samacharsecretary.com

नई डिजिटल व्यवस्था लागू, AIIMS का पेमेंट सिस्टम बनेगा पूरी तरह डिसेंट्रलाइज्ड

भोपाल   एम्स में मरीजों को अब शुल्क जमा कराने के लिए बिलिंग काउंटर की लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। एम्स प्रबंधन ने एक डिजिटल नवाचार की घोषणा की है, जिसके तहत इस महीने के अंत तक स्मार्ट कार्ड आधारित भुगतान सुविधा शुरू कर दी जाएगी। यह कदम मरीजों और उनके परिजनों को हो रही दिक्कतों से बड़ी राहत देगा। शुरु होगा डिसेंट्रलाइज्ड पेमेंट सिस्टम वर्तमान में मरीजों को जांच, टेस्ट या अन्य सेवाओं का भुगतान करने के लिए बार-बार बिलिंग काउंटर तक जाना पड़ता है। एम्स प्रशासन के अनुसार, नई व्यवस्था लागू होने पर पेमेंट सिस्टम पूरी तरह डिसेंट्रलाइज्ड हो जाएगा। अस्पताल के प्रत्येक विभाग में स्कैनर लगाए जाएंगे, जहां मरीज तुरंत कार्ड स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे। इससे मरीजों को अस्पताल के बड़े परिसर में बार-बार चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे उनके समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी। एसबीआइ संभाल रहा जिम्मेदारी इस अत्याधुनिक स्मार्ट कार्ड प्रणाली को लागू करने की जिम्मेदारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को सौंपी गई है। एसबीआई की टीम वर्तमान में कार्ड निर्माण और स्कैनर सेटअप का अंतिम ट्रायल करने की तैयारी में है। सफल परीक्षण के बाद यह सुविधा मरीजों के लिए शुरू कर दी जाएगी। इस स्मार्ट कार्ड में मरीज से जुड़ी पूरी मेडिकल जानकारी सुरक्षित रहेगी। किसी भी यूनिट में कार्ड स्कैन करते ही उसका विवरण कंप्यूटर पर खुल जाएगा। उपचार के दौरान मरीज कार्ड के माध्यम से तुरंत भुगतान कर सकेगा, जिससे नकद लेनदेन की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और पूरा प्रोसेस तेज हो जाएगा।- संदेश कुमार जैन, डिप्टी डायरेक्टर, एम्स  

आज का भावांतर रेट: सोयाबीन का मॉडल रेट तय, 4036 रुपए प्रति क्विंटल

भावांतर योजना में आज 4036 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी भोपाल     भावांतर योजना 2025 अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए आज भी 10 नवंबर को 4036 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया है कि यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी।       मॉडल रेट में लगातार 2 दिनों से वृद्धि जारी रही। पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी हुआ था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपए और 9 नवंबर को 4036 रुपए प्रति क्विंटल  का मॉडल रेट जारी हुआ।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह, कैलाश सारंग जी की प्रेरणा में आयोजित

भोपाल  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, मध्य भारत प्रांत भोपाल एवं जिला ईकाई भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मलीन माननीय कैलाश सारंग जी की प्रेरणा से आज भोपाल के नेवरी मंदिर स्थित चित्रगुप्त धाम में चित्रांश परिवार मासिक बैठक एवं दीपावली मिलन – प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश शासन के माननीय सहकारिता तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी उपस्थितजनों को दीपावली-मिलन कार्यक्रम में बधाई देते हुए कहा कि  इस प्रकार के आयोजन व्यक्ति को समाज से जोड़ने का बेहतर माध्यम हैं, लेकिन इन आयोजन में अगर अपने परिवार-बच्चों के साथ अगर सभी आयेंगे तो हमारे बच्चों को भी उत्कृष्ठ संस्कार प्राप्त होंगे और इससे  जब समाज मजबूत होगा तो देश ओर राष्ट्र भी मजबूत ओर एकजुट होगा तथा इस प्रकार के आयोजनों की सार्थकता सिद्ध होगी। आरम्भ में भगवान चित्रगुप्त जी की सामूहिक आरती के उपरांत प्रदेशाध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव ने आयोजन की रूपरेखा बताई एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री अजय श्रीवास्तव नीलू ने संगठन को एकजुट करने का आव्हान किया। कार्यक्रम में 12 वी और 10 वी में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया। आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र श्रीवास्तव ने किया ।  आयोजन में श्री अजात शत्रु श्रीवास्तव भोपाल कमिश्नर रिटायर्ड, श्री पंकज कुलश्रेष्ठ, श्री बृजेश श्रीवास्तव, श्री राजकुमार श्रीवास्तव, श्री अनिल श्रीवास्तव, श्री दिनेश सक्सेना, श्री डी.के.श्रीवास्तव, श्री चंद्रेश सक्सेना, श्री व्योम खरे, श्री अमोल सक्सेना, श्री सौरभ-हर्ष कुलश्रेष्ठ, मीना-अरूण श्रीवास्तव, राशि सक्सेना सहित अनेक सामाजिक एवं गणमान्यजन उपस्थित हुए।  

मर्डर का रहस्य सुलझा? राजा रघुवंशी केस में विपिन ने खोले चौंकाने वाले राज

इंदौर  इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में अब एक नया अध्याय शुरू हो गया है. इस सनसनीखेज मामले में मृतक राजा रघुवंशी के परिवार ने अपनी अगली कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है. इस बार मोर्चा संभाला है राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने, जो अब आरोपियों सोनम और राज के खिलाफ कोर्ट में निर्णायक बयान देने के लिए तैयार हैं. विपिन रघुवंशी आज इंदौर से शिलॉन्ग (मेघालय) के लिए रवाना हो गए हैं, जहां यह केस चल रहा है. 11 नवंबर की सुबह शिलॉन्ग कोर्ट में उनके अहम बयान दर्ज किए जाएंगे. परिवार को उम्मीद है कि विपिन का बयान केस को एक मजबूत आधार देगा और आरोपियों को सख्त सज़ा मिल सकेगी. भाई का आरोप हत्या का मोटिव सिर्फ हवस शिलॉन्ग रवाना होने से पहले, राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने एक सनसनीखेज और भावनात्मक बयान दिया है. उनका गुस्सा और दर्द उनके शब्दों में साफ झलक रहा था. विपिन रघुवंशी ने सीधे तौर पर मृतक की पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज पर क्रूर आरोप लगाते हुए कहा कि विपिन रघुवंशी का बयान “सोनम और राज ने अपनी हवस मिटाने के लिए राजा को मार डाला. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस निर्मम मर्डर का सिर्फ एक ही मोटिव था हवस. विपिन का यह बयान पूरे मामले को एक भावनात्मक और स्पष्ट दिशा देता है. परिवार का मानना है कि हत्या का पूरा षड्यंत्र राजा की संपत्ति या किसी अन्य कारण से नहीं, बल्कि सोनम और राज के बीच के अवैध संबंध और वासना के कारण रचा गया था. इंदौर से शिलॉन्ग, 11 नवंबर को होगा अहम बयान विपिन रघुवंशी अब अपने भाई को न्याय दिलाने की उम्मीद में इंदौर से शिलॉन्ग पहुंच चुके हैं. विपिन रघुवंशी आज (10 नवंबर) इंदौर से शिलॉन्ग के लिए रवाना हुए. 11 नवंबर की सुबह शिलॉन्ग कोर्ट में विपिन के बयान दर्ज किए जाएंगे. विपिन का बयान इस हाई प्रोफाइल केस में अभियोजन पक्ष (Prosecution) के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है. परिवार को उम्मीद है कि वह कोर्ट के सामने सभी तथ्य मजबूती से रखेंगे ताकि साज़िश का पर्दाफ़ाश हो सके. यह हनीमून मर्डर केस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है, और सभी की निगाहें 11 नवंबर को शिलॉन्ग कोर्ट में होने वाली इस अहम कार्यवाही पर टिकी हुई हैं.

मध्य प्रदेश में ठंड का असर: राजगढ़ सबसे ठंडा, 20 जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी

भोपाल  मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर बढ़ गया है। 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहर शामिल हैं। उत्तरी हवाओं के असर से तापमान तेजी से गिरा है, भोपाल में 10 साल का और इंदौर में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा क्रमशः 8°C और 7°C दर्ज किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर भी दिख रहा है। राजधानी और अन्य शहरों में कंपकंपी वाली ठिठुरन महसूस हो रही है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में भी तापमान गिरा है। अगले 2 दिन शीतलहर की संभावना बनी हुई है। आज यहां रहेगा हशीतलहर असर मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भोपाल, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, देवास, उज्जैन, शाजापुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, मैहर, कटनी, जबलपुर, उमरिया और शहडोल जिलों में शीतलहर असर दिखाएगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। इससे उत्तरी हवाएं सीधे एमपी में आ रही है। इस वजह से उत्तरी हिस्से के जिलों में शीतलहर असर है। पिछले 2 दिन में भोपाल, राजगढ़, सीहोर, इंदौर और शाजापुर में तीव्र शीतलहर का प्रभाव रहा, जबकि रीवा, शहडोल और जबलपुर में भी शीतलहर चली। सोमवार को भोपाल, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, देवास, उज्जैन, शाजापुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, मैहर, कटनी, जबलपुर, उमरिया और शहडोल में शीतलहर का अलर्ट है।  इंदौर में 25 साल, भोपाल में 10 साल की सबसे सर्द रात शनिवार और रविवार की रातों ने कई शहरों में नया ठंडा इतिहास लिख दिया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज हुआ, जो पिछले 10 वर्षों में नवंबर का सबसे कम तापमान है। इंदौर में पारा 7 डिग्री तक जा गिरा-यह नवंबर महीने में पिछले 25 साल की सबसे ठंडी रात रही। यहां नवंबर का सर्वकालिक रिकॉर्ड वर्ष 1938 का है, जब तापमान 5.6 डिग्री पहुंचा था। राजगढ़ में भी पारा 7 डिग्री रहा और यह लगातार चौथी रात रही जब शहर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। उज्जैन में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, ग्वालियर में 10.7 डिग्री और जबलपुर में 9.8 डिग्री दर्ज हुआ। सीहोर, उमरिया और रीवा में भी पारा 10 डिग्री से नीचे मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई इलाकों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक लुढ़का है। दिलचस्प रूप से पचमढ़ी में अन्य शहरों की तुलना में ठंड कम रही और यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सीहोर में 8.5 डिग्री, उमरिया में 9.5 डिग्री, मलाजखंड में 9.6 डिग्री और रीवा में 9.9 डिग्री दर्ज हुआ। छिंदवाड़ा 10°, नौगांव 10.5°, मंडला 10.6°, बैतूल 10.8°, गुना,दमोह,शिवपुरी 11°, सागर 11.5°, धार 11.6°, टीकमगढ़, सतना 11.8°, रतलाम 12.2°, दतिया 12.5°, श्योपुर 12.6°, खजुराहो 13°, खंडवा,सीधी,नरसिंहपुर 13.4°, नर्मदापुरम 13.7° और खरगोन 14.2° दर्ज किया गया। इंदौर में 25 तो भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा शनिवार-रविवार की रात में कई शहरों में रिकॉर्ड ठंड रही। पारा 10 डिग्री के नीचे आ गया। भोपाल में नवंबर का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा, जो साल 2015 के बाद सबसे कम है। इंदौर में पारा 7 डिग्री रहा। यहां पिछले 25 साल में नवंबर में इतनी सर्दी कभी नहीं पड़ी। यहां नवंबर की ठंड का ओवरऑल रिकॉर्ड 1938 का है। जब पारा 5.6 डिग्री पर पहुंचा था। इंदौर के साथ राजगढ़ में भी पारा 7 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार चौथी रात राजगढ़ में पारा सबसे कम रहा। ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी तापमान लुढ़का है। उज्जैन में 10.5 डिग्री, ग्वालियर में 10.7 डिग्री और जबलपुर में तापमान 9.8 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा बढ़ेगा मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार नवंबर की शुरुआत से ही ठंड ने जोर पकड़ लिया है। आने वाले दिनों में कोहरा भी बढ़ेगा। फिलहाल देर रात और सुबह के समय ठंड अधिक महसूस की जा रही है, साथ ही हल्का कोहरा भी नजर आने लगा है।दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा और अनुमान है कि पारे में गिरावट का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। उमरिया, बैतूल, रीवा भी सबसे ठंडे पिछले तीन दिन से प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में ही तेज ठंड का असर था, लेकिन अब पूर्वी हिस्से में भी पारा लुढ़क रहा है। रविवार-सोमवार की रात में उमरिया में 8.5 डिग्री, बैतूल में 9 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट)-रीवा में 9.1 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 9.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 9.6 डिग्री तापमान रहा। इसी तरह मंडला में 10.1 डिग्री, गुना-शिवपुरी में 11 डिग्री, दमोह-सतना में 11.2 डिग्री, सीधी में 11.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 11.5 डिग्री, दतिया में 11.6 डिग्री, रतलाम में 12 डिग्री, धार में 12.1 डिग्री, सागर में 12.6 डिग्री, खजुराहो में 13 डिग्री, नरसिंहपुर, खरगोन-नर्मदापुरम में 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पचमढ़ी में इन सभी शहरों से ज्यादा 14.2 डिग्री रहा। इसलिए बढ़ा ठंड का असर जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी हो रही है। इस वजह से उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही है। मौसम विभाग का मानना है कि नवंबर में पहले ही दौर में तेज ठंड शुरू हो गई है, जो अब लगातार रहेगी। अब ठंड के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। फिलहाल देर रात और अल सुबह ठंड का असर ज्यादा है। वहीं, सुबह हल्का कोहरा भी है, जो आने वाले दिनों में बढ़ जाएगा। दिन में भी ठंडक, पारा लुढ़का रात के अलावा दिन में भी ठंडक घुलने लगी है। रविवार को ज्यादातर शहरों में तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा। आने वाले दिनों में पारे में और भी गिरावट होने की संभावना है। पिछले 10 साल से नवंबर में ठंड का ट्रेंड प्रदेश में नवंबर में पिछले 10 साल से ठंड के साथ बारिश का ट्रेंड भी है। अबकी बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। वहीं, बारिश के लिहाज से अक्टूबर का महीना उम्मीदों पर खरा उतरा है। औसत 2.8 इंच पानी गिर गया, जो सामान्य 1.3 इंच से 121% ज्यादा है। वहीं, भोपाल में दिन ठंडे रहे। 30 अक्टूबर को दिन का तापमान 24 डिग्री रहा। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले 25 साल में अक्टूबर का यह सबसे ठंडा दिन रहा। उज्जैन, … Read more

दिव्या दत्ता ने बाबा महाकाल के मंदिर में जताई श्रद्धा, नंदी जी से मांगी मनोकामना

उज्जैन  प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः कालीन दद्योदक आरती में सम्मिलित होकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई उन्होंने बाबा महाकाल की आरती देखी और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कहीं। महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म अभिनेत्री दिव्या दत्ता बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हैं जो कि आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची थीं। दिव्या ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की आरती देखी और उसके बाद वह जैसे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हो गईं। आरती के दौरान कभी वह आंख बंद कर ध्यान लगाती दिखाई दीं तो कभी तालियां बजाकर आरती के हर क्षण का आनंद लेती देखी गईं। आरती के बाद आपने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और दर्शन किए इसके साथ ही नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कहीं। अभिनेत्री दिव्या दत्ता द्वारा श्री कोटेश्वर महादेव जी का भी पूजन किया गया। यह पूजन पुजारी अर्पित गुरु द्वारा संपन्न करवाया गया। आरती में लगा जैसे बाबा महाकाल के बिल्कुल करीब हूं बाबा महाकाल की आरती में शामिल होने और दर्शन करने के बाद अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि बाबा महाकाल के दरबार में आते ही एक पॉजिटिव एनर्जी मिली। जब मेने बाबा महाकाल के दर्शन किए तो ऐसा लगा मानो जैसे मैं बाबा महाकाल के बिल्कुल करीब हूं। आज बाबा महाकाल के जो अद्भुत दर्शन हुए और जिस प्रकार से यह आरती हुई उसने मेरे दिल को छू लिया। आज मेरी आत्मा तृप्त हो गई इस प्रकार के दर्शन करवाने के लिए श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति और यहां सेवा कर रहे हैं सभी लोगों का धन्यवाद। आपने बताया कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि महाकाल लोक में होने वाले लाइट एंड साउंड में मेरी आवाज है। इस आवाज के माध्यम से मैं भी बाबा महाकाल को नमन करती हूं और इस बात के लिए मैं अपने आप को धन्य मानती हूं कि भले ही आवाज के माध्यम से लेकिन मैं भी इस मंदिर का हिस्सा हूं। बाबा महाकाल के दर्शन कर दिल से खुश हूं जय श्री महाकाल। दिव्या जिसे मिला सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिव्या दत्ता  एक भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने मुख्यतः हिंदी और पंजाबी सिनेमा में काम किया है और उन्हें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर ओटीटी पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले हैं। दत्ता ने 1994 में फिल्म इश्क में जीना इश्क में मरना से हिंदी सिनेमा में शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने 1995 में ड्रामा वीरगति में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने 1999 की पंजाबी फिल्म शहीद-ए-मोहब्बत बूटा सिंह में अपने सिख पति से अलग हुई एक मुस्लिम पत्नी ज़ैनब की मुख्य भूमिका निभाकर ध्यान आकर्षित किया, जो 1947 के भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। दत्ता ने रोमांटिक ड्रामा वीर-ज़ारा (2004), कॉमेडी वेलकम टू सज्जनपुर ( 2008), ड्रामा दिल्ली -6 (2009), स्टेनली का डब्बा (2011) और हीरोइन (2012), और थ्रिलर बदलापुर (2015) में अपनी सहायक भूमिकाओं के लिए और अधिक ध्यान आकर्षित किया । सामाजिक नाटक इरादा (2017) में उनकी भूमिका के लिए, दत्ता को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टेलीविज़न में उन्होंने धारावाहिक संविधान (2014) में पूर्णिमा बनर्जी की भूमिका निभाई। थ्रिलर सीरीज़ स्पेशल ओपीएस (2020) में अपने प्रदर्शन के लिए उन्हें फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार मिला। उन्होंने द स्टार्स इन माई स्काई  नामक एक पुस्तक भी लिखी हैं।  

भोपाल लकड़ी मार्केट में भीषण अग्निकांड, लाखों का व्यापार तबाह

 भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ओल्ड टिंबर मार्केट (लकड़ी मार्केट) में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई, जो इतनी भयावह थी कि पूरे चार घंटे तक धधकती रही. आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. टिंबर मार्केट से कुछ ही दूरी पर रेल ट्रैक होने के कारण इस अग्निकांड की संवेदनशीलता और अधिक थी. अगर आग रेल ट्रैक के पास तक फैल जाती, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी या रेल यातायात प्रभावित हो सकता था.  टिंबर मार्केट में आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. भोपाल नगर निगम, भापाल फायर सर्विस, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के कुल 40 से ज्यादा फायर टेंडर्स ने मिलकर आग पर काबू पाया. फायर फाइटर्स ने चार घंटे की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया. टिंबर मार्केट में सैकड़ों टन लकड़ी और उससे बने सामान जलकर खाक हो गए. टिंबर व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा.  इलाके में कई टिंबर मिलें, आरा मशीनें और भारी मात्रा में लकड़ी का स्टॉक होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. जांच जारी है. भोपाल टिंबर मार्केट के ठीक पीछे से दिल्ली-चेन्नई रेलवे ट्रैक गुजरता है, जो देश की सबसे महत्वपूर्ण रेलवे लाइनों में से एक है. आग की घटना से रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन आसपास के इलाके में धुएं और गर्मी का असर जरूर महसूस किया गया. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन ने व्यापारियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आग लगने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और लेकिन कुछ लकड़ी व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. भोपाल में पात्रा पुल के पास स्थित ओल्ड टिंबर मार्केट एक व्यस्त व्यावसायिक केंद्र है, जहां लकड़ी के फर्नीचर और अन्य सामान बनते हैं. यहां आरा मशीनें हैं और लकड़ी के गोडाउन बने हैं. रविवार शाम करीब 7:30 बजे ऐसे ही एक लकड़ी के गोदाम से आग लगी, जो देखते ही देखते आसपास के कुछ गोदामों और आरा मशीनों को अपनी चनेट में ले किया. जिला प्रशासन के मुताबिक आग की इस घटना में करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. 48 साल बाद शिफ्टिंग तय… पर डेवलपमेंट कछुआ चाल से यह टिंबर मार्केट करीब 48 साल पुराना है। धीरे-धीरे इस मार्केट के आसपास रहवासी इलाके बस गए। आरा मशीनों में हर साल आग की बड़ी घटनाओं को देखते हुए मेट्रो के बहाने इन्हें करीब 30 किलोमीटर दूर परवलिया के छोटा रातीबड़ में शिफ्ट करने का प्रोजेक्ट बना। इससे पहले आरा मशीनों को शिफ्ट करने के लिए करीब 50 बार प्रशासन स्तर पर चर्चाएं हो चुकी थीं। 8 लोकेशन देखी गईं। लंबी जद्दोजहद के बाद छोटा रातीबड़ में 18 एकड़ जमीन अलॉट की गई। यहां पर पानी, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं देने के लिए मेट्रो कॉरपोरेशन ने साढ़े 5 करोड़ रुपए भी दे दिए। शुरुआती कुछ महीनों तक तो टेंडर की प्रक्रिया के बीच ही फाइल दौड़ती रही। जब काम की शुरुआत हुई तो वह कछुए की चाल जैसा चल रहा है। फिलहाल यहां पानी की टंकी और सड़क का बेस बन रहा है। इस काम को सितंबर तक पूरा करने का टारगेट था, लेकिन इसकी रफ्तार देखते हुए कहा जा सकता है कि अभी भी कम से कम छह महीने लगेंगे। ऐसे में शहर के बीच में बड़ा खतरा बरकरार रहेगा। सबसे पहले 2007 में उठी थी शिफ्टिंग की बात इन आरा मशीनों को छोटा रातीबड़ से पहले कबाड़खाना, ऐशबाग स्टेडियम के पास, गोविंदपुरा से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर और चांदपुर में शिफ्ट करने के प्रयास हुए थे, लेकिन बात नहीं बन सकी। करीब दो साल पहले पहली बार आरा मशीन संचालकों को नोटिस जारी कर छोटा रातीबड़ में शिफ्ट होने का ऑप्शन दिया गया। कहा गया कि वे शिफ्ट नहीं होंगे तो हटा दिया जाएगा। इसके बाद सभी संचालकों ने लिखित में दिया था कि वे शिफ्ट होने के लिए तैयार हैं। जमीन जिला उद्योग केंद्र को दी गई थी। फिर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग (MESE) ने टेंडर कॉल किए थे। आरा मशीनों की शिफ्टिंग के बारे में सबसे पहले साल 2007 में बात हुई थी। यानी इस मुद्दे को उठे ही 18 साल बीत चुके हैं। आरा मशीनों की वजह से ही अटका मेट्रो का दूसरा फेज भोपाल में मेट्रो की ऑरेंज लाइन, एम्स से करोंद के बीच 14.99 किमी में बन रही है। एम्स से सुभाषनगर (6.22 किमी) के बीच प्रायोरिटी कॉरिडोर का काम पूरा हो गया है और मेट्रो के कमर्शियल रन की तैयारी है। इसी लाइन के दूसरे फेज सुभाषनगर से करोंद (8.77 किमी) तक का काम आरा मशीनों की वजह से अटका हुआ है। दरअसल, मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट के लिए कुल 108 में से 46 मशीनें पहले शिफ्ट होंगी, लेकिन ऐसा नहीं होने से अंडरग्राउंड रूट का काम प्रभावित हो रहा है। आग लगने के बाद अब जल्दी शिफ्टिंग का दावा इस मामले में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आरा मशीनों की शिफ्टिंग जल्द करने का दावा किया है। रविवार रात आग लगने की घटना के बाद वे भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया- छोटा रातीबड़ में जमीन डेवलप की जा रही है। जल्द ही काम पूरा करेंगे और फिर वहां टिंबर मार्केट को शिफ्ट कर देंगे।  

इरफान पर गंभीर आरोप: बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और गर्भपात का शिकार, पहचान छुपाने के लिए अपनाई ‘हैप्पी पंजाबी’ नाम

इंदौर इंदौर के विवादित जिहादी हैप्पी अली उर्फ हैप्पी पंजाबी उर्फ इरफान अली के खिलाफ 21 वर्षीय युवती ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन गर्भपात का केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने अपनी असल पहचान छिपाई, नौकरी का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया, फिर फोटो/वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। जिसके बाद जबरन शारीरिक संबंध बनाते रहा। यहां तक कि धार्मिक दबाव डाला गया। कलमा याद न करने वह उसे खूब पीटता था। मामले में पीड़िता ने करणी सेना की मदद ली। शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की आपबीती शिकायत के अनुसार पीड़िता मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है, उसने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह निपानिया में किराये के मकान में रहती है और मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी, मेरी मुलाकात मई 2023 में इरफान अली उर्फ हैप्पी अली से हुई थी, उसने अपना नाम उस समय “हैप्पी पंजाबी” बताया था। हैप्पी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुझे होटल में बुलाया और वहां कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। जब मैं सुबह उठी तो मेरे शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। तब मुझे पता चला कि हैप्पी ने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए विरोध किया तो जिहादी हैप्पी बोला तेरे अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाये है। फोटो-वीडियो दिखाकर ब्लैकमेलिंग जिसके बाद से ही आरोपी मुझे डरा धमकाकर बार-बार ब्लैकमेल कर मेरे किराये के कमरे पर आता रहा और फोटो-वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाता रहा। 2024 में हैप्पी मुझे कहीं लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसका विजयनगर क्षेत्र में ऑटो चालक से झगड़ा हुआ था, तब मुझे पता चला कि वह हैप्पी पंजाबी नही बल्कि इरफान अली हैं। विरोध किया तो बोला मैं मुस्लिम हूं, तुझे भी मुसलमान बनना पड़ेगा। विजयनगर में ऑटो चालक से हुए विवाद के बाद में अपने घर राजस्थान चली गई। जनवरी 2025 में फिर से इंदौर आई तो हैप्पी मुझे फिर से संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव और ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने लगा। उसकी हरकतों के कारण में फिर से राजस्थान चली गई। इंदौर फिर आई तो परेशान ब्लैकमेल कर देवास ले गया वहां से जैसे तैसे कर इंदौर आई और घटना परिजनों को बताई। जिहादी हैप्पी अली ने मेरे साथ आखिरी बार अक्टूबर 2025 मे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए हैं। एक दिन वह मुझे घर पर छोडकर कही गया तो मैं वहां से भागकर इंदौर आ गई। लोकलाज के डर से मैने अभी तक हैप्पी के खिलाफ रिपोर्ट नही किया था। मामले में पुलिस ने हैप्पी अली पर दुष्कर्म , ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण का दबाव सहित अन्य धारा में केस किया है। बार बार दुष्कर्म, फिर गर्भपात पीड़िता के मुताबिक, जून माह में मैं वापस इंदौर आई तो उसी माह के आसपास आरोपी मुझे देवास ले गया और वहां एक एकांत फ्लैट में बंद कर मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिस कारण मैं गर्भवती हुई, फिर मुझे कोई दवा देकर जबरन गर्भपात करवा दिया गया, जिससे मेरी सेहत खराब हो गई। पीड़िता के मुताबिक हैप्पी अली मुझे सिगरेट से दागता था, मारपीट करता था, जिससे मुझे सिर पर चोट और हाथ पर कट के निशान भी है। कलमा याद नही होने पर पीटता था पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में यह भी बताया कि हैप्पी अली मुझे धर्म परिवर्तन कर निकाह का कहता। मुझे कलमा एवं मुस्लिम दुआ याद करवाता था। मुस्लिम दुआ याद नही होने पर मुझसे मारपीट करता था। मुझसे रोजे रखवाता था एवं मुझे बुर्का पहनने को कहता था। मैं मना करती थी तो कहता था तू मुझे जानती नहीं है, ज्यादा समझदार बनी तो मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा। ड्रग्स पार्टी जानकारी के मुताबिक, हैप्पी अली ड्रग्स की बड़ी पार्टियों का आयोजन इंदौर में बड़े पैमाने पर करता है और हैप्पी अली पर 15 से अधिक आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। उस पर जिला बदर , रासुका भी लग चुकी है। सूत्रों से जानकारी लगी है कि आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर मासूम लड़कियों को ब्लैकमेल करने का काम भी करता है। 

लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त जल्द: एमपी कैबिनेट आज प्रस्ताव को दे सकती है मंजूरी

भोपाल  .  लाड़ली बहना को अगली किस्त 1500 रुपए देने पर सोमवार को कैबिनेट में मुहर लगेगी। साथ ही सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पैनल की अनिवार्यता के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल सकती है। अभी मप्र में 1.26 करोड़ लाड़ली बहना को हर माह 1250 रुपए मिलते हैं। सीएम ने इसे बढ़ाकर 1500 रुपए करने की घोषणा की है। एमपी सीएम सिवनी में राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हितलाभ वितरण कार्यक्रम से 12 नवंबर को बहनों के खाते में 30वीं किस्त के 1500 रुपए ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि, बहनों केा बढ़ी हुई राशि इसी माह से दी जाएगी। गौरतलब है कि मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव गुजरात के केवड़िया प्रवास पर रहेंगे। इसलिए सोमवार को कैबिनेट होगी। रीवा से 72 सीटर हवाई सेवा का शुभारंभ  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को रीवा से 72 सीटर हवाई सेवा संचालन का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। रीवा से दिल्ली के लिए यह नई हवाई सेवा शुरू होगी, जिससे विंध्यवासियों को सीधे दिल्ली यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही रीवा से इंदौर के लिए भी 72 सीटर हवाई सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। कैबिनेट इस प्रस्ताव को हरी झंडी देने के साथ ही प्रदेश की लाभार्थी महिलाओं के खातों में हर महीने 250 रुपये अतिरिक्त आएंगे। जानकारी के अनुसार, पिछले महीने अक्टूबर में महिलाओं के खाते में 1250 रुपये की किस्त भेजी गई थी। योजना की 30वीं किस्त 12 नवंबर को जारी की जा सकती है। विंध्य को हवाई सेवा की सौगात आज विंध्यवासियों के लिए एक बड़ा दिन है, क्योंकि रीवा से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह करीब 11:35 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस 72-सीटर उड़ान सेवा का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। इस सेवा के शुरू होने से विंध्य क्षेत्र के लोगों को देश की राजधानी तक पहुंचने के लिए एक तेज और सुगम विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, भविष्य में रीवा से इंदौर के लिए भी 72-सीटर हवाई सेवा शुरू करने की योजना है।

सर्द हवाओं का हमला: भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश में नवंबर के पहले 10 दिनों में ही रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग की माने तो पिछले 25 साल में ऐसा पहली बार है, जब नवंबर की शुरुआत में ही यहां कई इलाकों में शीतलहर चलने लगी है। आलम ये है कि, प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा पहुंचा। राजगढ़ जिले में पमचढ़ी से भी ज्यादा ठंड रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा की वजह से अचानक ठंडक बढ़ गई है। उत्तरी हवाएं मध्य प्रदेश आ रही हैं, जिससे नवंबर में ही ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में पिछले 25 साल में पहली बार है कि, नवंबर माह के शुरुआत में ही शीतलहर चल गई हो। शनिवार रात को प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया था। इनमें राजगढ़ में सबसे ज्यादा ठंड रिकॉर्ड की गई। यहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई शहरों में कोल्ड वेव इसके अलावा कई शहरों में कोल्ड वेव का भी असर देखने को मिला। भोपाल-इंदौर में भी पारे में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, देवास, सीहोर, शाजापुर, सतना और रीवा में दिन में ठंडी हवाएं चली।   इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जबकि, आज रविवार को भी इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। पन्ना जिले में भी कोल्ड वेव का असर देखने को मिलेगा। वहीं, कल सोमवार (10 नवंबर) को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, रीवा, पन्ना, सतना, छतरपुर और टीकमगढ़ में शीतलहर चलने का अलर्ट है।