samacharsecretary.com

छात्रसंघ चुनाव की उठाई मांग, जॉस्लिन नंदिता चौधरी ने महिलाओं को राजनीति में सक्रिय होने की दी अपील

जोधपुर जोधपुर में पहुंचीं दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र नेता जोस्लिन नंदिता चौधरी ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि यह निर्णय लेने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण स्थान है। जॉस्लिन रविवार को जोधपुर पहुंचीं, जहां एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी चाहिए कि वे बच्चों को सपोर्ट करें, चाहे वे लड़के हों या लड़कियां। उन्होंने अपने चुनावी अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्हें लोगों का बहुत प्यार और समर्थन मिला, जिससे काफी कुछ सीखने को भी मिला। जॉस्लिन ने कहा, “यह पहली बार हुआ जब राजस्थान से दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव में टिकट आई। इतनी दूर जाकर चुनाव लड़ने का अनुभव काफी प्रेरणादायक रहा। मैं ऐसे क्षेत्र से आती हूं, जहां वर्षा भी ठीक से नहीं होती, लेकिन वहां के किसान कभी आत्महत्या नहीं करते। यह अपने आप में बड़ी सीख है।” उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में भी छात्र संघ चुनाव होने चाहिए क्योंकि यहां के छात्र-छात्राएं राजनीति में सक्रिय हैं और मध्यम वर्ग से आने वाले छात्र छात्र राजनीति के जरिए आगे बढ़ सकते हैं। जॉस्लिन ने बताया कि सभी नेता उनके प्रेरणा स्रोत हैं और उन्होंने उनसे सीखकर ही आगे बढ़ने का प्रयास किया है। चुनाव के दौरान संसाधनों और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने उन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मारवाड़ के लोगों ने हमेशा सहयोग किया और किसी भी कमी को महसूस नहीं होने दिया। उन्होंने अंत में कहा कि वे हमेशा छात्र हितों के लिए काम करती रहेंगी और मेहनत के साथ आगे बढ़ती रहेंगी।  

पंजाब सरकार का सख्त फैसला: भ्रष्टाचार या लापरवाही के आरोप में अधिकारियों को निलंबित किया गया

पंजाब  पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कड़ी नीति के तहत बठिंडा और मानसा में तैनात पनसप के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के लिए लिखित आदेश भी जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कदम पनसप में धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान उठाया गया है। निलंबित अधिकारियों में मानसा के वरिष्ठ सहायक संदीप कुमार और बठिंडा के अमनदीप सिंह, रूपिंदर कुमार, सुरिंदर कुमार और पवित्रजीत सिंह शामिल हैं। निलंबन के दौरान इन अधिकारियों का मुख्यालय पनसप मुख्यालय, चंडीगढ़ निर्धारित किया गया है। 

झारखंड में पुलिस का बड़ा दावा, वसूली गिरोह के 6 सदस्य पकड़ाए

लातेहार झारखंड के लातेहार जिले में एक गिरोह के 6 सदस्यों को अमेरिका निर्मित पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी जबरन वसूली और व्यापारियों को धमकाने में शामिल थे। लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने बताया, "शुक्रवार रात मनातू रेलवे स्टेशन के पास एक जंगली इलाके में छापेमारी के बाद गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। वे फिरौती, जबरन वसूली और व्यापारियों व ठेकेदारों को धमकाने में शामिल थे।" एसपी ने बताया कि उन्होंने दो अगस्त को बरियातू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटचतरा में एक ट्रांसमिशन लाइन कंपनी के श्रमिकों पर हमला किया और उन पर गोलीबारी की। पुलिस अधीक्षक ने बताया, "पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। शुक्रवार को हमें सूचना मिली कि सात अपराधी मनातू रेलवे स्टेशन के पास जंगल में एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर एक टीम ने इलाके में छापा मारा और गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।" उन्होंने बताया कि उनके पास से अमेरिका निर्मित एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा और 28,500 रुपये नकद बरामद किए गए।  

शारदीय नवरात्रि में गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी

गो माता को खिलाया गुड़, बच्चों से मिले, दी चॉकलेट मंदिर में आये श्रद्धालुओं का किया अभिवादन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा लखनऊ गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बलरामपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां पाटेश्वरी मंदिर में रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर की व्यवस्थाओं व नवरात्रि मेले की तैयारियों की जानकारी ली।  इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार प्रातः तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किए। मां की आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने मां से सुखी, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ व चारा खिलाया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।  इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में आये श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। बच्चों को देखकर उनके पास पहुंचे और हालचाल जाना। फिर उन्हें चॉकलेट भी दी और खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास भी मौजूद रहे।

मां बमलेश्वरी धाम: पार्किंग माफिया पर भारी कार्रवाई, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

डोंगरगढ़  नवरात्र मेले की भीड़ में मां बमलेश्वरी धाम पहुंचे श्रद्धालुओं की जेब पर डाका डालने वालों की अब खैर नहीं. डोंगरगढ़ में कुछ पार्किंग संचालक भक्तों से तय शुल्क से ज्यादा वसूली कर रहे थे. शिकायतें लगातार बढ़ीं तो प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया. एसडीएम एम. भार्गव और मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरोद भोई ने शनिवार देर शाम औचक निरीक्षण कर हकीकत का खुलासा किया. कई जगह भक्तों से ओवर रेट वसूला जा रहा था. एक पार्किंग स्थल पर तो हाल और भी शर्मनाक था—न रेट लिस्ट, न सीसीटीवी कैमरा. कार्रवाई के दौरान संचालकों पर जुर्माना लगाते हुए शोकॉज नोटिस जारी किया गया. अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि मां के दरबार में आए श्रद्धालुओं को ठगने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरोद भोई ने कहा “निरीक्षण में शिकायतें सही पाई गई हैं. दोषी पार्किंग संचालकों पर जुर्माना लगाया गया है. नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई होगी.” आस्था के इस महापर्व में जहां लाखों भक्त मां बमलेश्वरी के चरणों में माथा टेक रहे हैं, वहीं श्रद्धालुओं की लूट पर गिरी यह गाज पार्किंग माफिया के लिए कड़ा सबक बन गई है.

विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट: आधार अभियान का दूसरा चरण अब अक्टूबर से

दूसरे चरण में 26 लाख विद्यार्थियों के किये जायेंगे आधार अपडेट भोपाल  प्रदेश में 26 लाख विद्यार्थी अब तक अपने आधार में आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट नहीं करा पाए हैं। अपडेट विद्यार्थियों के 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर अनिवार्य होता है। आधार में नवीनतम बायोमेट्रिक दर्ज होने के बाद ही विद्यालय प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर जैसी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को सहज रूप से मिल सकेगा। विद्यार्थियों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईएडीएआई) और स्कूल शिक्षा विभाग ने 18 अगस्त 2025 को ‘विद्यार्थी के लिए "आधार, अब विद्यालय के द्वार" अभियान प्रारंभ किया था। अभियान के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में आधार नामांकन एवं अपडेट शिविर लगाए गए थे। अब प्रदेश के सभी जिलों में एक अक्टूबर से इस अभियान का दूसरा चरण प्रारंभ किया जा रहा है। दूसरे चरण में उन विद्यालयों को प्राथमिकता दी गई है, जहाँ सबसे अधिक विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक अपडेट लंबित हैं। साथ ही, ऐसे बड़े विद्यालयों का भी चयन किया गया है, जिनके आसपास अन्य विद्यालय भी संचालित होते हैं, जिससे अधिकाधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। यूआईएडीएआई और शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के आधार का बायोमेट्रिक स्टेटस देखने के लिये यू-डाइस+ पोर्टल पर विशेष सुविधा विकसित की है। इसके माध्यम से विद्यालय आसानी से उन विद्यार्थियों की पहचान कर सकेंगे जिनका अपडेट लंबित है। अभियान के सफल संचालन के लिए 26 सितम्बर को जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रोग्रामर, ब्लॉक रिसोर्स सेंटर, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रशिक्षित किया गया। इससे पूर्व यूआईएडीएआई आधार ऑपरेटरों को भी प्रशिक्षित कर चुका है। विद्यालय प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यू-डाइस+ पोर्टल से लंबित विद्यार्थियों की सूची प्राप्त करें। सूची में शामिल विद्यार्थियों को पूर्व सूचना दें और शिविर के लिए रोस्टर तैयार करें। साथ ही, विद्यार्थियों को नजदीकी आधार सेवा केंद्रों में भी बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए प्रेरित करें।  

भारत एक्सप्रेस का धमाका: बिहार से चल रही है सबसे ज्यादा अमृत वाली ट्रेन!

पटना  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा में एक भव्य समारोह में ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की 12वीं अमृत भारत एक्सप्रेस है। बिहार में वर्तमान में सबसे ज़्यादा 10 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, और आने वाले दिनों में तीन और ट्रेनें शुरू होने वाली हैं। इन ट्रेनों के परिचालन से राज्य के सामान्य और मध्यम वर्ग के यात्रियों को आधुनिक रेल यात्रा सुविधाएं किफायती दर पर मिलेंगी। बिहार से चलने वाली प्रमुख अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें     दरभंगा–आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस     सहरसा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस     राजेंद्रनगर टर्मिनल–नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस     बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस     दरभंगा–गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस     मालदा टाउन–गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस     सीतामढ़ी–दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस     गया–दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस     जोगबनी–ईरोड–जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस     सहरसा–छैहरटा (अमृतसर)–सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस     मालदा टाउन–सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस     ब्रह्मपुर–उधना (सूरत) अमृत भारत एक्सप्रेस     मुज़फ़्फ़रपुर–चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (शीघ्र परिचालन)     छपरा–दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) अमृत भारत एक्सप्रेस (शीघ्र परिचालन)     दरभंगा–मदार (अजमेर) अमृत भारत एक्सप्रेस (शीघ्र परिचालन) इन ट्रेनों के परिचालन से बिहार देश के लगभग हर बड़े शहर से तेज़ और सुविधाजनक रूप से जुड़ जाएगा। क्यों खास है अमृत भारत एक्सप्रेस     अमृत भारत एक्सप्रेस उन ट्रेनों की श्रेणी में आती है, जो नॉन-एसी कोचों में भी विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करती हैं। इस ट्रेन के मुख्य आकर्षण हैं कवच सिस्टम, सेमी ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब और ईपी-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम। साथ ही इस ट्रेन के नॉन-एसी कोच में भी पहली बार फायर डिटेक्शन सिस्टम दिया गया है।     सुविधाजनक कोच: फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, आरामदायक सीटें, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स।     शौचालय और सफाई: इलेक्ट्रो–न्यूमेटिक फ्लशिंग, ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर, दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय।     ट्रेन ऊर्जा की बचत करने वाली और पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों से लैस है। साथ ही इसमें यात्रियों कि सुविधा के लिए फास्ट चार्जिंग पोर्ट, पेंट्री कार, टॉकबैक यूनिट और गार्ड रूम में रिस्पॉन्स यूनिट। मध्यम वर्ग और आम जनता के लिए बड़ी सौगात भारतीय रेलवे का दावा है कि अमृत भारत एक्सप्रेस के माध्यम से प्रति 1000 किलोमीटर केवल ₹500 में यात्रा संभव होगी। बिहार के लिए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य से लोग शिक्षा, नौकरी और व्यापार के लिए देश के कई बड़े शहरों की ओर जाते हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे यात्रियों को न केवल सस्ता, बल्कि तेज और सुरक्षित सफर भी मिलेगा। यह मध्यम वर्ग के लिए यात्रा की लागत कम करने के साथ-साथ समय की बचत भी सुनिश्चित करेगा। देश कि रेल यात्रा में क्रांति लाएगी ये ट्रेन प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वंदे भारत और नमो भारत के बाद अमृत भारत ट्रेन देश की रेल यात्रा में एक नई क्रांति लाएगी। उन्होंने इसे “आधुनिकता और आत्मनिर्भर भारत की झलक” बताया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन बिहार और देश के अन्य हिस्सों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा की नई परिकल्पना को साकार कर रही है। और भी रूटों पर चलेगी ट्रेन रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में बिहार से और भी रूटों पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसका उद्देश्य है कि राज्य के हर जिले और प्रमुख जंक्शन को आधुनिक रेल सुविधा से जोड़ा जाए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेनें न केवल आम जनता बल्कि पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण के प्रति सजग तकनीक से भी लैस हैं।

बलरामपुरवासियों को 825.29 करोड़ की 124 परियोजनाओं के जरिए विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे सीएम योगी

256 करोड़ की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण, 568 करोड़ की 62 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास सड़क, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन विकास, सेतु, परिवहन समेत अनेक परियोजनाओं की देंगे सौगात  बलरामपुर/लखनऊ मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नवरात्रि में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन के उपरांत जनपद को विकास की बड़ी सौगात देंगे। रविवार को मुख्यमंत्री यहां 825.29 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री बलरामपुर में राजकीय पॉलीटेक्निक का लोकार्पण भी करेंगे। सड़क, पुल, शिक्षा, परिवहन, गृह, पुलिस आदि से जुड़ीं इन परियोजनाओं का लाभ मंडलवासियों को मिलेगा। रविवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी की जा चुकी है।   जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार सुबह मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन-पूजन व गोसेवा के उपरांत जनपदवासियों को विकास की बड़ी सौगात देंगे। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  जनपदवासियों को शिक्षा क्षेत्र में बड़ी सौगात देंगे। सीएम ने 17 फरवरी 2020 में राजकीय पॉलीटेक्निक घुघुलपुर, बलरामपुर के भवन का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। 2029 लाख रुपये खर्च कर यह कार्य पूरा हो चुका है। रविवार को इसका लोकार्पण किया जाएगा।  256 करोड़ से अधिक की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी  मुख्यमंत्री 256 करोड़ से अधिक की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के आवासीय भवनों के लिए टाइप-4 के छह आवास, टाइप-3 के 12 आवास व टाइप-2 के 12 आवासों का लोकार्पण करेंगे। बलरामपुर में ट्रांजिट हॉस्टल का भी शुभारंभ करेंगे। राजकीय आईटीआई बेलीकलान तुलसीपुर व विशुनपुर विश्राम में 100-100 सीटेड महिला व पुरुष छात्रावास का लोकार्पण भी करेंगे। थाना कोतवाली देहात, थाना पचपेड़वा, थाना महराजगंज व हरैया में हास्टल, बैरक व विवेचना कक्ष की भेंट देंगे। इसके अलावा बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में ओपीडी, गैसड़ी के कार्यालय भवन का निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। चाउरखाता मंदिर स्थल का पर्यटन विकास व देवीपाटन मंदिर में फसाड लाइटिंग कार्य का भी शुभारंभ होगा।   568 करोड़ की 62 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास तुलसीपुर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, उन्हें जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ओवरब्रिज का भी शिलान्यास करेंगे। बलरामपुर में मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के लिए फोरलेन मार्ग के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। 261 करोड़ रुपये से 1.75 किमी. लंबे इस फोरलेन कार्य का जल्द ही शुभारंभ हो जाएगा।  घुघुलपुर में बस स्टेशन का होगा निर्माण, बरात घर, निर्माण कार्य का भी होगा शिलान्यास बलरामपुर के उतरौला तहसील में टाइप 3 के चार आवासीय भवन व राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, बालापुर बलरामपुर में शिक्षक व शिक्षणेत्तर कार्मिकों के कुल 15 आवासों के निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री बलरामपुर के घुघुलपुर में बस स्टेशन के निर्माण के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही राजकीय नवीन हाईस्कूल लौकीखुर्द, त्रिलोकपुर, रेहराचौकी का भी शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री थारू विकास परियोजना विशुनपुर विश्राम परिसर में कंप्यूटर व सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास करेंगे। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालाय दत्तगंज, उतरौला, रेहरा बाजार में भी शैक्षणिक भवन व छात्रावास ब्लॉक की सौगात देंगे। इसके अलावा गैसड़ी में बरात घर, उतरौला ग्रामीण छिपिया में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की नींव रखेंगे।

पंडाल विवाद: महिषासुर नहीं, ट्रंप की मूर्ति! क्या यह पीएम मोदी को चेतावनी है?

कोलकाता  पश्चिम बंगाल में इन दिनों जोरों शोरों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर राज्य में हजारों की सख्यां में दुर्गा पंडाल लगाए गए है और दूर दूर से लोग मां के दर्शन करने यहां पहुंच रहे है। इन पंडालों को अलग अलग थीम और अलग अलग आइडिया के अनुसार तैयार किया जाता है जो दर्शकों के लिए काफि रोचक होता है। ऐसा ही एक अनोखा पंडाल इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इसके वायरल होने की वजह इसकी सजावट थीम नहीं बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप है। पीएम मोदी ट्रंप को अपना दोस्त माना उन्होंने धोखा दिया इस पंडाल समिति ने मां दुर्गा के साथ किसी राक्षसी रूप के महिषासुर की नहीं बल्कि ट्रंप की महिषासुर वाली मूर्ति लगाई है, जो काफी वायरल हो रही है। बहरामपुर में खागड़ा क्रेमेटोरियम घाट दुर्गा पूजा समिति ने यह महिषासुर ट्रंप की मूर्ति लगाई है। समिति ने बताया कि ट्रंप ने भारत को धोखा दिया इसलिए उनकी ऐसी मूर्ति लगाई गई है। समिति ने कहा, वह भारत पर लगे 50 प्रतिशत टैरिफ को एक धोखा मानते है। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ट्रंप को अपना दोस्त मानते थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टैरिफ के रूप में भारत को धोखा दिया इसलिए यह मूर्ति लगाई गई है।   हजारों की संख्या में मूर्ति देखने पहुंचे लोग ट्रंप की इस खास महिषासुर अवतार वाली मूर्ति को आसिम पाल नामक कलाकार ने तैयार किया था। इसके उद्घाटन के बाद से ही हजारों की संख्या में लोग इसे देखने पहुंच रहे है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस मूर्ति और इसके पीछे के आइडिया को काफि पसंद किया जा रहा है। बता दे कि ट्रंप ने हाल ही भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगा कर बाद में उसे 50 प्रतिशत कर दिया था। इसके चलते अमेरिकी बाजार में भारतीय प्रोडक्ट्स पर टैक्स बढ़ गया है और उनकी मांग घटने लगी है।

यूएन में भारत का बड़ा कदम, पाकिस्तान ने अपनी गलती कबूल कर दी सामने वाले देशों के बीच!

नई दिल्ली  संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अपनी समझदारी से पाकिस्तान को दुनिया के सामने एक्सपोज कर दिया। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जनरल असेंबली से अपील करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत को आजादी के बाद से ही यह चुनौती झेलनी पड़ी है, क्योंकि उसका पड़ोसी देश वैश्विक आतंकवाद का केंद्र रहा है। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन यह एक जाल था और पाकिस्तान उसमें फंस गया। इतना सुनने के बाद यूएन मिशन में पाकिस्तान के दूसरे सेक्रेटरी मोहम्मद राशिद ने जयशंकर के भाषण पर जवाब देते हुए कहा कि यह पाकिस्तान की छवि खराब करने की कोशिश थी। इस पर भारत ने तुरंत पलटवार करते हुए उसे उसके अपने ही बयानों के जाल में फंसा दिया। भारत ने क्या कहा? भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन में दूसरे सचिव रेंटला श्रीनिवास ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जिस पड़ोसी देश का नाम नहीं लिया गया, उसने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और सीमा पार आतंकवाद की अपनी पुरानी नीति को स्वीकार किया।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की छवि सबके सामने है। आतंकवाद के निशान इतने साफ हैं कि  यह कई देशों में दिखता है। यह न सिर्फ पड़ोसियों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। उन्होंने आगे कहा कि कोई तर्क या झूठ 'आतंकिस्तान' के अपराधों को छिपा नहीं सकता। इतना सुनने के बाद राशिद गुस्से में वापस लौटा। उसने स्वीकार कर लिया कि पाकिस्तान टेररिस्तान है। 'टेररिस्तान' शब्द के इस्तेमाल का विरोध करते हुए, राशिद ने कहा कि भारत एक देश के नाम को, जो संयुक्त राष्ट्र का सदस्य है, विकृत कर रहा है। वहीं, राशिद के बोलते समय भारत ने सभा कक्ष से वॉकआउट कर दिया। गुस्से में प्रतिक्रिया देना आरोप स्वीकार करने जैसा गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र में यह आम बात है कि देश तब तक जवाब देने का अधिकार नहीं इस्तेमाल करते, जब तक उनका नाम स्पष्ट रूप से न लिया जाए, भले ही उनके बारे में इशारों या संकेतों से बात की जाए। सार्वजनिक रूप से गुस्से में प्रतिक्रिया देना यह स्वीकार करने जैसा है कि उनके खिलाफ ही कोई आरोप या अप्रिय टिप्पणी की गई थी। क्या बोले जयशंकर? अपने भाषण में जयशंकर ने कहा कि दशकों से बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हमलों का संबंध एक ही देश से जोड़ा जाता है। संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादियों की सूची में उस देश के नागरिकों के नाम भरे पड़े हैं। उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि हाल ही में अप्रैल में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या सीमा पार बर्बरता का उदाहरण है। 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम लिए बिना उसका बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने अपने लोगों को आतंकवाद से बचाने का अधिकार इस्तेमाल किया और इसके आयोजकों व अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया। आतंकवाद एक साझा खतरा है, इसलिए इसके खिलाफ गहरे अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है।” जयशंकर ने दी चेतावनी जयशंकर ने कहा कि जब देश खुले तौर पर आतंकवाद को अपनी नीति घोषित करते हैं, जब आतंक के अड्डे बड़े पैमाने पर काम करते हैं, जब आतंकियों का सार्वजनिक रूप से महिमामंडन होता है, तो ऐसी हरकतों की कड़े शब्दों में निंदा होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जो देश आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों का समर्थन करते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि यह उनके लिए भी खतरनाक साबित होगा।