samacharsecretary.com

‘डू यू वाना पार्टनर’ की स्क्रिप्ट सुनने के बाद आकर्षित हुईं: डायना पेंटी

मुंबई,  वेब सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ की रिलीज से पहले एक्ट्रेस डायना पेंटी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सीरीज की खासियत के बारे में बताया। अभिनेत्री ने बताया कि इसकी स्क्रिप्ट को सुनने के बाद काफी आकर्षित हुईं। डायना पेंटी ने कहा, दोनों लड़कियों की दोस्ती ने मुझे अपनी ओर आकर्षित किया। मेरे मन में पहला ख्याल यही आया कि मैं रियल लाइफ में ऐसा करती। मुझे लगा कि यह बहुत ही खूबसूरती से लिखा गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह बहुत ही वास्तविक है। मैं भी अपनी सबसे अच्छी दोस्त के साथ ऐसे ही बातचीत करती या बस वे चीजें करती, जो इसमें लिखी थीं। कुछ भी बढ़ा-चढ़ाकर नहीं लिखा गया था। बस बहुत ही रोजमर्रा की और बहुत ही वास्तविक कहानी, जिस तरह से वे साथ घूमती हैं, साथ में पार्टी करती हैं। उन्होंने साथ मिलकर एक व्यवसाय शुरू किया है, उनकी कठिनाइयां, झगड़े, बहस, सब कुछ बिल्कुल स्वाभाविक था और हमारी दोस्ती में जो हम देखते हैं, उसके बिल्कुल अनुरूप था। डू यू वाना पार्टनर में दो सहेलियों की कहानी है, जो खुद का अल्कोहल ब्रांड लॉन्च करने के लिए पार्टनर बन जाती हैं। डायना ने आगे कहा, यह मेरे लिए एक ताजगी भरी बात थी क्योंकि मुझे नहीं लगता, मेरा मतलब है कम से कम मुझे तो ऐसा नहीं लगता, मैं हाल ही में किसी ऐसे शो या फिल्म के बारे में नहीं सोच सकती, जिसमें दो लड़कियां हैं, दो लड़कियों की दोस्ती शो या फिल्म का मुख्य पहलू हो। यह तथ्य कि दोनों लड़कियां ऐसे युग में यह नया बिजनेस शुरू कर रही हैं, जहां स्टार्टअप ही सब कुछ है। पिछले कुछ समय में स्टार्टअप कल्चर बहुत तेजी से बढ़ा है। इसलिए यही सब बातें थीं, जिन्होंने मुझे वास्तव में इस स्क्रिप्ट की ओर आकर्षित किया। बता दें कि ‘डू यू वाना पार्टनर’ बहुत जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसमें डायना पेंटी, तमन्ना भाटिया, श्वेता तिवारी, जावेद जाफरी, नकुल मेहता, नीरज काबी, सूफी मोतीवाला और रणविजय सिंह जैसे सितारे हैं।  

अस्थि विसर्जन से लौट रहे 7 लोगों की कार हादसे में मौत, जयपुर में भयावह दुर्घटना

जयपुर जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को रिंग रोड पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. ओवरस्पीड कार डिवाइडर से टकराकर करीब 16 फीट नीचे अंडरपास में गिर गई. हादसे में कार सवार दो परिवार के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 14 माह का मासूम और तीन साल का बच्चा भी शामिल हैं. हरिद्वार से लौट रहे थे दोनों परिवार जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था. कार की रफ्तार तेज होने के चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन डिवाइडर से टकराकर अंडरपास में जा गिरा. लोगों ने दी पुलिस को सूचना दोपहर के समय जब लोगों ने पानी में डूबी कार को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकाला और सभी शवों को मोर्चरी में रखवाया. जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में मातम छा गया. एक ही परिवार के कई सदस्यों की दर्दनाक मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है. जयपुर से हरिद्वार की दूरी सड़क मार्ग से लगभग 500 किलोमीटर है. ये दूरी लगभग 8 से 9 घंटे की है.

पदभार संभालते ही सुशीला कार्की का ऐलान – छह महीने से ज़्यादा नहीं रुकूंगी

काठमांडू  नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश की नई अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को राजधानी काठमांडू के सिंहदरबार पहुंचकर आधिकारिक तौर पर पदभार संभाला। इस मौके पर नेपाल आर्मी के प्रमुख भी मौजूद थे। सुशीला कार्की का पहला संबोधन पद संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में सुशीला कार्की ने साफ कहा कि उनकी सरकार सत्ता का स्वाद चखने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी टीम और मैं यहां सत्ता का स्वाद चखने नहीं आए हैं। हम 6 महीने से ज्यादा नहीं रुकेंगे और समय आने पर नई संसद को जिम्मेदारी सौंप देंगे। जो लोग तोड़फोड़ और हिंसा में शामिल रहे हैं, उनकी जांच जरूर होगी। जनता का सहयोग मिले बिना हम सफल नहीं हो सकते।' सुशीला कार्की से युवाओं की उम्मीदें नेपाल में लंबे समय से अस्थिरता बनी हुई थी। अब युवाओं का मानना है कि सुशीला कार्की के नेतृत्व से देश में बदलाव की उम्मीद जगी है। उनका कहना है कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बेहतर शिक्षा की कमी सबसे बड़ी समस्याएं रही हैं। कई युवाओं ने बताया कि हालात इतने खराब थे कि छोटी-सी सरकारी फाइल आगे बढ़ाने के लिए भी रिश्वत देनी पड़ती थी। आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही थी, जबकि बड़े नेताओं के काम आसानी से पूरे हो जाते थे। संतोष नामक एक युवा का कहना है, 'यह बदलाव बहुत जरूरी था। अब जब कार्की प्रधानमंत्री बनी हैं और पहले जज भी रह चुकी हैं, तो हमें भरोसा है कि पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार कम होगा। थापा ने कहा कि युवाओं को लंबे समय से ऐसे नेतृत्व की जरूरत थी, क्योंकि सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना वही कर रहे थे। नेपाल में न तो इंडस्ट्री थी, न मजबूत शिक्षा व्यवस्था और न ही पर्याप्त रोजगार। अब जब नई पीढ़ी नेतृत्व में आगे आई है, तो आने वाले समय में नेपाल के बेहतर भविष्य की संभावना बढ़ गई है।   नेपाल-भारत सीमा फिर से खुली सरकार के पदभार संभालने के बाद हालात सामान्य करने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। करीब 4–5 दिन बाद नेपाल-भारत बॉर्डर आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। अब छोटे वाहन आधार कार्ड दिखाकर सीमा पार कर सकते हैं। हालांकि, बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर अभी रोक है, क्योंकि दंगों के दौरान भंडार कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया था, जिससे टैक्स और कागजी प्रक्रिया प्रभावित हुई है। हिंसा में अब तक 61 मौतें नेपाल में हाल की हिंसक घटनाओं में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, काठमांडू के बौद्ध इलाके में एक सुपरस्टोर से आज सुबह छह शव बरामद हुए हैं। हालांकि, धीरे-धीरे हालात सामान्य होते दिख रहे हैं और लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

पुलिस की बड़ी छापेमारी: रायपुर Nude Party कांड में सात आरोपी गिरफ्तार

रायपुर राजधानी रायपुर में प्रस्तावित स्ट्रेंजर हाउस/पूल पार्टी का पुलिस ने बड़ा राजफाश किया है। सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से प्रचारित किए जा रहे इस इवेंट को आयोजित करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। सोशल मीडिया से मिली जानकारी 13 सितम्बर को पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि APARICHIT CLUB PRESENT RAIPUR'S BIGGEST STRANGERS HOUSE/POOL PARTY के नाम से 21 सितम्बर को शाम 4 बजे से देर रात तक वीआईपी रोड स्थित किसी फार्म हाउस या क्लब में पार्टी आयोजित की जाएगी। इस पार्टी को लेकर इंस्टाग्राम पर अपरिचित क्लब नाम से पेज बनाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज किया। इसमें धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट एवं धारा 79 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। साइबर टीम ने किया तकनीकी विश्लेषण वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर साइबर विंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेब पोर्टल पर वायरल हो रहे पोस्टर व मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में आयोजन से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बैंक ट्रांजेक्शन पर भी जांच पुलिस ने बताया कि इस इवेंट में प्रवेश के लिए कई युवाओं ने बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की थी। ऐसे सभी खातों और लेन-देन की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह आयोजन अश्लील गतिविधियों और अवैध पार्टी को बढ़ावा देने की कोशिश थी, जिस पर सख्ती से रोक लगाई गई है। अधिकारियों ने दी चेतावनी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में इस तरह की अवैध पार्टियों या आयोजनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई युवाओं को भटकाने वाले आयोजकों के खिलाफ एक बड़ा संदेश है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आगे भी इस प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

‘जिरकोन’ मिसाइल टेस्ट: रूस की आवाज़ से 9 गुना तेज तकनीक ने दुनिया में डर पैदा किया

रूस  रूस ने एक बार फिर अपनी सैन्य ताकत का दुनिया को अहसास कराया। सैन्य अभ्यास के दौरान रूस ने अपने सबसे घातक हथियारों में से एक हाइपरसोनिक जिरकोन मिसाइल का टेस्ट किया। इस मिसाइल की गति ध्वनि से 9 गुना अधिक है, जिसे रोकना लगभग असंभव माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह मिसाइल किसी भी देश का नक्शा बदलने की क्षमता रखती है। रूस ने रविवार को बताया कि उसने बेरेंट्स सागर में एक लक्ष्य पर जिरकोन (त्सिरकोन) हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल दागी, और सुखोई एसयू-34 सुपरसोनिक लड़ाकू-बमवर्षकों ने बेलारूस के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के हिस्से के रूप में हमले किए। रूसी रक्षा मंत्रालय ने उत्तरी बेड़े के एडमिरल गोलोव्को फ्रिगेट द्वारा बेरेंट्स सागर में एक लक्ष्य पर जिरकोन हाइपरसोनिक मिसाइल दागे जाने का फुटेज जारी किया। फुटेज में दिखाया गया कि फ्रिगेट से मिसाइल को लंबवत प्रक्षेपित किया गया और फिर यह एक कोण पर क्षितिज की ओर बढ़ी। मंत्रालय ने बताया कि वास्तविक समय में प्राप्त निगरानी डेटा के अनुसार, लक्ष्य को सीधे प्रहार से नष्ट कर दिया गया। मंत्रालय ने यह भी बताया कि उत्तरी बेड़े के मिश्रित विमानन कोर के लंबी दूरी के पनडुब्बी रोधी विमान इस अभ्यास में शामिल थे। साथ ही Su-34 के चालक दल ने जमीनी ठिकानों पर बमबारी का अभ्यास किया। हाइपरसोनिक जिरकोन मिसाइल रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूस और बेलारूस के बीच 'जापाड-2025' या पश्चिम संयुक्त रणनीतिक अभ्यास 12 सितंबर को शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य रूस या बेलारूस पर हमले की स्थिति में सैन्य कमान और समन्वय को बेहतर करना है। मॉस्को और मिन्स्क ने स्पष्ट किया कि ये अभ्यास पूरी तरह से रक्षात्मक हैं और इनका किसी भी नाटो सदस्य पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने 9-10 सितंबर को पोलैंड में रूसी ड्रोनों की घुसपैठ के बाद 'ईस्टर्न सेंट्री' ऑपरेशन की घोषणा की थी। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2019 में कहा था कि जिरकोन मिसाइल ध्वनि की गति से 9 गुना तेज उड़ सकती है और समुद्र व जमीन पर 600 मील से अधिक की दूरी पर लक्ष्यों को भेद सकती है। रूसी मीडिया सूत्रों के अनुसार, यह मिसाइल, जिसे रूस में 3एम22 जिरकोन और नाटो में एसएस-एन-33 के नाम से जाना जाता है, की मारक क्षमता 400 से 1000 किलोमीटर है, और इसका वारहेड भार लगभग 300-400 किलोग्राम है।  

भारत ने कहा ‘नहीं’, अमेरिकी मंत्री हाथ पर हाथ धरे रह गए – एक बोरी मक्का तक नहीं!

वाशिंगटन  अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी का भारी-भरकम टैरिफ लगाया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर तमाम अमेरिकी अधिकारी लगातार भारत की तरफ से लगाए जाने वाले हाई टैरिफ की दुहाई देते रहते हैं. अब भारत की व्यापार नीतियों की आलोचना करते हुए अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने नई दिल्ली पर ग्लोबल ट्रेड से फायदा उठाते हुए बाज़ार पहुंच को सीमित करने का आरोप लगाया है. एक बोरी मक्का का दर्द! 'एक्सियोस' को दिए एक इंटरव्यू में, लुटनिक ने कहा कि भारत अपनी 140 करोड़ अरब की आबादी पर गर्व करता है, लेकिन अमेरिकी कृषि निर्यात के मामले में खुलापन बहुत कम दिखाता है. उन्होंने कहा कि भारत शेखी बघारता है कि उसकी आबादी 140 करोड़ है, फिर वो हमसे एक बुशल (25.40 किलो) मक्का क्यों नहीं खरीद रहा? वो हमारा मक्का नहीं खरीदेगा. वो हर चीज़ पर टैरिफ़ लगा देता है. या तो आप इसे मान लीजिए, वरना दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ता के साथ व्यापार करना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा.' बता दें एक बुशल में 25 किलो की बोरी के बराबर मक्का आता है. लुटनिक ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और फ्री मार्केट डेमोक्रेसी होने के बार-बार दावों के बावजूद, उसका संरक्षणवादी रुख अमेरिकी व्यवसायों को निराश करता रहता है. उन्होंने कहा, 'यह निष्पक्षता की बात है. अमेरिका, भारतीय सामान खुलेआम खरीदता है, लेकिन जब हम बेचना चाहते हैं, तो दीवारें खड़ी हो जाती हैं.' 'तेल खरीद से व्यापार असंतुलन' लुटनिक ने भारत की तरफ से रियायती दरों पर रूसी कच्चे तेल के बढ़ते आयात की ओर भी ध्यान दिलाया है, जो मॉस्को पर जारी पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच वॉशिंगटन के लिए एक नासूर बन गया है. विकास को गति देने के लिए भारत की सस्ती ऊर्जा की ज़रूरत को स्वीकार करते हुए लुटनिक ने तर्क दिया कि इस तरह की ख़रीद वैश्विक व्यापार कूटनीति में असंतुलन को उजागर करती है. इन चिंताओं के बावजूद, अमेरिका और भारत रक्षा, प्रौद्योगिकी और निवेश के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदार बने हुए हैं. लुटनिक ने कहा कि वॉशिंगटन की ओर से नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को कम करने की संभावना नहीं है, लेकिन उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि कृषि शुल्क से लेकर तेल खरीद तक, व्यापार संबंधी अड़चनें अभी भी बनी रहेंगी. भारत-US के बीच ट्रेड डील जल्द पिछले हफ़्ते, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत में राजदूत पद के लिए नामित सर्जियो गोर ने सीनेट की विदेश संबंधी समिति को बताया कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली व्यापार समझौता अब ज़्यादा दूर नहीं हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत अब अहम चरण में पहुंच गई है. गोर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वाणिज्य मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल को अगले हफ़्ते अमेरिका आने का न्योता दिया है. भारत अब तक रूसी तेल खरीद पर अड़ा हुआ है और अमेरिका की तरफ से जुर्माने के तौर पर लगाए गए 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ के बावजूद झुकने को तैयार नहीं है. भारत का साफ कहना है कि अपने नागरिकों की हितों की रक्षा के लिए वह रूसी तेल खरीद जारी रखेगा. दूसरी ओर भारत ने डेयरी और कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोलने से साफ इनकार कर दिया है, क्योंकि इससे लाखों भारतीय किसान तबाह हो सकते हैं.

आयुर्वेद में अमृत है नीम

नीम के वृक्ष का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। प्रकृति की इस महत्वपूर्ण देन नीम के वृक्ष की पत्तियां छाल, कोंपलें प्राकृतिक चिकित्सा में काम आती हैं। प्राकृतिक रूप से मनुष्य की चिकित्सा करने के लिये नीम को आयुर्वेद में सर्वगुण संपन्न वृक्ष माना गया है। नीम में शीतल कृमिनाशक, सूजन नाशक आदि गुण पाए जाते हैं। नीम की भूमिका विभिन्न रोगों में उपयोगी है। यह कुष्ठरोग, वातरोग, विषदोष, खांसी ज्वर, रूधिर दोष, टीबी, खुजली, खून साफ करना आदि दूर करने में सहायक है। प्राकृतिक चिकित्सा में इसका उपयोग प्रमेह, मधुमेह, नेत्ररोग में भी किया जाता है। नीम में साधारण रूप से कीटाणुनाशक शक्ति है। नयी कापलों का नित्य प्रति सेवन करने से शरीर स्वस्थ व प्रसन्न रहता है। नीम के तेल में मार्गसिन नामक नामक उड़नसील तत्व पाया जाता है। इस तेल की मालिश करने से गठिया व लकवा रोग में लाभ होता है। इसके बीच में 39 प्रतिशत तक एक तेल रहता है जो गहरे पीले रंग का कड़ुवा, तीखा व दुर्गंधयुक्त होता है। इस तेल में फोलिक एसिड रहता है। नीम का उपयोग विषम ज्वर में भी किया जाता है। इसके पानी का उपयोग एनिमा व स्पंज बाथ में किया जाता है। बुखार में एक काढ़ा तैयार किया जा सकता है। ज्वर उतारने के लिये नीम के इस काढ़े को आयुर्वेदाचार्यों ने अमृत कहा है। काढ़ा तैयार करने के लिये 240 ग्राम पानी, तुलसी के दस पत्ते, काली मिर्च के दस पत्ते, नींबू एक-एक टुकड़ा, अदरक, नीम की पांच पत्तियां प्रयोग में लाई जाती हैं। सबसे पहले काली मिर्च व अदरक की पीसकर 240 ग्राम पानी में डालकर नींबू का रस व नीम की पत्तियां डालकर अच्छी तरह उबाला जाता है। पानी आधा रहने पर उसको छानकार उस काढ़े को पीकर सो जाते हैं जिससे शरीर में पसीना निकलता है। इससे बुखार, खांसी व सिरदर्द में लाभ होता है। शरीर के घाव चोट आदि ठीक हो जाते हैं। नीम के मरहम में नीम का रस व घी समान मात्रा में मिलाकर नीम का रस छानकर केवल घी बचा रहता है और मरहम तैयार हो जाता है। महिलाओं के श्वेत प्रदर रोग में भी नीम लाभकारी है। इस रोग में नीम व बबूल की छाल का काढ़ा तैयार करके श्वेत प्रदर में उपयोग करने से अच्छा लाभ मिलता है। खुजली में नीम की गिरी नित्य खाते रहने से (धीरे-धीरे उसकी मात्रा बढ़ाते रहें) तथा नीम की कोमल पत्तियां खाने से अच्छा आराम मिलता है। नीम की सूखी पत्तियां, कपड़ों व अनाज में रखने से वे खराब नहीं होते। नीम का वृक्ष आक्सीजन भी अधिक बनाता है अतः इससे पर्यावरण शुध्द होता है। प्राकृतिक चिकित्सा व आयुर्वेद में नीम को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है।  

वन टीम पर हमला: शहडोल में सर्च वारंट फाड़ने की सनसनीखेज वारदात

शहडोल जिले के जयसिंहनगर में वन विभाग की टीम पर हमला हुआ है। इतना ही नहीं शासकीय दस्तावेजों को वन विभाग की टीम के सामने ही आरोपितों ने फाड़ फेंका है। यह घटना उस समय हुई जब वन विभाग को सूचना मिली कि अवैध रूप से इमारती लकड़ियों को जंगलों से काट कर इकट्ठा रखा गया है, जिसे जब्त करने वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। तभी आरोपित एवं उसके अन्य साथियों ने वन टीम पर हमला बोल दिया। मामला जयसिंह नगर थाना क्षेत्र का है, जिस पर वन विभाग के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन सभी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।   मंहदेवा गांव की घटना जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के मंहदेवा गांव में एक घर में इमारती लकड़ियों का एक बड़ा जखीरा रखे होने की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को मिली थी, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन हुआ, जिसमें जयसिंह नगर के साथ गोदवाल वन परिक्षेत्र के अधिकारी शामिल हो कर मौके के लिए रवाना हुए। टीम ने मौके पर छापा मारा तो देखा कि बड़ी मात्रा में लकड़ियां घर के बाहर बाड़ियों में छुपा कर रखी गई थी। वन विभाग की टीम कार्रवाई कर रही थी। तभी उन्हें यह जानकारी मिली कि सुरेन्द्र यादव जिसकी बाड़ी के आस पास यह लकड़ी मिली है, उसने अपने पक्के मकान के अंदर भी कुछ इमारती लकड़ी छुपा कर रखा हुआ है। टीम ने जब घर के अंदर जा कर कार्रवाई करने की कोशिश की तो, आरोपित वन विभाग की टीम से भिड़ गया और उसने कहा कि आपको घर के अंदर जाने के लिए मुझे सर्च वारंट दिखाना होगा। वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपी को सर्च वारंट दिया और वही से बात बिगड़ गई। बीट गार्ड ने दर्ज कराई शिकायत पुलिस से शिकायत करते हुए बीट गार्ड सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र यादव ने सर्च वारंट देखते ही उसे वन विभाग की टीम के सामने फाड़ दिया। जब अधिकारियों ने इसका विरोध किया तो उसके साथ घर में मौजूद अन्य लोग एवं महिलाएं वन विभाग की टीम पर हावी हो गई, और गाली गलौज करते हुए अभद्र भाषाओं का प्रयोग किया है। वन विभाग ने आधी अधूरी कार्रवाई की और मौके से निकलकर थाने पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी फरार, मामला दर्ज थाना प्रभारी जयसिंहनगर अजय कुमार बैगा ने बताया कि वन विभाग की टीम के साथ शासकीय कार्य में बाधा,गाली गलौज कर शासकीय दस्तावेज को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। बीट गार्ड की शिकायत पर आरोपी सुरेंद्र यादव,नरेंद्र यादव,बाबूलाल एवं दो अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं,जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Gen Z का गुस्सा नेपाल में उफन पड़ा: 72 की मौत, 2000+ लोग घायल, देखें लाइव अपडेट

काठमांडू नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध के खिलाफ हाल के Gen Z प्रदर्शनों में एक भारतीय नागरिक सहित कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पिछले सप्ताह हुए भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। पुलिस और प्रशासन के कर्मचारी हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए शॉपिंग मॉल और अन्य इमारतों से शव निकालने का काम जारी रखे हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता प्रकाश बुदाथोकी ने कहा कि शॉपिंग मॉल, घरों और अन्य इमारतों में, जहां आग लगाई गई थी या हमला हुआ था, वहां मारे गए कई लोगों के शव अब बरामद किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नेपाल में दशकों की सबसे भीषण हिंसा में कम से कम 2113 लोग घायल हुए हैं। कई सरकारी इमारतों, देश के सर्वोच्च न्यायालय, संसद भवन, पुलिस चौकियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सहित राजनेताओं के निजी घरों में आग लगा दी गई। बता दें कि सोमवार (8 सितंबर) को प्रदर्शन के दौरान काठमांडू में संसद भवन पर धावा बोले जाने के दौरान पुलिस की गोलीबारी में कम से कम 19 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकतर छात्र थे। विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। सैकड़ों प्रदर्शनकारी सोमवार के प्रदर्शन के दौरान हुई मौतों के विरोध में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए उनके कार्यालय में घुस गए थे। ओली के इस्तीफे के बाद भी हिंसा जारी रही और प्रदर्शनकारियों ने संसद, राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास, सरकारी भवनों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और वरिष्ठ नेताओं के घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि नेपाल पुलिस बल धीरे-धीरे काठमांडू घाटी में अपना अभियान फिर से शुरू कर रहा है, और जिन थानों और चौकियों में तोड़फोड़ या आगजनी हुई थी, वहां धीरे-धीरे काम शुरू हो रहा है। गौरतलब है कि कि ओली की जगह पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है, जिन्हें 5 मार्च 2026 को होने वाले नए संसदीय चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

Ananya Pandey का ग्लैमरस मालदीव वेकेशन लुक, White Bikini में दिखाया स्टाइल स्टेटमेंट

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों मालदीव की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां बिता रही हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी वेकेशन की कई शानदार तस्वीरें साझा की हैं, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं. अनन्या ने समुद्र किनारे व्हाइट बिकिनी में स्टाइलिश फोटोशूट कराया. धूप में रिलैक्स करती उनकी तस्वीरों में ग्लैमरस अंदाज साफ नजर आ रहा है. फैंस उनके इस लुक पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस की फिटनेस व खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वेकेशन के मजे वेकेशन के दौरान अनन्या ने बीच पर सनबाथ का आनंद लिया और अपने टोंड एब्स फ्लॉन्ट किए. उन्होंने स्कूबा डाइविंग का भी मजा लिया, जहां उन्होंने समुद्री कछुओं के साथ स्विमिंग की और डॉल्फिन समेत कई रंग-बिरंगी मछलियों को करीब से देखा. इसके अलावा, उन्होंने स्पा सेशन का भी अनुभव साझा किया. सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रियाएँ अनन्या की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि “इतनी खूबसूरत कोई कैसे दिख सकता है.” उनकी मां भावना पांडे ने भी इन फोटोज पर रिएक्शन दिया और बेटी के लुक की सराहना की. आने वाले प्रोजेक्ट्स वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगी. करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. मेकर्स ने इसे फरवरी 2026 में रिलीज करने की योजना बनाई है.