samacharsecretary.com

आतंकवाद पर सख़्त, क्रिकेट पर नरम? कांग्रेस ने उठाए सवाल

नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को धो डाला। कई देशों के प्रतिनिधियों के बोलने के बाद बारी भारत की थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मौका न गंवाते हुए सभी देशों को यह बता दिया कि पाकिस्तान आतंकवाद का अड्डा है,लेकिन जयशंकर की इस स्पीच पर कांग्रेस नेता उदित राज ने सवाल उठाए हैं। उदित राज ने पूछा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है तो फिर उसके साथ क्रिकेट क्यों खेल रहे हैं? मीडिया से बात करते हुए उदित राज ने पूछा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद का अड्डा है, तो उसके साथ क्रिकेट क्यों खेलते हैं? क्या यह अमित शाह के बेटे के हितों या पैसा कमाने के इरादे से है? उदित राज ने हमला जारी रखते हुए कहा कि जयशंकर का पाक को आतंकवादी कहना और बाद में क्रिकेट भी खेलने देना, दोहरा चरित्र दिखाता है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि दर्शक जो क्रिकेट देख रहा है, उसके पीछे बहुत राज छिपे हुए हैं। कई बार तो यह तय किया जाता है कि कौन जीतगा और कौन हारेगा। इसके लिए लाखों-करोड़ों का लेन-देन होता है। जब ऑपरेशन सिंदूर चालू है, आप एशिया कप पाकिस्तान जैसे आतंकी देश के साथ क्यों खेल रहा है? ये जवाब भारत सरकार को देना है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के आम बहस में अपने संबोधन में, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा संदेश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले राष्ट्रों का समर्थन करने वालों को पता चलेगा कि यह "पलट कर उन्हीं को काटेगा।" उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों पर जोर देने के साथ-साथ खतरों का भी दृढ़ता से सामना करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करना एक खास प्राथमिकता है क्योंकि यह "कट्टरता, हिंसा, असहिष्णुता और डर" का मिश्रण है। जयशंकर ने UNGA मंच से विश्व नेताओं को अपना संबोधन "भारत के लोगों की ओर से नमस्कार" के अभिवादन के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा, "भारत ने स्वतंत्रता के बाद से ही इस चुनौती का सामना किया है, क्योंकि उसका एक पड़ोसी है जो वैश्विक आतंकवाद का केंद्र है।"  

बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापकों की पदोन्नति पर शिक्षा विभाग को दी समय सीमा

ग्वालियर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सहायक अध्यापकों को बड़ी राहत देते हुए शिक्षा विभाग को उनकी पदोन्नति पर तीन माह में विचार करने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता राजेंद्र प्रसाद शर्मा व अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने साफ किया कि याचिकाकर्ताओं की वरिष्ठता उनकी वास्तविक नियुक्ति तिथि (पांच और सात सितंबर 1998) से मानी जाएगी। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि विभाग को 18 रिक्त अध्यापक पदों पर तीन माह के भीतर उनके प्रमोशन पर निर्णय लेना होगा। साथ ही सभी लक्षित लाभ दिए जाएंगे, हालांकि बकाया वेतन नहीं मिलेगा।   यह था पूरा मामला     याचिकाकर्ताओं ने 25 अगस्त 2014 में जारी विभागीय आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी पदोन्नति की मांग खारिज कर दी गई थी।     उनका कहना था कि वे 1998 में शिक्षा कर्मी ग्रेड-3 के रूप में नियुक्त हुए और 2007 से सहायक अध्यापक कैडर में शामिल हुए, लेकिन विभाग ने उनकी वरिष्ठता 2001 से गिनकर पदोन्नति से वंचित कर दिया।     विभाग ने तर्क दिया था कि वरिष्ठता 2001 से मानी जाएगी, जब उनका समायोजन हुआ था, लेकिन हाई कोर्ट ने साफ किया कि 2008 के नियमों के लागू होने के बाद शिक्षा कर्मियों की सेवाओं को ही वरिष्ठता का आधार माना जाएगा।   इसके साथ ही, कोर्ट ने 25 अगस्त 2014 का विभागीय आदेश रद कर दिया। इस फैसले से सहायक अध्यापकों को न केवल वरिष्ठता का लाभ मिलेगा, बल्कि पदोन्नति की राह भी खुल गई है।

टी20 एशिया कप का इतिहास बदला: सूर्यकुमार की रफ्तार से धोनी भी रह गए पीछे

नई दिल्ली  भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को एशिया कप 2025 में लगातार छठा मुकाबला जीता। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने एमएस धोनी का टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार पांच मैच जीते थे, वहीं मौजूदा भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में छठा मुकाबला जीता। भारतीय टीम जारी एशिया कप में शानदार फॉर्म में हैं। भारत ने कुल 6 मैच जीते हैं और इस दौरान पांच टीमों को धूल चटाई है। भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका को एशिया कप के आखिरी सुपर फोर मुकाबले में सुपर ओवर में हराया। एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2016 में लगातार पांच मुकाबले जीते थे और फिर फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर चैंपियन बनी थी। इस संस्करण में सिर्फ पांच टीमों ने भाग लिया था। भारत ने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 45 रनों से हराया। दूसरे मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से, तीसरे मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से और यूएई के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की। इस तरह एमएस धोनी ने टी20 एशिया कप में पांच मैच खेलते हुए सभी में जीत दर्ज की थी। एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। जारी टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया। दूसरे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा। तीसरे मैच में ओमान के खिलाफ 21 रन से जीत दर्ज की। सुपर फोर के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा। बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने 41 रनों से जीत हासिल की और अंतिम सुपर फोर मुकाबले में श्रीलंका को सुपर ओवर में धोया। इसके साथ ही सूर्यकुमार टी20 एशिया कप में 6 मैच जीतने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं। धोनी के अलावा दासुन शनाका ने टी20 एशिया कप में बतौर कप्तान पांच मैच जीते हैं।  

गुफा में जिंदगी बिताने वाली महिला और बेटियाँ अब रूस लौटेंगी, हाईकोर्ट का आदेश

नई दिल्ली कर्नाटक हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को एक रूसी महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों की वापसी के लिए यात्रा दस्तावेज जारी करने की अनुमति दे दी है। ये लोग तटीय कर्नाटक की एक गुफा में पाई गए थे। न्यायमूर्ति बी एम श्याम प्रसाद ने यह आदेश इजराइली नागरिक ड्रोर श्लोमो गोल्डस्टीन की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया, जो बच्चों का पिता होने का दावा करता है। गोल्डस्टीन ने अदालत से अनुरोध किया था कि केंद्र को नाबालिग बच्चों को तुरंत निर्वासित न करने का निर्देश दिया जाए। जुलाई में गुफा के अंदर मिले थे ये लोग नीना कुटीना नाम की यह महिला 11 जुलाई को कुमता तालुका के गोकर्ण के पास रामतीर्थ पहाड़ियों की एक गुफा में मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि वह और उसके बच्चे बिना किसी वैध यात्रा या निवास दस्तावेज के लगभग दो महीने से वहां रह रहे थे। इजरायली नागरिक ने दर्ज कराई थी शिकायत गोल्डस्टीन ने भारत में अपने बच्चों का पता न लगा पाने के बाद पिछले साल दिसंबर में गोवा के पणजी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार की सुनवाई के दौरान, अदालत ने दर्ज किया कि रूसी वाणिज्य दूतावास ने कुटीना और उनकी बेटियों के लिए आपातकालीन यात्रा पत्र जारी किए हैं, जो केवल 9 अक्टूबर तक वैध हैं। कोर्ट ने वाणिज्य दूतावास को कुटीना की ओर से खुद को भेजे गए पत्र पर भी ध्यान दिया, जिसमें उसने जल्द से जल्द रूस लौटने की इच्छा व्यक्त की थी। अदालत में क्या हुआ? गोल्डस्टीन के वकील ने निर्वासन का विरोध करते हुए तर्क दिया था कि ऐसा कदम बच्चों के सर्वोत्तम हितों के विरुद्ध होगा, जबकि हिरासत की कार्यवाही अभी भी लंबित है। हालांकि, अदालत ने पाया कि गोल्डस्टीन ने इस बात का कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया कि बचाव से पहले मां और बच्चे एक गुफा में अलग-थलग क्यों रह रहे थे। बच्चों के कल्याण के सिद्धांत पर जोर देते हुए पीठ ने कहा कि रूस वापस जाने के लिए मां का अनुरोध तथा उनकी वापसी में सहायता करने के लिए रूसी सरकार की तत्परता, अन्य बातों से अधिक महत्वपूर्ण है। 22 अगस्त को हुई पूर्व सुनवाई में गोल्डस्टीन की कानूनी टीम ने बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन का हवाला दिया था, जबकि अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) अरविंद कामथ ने अदालत को आश्वासन दिया था कि कुटीना और उनकी बेटियों की देखभाल महिलाओं के लिए विदेशी प्रतिबंध केंद्र में की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि निर्वासन तत्काल नहीं किया जाएगा, क्योंकि छोटे बच्चे के माता-पिता का पता लगाने के लिए डीएनए परीक्षण लंबित है, जिसके पास पासपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र जैसे कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं हैं। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान, एएसजी ने अदालत को बताया कि दूसरी बेटी की डीएनए रिपोर्ट प्राप्त हो गई है और रूसी सरकार को सूचित कर दिया गया है, जिसने बदले में, उन्हें रूस की यात्रा करने के लिए सक्षम बनाने हेतु रूसी नागरिकता और आपातकालीन यात्रा दस्तावेज (ईटीडी) जारी किए हैं।  

वैष्णो देवी मंदिर पर सुविधाओं का कमाल: हेलिकॉप्टर, बैट्री कार और रोपवे सेवाओं के साथ श्रद्धालु कर रहे दर्शन

कटड़ा जारी पवित्र शारदीय नवरात्रों में श्रद्धालु देश के कोने-कोने ने से आकर पूरी भक्ति भाव से अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा जारी रखे हुए हैं। कोई पैदल, कोई दंडवत होकर, कोई घोड़ा, पिट्ठू अथवा पालकी आदि का सहारा लेकर तो कोई हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे केवल कार सेवा का सहारा लेकर पूरी श्रद्धा के साथ अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं। वर्तमान में श्रद्धालुओं की मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी तरह से भक्तिमय बनी हुई है । क्योंकि एक और जहां भवन परिसर के साथ ही सभी धार्मिक स्थलों की भव्य सजावट जिसे देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं तो दूसरे और पवित्र नवरात्रों में मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन कर निरंतर चरणों में नतमस्तक हो रहे हैं और मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद पा रहे हैं। जारी पवित्र चैत्र नवरात्रों में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा एक और जहां घोड़ा सेवा के साथ ही बैटरी कार सेवा तथा मां वैष्णो देवी के विशेष दिव्य दर्शन जैसी निशुल्क सुविधाए दिव्यांग श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा रही है तो दूसरी और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के तौर पर हेलीकॉप्टर सेवा बैटरी कार सेवा तथा रोपवे केवल कार सेवा जैसी सुविधाएं निरंतर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ताकि बुजुर्ग श्रद्धालुओं के साथ ही दिव्यांग श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी ना हो। धीरे-धीरे बढ़ रही है मां वैष्णो देवी यात्रा की संख्या। बरसात के कारण बीती कड़वी यादों को भूल कर श्रद्धालु एक बार फिर पूरे जोश के साथ मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं । क्योंकि बीते 26 अगस्त को मां वैष्णो देवी भवन मार्ग पर अर्धकुंवारी मंदिर क्षेत्र में हुए भीषण भूस्खलन के कारण 34 श्रद्धालुओं को अपनी जान गवानी पड़ी पड़ी थी और कई श्रद्धालु घायल हो गए थे। जिसके कारण 22 दिनों तक मां वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित रही थी। बीते 17 सितंबर को एक बार फिर मां वैष्णो देवी की यात्रा सुचारू हो गई परंतु यात्रा में दिन प्रतिदिन भारी कमी देखने को मिल रही थी। पर पवित्र शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही एक बार फिर मां वैष्णो की यात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते 22 सितंबर यानी की पहली नवरात्रि में 13600 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी वहीं दूसरे नवरात्रि 23 सितंबर को 12589 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे । इसी तरह 24 सितंबर यानी तीसरी नवरात्रि में 14526 श्रद्धालु मां के दरबार आए तो वहीं चौथे नवरात्रि 25 सितंबर को 13643 से श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई। वही पांचवें नवरात्रि यानी की 26 सितंबर को 17665 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे। वहीं छठे नवरात्रि यानी की 27 सितंबर शनिवार बाद दोपहर 3:00 बजे तक करीब 14500 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो देवी भवन की ओर और रवाना हो चुके थे। जारी पवित्र प्रथम 6 नवरात्रि तक करीब 90000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगा चुके हैं और देश के कौन-कौन से श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी है। माता वैष्णो देवी यात्रा में बढ़ोतरी हो जिसको लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, पर्यटन विभाग, राज्य प्रशासन, व्यापारी वर्ग हर तरह से प्रयास जारी रखे हुए हैं उम्मीद है कि जल्द ही मां वैष्णो देवी की यात्रा में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जारी पवित्र शारदीय नवरात्रों में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा विश्व शांति व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल शतचंडी महायज्ञ जारी रखा हुआ है। श्राइन बोर्ड सदस्य तथा प्रकाण्ड पंडित पद्मश्री डॉ विश्वमूर्ति शास्त्री के सानिध्य में मां वैष्णो देवी भवन परिसर के साथ ही अर्धकुंवारी मंदिर प्रांगण में विशाल शतचंडी महायज्ञ लगातार जारी है। एक और जहां इस विशाल महायज्ञ में पंडित निरंतर हवन यज्ञ बाप पूजा अर्चना कर रहे हैं तो दूसरी ओर मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे श्रद्धालु भी भाग लेकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं।

यात्रियों की सुविधा बढ़ी: रेलवे ने 8 ट्रेनों में बढ़ाए कोच, आसान होगा सफर

नई दिल्ली  त्योहारी सीजन को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवरात्र, दशहरा त्योहारों के मद्देनजर चक्रधरपुर रेल मंडल के गुजरने वाली दो ट्रेनों में, रांची रेल मंडल से चलने वाली दो ट्रेनों और खड़गपुर रेल मंडल से गुजरने वाली चार ट्रेनाें में आज से से 08 अक्टूबर के बीच एक – एक अतिरिक्त कोच लगा कर चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में जनरल, स्लीपर और एसी कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुगम व आरामदायक यात्रा का लाभ मिल सके। त्योहारी सीजन में हर वर्ष ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में अतिरिक्त डिब्बों की यह व्यवस्था यात्रियों के लिए राहतभरी साबित होगी। इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त कोच     28, 29, 30 सितंबर और 03 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18183 टाटानगर – बक्सर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एक नन एसी चेयर कार कोच लगेगी ।     30 सितंबर और 03, 05, 06, 07 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18107 राउरकेला – जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थ्री टीयर स्लीपर कोच लगेगी ।     28 और 29 सितंबर तक ट्रेन नंबर 18619 रांची – गोड्डा इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थ्री टीयर स्लीपर कोच लगेगी ।     29, 30 सितंबर और 04 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18611 रांची – बनारस एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थ्री टीयर स्लीपर कोच लगेगी ।     05 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12884 पुरूलिया – संतरागाछी रूपसि बंगला एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त नन एसी चेयर कार कोच लगेगी।     28 सितंबर और 05अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12883 संतरागाछी – पुरूलिया रूपसि बंगला एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त नन एसी चेयर कार कोच लगेगी।     28, 29, 30, सितंबर और 01 से 08 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 12837 हावड़ा – पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगी ।     02 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 02863 सांतरागाछी – यशवंतपुर स्पेशल में दो अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगेगी। 8 अक्टूबर को चलेगी वरिष्ठ नागरिक स्पेशल ट्रेन ओडिशा के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ओडिशा सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के तहत क्षेत्र के बुजुर्गों को स्पेशल ट्रेन के जरिए संबलपुर से बनारस, अयोध्या कैंट, वाराणसी जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाएगी।  

पेंशनधारकों को बड़ी राहत, जीवन प्रमाण पत्र जमा करना हुआ आसान – अब घर से ही कर सकेंगे सबमिट

नई दिल्ली देश के लाखों पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) देश के सभी 1600 जिलों और प्रमंडल मुख्यालयों में 1 से 30 नवंबर 2025 तक चौथा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान चलाने जा रहा है। इसके जरिए पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना आसान हो जाएगा। फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी से बुजुर्ग घर बैठे ही अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर पाएंगे। इधर, बैंक और आईपीपीबी अक्टूबर 2025 में एसएमएस, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया, बैनर और स्थानीय मीडिया प्रचार द्वारा पेंशनरों को निवेदन विकल्पों के बारे में सूचित करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करेंगे। हर साल जमा करना होता है लाइफ सर्टिफिकेट दरअसल,साल के अंतिम महीनो में खासकर नवंबर के महीने में पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करना होता है, क्योंकि पेंशनधारकों की ओर से जमा किया जाने वाला लाइफ सर्टिफिकेट एक साल के लिए वैलिड होता है।पिछले वर्ष जिन पेंशनर्स ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराया था वो 30 नवंबर 2025 तक ही वैलिड है, ऐसे में दिसंबर महीने से पेंशन पाने के लिए ये जरूरी है कि 30 नवंबर तक पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर दें।30 नवंबर तक जो पेंशनभोगी यह सर्टिफिकेट जमा नहीं कराएगा, उसे दिसंबर से पेंशन मिलनी बंद हो जाएगी।हालांकि बाद में लाइफ सर्टिफिकेट जमा होने पर बकाया अमाउन्ट के साथ पूरी पेंशन की राशि खाते में आ जाती है। क्यों जरूरी है जीवन प्रमाण पत्र जीवन प्रमाण पत्र पेंशनभोगियों के लिए एक बायोमेट्रिक सक्षम डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र है। यह केंद्र सरकार, राज्य सरकार और अन्य शासकीय संस्थान के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इससे पता चलता है कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है या नही। नियम के तहत 60 साल से 80 साल की उम्र वाले हर पेंशनर को 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच अपना जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। 80 साल के सुपर सीनियर पेंशनर को 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच में ये सर्टिफिकेट जमा करना होता है। फेस ऑथेंटिकेशन से कैसे जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र, यहां समझें पूरा प्रोसेस     सबसे पहले फोन पर UIDAI द्वारा बनाई Aadhaar Face RD Application डाउनलोड करना होगा।     Aadhaar Face RD ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने फोन पर ‘जीवन प्रमाण ऐप’ डाउनलोड करना होगा।     यहा आपको ‘Operator Authentication’ स्क्रीन दिखेगी। यहां आधार चेकबॉक्स पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर डालें।     मोबाइल नंबर दर्ज करें और ईमेल पता डालें, सबमिट का बटन दबाएं। इसके बाद आपके मोबाइल और ईमेल पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।     आपके सामने एक नई स्क्रीन आएगी। यहां अपना नाम दर्ज करें और चेक बॉक्स पर टिक करके ‘Scan’ ऑप्शन को चुनें।     फिर ऐप आपका फेस स्कैन करने की अनुमति मांगेगा। यहां Yes पर टैप करें।     स्क्रीन पर निर्देश दिखेंगे उसे पढ़ें और “I am aware of this” पर टैप करके Proceed पर टैप करें।     अब आपका चेहरा स्कैन किया जाएगा। इसके बाद पूछी गई जानकारी दर्ज करें और एक बार आपके चेहरे को फिर से स्कैन किया जाएगा और आपको प्रमाण ID और PPO नंबर मिलेगा।     लास्ट में सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए जीवन प्रमाण की वेबसाइट पर लॉगिन करें और अपनी प्रमाण ID डालें। इसके तुरंत बाद आपका जीवन प्रमाण डाउनलोड हो जाएगा।

क्या आपके पास दो क्रेडिट कार्ड हैं? जानिए कैसे हो सकती है आपकी आर्थिक मजबूती

मुंबई  भारत में क्रेडिट कार्ड का यूज तेजी से बढ़ रहा है. अपने फाइनेंशियल खर्चों को मैनेज करने के लिए लोग क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते है. कई लोग तो एक से ज्‍यादा क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं, लेकिन क्‍या 2 क्रेडिट कार्ड का यूज सही फैसला हो सकता है. आइए जानते हैं इसपर एक्‍सपर्ट क्‍या कहते हैं… कई एक्‍सपर्ट दो क्रेडिट कार्ड रखने को एक अच्‍छा फैसला मानते हैं, क्‍योंकि इससे खर्च को मैनेज किया जा सकता है. साथ ही रिवॉर्ड्स को ज्‍यादा से ज्‍यादा तक बढ़ाया जा सकता है. एक्‍सपर्ट इसे फाइनेंशियल कंडीशन को मैनेज करने का भी एक अच्‍छा तरीका मानते हैं. अब वो मुख्‍य तीन वजह जानते हैं, जिससे क्रेडिट कार्ड ज्‍यादा उपयोगी हो सकता है.  रिवॉर्ड और ज्‍यादा लाभ  2 क्रेडिट कार्ड होने से आप रणनीतिक रूप से हर कार्ड का इस्तेमाल अलग-अलग तरह के खर्चों के लिए कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, एक कार्ड का इस्तेमाल किराने के सामान या रोजमर्रा की जरूरी चीजों के लिए किया जा सकता है, जिन पर कैशबैक मिलता है, जबकि दूसरे कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग, यात्रा या अन्य कैटेगरी के लिए किया जा सकता है. बेहतर क्रेडिट स्‍कोर  अपने क्रेडिट स्‍कोर को दो कार्ड की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है. दो कार्डों को जिम्‍मेदारी से यूज करने पर आपका क्रेडिट यूज रेशियो कम हो सकता है और आप अपने बिल का फटाफट पेमेंट भी कर सकते हैं. इससे आपके क्रेडिट स्कोर को बनाए रखने या सुधारने में मदद मिल सकती है, जो भविष्य के लोन या वित्तीय योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है.  खर्च करने में लचीलापन बढ़ाना  दूसरा क्रेडिट कार्ड आपके प्राथमिक कार्ड के खो जाने, ब्लॉक हो जाने या अस्वीकृत हो जाने की स्थिति में बैकअप का काम करता है. यह आपको खर्चों को अलग-अलग करने की सुविधा भी देता है. एक कार्ड का इस्तेमाल रोजमर्रा के खर्चों के लिए और दूसरे का इस्तेमाल हाई प्राइस या ऑनलाइन लेनदेन के लिए, जिससे धोखाधड़ी का जोखिम कम होगा है और खर्चों पर नजर रखना आसान होगा.  हालांकि दो क्रेडिट कार्ड होने से आपको रिवॉर्ड, लचीलापन और बेहतर क्रेडिट मैनेजमेंट मिल सकता है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है. ऊंची ब्याज दरें, छिपे हुए शुल्क और कर्ज का रिस्‍क वास्तविक परेंशानी है. वित्तीय विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि दूसरे कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले इसके फायदे और नुकसान पर ध्यान से विचार करें और किसी एक्‍सपर्ट से सलाह लें. 

आज चमकेगा इन राशियों का भाग्य, सूर्य का आशीर्वाद लाएगा तरक्की और सम्मान

मेष राशि- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए उम्मीदों से भरा रहेगा। सुबह से ही आपका मन नया ऊर्जा और प्रेरणा से भर उठेगा। कार्यालय या व्यावसायिक क्षेत्र में आपका काम बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ेगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों से सहयोग मिलने की संभावना प्रबल है। सामाजिक दृष्टिकोण से आप आकर्षक और संवादात्मक बने रहेंगे, जिससे नए लोग आपके संपर्क में आएँगे। हालांकि, भावनात्मक उतार-चढ़ाव से आपको सावधान रहना होगा। कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर मन चिड़चिड़ा हो सकता है। दिन के मध्य में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति आएगी। उस समय शांत दिमाग और सोच-समझ कर लेना बेहतर रहेगा। शाम तक आपकी ऊर्जा कम हो सकती है, इसलिए जरूरत पड़े तो थोड़ा आराम करना ठीक रहेगा। वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातक आज परिवार, संपत्ति और आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर सुख-शांति देखने को मिल सकती है। माता-पिता या बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं सहयोग मिलेगा। पुराने निवेश या बचत योजनाएँ आज लाभ देने का संकेत दिखा सकती हैं। कामकाज में अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जिन्हें आप संभाल लेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखना आज जरूरी है, क्योंकि किसी अनचाही टिप्पणी से विवाद हो सकता है। दिन के आखिरी हिस्से में परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिल सकती है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों की आज हालत काफी अच्छी रहेगी। आपकी चपलता और संवाद कौशल आज बड़ी भूमिका निभाएंगे। यदि आप कहीं नए प्रोजेक्ट या काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज उसका समय अनुकूल है। सार्वजनिक और सामाजिक क्षेत्रों में आपकी भागीदारी लाभदायक रहेगी। नौकरी या व्यवसाय दोनों ही क्षेत्र में चांस मिल सकते हैं। नए क्लाइंट, नए अवसर या बढ़ोतरी का अवसर सामने आ सकता है। मन में कभी-कभी ऊंच-नीच विचार आ सकते हैं, इसलिए खुद को केंद्रित बनाए रखना महत्वपूर्ण है। शाम में मित्रों या सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस समय आप खुशमिजाज और मिलनसार रहेंगे। कर्क राशि- कर्क राशि वालों आज थोड़ा अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आपकी भावनाएँ आज अधिक संवेदनशील होंगी। किसी करीबी संबंध में मन-मुटाव होने की संभावना हो सकती है, इसलिए शांत रहकर संवाद करना जरूरी रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर अनियोजना या अनपेक्षित खर्च सामने आ सकते हैं — बजट को ध्यान में रखकर ही कदम उठाएं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत और सतर्कता उन्हें पार कर सकती है। आधी सी दिनचर्या में बदलाव-परिवर्तन की संभावना है। हो सकता है जहां आप पहले सहज थे, वहां आज थोड़ा संघर्ष करना पड़े। शाम को किसी स्वाभाविक या प्राकृतिक स्थल पर समय बिताना आपके मन को शांति देगा। सिंह राशि- सिंह राशि के जातक आज उज्जवल और लाभदायक संकेतों से घिरे रहेंगे। आपका आत्मविश्वास दूसरों को प्रभावित करेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी और आप उन्हें सफलता पूर्वक निभाएँगे। सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। धन संबंधी मामले आज मजबूत दिखते हैं। किसी निवेश या सौदा में लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आप अच्छे महसूस करेंगे, लेकिन अधिक थकान से सावधान रहें। काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखना आज विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। शाम को कुछ रचनात्मक या कला-संबंधी गतिविधि आपको संतुष्टि दे सकती है। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज दिन संतुलन और संयम से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप शांत और निरंतर गति से आगे बढ़ेंगे। कठिनाई आए तो धैर्य न खोएं। छोटे–छोटे कदम धीरे लेकिन निरंतर सफलता की ओर ले जाएंगे। आर्थिक मामलों में अचानक उछाल हो सकता है, पर सावधानी पूर्वक निवेश करना लाभ दायक रहेगा। घर-परिवार में हल्की-महत्वपूर्ण खटपट हो सकती है, जिसे संवाद और समझदारी से संभाला जा सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर अधिक थकान न लें। शाम के समय कुछ समय अपने प्रियजनों को दें।संवाद और आत्मीयता बनी रहेगी। तुला राशि- तुला राशि के जातक आज जीवन में बदलाव की बयार महसूस कर सकते हैं। पुराने दोस्त या परिचित आज अचानक संपर्क में आ सकते हैं, जिससे मन को खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव या चुनौती मिल सकती है। यदि आपका मन नई दिशा लेने का है, तो आज अच्छा समय है इसकी शुरुआत करने का। कई लोग आपसे राय मांगेंगे, आपकी बुद्धिमत्ता आज लोगों को प्रभावित करेगी। हालांकि, झूठे वादों से सावधान रहें। किसी भी प्रस्ताव पर पूरी तरह भरोसा करने से पहले जाँच अवश्य करें। धन-व्यय पर नियंत्रण बनाए रखना आवश्यक है। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में ठीक-ठाक सामंजस्य रहेगा। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक आज अपने विचारों व क्षमताओं से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन दोनों में आपका दायरा बढ़ेगा। वरिष्ठों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। यदि आप किसी साझेदारी या गठबंधन की सोच में थे, तो आज समय अनुकूल है, लेकिन साझेदार की छिपी बातों पर भी ध्यान दें। पारिवारिक माहौल मधुर रहेगा। कुछ पुरानी बातों का सुलझना संभव है। धन संबंधी फैसलों में सावधानी बरतें। जल्दबाजी न करें। मानसिक रूप से आप ऊर्जावान रहेंगे। चाहे संवाद हो, लिखाई हो या कोई कलात्मक काम हो, उसमें मन लगेगा। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन तुलनात्मक रूप से अनुकूल रहेगा। धन और संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। यदि आप व्यापार या निवेश करने की सोच रहे थे, तो आज शुभ संकेत हैं, परन्तु कदम सोच-समझ कर उठाएं। वैवाहिक जीवन और घरेलू संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आप और आपका परिवार सुखद बातचीत और समय साझा कर सकेंगे। कार्य में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आपकी धैर्य और परिश्रम उन्हें पार कर लेगी। दिन के देर शाम भागीदारी बढ़ सकती है। हो सकता है आप किसी सामाजिक या सामुदायिक कार्यक्रम से जुड़े। मकर राशि- मकर राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में विशेष अवसरों का सामना कर सकते हैं। विदेशों से संपर्क संभव है या दूरी यात्रा की संभावना है। शिक्षा या अनुसंधान संबंधी कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। यदि आपने पिछले समय में कठोर परिश्रम किया है, तो आज उसकी सफलता दिख सकती है। बच्चों से संबंधित चिंता हो सकती है। उनकी सेहत और अध्ययन पर ध्यान देना ज़रूरी है। आर्थिक स्थिति सुधारती दिख रही है, परंतु खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा। सामाजिक जीवन में आप सक्रिय रहेंगे, संवाद … Read more

स्वच्छता की जंग शुरू! हरियाणा के शहरों में मुकाबला, कौन मारेगा बाज़ी?

करनाल जिला सचिवालय सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत स्वच्छ शहर जोड़ी-समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्वच्छता के प्रति मार्गदर्शन के लिए करनाल नगर निगम की ओर से प्रदेश के 5 शहरों की नगर पालिकाओं के साथ एमओयू किया गया। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन व शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल सोनीपत से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश की विभिन्न निकाय संस्थाओं से जुड़े और स्वच्छ शहर जोड़ी पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम हरियाणा के शहरों के बीच भी स्वच्छता की प्रतियोगिता आयोजित करेंगे। हमने हरियाणा के शहरों की रैंकिंग भी तय की है। उसके लिए कुछ पैरामीटर भी तय किए हैं। नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं ताकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जो सपना है कि प्रदेश साफ – सुथरा हो, शहर स्वच्छ हों, हरे भरे हों, उसे साकार किया जा सके। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वच्छता में बेहतर रैंकिंग पाने वाले शहरों ने आज पांच-पांच अन्य शहरों को गोद लिया है ताकि भविष्य में इन्हें भी स्वच्छ बनाया जा सके। पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में करनाल के साथ-साथ सोनीपत ने भी बेहतर रैंक प्राप्त किया था। आज सोनीपत ने होडल, नारनौल, पटौदी मंडी, फर्रूखनगर व कुंडली को गोद लिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में शुरू किए गए स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं। एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धान की खरीद जारी है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मंडियों में इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगें। मंडियों में धान की खरीद सही तरीके से हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने एक अधिकारी की नियुक्ति मंडी में धान खरीद की व्यवस्था की निगरानी के लिए की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में तो फसल नुकसान की भरपाई नहीं होती थी। किसान सहायता के लिए ताकता रहता था, एक-दो रुपये का चेक भेजा जाता था। जबकि हमारी सरकार ने फसलों के हुए नुकसान का जल्द भुगतान सुनिश्चित किया है। इस बार भी क्षति-पूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को जल्दी ही जांच के बाद मुआवजा राशि दी जाएगी। इस मौके पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक डॉ. पंकज, उपायुक्त उत्तम सिंह, मेयर रेणुबाला गुप्ता तथा विभिन्न नगर पालिकाओं के अधिकारी मौजूद रहे।