samacharsecretary.com

होली पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्त तैयारी, ड्रोन से निगरानी और 60 पॉइंट पर बैरियर

  मेरठ   होली पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। ड्रोन कैमरों और जिग-जैग बैरियर लगाकर निगरानी की जाएगी। स्थानीय खुफिया इकाई एलआईयू को भी अलर्ट कर दिया गया है।   पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सभी एसीपी और थाना प्रभारियों के साथ ब्रीफिंग की। उन्होंने बताया कि रंग लगाने के बहाने हुड़दंग पर पुलिस शांतिभंग में कार्रवाई करेगी। आरोपियों को एसीपी कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्हें पुलिस की रिपोर्ट पर जेल भी भेजा जाएगा। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि चेकिंग के नाम पर किसी से अभद्रता नहीं होनी चाहिए। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।   संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों का प्रयोग हर चाैराहे पर किया जा रहा है। होली के दो दिन पुलिस विशेष नजर रखेगी। तेज गति से वाहन चलाने पर चालान की कार्रवाई होगी। कंट्रोल रूम से चाैराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया जाएगा। कहीं भी अनावश्यक भीड़ लगने या माहौल गड़बड़ दिखने पर वायरलेस पर अलर्ट किया जाएगा। लोकेशन के आधार पर गश्त कर रही पुलिस टीम को मौके पर भेजा जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से नजर रखी जाएगी और एसीपी और थानों का फोर्स थोड़ी-थोड़ी देर में गश्त करेगा।   60 पॉइंट पर लगेंगे जिग-जैग बैरियर पुलिस आयुक्त ने बताया कि 112 नंबर पर आईं शिकायतों का डाटा देखकर रणनीति तैयार की गई है। विवादित जगहों पर पहले से लोगों को चेतावनी दी गई है। शहर में 60 स्थानों पर जिग-जैग बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। हर थाने में 12 स्थानों पर स्टेटिक टीम तैनात रहेंगी। लगातार भ्रमणशील रहेंगी। बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर बॉडी वार्म कैमरों के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एलआईयू संवेदनशील क्षेत्रों में घूमकर जानकारी जुटाएगी और थाना पुलिस को सूचना देगी। सोशल मीडिया सेल 24 घंटे भ्रामक पोस्ट और माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखेगी।  

लखनऊ में पुलिस ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, खुशियों से भरे उपहार दिए

लखनऊ  इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने एक बार फिर एक बड़ी मिसाल कायम कर गरीब बेसहारा बच्चों के साथ मिलकर होली खेली और और मासूमों के हाथों से माथे पर तिलक लगाकर उनका हौसला अफजाई किया। बच्चों को मिठाई सहित उपहार भी दिए।   सरकारी अस्पतालों में आज हाफ डे ओपीडी, कल बंद रहेंगे  राजधानी के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को ओपीडी दोपहर 12 बजे (हाफ डे) तक , जबकि बुधवार को पूरी तरह से बंद रहेगी। सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों को इलाज मिलेगा। वहीं, केजीएमयू में सामान्य दिनों की तरह ओपीडी चलेगी। लोहिया व पीजीआई में नए पंजीकरण नहीं होंगे। पहले से जिन मरीजों के ऑपरेशन व जांच की तारीख मिली है, उन्हें इलाज मुहैया कराया जाएगा। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को ओपीडी का संचालन सामान्य दिनों की तरह होगा। ऑपरेशन के साथ पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी की जांच भी होगी। मेडिकल की कक्षाएं बंद रहेंगी। बुधवार को अवकाश रहेगा। लोहिया संस्थान व पीजीआई में मंगलवार को पुराने मरीजों को ओपीडी में देखा जाएगा। पहले से तय ऑपरेशन व जांच भी होंगे। नए मरीज का पंजीकरण नहीं होगा। लोहिया के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे संचालित होंगी। इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, राम सागर मिश्र, लोकबंधु, डफरिन, झलकारी बाई समेत दूसरे सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को हाफ डे ओपीडी होगी। अस्पतालों में बुधवार को अवकाश रहेगा, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं का संचालन होगा।  

होली पर 900 पुलिस जवानों की रहेगी तगड़ी घेराबंदी

भिलाई नगर. शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व मनाने के लिए लगभग 900 पुलिस और शहर एवं नगर के अंदरूनी इलाकों, गलियों एवं बस्तियों में भी निगरानी रखने एवं सुरक्षा प्रबंध के लिए 30 बाज मोटरसाइकिल पार्टी का निर्माण किया गया है. वहीं जिले में 139 महत्वपूर्ण स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध व फिक्स प्वाइंट बनाया गया है. साथ ही 25 स्थानों में नाकाबंदी पाइंट लगाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डीआईजी व दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि 2 को होलिका दहन एवं 4 मार्च को रंग गुलाल होली का पर्व मनाया जाएगा. इस दौरान जिला दुर्ग पुलिस ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा प्रबंध आदेशित किया गया है. इसके तहत संपूर्ण जिले को 10 अनुविभाग में विभाजित किया गया है. इसमें जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंध किया जा रहा है. साथ ही पूरे जिले में होली पर्व के दौरान शराब पीकर वाहन चलाये जाने एवं हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी चलाने/ बैठने वाले वाहनों की जब्ती, नाबालिग दो पहिया एवं चार पहिया वाहन जब्ती, अवैध मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग एवं एवं अवैध हथियारों का परिवहन करने वाले व्यक्तियों / वाहनों की चेकिंग अति. पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में 25 महत्वपूर्ण स्थान में नाकाबंदी चेकिंग पाइंट लगाया गया है. इसके अतिरिक्त संपूर्ण जिले में पुलिस की 73 पेट्रोलिंग पाटियों का निर्माण किया गया है, लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षा प्रबंध किया जा रहा है. वहीं होली पर्व में शहर एवं नगर के अंदरूनी इलाकों, गलियों एवं बस्तियों में भी सतत् निगरानी रखने एवं सुरक्षा प्रबंध हेतु 30 बाज मोटरसाइकिल पार्टी का निर्माण किया गया है. बाज पार्टी द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र की अंदरूनी गलियों, चौक-चौराहों में भी लगातार बाइक पेट्रोलिंग का समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित की जाएगी.

गाय को कुल्हाड़ी से मार घायल करने पर गुस्साए बजरंग दल वाले थाने मै की शिकायत

गाय को कुल्हाड़ी से मार घायल करने पर गुस्साए बजरंग दल वाले थाने मै की शिकायत चंदिया नगर में हाइवे मील के निकट अज्ञात लोगों द्वारा 3 गायों के साथ कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया गया था चोट इतनी गंभीर थी की दो गाय बहोत बुरी तरह से घायल हैं जिन्हें सूचना मिलने पर गऊ रक्षक एवं बजरंग दल के सदस्यों नें तत्काल ज़िला अस्पताल पशु चिकित्सालय ले जाकर गायों का ईलाज कराया और साथ ही चंदिया थाना पहुंच कर थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी एवं जिन अज्ञात लोगों नें बुरी तरह गायों को घायल किया उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कठोर कार्यवाही करवाने के लिए संज्ञान में लेकर जाँच करने के लिए निवेदन किया इनमें सत्यनारायण शर्मा खुल्लू गौरव वर्मा चिराग लोगचंदानी राज कुशवाहा अमर मिश्रा भाजपा युवा मंडल उपाध्यक्ष बिंदु शर्मा रवि गदौलिया अखिल वचन शर्मा एवं अन्य बजरंग दल सदस्य गऊ रक्षकों नें विरोध कर कार्यवाही की मांग की,  

ब्लैकमेलिंग मामले में मुरैना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूट्यूबर सपन सिंह जादौन हिरासत में

मुरैना अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से ब्लैकमेलिंग करके वसूली करने वाले एक यूट्यूबर को मुरैना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सपन सिंह जादौन नाम के युवक ने मुरैना की आरटीओ अर्चना परिहार से संबंधित खबरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके साथ ही मुरैना के ही सबलगढ़ के नगर पालिका अध्यक्ष सोनेराम धाकड़ से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। दोनों से कर रहा था पैसे की मांग वहीं, यूट्यूबर सपन सिंह जादौन दोनों अधिकारियों से पैसे की मांग कर रहा था। मुरैना के दोनों अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस यूट्यूबर सपन सिंह जादौन को गिरफ्तार किया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्राइवेसी का कर रहा है उल्लंघन मुरैना के सिटी कोतवाली के टीआई अमित भदौरिया ने बताया कि आरटीओ अर्चना परिहार ने पुलिस में शिकायत की थी कि सपन सिंह जादौन नाम का एक यूट्यूबर सोशल मीडिया पर उनकी निजता का उल्लंघन कर रहा है और सोशल मीडिया पर ही उनके बारे में अनर्गल बातें कर रहा है। आरटीओ की शिकायत मिलने पर पुलिस ने सपन सिंह के खिलाफ एक्सटॉर्शन समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। नगर पालिका अध्यक्ष को भी कर रहा था ब्लैकमेल टीआई ने यह भी जानकारी दी की सबलगढ़ के नगर पालिका अध्यक्ष से भी सपन सिंह जादौन द्वारा इसी तरह ब्लैकमेलिंग की जा रही थी। नगर पालिका अध्यक्ष सोनेराम धाकड़ ने इस बात की शिकायत संबंधित थाने में की थी। जिसके बाद सबलगढ़ थाने में भी सपन सिंह जादौन पर एफआईआर दर्ज हुई है। सपन सिंह जादौन पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मुरैना पुलिस ने सपन सिंह जादौन को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि सपन सिंह जादौन सोशल मीडिया पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पोस्ट डालता था और उन्हें ब्लैकमेल करता था। यही उसका काम था। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। सपन सिंह जादौन के कुछ साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है। पुलिस तथ्यात्मक विवेचना कर रही है और उसके साथ जो भी सहयोगी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाए

मुंबई में 25 बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी, कोलकाता-दिल्ली-गुजरात से होकर पहुंचे थे मुंबई

मुंबई   मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित यारी रोड इलाके में वर्सोवा पुलिस स्टेशन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये सभी लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और पिछले कई वर्षों से मुंबई शहर में ठिकाना बनाए हुए थे। गिरफ्तार किए गए 25 लोगों में 21 ट्रांसजेंडर, 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ये सभी लोग देर रात यारी रोड स्थित एक दरगाह में एकत्रित होने वाले हैं। सूचना के आधार पर वर्सोवा पुलिस की एंटी-टेरर सेल (एटीसी) टीम ने इलाके में छापा मारकर सभी को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में भारतीय और बांग्लादेशी दस्तावेज बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी बांग्लादेश से अवैध रूप से पहले कोलकाता पहुंचे थे। इसके बाद वे दिल्ली और गुजरात होते हुए मुंबई आए। मुंबई पहुंचने के बाद आरोपियों ने फर्जी तरीके से भारतीय पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज भी बनवा लिए थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन दस्तावेजों को तैयार कराने में किन लोगों की भूमिका रही और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। वर्सोवा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, आगे की जांच जारी है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिससे शहर में और लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से रह रहे लोगों को खोजने के लिए टीम पहले ही बनाई गई थी, जो लगातार इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

उच्च शिक्षित उम्मीदवार भी फिजिकल टेस्ट में शामिल, आरक्षक भर्ती का नया दौर

ग्वालियर मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू हो गया है। लिखित परीक्षा के बाद अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (पीईटी) सोमवार से प्रारंभ हो चुकी है। प्रदेश भर में इसके लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें ग्वालियर का 14वीं बटालियन एसएएफ ग्राउंड भी शामिल है। इस केंद्र पर कुल 5600 अभ्यर्थियों को फिजिकल परीक्षा के लिए बुलाया गया है। इस दौरान जो खास बात देखने को मिली कि 12 पास आरक्षक पद के लिए ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और टेक्निकल साक्षरता का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी भी पहुंच रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रतिदिन 200 अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, 23 फरवरी से शुरू हुई यह शारीरिक दक्षता परीक्षा 14 मार्च तक चलेगी। तिथि निर्धारित दूसरा मौका नहीं ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी ने बताया कि ग्वालियर केंद्र पर 5 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। सोमवार और मंगलवार को 200-200 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया, जबकि इसके बाद प्रतिदिन 400 अभ्यर्थियों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि और समय में कोई बदलाव या रियायत नहीं दी जाएगी। समय से चूकने पर दूसरा मौका नहीं मिलेगा। बहन ग्रेजुऐशन कर रही है फिजिकल परीक्षा में शामिल होने के लिए न केवल ग्वालियर बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। अशोकनगर से आए गिर्राज रघुवंशी अपनी बहन के साथ केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बहन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी है और अब शारीरिक परीक्षा देने आई है। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। गिर्राज सुबह 5 बजे ही बहन के साथ ग्राउंड पहुंच गए थे और बाहर इंतजार करते नजर आए। यूपीएससी की तैयारी कर रही है बहन इसी तरह गुना से आए अरविंद अपनी बहन के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बहन बीएससी पास है, एमएससी कर रही है और साथ ही यूपीएससी की तैयारी भी कर रही है। लिखित परीक्षा पास करने के बाद उसे ग्वालियर केंद्र पर फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। भर्ती के लिए न्यूनतम पात्रता 12वीं पास निर्धारित की गई है, लेकिन बड़ी संख्या में स्नातक और परास्नातक अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, यहां आने वाले अधिकांश अभ्यर्थी बीए, बीएससी, एमए और बीटेक जैसे उच्च शिक्षित युवा हैं, जो पुलिस सेवा में करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

सिहोरा में हुए बवाल के बाद जबलपुर पुलिस अलर्ट, 49 गिरफ्तार; ड्रोन से चल रही निगरानी

जबलपुर  सिहोरा में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, ड्रोन से निगरानी की जा रही है और पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह घटना गुरुवार रात आजाद चौक में हुई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव बना रहा और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई। घटना में शामिल अन्य आरोपियों को चिह्नित कर उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। शुक्रवार को घटना क्षेत्र में तनाव बना रहा। हिंदूवादी संगठनों ने थाना घेरा घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सिहोरा थाना घेरा। हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। पुलिस के सख्ते पहरे के बीच मस्जिद में जुमे की नमाज हुई। इसके बाद पुराने बस स्टैंड के पास दोनों समुदाय के एकत्रित लोगों की भीड़ में टकराव की स्थिति निर्मित हुई। भीड़ ने एक फल के ठेले को पलटा दिया। तभी मौके पर तैनात पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को तितर-बितर किया। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की गश्त और बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। घटना स्थल वाले संवेदनशील क्षेत्र में अब सन्नाटा है। व्यापारियों ने खुद बंद रखी दुकानें सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार को व्यापारियों ने स्वयं प्रतिष्ठान बंद रखे। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है। शेष शहर में लोगों का जनजीवन सामान्य रहा। सांप्रदायिक तनाव को फैलने से रोकने के लिए शहर से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया। उपद्रव वाली जगह पर दोनों समुदायों के धर्मस्थल के कारण यह अतिसंवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। पुलिस ने रात में ही उपद्रव वाले इलाके की बैरीकेडिंग कर दी। वहां, अनावश्यक आवाजाही रोक दी गई। हमने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और अब तक 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने वालों पर एनएसए जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी से चिह्नित किए चेहरे रात में ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और घटना के वीडियो को देखकर आरोपियों को चिह्नित किया। नाबालिगों और वृद्धों को चेतावनी देकर छोड़ा। हिरासत में लिए गए अन्य आरोपितों को बस से शहर के पुलिस थाने में ले जाया गया। उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है। कैसे बिगड़ी सिहोरा की फिजा 1. सिहोरा के आजाद चौक में गुरुवार रात दुर्गा मंदिर में आरती और मस्जिद में तरावीह की नमाज के दौरान लाउडस्पीकर को लेकर विवाद शुरू हुआ। 2. विवाद इतना बढ़ा कि भीड़ ने पथराव कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ की, जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए 12 थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। 3. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर 49 उपद्रवियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें बस से थाने ले जाया गया। 4. शुक्रवार को तनावपूर्ण शांति रही, व्यापारियों ने स्वेच्छा से बाजार बंद रखा और पुलिस ने ड्रोन कैमरों से छतों की तलाशी ली। 5. अफवाह रोकने के लिए सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला।

हत्याकांड का मुख्य आरोपी पकड़ाया, दिल्ली एयरपोर्ट से बांग्लादेश को सुपुर्द

नई दिल्ली बांग्लादेश में एक हिंदू पुलिस अधिकारी की बर्बर हत्या के मुख्य आरोपी को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया है।  रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी दिल्ली हवाई अड्डे से कथित तौर पर यूरोप भागने की फिराक में था। उसे इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने रोक लिया। आरोपी की पहचान अहमद रजा हसन मेहदी के रूप में हुई है। अधिकारियों ने उसे देश छोड़ने की कोशिश करते समय हवाई अड्डे पर रोका और बाद में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे वापस बांग्लादेश निर्वासित कर दिया गया। आरोपी मेहदी ने 2024 में हिंदू पुलिस अधिकारी संतोष शर्मा की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह बांग्लादेश के एक पुलिस स्टेशन के अंदर बैठकर हत्या की बात कबूल करता हुआ नजर आ रहा था। सूत्रों के अनुसार, भारतीय अधिकारियों को मेहदी के दिल्ली पहुंचने की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर उसे यूरोप की उड़ान में सवार होने से पहले ही इंटरसेप्ट कर लिया गया। आपको बता दें कि 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में मचे भारी उथल-पुथल के दौरान सब-इंस्पेक्टर (SI) संतोष शर्मा की बनियाचंग पुलिस स्टेशन में हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद उनके शव को एक पेड़ से लटका दिया गया था। यह घटना तब हुई जब छात्र प्रदर्शन जल्द ही हिंसा में बदल गए थे और विशेष रूप से अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया था। उस दौरान हिंदुओं पर हमले हुए थे और उनके पूजा स्थलों में तोड़फोड़ की गई थी। गौरतलब है कि बांग्लादेश में यह अशांति छात्रों के नेतृत्व वाले उन विरोध प्रदर्शनों के साथ शुरू हुई थी, जो देश की विवादास्पद कोटा प्रणाली के खिलाफ थे। इस प्रणाली के तहत 1971 के मुक्ति संग्राम में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के रिश्तेदारों के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण था। यह विरोध प्रदर्शन जो पूरे बांग्लादेश के शैक्षणिक संस्थानों में फैल गया था। अंततः अवामी लीग सरकार के तख्तापलट के साथ समाप्त हुआ।

सेवा लंबी, तबादला लंबा? पुलिस अफसरों के ट्रांसफर की खबरें तेज, जल्द होगी सूची जारी

इंदौर मध्य प्रदेश में विधानसभा का बजट सैशन चल रहा है और सदन में बीजेपी-कांग्रेस के बीच जबरदस्त घमासान देखा जा रहा है । वहीं दूसरी ओर अब एक हलचल पुलिस महकमे में मचने वाली है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही प्रशासनिक फेरबदल किए जाने के संकेत है। दरअसल लंबे समय से एक ही जगह सेवाएं दे रहे  पुलिस अफसरों के तबादले को लेकर आहट तेज हो गई है। बहुत जल्द ये तबादला सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इस सूची में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के साथ ही पास के  जिलों के कई अधिकारियों को बदलाव सहन करना पडेगा । क्यों होने जा रहा  है प्रशासनिक फेरबदल? इस प्रशासनिक फेरबदल के पीछे कई वजहें सामने आ रही हैं । जानकारी के मुताबिक, कानून-व्यवस्था, अपराध में सुधार लाने के साथ ही  पुलिस को जवाबदेह बनाने के मकसद से  पुलिस महकमे में बदलाव का मसौदा तैयार कर लिया गया है। बदलाव बडे स्तर पर होगा जिसमें एसपी से लेकर डीआइजी स्तर तक के अधिकारी होगें। इसके साथ ही निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को यहां से वहां किए जाने की खबर है। कब तक है ये फेरबदल संभव? जानकारी है कि अभी बजट सत्र चल रहा है लेकिन फरवरी के लास्ट हफ्ते तक  प्रशासनिक सर्जरी की पूरी संभावना है। इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत आइपीएस और डीआइजी स्तर के करीब 2 दर्जन अधिकारी प्रभावित होंगे। वहीं दूसरे ओर  लंबे समय से एक ही जिले और थाने में चिपके बैठे अधिकारियों पर भी नजर है।  गृह विभाग ने इस संबंध में समीक्षा कर ली है। गृह विभाग द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के सुझाव और दिशा-निर्देशों पर चर्चा के बाद सूची फाइनल हो जाएगी। वहीं इंदौर डीआरपी लाइन में निरीक्षक स्तर के करीब 1 दर्जन पुलिस अधिकारी थाना मिलने के इंतजार में हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने, असंतोषजनक कार्यशैली, विभागीय जांच जैसे कई  बिंदुओं का आकलन किया गया है।