samacharsecretary.com

अब देपालपुर की सूरत बदलेगा इंदौर, नगर निगम ने 100 दिन में सफाई का लिया संकल्प

इंदौर  देश में स्वच्छता में सिरमौर इंदौर शहर अब दूसरे शहरों को भी स्वच्छता का पाठ पठाकर उनकी मदद करेगा। इसी सिलसिले में शनिवार को इंदौर नगर निगम और देपालपुर नगर परिषद के बीच एमओयू हुआ है। स्वच्छता से 100 दिन में ही दोपालपुर नगर की सूरत बदल जाएगी। अभी स्वच्छता सर्वे में देपालपुर 1710 नंबर पर रहा था। इसकी रैंकिंग को बेहतर बनाना है। देशभर को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाला इंदौर अब अधिकृत रूप से महागुरू की भूमिका में आ गया है। शासन ने इंदौर को देपालपुर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इंदौर ने देपालपुर को अधिकृत रूप से स्वच्छता में नंबर वन लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसको लेकर नगर निगम इंदौर और नगर परिषद देपालपुर के अधिकारियों के बीच एमओयू हुआ है। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव और देपालपुर नगर परिषद के जनप्रतिनिधि और विधायक उपस्थित रहे।  

ट्रंप और मेलानिया के बीच तनाव? वायरल वीडियो में उंगली का इशारा बना चर्चा का विषय

वाशिंगटन  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर (मरीन वन) में हुआ एक तनावपूर्ण क्षण दुनियाभर में सुर्खियों में है। वायरल वीडियो में ट्रंप को मेलानिया की ओर उंगली उठाकर कुछ कहते हुए देखा गया, जिससे उनके रिश्तों को लेकर कयासबाजी तेज हो गई। लेकिन न्यूयॉर्क पोस्ट और द गार्जियन की रिपोर्टों में शामिल फॉरेंसिक लिप-रीडर्स ने इन अटकलों पर काफी हद तक विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि यह झगड़ा मेलानिया से नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई एस्केलेटर खराबी को लेकर था। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र भवन में प्रवेश के दौरान ट्रंप दंपत्ति एस्केलेटर से ऊपर जा रहे थे। अचानक एस्केलेटर बीच में ही रुक गया, जिससे मेलानिया झटका खाकर असंतुलित हो गईं। ट्रंप ने बाद में अपने UN भाषण में इसका जिक्र करते हुए कहा, “अगर मेलानिया की तबीयत ठीक नहीं होतीं तो वह गिर जातीं।" वाइट हाउस ने तुरंत जांच की मांग की और आरोप लगाया कि जानबूझकर एस्केलेटर रोका गया हो सकता है। प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि यदि ऐसा जानबूझकर हुआ है तो जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए। वहीं, संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने सफाई दी कि मशीनरी में राष्ट्रपति का सुरक्षा तंत्र सक्रिय हो गया था। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के ही वीडियोग्राफर ने अनजाने में सुरक्षा सेंसर ट्रिप कर दिया था। लिप रीडर्स ने क्या कहा? रिपोर्ट में लिप रीडर जेरेमी फ्रीमैन के हवाले से कहा ट्रंप ने मेलानिया से कहा, “हाउ कैन यू डू दैट?” यानी उनकी झुंझलाहट एस्केलेटर घटना को लेकर थी। द गार्जिय ने निकोल हिकलिंग के हवाले से कहा ट्रंप ने कहा, “मैं इन्हें माफ नहीं कर सकता, इन्होंने तुम्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की।” मेलानिया ने जवाब दिया – “हम ऐसा नहीं कर सकते, हमें सुरक्षित रहना चाहिए, तुम सुरक्षित नहीं हो।” इसके बाद ट्रंप बोले – “ये खत्म हो गए। हमें इन्हें चुनौती देनी होगी।” मरीन वन से उतरते समय वीडियो में तनावपूर्ण पल के बावजूद दोनों हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद साउथ लॉन पर हाथ पकड़कर चलते दिखे। हालांकि एक्सपर्ट ने उनकी बॉडी लैंगवेज को औपचारिक और कठोर बताया है। यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप दंपत्ति का व्यवहार चर्चा में रहा हो। 2025 के शपथ ग्रहण समारोह में मेलानिया ने ट्रंप का हाथ झटक दिया था। इसके बाद एक और मौके पर उन्होंने ट्रंप को किस करने से रोकने के लिए टोपी का सहारा लिया था।  

मौसम विभाग की चेतावनी: 15 राज्यों में तेज़ बारिश, 8 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ  शारदीय नवरात्र के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 27 सितंबर को आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों में भी कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दवाब के कारण 30 सितंबर तक कहीं भयंकर बारिश तो कहीं तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. ऑल इंडिया वेदर फॉरकास्ट बुलेटिन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर से पहले तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भयंकर बारिश होने की संभावना है.   छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी वर्षा होने की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाएं भी चलेंगी. कहां-कहां तेज बारिश के आसार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, गुजरात, कोंकण और गोवा, कर्नाटक, केरल तट और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों, श्रीलंका तट के साथ और उसके आसपास, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, म्यांमार तट, अंडमान सागर में भयंकर बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा दक्षिण, मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में 45-55 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने और 65 किमी प्रति घंटे तक की गति से तूफानी मौसम रहने की संभावना है।   भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान देखें भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तथा पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। गरज के साथ तूफान आने की संभावना अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। बिहार, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, केरल और माहे, लक्षद्वीप, ओडिशा, रायलसीमा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ तूफान आने की संभावना है। असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। तेज़ हवाएं चलने की संभावना अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, ओडिशा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम से सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों और सोमालिया तट के साथ-साथ 45 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे की गति से 65 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। दक्षिण और उसके आसपास 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।  

मानसा का पारा 37°C पार, पंजाब में मानसून विदाई के बाद बढ़ा तापमान

अमृतसर मौसम विज्ञान केंद्र IMD के अनुसार, राज्य का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मानसा का तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राज्य का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है। रात का तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। 29 सितंबर के बाद गिरने लगेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में फिलहाल बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लेकिन आने वाले दिनों में राहत भी मिलेगी। 29 सितंबर के बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगा। पंजाब के 5 बड़े शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।  

रांची की सड़कों पर खून का प्यासा कुत्ता, देखते ही करता है हमला, अब तक 17 लोगों को बनाया शिकार

रांची देश भर में कुत्ते के आतंक से हर कोई दहशत में है। आए दिन कुत्ते इंसानों पर हमला बोलते ही रहते हैं। वहीं, झारखंड के रांची में एक पागल कुत्ते ने 17 लोगों को काट लिया। मामला जिले के तमाड़ का है। बताया जा रहा है कि यहां एक पागल कुत्ता घूम रहा है। इस पागल कुत्ते ने अब तक 17 लोगों को काट लिया। घायलों में ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल हैं। यह स्कूली बच्चे इस रास्ते से स्कूल से अपने घर लौटते हैं। इसी क्रम में वह कुत्ते का शिकार हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, घटना के बाद से लोग दहशत में आ गए हैं। डर के मारे लोग सड़क पर नहीं निकल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला: RTE छात्रों की फीस भुगतान के लिए 489 करोड़ रुपये जारी

भोपाल  शासकीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा दे रही मध्य प्रदेश सरकार शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों की भी फ़ीस जमा करती है, हर साल की तरह इस साल भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ये फ़ीस प्राइवेट स्कूलों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत अशासकीय विद्यालयों में निःशुल्क अध्ययन करने वाले बच्चों की 489 करोड़ रुपये फीस प्रतिपूर्ति की राशि सिंगल क्लिक से सीधे स्‍कूलों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। ये  कार्यक्रम हरदा जिले के खिरकिया नगर में 29 सितम्बर, 2025 को होगा। 8 लाख 45 हजार विद्यार्थियों की फीस दी जायेगी राज्य शिक्षा केन्द्र की अपर मिशन संचालक हरसिमरन प्रीत कौर ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वर्ष 2023-24 के अशासकीय विद्यालयों के प्रेषित प्रस्ताव पर नियमानुसार पोर्टल से जनरेटेड इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट के माध्यम से फीस प्रतिपूर्ति की कार्यवाही की गयी है। प्रदेश के 20 हजार 652 अशासकीय विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत नि:शुल्क अध्ययनरत करीब 8 लाख 45 हजार विद्यार्थियों की फीस की प्रतिपूर्ति की जायेगी। 19 लाख बच्चे अब तक हो चुके लाभान्वित उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के अंतर्गत गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को उनके ग्राम, वार्ड अथवा पड़ोस में स्थित स्कूल की प्रथम प्रवेशित कक्षा की न्‍यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क प्रवेश दिये जाने का प्रावधान है। पूर्व के वर्षों में प्रवेशित छात्रों की संख्या को देखा जाये तो सत्र 2011-12 से लागू इस प्रावधान के तहत अशासकीय स्कूलों में नि:शुल्‍क अध्‍ययन से लगभग 19 लाख बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं।

1 अक्टूबर से आधार से जुड़ी सेवाओं पर ज्यादा फीस देनी होगी, जरूरी अपडेट जरूर पढ़ें

भोपाल  भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने डेमोग्राफी व बायोमेट्रिक अपडेट के लिए नई दरें लागू करने की तैयारी कर ली है। 1 अक्टूबर से ये नई दरें आपकी जेब को थोड़ा और खाली करा सकती हैं। 1 अक्टूबर से चुकानी होगी ज्यादा फीस अब तक आधार कार्ड (Aadhaar Card Update)बनवाने या अपडेट करवाने के लिए आप घर बैठे ही एप्लाई कर रहे थे। जिसके लिए आपको 100 या 50 रुपए ही चुकानें होते थे। लेकिन, नये नियम के मुताबिक अब 1 अक्टूबर से डेमोग्राफी व बायोमेट्रिक अपडेट कराना महंगा पड़ेगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने डेमोग्राफी और बायोमेट्रिक अपडेट की नई दरें तय कर दी हैं। 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगी नई दरें ये नई फीसमध्यप्रदेश समेत पूरे भारत के लिए प्रभावी की गई हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से डेमोग्राफी व बायोमेट्रिक अपडेट के लिए निर्धारित की गई ये नई दरें 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगी। जबकि नया आधार कार्ड बनवाना, 5-7 साल व 15-17 साल की उम्र में मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट फ्री रहेगा। 7 से 15 साल और 17+ को यह सेवा 125 रुपए में मिलेगी। पहले 100 रुपए लगते थे। नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल के लिए 50 रुपए नहीं, 75 रुपए चुकाने होंगे।

जिलाधिकारी आज़मगढ़ की साहसिक यात्रा

आज़मगढ़  दिनांक 19 सितम्बर, 2025 को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में  रविंद्र कुमार, आई0ए0एस0, जिलाधिकारी, आज़मगढ़ द्वारा 100वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं को एक ज्ञानवर्धक सत्र प्रदान किया गया।  कुमार द्वारा फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत अधिकारी प्रशिक्षुओं को पर्वतारोहण एवं ट्रेकिंग से सम्बन्धित साहसिक गतिविधियों पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र प्रदान किया गया। इस सत्र के दौरान  कुमार ने पीपीटी एवं व्याख्यान के माध्यम से प्रशिक्षुओं को न केवल पर्वतीय गतिविधियों की तकनीकी जानकारी दी, ताकि प्रशिक्षु अधिकारियों को दिये गये स्किल से भविष्य में पर्वतीय या आपदा-प्रवण क्षेत्रों अपनी फील्ड पोस्टिंग के दौरान आपदा प्रबन्धन में राहत एवं बचाव कार्यों में मदद मिल सके और जिससे आम  लोगों की जान-माल की सुरक्षा हो सके।  कुमार द्वारा पूर्व में भी कई बार पर्वतारोहण के विषय पर ट्रेकिंग से सम्बन्धित साहसिक गतिविधियों पर प्रशिक्षण सत्र प्रदान किया है।   रविन्द्र कुमार 2011 बैच के आई0ए0एस0 अधिकारी हैं। लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में प्रथम फेज की टेªनिंग के बाद सिक्किम में परीवीक्षा प्रशिक्षण के तहत तैनात थे। सिक्किम में डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग के दौरान वर्ष 2012 में एच0एम0आई0 दार्जीलिंग से बेसिक माउंटेनियरिंग प्रशिक्षण कोर्स एवं एडवांस माउंटेनियरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके अलावा  कुमार ने सिक्किम के पर्वतीय क्षेत्रों में लम्बी-लम्बी ट्रेकिंग की एवं पर्वतारोहण का अभ्यास किया।   रविन्द्र कुमार द्वारा वर्ष 2013 में नेपाल रूट से एवरेस्ट अभियान प्रारम्भ किया। 10 दिन की ट्रैकिंग के बाद बेस कैम्प पहुँचे। वहाँ पहुँचने पर लगभग 2 सप्ताह तक अनुकूलन (Acclimatisation) हेतु अभ्यास किया, तत्पश्चात अनुकूल मौसम मिलने पर शिखर की ओर बढ़ना शुरू किया। अंतिम चढ़ाई के दौरान Death Zone में ऑक्सीजन मास्क का प्रयोग किया क्योंकि एवरेस्ट की ऊँचाई पर केवल एक-तिहाई ऑक्सीजन मिलती है। इस वर्ष कुल 9 पर्वतारोहियों की मृत्यु हुई, जिनमें से दो पर्वतारोहियों से  कुमार की पहले बेस कैम्प में मुलाकात भी हुई थी। उन्हें उन पर्वतारोही की मौत पर गहरा दुःख हुआ। अंततः  रविन्द्र कुमार ने 19 मई 2013 को शिखर पर पहुँचकर भारतीय तिरंगा लहराया।     जून 2013 में एवरेस्ट से लौटने के बाद सिक्किम के विभिन्न जिलो में एस0डी0एम0 एवं ए0डी0एम0 के रूप में तैनाती रही, जहाँ वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव भी करवाया। तत्पश्चात माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने 02 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन का शुभारम्भ किया, तब रविन्द्र कुमार ने तय किया कि स्वच्छ भारत मिशन के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु दूसरी बार एवरेस्ट की चढ़ाई की जाये।  वर्ष 2015 में 5 सिविल सेवकों की एक टीम बनाई गई। जिसे माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 27 मार्च 2015 को ‘स्वच्छ भारत अभियान‘ के तहत हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।  कुमार द्वारा टीम का नेतृत्व करते हुए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत देश के लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से नेपाल (दक्षिण) मार्ग से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का प्रयास किया गया, परन्तु 25 अप्रैल, 2015 को आए विनाशकारी भूकंप के कारण उनका प्रयास विफल हो गया। नेपाल में भूकंप आने से एवरेस्ट पर हिमस्खलन (Avalanche) हुआ। इस भीषण भूकंप ने एवरेस्ट अभियान को गहरा झटका दिया। अभियान के दौरान अचानक आए हिमस्खलन से बेस कैम्प बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई टेंट नष्ट हो गए, कई पर्वतारोही घायल हुए और कई लोगो ने अपनी जान गवांई। नेपाल सरकार ने सभी अभियानों को रद्द कर दिया।  कुमार ने साहस और मानवता का परिचय देते हुए घायल पर्वतारोहियों एवं शेरपाओं को अस्थायी अस्पताल तक पहुँचाने में मदद की। इस मानवीय कार्य एवं सेवा भावना को देखते हुए  रविन्द्र कुमार को हिमालयन रेस्क्यू एसोसिएशन, नेपाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह अभियान भले ही अधूरा रहा हो, लेकिन मानवता और सेवा के मूल्यों ने इसे अविस्मरणीय बना दिया। वर्ष 2019 में जल संरक्षण हेतु जागरूक करने के उद्देश्य ‘स्वच्छ गंगा स्वच्छ भारत एवरेस्ट अभियान’ केे तहत  रविन्द्र कुमार गंगा जल लेकर द्वारा उत्तरी मार्ग (चीन) से दिनांक 23 मई 2019 को विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर पुनः पहुँचे।   कुमार द्वारा एवरेस्ट शिखर पर तिरंगा लहराया एवं गंगाजल अर्पित करते हुए समस्त देशवासियों से जल बचाओ की अपील की।  कुमार द्वारा एवरेस्ट शिखर पर नमामि गंगे, स्वच्छ भारत मिशन एवं उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो (प्रतीक चिन्ह्)  भी ले जाया गया। इस वर्ष 11 पर्वतारोहियों की मृत्यु हुई, जिनमें से कुछ साथी अभियान के दौरान मिले भी थे। चढ़ाई के दौरान कई पुरानी मृत देहें भी दिखीं, जो अत्यधिक ठंड के कारण दशकों बाद भी सुरक्षित पड़ी थीं। यह अभियान दृढ़ निश्चय, अनुशासन और भारत की सांस्कृतिक धरोहर के प्रति श्रद्धा का प्रतीक रहा।   रविन्द्र कुमार भारत के पहले और एकमात्र सिविल सेवक हैं जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर दो बार अलग-अलग रास्तों से चढ़ाई की है, एक बार 2013 में दक्षिण (नेपाल) मार्ग से और 2019 में उत्तर (चीन) मार्ग से। वे उन 15 भारतीयों में से एक हैं, जिन्होंने नेपाल और चीन दोनों मार्गों से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है।  कुमार ने माउंट एवरेस्ट के अलावा, उन्होंने 2014 में टिंगचेनखांग पीक (पश्चिम सिक्किम), 2015 में बीसी रॉय पीक (पश्चिम सिक्किम), जनवरी 2019 में तांगलांग-ला पीक (लेह) और मार्च 2019 में रेनोक पीक (पश्चिम सिक्किम) जैसी अन्य चोटियों पर भी चढ़ाई की है।  रविन्द्र कुमार वर्तमान में जिलाधिकारी आज़मगढ़ के पद पर तैनात हैं। वर्ष 2011 बैच के  रविन्द्र कुमार ने सिक्किम में नियुक्ति के दौरान एस0डी0एम0 तथा ए0डी0एम0 के पदीय दायित्वों का निर्वहन किया है। मई, 2016 में उत्तर प्रदेश कैडर में ट्रांसफर होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर के पद पर रहे, जहां 2017 विधानसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। तत्पश्चात जिलाधिकारी, फर्रूखाबाद के पद पर स्थानान्तरित हुए। उसके बाद डेढ़ साल तक वर्ष 2019 में जल संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार में मा0 कैबिनेट मंत्री सु उमा भारती जी के निजी सचिव के रूप में कार्य किया, जिस दौरान दूसरी बार एवरेस्ट की सफलतम चढ़ाई की।  एवरेस्ट से लौटने पर जिलाधिकारी, बुलन्दशहर के रूप में अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन किया जहां ‘नागरिक संशोधन विधेयक’ एवं ‘कोविड’ के दौरान बहुत ही साहसिक एवं निडर भाव से सराहनीय कार्य किया।  वर्ष 2021 में जिलाधिकारी, झाँसी के पद पर स्थानान्तरित हुए जहां पर जल संरक्षण हेतु सरकार द्वारा चलाये गये कार्यक्रमों में विशेष अभिरूचि … Read more

मनोहर लाल के कार्यक्रम में लापरवाही, निगम के दो अफसरों को किया सस्पेंड

चंडीगढ़  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 25 सितंबर के चंडीगढ़ में हुए कार्यक्रम से संबंधित ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो अधिकारियों पर कार्यवाही की गई है। चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर ने दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। चंडीगढ़ निगम कमिश्नर ने इस कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हालांकि, सस्पेंड किए गए अधिकारियों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है ।  चंडीगढ़ निगम के अधिकारियों की सस्पेंड की कार्रवाई केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम में लापरवाही के कारण की गई है। इससे पहले भी एक मामले में निगम के दो अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था, जब वे भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। इनमें स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संदीप ढांकर और मुख्य स्वच्छता निरीक्षक चंद्र मोहन शामिल थे। दोनों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था ।

नेहा की अगुआई में एकता समूह की सभी 10 सदस्य बन चुकी हैं सफल उद्यमी

मिशन शक्ति- 5.0 लखनऊ  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ग्राम जिन्दपुरा की नेहा कश्यप मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी हैं। एकता स्वयं सहायता समूह (SHG) की अध्यक्ष के रूप में नेहा ने 10 से अधिक ग्रामीण महिलाओं को जागरूक कर मशरूम खेती जैसे अभिनव उद्यम की नींव रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महिला सशक्तीकरण मुहिम ने नेहा को न केवल आर्थिक स्वतंत्रता दी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान की नई राह भी दिखाई है। नेहा कश्यप की यात्रा तब शुरू हुई जब उन्होंने उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की योजना के तहत एकता समूह का गठन किया। समूह की कोषाध्यक्ष नूरजहां और सचिव माया देवी के साथ मिलकर नेहा ने 10 महिलाओं को छोटी-छोटी बचत के लिए प्रेरित किया। नेहा कश्यप कहती हैं “मैंने सोचा कि सीमित संसाधनों से भी हम अपनी जिंदगी बदल सकते हैं। मशरूम खेती का विचार मुझे आया और समूह ने इसे स्वीकार किया। स्टार्टअप फंड, रिवाल्विंग फंड, सीआईएफ और सीसीएल से मिले वित्तीय सहयोग ने उनके सपने को पंख दिए।” नेहा ने अपने 42 फीट लंबे और 36 फीट चौड़े मशरूम फार्म की स्थापना की, जिसमें 30,000 रुपये की लागत आई। 10,000 रुपये झोपड़ी और बांस के प्लेटफॉर्म, 2,000 रुपये भूसा-कंपोस्ट, 3,000 रुपये के बीज, 2000 रुपये के रासायनिक दवाएं-खाद और 4,800 रुपये पारिश्रमिक पर खर्च हुए। परिवार के सहयोग से उन्होंने वटन और ढिंगरी प्रजाति की खेती शुरू की, जिससे मासिक 40,000 से 50,000 रुपये की आमदनी होती है। नेहा कहती हैं “मिशन शक्ति ने हमें प्रशिक्षण और सुरक्षा दी। अब हम आत्मनिर्भर हैं, मैं अपने समूह को और सशक्त करना चाहती हूं। सरकार का सहयोग हमें आगे बढ़ा रहा है।”  एकता समूह की सभी 10 सदस्य सफल उद्यमी बनीं नेहा की अगुआई में एकता समूह की सभी 10 सदस्य सफल उद्यमी बन चुकी हैं। मशरूम खेती के अलावा बकरी पालन, जरी, और सिलाई जैसे कार्यों से उन्होंने रोजगार और आर्थिक सुधार हासिल किया। विकास खंड निगोही में ऐसे कई SHG हैं, जो मिशन शक्ति की बदौलत प्रगति कर रहे हैं। नेहा अब अपने मशरूम उद्यम को और विस्तार देने की योजना बना रही हैं।  उत्पादन को बड़े बाजारों तक पहुँचाने है लक्ष्य नेहा का लक्ष्य है कि उत्पादन को बड़े बाजारों तक पहुँचाया जाए और समूह की अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाए। वे चाहती हैं कि जिन्दपुरा गांव की महिलाएं आने वाले समय में पूरे जिले और प्रदेश के लिए आदर्श बनें। नेहा कश्यप का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिशन शक्ति अभियान उनकी प्रेरणा का बड़ा आधार बना। इसने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि महिलाएं न केवल घर संभाल सकती हैं, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था की दिशा भी बदल सकती हैं। उनका मानना है कि यदि महिलाएँ संगठित हों और उन्हें अवसर मिले, तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।