ही वे विधानसभा में पास हुए विश्वास प्रस्ताव से भी उन्हें अवगत करवाएंगे। मान ने कहा था कि पंजाब देश का पहला राज्य बन जाएगा जो दल बदल कानून में बदलाव की मांग करेगा।

पंजाब के अहम मुद्दों पर राष्ट्रपति मुर्मु से मिलेंगे राघव चड्ढा और सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़  आम आदमी पार्टी के छह राज्यसभा सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलेंगे। चड्ढा ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा था और राष्ट्रपति ने उन्हें मंगलवार को सुबह 10:40 बजे का समय दिया है। चड्ढा के साथ दो अन्य राज्यसभा सदस्य भी राष्ट्रपति से मिलेंगे। खास बात यह है कि इसी दिन दोपहर 12 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राष्ट्रपति से मिलने वाले हैं। पता चला है कि राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान उन्हें पंजाब सरकार की ओर से भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्यों पर की जा रही कार्रवाई से अवगत करवाएंगे। उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान की राष्ट्रपति से मुलाकात को भी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक मई को विधानसभा के बुलाए गए विशेष सत्र में पहले ही कह चुके हैं कि वे राष्ट्रपति से मिलकर दल बदल कानून में संशोधन की मांग करेंगे। इसके साथ ही वे विधानसभा में पास हुए विश्वास प्रस्ताव से भी उन्हें अवगत करवाएंगे। मान ने कहा था कि पंजाब देश का पहला राज्य बन जाएगा जो दल बदल कानून में बदलाव की मांग करेगा। भगवंत मान भी राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात इसी दिन दोपहर 12 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. उनकी इस मुलाकात को भी काफी अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि वह दल-बदल कानून को लेकर अपनी सरकार का रुख साफ करेंगे और उसमें बदलाव की मांग उठाएंगे।  दल-बदल कानून में बदलाव की मांग भगवंत मान पहले ही विधानसभा के विशेष सत्र में यह संकेत दे चुके हैं कि वह राष्ट्रपति से मिलकर दल-बदल कानून में संशोधन की मांग करेंगे. उनका कहना है कि मौजूदा कानून में कई खामियां हैं, जिनका फायदा उठाकर जनादेश के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. मान ने यह भी कहा था कि पंजाब ऐसा पहला राज्य बन सकता है, जो इस कानून में बदलाव की पहल करेगा।  विश्वास प्रस्ताव का भी जिक्र मुख्यमंत्री मान राष्ट्रपति को विधानसभा में पास हुए विश्वास प्रस्ताव की जानकारी भी देंगे. उनका उद्देश्य यह दिखाना है कि सरकार के पास स्पष्ट बहुमत है और वह स्थिर स्थिति में काम कर रही है।  एक ही दिन में राघव चड्ढा और भगवंत मान की राष्ट्रपति से मुलाकात को राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे साफ है कि आम आदमी पार्टी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर है और केंद्र स्तर पर अपनी बात मजबूती से रखना चाहती है. आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीति और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.

हरपाल चीमा का दावा: पंजाब में वैट और पीएसडीटी राजस्व में हुई बड़ी वृद्धि

चंडीगढ़  वित्त मंत्री पंजाब हरपाल सिंह चीमा ने आज चंडीगढ़ में राजस्व उत्पादन में महत्वपूर्ण वृद्धि का दावा करते हुए कहा है कि राज्य ने इस वर्ष अप्रैल में वैट और पीएसडीटी प्राप्ति में प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि राज्य ने इन दोनों क्षेत्रों से लगभग 265 करोड़ रुपये का कुल अतिरिक्त राजस्व हासिल किया है, जो बेहतर निगरानी प्रणालियों और पारदर्शी कर प्रशासन के कारण संभव हुआ है। वित्त मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल में वैट संग्रह में 23.28% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे राज्य के खजाने में लगभग 230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त इजाफा हुआ है। यह कर प्रशासन और अनुपालन में निरंतर सुधार का परिणाम है। पीएसडीटी संग्रह के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भी 20.43% की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे लगभग 35 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी हुई है। यह वृद्धि बेहतर निगरानी और सख्त प्रवर्तन प्रणाली का प्रत्यक्ष परिणाम है। हरपाल सिंह चीमा ने इस आर्थिक प्रगति का श्रेय उन्नत निगरानी रणनीतियों और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दिया। उन्होंने कहा कि वैट और पीएसडीटी में यह मजबूत प्रदर्शन तकनीक-आधारित प्रवर्तन और करदाताओं को दी जा रही सुविधाओं के संतुलन का परिणाम है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कर चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और साथ ही ईमानदार करदाताओं के लिए एक निष्पक्ष और पारदर्शी कर प्रणाली सुनिश्चित की जाती रहेगी।

खन्ना के ढाबे पर हुई फायरिंग: कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने घटना का लिया संज्ञान

चंडीगढ़ कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने प्रेम वैष्णो ढाबा, खन्ना का दौरा कर हाल ही में वहां हुई फायरिंग की घटना का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ एस.पी. हरपिंदर कौर गिल, डी.एस.पी. तरलोचन सिंह सहित खन्ना पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री सोंद ने कहा कि पंजाब की अमन-शांति को भंग करने वालों के लिए स्पष्ट संदेश है कि इस धरती पर समाज विरोधी तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे शरारती तत्वों को काबू किया जाएगा और कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तरुणप्रीत सिंह सोंद ने कहा कि प्रेम वैष्णो ढाबा हमारे खन्ना का एक प्रसिद्ध ढाबा है। लंबे समय से इसकी तीसरी पीढ़ी इसे चला रही है। पिछले दिनों इन्हें संदिग्ध कॉल्स आ रही थीं। इसके बाद मैंने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एस.एस.पी.) खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया से बात कर इस मामले को ट्रेस करने के लिए कहा था और पुलिस इसकी जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान जब प्रेम वैष्णो ढाबा के संचालक अपने घर में सुरक्षित सो रहे थे, तब कुछ शरारती तत्वों ने धमकी देने के उद्देश्य से फायरिंग करवाई। घटना की पूरी सीसीटीवी फुटेज, बैलिस्टिक रिपोर्ट और अन्य सभी सबूत इकट्ठे कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खन्ना पुलिस उसी दिन से पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी हुई है। कैबिनेट मंत्री सोंद ने एस.एस.पी. खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व में खन्ना पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस जिला खन्ना को अपराध मुक्त बनाने और गैरकानूनी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एक निर्धारित समय के भीतर इस मामले को भी सुलझा लिया जाएगा और यह भी पता लगाया जाएगा कि इसके पीछे कौन से शरारती तत्व हैं जो माहौल खराब करना चाहते हैं। वे आरोपी बहुत जल्द खन्ना पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने प्रेम वैष्णो ढाबे की सुरक्षा के बारे में बताया कि पीसीआर जीप हर समय ढाबे के बाहर तैनात रहती है। उन्होंने एस.पी. हरपिंदर कौर गिल को निर्देश दिए कि जब तक यह मामला हल नहीं हो जाता, तब तक ढाबे की सुरक्षा के लिए एक पुलिस कर्मी तुरंत तैनात किया जाए।

ब्लास्ट केस में नया मोड़: गुरजिंदर के परिवार ने कहा—हमारा बेटा निर्दोष

बटाला. पटियाला-शंभू रेलवे ट्रैक धमाके के आरोपित गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत सिंह का परिवार सामने आया है। गुरजिंदर सिंह के माता-पिता ने उसे बेगुनाह बताया है। उनका आरोप है कि उसे मामले में बेवजह फंसाया गया है। आरोपित गुरजिंदर सिंह के पिता मुख्तियार सिंह ने बताया कि गुरजिंदर सिंह को वीरवार धारीवाल में दूध देने के लिए गया था। काफी समय तक गुरजिंदर सिंह घर नहीं आया। वह जब गुरजिंदर को ढूंढने के लिए गए तो पता चला कि सादा कपड़ों में आए पुलिस वालों ने गुरजिंदर को हिरासत में लिया है और साथ ले कर चले गए हैं। पुलिस बोली- कुछ देर में आएगा गुरजिंदर शुक्रवार को उनके घर पर कुछ पुलिस कर्मचारी आए और गुरजिंदर सिंह के साथ उनकी फोन पर बात करवाई। इसके बाद पुलिस वाले घर से गुरजिंदर के कुछ कपड़े और फोन लेकर चले गए। पुलिस वालों का कहना था कि गुरजिंदर कुछ ही समय बाद घर आ जाएगा। उन्हें शनिवार को पता चला कि गुरजिंदर को बम धमाके में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गुरजिंदर सिंह की मां जसबीर कौर ने बिलखते हुए बताया कि उसका बेटा खेतीबाड़ी का काम करता है और अपने काम में ही व्यस्त रहता है। उसका किसी प्रकार के किसी अपराध में शामिल होने के बारे में परिवार तो क्या पूरा इलाका ही नहीं सोच सकता। वह बेहद संजीदा लड़का है और उसका किसी अपराधी के साथ कोई लेना देना नहीं है। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्का किया है।

पंजाब में आंधी-ओलावृष्टि का खतरा, तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम, हीटवेव से राहत

लुधियाना  पंजाब में बदलते मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। हाल ही में हुई बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में करीब 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 4.7 डिग्री कम है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार आज (4 मई) राज्य में तेज आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। इसी को देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कुछ स्थानों पर एक सेंटीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। राज्य के 22 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जबकि 13 जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और मोगा में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।  मंडियों में रखा गेहूं भीगा  पंजाब में आंधी से कई जिलों में बिजली के खंभे, होर्डिंग व पेड़ टूटकर गिर गए। वर्षा से तापमान में भी गिरावट आई और कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले दिनों कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया था। मौसम विभाग ने सोमवार-मंगलवार को भी प्रदेश में आंधी चलने और अधिकांश जिलों में सामान्य से मध्यम वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जगह ओलावृष्टि की संभावना है। हिमाचल में कई घरों की छतें उड़ गईं। आंधी व ओलावृष्टि से बागवानी को भी नुकसान पहुंचा। कई जगह पेड़ गिरने से सड़कें अवरुद्ध रहीं। शिमला के बैनमोर वार्ड में बिजली गिरने से एक पेड़ दोफाड़ हो गया। दो जिलों का तापमान 35 डिग्री से अधिक राज्य में केवल 2 जिले 35 से 40 डिग्री के बीच रहे, जिनमें बठिंडा (37.5 डिग्री) और फाजिल्का (35.4 डिग्री) शामिल हैं, जबकि कोई भी जिला 40 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंचा। बाकी जिलों में तापमान 28.5 से 34.6 डिग्री के बीच रहा। चंडीगढ़ में 33.2 डिग्री (3.0 डिग्री कमी), अमृतसर में 32.8 डिग्री (4.3 डिग्री कमी), लुधियाना में 33.4 डिग्री (4.6 डिग्री कमी), पटियाला में 34.6 डिग्री (2.9 डिग्री कमी), फिरोजपुर में 34.6 डिग्री (3.3 डिग्री कमी), होशियारपुर में 31.5 डिग्री (3.8 डिग्री कमी), मोहाली में 32.4 डिग्री (2.9 डिग्री कमी), पठानकोट में 33.8 डिग्री (1.1 डिग्री कमी), रूपनगर (भाखड़ा डैम) में 30.7 डिग्री (5.2 डिग्री कमी) और आनंदपुर साहिब में 32.8 डिग्री (2.8 डिग्री कमी दर्ज हुई। कुल मिलाकर राज्य में तापमान में 1 से 5 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली, जिससे गर्मी में हल्की राहत महसूस हुई। इस तरह का मौसम बना हुआ है मौसम विभाग के मुताबिक इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान की तरफ सक्रिय है, जो हवा में करीब 3 किमी ऊंचाई पर घूम रहा है और ऊपर की तरफ एक लहर (ट्रफ) भी बनी हुई है। इसके साथ ही हरियाणा और आसपास के इलाकों में भी हवा का एक सिस्टम बना हुआ है, जो करीब डेढ़ किमी तक फैला हुआ है। इसी वजह से मौसम बदल रहा है, जिससे बादल, तेज हवा, गरज-चमक और बारिश होने के आसार बढ़ गए हैं। भूस्खलन से उड़ी-बारामुला मार्ग बंद कश्मीर के उड़ी में रविवार को वर्षा के कारण भूस्खलन होने से उड़ी-बारामुला राजमार्ग बंद कर दिया गया है। सड़क पर भारी मलबा और कीचड़ जमा हो गया है, जिसे हटाने का काम जारी है। शहर     वर्षा (मिमी में) पालमपुर     38.0 लुधियाना     25.6 चंडीगढ़     23.7 मोहाली     20.9 अमृतसर     2.2 फिरोजपुर     2.5 नवांशहर     2.1 रूपनगर     1.5 हिमाचल के रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला में हुआ हिमपात हिमाचल के रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला में हिमपात और धर्मशाला में ओलावृष्टि हुई। मौसम सुहाना होने से पर्यटक भी बढ़े हैं। मनाली के होटलों में 75 प्रतिशत आक्यूपेंसी पहुंच चुकी है। शिमला, मनाली, कसौली, मैक्लोडगंज व डलहौजी में भी पर्यटक पहुंचने लगे हैं। लाहुल स्पीति के कोकसर में बर्फ देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। सिरसा और भिवानी में गिरे ओले, तेज आंधी के साथ वर्षा हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में तेज गति की हवाओं आंधी अंधड़ के साथ वर्षा हुई। सिरसा-भिवानी में ओले गिरने के बाद रविवार देर रात को हिसार और महेंद्रगढ़ के सतनाली में तेज आंधी के बाद वर्षा हुई। रविवार रात को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षा हुई। इसके अलावा झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, नूंह मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों में आंधी अंधड़ व गरज चमक के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना देर रात तक बनी हुई थी। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से पूरे क्षेत्र में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही, तेज हवाएं, आंधी-अंधड़ और हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी, लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।   तापमान में आई गिरावट राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और फाजिल्का में 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य जिलों में तापमान 28.5 से 34.6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, फिरोजपुर, होशियारपुर और मोहाली समेत कई शहरों में 1 से 5 डिग्री तक तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अगले 7 दिनों तक मौसम रहेगा बदला-बदला मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। 5 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 6 से 8 मई के बीच अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 3 से 4 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है।

जनगणना फार्म में ओबीसी कॉलम नहीं, पिछड़ा वर्ग ने उठाई जाति आधारित गणना की आवाज

फिरोजपुर  फिरोजपुर में जनगणना 2027 के तहत शुरू की गई स्वैच्छिक ऑनलाइन जानकारी भरने की प्रक्रिया को लेकर नया विवाद सामने आया है। इस प्रक्रिया में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अलग कॉलम शामिल न किए जाने पर पिछड़े वर्गों में रोष बढ़ गया है। इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरभेज सिंह टिब्बी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि यह पिछड़े वर्गों के साथ बड़ा अन्याय है। उन्होंने कहा कि जब सरकार सामाजिक न्याय और समानता की बात करती है, तो जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में ओबीसी वर्ग की अनदेखी समझ से परे है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जाति आधारित जनगणना समय की मांग है और इससे ही समाज के सभी वर्गों की वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सकेगा। कॉलम न होना चिंता का विषय टिब्बी ने बताया कि जनगणना 2027 के तहत नागरिकों को सुविधा देने के लिए स्वयं जानकारी भरने की व्यवस्था शुरू की गई है, जो 14 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इस प्रक्रिया के माध्यम से लोग घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, लेकिन इसमें ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम न होना चिंता का विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि तुरंत इस त्रुटि को सुधारते हुए ऑनलाइन फार्म में ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ा जाए, ताकि पिछड़े वर्गों की सही गणना सुनिश्चित हो सके। उनका कहना है कि बिना सटीक आंकड़ों के नीतियां बनाना संभव नहीं है और इससे सामाजिक संतुलन भी प्रभावित हो सकता है। तत्काल ध्यान देने की जरूरत इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद राज्य में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण से जुड़े प्रावधान सही तरीके से लागू नहीं हो रहे हैं। यह स्थिति भी चिंता का विषय है और इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। टिब्बी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया, तो ओबीसी समुदाय को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक वर्ग का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय से जुड़ा बड़ा मुद्दा है, जिस पर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ निर्णय लिया जाना चाहिए।  

लुधियाना में गैंगस्टर डोनी बल का हमला, AAP MLA ग्यासपुरा को मारने की दी धमकी, DGP को शिकायत

लुधियाना लुधियाना के पायल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के MLA मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को गैंगस्टर डोनी बल ने विदेशी नंबर से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद पायल में विधायक के नजदीकी की दुकान पर फायरिंग की। डोनी बाल के गुर्गों ने अब दो तीन दिन पहले MLA ग्यासपुरा की मीडिया टीम के सदस्य को राणो पुल पर घेरा और उसे जान से मारने की धमकी दी। डोली बल के गुर्गों ने उसे कहा कि तुम विधायक से जड़े हो अपना हिसाब चुकता कर लो। लगातार मिल रही धमकियों के बाद MLA ग्यासपुरा ने अब पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को इस संबंध में पत्र लिखा है और कुछ मांगें की हैं। जिसमें खुद की और अपने सहयोगियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। विधायक ने डीजीपी को लिखे पत्र में लिखी ये अहम बातें…     आढ़ती नोना को डोनी बल ने दी धमकी: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा है कि पायल हलके की समस्या के प्रति आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। उन्होंने लिखा है कि पायल विधानसभा क्षेत्र के आढ़ती नोना को 10 अप्रैल 2026 के आसपास विदेश से "डोनी बाल" नामक व्यक्ति का धमकी भरा फोन आया था। इसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी।     आढ़ती नोना की दुकान पर फायरिंग: एमएलए ने पत्र में लिखा कि 10 अप्रैल को धमकी आई और 15 अप्रैल को उसकी दुकान पर फायरिंग हो गई। गनीमत रही कि फायरिंग से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। अगले दिन आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाशप्रीत सिंह जल्ला ने गैंगस्टरों के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की।     एसोसिएशन प्रधान को आ गई धमकी: दिन में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अविनशप्रीत सिंह जल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और शाम को उन्हें विदेशी नंबर से धमकी आ गई। जब उसे धमकी भरा फोन आया तो वो उस समय धमकी भरा फोन आया। फोन एमएलए ने खुद उठाया। एमएलए ने लेटर में लिखा कि अंतरराष्ट्रीय नंबर (+447438166364) से धमकी भरा फोन आया। मैंने खुद फोन उठाया और फोन करने वाले से करीब 15 मिनट बात की और उसे पंजाब की शांति भंग न करने का आग्रह किया। मामले की सूचना तुरंत एसएसपी खन्ना और डीआईजी लुधियाना रेंज को दी गई।     MLA ग्यासपुरा को मार दिया जाएगा: एमएलए ने कहा कि उसके बाद से डोनी बल लगातार कॉल और मैसेज के जरिए अविनाशप्रीत सिंह जल्ला को धमका रहा है और कह रहा है कि "विधायक ग्यासपुरा को मार दिया जाएगा और तुम्हें भी नहीं बख्शा जाएगा।" उन्होंने लिखा कि पुलिस उन्हें ऐसे फोन न उठाने की सलाह दी है।     पुलिस ने फायरिंग के आरोपियों को पकड़ा: एमएलए ने लेटर में लिखा कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 25 अप्रैल तक फायरिंग की घटना में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया, जिससे कुछ राहत मिली। हालांकि, अभी भी डोनी बाल और शगुनप्रीत के नाम पर नियमित रूप से धमकियां मिल रही हैं।     30 अप्रैल को मेरे साथी को घेरा: ग्यसापुरा ने डीजीपी को लिखे लेटर में लिखा है कि 30 अप्रैल को मेरी मीडिया टीम के एक सदस्य दिलशाद को शाम के समय राणो पुल के पास एक बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने रोका। उन्होंने उसे यह कहते हुए धमकाया, "तुम विधायक से जुड़े हो; अपना हिसाब चुकता कर लो।" वह सुरक्षित भागने में सफल रहा। इस घटना की शिकायत पायल थाने में दर्ज कराई गई है। गैंगस्टर MLA को बोला-तेरा दूसरा नंबर पहला जल्ले का गैंगस्टर ने जब अविनाशप्रीत जल्ला को फोन किया उस समय वो एमएलए मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के दफ्तर में था। गैंगस्टर ने अपना नाम नोनी बल बताया और जल्ला को कहा कि तेरे घर जो बड़े से बड़ा नुकसान होगा वो मैंने करना ही करना है। मैंने नहीं देखना कि क्या हो गया? उसके बाद जल्ला ने पूछा कि उसकी गलती क्या है उस पर गैंगस्टर ने कहा कि वो ग्यासपुरा के साथ खड़ा है। उसके बाद एमएलए ग्यासपुरा ने बात करनी शुरू की।  एमएल ने पूछा कि तू कौन बाले रहा है जिस पर उसने अपना नाम नोनी बल बताया। उसने एमएलए को भी कहा कि तू अपना बचाव कर। जिस पर एमएलए ने कहा कि तेरे जैसे मैंने कई देखे हैं। तुम अपने नंबर से फोन नहीं कर सकते और विदेशों में जाकर छिपे हो और यहां नौजवानों के हाथों में हथियार पकड़ा रहे हो। तू मेरे बारे में पता कर ले और गलत फहमी में मत रहना। जिस पर गैंगस्टर ने कहा कि तेरे को सरेआम मारके वीडियो डालूंगा तब देखना। तुझे मेरे भाई जरूर मिलेंगे तेरे से वादा रहा। तेरा नुकसान नहीं किया तो देखना। तुझे मारेंगे और पता भी नहीं चलेगा। पहले तेरे बंदे जल्ला को मारेंगे और दो नंबर तेरा है। जिस पर विधायक ने कहा कि पहले मुझे मार फिर जल्ले को मारना। उसके बाद एमएलए ने उसे कहा कि तुम बाहर से नौजवानों के हाथों में हथियार पकड़ाकर पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। तुम खुद आ जाओ तब पतला लेगेगा कि तुम हो क्या। DGP से एमएलए ने की ये मांग एमएलए ग्यासपुरा ने डीजीपी गौरव यादव को लिखे पत्र में चार प्रमुख डिमांड रखी हैं। उन्होंने लिखा है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।मेरी और मेरे सहयोगियों की सुरक्षा और मजबूत की जाए और इन अंतरराष्ट्रीय धमकियों के स्रोतों की गहन जांच की जाए और आरोपियों को पकड़ा जाए।  

मौसम का कहर! आंधी और ओलावृष्टि से पंजाब की मंडियों में भीगा गेहूं

लुधियाना/हिसार. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में वर्षा हुई। पंजाब के ज्यादातर जिलों में सुबह छह से 10 बजे के बीच 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली भी चली। लुधियाना में 25.6 और पालमपुर में 38.0 मिलीमीटर वर्षा हुई। वर्षा से कई जगह मंडियों में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया। वहीं, हरियाणा में रविवार रात नौ बजे के बाद हिसार सहित सात जिलों में वर्षा हुई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में आंधी से कई जिलों में बिजली के खंभे, होर्डिंग व पेड़ टूटकर गिर गए। वर्षा से तापमान में भी गिरावट आई और कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले दिनों कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया था। मौसम विभाग ने सोमवार-मंगलवार को भी प्रदेश में आंधी चलने और अधिकांश जिलों में सामान्य से मध्यम वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जगह ओलावृष्टि की संभावना है। हिमाचल में कई घरों की छतें उड़ गईं। आंधी व ओलावृष्टि से बागवानी को भी नुकसान पहुंचा। कई जगह पेड़ गिरने से सड़कें अवरुद्ध रहीं। शिमला के बैनमोर वार्ड में बिजली गिरने से एक पेड़ दोफाड़ हो गया। भूस्खलन से उड़ी-बारामुला मार्ग बंद कश्मीर के उड़ी में रविवार को वर्षा के कारण भूस्खलन होने से उड़ी-बारामुला राजमार्ग बंद कर दिया गया है। सड़क पर भारी मलबा और कीचड़ जमा हो गया है, जिसे हटाने का काम जारी है। शहर     वर्षा (मिमी में) पालमपुर     38.0 लुधियाना     25.6 चंडीगढ़     23.7 मोहाली     20.9 अमृतसर     2.2 फिरोजपुर     2.5 नवांशहर     2.1 रूपनगर     1.5 हिमाचल के रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला में हुआ हिमपात हिमाचल के रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला में हिमपात और धर्मशाला में ओलावृष्टि हुई। मौसम सुहाना होने से पर्यटक भी बढ़े हैं। मनाली के होटलों में 75 प्रतिशत आक्यूपेंसी पहुंच चुकी है। शिमला, मनाली, कसौली, मैक्लोडगंज व डलहौजी में भी पर्यटक पहुंचने लगे हैं। लाहुल स्पीति के कोकसर में बर्फ देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। सिरसा और भिवानी में गिरे ओले, तेज आंधी के साथ वर्षा हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में तेज गति की हवाओं आंधी अंधड़ के साथ वर्षा हुई। सिरसा-भिवानी में ओले गिरने के बाद रविवार देर रात को हिसार और महेंद्रगढ़ के सतनाली में तेज आंधी के बाद वर्षा हुई। रविवार रात को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षा हुई। इसके अलावा झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, नूंह मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों में आंधी अंधड़ व गरज चमक के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना देर रात तक बनी हुई थी। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से पूरे क्षेत्र में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही, तेज हवाएं, आंधी-अंधड़ और हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी, लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

चंडीगढ़ और धनबाद के बीच समर स्पेशल ट्रेन का नया शेड्यूल, 1431 किमी का सफर अब होगा और भी आसान

चंडीगढ़ गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अंबाला मंडल ने समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। इससे बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, चंडीगढ़ से पटना के बीच चलने वाली गाड़ी।  गाड़ी संख्या 04511 चंडीगढ़ से हर वीरवार रात 11:35 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:15 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04512 पटना से हर शुक्रवार रात 11:15 बजे चलेगी और अगले दिन रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, छपरा और हाजीपुर होते हुए पटना जाएगी। इसका संचालन 10 जुलाई तक रहेगा। धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल भी जारी ट्रेन संख्या 03311 धनबाद से चंडीगढ़ के लिए 3 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार और शुक्रवार को रात 11:50 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 4:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03312 चंडीगढ़ से 5 अप्रैल से 16 जुलाई तक रविवार और गुरुवार को सुबह 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9 बजे धनबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन करीब 1431 किलोमीटर की दूरी 28 घंटे 40 मिनट में तय करेगी। अंबाला-मऊ स्पेशल का शेड्यूल गाड़ी संख्या 05302 अंबाला से हर शुक्रवार रात 1:40 बजे चलेगी और अगले दिन रात 11 बजे मऊ पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 05301 मऊ से हर वीरवार सुबह 4 बजे चलकर अगले दिन रात 12:30 बजे अंबाला पहुंचेगी। यह ट्रेन देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत और कुरुक्षेत्र होते हुए चलेगी। इसका संचालन 17 जुलाई तक रहेगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फेरे बढ़ाए रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं, जिससे सफर और भी आसान होगा।