samacharsecretary.com

‘भारत के दम को दुनिया समझती है’, बाबा रामदेव ने राष्ट्रवाद और टैरिफ पर दिया संदेश

'ट्रंप राजनीतिक गुंडागर्दी करते हैं', बाबा रामदेव ने समझाया टैरिफ से मुकाबले का देसी मंत्र भारत के दम को दुनिया समझती है, राष्ट्रवाद के लिए उत्साह की जरूरत- बाबा रामदेव  नई दिल्ली स्वामी रामदेव ने अमेरिकी टैरिफ पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अमेरिकी टैरिफ से मुकाबले का देसी मंत्र समझाया है. उन्होंने बातचीत करते हुए कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राजनीतिक रूप से गुंडागर्दी कर रहे हैं. उन्हें ये पता होना चाहिए कि हम सब मिलकर ट्रंप की सबक सीखा सकते हैं.  जब बाबा रामदेव से पूछा कि क्या टैरिफ का बिल्कुल असर नहीं होगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'देखिए, अब भारत को खुलकर सामने आना होगा. हम अन्य देशों को साथ मिलकर अमेरिका का सबक सीखा देंगे, PM मोदी जी ने इस की तैयार कर ली है. उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब चीन की स्थिति बहुत खराब थी, लेकिन चीन ने लगातार काम से अपनी स्थिति बदल दी और पूरी दुनिया के बाजार पर अपना कब्जा कर लिया.' 'विकासशील देशों को धमकाने है तरीका' एक सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने कहा कि देखिए, ट्रंप की ये नीति एक तरह से 'टैरिफ टेररिज्म' है. ये विकासशील देशों को धमकाने का एक तरीका है, लेकिन भारत को इससे डरने की जरूरत नहीं है. चुनौती में होते हैं अवसर: बाबा रामदेव स्वदेशी के साथ धार्मिक चीजें जुड़ जाती है? उन्होंने कहा कि यहां किसी का विरोध नहीं है. यहां स्वदेशी नीति का मतलब है कि हमें अपने उत्पादों पर भरोसा करना चाहिए. हमें अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना चाहिए. गांधी जी ने भी स्वदेशी को बढ़ावा दिया था. हमें 'मेक इन इंडिया' को और मजबूत करना चाहिए. हमें अपनी अर्थनीति को दुरुस्त करना चाहिए. ट्रंप की नीतियां हमें और मजबूत करेंगी, क्योंकि इससे हमें अपनी ताकत को पहचानने का मौका मिलेगा. हर चुनौती में एक अवसर होता है. हमें इस अवसर को भुनाना चाहिए. हमें अपनी अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति पता नहीं क्या-क्या बोल रहे हैं कि हमारे प्रधानमंत्री उनके बयानों पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं जो उनके बड़प्पन को दिखाता है. टैरिफ का प्रभाव बहुत कम टैरिफ पर बोलते हुए उन्‍होंने बताया कि भारत क्‍या करे तो इसका प्रभावि‍त कम हो सकता है. हालांकि उससे पहले उन्‍होंने कहा कि मुझे पूरी उम्‍मीद है कि टैरिफ का असर ज्‍यादा समय तक नहीं रहने वाला है. यह कुछ समय तक ही है, जिसके बहुत ज्‍यादा असर पड़ने वाला नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका रास्‍ता तलाश लेंगे. उन्‍होंने टैरिफ से निपटने के लिए कुछ मंत्र भी सुझाए.  भारत को क्‍या करना चाहिए?     स्‍वामी रामदेव ने कहा कि भारत को खुलकर आना होगा और टैरिफ की क्षतिपूर्ति, अमेरिका से व्‍यापार कम करके और दूसरे देशों से व्‍यापार को बढ़ाकर करनी चाहिए. यह भारत के लिए आपदा में अवसर की तरह है.      भारत में बहुत प्रतिभाएं हैं. भारत ऑटोमोबाइल से लेकर मैन्‍युफैक्‍चरिंग और टेक्‍नोलॉजी के मामले में ग्‍लोबल लीडर क्‍यों नहीं बन सकता है? हमे देसी प्रोडक्‍ट्स को प्रमोर्ट करना होगा और इसे अवसर के तौर पर देखना चाहिए.      पहले चीन में भी बहुत बूरी स्थिति आई थी. वहां कंगाली आ चुकी थी, लेकिन अपने आर्थिक नीतियों में बदलाव के कारण वह बहुत आगे निकल चुका है. हमारे देश में भी बड़ी क्षमताएं हैं. हम भी चीन की तरह आगे बढ़ सकते हैं.       स्‍वामी रामदेव ने कहा कि ट्रंप के टैरिफ से डरने की बात नहीं है. समय के साथ सबकुछ ठीक हो जाएगा. अभी अपने सभी प्रोडक्‍ट्स को प्राथमिकता देने की जरूरत है. स्‍वदेशी का पूरा इस्‍तेमाल होना चाहिए.      उन्‍होंने कहा कि भारत सबसे बड़ा कंज्‍युमर है. ऐसे में हमे अपने शक्ति का इस्‍तेमाल करना चाहिए. हमारे अंदर बहुत सामर्थ्‍य है. रामदेव ने आगे कहा कि भारत को मजबूती से जमीन पर उतरकर काम करना होगा. हमारे पास वैश्‍वक अवसर है. हम बाकी देशों तक पहुंच बढ़ा सकते हैं. हमे पूरे दमखम के साथ काम करना होगा. 

बुधवार से तेज बारिश की संभावना, कई जिलों में गिर सकता है वज्रपात

पटना बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी बुधवार को राज्य के 24 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में आज बारिश नहीं होने के आसार हैं। बाकी सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अगस्त से एक सितंबर तक राज्य के सभी जिलों में कई स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अगस्त से एक सितंबर तक बिहार के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। उत्तर पश्चिम बिहार, उत्तर मध्य बिहार, उत्तर पूर्व बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार, दक्षिण पूर्व बिहार में एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार है। 31 अगस्त और एक सितंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मानसून की द्रोणिका अब गंगानगर, सिरसा, आगरा, बांदा, सीधी, संबलपुर से होकर ओडिश तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र तक और फिर दक्षिण पूर्व की ओर से बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य तक पहुंचाती है। समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है और ऊपर स्थित दो चक्रवाती परिसंचरणों से होकर गुजरती रहती है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों पर एक द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसकी धुरी औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है।  यह देशांतर 70 डिग्री से अक्षांश 28 डिग्री उत्तर तक बना हुआ है। इस कारण अगले पांच दिनों तक राज्य से अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।  

गौरव का पल: सुनीता ढुल राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चुनी गईं

सोनीपत सोनीपत जिले के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा की भूगोल और सामाजिक विज्ञान विषय की शिक्षिका सुनीता ढुल को इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। वह पिछले 29 वर्षों से शिक्षा जगत में सक्रिय रहकर बच्चों का भविष्य संवार रही हैं। सुनीता ढुल रेडक्रॉस की राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर भी हैं और अब तक करीब 14 हजार विद्यार्थियों को 'फर्स्ट एड' और 'जीवन रक्षक कौशल' का प्रशिक्षण दे चुकी हैं। विद्यालय में उन्होंने पठन-पाठन का स्तर सुधारने के साथ बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में भी योगदान दिया। बच्चों को रचनात्मक बनाने और अनुशासन की आदत डालने के लिए उन्होंने टाइम टेबल प्रणाली लागू की, जिसका सभी विद्यार्थी पालन करते हैं। 2014 से वह स्कूलों में प्रदर्शनी आयोजित कर बच्चों का व्यावहारिक ज्ञान बढ़ा रही हैं। 2019 से स्टेट रिसोर्स ग्रुप और परमानेंट रिसोर्स ग्रुप की सदस्य रहते हुए सामूहिक और प्रयोगात्मक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा दे रही हैं। वहीं, 2020 से एफएलएन संसाधन समूह के माध्यम से बच्चों को बेहतर सीखने की दिशा में मार्गदर्शन कर रही हैं। वह समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर देती हैं।   पर्यावरण के लिए दे रही संदेश 2022 से सुनीता जिला सांस्कृतिक समन्वयक की भूमिका निभाते हुए सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दे रही हैं। साथ ही "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत बच्चों से पौधारोपण करवाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी फैला रही हैं। पति निजी कंपनी में हैं GM सुनीता ढुल के निजी जीवन में उनके पति पवन कुमार नोएडा में निजी कंपनी के जीएम हैं। सुनीता का बेटा अध्ययन ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत है, जबकि बेटी वंशिका अशोका यूनिवर्सिटी से बीएससी (मनोविज्ञान ऑनर्स) की पढ़ाई कर रही है।

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षा बलों का ऑपरेशन सफल, चार नक्सलियों का खात्मा

 गढ़चिरौली पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में छत्तीसगढ़ सीमा के पास बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 कमांडो टीम ने कोपरशी गाँव में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी भी जारी है।

ओबीसी आरक्षण पर कल सर्वदलीय चर्चा, मोहन सरकार करेगी सभी दलों से विचार साझा

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार ने ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर 28 अगस्त को सर्वदलीय बैठक आयोजित करने का फैसला किया है। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से 27 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े पहलुओं पर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, ओबीसी आरक्षण से संबंधित मामला सुप्रीम कोर्ट द्वारा टॉप ऑफ द बोर्ड को सौंपा गया है, जो 28 अगस्त के बाद प्रतिदिन इस पर निगरानी रखेगा और राज्य सरकार से प्रगति रिपोर्ट भी मांगेगा। ओबीसी आयोग के सर्वे के मुताबिक, प्रदेश की कुल आबादी में इस वर्ग की हिस्सेदारी लगभग 52 प्रतिशत है। लेकिन लगातार न्यायालय में चुनौती दिए जाने के कारण भर्ती व अन्य प्रक्रियाओं में इसका पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा। अब सरकार सभी दलों से सुझाव लेकर ओबीसी की हिस्सेदारी के प्रतिशत पर स्पष्ट नीति तय करेगी और उसी आधार पर रिपोर्ट बोर्ड को सौंपी जाएगी। आरक्षण मुद्दे पर गरमाई राजनीति ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर दोनों प्रमुख दल खुद को श्रेय देने की कोशिश कर रहे हैं। अब सर्वदलीय बैठक को लेकर भी राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आरोप है कि पिछले छह वर्षों से शिवराज सिंह चौहान और मौजूदा मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार की वजह से ओबीसी वर्ग 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं पा सका। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कमलनाथ सरकार के समय विधानसभा में अध्यादेश लाकर ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था, जो बाद में कानून भी बन गया, लेकिन उसका क्रियान्वयन अब तक नहीं हो पाया। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री स्वयं ओबीसी आरक्षण देने की प्रतिबद्धता जता रहे हैं, तो फिर सर्वदलीय बैठक बुलाने की आवश्यकता क्यों है। पार्टी का कहना है कि सरकार को अब और विलंब न करते हुए दो दिनों के भीतर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर मामला वापस लेना चाहिए, ताकि ओबीसी वर्ग को उनका हक मिल सके।

योगी सरकार का फैसला, यूपी पुलिस के चार आईपीएस अफसर बदले गए

लखनऊ  यूपी पुलिस में बुधवार को फिर फेरबदल किया गया। योगी सरकार ने चार आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। 1996 बैच के आईपीएस अफसर विजय सिंह मीना को अपर पुलिस निदेशक विशेष जांच लखनऊ से अपर निदेशक पीटीसी सीतापुर बनाया गया है। वहीं आईपीएस आरआर 2006 बैच के आकाश कुलहरि पुलिस महानिरीक्षक लोक शिकायत लखनऊ को पुलिस महानिरीक्षक झांसी पर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस आरआर 2009 बैच के केशव कुमार चौधरी पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र को अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद बनाया गया है।आईपीएस आरआर 2010 बैच के कल्पना सक्सेना अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ बनाया गया है। वहीं इससे पहले मंगलवार को योगी सरकार ने पुलिस विभाग में पांच फेरबदल किया था। सरकार ने आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था जबकि एडीजी प्रशासन प्रशांत कुमार द्वितीय को एडीजी पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया। फेरबदल में यूपी पॉवर कारपोरेशन के डीजी एमके बशाल को होमगार्ड विभाग का डीजी बनाया गया। इसी तरह सीतापुर पीटीसी के एडीजी जयनारायण सिंह को एडीजी पॉवर कारपोरेशन बनाया गया। आईजी पीएसी लखनऊ उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को आईजी अभिसूचना मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली। प्रतीक्षा में चल रहे डीआईजी सतेन्द्र कुमार को डीआईजी पीएसी अनुभाग आगरा बनाया गया। उपेन्द्र कुमार अग्रवाल का पिछले कुछ समय में यह चौथा तबादला किया गया। आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई के आखिरी हफ्ते में योगी सरकार ने 10 जिलों के जिलाधिकारी समेत 23 आईएएस अफसरों का तबादला किया था। इस दौरान कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी।  

अफवाहों के बीच गोविंदा-सुनीता की जोड़ी साथ दिखी, बोले- कंट्रोवर्सी सुनने आए हो?

मुंबई बुधवार को गणेश चतुर्थी के खास मौके पर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता साथ में मीडिया के सामने आए। इस मौके पर दोनों ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अपने बच्चों टीना और यश के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा। गोविंदा ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा, 'इससे ज्यादा खास और कुछ नहीं हो सकता। जब भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है तो परिवार की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और दुख मिट जाते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि हम सभी मिल-जुलकर शांति से जीवन बिताएं। हम सब यूं ही साथ बने रहे।' बच्चों के लिए एक्टर ने मांगा आशीर्वाद इस खास मौके पर गोविंदा ने अपने बच्चों टीना और यश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैं खासतौर पर आपका आशीर्वाद यश और टीना के लिए चाहता हूं। आप सभी उनका साथ दें और उन्हें सहारा दें। मैं भगवान गणेश से उनकी सफलता की कामना करता हूं। आपका प्यार और आशीर्वाद उनके नाम को मुझसे भी ऊंचा उठाए और लोग हैरान हों कि गोविंदा के बच्चे बिना किसी बाहरी सहारे के इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर गए।' तलाक के रूमर्स पर नहीं दिया जवाब इस दौरान सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन उनसे जब उनके तलाक के रूमर्स के बारे में पूछा गया तो दोनों में से किसी ने बात नहीं की। जब गोविंदा और सुनीता से कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर सवाल किया गया तो सुनीता ने कहा, 'आप लोग यहां कॉन्ट्रोवर्सी सुनने के लिए आए हैं या फिर गणपति बप्पा मोर्या बोलने के लिए आए हैं।'

बोरुसिया डॉर्टमंड ने चेल्सी से चुक्वुएमेका के साथ किया करार

बर्लिन जर्मन क्लब बोरुसिया डॉर्टमंड ने इंग्लिश मिडफील्डर कार्नी चुक्वुएमेका को इंग्लिश प्रीमियर लीग टीम चेल्सी से स्थायी करार पर साइन करने की पुष्टि कर दी है। क्लब ने जानकारी दी। 21 वर्षीय चुक्वुएमेका ने पिछले सीजन डॉर्टमंड के लिए छह महीने लोन पर खेला था, जिसमें उनके प्रदर्शन ने प्रभावित किया। अब उन्होंने डॉर्टमंड के साथ जून 2030 तक का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉर्टमंड ने यह डील करीब 25 मिलियन यूरो (लगभग 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में पूरी की है, जो पिछले सर्दियों में तय शुरुआती विकल्प से कम है। डॉर्टमंड के स्पोर्टिंग डायरेक्टर सेबेस्टियन केली ने कहा, “कार्नी एक असाधारण प्रतिभा है, जिसने पिछले सीजन के दूसरे हिस्से में हमारे लिए अपनी क्षमता के कई झलक दिखाई। वह तंग हालात में फर्क ला सकता है, मिडफील्ड में रचनात्मकता देता है और हमारे खेल में एक नया आयाम जोड़ता है।” चुक्वुएमेका ने 2024/25 सीजन में डॉर्टमंड के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 17 मैच खेले, जिसमें फीफा क्लब विश्व कप के चार मैच भी शामिल थे। उन्होंने बुंडेसलीगा में फ्राइबर्ग के खिलाफ 4-1 की जीत में एक गोल दागा। हालांकि चोट की छोटी-छोटी समस्याओं के कारण वे अक्सर बतौर सब्स्टीट्यूट ही खेले, लेकिन कोचिंग स्टाफ ने उनकी लंबी अवधि की उपयोगिता को पहचाना। मुख्य कोच निको कोवाच इस सीजन उन्हें और ज्यादा नियमित रूप से शामिल करने की योजना बना रहे हैं। खुद चुक्वुएमेका ने भी इस करार पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “बोरुसिया डॉर्टमंड का स्थायी हिस्सा बनना शानदार अहसास है। पिछले कुछ महीनों में मैंने कोच, टीम और खासकर फैंस को करीब से जाना है। अब बीवीबी मेरा नया घर है और मैं टीम के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अपना सब कुछ दूंगा।”  

थानेदार का विवादित प्रहार बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर, भड़की प्रतिक्रिया

महाराजगंज  यूपी के महाराजगंज के कोठीभार थाने में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर भड़के थानेदार धर्मेंद्र सिंह का गुस्सा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ नोकझोंक के दौरान उनका एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते सुने जा रहे हैं-‘ऐसी नौकरी की ऐसी की तैसी करता हूं, इस्तीफा देकर चला जाऊंगा। दो मिनट लगेगा सबको सही करने में।’ हालांकि मीडिया वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मिली जानकारी के अनुसार यह विवाद कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बिसोखोर के एक मंदिर से जुड़ा है। जहां हर तीन साल पर धार्मिक कथा और पूजा-पाठ का आयोजन होता है। मंगलवार को आयोजन के लिए चंदा जुटाने के दौरान गांव में विवाद हुआ था। इसी को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और ईसाई मिशनरियों पर हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और थानेदार धर्मेंद्र सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर थानेदार गुस्से में आ गए और उन्होंने नौकरी छोड़ने तक की बात कह डाली। वीडियो में पुलिसकर्मी कार्यकर्ताओं को थाने से बाहर निकालते हुए भी नजर आ रहे हैं। घटना के बाद वीडियो वायरल हो गया है और इलाके में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने भी इस मामले में तहरीर देकर पूजा-पाठ में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। थाने से बाहर निकलने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थानेदार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने क्षेत्र में धर्मांतरण होने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि धर्मांतरण कराने वालों पर कार्रवाई की बजाए पुलिस उल्टे उन पर ही दबाव बना रही है। वहीं पुलिस कर्मियों का कहना है कि थाने में कार्यकर्ताओं ने जिस तरह के व्यवहार का प्रदर्शन किया वो कहीं से भी उचित नहीं था। बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धर्मांतरण के कुछ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।  

भारी बारिश के चलते 18 ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने जारी की लिस्ट

हरियाणा  हरियाणा में लगातार बारिश जारी है। प्रदेश के आठ जिलों अंबाला, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, हिसार, भिवानी, नारनौल और चरखी दादरी में दिनभर रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। इसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ। दूसरी ओर भारी बारिश के चलते रेलवे ने 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।  जानकारी के अनुसार, पंजाब के पठानकोट और हिमाचल प्रदेश के कंदरोड़ी रेलवे ट्रैक पर बना चक्कर पुल बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते कई मार्गों पर ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा है। इसके अलावा, जम्मू तवी से श्री वैष्णो देवी कटरा स्टेशन और जम्मू तवी से बड़ी ब्राह्मणा डाउन लाइन पर भी बाढ़ का पानी भर गया है। रेलवे ने अगले आदेश तक इन सभी ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।