samacharsecretary.com

आज का राशिफल (7 अक्टूबर 2025): सभी 12 राशियों के लिए दिनभर की ज्योतिषीय भविष्यवाणी

मेष आज के दिन आप स्ट्रांग और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। धन को स्मार्ट तरीके से हैन्डल करें। याद रखें की आपके पास हर वह पावर है, जिससे आप किसी भी मुश्किल को आसानी से सॉल्व कर सकते हैं। आपको मदद की जरूरत हो तो मदद मांगने से न डरें। वृषभ आज के दिन विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। बिजनेस में थोड़ी बहुत दिक्कतें आ सकती हैं, जिसे आप अपनी सूझबूझ के साथ आसानी से निपटा लेंगे। अपने इंट्यूशन को फॉलो करें और ओपन माइंडेड रहें। मिथुन आज के दिन लव लाइफ में चल रही उथल पुथल को सुलझाना बेहतर रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा चमकाएंगे। छोटी-मोटी आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं, जिनका आप आसानी से हल निकाल लेंगे। कर्क आज के दिन खुद के प्रति सच्चे रहकर और अपने प्राकृतिक उपहारों को अपनाने से, कर्क राशि वालों को पता चलेगा की आज आकाश ही उनकी सीमा है। आज का दिन आपके लिए आश्चर्य, चुनौतियों और विकास के अवसरों से भरा रहेगा। सिंह आज के दिन सेहत दुरुस्त रहने वाली है। उत्साह और अप्रत्याशित मोड़ से भरे दिन के लिए तैयार हो जाइए। आपका इंट्यूशन हाई रहने वाला है। इसलिए अपनी गट को ट्रस्ट करें और रिस्क लें। आप रिजल्ट्स से सरप्राइज हो सकते हैं। कन्या आज के दिन रिश्तों में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं लेकिन बात-चीत कर इन दिक्कतों को सुलझाना बेहतर रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए चुनौतियों का बखूबी सामना करें। तुला आज के दिन पूरे दृढ़ संकल्प के साथ सफलता की राह पर चलें। चाहे वह प्यार, काम या वित्त का मामला हो, तुला राशि वालों को आत्मविश्वास और ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सितारे एक साथ हैं। खर्चों को कम करने की कोशिश करें। वृश्चिक आज के दिन स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप चीजों में जल्दबाजी करने की इच्छा महसूस कर रहे होंगे, लेकिन अपना समय लेना और धैर्य बनाए रखना महत्वपूर्ण है। प्रक्रिया पर भरोसा करना और धैर्य बनाए रखना जरूरी है। धनु आज के दिन चाहे कुछ नया प्रयास करना हो या नया रास्ता अपनाना हो, आज का दिन बदलाव को अपनाने और नए अवसरों का स्वागत करने का है। सरप्राइज के लिए तैयार रहें और अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। मकर आज के दिन आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों दमदार रहने वाली हैं। आप टॉप पर आएंगे। दूसरों से जुड़ने के अवसरों पर नजर रखें, चाहे वह प्यार, करियर या वित्त ही क्यों न हो। आपका दयालु स्वभाव संबंधों को बनाए रखने में मदद करेगा। कुंभ आज के दिन आपको अपने रास्ते में आने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए अपनी शक्ति का उपयोग करना होगा। भले ही ऐसा लगे कि चीजें धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। आपका दृढ़ संकल्प आखिरकार रंग लाएगा। मीन आज के दिन जीवन को खुशहाल बनाने के लिए लव लाइफ में आ रही दिक्कतों को सुलझाएं। जहां, रोमांस में कुछ लोग डूबे रहेंगे वहीं, व्यावसायिक सफलता का आभास भी करेंगे। आपके जीवन में छोटी-मोटी आर्थिक परेशानियां भी रहेंगी।

फास्ट फूड कॉर्नर और ढाबों में सप्लाई होने वाला 189 किलो पनीर लुधियाना में जब्त

लुधियाना  इन दिनों त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में मिलावट खोर भी सक्रिय हो गए हैं। त्योहार में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन बाजारों में मिलावटी मिठाई सेहत को खराब भी कर सकती है। त्योहारी सीजन में मिलावट खोर मोटा मुनाफा कमाने के लिए लोगों की सेहत बिगाड़ने से नहीं बाज नहीं आते। दूध एवं उससे बनने वाले मावा, पनीर आदि में मिलावट की सबसे ज्यादा संभावना रहती है। हालांकि मिलावटखोरी रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी अलर्ट हो गई हैं।  पंजाब के लुधियाना में नकली पनीर की बड़ी खेप पकड़ी गई है। सेहत विभाग के फूड सेफ्टी विंग ने त्योहारी दिनों में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की है। सीआईए जगरांव की टीम के साथ मिलकर सेहत विभाग की टीम ने गांव रामगढ़ भुल्लर के पास सिधवां बेट रोड पर नाकेबंदी की। वाहनों की जांच के दौरान एक टेंपो से 189 किलो पनीर बरामद किया। यह पनीर हरियाणा के नरवाणा से 210 रुपये प्रति किलो की दर पर खरीदा गया था और जगरांव से नकोदर तक फास्ट फूड कॉर्नर और ढाबों में सप्लाई किया जाना था। फूड सेफ्टी विंग ने पनीर के सैंपल भरकर गुणवत्ता जांच के लिए स्टेट फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी में भेज दिए और शेष पनीर को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने बताया कि यह कार्रवाई भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई जिसके तहत डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण और परिवहन के दौरान स्वच्छता, तापमान नियंत्रण व गुणवत्ता मानकों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पनीर की सप्लाई चेन से जुड़े लोगों की पहचान और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  

हरियाणा HTET 2023: 3.31 लाख परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार, 12 अक्टूबर तक जारी होने की उम्मीद

चंडीगढ़  हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन शर्मा ने जानकारी दी है कि HTET का परिणाम आगामी एक सप्ताह के भीतर, यानी 12 अक्टूबर 2025 तक घोषित कर दिया जाएगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि परिणाम जारी करने से पहले बोर्ड सुरक्षा ऑडिट (Security Audit) कर रहा है। इसमें उन सभी एजेंसियों की जांच की जा रही है, जिन्होंने परीक्षा में अपनी सेवाएं दी थीं, जैसे कि CCTV कैमरे, बायोमेट्रिक अटेंडेंस, और अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं। उन्होंने कहा कि रिजल्ट लगभग तैयार है। लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा से पहले हमें संबंधित एजेंसियों को भुगतान करना होता है और यह तय करना होता है कि आगे किन एजेंसियों की सेवाएं ली जाएंगी। यह प्रक्रिया रिजल्ट जारी करने के बाद नहीं की जा सकती, इसलिए कुछ समय लग रहा है। 30 और 31 जुलाई को हुई थी परीक्षा  बता दें कि हरियाणा में एचटेट की परीक्षा 30 व 31 जुलाई को आयोजित की गई थी। HTET पीजीटी लेवल-3 के लिए 1 लाख 20 हजार 943 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था और परीक्षा कुल 1 लाख 559 अभ्यर्थियों ने दी। टीजीटी लेवल-2 के लिए 2 लाख 1 हजार 517 उम्मीदवारों ने आवेदन किया और परीक्षा एक लाख 67 हजार परीक्षार्थियों ने दी। वहीं पीआरटी लेवल-1 के लिए 82 हजार 917 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया और परीक्षा में 66 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। HTET परीक्षा इस बार 3,31,041 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।   परीक्षा परिणाम में क्यों हुई देरी ? : शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने परिणाम में हुई देरी के कारणों पर भी बोलते हुए कहा कि "परिणाम में देरी बाहरी एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच गुणवत्ता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया के कारण हुई है. पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बोर्ड किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना चाहता है. परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग और परीक्षार्थियों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा गहन समीक्षा भी की गई है. इन सभी गुणवत्ता जांच प्रक्रियाओं में समय लगने के कारण परिणाम घोषणा में थोड़ी देरी हुई है. डॉ. पवन कुमार ने आश्वासन दिया कि जैसे ही एजेंसियों द्वारा सभी आवश्यक गुणवत्ता जांच और सत्यापन प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी, एचटेट का परिणाम तुरंत जारी कर दिया जाएगा." शिक्षक बनने के लिए जरूरी एचटेट : एचटेट परीक्षा हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है. इस परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों परीक्षार्थियों के लिए ये खबर राहत भरी है. परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थी आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल होने के पात्र हो जाएंगे. बोर्ड की इस घोषणा से प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में नई नियुक्तियों का रास्ता भी साफ होने की उम्मीद है. आप ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट :     हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं.     होम पेज पर जाने के बाद HTET रिजल्ट 2025 से जुड़े हुए लिंक की तलाश करें और फिर उस पर क्लिक करें.     अपना रजिस्ट्रेशन डिटेल्स जैसे पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.     सब्मिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर नज़र आ जाएगा.     इसके बाद रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. 

हरियाणा की बेटियों का जलवा, 8 महिला पहलवान वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

रोहतक   हरियाणा की बेटियों ने एक बार फिर अपने दमखम से देश का मान बढ़ाया है। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल के दौरान चयनित 10 महिला पहलवानों में आठ हरियाणा की हैं। सर्बिया में 20 से 27 अक्तूबर तक होने वाली अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, इनमें दो महिला पहलवान दिल्ली की हैं। भारतीय टीम में चयनित महिला पहलवानों में सोनीपत की सारिका मलिक व हनी, हिसार की हंसिका, जींद की नीशू, पुलकित व दीक्षा, रोहतक की सविता और भिवानी की दीक्षा मलिक हैं। वहीं, दिल्ली से नेहा शर्मा और सृष्टि शामिल हैं। भारतीय टीम में रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में ट्रेनिंग लेने वाली चार पहलवानों में दिल्ली से नेहा शर्मा (57 किग्रा) और हरियाणा की सारिका मलिक (59 किग्रा), सविता दलाल (62 किग्रा) और दीक्षा मलिक (72 किग्रा) हैं। इनके कोच मनदीप ने बताया कि प्रदेश की ये बेटियां सर्बिया की धरती से देश के लिए पदक जीतकर लौटेंगी और भारत का तिरंगा ऊंचा फहराएंगी। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में आएंगे करीब 700 पहलवान  इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में करीब 700 पहलवान भाग लेंगी। मुकाबले सर्बिया के नोवी साद स्थित स्टेडियम में होंगे जहां ग्रेको-रोमन, महिला और फ्रीस्टाइल तीनों वर्गों में स्पर्धाएं होंगी। सबसे पहले ग्रेको-रोमन बाउट्स होंगे। इनके बाद महिला और फ्री-स्टाइल मुकाबले खेले जाएंगे। पिछले वर्ष इसी प्रतियोगिता में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत, 6 कांस्य) अपने नाम किए थे। महिला टीम ने विशेष रूप से प्रभावशाली प्रदर्शन दिखाया था। लड़कों में रोहतक के एक और सोनीपत के दो खिलाड़ियों का चयन विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लड़कों के ट्रायल लखनऊ में हुए। लड़कों के 74 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक के परविंदर, 63 किलोग्राम में सोनीपत के गौरव और 60 किलोग्राम में सोनीपत के कुनाल का चयन हुआ है। ये सभी पहलवान रोहतक के देव कॉलोनी स्थित मेहर सिंह अखाड़े में कोच रणबीर ढाका के पास अभ्यास करते हैं। 

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पंजाब में राजनीतिक हलचल, गुप्ता सहित कई बड़े चेहरे मैदान में

चंडीगढ़  आम आदमी पार्टी (आप) ने उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा की टिकट देकर एक बार फिर से उद्योगपतियों को साधने का प्रयास किया है। वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में उद्योग वर्ग अहम भूमिका निभाने वाला है। प्रदेश में इससे जुड़ा अच्छा खासा वोट बैंक भी है। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आप कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इससे पहले दो उद्योगपतियों और एक बिजनेसमैन की राज्यसभा में पार्टी एंट्री करवा चुकी है।  संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद फिर से उद्योग वर्ग से उद्योगपति विक्रमजीत सिंह साहनी के रूप में सिर्फ एक सांसद रह गया था। इसके अलावा एक बिजनेसमैन अशोक कुमार मित्तल भी आप से राज्यसभा में सांसद है। उद्योगपतियों के अहम रोल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आप सरकार ने पंजाब व हरियाणा के बॉर्डर पर लगे किसानों का मोर्चा भी हटा दिया था, जिस कारण उद्योगपतियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा था। उद्योगपतियों के साथ बैठक के बाद ही यह कार्रवाई सामने आई थी। राजिंद्र गुप्ता ने छोटी उम्र से ही हाथ से मेहनत की और फिर ट्राइडेंट समूह खड़ा किया, जिसके वह चेयरमैन बने। उन्होंने टेक्सटाइल, पेपर व केमिकल उद्योग का संचालन किया। गुप्ता अकाली दल और कांग्रेस की सरकारों में अहम पदों पर रहे हैं। वह दोनों सरकारों के दौरान योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन रहे हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। पंजाब में राज्यसभा की 7 सीटें हैं। इनमें से एक पद रिक्त हैं। साहनी और मित्तल के अलावा पर्यावरणविद बलबीर सिंह सीचेवाल, आप नेता राघव चड्डा, आप नेता संदीप कुमार पाठक, क्रिकेटर हरभजन सिंह भी इसमें हैं।

पंजाब को नशे से मुक्त करने का वादा दोहराई आम आदमी पार्टी ने, नए पदाधिकारी बनाए

जालंधर  पंजाब को नशे के अभिशाप से मुक्त करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, आम आदमी पार्टी ने 'नशे के विरुद्ध युद्ध' अभियान के अंतर्गत 'नशा मुक्ति मोर्चा' के नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। ये नवनियुक्त पदाधिकारी राज्य भर में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने, पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों तक पहुंचाने और सरकार द्वारा नशा विरोधी कानूनों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 'आप' पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नई ज़िम्मेदारी के लिए बधाई दी। अमन अरोड़ा ने कहा कि ये नियुक्तियां नशे के विरुद्ध अभियान को एक नई दिशा देंगी और आप पंजाब में एक स्वस्थ और समृद्ध समाज बनाने के अपने एजेंडे को और मजबूत करेगी। 

चंडीगढ़ की तर्ज पर पंजाब के महानगर में नई पहल, खास सुविधाएं मिलने वालीं

जालंधर  रोटरी क्लब जालंधर सिटी के प्रधान धन्या नैय्यर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मेयर वनीत धीर मुख्यातिथि थे। उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि 2016 में स्वच्छ भारत अभियान की रैंकिंग में जालंधर 117वें स्थान पर था, लेकिन अब शहर के विकास कार्यों की बदौलत जालंधर रैकिंग में 82वें स्थान पर पहुंच गया है। फारैस्ट विभाग की सहायता से पटेल चौक से सूरानुस्सी तक साढ़े 5 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न पौधे लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जल्द ही माडल टाउन से मिठ्ठापुर रोड, अर्बन अस्टेट, 120 फुटी रोड, पुडा कम्पलैक्स के नजदीक, श्री देवी तालाब मंदिर से पठानकोट चौंक 6 स्थानों पर साइकलिंग व वाकिंग ट्रैक का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही पी.ए.पी. चौक से शहर में प्रवेश मार्ग को जल्द ही सुंदर बनाने का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। शहर की टूटी सड़कों की मुरम्मत जल्द ही करवाई जा रही है। कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए 1 करोड़ रूपए की लागत से रामामंडी में आप्रेशन थिएयर का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं ब्रजेश सिंघल ने बताया कि रोटरी क्लब की ओर से नकोदर रोड के नजदीक जल्द ही रोटरी कम्युनिटी वैल्फेयर व वोकेश्नल सैंटर का निर्माण करवाया जाएगा, जिसमें युवाओं की करियर काउंसलिंग की सिखलाई दी जाएगी। प्रोजैक्ट डायरैक्टर सुभाष सूद ने विभिन्न प्रोजैक्टों की जानकारी दी तथा बी.के. मैनी ने सबका धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर एस.वी.हंस, महेश गुप्ता, इंदर इकबाल अरोड़ा, ईरा पाल, गीतिका चड्डा, रविंदर सूद, छाया बख्शी, डा. अमनप्रीत ओबराय, जैसमिन पन्नू, पुनीत चड्डा, डा. पवन गुप्ता, दीपक पाल, शिव बासंल, चेतन बख्शी, शीतल शर्मा, कमल गुप्ता, डा. विक्रम ओबराय, प्रभपाल पुन्नू व अन्य गण्य भी उपस्थित थे।

6 अक्टूबर: अपने शहर के 22-24 कैरेट सोने के ताजा दाम जानें यहां

इंदौर  फेस्टिवल सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। अगर आप आज सोमवार को सोना या चांदी खरीदने के लिए बाजार जा रहे है तो पहले ताजा भाव जान लीजिए। आज मंडे को सोने की कीमतों में 1370 रूपए प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव में 1000 रूपए प्रति किलो का उछाल आया है। आज 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 1,10,850 , 24 कैरेट का भाव 1,20,920 और 18 ग्राम सोने का रेट 90,730 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 1, 56, 000 रुपए चल रहा है। आईए जानते है आपके शहर का 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव……… सोमवार का 18 कैरेट सोने का ताजा भाव     दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 90,730/- रुपये।     कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 90,580/- रुपये।     इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 90, 630 चल रहा है।     चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 91, 600/- रुपये पर ट्रेड कर रही है। सोमवार का 22 कैरेट सोने का ताजा भाव     भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,10 750/- रुपये ।     जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 1,10,850/- रुपये ।     हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 1 10,700/- रुपये ट्रेंड कर रहा है। सोमवार का 24 कैरेट सोने का ताजा भाव     भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,20, 820 रुपये     दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,20, 920 /- रुपये।     हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 1,20, 770 /- रुपये ।     चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,20, 660 /- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है। पढ़िए सोमवार का आपके शहर का चांदी का लेटेस्ट रेट     जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 1,56,000 /- रुपये     चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,66,000/- रुपये।     भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,56,000/ रुपए ट्रेंड कर रही है। कैसे चेक करें प्योरिटी? सोना खरा है या नहीं?     ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।     24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए।     22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।     22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।     24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।     24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं। चांदी पर हॉलमार्किंग का नियम     सोने के बाद अब 1 सितंबर 2025 से चांदी की ज्यूलरी पर हॉलमार्किंग का नियम लागू कर दिया है। हालांकि चांदी के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं है। आप बिना हॉलमार्क वाली चांदी भी खरीद सकते हैं।     हॉलमार्किंग के नियमों के तहत, चांदी पर 6 अंकों का यूनिक HUID कोड होगा। इससे तुरंत पता चल जाएगा कि गहना किस शुद्धता का है और वह असली है या नहीं।     भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 नए स्टैंडर्ड 800, 835, 900, 925, 970 और 990 तय किए हैं। 925 या 9250 अंक का मतलब है कि चांदी 92.5% शुद्ध है।

दुर्ग में राशन कार्ड पर बड़ी कार्रवाई: संदिग्ध 53 हजार से ज्यादा नाम होंगे निरस्त

दुर्ग प्रदेश में फर्जी और अपात्र राशन कार्ड धारकों पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। विभाग ने 46 लाख से अधिक संदिग्ध राशन कार्डों का सत्यापन अभियान चलाया है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कई कार्डधारक ऐसे मिले जिनकी मृत्यु हो चुकी है, तो कई प्रदेश छोड़कर बाहर जा चुके हैं। ऐसे मामलों में अब तक 53,234 सदस्यों के नाम राशन कार्ड से निरस्त किए जाने की तैयारी है। इनमें अकेले रायपुर जिले के 9,233 सदस्य शामिल हैं। पहले चरण में 1.93 लाख सदस्य हटाए जा चुके इससे पहले भी विभाग ने राज्यभर में 1 लाख 93 हजार 67 सदस्यों के नाम राशन कार्ड से हटाए थे। इनमें रायपुर जिले के 19,574 सदस्य शामिल थे। भौतिक सत्यापन में यह पाया गया कि इनमें अधिकांश सदस्य मृत हो चुके या अन्य राज्यों में बस चुके हैं। दरअसल, केंद्र सरकार ने सभी राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए थे। समय पर ई-केवाईसी न कराने वाले 46 लाख से अधिक लोगों को संदिग्ध सूची में डाल दिया गया था। इसके बावजूद कई संदिग्ध कार्डधारकों के नाम पर हर महीने खाद्यान्न उठाव जारी था। अब आय, टैक्स और जमीन के आधार पर होगी छंटनी विभाग अब अगला कदम उठाने की तैयारी में है। जिन परिवारों की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से अधिक है, जो आयकर (इनकम टैक्स) जमा करते हैं, या जिनके पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है, उनके नाम राशन कार्ड से हटाने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि रायपुर जिले में पहले ही 19 हजार से अधिक सदस्यों के नाम निरस्त किए जा चुके हैं। शेष 9 हजार से अधिक सदस्यों के नाम हटाए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद नियमानुसार अन्य अपात्रों की छंटनी जारी रहेगी। इतने-इतने नाम होंगे निरस्त (जिला अनुसार सूची) जिला    निरस्त होने वाले सदस्य रायपुर    9,233 बस्तर    4,879 बीजापुर    7 दंतेवाड़ा    2 कांकेर    1,923 कोंडागांव    735 नारायणपुर    180 सुकमा    58 बिलासपुर    3,000 गौरेला-पेंड्रा-मारवाही    1,005 जांजगीर    281 कोरबा    33 मुंगेली    114 रायगढ़    49 बालोद    879 बेमेतरा    1,248 दुर्ग    6,319 कवर्धा    1,773 राजनांदगांव    247 बलौदाबाजार    2,248 धमतरी    346 गरियाबंद    862 महासमुंद    2,722 बलरामपुर    3,044 जशपुर    6,007 कोरिया    2 सरगुजा    7,178 खैरागढ़    18 मोहला-मानपुर    995 सारंगढ़-बिलाईगढ़    717 मनेंद्रगढ़-चिरमिरी    1,240 अपात्रों पर विभाग की सख्ती जारी विभाग का कहना है कि सरकार का लक्ष्य वास्तविक गरीब और पात्र परिवारों तक सस्ते राशन की सुविधा पहुंचाना है। ऐसे में जिन लोगों के नाम अपात्र श्रेणी में पाए जा रहे हैं, उनके कार्ड निरस्त कर खाद्यान्न वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाया जा रहा है।  

रैगिंग मामले में फंसे DAVV के फाइनल ईयर छात्र, IET करेगा कंपनियों को सूचित

इंदौर  इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (आईईटी) के जूनियर छात्रों से रैगिंग करने के मामले में अब फाइनल ईयर के दो छात्रों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के बाद भंवरकुआं पुलिस जांच में जुटी है। रिपोर्ट में जिन छात्रों के नाम सामने आए हैं, उनमें फाइनल ईयर के दो ऐसे छात्र भी शामिल हैं, जिन्हें नामी कंपनियों से जाब आफर मिले हैं। संस्थान की प्लेसमेंट सेल अब इस पूरे मामले की जानकारी उन कंपनियों को देने की तैयारी में है, जिन्होंने इन छात्रों को जाब आफर किया है। इस संबंध में कंपनियों को पत्र लिखकर जानकारी देंगे। हालांकि यह भी देखा जाएगा कि विद्यार्थियों का भविष्य पूरी तरह खराब न हो। पत्र भेजने से पहले कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई से चर्चा की जाएगी। करीब दो सप्ताह पहले आईईटी के कुछ सीनियर छात्रों ने फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों को कैंपस के बाहर एक कैफे में बुलाया था। वहां उनसे फर्जी जीमेल, इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया अकाउंट बनवाकर संस्थान के खिलाफ पोस्ट करने को कहा गया। इसी दौरान कुछ जूनियर्स ने हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच में यह बात सामने आई कि छात्रों ने नेपाल के जेन-जी आंदोलन की तर्ज पर प्रदर्शन की योजना बनाई थी। रिपोर्ट में दो दर्जन छात्रों पर संदेह एंटी रैगिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में करीब दो दर्जन छात्रों की भूमिका संदिग्ध बताई है। इनमें फर्स्ट ईयर के साथ-साथ थर्ड और फाइनल ईयर के छात्र भी शामिल हैं। फिलहाल भंवरकुआं पुलिस ने होस्टल के सीसीटीवी-डीवीआर तोड़ने के मामले में चार छात्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जबकि रैगिंग प्रकरण की जांच अब भी जारी है। प्लेसमेंट सेल के मुताबिक फाइनल ईयर के जिन दो छात्रों के नाम सामने आए हैं, उन्हें कंपनियों से अच्छे पैकेज पर जाब आफर मिल चुके हैं। अगले साल मई में उन्हें ज्वाइनिंग करनी है। लेकिन नियमानुसार कंपनियों को इससे पहले छात्रों की रिपोर्ट भेजनी होती है। ऐसे में रैगिंग मामले का जिक्र नौकरी पाने वाले छात्रों के रिकार्ड में जोड़ा जा सकता है, जिससे उनकी नौकरी पर असर पड़ सकता है। पुलिस जांच: थर्ड ईयर के छात्र अगले साल नहीं बैठ पाएंगे प्लेसमेंट में     रैगिंग में फाइनल ईयर के कुछ विद्यार्थी लिप्त हैं। इन्हें नौकरियां मिल चुकी हैं। इनके बारे में कंपनियों को पत्र लिखकर बताएंगे, क्योंकि प्रकरण की जांच पुलिस कर रही है। वैसे विद्यार्थियों का भविष्य खराब न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। पत्र भेजने से पहले कुलगुरु से चर्चा करेंगे। – गोविंद माहेश्वरी, प्लेसमेंट ऑफिसर, आईईटी