samacharsecretary.com

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: योजना एवं सांख्यिकी विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आर्थिक सर्वेक्षण, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों की आकर्षक प्रदर्शनी

एलईडी स्क्रीन पर जानकारीपूर्ण वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन, डिजिटल प्रश्नोत्तरी में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे आगंतुक

सांख्यिकीय आंकड़ों के महत्व और साक्ष्य आधारित नीति निर्माण की दी जा रही जानकारी

रायपुर, 
 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग का स्टॉल आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विभाग द्वारा स्टॉल में विभिन्न योजनाओं, कार्यों, उपलब्धियों एवं नवाचारों पर आधारित रोचक और जानकारीपूर्ण प्रदर्शनी लगाई गई है। आकर्षक सूचना बोर्डों, एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित वीडियो फिल्मों तथा डिजिटल प्रश्नोत्तरी के माध्यम से आगंतुकों को विभागीय गतिविधियों और राज्य के विकास में सांख्यिकीय आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित कराया जा रहा है।

विभागीय स्टॉल में जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आर्थिक सर्वेक्षण, आकांक्षी जिला कार्यक्रम, सकल राज्य घरेलू उत्पाद का अनुमान, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (सांसद निधि) एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी आकर्षक सूचना बोर्डों के माध्यम से प्रदर्शित की जा रही है। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से नागरिकों को विभाग की कार्यप्रणाली, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में विभाग के योगदान की जानकारी मिल रही है।

प्रदर्शनी में जन्म-मृत्यु पंजीकरण की उपयोगिता, आर्थिक सर्वेक्षणों के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों का आकलन, सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अनुमान की प्रक्रिया तथा राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित आंकड़ों के संकलन की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत विकास संकेतकों की निगरानी तथा सांसद निधि एवं विधायक निधि के माध्यम से स्थानीय विकास कार्यों के क्रियान्वयन से संबंधित गतिविधियों को भी प्रदर्शित किया गया है।

स्टॉल में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विभाग के विभिन्न उपक्रमों, योजनाओं, उपलब्धियों और गतिविधियों पर आधारित जानकारीपूर्ण वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इन वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से आगंतुक सरल एवं रोचक तरीके से विभागीय कार्यों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। डिजिटल माध्यमों का उपयोग प्रदर्शनी को अधिक आकर्षक और संवादात्मक बना रहा है।

डिजिटल प्रश्नोत्तरी में आगंतुकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

विभागीय स्टॉल का विशेष आकर्षण डिजिटल प्रश्नोत्तरी है। इसका आयोजन आगंतुकों को विभागीय कार्यों, योजनाओं और सांख्यिकीय गतिविधियों से परिचित कराने तथा उनकी सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। डिजिटल प्रश्नोत्तरी में आगंतुक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इस अभिनव गतिविधि के माध्यम से नागरिकों को जानकारी प्राप्त करने के साथ ही अपने ज्ञान को परखने का अवसर भी मिल रहा है।

डेटा आधारित सुशासन और विकास योजनाओं की जानकारी

प्रदर्शनी में सांख्यिकीय आंकड़ों के संकलन, विश्लेषण एवं उपयोग के महत्व को भी रेखांकित किया गया है। आगंतुकों को बताया जा रहा है कि विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़े शासन की विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के बेहतर उपयोग, योजनाओं की निगरानी तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक आंकड़ों के मानकीकरण, डिजिटल तकनीक के उपयोग और साक्ष्य आधारित नीति निर्माण की दिशा में विभागीय गतिविधियों की जानकारी भी दी जा रही है।

राज्योत्सव में विभागीय स्टॉल के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं विकासात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही सांख्यिकी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। आकर्षक प्रदर्शनी, जानकारीपूर्ण वीडियो फिल्मों और डिजिटल प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विभाग ने अपनी गतिविधियों को सरल एवं रोचक स्वरूप में प्रस्तुत किया है।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की यह सहभागिता राज्य के समग्र विकास में आंकड़ों की उपयोगिता, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पारदर्शी एवं परिणामोन्मुखी प्रशासन के महत्व को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here