samacharsecretary.com

मंत्री सारंग ने कहा- मध्यप्रदेश की सभी पैक्स समितियां डब्ल्यू.डी.आर.ए. की सदस्य बनेंगी

भोपाल  सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था से गांव व किसान को जोड़ने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जो जन-धन योजना लागू की है, इसका मुख्य उद्देश्य गांव व किसान को देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। इसके सकारात्मक परिणाम आज हमारे सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व एवं केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में निरंतर “सहकार से समृद्धि’’ के मूल मंत्र को साकार करने की दिशा में अग्रसर है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि इसका अनुसरण करते हुए हम स्वर्णिम मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नवाचार के विभिन्न माध्यमों का प्रयोग करते हुए प्रदेश की प्रगति के लिये काम कर रहे हैं। मंत्री श्री सारंग अपेक्स बैंक के समन्वय भवन में भांडागारण विकास और विनियामक प्राधिकरण के माध्यम से सहकारी संस्थाओं के व्यवसाय विविधिकरण पर अपेक्स बैंक, सहकारिता विभाग एवं विनियामक प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि जब तक अर्थव्यवस्‍था आम आदमी के दरवाजे से नहीं निकलेगी, तब तक मजबूती नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हम किसानों को समृद्ध करना चाहते हैं, तो पहले हमें पैक्स (प्राथमिक कृषि सहाकारी समितियों) को समृद्ध बनाने की दिशा में प्रयास करने होंगे। यह कार्यशाला निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगी। श्री सारंग ने कहा कि जिला बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से अपेक्षा करता हॅूं कि वे मध्यप्रदेश की प्रत्येक पैक्स को डब्ल्यू.आर.डी.ए. (भांडागारण विकास और विनियामक प्राधिकरण) का सदस्य बनाने के प्रयास आज से ही आरंभ कर दें, जिससे कि आगे चलकर प्रदेश के किसानों को दूरदराज अंचलों में परेशान न होना पड़े व अपने नजदीकी डब्ल्यू.आर.डी.ए. के सदस्य वेयर हाउस में अपनी उत्पाद को सुरक्षित रख लाभान्वित हों, जब तक भण्डारण व्यवस्थित नहीं होगी, तब तक किसानों को उसका फायदा नहीं मिल सकेगा । कार्यशाला में श्री सारंग ने अपेक्स बैंक द्वारा प्रकाशित मानक परिचालन प्रक्रिया वेयर हाउसिंग डेव्हलेपमेंट एण्ड रेग्यूलेटरी अथॉरिटी की योजनान्तर्गत वेयर हाउस पंजीकरण की पुस्तक का विमोचन भी किया तथा प्रदेश में गोदाम बनाने की योजना पर कार्य करने के लिये स्टेट वेयर हाउसिंग प्रबंध संचालक श्री अनुराग वर्मा, म.प्र. राज्य सहकारी संघ के प्रबंध संचालक श्री ऋतुराज रंजन तथा सहकारिता विभाग के नवाचार प्रकोष्ठ के संयुक्त आयुक्त श्री महेन्द्र दीक्षित को अधिकृत किया। आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक श्री मनोज पुष्प ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के दौरान हम किसानों को प्रशिक्षित करें कि वे अपने उत्पाद को कैसे बेहतर ढंग से रख सकते हैं और डिजीटली किस प्रकार बेच सकते हैं, आज की यह कार्यशाला एग्रो प्रोसेसिंग व मार्केंटिंग की दिशा में अत्यन्त उपयोगी है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो इस प्रकार की कार्यशाला हम संभाग व जिला स्तर पर भी आयोजित करेंगे। कार्यशाला में श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव, सदस्य, डब्ल्यू.डी. आर.ए. ने कहा कि वर्ष 2051 तक हमारे देश की जनसंख्या 170 करोड़ हो जायेगी व मध्यप्रदेश की लगभग 12 करोड़, जो देश का लगभग 6.3 प्रतिशत होगी। मध्यप्रदेश का खाद्यान्न उत्पादन लगभग 338 लाख मी.टन है, जो भारत के खाद्यान्न उत्पादन का लगभग 12.10 प्रतिशत है। भारत वर्ष 2051 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मान से प्रदेश में वेयर हाउस के गोदामों के लिये एक सुनियोजित योजना बनाने की दिशा में प्रयास किये जायें। सी.डब्ल्यू.सी. क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रामकुमार ने बताया कि यदि केन्द्रीय वेयर हाउसिंग में डब्ल्यू.डी.आर.ए. के अन्तर्गत देश के 50 हजार गोदाम यदि रजिस्टर्ड हो जायें तो किसान आपके द्वार तक आ जायेंगे। इससे आपकी साख भी बढ़ेगी और किसान के साथ आप भी हमारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे, हमारा उद्देश्य वेयर हाउस केन्द्रों को लाभ का केन्द्र बनाना है। इससे किसानों के उत्पाद सुरक्षित होंगे और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से भी बचा जा सकता है। कार्यशाला में श्री विनीत गुप्ता, नेशनल ई-रिपोजिटरी लिमिटेड, श्री जसवीर गोदारा, एवीपी सीसीआरएल, श्री संजय अग्रवाल ने अपनी डिजीटल व्यवसाय प्रणाली पर विचार व्यक्त किये। कार्यशाला में सहकारिता विभाग के संयुक्त/उप/सहायक आयुक्त, जिला बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वेयर हाउस व एफपीओ के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न सहकारी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।  

उज्जैन में होगी चिड़ियाघर-सह-सफारी केंद्र की स्थापना

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में गुरूवार को मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन समिति और ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर समिति के बीच एमओयू हुआ। चिड़ियाघरों, रेस्क्यू सेंटर्स और सफारी में रखे गए वन्यजीवों के पुर्नवास, संरक्षण, पशु स्वास्थ्य और कल्याण में सहयोग करना इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य है, इस दिशा में संयुक्त प्रयास‍किए जाएंगे। उज्जैन में प्रस्तावित चिड़ियाघर-सह-सफारी केंद्र की स्थापना के लिए तकनीकी सहायता सहित वन कर्मियों, पशु चिकित्सकों और हाथी महावतों के लिए विशेष क्षमता-निर्माण और कौशल उन्नयन के कार्यक्रम संचालित होंगे। साथ ही पशु चिकित्सा अस्पताल और नैदानिक ​​प्रयोगशालाओं सहित उन्नत वन्यजीव स्वास्थ्य और बचाव बुनियादी ढांचे का सहयोगात्मक विकास भी किया जाएगा। बाघों की आबादी के आणविक आनुवंशिक विश्लेषण के लिए मिलेगी प्रयोगशाला सुविधा मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में हुए इस एमओयू के अंतर्गत प्रदेश के चिड़ियाघर संस्थानों के लिए एकीकृत डिजिटल चिड़ियाघर प्रबंधन सूचना प्रणाली का डिजाइन और विकास किया जाएगा। संरक्षण योजना और साक्ष्य-आधारित वन्यजीव प्रबंधन के लिए, विशेष रूप से चिडि़याघर के बाघों (Pantheratigris) की आबादी के आणविक आनुवंशिक विश्लेषण के लिए ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर की उन्नत प्रयोगशाला की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वन्यजीवों को प्रभावित करने वाली बीमारियों की रोकथाम, निदान और उपचार के लिए भी संयुक्त अनुसंधान आरंभ होंगे। यह एमओयू दो साल की अवधि के लिए लागू रहेगा। समझौते के अनुक्रम में ग्रीन्स सेंटर तकनीकी प्रोटोकॉल, पशु चिकित्सा पद्धतियों और पशु कल्याण मानकों की समीक्षा कर, इस संबंध में सलाह राज्य शासन के वन विभाग को दे सकेगा। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुए एमओयू हस्ताक्षर और आदान-प्रदान अवसर पर अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक बर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री वी.एन. अम्बाड़े, ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के डॉ. बृज किशोर गुप्ता, श्री अनुपम जैन और श्री संदीप दीक्षित उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं ऋषि पंचमी की शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को ऋषि पंचमी के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वेदों के ज्ञान और मानवता के कल्याण के लिए जीवन समर्पित करने वाले सप्तऋषियों कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और वशिष्ठ जी के चरणों में कोटिश: नमन किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के साथ संपूर्ण जगत के कल्याण के लिए प्रार्थना की है।  

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की अहम बैठक 31 अगस्त को छतरपुर में

छतरपुर  अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश महासचिव दीपू सोनी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी की मुख्य उपस्थिति में यह बैठक आयोजित होगी !जिसमें राष्ट्रीय महासचिव रोहित यादव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश तिवारी एवं ए के स्वर्णकार प्रदेश सदस्यता प्रभारी,य छत्तीसगढ़ प्रदेश सदस्यता प्रभारी धर्मेंद्र वस्त्रकार, एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार राय के मुख्य उपस्थिति में सदस्यता अभियान के साथ-साथ बैठक आयोजित होगी यह बैठक समिति को विस्तार एवं समिति में नए पदाधिकारी का चयन के साथ-साथ  सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है

OBC आरक्षण पर भोपाल में बड़ी बैठक, कांग्रेस-सपा-आप समेत कई दल हुए शामिल

भोपाल  मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण मामले में 6 साल पहले कानून बन गया था। लेकिन अभी तक नौकरी में 27 फीसदी आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। वहीं, आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट में घिरने के बाद सरकार ने इस समस्या का हल निकालना शुरू कर दिया है। ओबीसी आरक्षण पर हल खोजने के लिए सीएम हाउस में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। सभी पार्टी के नेताओं के बीच शुरू हुई चर्चा खत्म हो गई है। गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश में ओबीसी के सदस्यों को आरक्षण के संबंध में सर्वदलीय बैठक हुई। इस बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। साथ ही ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर खुलकर चर्चा की। सर्वदलीय बैठक में ये नेता हुए शामिल इस बैठक में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल और सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट रामेश्वर ठाकुर, वरुण ठाकुर, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल मंत्री प्रहलाद पटेल जैसे मध्य प्रदेश ओबीसी आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसुमरिया मंत्री कृष्णा गौर जैसे दिग्गज नेता मौजूद रहे। चिंताएं और आवश्यकताएं हुई स्पष्ट इस बैठक में सभी नेताओं ने अपने-अपने मत सरकार को दिए। बैठक के दौरान विभिन्न दलों ने अपनी चिंताओं और आवश्यकताओं को स्पष्ट किया। इसके चलते मुद्दे पर दलों के बीच गहन विचार विमर्श हुआ। सीएम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक से आरक्षण मुद्दे में आगे की नीतिगत दिशा तय करने में सहायता मिलेगी। इस बैठक का मूल उद्देश्य ही सभी दलों के विचारों को सुनना और सामंजस्यपूर्ण समाधान निकालना था। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार तो हमेशा से ही ओबीसी को 27% आरक्षण देना चाहती है लेकिन सुप्रीम कोर्ट में मामला होने की वजह से कुछ समस्याएं आ रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे का हाल सभी दल मिलकर निकालेंगे। इससे समन्वय की स्थिति बनेगी और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की राह आसान हो जाएगी। जीतू पटवारी ने किए तीखे सवाल बैठक शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि जिन लोगों ने गड़बड़ की, क्या उनको सजा मिलेगी? पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी सरकार ने कांग्रेस द्वारा दिए आरक्षण को क्यों रोका? नेता प्रतिपक्ष उमार सिंघार का तंज वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि 6 साल पहले कमल नाथ की सरकार में आदेश हुआ था। अध्यादेश भी आया था। इस तरह से पुराने घर में नारियल फोड़कर 27 प्रतिशत आरक्षण का गृह प्रवेश कर रहे हैं। सर्वदलीय बैठक की आवश्यकता तब पड़ती है जब विवाद हो, आपस में समन्वय न हो। कांग्रेस तो पहले से ही तैयार है। कांग्रेस ही अध्यादेश और कानून लेकर आई थी। क्या बोले अन्य पार्टी के नेता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने कहा पिछड़े वर्ग को आबादी के हिसाब से 52 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। लेकिन सरकार 14 प्रतिशत दे रही है। 13 प्रतिशत होल्ड आरक्षण तत्काल प्रभाव से लागू करें। वहीं, आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण तो प्रदेश में लागू हो गया था। यह ओबीसी का हक है और उसे मिलना ही चाहिए। केंद्र-राज्य में बीजेपी सरकार है। चाहे तो 27 प्रतिशत आरक्षण हो सकता है पर वह लटकाए हुए हैं।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने वैष्णोदेवी में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

भोपाल  उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने वैष्णोदेवी में हुए भू-स्खलन की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दुर्घटना में मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भीलखेडी से गये तीर्थ यात्रियों के घायल होने और तीन लोगों की मृत्यु की जानकारी प्राप्त हुई है। देवड़ा ने दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए  घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और सकुशल रहने की प्रार्थना की है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने घटना को लेकर मंदसौर कलेक्टर से चर्चा कर हर संभव मदद करने के लिये निर्देशित किया है।

मध्यप्रदेश शिक्षक दिवस: दस शिक्षकों को मिलेगा खास सम्मान

भोपाल   शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मान की आस है। मध्यप्रदेश के चार लाख शिक्षकों में से दस नामों का चयन किया जाएगा। ये राज्य स्तर पर सम्मान पाने वाले होंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर नाम का चयन करने अलग कमेटी है। सम्मान पाने के लिए शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन जमा कराए गए थे। इन आवेदनों के आधार पर रिजल्ट आना बाकी है। राजधानी में शिक्षक दिवस पर आयोजन होगा। शिक्षा में बेहतर योगदान के शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुस्कार के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने केटेगरी तय की है। इस केटेगरी के तहत शिक्षकों को अपने बायाडाटा सहित परफारमेंस अपडेट करना है। जानकारी विभाग ने ऑनलाइन मांगी है। एजुकेशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन लिए गए है। इनमें नामों का चयन होगा। राज्य, जिला, ब्लॉक स्तर पर आयोजन शिक्षक दिवस पर राज्य जिला और ब्लॉक स्तर पर शिक्षक सम्मानित होंगे। इनका चयन शिक्षाविद् और अधिकारी करेंगे। विभाग ने आवेदन के लिए क्राइटेरिया तय किया है। प्रायमरी, मिडिल और हाई हायर सेकेंडरी केटेगरी में शिक्षक शामिल रहेंगे। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश से दो शिक्षकों का सम्मान होना है। इनमें एक प्रामयरी शिक्षक हैं। ये दमोह जिले से हैं। वहीं एक मिडिल स्कूल के शिक्षक का चयन हुआ है। ये आगरमालवा से हैं। शिक्षक सम्मान के लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं। तय केटेगरी के आधार पर शिक्षकों को जानकारी देनी। उच्च स्तर पर विशेषज्ञों की कमेटी है। जो नाम तय करेगी। नरेन्द्र अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकारी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रीवा और डॉ. आंबेडकर नगर के बीच स्पेशल ट्रेनें शुरू कीं

भोपाल  यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर यूपी-बिहार तरफ जाने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भोपाल रेल मंडल अंतर्गत 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रीवा और डॉ. आंबेडकर नगर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पांच-पांच फेरे चलाए जाएंगे ट्रेन 01704-01703 रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर-रीवा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन 27 सितंबर से 25 अक्टूबर तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को किया जाएगा। इस दौरान कुल पांच-पांच फेरे चलाए जाएंगे। ट्रेन 01704 रीवा से रात 10.20 बजे रवाना होकर इटारसी सुबह 6 बजे, नर्मदापुरम 06.33 बजे, रानी कमलापति 08.40 बजे, भोपाल 9 बजे और संत हिरदाराम नगर 09.33 बजे होते हुए अगले दिन दोपहर 3.05 बजे डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी। ट्रेन 01703 डॉ. आंबेडकर नगर से रात 9.20 बजे रवाना होकर संत हिरदाराम नगर रात 02.45 बजे, भोपाल 03.35 बजे, रानी कमलापति 03.52 बजे, नर्मदापुरम सुबह 05.18 बजे, इटारसी 05.40 बजे होते हुए उसी दिन दोपहर 1.30 बजे रीवा पहुंचेगी।

त्यौहारों से पहले सड़कों का काम बढ़ाया जाए: संभागायुक्त ने दिया आदेश, 277 नई सड़कें बनेंगी

इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में इंदौर संभाग के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं संधारण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारी संभागायुक्त कार्यालय में तथा नगर निगम के अधिकारी गूगल मीट के माध्यम से जानकारी ली। बैठक में संभागायुक्त सिंह ने संभाग में चल रहे विभिन्न सड़कों, पुल-पुलिया के निर्माण कार्य एवं संधारण कार्यों की समीक्षा की। सिंह ने संधारण और मरम्मत योग्य सड़कों की स्थिति के संबंध में अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने संभाग की सभी सड़कों एवं फ्लाईओवर का निर्माण एवं संधारण का कार्य समयसीमा में गुणवत्ता के साथ करने की सख्त हिदायत भी दी है।  उन्होंने कहा कि बारिश में आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी नहीं हो, इस बात का ध्यान रखा जाए। निर्माणाधीन सड़कों एवं पुल-पुलिया के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेट, होर्डिंग्स, रेडियम आदि के संकेतक लगाएं। सड़कों एवं पुल-पुलिया के संधारण का कार्य लगातार जारी रखें। संभागायुक्त सिंह ने आगामी समय मे आने वाले त्यौहारों में सड़कों से किसी तरह की परेशानी न हो इस बात का पूरा-पूरा ध्यान रखने की हिदायत दी है। खासकर गणेशोत्सव, नवरात्रि आदि त्यौहारों को देखते हुए सड़कों के निर्माण और संधारण के कार्य में गति लाएं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी मरम्मत एवं निर्माण का कार्य जारी रखा जाए। सिंह ने कहा कि संभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कें और संधारण के कार्य में लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका निगम, एनएचएआई, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम आदि विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। सिंह ने निर्माण कार्यों में हो रहे विलम्ब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के साथ ही ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में इंदौर-उज्जैन मार्ग 6 लेन, मूसाखेड़ी चौराहा फ्लाईओव्हर, देवास नाका चौराहा फ्लाई ओव्हर, आईटी पार्क चौराहा फ्लाईओव्हर, सत्यसांई चौराहा फ्लाईओव्हर के निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। इसके अलावा एबी रोड से हरसोला दतोदा मार्ग का उन्नयन कार्य, अमलपुरा सांवखेड़ा जावर मार्ग का उन्नयन कार्य, तेजाजी नगर से बलवाड़ा मार्ग, इंदौर-हरदा फोरलेन, इंदौर-देवास 6 लेन, इंदौर-खलघाट 4 लेन, इंदौर-गुजरात 4 लेन आदि सड़कों के निर्माण कार्यों एवं संधारण पर भी चर्चा हुई। पीडब्ल्यूडी की योजना से संभाग में 277 सड़कों का निर्माण जारी लोक निर्माण विभाग द्वारा बैठक के दौरान जानकारी प्रस्तुत की गई, जिसके अनुसार 31 मार्च 2026 तक 277 नई सड़कों का निर्माण पूर्ण करेंगे। ये सभी सड़कें इंदौर संभाग में 1186.68 किमी का दायरा कवर करेगी। इसके अलावा विभाग द्वारा 111.25 किमी. की 35 सड़कों पर मजबूतीकरण और विशेष मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा खंडवा में 21, झाबुआ में 8, बड़वानी में 7 और धार में 3 तीन इस तरह कुल 39 सड़कों के नवीनीकरण के कार्य में जुटा हुआ है। जबकि परफार्मेंस ग्यारंटी की विभाग के पास 3878.38 किमी. की  987 सड़कें है। बारिश के बाद पीएमजीएसवाय की 1904 सड़कों का निर्माण होगा प्रारम्भ बैठक के दौरान एमपीआरआरडीए के अधिकारी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना का कार्य बारिश के बाद शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। ऐसी 1904 सड़कें है। इसमें दो फेज है, पहले फेज में 1243 और दूसरे में 661 सड़कें चिन्हित हैं। इसके अलावा इस योजना मप्र शासन द्वारा 100 प्रतिशत राशि से 4158 सड़के निर्मित होगी। इंदौर शहर में मास्टर प्लान में 17 सड़कें और पुलों पर निर्माण जारी इंदौर नगर में मास्टर प्लान के तहत कुल 17 सड़कों व पुलों पर कार्य चल रहा है। जिनकी प्रगति नगर निगम द्वारा प्रस्तुत की गई। इंदौर नगर में 3868 किमी. की सड़कें सीमेंट कांक्रीट और 205 डामरयुक्त सड़कें संधारण योग्य हैं। बैठक में संभागायुक्त कार्यालय में संयुक्त आयुक्त विकास डी.एस. रणदा, एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रवीण यादव, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के डीएम गगन भाबर और प्रबंधक अभिलाष धनोजिया, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सी.एस. खरत, नगर निगम के अधीक्षण यंत्री हर्ष जायसवाल आदि मौजूद थे। बैठक में गूगल मीट के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका निगम, एनएचएआई, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। 

पुलिस टीम पर दर्दनाक हमला: जबलपुर में बोलेरो ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल शहीद, दो घायल

जबलपुर   जबलपुर में अंधमूक बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे ने पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया। ये हादसा उस समय हुआ जब यादव कालोनी पुलिस चौकी की एक टीम लड़की भगाने के एक आरोपी को पकड़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान सामने से अचानक आई तेज रफ्तार बोलेरो मे पुलिस वाहर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे का दुखद निधन हो गया, जबकि एएसआई और एक कॉन्स्टेबल गंभीर घायल हैं। आपको बता दें कि, इस भीषण हादसे का शिकार हुए एएसआई दानी सिंह नरते और आरक्षक आशुतोष भारती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन दोनों का भी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी लगते ही एसपी संपत उपाध्याय समेत पुलिस के आला अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बोलेरो की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मामले की गहन जांच शुरु कर दी गई है। हादसा या हत्या ? जांच में जुटी पुलिस प्रधान आरक्षक संजीवनी नगर थाने से पहले शहर के कई थानों मे पदस्थ रह चुके हैं। अभिषेक कई बार अपराधियों से अकेले भी भिड़ चुके हैं। टीआई ने टास्क दिया था कि अंधमूक बाइपास के अपराधी सक्रिय है, जिन्हें पकड़ना है। ऐस में बुधवार रात को जब वे सड़क किनारे खड़े होकर बस से आ रहे अपराधी का इंतजार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद अब पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि कहीं इस घटना को जान बूझकर तो अंजाम नहीं दी गई या फिर ये रफ्तार के चलते हुआ हादसा है।