samacharsecretary.com

AC बस सेवा से फरीदाबाद से गोल्डन टेंपल पहुंचना अब और सुविधाजनक

हरियाणा  हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार नई सेवाएं शुरू कर रहा है। इसी कड़ी में रोडवेज विभाग ने फरीदाबाद से अमृतसर के लिए सीधी एसी बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इस बस के शुरू होने के बाद बल्लभगढ़ से स्वर्ण मंदिर और वाघा बॉर्डर तक बिना किसी परेशानी के आसानी से पहुंच सकेंगे। एसी बस के चलने से यात्रियों का सफर न केवल आरामदायक होगा, बल्कि गर्मी के मौसम में भी उन्हें राहत मिलेगी।   13 एसी बसें हो रही संचालित फरीदाबाद रोडवेज डिपो में पहले से ही 13 एसी बसें संचालित हो रही हैं, जो चंडीगढ़, पंचकूला, शिमला, यमुनानगर, हरिद्वार, हिसार और भिवानी जैसे प्रमुख शहरों के लिए चलाई जा रही हैं। अब डिपो में 10 और नई एसी बसें जोड़ी गई हैं, जिनकी सभी जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इन रूटों पर चलाई जाएंगी बसें  फरीदाबाद रोडवेज डिपो के ट्रांसपोर्ट मैनेजर नवनीत बजाज के अनुसार, नई एसी बसों को अमृतसर, डबवाली, जयपुर और कैथल जैसे लंबे रूटों पर चलाने की योजना है। इन रूटों पर सीधी बस सेवा मिलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं अब तक अमृतसर जाने के इच्छुक यात्रियों को दिल्ली जाकर बस पकड़नी पड़ती थी, लेकिन अब उन्हें बल्लभगढ़ बस डिपो से ही सीधी एसी बस सेवा मिल सकेगी। इन बसों में बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट और आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जिससे यात्रियों को एक आरामदायक यात्रा अनुभव मिलेगा।

यूपी में CM सैनी के निर्देश के बाद कार्रवाई, 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबाला  बाला के शहजादपुर में चार बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फोन पर बात की और मामले की जानकारी ली। यह वारदात 13 अगस्त की रात करीब 11 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक टिहरी गढ़वाल का रहने वाला 30 वर्षीय साहिल बिष्ट शहजादपुर के एक ढाबे पर तंदूर का काम करता था। रोज़ की तरह काम खत्म कर जब वह अपने कमरे पर जा रहा था तो रास्ते में बाइकों पर आए चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने साहिल को चाकू मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में अब सीआईए- 1 के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। सीआईए-1 की टीम ने 2 आरोपियों सागर राणा, विकास उर्फ गामा को अरेस्ट कर उन्हें 5 दिन के रिमांड पर लिया जिनसे पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपियों ने पैसों और फोन की लूट के दौरान मृतक साहिल को चाकू मारा जिसमें उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी इन आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।   

कांग्रेस और इनेलो तैयार, हरियाणा विधानसभा में कल से शुरू होगा मानसून सत्र

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा के शुक्रवार को दोपहर दो बजे से आरंभ होने वाले मानसून सत्र में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। कांग्रेस व इनेलो विधायक जहां सरकार को राज्य की कानून व्यवस्था पर घेरने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं हरियाणा सरकार ने सत्र से पहले ही भिवानी के लोहारू की मनीषा के शव का अंतिम संस्कार करवाकर विपक्ष के मुद्दे को छीनने की कोशिश की है। विपक्षी विधायकों द्वारा राज्य में अपहरण, हत्या और लूटमारी समेत विभिन्न आपराधिक वारदातों को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा कराने के लिए विधानसभा सचिवालय को ‘काम रोको प्रस्ताव’ दिया जा चुका है। सरकार भी कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपक्ष को जवाब देने के लिए तैयार नजर आ रही है। हरियाणा के नये राज्यपाल प्रो. अशीम घोष के संबोधन से मानसून सत्र की शुरुआत होगी। पिछले 10 माह में यह चौथा सत्र होगा, जिसमें कांग्रेस बिना विधायक दल के नेता के नजर आएगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद संभावना जताई जा रही थी कि मानसून सत्र से पहले कांग्रेस अपनी पार्टी के विधायक दल के नेता का नाम घोषित कर सकती है, लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक भी कांग्रेस की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई। हालांकि विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही बिना घोषणा के विपक्ष के नेता की भूमिका में होते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिछले बजट सेशन में कह चुके हैं कि हमारी नजर में हुड्डा ही विपक्ष के नेता हैं। संवैधानिक पदों पर होने वाली नियुक्तियों पर निर्णय लेने के लिए आयोजित बैठकों में हुड्डा ही कांग्रेस की ओर से शामिल होते रहे हैं। विधानसभा का मानसून सत्र कितने दिन चलेगा, यह शुक्रवार को सुबह 11 बजे होने वाली बिजनेस एडवाइजर कमेटी की बैठक में तय किया जाएगा, लेकिन विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अस्थाई कार्यक्रम के मुताबिक सत्र 26 अगस्त तक चलने की संभावना है। पूरे सत्र में तीन दिन सदन की कार्यवाही चलेगी। 23 और 24 अगस्त को अवकाश रहेगा, जबकि 25 व 26 अगस्त को सदन की कार्यवाही का संचालन होगा। छोटा होने के बाद भी यह सत्र काफी प्रभावी और हंगामेदार रहने के आसार हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सदन में बड़ा गतिरोध देखने को मिल सकता है। हरियाणा के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से कानून व्यवस्था की स्थिति पर दिए गए काम रोको प्रस्ताव पर हंगामा होने की संभावना है। विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण यदि शुक्रवार को ही इस प्रस्ताव को चर्चा के लिए स्वीकार नहीं करते तो कांग्रेस पहले दिन ही वाकआउट कर सकती है। भिवानी की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत के अलावा व्यापारियों से मांगी जा रही फिरौती, विधायकों को मिल रही धमकियां और हत्या की कई वारदातों को कांग्रेस विधानसभा में मुद्दा बनाने वाली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की शाम को भाजपा विधायक दल की अहम बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें विपक्ष के हर हमले का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की गई है। मानसून सत्र में उठाए जाने वाले सवालों के जवाब को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी शुक्रवार को 12 बजे विधानसभा के कमेटी हाल में मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में उन सभी प्रश्नों पर चर्चा होगी, जो शुक्रवार के प्रश्नकाल में लगाए गए हैं। मानसून सत्र की शुरूआत से पहले मुख्यमंत्री रोजाना ही मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे ताकि उनमें प्रश्नों के साथ-साथ दूसरे प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सके। जलभराव से नुकसान का मुद्दा गूंजेगा साइबर सिटी गुरुग्राम, फरीदाबाद व जींद समेत कई शहरों में मानसून में जलभराव की वजह से जो हालत हुई है, विपक्ष विधानसभा में उसे भी मुद्दा बनाने की तैयारी में है। सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर एक सप्ताह तक गुरुग्राम में रहकर वहां जल निकासी समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की रूपरेखा तैयार करवाकर आए हैं।  

बाहर से आने वाले निर्माण सामग्री पर टैक्स घटा, हरियाणा में घर बनाने वालों को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़ हरियाणा में अब दूसरे राज्यों से आने वाले पत्थर, गोला पत्थर और रेत-बजरी पर कम टैक्स लगेगा। खनिज से भरे वाहनों को 100 रुपये की बजाय 80 रुपये प्रति टन शुल्क देना होगा। पत्थर और बोल्डर पर रायल्टी को भी 100 रुपये से घटाकर 80 रुपये प्रति टन कर दिया गया है। खान एवं भू विज्ञान विभाग के आयुक्त एवं सचिव टीएल सत्यप्रकाश ने दूसरे राज्यों से आने वाली खनन सामग्री पर टैक्स दरें 20 रुपये प्रति टन घटाने का लिखित आदेश जारी कर दिया है। हरियाणा में छह राज्यों से खनन सामग्री लाई जाती है।26 जून को हुई मंत्रिमंडल बैठक में खनिजों के अंतरराज्यीय परिवहन के लिए 100 रुपये प्रति टन, पत्थर की रायल्टी को 45 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये प्रति टन और रेत की रायल्टी को 40 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति टन कर दिया गया था। इससे पत्थर, गोला पत्थर और रेत-बजरी की कीमतों में तेजी आ गई। मामला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचा तो फिर टैक्स की दरें घटाने का निर्णय लिया गया, जिस पर एक अगस्त को हुई कैबिनेट बैठक में मुहर लग गई। अधिसूचना जारी होने के बाद अब दूसरे राज्यों से आने वाले खनिज से लदे वाहनों और राज्य के बाहर के स्थानों पर खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों पर 80 रुपये प्रति टन शुल्क लगाया जाएगा। वहीं, पत्थर और बोल्डर पर रायल्टी की दर 80 रुपये प्रति टन होगी। खनन पट्टे के मामले में लघु खनिज के लिए रायल्टी की दर खनिज के लिए लागू दरों के अतिरिक्त 25 प्रतिशत होगी। 

DGP ने दिया सैल्यूट, सैनिकों की श्रद्धांजलि में बना ‘ऑपरेशन सिंदूर पार्क’

करनाल देश की सरहद पर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले जांबाज सैनिकों को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI), करनाल ने एक अनोखी पहल की है। यहां सैनिकों की बहादुरी और शौर्य को नमन करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर पार्क' विकसित किया गया है। इस पार्क को महिलाओं के सुहाग और सौभाग्य के प्रतीक माने जाने वाले सिंदूर के पौधों से सजाया जा रहा है। इस पार्क का शुभारंभ हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर ने किया। उन्होंने पहला सिंदूर का पौधा रोपकर सैनिकों के शौर्य को सैल्यूट किया। NDRI प्रशासन ने बताया कि आने वाले समय में इस पूरे पार्क में सैकड़ों सिंदूर के पौधे लगाए जाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर का नामकरण NDRI के निदेशक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद भारतीय सैनिकों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई को "ऑपरेशन सिंदूर" नाम दिया गया था। इस ऑपरेशन ने भारतीय सेना की ताकत को विश्व स्तर पर स्थापित किया। उसी बहादुरी को सलाम करने के लिए संस्थान में यह पार्क तैयार किया गया है।   शुभ माना जाता है यह पौधा मान्यताओं के अनुसार, घर में सिंदूर का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार में शांति बनी रहती है। यह पौधा वास्तु शास्त्र के लिहाज से भी सकारात्मक ऊर्जा देने वाला माना जाता है। क्या है सिंदूर का पौधा? सिंदूर का पौधा विक्सा ओरेलाना (Bixa Orellana) के नाम से जाना जाता है। इस पर गुच्छों में छोटे-छोटे हरे फल लगते हैं, जो पकने पर लाल हो जाते हैं। इन्हें सुखाकर पाउडर बनाया जाता है, जिसे सिंदूर कहा जाता है। भारत में यह पौधा मुख्यतः उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में मिलता है, जबकि इसकी अधिकता दक्षिण और मध्य अमेरिका में पाई जाती है।

मौसम विभाग का चेतावनी: हरियाणा में 22, 23 और 24 को होगी तेज बरसात

हरियाणा  हरियाणा में बारिश को लेकर बड़ी अपडेट आई है। सूबे में आज भी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के आधे इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सूबे में कल से बारिश फिर शुरू होगी। जो कि 3 दिन तक झमाझम बारिश होगी। वहीं कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी में जलस्तर बढ़ा हुआ है। यहां पर पानी बढ़ने से 2 तटबंध टूट गए थे। इस बार मानसून उम्मीद से बेहतर रहा है। इस बार ज्यादा बारिश हुई है। कल 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में यलो अलर्ट रहेगा। यानी इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।अगल दो दिन भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। शनिवार को 3 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, यानी यहां भारी बारिश हो सकती है। रविवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल यलो अलर्ट रहेगा।

करोड़ों की जमीन हड़पने की अजीब टेक्निक, एक नहीं बल्कि 10 नकली मदनमोहन बनाए गए

सोनीपत  सोनीपत में हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है । करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए एक दो नहीं बल्कि 10 नकली मदन मोहन बने। सोनीपत के दिल्ली रोड पर गांव सुल्तानपुर के रकबे में स्थित 12 एकड़ जमीन को बेचने के मामले में सोनीपत एंटी करप्शन ब्यूरोक टीम ने 10 वे नकली मदनमोहन और उसके साथी को गिरफ्तार किया है । आरोपी राजेश जैन दिल्ली और राजेश कुमार गोहाना का रहने वाला हैं। यह जमीन पंजाब के  अमृतसर के रहने वाले मदनमोहन की थी,जिसकी मृत्यु हो चुकी है। इस जमीन को हड़पने व आगे बेचने के लिए 10 नकली मदनमोहन सामने आ चुके हैं। इस मामले में नौ फर्जी मदनमोहन एसीबी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब इस 10वें नकली मदनमोहन को पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। एसीबी की टीम एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।  बता दे कि सोनीपत के सुल्तानपुर गांव की 12 एकड़ जमीन अमृतसर के रहने वाले मदनमोहन के नाम थी। उनकी मृत्यु के बाद उनके बेटे नरेंद्र अग्रवाल को भी नहीं पता था उनकी जमीन सोनीपत मेंं है। इस कारण इस जमीन को हड़पने के लिए नकली मदनमोहन बनकर लोग सामने आने लगे और कइयों ने तो जमीन के मालिकाना हक के दस्तावेज भी पेशकरते हुए इसे अन्य लोगों को बेच दिया। एसीबी ने जनवरी, 2021 में इस मामले में कई आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया था। तब से एसीबी मदनमोहन बने नौ फर्जी आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी थी, ये सभी जेल में है। अब एसीबी ने दिल्ली के चांदनी चौक के राजेश जैन पुत्र ताराचंद जैन और राजेश कुमार  को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के डिमांड पर लिया गया है। एसीबी की टीम मामले को लेकर जांच कर रही है।  बहालगढ़ रोड पर स्थित सुल्तानपुर गांव के रकबे की 12 एकड़ जमीन पर अब खेती हो रही है। अमृतसर के रहने वाले भूस्वामी मदनमोहन की मृत्यु के बाद जमीन की देखरेख अब उनका बेटा नरेंद्र अग्रवाल कर रहा है। उन्होंने इस जमीन को खेती करने के लिए गांव चौहान जोशी के दीपक को पट्टे दे रखी है। दीपक इस पर खेती कर रहे हैं।  एसीबी के अधिकारी ने बताया कि राजेश जैन ने मदनमोहन के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज फर्जी बनवा लिए और फर्जी तरीके से ही खुद को मदनमोहन दिखाया था। उसने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर यह जमीन अपने नाम करवा ली थी थी और इसे नकली मदन मोहन बनकर कई अन्य लोगों को बेच दिया था। आरोपी राजेश जैन और राजेश कुमार को सोनीपत के कोर्ट परिसर रोड पर घूम रहा था तो इस दौरान ने एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  

HKRN कर्मचारियों को हरियाणा में फिर नौकरी का खतरा, नोटिफिकेशन हुआ जारी

हरियाणा  हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत 5 साल से कम अनुभव वाले कर्मचारियों की नौकरी पर फिर संकट मंडरा रहा है। बता दें कि रोहतक में सिंचाई विभाग में HKRN के तहत क्लास-सी के 8 और ग्रुप-डी के 2 कर्मचारियों को हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए है। दरअसल हरियाणा सरकार ने HKRN कर्मियों की नौकरी को सेवा सुरक्षा गारंटी के तहत सुरक्षा देने का ऐलान किया है। हालांकि इसमें शर्त यह है कि HKRN कर्मियों को अपनी 5 साल की नौकरी करना अनिवार्य है। इसकी नोटिफिकेशन भी जारी हो चुकी है। वहीं बता दें कि हरियाणा में करीब 1.20 लाख कर्मी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे हुए है। हालांकि यह आंकड़ा अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है कि इनमें से 5 साल से कम अनुभव वाले कितने कर्मचारी हैं। इसी बीच रोहतक में 5 साल से कम नौकरी करने वाले कर्मियों को हटाने का निर्देश जारी कर दिया है। जिसके बाद कर्मचारियों को नौकरी की टेंशन हो गई है। 

वोट चोरी विवाद में अभय चौटाला का कांग्रेस पर तीखा हमला

सोनीपत हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल एक बार फिर अपनी सियासी जमीन तलाशने में जुट गई है और अभय सिंह चौटाला लगातार हरियाणा में हर विधानसभा पर कार्यकर्ता सम्मेलन कर 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली देवीलाल जयंती का निमंत्रण जनता को दे रहे है। अभय सिंह चौटाला सोनीपत के दौरे पर थे। इस मौके पर बीजेपी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी की मदद के लिए हुड्डा ने उतारे हारने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया, ताकि बीजेपी को सीधा फायदा मिल सके। वहीं कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 10 साल पहले कहां थे चुनाव के दौरान कांग्रेस ने ये मुद्दा क्यों नहीं उठाया। भिवानी में मनीषा हत्या मामले पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सुसाइड नोट एक सप्ताह पहले क्यों नहीं आया। अधिकारियों और सरकार के बयानों में कोई तालमेल नहीं। पहले हत्या की बात हुई, अब सुसाइड की बात कह रहे हैं। सीबीआई जांच की जगह पंजाब पुलिस से जांच होनी चाहिए। अभय चौटाला को धमकी देने वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा कि क्या वो पुलिस के अधिकारी है, उनसे पूछना चाहिए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की भी अभय सिंह चौटाला ने निंदा की और कहा कि उनको प्रदेश की जनता ने चुनकर भेजा है। ऐसा नहीं करना चाहिए था। इससे किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।  वहीं लोकसभा में अमित शाह द्वारा सदस्यता वाले बिल पर बोले अभय सिंह चौटाला ये मनमानी कर रहे हैं और अगर किसी की सदस्यता रद्द करवानी होगी तो पहले ईडी में मामला दर्ज कराया जाएगा फिर 2 तीन माह जेल में भेज कर सदस्यता रद्द करवाई जाएगी, सजा ना होने तक ये प्रावधान गलत है, सरकार तानाशाही करेंगी।

हरियाणा पुलिस पर सवाल, मनीषा हत्याकांड में बिश्नोई गैंग ने दी सीधी चेतावनी

हरियाणा हरियाणा के भिवानी जिले में 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की हत्या के मामले ने प्रदेशभर में आक्रोश और विरोध प्रदर्शन देखा जा रहा है। मनीषा 11 अगस्त को स्कूल से लौटने के बाद नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन संबंधी जानकारी लेने गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। दो दिन बाद यानी कि 13 अगस्त को शव खेत में मिला। इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया और तेज न्याय की मांग को और बुलंद कर दिया। लगातार विरोध प्रदर्शनों और परिवार की मांगों के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को घोषणा की कि मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस पूरी गंभीरता और पारदर्शिता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वह खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं और पीड़िता को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। बिश्नोई गैंग की धमकी इस बीच, मामले ने नया मोड़ तब लिया जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट जारी किया। इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी ढिल्लों के नाम से लिखा गया कि अगर हरियाणा पुलिस न्याय देने में नाकाम रही तो उनका गैंग हत्यारे को सजा देगा। गैंगवार के इस एंगल ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। माना जा रहा है कि लॉरेस बिश्नोई और रोहित गोडारा गैंग इस हाई-प्रोफाइल केस का इस्तेमाल हरियाणा में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए कर रहे हैं। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कनाडा में बैठे बिश्नोई गैंग के सहयोगी गोल्डी ढिल्लों ने उसी पोस्ट में कनाडा के ब्रैम्पटन में सोनू छठा की हत्या की जिम्मेदारी भी ली। ढिल्लों ने दावा किया कि सोनू छठा सांसद धानुआ की हत्या की साजिश में शामिल था और लॉरेंस के नाम पर रंगदारी वसूल रहा था। लॉरेंस बिश्नोई इस समय जेल में है और गोल्डी ढिल्लों विदेश से सक्रिय है। ऐसे में अधिकारियों को डर है कि यह मामला प्रदेश में गैंगवार को और भड़का सकता है और कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। मनीषा के परिवार और ग्रामीणों ने लगातार CBI जांच की मांग की थी। भिवानी में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया कि इस मामले में पूर्ण न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।