samacharsecretary.com

पोर्न स्टार बनाने की सनक में पति ने किया अश्लील वीडियो वायरल, रीवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रीवा   मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पत्नी का निजी वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पति शिवम साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे पोर्न साइट्स और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का गंभीर आरोप है। मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 10 मई 2025 को झूला निवासी शिवम साहू से हुआ था। शादी के बाद से ही आरोपी दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। आर्थिक तंगी के कारण जब पीड़िता ने मांग पूरी करने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि दहेज न मिलने की खुन्नस में शिवम ने पत्नी का 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व रिश्तेदारों को भेज दिया।  पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 10 मई 2025 को झूला निवासी शिवम साहू से हुआ था। शादी के बाद से ही आरोपी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। जब पीड़िता ने आर्थिक तंगी के चलते मांग पूरी करने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। उसने दहेज न मिलने की खुन्नस में पत्नी का 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया व रिश्तेदारों को भेज दिया। पोर्न स्टार बनने की सनक में की करतूत पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी शिवम लंबे समय से पोर्न साइट्स देखने का आदी था और खुद को 'स्टार' बनाना चाहता था। जब पत्नी ने वीडियो का विरोध किया, तो उसने बिना किसी पछतावे के कहा कि उसने यह पॉपुलर होने के लिए किया है ताकि लोग उसे पहचानें। पीड़िता के भाई ने बताया कि शादी के समय 3 लाख रुपए मांगे गए थे, जिसमें से 2 लाख दे दिए थे। बाकी पैसों के लिए वह लगातार बहन को परेशान कर रहा था। हथियार लेकर ससुराल पहुंचा, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा वीडियो वायरल करने के बाद आरोपी मुंबई भाग गया था। 12 फरवरी को वह अपनी पल्सर बाइक (MP 17 ZH 8856) से मऊगंज जिले के तिलैया गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंचा। वहां वह धारदार हथियार लेकर परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पोर्न स्टार बनने की सनक पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी शिवम लंबे समय से पोर्न साइट्स देखने का आदी था और खुद को स्टार बनाना चाहता था. जब पत्नी ने वीडियो का विरोध किया, तो उसने बिना किसी पछतावे के कहा कि उसने यह पॉपुलर होने के लिए किया है, ताकि लोग उसे पहचानें. पीडि़ता के भाई ने बताया कि शादी के समय 3 लाख रुपए मांगे गए थे, जिसमें से 2 लाख दे दिए थे. बाकी पैसों के लिए वह लगातार बहन को परेशान कर रहा था. पुलिस ने दबोचा वीडियो वायरल करने के बाद आरोपी मुंबई भाग गया था. 12 फरवरी को वह अपनी पल्सर बाइक से मऊगंज जिले के तिलैया गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंचा. वहां वह धारदार हथियार लेकर परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा. परिजनों की सूचना पर पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया. सीएसपी बोले- परिवार को डरने की जरूरत नहीं सीएसपी राजीव पाठक ने बताया, “आरोपी गिरफ्तार है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। परिवार को डरने की जरूरत नहीं है, पुलिस पूरी सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

घर में घुसकर युवती के साथ की अश्लील हरकत

भोपाल  कोहेफिजा पुलिस ने एक युवती की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने और परिजनों के साथ झूमाझटकी करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था और फोन रिसीव नहीं करने पर घर के अंदर घुस गया था। जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय युवती पढ़ाई कर रही है। करीब दो साल पहले उसकी पहचान साथ में पढऩे वाले मेहुल नामक युवक से हुई थी। बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कुछ समय पहले युवती को पता चला कि मेहुल नशे का आदी है, इसलिए उसने उससे दूरी बना ली। बीती चौदह फरवरी को मेहुल ने युवती को फोन लगाया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इससे नाजार होकर अगले दिन मेहुल युवती के घर में घुस गया और अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर परिजनों ने उसे धक्का देकर किसी तरह से बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह उनके साथ झूमाझटकी करने लगा। आसपास के लोगों ने जब उसे पकडऩे का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की, इसी दौरान गिरकर घायल हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

साधारण मारपीट और एक्सीडेंट से खुला कजलीखेड़ा थाने का खाता

साधारण मारपीट और एक्सीडेंट से खुला कजलीखेड़ा थाने का खाता   अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार से दर्ज होने लगी एफआईआर  भोपाल राजधानी के तेजी के साथ विकसित हो रहे कोलार इलाके में नया थाना कजलीखेड़ा खोला गया है। पिछले दिनों कलेक्टर ने थाने की सीमाओं को लेकर अधिसूचना जारी थी। इसके बाद नगरीय क्षेत्र में कुल 38 थाने हो गए। डीसीपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर सोमवार से थाने का कामकाज शुरू हो चुका है। कजलीखेड़ा थाने में पहली एफआईआर साधारण मारपीट और दूसरी एफआईआर एक्सीडेंट की दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार फरियादी जगदीश वाल्मीकि (45) टावर के पास कजलीखेड़ी में रहते हैं।सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर पहुंचे तो उनके बेटे देवा से मामूली बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद बेटे ने गाली-गलौज करते हुए पिता का सिर पकड़कर दीवार पर मार दिया, जिससे उन्हें चोट आई। उसके बाद जगदीश ने कलजीखेड़ा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद बेटे देवा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। इसी प्रकार दूसरी रिपोर्ट एक्सीडेंट की दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसा हर्ष जैन (39) हॉलमार्क सिटी कोलार रोड पर रहते हैं और कम्प्यूटर आपरेटर की प्रायवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी कार बिल्डिंग के नीचे पार्क थी। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी खड़ी कार में टक्कर मार दी, जिससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलजीखेड़ा थाना खुलने के बाद स्थानीय रहवासियों को शिकायत और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए काफी सहूलियत हो गई है।कजलीखेड़ा थाने में आएंगे 40 क्षेत्र कजलीखेड़ा थाना शुरू होने के बाद यह हुजूर विधानसभा का 14 वां थाना होगा। काजलीखेड़ा थाना के अंतर्गत करीब 40 क्षेत्र आएंगे। इसमें गेहूंखेड़ा, प्रियंका नगर, फंदाकला, सेमरी कला, अमरावत कला, इमलिया जगर, पचामा, बंदोरी, सेवनिया, सुरैया नगर, खजूरीखुर्द, खजूरीकलां, कोटरा, छोटेखेड़ा, शोभापुर, सोहागपुर, गोल, रानी पिपलिया, बैरागढ़ चीचली, देहरी कला, इनायतपुर, बोरदा, महाबडिय़ा, कजलीखेड़ा, आईबीडी हॉलमार्क सिटी, राय पिंक सिटी, गौरव नगर, साईं श्रद्धा होम्स, पीलीतलाई, बोदाखो, धोलीखदान, दौलतपुर, मायसिटी, गोंडीपुरा, थुआ खेड़ा, पिपलिया केशो, काकरिया, मीनाखेड़ी, भोजनगर और ग्राम कोड़ी को शामिल किया गया है।

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे 11 अवैध हथियार, कारतूस, मैग्जीन और बुलेट मोटर साइकिल जब्त भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी एवं खरीद-फरोख्त पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु प्रदेशभर में निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अशोकनगर एवं ग्वालियर जिलों में पुलिस ने कार्यवाही कर कुल 11 अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, मैग्जीन तथा वाहन जप्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार अशोक नगर पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना चंदेरी पुलिस ने अवैध हथियार की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही कर एक आरोपी को पकड़ा, जिसके कब्जे से 315 बोर के 2 देशी कट्टे एवं 1 जिंदा कारतूस जप्त किए। आरोपी से पूछताछ करने पर सहआरोपी के कब्जे से 315 बोर का 1 देशी कट्टा एवं 1 जिन्दा कारतूस जप्त कर उसे गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पिछोर रोड सिंहपुर महल मार्ग पर दबिश दी गई, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके  कब्जे से 315 बोर के 2 देशी कट्टे एवं 1 जिन्दा कारतूस जब्त किए। इस प्रकार उक्त कार्यवाही में पुलिस ने 315 बोर के 5 देशी कट्टे एवं 3 जिंदा कारतूस सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना चंदेरी में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इधर ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्वालियर-झांसी बायपास क्षेत्र से दो हथियार तस्करों को मौके से पकड़कर उनके कब्जे से 32 बोर की 6 देशी पिस्टल, 5 अतिरिक्त मैग्जीन, एक पिट्ठू बैग एवं एक मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड जप्त की है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में की गई।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खरगोन जिले से 12 हजार रुपये प्रति नग की दर से हथियार खरीदकर ग्वालियर एवं आसपास के जिलों में 40 से 50 हजार रुपये में बेचने की फिराक में थे। आरोपियों के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच ग्वालियर में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियारों एवं तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रदेशव्यापी कार्यवाही निरंतर जारी है।

शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के भाई अंकित को मिली एसआई पद पर नियुक्ति

शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के भाई अंकित को मिली एसआई पद पर नियुक्ति  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने शहादत का सम्मान करते हुए बालाघाट में नक्कल आपरेशन के दौरान पिछले दिनों शहीद हुए है हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर स्वर्गीय आशीष शर्मा के भाई अंकित शर्मा को उपनिरीक्षक पद पर नियुक्ति प्रदान की है। अंकित शर्मा ने जिला नरसिंहपुर में उपनिरीक्षक पद का पदभार ग्रहण कर लिया है। अमर शहीद स्वर्गीय आशीष शर्मा पुलिस-नक्सल मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार अमर शहीद के भाई अंकित को उपनिरीक्षक पद पर विशेष अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।

कोलार पुलिस ने 2 नाबालिग बालकों को सकुशल किया बरामद

कोलार पुलिस ने 2 नाबालिग बालकों को सकुशल किया बरामद   कजलीखेड़ा इलाके से लापता हुए थे बच्चे भोपाल  राजधानी की कोलार पुलिस ने रविवार को बगैर बताए लापता हुए 2 नाबालिगों को कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस की इस कार्रवाई से संभावित अनहोनी की घटना घटित होने से बच गई। जानकारी के अनुसार थाना कोलार रोड अंतर्गत पुलिस चौकी कजलीखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सतगढ़ी बोरदा से 2 नाबालिग बालकों के गुम होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने तत्काल ही गुम इंसान कायम कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने नाबालिक बच्चों को शीघ्र दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये थे। उक्त तारतम्य में चौकी प्रभारी कजलीखेड़ा एसआई केशांत शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर बालकों की पतारसी प्रारंभ की गयी। पतारसी के दौरान संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए दोनों बालकों के सब्जी बाजार बंजारी के पास दिखने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया गया, जहां पर उक्त गुमशुदा बच्चे मिल गए। बालकों को चौकी कजलीखेड़ा लाकर गुमशुदा बच्चों से पूछताछ की गयी, जिन्होंने अपने साथ कोई घटना होना नही बताया। उसके बाद दोनों बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी एसआई केशांत शर्मा, एएसआई रुपेश नर्रे, संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह कलम, आरक्षक राजेश जाटव, प्रदीप यदुवंशी और महिला आरक्षक राधिका की सराहनीय भूमिका रही है।

कैब ड्राइवर से मोबाइल लूटने वाले स्कॉर्पियो सवार आरोपी गिरफ्तार,लूट के मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद

कैब ड्राइवर से मोबाइल लूटने वाले स्कॉर्पियो सवार आरोपी गिरफ्तार,लूट के मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद भोपाल  हबीबगंज इलाके में कैब ड्राइवर से मोबाइल फोन लूटकर फरार होने वाले स्कॉर्पियो सवार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इलाके में लगे करीब एक सैकड़ा सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद आरोपियों का सुराग मिला था। दोनों आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार भी बरामद कर ली गई है। जानकारी के अनुसार पीयूष मालवीय (23) शिवनगर फेस-2 नीलबड़ में रहते हैं और किराए पर औरा कार चलाते हैं। पिछले दिनों वह रानी कमलापति स्टेशन से सवारी लेकर ईश्वर नगर के पास ड्राप करने पहुंचे थे। देर रात सवारी छोडऩे के बाद वह कार लेकर वापस लौट रहे थे, तभी दानापानी रोड पर शालीमार काम्पलेक्स के पास स्कॉर्पियो सवार दो लड़कों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और दो मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। लूटे गए मोबाइल की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात स्कॉर्पियो सवार युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में लगाया गया। टीम ने घटनास्थल समेत आसपास के इलाके के करीब सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों को सक्रिय किया गया।  रेलवे कॉलोनी में खड़ी मिली स्कॉर्पियो जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में उपयोग की गई काले रंग की स्कॉर्पियो कार रेलवे कॉलोनी में खड़ी देखी गई है।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो के साथ ही दो संदेहियों को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर उन्होंने एक कैब ड्रायवर के साथ झूमाझटकी कर मोबाइल फोन लूटने की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात वह दोनों तफरीह करने के लिए  निकले थे। इसी दौरान योजना बनाकर कैब ड्राइवर के मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अर्जुन कुमार शर्मा (25) निवासी शिवाय कुंज रेलवे कालोनी शाहपुरा बताया, जबकि दूसरा साथी नाबालिग है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी संजीव चौसके, एसआई अखिलेश त्रिपाठी, अजय दुबे, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र भास्कर, नागेन्द्र सिंह,  आरक्षक राकेश भारद्वाज, अरविन्द यादव, कंचन यादव, रामनरेश, पुष्पेन्द्र भदौरिया और शिवशंकर की सराहनीय भूमिका रही है।

भोपाल के 4 कुख्यात लुटेरे चढ़े रतलाम पुलिस के हत्थे

भोपाल के 4 कुख्यात लुटेरे चढ़े रतलाम पुलिस के हत्थे   रतलाम और आसपास के जिलों में कर रहे थे लूटपाट   सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल समेत हजारों का माल बरामद  भोपाल  राजधानी भोपाल के चार कुख्यात बदमाशों को रतलाम पुलिस ने लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया है।चारों ने बदमाशों ने रतलाम समेत आसपास के जिलों में महिलाओं के साथ मंगलसूत्र, चैन, मोबाइल फोन और पर्स समेत अन्य लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पूर्व से गंभीर अपराध दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार रतलाम जिले के थाना जावरा, थाना ताल, आलोट, थाना बड़ोद जिला आगर, सुसनेर जिला आगर और जीरापुर जिला राजगढ़ में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र, मोबाइल फोन और पर्स लूट की घटनाओं हुई थी। इन वारदातों को पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दिया था, जिसको लेकर स्थानीय थानों में प्रकरण दर्ज किए गए थे। लगातार हो रही वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार ने स्वयं के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में विभिन्न थानों, सायबर सेल और सीसीटीवी की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में लगाया था। टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बदमाशों का रूटमैप तैयार किया और संदेहियों को फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित किये। मुखबिर से मिली सूचना, सायबर सेल टीम की मदद और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपियों से लूटे गए 2 मंगलसूत्र, सोने के 29 मोती और एक मोबाइल फोन समेत हजारों का सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण पुलिस ने इस मामले में आरोपी विजय डिण्डोरिया (21) निवासी रातीबड़, राजा खान (23) निवासी कमलानगर, लक्की राजपूत (23) निवासी कोलार रोड और मयंक जैन (40) निवासी कोलार रोड बताया गया है। आरोपी लक्की के खिलाफ चोरी और लूटपाट समेत करीब 28 अपराध पहले से दर्ज हैं, जबकि राज के खिलाफ सात अपराध हैं। आरोपी विजय के खिलाफ कुल छह अपराध पूर्व से दर्ज बताए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में 80 हजार का मोबाइल चोरी

कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में 80 हजार का मोबाइल चोरी   मासूम बच्चे के गले से सोने की हाय छीनकर भागा बदमाश  भोपाल  राजधानी से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों में मोबाइल और सामान चोरी तथा झपटमारी का सिलसिला जारी है।कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में एक व्यक्ति का 80 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन चोरी हो गया। इसी प्रकार कई अन्य यात्रियों के मोबाइल फोन तथा अन्य सामान चोरी चला गया।इधर पिता की गोद में मौजूद एक मासूम बच्चे के गले से बदमाश सोने की हाय खींचकर भाग निकला। जीआरपी ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फरियादी मो. सलीम (58) हीरापुर जिला शाजापुर के रहने वाले हैं। पिछले दिनों वह कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में बस्ती से भोपाल का सफर कर रहे थे। यात्रा के दौरान वह अपना मोबाइल फोन सीट पर रखाकर शौचालय चले गए थे। कुछ देर बाद वापस लौटे तो उनका सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन गायब था। आसपास तलाश करने के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने जीआरपी पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी गए मोबाइल की कीमत अस्सी हजार रुपये बताई गई है। इधर फरियादी रविंद्र आनंद कर्नाटका एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रेलवे स्टेशन नई दिल्ली से बैंगलोर का सफर कर रहे थे। भोपाल स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद देखा तो उनका एक मोबाइल फोन चोरी हो चुका था। इसी प्रकार रीवा निवासी कुलदीप मिश्रा रीवांचल एक्सप्रेस के पीछे वाले जनरल कोच में रेलवे स्टेशन दमोह से रानी कमलापति की यात्रा कर रहे थे। बीना रेलवे स्टेशन के आसपास उन्होंने अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पाइंट पर लगाया और सो गए। रानी कमलापति स्टेशन आने पर उनकी नींद खुली तो चार्जिंग पाइंट पर लगा मोबाइल फोन चोरी हो चुका था। चोरी गए मोबाइल की कीमत 14 हजार रुपये बताई गई है। आसपास तलाश करने के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने जीआरपी पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।  बच्चे के गले से खींची सोने की हाय  फरियादी संतोष लोधी भानपुर भोपाल के रहने वाले हैं। गत दिवस वह भोपाल आने के लिए बीना रेलवे स्टेशन पर मेमो ट्रेन में सफर कर रहे थे। वह अपने दो साल के मासूम बच्चे को गोद में लिए हुए थे। ट्रेन में सवार होते समय अज्ञात बदमाश ने उनके बच्चे के गले पर झपट्टा मारकर सोने की हाय खींच ली और भाग निकला। लूटी गई हाय की कीमत करीब 11 हजार रुपए बताई गई है। इधर छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति सहारनपुर से मुलताई की यात्रा कर रहा था। उसने अपने वेल्डिंग के सामान को एक बोरी में भरकर सीट के नीचे रखा था। भोपाल स्टेशन आने से करीब दस मिनट पहले देखा तो सीट के नीचे रखी बोरी गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी जब बोरी और सामान को कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने जीआरपी पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी गए सामान की कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है।

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र का हाल, पुलिस चेतावनी: जीवन भी हो सकता है खतरे में

न्यूयॉर्क अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत और लापता होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में अमेरिका के बर्कले में 22 साल के भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया लापता हो गए हैं। अमेरिकी पुलिस डिपार्टमेंट का कहना है कि साकेत की तलाश की जा रही है। अमेरिकी पुलिस ने उनकी जान को खतरा भीबताया है। मंगलवार की शाम 5 बजे उन्हें आखिरी बार देखा गया था। पुलिस ने बताया है कि साकेत की लंबाई 6 फीट 1 इंच थीऔर उनका वजन 72 किलो के आसपास था। उनकी आंखें भूरी हैं और बाल छोटे हैं। पुलिस ने इसके अलावा ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। सैन फ्रांसिस्को में कॉन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया ने बयान जारी करते हुए घटना पर चिंता जताई है। बयान में कहा गया गया है कि भारतीय कॉन्सुलेट जनरल को साकेत श्रीनिवासैया के गायब होने की चंता है। वह कर्नाटक के रहने वाले हैं और यूसी बर्कली में पोस्टग्रैजुएट स्टूडेंट हैं। कॉन्सुलेट उनके परिवार और यहां स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है। श्रीनिवासैया बर्कले की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया में केमिकल ऐंड बायोमॉलीकुलर इंजीनयिरिंग डिपार्टमेंट में पोस्ट ग्रैजुएशन कर रहे थे। उनकी लिंक्ड इन प्रोफाइल के मुताबिक एमएस पीडीपी 26 प्रोग्राम के तहत उन्होंने यहां ऐडमिशन लिया था। उन्होंने आईआईटी मद्रास से 2025 में अपना बीटेक पूरा किया था। इसके बाद विदेश में पढ़ने का मौका मिला और उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया में ऐडमिशन मिल गया। बता दें कि विदेश में पढ़ने वाले भारतीय छात्र के साथ यह कोई पहली घटना नहीं है। अकसर अमेरका और अन्य देशोंमें भारतीय छात्रों के साथ नस्लीय भेदभाव के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में लोकसभा में एआईएमआईएम असुद्द्दीन ओवैसी ने विदेश में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। उनको जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा था कि सरकार विदेश में पढऩे वाले भारतीय छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है। विदेश में मौजूद भारत के मिशन पूरा ध्यान रखते हैं कि भारतीयों के साथ बुरा व्यवहार ना होने पाए। बता दें कि श्रीनिवासैया के साथ रहने वाले बनेतस सिंह ने उनके गायब होने के बाद मदद के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें लिखा गया था कि श्रीनिवासैया 9 फरवीर से लापता हैं। आखिरी बार बर्कले हिल्स के बाद उन्हें देखा गया था। अगर किसी को भी उनके बारे में पता चलता है तो जानकारी दे। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए बहुत मुश्किल समय है अगर कोई भी मदद कर सकता है तो कृपया संपर्क करे।