samacharsecretary.com

वर्ल्ड कप 2027 में फिर दिखेगा विराट का जलवा, भारत के लिए सबसे भरोसेमंद मैच विनर

नई दिल्ली  टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। टेस्ट और टी20 से रिटायर होने के बाद उनके फ्यूचर पर तलवार लटकने लगी थी, मगर अपने फेवरेट फॉर्मेट को विराट कोहली यूं ही अलविदा नहीं कहने वाले। इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल धूम मचाने के बाद विराट कोहली डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अपना लोहा मनवा रहे हैं। बुधवार, 24 दिसंबर से शुरू हुए विजय हजारे टूर्नामेंट के पहले ही मैच में उन्होंने शतक जड़ दिया। लिस्ट-ए क्रिकेट में पिछली 4 पारियों में यह उनका तीसरा शतक है। किंग कोहली की इस रेड हॉट फॉर्म को देखते हुए उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने साफ कर दिया है कि विराट वर्ल्ड कप 2027 के लिए एकदम तैयार हैं और उनसे बड़ा मैच विनर भारत में पैदा नहीं हुआ। राजकुमार शर्मा ने बात करते हुए कहा, "बहुत अच्छा है, शानदार है..अपनी फॉर्म को जारी रखा है, जैसा उन्होंने भारत के लिए दो शतक बनाए थे। उसी लय में शानदार बल्लेबाजी की है आज भी, मैच दिल्ली को जीताया है। काफी समय बाद वो डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे थे। बेहद शानदार पारी खेली। देखिए वो शानदार फॉर्म में है। उसने भारत के लिए पिछले दोनों मैचों में शतक जड़े हैं। वो बेहतरीन फॉर्म में है। वो ऐसा खिलाड़ी है जो सबसे ज्यादा कंसिस्टेंट है, मेरे हिसाब से वो वर्ल्ड कप खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वो इतना बड़ा क्रिकेट है कि उसे पता है कि उसे क्या चेंजिस करने हैं। वो लगातार कंसिस्टेंट ही रहा है, कभी-कभी ऐसा फेज आता है कि एक-दो पारियां खराब हो जाती है। इसका मतलब नहीं कि वो प्लेयर खराब हो गया है। उसके रिकॉर्ड्स बताते हैं कि वो किसी ऊंचाईयों पर पहुंचा हुआ है। मुझे यह कहते हुए गर्व होता है कि वो इतनी शानदार पारियां खेलता है और जितने मैच उसने भारत को जीताए हैं उतने आज तक भारत को किसी ने भी नहीं जीताए। मुझे गर्व होता है कि वो मेरा ट्रेनी है।"

क्रिकेट की दुनिया में बड़ा मील का पत्थर, विराट कोहली सचिन के शतक रिकॉर्ड के करीब

नई दिल्ली भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली List-A क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब खड़े हुए हैं. विराट कोहली जल्द ही List-A क्रिकेट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे. विराट कोहली ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में 15 साल बाद अपना कोई मैच खेला और धमाकेदार अंदाज में शतक जड़ दिया. विराट कोहली ने आंध्र के खिलाफ बुधवार को बेंगलुरु में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में शतक जड़ते हुए 101 गेंद पर 131 रन बनाए. सचिन तेंदुलकर के शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट कोहली विराट कोहली का यह List-A क्रिकेट में 58वां शतक था. विराट कोहली ने इस मैच में 129.70 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 14 चौके और 3 छक्के उड़ाए. विराट कोहली अब विजय हजारे ट्रॉफी के आगामी मैचों से लेकर न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी 2026 में होने वाली वनडे सीरीज तक अगर कम से कम 3 शतक और बना लेते हैं तो वह List-A क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सचिन तेंदुलकर ने List-A क्रिकेट में 60 शतक लगाए हैं. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने LIST-A में 21999 रन भी बनाए हैं.   इतिहास रचने से सिर्फ इतने ही दूर विराट कोहली विराट कोहली इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. विराट कोहली तीन शतक और जड़ देते हैं तो वह List-A क्रिकेट में अपने 61 शतक पूरे कर लेंगे. ऐसे में वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए List-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. बता दें कि इस बारे में कोई अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है कि विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी (2025-26) में कितने मैच खेलेंगे. उम्मीद है कि वह शुक्रवार (26 दिसंबर) को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में गुजरात के खिलाफ दिल्ली का दूसरा एलीट ग्रुप D मैच खेलेंगे. विराट कोहली का मैच शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगा. LIST-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज 1. सचिन तेंदुलकर – 60 शतक 2. विराट कोहली – 58 शतक 3. ग्राहम गूच – 44 शतक 4. ग्रीम हीक – 40 शतक 5. कुमार संगकारा – 39 शतक 6. रोहित शर्मा – 37 शतक 7. रिकी पोंटिंग – 34 शतक 

विराट कोहली की 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी, दिल्ली के लिए खेलेंगे अहम मुकाबला

 नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली लगभग 15 साल के लंबे अंतराल के बाद विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025/26 में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. टी20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व भारतीय कप्तान इस घरेलू टूर्नामेंट का इस्तेमाल भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ की तैयारी के लिए करेंगे. यह फैसला बीसीसीआई के उस दिशा-निर्देश के अनुरूप है, जिसके तहत राष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपने खाली समय में घरेलू टूर्नामेंट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. विराट कोहली को विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम में चुना गया है और माना जा रहा है कि वह ऋषभ पंत की कप्तानी में कम से कम दो मैच खेल सकते हैं. लेकिन आइए आपको बताते हैं कि आखिर विराट कोहली का विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड कैसा है… विजय हज़ारे ट्रॉफी में विराट कोहली का रिकॉर्ड अब तक विराट कोहली ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से 17 मैच खेले हैं, जिसमें उनकी आखिरी उपस्थिति 2010 में दर्ज हुई थी. इस घरेलू 50 ओवर के टूर्नामेंट में उन्होंने 910 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 124 रहा है. उनका औसत शानदार 60.66 का है. विराट ने दिल्ली के लिए विजय हज़ारे ट्रॉफी में चार अर्धशतक और चार शतक लगाए हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट में दिल्ली के लिए विराट कोहली के आंकड़े विराट कोहली लिस्ट-ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरे करने से सिर्फ एक रन दूर हैं. ऐसा करने वाले वह महान सचिन तेंदुलकर के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन जाएंगे. अब तक विराट ने 342 लिस्ट-ए मुकाबलों में 15,999 रन बनाए हैं और उनका औसत 57.34 का है. घरेलू 50 ओवर फॉर्मेट में उनके नाम 57 शतक और 84 अर्धशतक दर्ज हैं. बता दें कि फिलहाल विराट कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं और विजय हज़ारे ट्रॉफी का उपयोग वह 11 जनवरी से शुरू होने वाली भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ की तैयारी के लिए करेंगे. हालिया वनडे मैचों में विराट जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं. उन्होंने अपने पिछले कुछ मुकाबलों में चार 50+ स्कोर बनाए हैं, जिसमें लगातार दो शतक भी शामिल हैं. विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम ऋषभ पंत (कप्तान), अनुज रावत, अर्पित राणा, आयुष बदोनी, आयुष दोसेजा, दिविज मेहरा, हर्ष त्यागी, हृतिक शोकीन, इशांत शर्मा, नवदीप सैनी, नीतीश राणा, प्रियांश आर्य, प्रिंस यादव, रोहन राणा, सार्थक रंजन, सिमरजीत सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), वैभव कंडपाल, विराट कोहली, यश धुल

अभिषेक शर्मा के पास विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, केवल 87 रन दूर

   धर्मशाला  अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. कोहली ने यह कीर्तिमान 2016 में बनाया था, जब उन्होंने 31 मैचों में 89.66 की औसत से 1,614 रन बनाए थे. उस दौरान उनके नाम चार शतक और 14 अर्धशतक दर्ज थे. अब अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड को पार करने से सिर्फ 87 रन दूर हैं. अभिषेक के नाम इतने रन इस साल अभिषेक शर्मा ने 39 टी20 मैचों में 41.43 की औसत से 1,533 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं. बाएं हाथ के यह बल्लेबाज़ अगली बार रविवार, 14 दिसंबर को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में मैदान पर उतरेंगे. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चल रही टी20I सीरीज़ में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अब तक शानदार झलक और अस्थिरता का मिश्रण रहा है. कटक में खेले गए पहले टी20I में वह सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन भारत ने फिर भी छह विकेट पर 175 रन बनाए और मुकाबला 101 रन से आसानी से जीत लिया. न्यू चंडीगढ़ में हुए दूसरे टी20I में भी अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की, लेकिन वह सिर्फ 8 गेंदों में 17 रन ही बना सके. इस छोटी पारी में उन्होंने दो छक्के लगाए, जिनमें से एक छक्का उन्हें एक कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 से अधिक छक्के लगाने वाले चुनिंदा भारतीय पावर हिटर्स की सूची में ले गया. हालांकि यह तेज़ कैमियो निर्णायक साबित नहीं हो सका और शर्मा जल्दी आउट हो गए. इसके बाद भारत की बल्लेबाज़ी लड़खड़ा गई. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चार विकेट पर 213 रन बनाए और भारत को 51 रन से हराकर सीरीज़ 1-1 से बराबर कर दी. अब तक भारत का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा है. पहले मुकाबले में जहां गेंदबाज़ों ने दबदबा बनाया और बल्लेबाज़ों ने मजबूत स्कोर खड़ा किया, वहीं दूसरे मैच में 214 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई, जिससे रन चेज़ में कमजोरियां उजागर हुईं. पांच मैचों की सीरीज़ अब बराबरी पर है और भारत को आगे के मुकाबलों में शीर्ष और मध्यक्रम दोनों से अधिक निरंतर योगदान की ज़रूरत होगी. वहीं अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाज़ी अब भी भारत के लिए मैच जिताने वाला तुरुप का पत्ता बनी हुई है.

विराट कोहली रच सकते हैं नया इतिहास, इस महान खिलाड़ी ने जताया शतकों के शतक का भरोसा

नई दिल्ली भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रन मशीन विराट कोहली को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। सुनील गावस्कर ने दावा किया है कि विराट कोहली भी सचिन तेंदुलकर के शतकों के शतक वाले विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। सुनील गावस्कर का ये भी दावा है कि विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 के बाद भी खेल सकते हैं। विराट इस समय सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं और हाल ही में समाप्त हुई साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे, जिसमें उन्होंने दो शतक और एक नाबाद अर्धशतक जड़ा। विराट कोहली 84 शतक इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ चुके हैं। वे पहले से ही एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं और सुनील गावस्कर ने जियोहॉस्टार पर कहा, "क्यों नहीं? अगर वह तीन साल और खेलते हैं तो उसे यहां से 16 शतक और चाहिए।" कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 302 रन बनाए। 3 मैचों की वनडे सीरीज में पहली बार उन्होंने 300 या इससे ज्यादा रन बनाए। गावस्कर ने मुकाबले के बाद कहा, "जिस तरह से वह बैटिंग कर रहा है, उसने तीन मैचों की सीरीज में दो शतक बनाए हैं। आगे चलकर, अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दो और शतक बनाता है, तो वह 86 तक पहुंच जाएगा। इसलिए उसके 100 तक पहुंचने के चांस बहुत ज्यादा हैं, बहुत अच्छे हैं। जिस तरह से वह बैटिंग कर रहा है, वह खुद को एन्जॉय कर रहा है। जिस तरह से उन्होंने आज (शनिवार) बैटिंग की, यह जानते हुए कि मैच लगभग भारत की मुट्ठी में था—उन्हें पता था कि ओपनर्स ने अच्छी नींव रख दी है और उनके बाद अच्छे फॉर्म वाले बैट्समैन आने वाले हैं।" क्या वर्ल्ड कप तक हो जाएंगे 100 शतक? टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2027 तक करीब 35 वनडे मैच खेलने हैं। इस दौरान 16 शतक लगाना बहुत मुश्किल है। अगर वे वर्ल्ड कप के बाद खेलते हैं तो निश्चित तौर पर 100 शतकों तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, एक बात तय है कि वे 90 से ज्यादा शतक आसानी से लगा सकते हैं। वे इस समय 36 साल के हैं और करियर के अंतिम पड़ाव पर भी दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले 10 पारियों में 3 शतक वे जड़ चुके हैं।  

कोहली के पैर छूने पहुंचा फैन… फिर पुलिस ने कर दी ऐसी कार्रवाई कि मच गया हंगामा!

रायपुर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। भारतीय पारी के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक में एक युवक अचानक सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान में घुस आया और विराट कोहली के पैर छूए। हालांकिस सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। अब यह अपडेट सामने आया है कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई देता है कि सुरक्षाकर्मी युवक को कंधे पर उठाकर मैदान से बाहर ले जा रहे हैं, जबकि स्टेडियम में मौजूद दर्शक इस सारी घटना को शोर और हंसी के बीच देख रहे थे। आरोपी की पहचान चंदप्रकाश बंजारे (निवासी: नकटा गांव) के रूप में हुई है। मंदिर हसौद थाना पुलिस ने इस घटना के बाद उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूछताछ में युवक ने खुद को विराट कोहली का कट्टर प्रशंसक बताया। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब कोहली का कोई फैन सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर मैदान में घुसा हो। रांची वनडे में भी एक फैन उनके चरणों में लेट गया था, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। विराट कोहली ने रायपुर में जड़ा 53वां ODI शतक मैच में विराट कोहली ने अपना 53वां ODI शतक जमाते हुए 102 रन बनाए, जबकि भारत ने 359 रन का लक्ष्य दिया था। शानदार पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।

उम्र बढ़ी, प्रदर्शन और निखरा—35+ खिलाड़ियों में ODI का बादशाह विराट कोहली

नई दिल्ली  विराट कोहली के लिए सच में उम्र महज एक नंबर है। 35 वर्ष की उम्र के बाद बल्लेबाज आम तौर पर स्लो पड़ जाते हैं। उनके खेल पर बढ़ती उम्र का असर साफ दिखने लगता है लेकिन विराट कोहली लगता है अपवाद हैं। उम्र के साथ उनका खेल जैसे और ज्यादा निखरता जा रहा है। जिस उम्र में बल्लेबाजों के रिफ्लेक्सेज कमजोर हो जाते हैं। खेल पर उम्र हावी होने लगती है। उस उम्र में कोहली अपनी चुस्ती-फुर्ती से युवाओं का कान काट रहे। यकीन न हो तो आंकड़ों को देख लीजिए। वह 35 साल की उम्र के बाद वनडे में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में वह बैक टु बैक शतक जड़ चुके हैं।   35 साल की उम्र के बाद ओडीआई में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने के मामले में विराट कोहली शीर्ष पर हैं। उन्होंने 35 वर्ष पूरे करने के बाद अब तक 19 ओडीआई मैच खेले हैं जिनमें 60.43 के औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक जड़े हैं। कोहली के पूरे ओडीआई करियर की बात करें तो उनका औसत 58.20 का है। कुमार संगकारा 35 वर्ष की उम्र के बाद खेले वनडे मैचों में सबसे ज्यादा औसत वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के कुमार संगकारा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस दौरान 71 वनडे मैच खेले और उनका औसत 57.49 का रहा। इस दौरान उन्होंने वनडे में 11 शतक भी जड़े। डेविड मलान लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के डेविड मलान हैं। उन्होंने 35 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद 21 ओडीआई खेले। इनमें उनका औसत 56.55 का रहा। इस दौरान उन्होंने 5 शतक भी जड़े। मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 35 साल की उम्र के बाद 40 ओडीआई खेले। इस दौरान उन्होंने 54.25 के औसत से रन बनाए और 5 शतक भी जड़े। जहीर अब्बास पाकिस्तान के जहीर अब्बास इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 35 साल की उम्र पूरी करने के बाद 33 ओडीआई खेले। इनमें उन्होंने 52.07 के औसत से रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 शतक जड़े। सचिन तेंदुलकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 35 साल की उम्र पूरी करने के बाद 46 ओडीआई खेले। इस दौरान उन्होंने 49.19 के औसत से रन बनाए और 7 शतक जड़े।  

विराट की रैंकिंग में उछाल, गिल को झटका—आईसीसी वनडे लिस्ट में आया बदलाव

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जारी वनडे फॉर्मेट की ताजा रैंकिंग में विराट कोहली को फायदा हुआ है, जबकि इस फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को नुकसान हुआ है। रांची वनडे में विराट कोहली ने 120 गेंद पर 135 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस पारी का विराट को फायदा हुआ है। ताजा वनडे रैंकिंग में उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। वह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल इंजरी की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इसका नुकसान उन्हें हुआ है। गिल एक पायदान नीचे फिसल कर पांचवें स्थान पर चले गए हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मजबूती से पहले स्थान पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में अर्धशतक और तीसरे वनडे में शतक लगाने वाले रोहित ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक लगाया था। इस वजह से वह पहले स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम छठे और आयरलैंड के हैरी टैक्टर सातवें स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के शाई होप आठवें, भारत के श्रेयस अय्यर नौवें और श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका दसवें स्थान पर हैं। श्रीलंका के पाथुम निसांका 1 स्थान ऊपर चढ़ते हुए 13वें और भारत के केएल राहुल 2 स्थान ऊपर चढ़ते हुए 14वें स्थान पर आ गए हैं। केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। राहुल ने रांची में खेले गए पहले वनडे में 60 रन की पारी खेली थी। विराट कोहली के पास वनडे रैंकिंग में अपना स्थान और मजबूत करने का मौका है। दक्षिण सीरीज के आखिरी 2 वनडे में अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, तो वह रोहित शर्मा के करीब आ सकते हैं या उन्हें पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर सकते हैं।

विराट कोहली की घरेलू क्रिकेट में वापसी—DDCA ने किया विजय हजारे में खेलने का ऐलान

 नई दिल्ली विराट कोहली ने घरेलू मुकाबले खेलने के लिए हां कर दी है. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के सेक्रेटरी अशोक शर्मा ने बताया कि विराट कोहली ने इसकी जानकारी डीडीसीए के प्रेसिडेंट रोहन जेटली को दी है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में 3 जनवरी और 6 जनवरी को होने वाले दिल्ली के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. यह इसलिए बड़ी खबर है क्योंकि बीसीसीआई लगातार रोहित शर्मा और विराट कोहली से घरेलू सीरीज खेलने के लिए कह रहा था. ऐसी भी रिपोर्ट सामने आई थी कि विराट कोहली ने विजय हजारे में खेलने से इनकार कर दिया है. दरअसल, विराट और रोहित ने टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. अब दोनों केवल वनडे ही खेलते हैं. ऐसे में बीसीसीआई चाहता है कि अपने फॉर्म को बरकरार रखने के लिए दोनों दिग्गज घरेलू मुकाबले खेलते रहें. ताकि 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की पुख्ता तैयारी हो सके.  प्रज्ञान ओझा से हुई थी मुलाकात रांची वनडे के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के लिए रायपुर पहुंच गई है. बुधवार को दूसरा मैच खेला जाना है. लेकिन इससे पहले सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा ने विराट कोहली से मुलाकात की थी. माना जा रहा था कि ये मुलाकात घरेलू सीरीज में कोहली की उपलब्धता और फ्यूचर प्लान को लेकर ही थी. विराट कोहली लंदन में रहते हैं. और वनडे सीरीज के लिए ही भारतीय टीम के साथ जुड़ते हैं. लेकिन टीम मैनेजमेंट चाहता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा घरेलू मैच भी खेलें ताकि वह लय में बने रहें. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए घरेलू सीरीज को अनिवार्य भी बनाया है. रांची वनडे के बाद कोहली ने भी कहा था कि वह अब केवल एक ही फॉर्मेट खेलते हैं और इसकी तैयारी वह लंदन में करते हैं. कोहली ने माना था कि वह 37 साल के हैं और रिकवरी पर भी ध्यान दे रहे हैं.

युवा स्टार अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अब कोहली के बड़े रिकॉर्ड पर नजर

नई दिल्ली अभिषेक शर्मा ने बंगाल के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तूफानी शतक ठोक कोहराम मचा दिया है। ICC रैंकिंग में नंबर-1 T20I बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बंगाल के खिलाफ 52 गेंदों पर 8 चौकों और 16 गगनचुंबी छ्क्कों की मदद से 148 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने महज 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ गुरु युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की। वहीं 32 गेंदों पर भारत के लिए टी20 में दूसरा सबसे तेज शतक ठोका। अभिषेक शर्मा ने अपने इस शतक के दम पर रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। वह टी20 में भारत के लिए अब सबसे ज्यादा 8 शतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 शतक समेत टी20 में कुल 8 सेंचुरी जड़ चुके हैं। अब अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 करियर की 8वीं सेंचुरी जड़ हिटमैन की बराबरी कर ली है। अभिषेक के इन 8 में से 2 शतक इंटरनेशनल मंच पर आए। अब अभिषेक शर्मा की नजरें टी20 क्रिकेट में भारत का ‘सेंचुरी किंग’ बनने पर है। भारत के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शतक जड़ने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली अपने टी20 करियर में 9 शतक जड़ चुके हैं। अभिषेक शर्मा को सेंचुरी किंग बनने के लिए महज 2 शतकों की दरकार है। अभी तो अभिषेक शर्मा का करियर शुरू हुआ है, वह आसानी से विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। भारतीय बल्लेबाजों द्वारा T20 में सबसे ज्यादा शतक 9 – विराट कोहली 8 – अभिषेक शर्मा* 8 – रोहित शर्मा 7 – केएल राहुल 6 – ऋतुराज गायकवाड़ 6 – संजू सैमसन 6 – शुभमन गिल 6 – सूर्यकुमार यादव अभिषेक शर्मा ने जो यह 148 रनों की पारी खेली है वो टी20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी है। सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम है, उन्होंने 2024 में मेघालय के खिलाफ नाबाद 151 रन बनाए थे। वहीं श्रेयस अय्यर 55 गेंदों पर 147 रनों के साथ तीसरे पायदान खिसक गए हैं।