samacharsecretary.com

करनाल में लूट के बाद कारोबारियों दहशत का माहौल

कुरुक्षेत्र. सेक्टर-16 में सराफा कारीगर से डेढ़ किलो सोना और 15 लाख रुपये की लूट की वारदात के बाद सराफा कारोबारियों और पीड़ित परिवार के लोगों ने विधायक जगमोहन आनंद और एसपी नरेंद्र बिजारनिया से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं विधायक और एसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्दी लूट की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा। इसके अलावा एसपी ने उचित सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कर्ण गेट बिजनेस एसोसिएशन के प्रधान संकल्प भंडारी के नेतृत्व में सराफा व्यापारियों पुनीत बजाज, रजनीश सिंगला, शिवम गोयल ने कहा कि एसपी साहब हमारी सुरक्षा बढ़ा दो, उन्हें डर है कभी फिर दोबारा किसी दूसरे सराफा कारोबारी के साथ ऐसी वारदात न हो जाए। व्यापारियों ने कहा कि पहले कभी इतनी बड़ी लूट की वारदात नहीं हुई थी। इसके आलावा व्यापारियों ने कहा कि अब तो उन्हें अपनी दुकान से घर जाने में भी डर लगने लगा है। क्योंकि कारोबार ऐसा है कि साथ ही नगदी और सोना लेकर जाना पड़ता है। ऐसे में वारदात का डर सताता है। सराफा कोरोबारी पुनीत बजाज, रजनीश सिंगला और वारदात का शिकार हुए बबन माने ने एसपी नरेंद्र बिजारनिया से गुहार लगाई की सराफा बाजार में लगातार पुलिस की तैनाती की जाए, क्योंकि अक्सर वहां एक दुकान से दूसरी दुकान पर सोना व अन्य आभूषण लेकर जाने का काम रहता है। वहीं, एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी। वहीं क्षेत्र में पुलिस की ओर ज्यादा गश्त बढ़ाई जाएगी। ताकि व्यापारी और आमजन सुरक्षित हो सकें। व्यापारियों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र सांगली के विधायक ने करनाल विधायक को किया कॉल सोमवार को सोना कारीगर आदिक यशवंत पाटिक के साले बबन माने व्यापारियों के साथ करनाल विधायक जगमोहन आनंद से मिले। आनंद ने बताया कि उनके पास महाराष्ट्र के सांगली के विधायक धन्जय हरी गाडगिल ने फोन करके वारदात के बारे में जानकारी ली। वहां के विधायक ने भी पीड़ितों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। वहीं विधायक जगमोहन आंनद ने भी पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। विधायक ने एसपी से बात करके व्यापारियों की एसपी नरेंद्र बिजारनिया से मुलाकात भी करवाई। बाजारों में वारदातें बढ़ रही हैं। पुलिस को सख्ती बढ़ानी चाहिए। पिछले दिनों चोरी का मामला सामने आया था, अब लूट की वारदात हुई है। कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। – संकल्प भंडारी, प्रधान, कर्ण गेट बिजनेस एसोसिएशन। बाजार में व्यापारी दहशत में हैं। सभी को लगता है कि कहीं उनके साथ कोई वारदात न हो जाए, पुलिस को रात में गश्त बढ़ानी चाहिए। बाजारों में सुरक्षा पुख्ता हो। – कुलदीप मक्कड़, व्यापारी, कर्णगेट। पहले मोबाइल शोरूम पर फायरिंग हुई थी, अब सराफ कारीगर के साथ घर जाते समय लूट हुई है। पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करके मामले का खुलासा करना चाहिए। – पुनीत बजाज, व्यापारी, सराफा बाजार। बदमाश कारोबारियों की रेकी कर रहे हैं। सुनसान जगहों पर मौका मिलते ही वारदात हो रही है। ऐसी वारदातों का सीधा असर कारोबार पर भी पड़ता है। पुलिस सख्ती करे। – प्रदीप नागपाल, कर्ण गेट मार्केट एसोसिएशन।

दक्षिणी हरियाणा तक एसवाईएल से पहुंचाया जाएगा 6500 क्यूसेक तक पानी

कुरुक्षेत्र. सुप्रीम कोर्ट तक विवाद पहुंचने के बावजूद भले ही एसवाईएल को अभी तक पंजाब से पानी नहीं मिल पाया लेकिन अब यही नहर दक्षिणी हरियाणा और दिल्ली की प्यास बुझाने में कारगर साबित होगी। जरूरत पड़ने पर इसमें नरवाना ब्रांच नहर के साथ-साथ मारकंडा नदी का पानी भी छोड़ा जाएगा जिससे न केवल मारकंडा से आने वाली बाढ़ का खतरा टलेगा बल्कि नहर का सही प्रयोग भी हो सकेगा। सिंचाई विभाग ने 10 हजार क्यूसेक पानी दक्षिणी हरियाणा की ओर पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें एसवाईएल के जरिये 6500 क्यूसेक और नरवाना ब्रांच के जरिये 3500 क्यूसेक पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए नहरों का पहली बार बड़े स्तर पर जीर्णेद्धार किया जा रहा है। लंबे समय से सुध न लिए जाने के कारण अपना मूल आकार तक खो चुकी एसवाईएल के जिले की सीमा में ही किए जाने वाले जीर्णोद्धार पर 50 करोड़ का बजट खर्च होगा। इसका प्रस्ताव विभाग की प्रदेश तकनीकी टीम पास कर चुकी है और अब फाइनल मुहर मुख्यमंत्री की ओर से लगाए जाने का इंतजार है। जिले में एसवाईएल नहर की लंबाई करीब 35 किलोमीटर है। 25 के बजाय 15 फीट रह गई चौड़ाई अनदेखी व लंबे समय तक मरम्मत न होने के कारण समय अनुसार एसवाईएल अपना आकार भी खो चुकी है। 25 फीट के बजाय महज 15 फीट ही अधिकतर जगह चौड़ाई रह गई है। यही नहीं कई-कई फीट तक गाद जम चुकी है और झाड़ियां ही नहीं, अनेक जगह इसमें उगे पौधे पेड़ बन चुके हैं। किनारे भी खस्ताहाल हो चुके हैं। ऐसे में इसकी क्षमता भी बेहद कम रह गई है जिसके कारण किसी आपात स्थिति में भी इसमें पानी छोड़े जाने से खतरा पैदा होने लगा है। मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलते ही शुरू कर दी जाएगी प्रक्रिया : एक्सईएन सिंचाई विभाग के एक्सईएन मुनीष बब्बर का कहना है कि एसवाईएल का जीर्णोद्धार बेहद जरूरी हो गया है। इसके कारण ही प्रस्ताव तैयार किया गया, जो स्टेट तकनीकी टीम पास भी कर चुकी है। अब मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलते ही टेंडर आदि की प्रक्रिया कर तत्काल काम भी शुरू करवा दिया जाएगा। जीर्णोद्धार के एसवाईएल के जरिये दक्षिणी हरियाणा तक 6500 क्यूसेक पानी पहुंचाया जा सकेगा। नरवाना ब्रांच नहर का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है जिसके जरिये भी 3500 क्यूसेक पानी दक्षिणी हरियाणा तक पहुंचने लगेगा। इस नहर में कई कार्य किए भी जा चुके हैं। उनका कहना है कि न केवल एसवाईएल के जीर्णोद्धार से मारकंडा का पानी दक्षिणी हरियाणा तक पहुंचाया जा सकेगा बल्कि मारकंडा की वजह से आने वाली बाढ़ से भी बचा जा सकेगा। इसके बाद नहर अपने मूल आकार में भी आ जाएगी।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने टुंडली गांव में गुरुद्वारा बाज साहिब के नए भवन का शिलान्यास किया

अंबाला हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज प्रात: अंबाला कैंट के गांव टुंडली में गुरुद्वारा बाज साहिब के नए भवन का नींव पत्थर रखते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुंडली और श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि नया भवन पहले से बड़ा और भव्य होगा तथा अधिक श्रद्धालु भवन में बैठ पाएंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले अरदास में हिस्सा लिया और नींव पत्थर रखा। ”बोले सो निहाल” जयकारों के बीच श्रद्धापूर्वक गुरुद्वारे के भवन का नींव पत्थर रखा गया। इससे पहले, गांव टुंडली में पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरमीत सिंह व अन्य ने उनका स्वागत किया। मंत्री अनिल विज को सिरोपा पहनाकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। गुरुद्वारा बाज साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा बाज साहिब का वर्तमान भवन कई दशक पुराना है और छोटा है। अब नया भवन पहले से बड़ा और भव्य बनाया जा रहा है जिसकी आज शुरूआत की गई है। इस अवसर पर गांव टुंडली से बाबा बचित्तर सिंह, बलबीर सिंह, रघुबीर सिंह, लखविंद्र सिंह, अजैब सिंह, कुलबीर सिंह, नायब सिंह, धीर सिंह के अलावा जसबीर सिंह जस्सी, सुदर्शन सिंह सहगल, रणधीर सिंह, रामबाबू याद, डा. ऋषिपाल, गुरप्रीत सिंह, जसमेर सिंह, रोशन सिंह बरनाला, उधम सिंह, गुरविंद्र सिंह, तरविंद्र सिंह बंटी, गुरदीप सिंह जनेतपुर, बलदेव सिंह, शमशेर सिंह, लाल सिंह, पाल सिंह, बलकार सिंह, रतन सिंह टुंडली, चौड सिंह, कुलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

एक बार फिर बाहर आया राम रहीम: रेप मामले में दोषी को 15वीं पैरोल, उठे सवाल

चंडीगढ़ रेप का आरोपी डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। राम रहीम को कोर्ट से 40 दिन की पैरोल मिली है, जिसकी शुरुआत सोमवार यानी आज से हो गई है। राम रहीम को 2017 से अपनी दो शिष्याओं से रेप करने के मामले में आरोपी ठहराया गया था और कोर्ट ने उसे 20 साल की सजा सुनाई थी। रेप जैसे घिनौने अपराध में सजा सुनाए जाने के बावजूद राम रहीम को कोर्ट से कई बार पैरोल मिल चुकी है। यह 15वीं बार है जब वो जेल से बाहर आया है। 2025 में तीन बार पैरोल पर जेल से बाहर आया इससे पहले अगस्त 2025 में वह 40 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके अलावा अप्रैल 2025 में भी राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई थी। 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से ठीक पहले जनवरी 2025 में भी राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसी तरह 2024 में 5 अक्टूबर को हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों से ठीक कुछ दिन पहले 1 अक्टूबर को राम रहीम 20 दिनों के लिए जेल से बाहर आया था। इससे 2 महीने पहले अगस्त 2024 में ही राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल मिली थी।   पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले भी मिली थी पैरोल इसके अलावा 2022 में पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक दो हफ्ते पहले 7 फरवरी को भी राम रहीम को जेल से तीन हफ्तों की छुट्टी मिली थी। इसके अलावा भी राम रहीम कई बार जमानत पर जेल से बाहर आ चुका है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जैसे सिख संगठन कई बार राम रहीम को कोर्ट से मिलने वाली राहत की आलोचना कर चुके हैं। लेकिन सामाजिक संगठनों के विरोध के बावजूद राम रहीम को कोर्ट से राहत मिलती रही है और अब वह 15वीं बार फिर से जेल से बाहर आ गया है।   सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में रहेगा 40 दिन अब तक 14 बार जब भी वो जेल से बाहर आया है उसने अपना अधिकतर समय उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित अपने डेरा आश्रम में बिताया है। इस बार रोहतक की सुनारिया जेल से निकलकर वह सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय जाएगा। डेरा प्रवक्ता और वकील जितेंद्र खुराना ने बताया कि वह अगले 40 दिन यहीं बिताएगा। बता दें कि रेप के अलावा राम रहीम को 2019 में एक हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया था। यह मामला 16 साल पहले हुई एक पत्रकार की हत्या से जुड़ा था। इसमें राम रहीम के अलावा दो अन्य लोग दोषी पाए गए थे। 2024 में एक मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने बरी किया इन दोनों मामलों के अलावा एक CBI कोर्ट ने राम रहीम और चार अन्य लोगों को एक अन्य हत्या के मामले में भी उम्रकैद की सजा सुनाई थी। यह मामला 2002 में हुई रणजीत सिंह की हत्या से जुड़ा था, जो कि डेरा सच्चा सौदा के पूर्व मैनेजर थे। लेकिन 2024 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। कोर्ट का मानना था कि इस मामले की जांच संदेहपूर्ण और अधूरी थी।  

जींद पहुंची देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

चंडीगढ़. हरियाणा में 2 सप्ताह बाद जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किराया तय हो गया है। जींद जंक्शन से दो स्टेशनों का सफर जहां मात्र 5 रुपए में होगा, वहीं इसका सोनीपत तक का एकतरफा किराया 25 रुपए तय हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन 26 जनवरी से पहले करने की तैयारी है। रेलवे फिलहाल 20 व 21 जनवरी को इस ट्रेन को चलाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि इसके संचालन की फाइनल डेट अभी तय होनी है। हाइड्रोजन ट्रेन कई मायनों में इस रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों से अलग है। यात्रियों में भी इसमें सफर को लेकर उत्साह है। दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन भारत की यह ट्रेन 'मेक इन इंडिया' का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसे चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में तैयार किया गया है। क्षमता: 10 कोच वाली यह ट्रेन एक साथ 2500 यात्रियों को ले जा सकती है। शक्ति: यह 2400 किलोवाट (1200 हॉर्स पावर की दो पावर कार) क्षमता वाली दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन है। रफ़्तार: इसकी अधिकतम गति 140 किमी प्रति घंटा है। ईंधन दक्षता: 360 किलो हाइड्रोजन में यह 180 किमी का सफर तय करेगी। जहाँ डीजल ट्रेन 1 किमी के लिए 4.5 लीटर ईंधन लेती है, वहीं यह मात्र 2 किलो हाइड्रोजन में उतनी ही दूरी तय करेगी। पर्यावरण के लिए वरदान यह ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है क्योंकि यह हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर चलती है। इससे कार्बन उत्सर्जन शून्य होगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। भारत अब जर्मनी, जापान और स्वीडन जैसे चुनिंदा देशों की कतार में शामिल होकर हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला दुनिया का 8वां देश बन गया है। ये बोले रेलवे अधिकारी… जींद रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक (व्यवसायिक) धीरज बुटानी ने कहा कि अभी तक हाइड्रोजन ट्रेन का बीट चार्ट नहीं आया है, लेकिन टिकट दरें डीएमयू के समान ही रहेंगी। यह ट्रेन छह स्टेशनों पर रुकेगी। अब तक सफर दो घंटे का है, यह ट्रेन एक घंटे में ही यात्रियों को सोनीपत पहुंचाएगी। जींद से चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन में कुल 8 बोगी होंगी। जींद से चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन में कुल 8 बोगी होंगी। ट्रेन में आठ AC बोगियां लगेंगी ट्रेन में दो डीपीसी (ड्राइवर पावर कार) और आठ यात्री बोगियां हैं। जल्द ही जींद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का लोड चेक के लिए फाइनल ट्रायल होगा। उसके बाद रेलवे आरडीएसओ (रिसर्च डिज़ाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन) और ग्रीन एच कंपनी के अधिकारी रिपोर्ट बनाएंगे। इस रिपोर्ट पर पीएमओ से मंजूरी मिलने के बाद ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। सभी बोगी मेट्रो की स्टाइल में एसी होंगी। सभी गेट बंद होने के बाद ही ट्रेन चल सकेगी। इसमें सुरक्षा को लेकर कई तरह के इंतजाम किए गए हैं।

यौन शोषण-मर्डर केस में आज रोहतक जेल से बाहर निकलेंगे राम रहीम

रोहतक/चंडीगढ़. रोहतक की सुनारिया जेल से नए साल में पहली बार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम पैरोल मिलने के बाद सोमवार दोपहर तक सिरसा डेरे के लिए रवाना होंगे। डेरा मुखी राम रहीम इससे पहले 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने के लिए जेल से बाहर आया था। राम रहीम 2017 से जेल में है। 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल कैद हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद की सजा हुई। डेरा मैनेजर रणजीत सिंह के हत्या मामले में अक्टूबर 2021 में CBI कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई। लग्जरी गाड़ियों का काफिला पहुंचेगा लेने 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद 5 जनवरी को सुनारिया जेल से गुरमीत राम रहीम को लेने के लिए सिरसा डेरे से दोपहर तक लग्जरी गाड़ियों का काफिला पहुंचेगा। कड़ी सुरक्षा के बीच रामरहीम सिरसा के लिए रवाना होगा। उसका लग्जरी गाड़ियों का काफिला सिरसा से निकल चुका था, जिसमें दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉरच्यूनर व 2 अन्य गाड़ियां शामिल है। सिरसा डेरे में ही रहेगा राम रहीम डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अब तक 14 बार जेल से बाहर आ चुका है। राम रहीम को 15वीं बार 40 दिन पैरोल मिली है। राम रहीम इस बार उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा आश्रम में नहीं जाएंगे, बल्कि वह सिरसा स्थित डेरे में ही रहेगा। रामरहीम की सुरक्षा के लिए डेरे के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी को भाजपा ने पंजाब विधानसभा का चुनावी माहौल बनाने की सौंपी जिम्मेदारी

चंडीगढ़. पंजाब में 2027 की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने रणनीति तेज कर दी है। चुनाव से पहले राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री रविवार को पहली बार पंजाब जाकर सीधे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री पटियाला जिले की घनौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यह पहला मौका होगा जब वे पंजाब में संगठनात्मक स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से औपचारिक संवाद करेंगे। इससे पहले वे पंजाब में किसान समूहों, सामाजिक संगठनों, युवा वर्ग और कारोबारी संस्थाओं के साथ अलग-अलग बैठकों में शामिल होते रहे हैं। रविवार के दौरे में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सिर्फ पटियाला तक सीमित नहीं रहेगा। पटियाला से लौटने के बाद वे अपने कैंप कार्यालय में पंजाब के करीब 200 उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे मोहाली में आयोजित विशाल सामूहिक श्री सुंदरकांड पाठ में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सैनी लगातार पंजाब में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। पटियाला में होने वाले उनके कार्यक्रम पर आम आदमी पार्टी की खास नजर है। पंजाब दौरे से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने निहंग संप्रदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। राजनीति में तेजी से बढ़ा कद करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कद हरियाणा की राजनीति में तेजी से बढ़ा है। उनकी कार्यशैली और सक्रिय राजनीतिक भूमिका के चलते वे पार्टी हाईकमान की नजर में ऊर्जावान और प्रभावी मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हो गए हैं। यही कारण है कि हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उन्हें स्टार प्रचारकों में भी शामिल किया। इन सभी पहलुओं को देखते हुए हाईकमान ने अब पंजाब की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। पंजाबी गायकों से भी लगातार संवाद पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री सैनी पंजाब के चर्चित गायकों से भी नियमित रूप से मुलाकात कर रहे हैं। इन बैठकों में वे हरियाणा सरकार की फिल्म नीति पर चर्चा करने के साथ पंजाब के सामाजिक और राजनीतिक माहौल को लेकर फीडबैक भी लेते हैं। पिछले छह महीनों में वे मनकीरत औलख, मिका सिंह, इंद्रजीत निक्कू और गुरदास मान से मुलाकात कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने सतिंदर सरताज को विशेष तौर पर अपने आवास पर आमंत्रित किया जहां उन्होंने हिंद की चादर गीत भी सुना। इसलिए पंजाब में सैनी को अहम मान रही भाजपा हरियाणा और पंजाब सामाजिक, सांस्कृतिक और कारोबारी रूप से एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री सैनी की ननिहाल पंजाब में है और वे राज्य की बोली, संस्कृति और सामाजिक संरचना को भली-भांति समझते हैं। पंजाब के कई क्षेत्रों में सैनी समाज का प्रभाव भी माना जाता है। शांत स्वभाव, संतुलित छवि और जरूरत पड़ने पर आक्रामक राजनीतिक शैली के चलते भाजपा को उम्मीद है कि नायब सिंह सैनी पंजाब में पार्टी के लिए उपयोगी चेहरा साबित हो सकते हैं। लंबे समय से भाजपा को पंजाब में ऐसे नेतृत्व की तलाश थी जो स्वभाव से सबको साथ लेकर चल सके, इस कसौटी पर सैनी फिट बैठते हैं। पूर्व सैनिकों के मुद्दों के लिए प्रदेश सरकार तत्पर: सीएम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों के समाधान को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से तत्पर है। शनिवार को सीएम ने पश्चिमी कमान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय का भी अवलोकन किया जहां उन्होंने कमान के गौरवशाली इतिहास, प्रमुख सैन्य अभियानों, वीरता गाथाओं व विकसित सैन्य परंपराओं की जानकारी हासिल की। पश्चिमी कमान पहुंचने पर प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने उनका स्वागत किया। कमान के वरिष्ठ अधिकारियों ने संवाद के दौरान सीएम को कमान की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन राहत, युवा संपर्क कार्यक्रम, लॉजिस्टिक्स सपोर्ट सिस्टम व नई प्रौद्योगिकियों के बारे में बताया गया।

प्रो कुश्ती लीग 2026 में हिसार की अंतिम पंघाल बनीं सबसे महंगी भारतीय महिला पहलवान

हिसार. प्रो कुश्ती लीग (पीडब्लूएल) 16 जनवरी से एक फरवरी तक प्रस्तावित है। इसके लिए जिले की निवासी दो बार की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप पदक विजेता अंतिम पंघाल को उत्तर प्रदेश डोमिनेटर्स ने 52 लाख रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही वह इस लीग में भारत की सबसे महंगी महिला पहलवान बन गईं हैं। वह भारतीय खेल प्राधिकरण हिसार के कोच प्रदीप और जेएसडब्लू के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नितीश के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास में जुटी हैं। गांव भगाना में जन्मीं अंतिम की उम्र 21 साल है। वह राम निवास पंघाल और कृष्णा की पांच संतानों में से दूसरी सबसे छोटी संतान हैं। अंतिम परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं। चार बहनों के बाद जन्मी बेटी का नाम उनके पिता ने अंतिम रखा था। अंतिम की बड़ी बहनें सरिता, मीनू, निशा हैं, जबकि अंतिम के दो साल बाद पैदा हुए भाई अर्पित इस परिवार में सबसे छोटे सदस्य हैं। पिता रामनिवास ने बताया कि बेटी अंतिम ने उन्हें गौरवान्वित किया है। उनको खुशी है कि उनकी बेटी की प्रतिभा को पहचाना गया। अंतिम का कहना है कि अब उन्हें लीग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। पहलवानी के लिए पिता ने बेची थी डेढ़ एकड़ जमीन अंतिम करीब 8.5 साल से अभ्यास कर रहीं हैं। अंतिम के पिता रामनिवास ने बेटी अंतिम को पहलवान बनाने के लिए जमीन तक बेच दी थी। उनकी बेटी के अभ्यास करवाने के लिए जब आर्थिक तंगी आई तो उन्होंने डेढ़ एकड़ जमीन बेच दी थी। रामनिवास के मुताबिक शुरुआती दौर में जो परेशानियां हुईं, अब अंतिम के कामयाब आने के बाद उन्हें भूलकर सब खुश हैं। जापान की सुसाकी सबसे महंगी बिकी नीलामी में अंतरराष्ट्रीय पहलवानों पर भी धनवर्षा हुई। सबसे महंगी खिलाड़ी जापान की युई सुसाकी को हरियाणा थंडर्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा है। इसलिए सुसाकी के साथ अंतिम का मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होगा। सबसे महंगे भारतीय पुरुष झज्जर जिले के गांव बिरोहड़ निवासी अमन सहरावत हैं जिनको 51 लाख रुपये में मुंबई टाइगर्स ने खरीदा है। वह दिल्ली में अभ्यास कर रहे हैं। पोलैंड के रॉबर्ट बारन को महाराष्ट्र केसरी ने 55 लाख रुपये और सुजीत कलकल को दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने 52 लाख रुपये में खरीदा है। विनेश फोगाट के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुकी अंतिम पंघाल ने करीब चार महीने पहले क्रोएशिया में 2025 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। 21 वर्षीय पहलवान ने कांस्य पदक के मुकाबले में स्वीडन की एम्मा माल्मग्रेन को 9-1 से हराया था। इस परिणाम के साथ अंतिम ने भारतीय कुश्ती इतिहास में अपना नाम और दर्ज करा लिया और विनेश फोगाट के बाद दो विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान बन गईं थीं। उन्होंने इससे पहले 2023 में भी कांस्य पदक जीता था। इससे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अंतिम ने पूर्व पहलवान विनेश फोगाट की बराबरी कर ली थी। विनेश ने प्रो लीग से 23 दिन पहले वापसी की विनेश फोगाट ने हाल ही में करीब 23 दिन पहले प्रो लीग मुकाबले से पहले संन्यास वापस लेकर कुश्ती में लौटने का फैसला लिया था। उनका कहना था कि 2028 में लॉस एंजिलिस ओलंपिक में हिस्सा लेना चाहती हैं। विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी। विनेश 2024 के पेरिस ओलंपिक में फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पहलवान बनी थीं। हालांकि, फाइनल से पहले उनका 100 ग्राम वजन ज्यादा मिला, जिससे वे डिसक्वालिफाई हो गईं। इसके बाद उन्होंने कुश्ती को अलविदा कह दिया था। विनेश अभी जिला जींद के जुलाना क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं। अंतिम पंघाल ने 55 किग्रा में जीता खिताब दो बार की विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल ने भी अपने सामान्य 53 किग्रा की बजाय 55 किग्रा वर्ग में हिस्सा लिया। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने हंसिका को 8-0 से हराया, सेमीफाइनल में अहिल्या शिंदे को 14-8 से मात दी और फाइनल में ज्योति को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा का दिल्ली आवास पर मनाया जन्मदिन

चंडीगढ़. सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन मनाने उनके दिल्ली स्थित निवास पर केक और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ता, नेता और गणमान्य लोग पहुंचे। इनमें कांग्रेस के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक सहित अन्य लोग बधाई देने पहुंचे। हुड्डा ने सभी का स्नेह और अपनापन पाकर आभार जताया और लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वहीं, हरियाणा के अलग-अलग जिलों में भी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर, भंडारे, गरीबों में राशन और फल वितरित किए। सांसद हुड्डा ने कहा कि वे जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भी उन्होंने लोकसभा में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए थे। प्रदेश युवा कांग्रेस ने मनाया सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन हरियाणा युवा कांग्रेस द्वारा उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, मिठाइयां बांटकर और जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन को खास बनाया। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया और प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव ने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को बुके भेंटकर और केक काटकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने दीपेंद्र की राजनीतिक योगदान, युवाओं के प्रति उनकी सोच और हरियाणा के विकास में उनकी भूमिका को सराहा।वहीं, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने कहा ने कहा की दीपेंद्र सिंह हुड्डा आधुनिक सोच वाले नेता हैं, जो प्रदेश को प्रगति की नई दिशा देने का विजन रखते हैं।

हरियाणा को मिलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन: जींद से सोनीपत का सफर 2 सप्ताह में शुरू

चंडीगढ़ देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किराया तय हो गया है। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच 2 सप्ताह बाद चलेगी। जींद जंक्शन से दो स्टेशनों का सफर जहां मात्र 5 रुपए में होगा, वहीं इसका सोनीपत तक का एकतरफ का किराया 25 रुपए लगेगा। बताया जा रहा है कि ट्रेन से सोनीपत जाने में 2 घंटे से ज्यादा समय लगता है, वहीं हाइड्रोजन ट्रेन मात्र एक घंटे में ही ये सफर तय करेगी। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन 26 जनवरी से पहले करने की तैयारी है। रेलवे फिलहाल 20 व 21 जनवरी को इस ट्रेन को चलाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि इसके संचालन डेट फाइनल नहीं हुई है। जानें इस ट्रेन के फायदे यह हाइड्रोजन ट्रेन 'मेक इन इंडिया' का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसे चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में तैयार किया गया है। यह ट्रेन एक साथ 2500 यात्रियों को ले जा सकती है। यह 2400 किलोवाट वाली दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन है। इसकी अधिकतम गति 140 किमी प्रति घंटा है। 360 किलो हाइड्रोजन में यह 180 किमी का सफर तय करेगी। जहाँ डीजल ट्रेन 1 किमी के लिए 4.5 लीटर ईंधन लेती है, वहीं यह मात्र 2 किलो हाइड्रोजन में उतनी ही दूरी तय करेगी।