samacharsecretary.com

सामुद्रिक शास्त्र: हाथ-पैर के चिन्ह बताते हैं जीवन का भाग्य और भविष्य के संकेत

 सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, हाथ और पैर हमारी कुंडली की तरह होते हैं. उनमें पाए जाने वाले चिह्न योगों को बताते हैं. हाथ पैरों में बनने वाले चिह्न दो तरह के होते हैं. एक जो हमेशा रहते हैं और दूसरे जो आते जाते रहते हैं. जो चिह्न आते जाते रहते हैं वो एक समय की विशेष दशा बताते हैं. वहीं, जो चिह्न हमेशा रहते हैं वो सारी विशेषताएं बताते हैं. इन चिह्नों की महत्वपूर्ण बात है कि इन चिह्नों का स्वतंत्र होना जरूरी है. आइए पंडित शैलेंद्र पांडेय से जानते हैं कि शरीर के इन विशेष चिह्नों के बारे में.

हाथ-पांव पर वर्ग के होने का अर्थ?
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, वर्ग रेखाओं पर भी पाए जाते हैं और पर्वतों पर भी पाए जाते हैं. हाथ में यह चिह्न कहीं पर भी हों सुरक्षा ही प्रदान करते हैं. लेकिन, वर्ग चिह्न अगर अंगूठे के नीचे शुक्र के पर्वत पर हैं तो जेल यात्रा का कारण बन सकता है.

हाथ-पांव में सामान्य चिह्न होना
हाथ या पैरों में पाए जाने वाले सामान्य चिह्नों में त्रिभुज, तारा, वलय और तिल शामिल हैं. त्रिभुज जिस स्थान पर होता है, उसकी शक्ति को बढ़ाता है. तारा सामान्यतः अशुभ माना जाता है, लेकिन सूर्य पर्वत पर हो तो प्रसिद्धि दिलाता है. वलय शुभ प्रभाव को रोकने वाला माना जाता है, जबकि तिल का स्थान उसके प्रभाव को निर्धारित करता है.

विशेष और दुर्लभ चिह्न
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, कुछ चिह्न बेहद खास और दुर्लभ माने जाते हैं, जैसे शंख, चक्र, त्रिशूल, मंदिर, मछली और कमल. ये चिन्ह व्यक्ति के जीवन में विशेष उपलब्धियों, आध्यात्मिक उन्नति और धन-संपत्ति का संकेत देते हैं. उदाहरण के लिए, चक्र धन लाभ का प्रतीक होता है, जबकि कमल का चिन्ह अत्यंत दुर्लभ और उच्च सफलता का सूचक माना जाता है. ऐसे चिन्ह जीवन में बड़े बदलाव और विशेष कृपा का संकेत देते हैं.

शंख (Conch)- उंगलियों के पोरों पर हो तो ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति.

चक्र (Chakra)- धन-संपत्ति का संकेत और आर्थिक समृद्धि देता है.

त्रिशूल (Trident)- शक्ति, सफलता और यश का प्रतीक होना.

मंदिर (Temple)- दैवीय कृपा और धार्मिक झुकाव होना.

मछली (Fish)- यात्रा से लाभ और जीवन में गतिशीलता होना.

कमल (Lotus)- बहुत दुर्लभ और अत्यंत शुभ है यह चिह्न, इस चिन्ह से बड़ी सफलता, ऊंचा स्थान और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है.

अशुभ चिन्हों के उपाय
अगर हाथ या पैरों में कोई अशुभ चिह्न दिखाई देता है, तो उसके प्रभाव को कम करने के लिए कुछ पारंपरिक उपाय बताए गए हैं. जैसे शनिवार को काला धागा पहनना, रोजाना पौधों को जल देना, सुबह उठकर अपनी हथेलियों को देखना और माता-पिता का आशीर्वाद लेना. इन उपायों को नियमित रूप से करने से नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here