samacharsecretary.com

मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत खराब, इलाज के लिए बेंगलुरु अस्पताल में भर्ती

 बेंगलुरु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस (INC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं. तबीयत खराब होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां कम्प्लीट चेकअप के लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा है. वे इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे (88) एक सीनियर सांसद और कांग्रेस पार्टी के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं. अक्टूबर 2022 से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कई चुनावी मुकाबलों में पार्टी का नेतृत्व किया है और राष्ट्रीय रणनीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं.  1942 में जन्मे खड़गे का राजनीतिक सफर दशकों लंबा है, इस दौरान उन्होंने एक सांसद, केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया है. उनके करियर की पहचान एक ज़मीनी नेता के रूप में उनकी प्रतिष्ठा है, जिसमें मज़बूत संगठनात्मक कौशल भी शामिल है. पार्टी अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने कांग्रेस को उसके सबसे चुनौतीपूर्ण राजनीतिक दौर से उबारने का भार उठाया है.

CM नायब सिंह सैनी का ऐलान: फरीदाबाद में खुलेंगे नए सरकारी प्ले स्कूल, बच्चों को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़/फरीदाबाद  हरियाणा में दो हजार प्ले स्कूल खोले जाएंगे, जहां छोटे बच्चों को उनके घर के पास ही गुणवत्ता वाली शिक्षा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में पोषण माह की 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में यह घोषणा की। सीएम की घोषणा से फरीदाबाद को भी सौ से अधिक स्कूल मिलने की उम्मीद बंधी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में आंगनबाड़ी ढांचे को नई मजबूती प्रदान करते हुए आज 15 करोड़ रुपये की लागत से 500 नवीनीकृत आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण और नौ करोड़ रुपये की लागत से बने 64 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पोषण कैलेंडर का भी अनावरण किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया। राज्य सरकार बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य तथा प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषण माह केवल विभागीय योजना नहीं, बल्कि शिक्षा, कृषि, पंचायत, महिला एवं बाल विकास और ग्राम विकास विभागों के संयुक्त प्रयास से एक बहुआयामी आंदोलन है। इसके तहत समेकित बाल विकास सेवा योजना के अंतर्गत 6 साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण स्तर, मनोवैज्ञानिक तथा सामाजिक विकास की देखरेख की जा रही है। इसी उद्देश्य से राज्य में 4 हजार प्ले-वे स्कूल खोले गए हैं। इनमें 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को प्री-स्कूल शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस वित्त वर्ष के बजट में 2 हजार और प्ले-वे स्कूल खोले जाएंगे। ये स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों में ही संचालित किए जाएंगे। इनकी पहचान कर ली गई है। प्रदेश में चल रहे 500 क्रेच : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के छोटे बच्चों की देखभाल के लिए विस्तृत क्रेच नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। भारत सरकार ने हरियाणा के सभी जिलों में 628 आंगनबाड़ी केंद्रों को आंगनबाड़ी-सह-क्रेच में बदलने की स्वीकृति दी है। इस समय प्रदेश में 500 क्रेच चल रहे हैं। इनमें से 303 क्रेच आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करके बनाए गए हैं। शेष 197 स्टैंडलोन क्रेच चल रहे हैं। इन क्रेच सेवाओं का लाभ 3,670 से अधिक कामकाजी महिलाओं को हो रहा है। खेड़ी कलां में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन जिला स्तर के कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने हिस्सा लिया। इस दौरान फरीदाबाद के गांव खेड़ी कलां में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने नव-नवीनीकृत आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा का मजबूत आधार बनेंगे। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंत्री ने दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दीं और पोषण माह 2025 को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मोटापे पर नियंत्रण और संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर गर्भवती महिला की गोद भराई, बच्ची का अन्नप्राशन और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी मिनाक्षी चौधरी ने पोषण जागरूकता पर जानकारी दी। कार्यक्रम में गीतिका सभरवाल, डॉ. मंजू श्योरान सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर भी मौजूद रहे। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति ● 1294 आंगनबाड़ी केंद्र ● 117 प्ले स्कूल चल रहे ● 9 केंद्र स्कूल सहित आंगनबाड़ी ● 3 स्टैंड अलोन केंद्र ● 6 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र  

हर सेक्टर में है अपार संभावनाएं, CM ने दिया पंजाब में निवेश का न्योता

चंडीगढ़  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को उद्योगपतियों को देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनने का आमंत्रण देते हुए कहा कि पंजाब राज्य अपनी उद्योग-हितैषी नीतियों और अनुकूल व्यापारिक माहौल के कारण अब दुनिया भर में सबसे पसंदीदा स्थान के रूप में उभरा है. इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों से बातचीत करते हुए कहा कि उद्योगपति अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं, क्योंकि वे कई परिवारों को रोजगार देते हैं. उन्होंने कहा कि कई प्रमुख उद्योगपतियों ने राज्य में निवेश और अपने व्यवसाय का विस्तार किया है, क्योंकि पंजाब में मौजूद अपार संभावनाएं उन्हें निवेश के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती हैं. भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारत की कुल भूमि का केवल 1.5 प्रतिशत होने के बावजूद, पंजाब आज देश के कुल जीडीपी में 3 प्रतिशत योगदान देता है. पंजाब ने दुनिया में बनाई विशिष्ट पहचान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र भूमि के मेहनती और साहसी लोगों ने दुनिया भर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों और पैगंबरों की भूमि है और पंजाब की उपजाऊ धरती पर कुछ भी उग सकता है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि भले ही कठिन समय ने राज्य के उद्योगों को बड़ा झटका दिया था, फिर यह पुनः सृजित हुआ और अच्छी तरह से विकसित हुआ. कहा कि पंजाब वीडियो और फिल्मों की शूटिंग के लिए उपयुक्त माहौल प्रदान करता है और यह हर क्षेत्र में अग्रणी रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में एक फिल्म सिटी की योजना बना रही है, क्योंकि यहां फिल्म उद्योग के लिए बड़ी संभावनाएं हैं. कहा कि आम तौर पर देश में और खासकर पंजाब में मनोरंजन के बुनियादी ढांचे की कमी है. जिससे मनोरंजन उद्योग संघर्ष कर रहा है और अब राज्य सरकार इस ओर विशेष ध्यान दे रही है. उन्होंने कहा कि पवित्र शहर अमृतसर में एक और क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है, जो खेल उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन देगा. भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ओद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए वित्त से अधिक कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में पांच पावर प्लांट हैं, जिनमें से सभी राज्य सरकार के हैं. कहा कि राज्य में बिजली उत्पादन के लिए कोयले के बड़े भंडार मौजूद हैं. पंजाब देश का अन्नदाता है, इसलिए यहां खाद्य उत्पादन उद्योग के लिए बड़ी संभावनाएं हैं. राज्य ने सिंगल विंडो प्रणाली को सही मायने में लागू किया है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य तेजी से दुनिया भर में सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभर रहा है. पंजाब को इसकी साहसी और उद्यमी भावना तथा समृद्ध विरासत के लिए हमेशा जाना गया है. कहा कि पिछले तीन सालों में पंजाब के ओद्योगिक सफर में बड़ी बदलाव और प्रगति देखने को मिली है. आज राज्य एक बड़ा उद्योगिक हब बन गया है, जो फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट, हैंड टूल, बाई-साइकिल, आईटी, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी बनकर उभरा है. पंजाब की ओद्योगिक प्रगति ने वास्तव में दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी है, क्योंकि दुनियाभर के निवेशकों ने राज्य की क्षमता को पहचाना है.   2022 से पंजाब को मिले 1.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2022 से पंजाब को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 4.7 लाख से अधिक नौकरियों के सृजन की संभावना है. इसके चलते पंजाब ओद्योगिक विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक उभरता केंद्र बन गया है. यह गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का घर है, जिनमें नेस्ले, क्लास, फ़्रोडेनबर्ग,कारगिल, बर्बियो , डीनोन और अन्य शामिल हैं. जो यहां अपने कार्यालय स्थापित कर राज्य की आर्थिक प्रगति में बड़ा योगदान दे रही हैं. इन अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने पंजाब की अपार क्षमता और राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए गए अनुकूल माहौल पर भरोसा जताया है. जापान, अमेरिका, जर्मनी, यूके, यूएई, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, स्पेन और अन्य देशों के निवेश से राज्य की वैश्विक पहुंच स्पष्ट होती है. कहा कि उनका मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत है, क्योंकि पंजाब वास्तव में न केवल भारतीय निवेशकों के लिए बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए एक पसंदीदा निवेश स्थल बन गया है.  

शादी के बाद पहली ही रात में मौत, जौनपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग की जीवन लीला समाप्त

जौनपुर उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी की और सुहागरात के बाद ही उनकी अचानक मौत हो गई. अब गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. मामला गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव का है.  संगरू राम की पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी थी. संगरू राम के कोई संतान नहीं थी और वे अकेले ही खेती करके जीवन यापन कर रहे थे. जबकि उनके भाई और भतीजे दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं. गांव वालों के मुताबिक, संगरू राम पिछले कुछ दिनों से दूसरी शादी करने की बात कर रहे थे. गांव के लोगों ने उन्हें बहुत उम्र हो जाने को कहकर समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माने. सोमवार को उन्होंने जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय मनभावती से कोर्ट मैरिज करने के बाद मंदिर में शादी रचाई. मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी. उनकी पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा है. मनभावती ने बताया कि संगरू ने मुझसे कहा था कि तुम बस मेरा घर संभाल लेना, बच्चों की जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा. शादी के बाद हम रात में देर तक बातें करते रहे. सुबह उनकी तबियत अचानक खराब हो गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. संगरू राम के भतीजों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया है. अब सवाल ये है कि क्या पुलिस जांच में जुटती है और पोस्टमार्टम कराया जाता है या नहीं. फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

EMI नहीं बढ़ेगी, आरबीआई ने रखा रेपो रेट स्थिर, दशहरा पर आई खुशखबरी

नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजे आ चुके हैं. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 29 सितंबर से शुरू हुई बैठक के फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका मतलब है कि आपके लोन की ईएमआई पर कोई असर नहीं होगा. अगस्त के बाद अक्टूबर में भी ब्याज दर 5.5% पर यथावत रखी गई है. इस साल अब तक रेपो रेट में तीन बार कटौती की गई है और इसे कुल 100 बेसिस पॉइंट तक घटाया जा चुका है. रेपो रेट को लेकर लोगों को थी उम्मीद दशहरा के पहले लोग उम्मीद लगाकर बैठे थे कि जिस तरह से जीएसटी में सरकार की ओर से राहत दी गई है. उसी प्रकार से रेपो रेट को लेकर फैसला किया जा सकता है जिससे आम जनता को राहत मिलेगी. जानकारों ने भी कुछ इसी तरह की उम्मीद की बात की थी लेकिन एमपीसी की बैठक के बाद आम जनता को कोई राहत नहीं दी गई.  मौद्रिक नीति पर आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि एमपीसी ने एकमत से फैसला किया कि रेपो रेट 5.5% पर यथावत रहे. इसी के साथ STF रेट 5.25%, MSF रेट और बैंक रेट 5.75% पर बने रहेंगे. एमपीसी ने नीति के न्यूट्रल रुख को भी जारी रखने का निर्णय लिया. औसत मुद्रास्फीति को घटाकर 2.6% कर दिया गया इस साल की औसत मुद्रास्फीति को घटाकर 2.6% कर दिया गया है, जबकि जून में यह 3.7% और अगस्त में 3.1% अनुमानित थी. चौथी तिमाही और अगले साल की पहली तिमाही की मुद्रास्फीति भी कम हुई है और लक्ष्य के करीब बनी हुई है. वैश्विक अनिश्चितताएं और व्यापार संबंधी मुद्दे इस साल के दूसरे हिस्से में आर्थिक वृद्धि को धीमा कर सकते हैं. वर्तमान आर्थिक स्थिति विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है. जीडीपी अनुमान बढ़ाया आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि अनुमान को 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 6.8% कर दिया है. FY26 के दूसरे तिमाही (Q2) में वृद्धि का अनुमान अब 7.0% किया गया है जो पहले यह 6.7% था. तीसरी तिमाही (Q3) में वृद्धि दर का अनुमान 6.6 फीसदी से घटाकर 6.4% किया गया है. चौथी तिमाही (Q4) में जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.2% रखा गया है, जो पहले 6.3% था. अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1 FY27) में वृद्धि का अनुमान 6.4% लगाया गया है, जबकि पहले इसे 6.6% रखा गया था. महंगाई होगी कम भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में महंगाई (CPI Inflation) के नए अनुमान जारी किए हैं. ताजा अनुमान के अनुसार, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में औसत खुदरा महंगाई दर घटकर 2.6% रहने का अनुमान है, जबकि पहले इसे 3.1% आंका गया था. आरबीआई का कहना है कि हाल के महीनों में खाद्य पदार्थों की कीमतों में आई तेज गिरावट ने महंगाई को काबू में करने में बड़ी भूमिका निभाई है. तिमाहीवार महंगाई अनुमान इस प्रकार हैं:     Q2 FY26: 1.8% (पहले 2.1%)     Q3 FY26: 1.8% (पहले 3.1%)     Q4 FY26: 4.0% (पहले 4.4%)     Q1 FY27: 4.5% (पहले 4.9%)  

भूकंप ने मचाई तबाही: फिलीपींस में ज़ोरदार झटकों से इमारतें ढहीं, 60 की गई जान

मनीला फिलीपींस में  6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसने देश के कई हिस्सों में तबाही मचाई. इस प्राकृतिक आपदा के कारण कई इमारतें ढह गईं और 60 लोगों की मौत हो गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी है. भूकंप के केंद्र और प्रभावित क्षेत्रों का विवरण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स में भारी नुकसान और हताहतों की पुष्टि हुई है. अधिकारी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों-ऑफिस से बाहर निकल आए. भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि कई इमारतें, खासकर पुरानी संरचनाएं, पूरी तरह ढह गईं. इससे कई लोग मलबे में दब गए.  बढ़ सकती है मृतकों की संख्या फिलीपींस के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव टीमें दिन-रात काम कर रही हैं. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि कई लोग अभी भी लापता हैं. जबकि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है, जहां चिकित्सा टीमें उनकी देखभाल में जुटी हैं. बचाव एवं राहत कार्य शुरू एक वरिष्ठ आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा, '6.9 तीव्रता का भूकंप बेहद शक्तिशाली था. कई इमारतें ढह गईं और 60 लोगों की जान चली गई. हम प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों को तेज कर रहे हैं.' उन्होंने ये भी बताया कि बिजली और संचार सेवाएं कुछ क्षेत्रों में बाधित हो गई हैं, जिससे राहत कार्यों में चुनौतियां आ रही हैं. हमेशा बना रहता है भूकंप का खतरा फिलीपींस में भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है, क्योंकि यह प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियां बार-बार भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट का कारण बनती हैं. हाल के सालों में फिलीपींस में कई बड़े भूकंपों आए हैं, जिनमें 2013 का बोहोल भूकंप (7.2 तीव्रता) शामिल है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे.

1 अक्टूबर से लागू हुए 5 बड़े बदलाव, LPG से UPI तक हर जेब पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली सितंबर महीना खत्म हो चुका है और अक्टूबर 2025 की शुरुआत हो गई है. ये नया महीना भी शुरू होने के साथ ही कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st October) लेकर आया है, जो पहले दिन यानी 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो रहे हैं. इसमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा करके ऑयल कंपनियों ने ग्राहकों को झटका दिया है, तो दूसरी ओर UPI से जुड़ा नियम भी बदला है. इन बदलावों का असर हर घर हर जेब पर देखने को मिलने वाला है. आइए ऐसे ही पांच बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं…  बदलावों के साथ अक्टूबर का आगाज  हर महीने की शुरुआत कई छोटे-बड़े बदलावों के साथ होती है और इनमें फाइनेंशियल चेंज भी शामिल होते हैं. अक्टूबर के महीने ने भी ऐसा ही आगाज किया है और पहली तारीख से ही सीधे आम आदमी से लेकर यूपीआई यूजर और भारतीय रेल से सफर करने यात्रियों के लिए बहुत कुछ बदला है. त्योहारी सीजन में जहां LPG Price में बढ़ोतरी से ग्राहकों को झटका लगा है. तो इंडियन रेलवे ने ट्रेन टिकट की ऑनलाइन बुकिंग से जुड़ा नियम भी बदल दिया है , जिससे रेल यात्री प्रभावित होने वाले हैं. पहला बदलाव: LPG सिलेंडर हो गया महंगा 1 अक्टूबर से होने वाले बदलावों में लोगों की सबसे ज्यादा निगाह एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में होने वाले बदलाव पर रहती है, क्योंकि ये सीधे रसोई के बजट से जुड़ा हुआ है. बता दें कि बीते कुछ महीनों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी, लेकिन अक्टूबर के पहले दिन इनमें इजाफा किया गया है और ये दिल्ली से मुंबई तक महंगा हो गया है.  IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और ये 1580 रुपये के बजाय 1595 रुपये का मिलेगा. वहीं कोलकाता में कीमत 1684 रुपये से बढ़कर 1700 रुपये हो गई है. मुंबई में अब तक 1531 रुपये का मिलने वाला 19KG Cylinder अब 1547 रुपये का, जबकि चेन्नई में ये 1738 रुपये से बढ़ाकर 1754 रुपये कर दिया गया है. हालांकि, इस बार भी 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत नहीं बदली है.  दूसरा बदलाव: हवाई सफर हो सकता है महंगा अक्टूबर के पहले दिन दूसरा बदलाव हवाई यात्रियों से जुड़ा हुआ है, क्योंकि बीते सितंबर महीने में हवाई ईंधन में हुई कटौती के बाद अब फेस्टिव सीजन में कंपनियों ने ATF Price में जोरदार इजाफा किया है. 1 अक्टूबर 2025 से नए रेट देखें, तो दिल्ली में इसकी कीमत 90,713.52 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर 93,766.02 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है. कोलकाता में ये 93,886.18 रुपये के बजाय अब 96,816.58 रुपये, मुंबई में 84,832.83 रुपये की जगह नई कीमत 87,714.39 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में ये 94,151.96 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर अब 97,302.14 रुपये हो गई है. बता दें कि एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में इजाफा होने से एयरलाइंस की परिचालन लागत में बढ़ोतरी होगी, जिससे वे फ्लाइट टिकट की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं.  तीसरा बदलाव: सिर्फ ऐसे यात्रियों को ऑनलाइन टिकट तीसरा बदलाव रेल यात्रियों के लिए लागू होने जा रहा है. दरअसल, रेल टिकट बुकिंग में धांधली रोकने के उद्देश्य से इंडियन रेलवे ने 1 अक्टूबर 2025 से नियमों में बदलाव का ऐलान किया था, जो आज से लागू हो सकता है. इसके तहत रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट में सिर्फ ऐसे लोग ही ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका आधार (Aadhaar) वेरिफिकेशन हो चुका है. IRCTC वेबसाइट या ऐप दोनों पर ये नियम लागू होगा. फिलहाल, यह नियम तत्काल बुकिंग पर लागू है. जबकि, कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर से टिकट लेने वालों के लिए किसी भी तरह का कोई चेंज नहीं किया गया है.   चौथा बदलाव: UPI से जुड़ा ये रूल चेंज  यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या UPI यूजर्स के लिए भी अक्टूबर की शुरुआत बड़े बदलाव के साथ हो रही है. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI ने बीते 29 जुलाई के एक सर्कुलर में इस बात की जानकारी शेयर की थी कि सबसे ज्‍यादा यूज किए जाने वाले यूपीआई फीचर्स में से पीयर टू पीयर (P2P) कलेक्ट ट्रांजैक्शन को हटाने जा रहा है और ये 1 अक्टूबर 2025 से लागू होने वाला है. यूजर्स सिक्‍योरिटी को मजबूत कर फाइनेंशियल फ्रॉड रोकने के कदम के तौर पर ये फीचर यूपीआई ऐप्‍स से हटाया जा रहा है.  पांचवां बदलाव: बैंकों में बंपर छुट्टियां अक्टूबर महीने में त्योहारों की भरमार है और ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी October Bank Holiday List देखकर ही घर से निकलें, कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचे और वहां ताला लटका हुआ नजर आए. दरअसल, महीने की शुरुआत दुर्गा पूजा की छुट्टी से होगी और फिर पूरे महीने में महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, महार्षि बाल्मिकी जयंती, करवा चौथ, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और छठ पूजा समेत कुल 21 छुट्टियां पड़ रही हैं. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है. हालांकि, ये Bank Holiday अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग-अलग हो सकते हैं. 

डैमेज कंट्रोल मोड में हरियाणा कांग्रेस, कैप्टन अजय यादव संग राव नरेंद्र की बैठक

नई दिल्ली  हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए राव नरेंद्र सिंह का कई सीनियर नेताओं ने विरोध किया था। कैप्टन अजय सिंह यादव ने यह कहते हुए विरोध किया था कि किसी स्वच्छ छवि वाले नेता को कमान मिलनी चाहिए थी, लेकिन उससे उलट फैसला हुआ है। इससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है।  इसे आंतरिक कलह और गुटबाजी के तौर पर देखा गया था, लेकिन राव नरेंद्र सिंह ने ही इसे खत्म करने का जिम्मा उठा लिया है। वह खुद मंगलवार को कई नेताओं से जाकर मिले, जिन्हें उनके विरोधी खेमे का नेता माना जाता है। इन नेताओं में चौधरी वीरेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला शामिल हैं। यही नहीं अपनी नियुक्ति का ही विरोध करने वाले कैप्टन अजय यादव से भी उन्होंने मीटिंग की।  

चिप डील पर ताइवान की दो टूक, अमेरिका के साथ बराबर की साझेदारी से किया इनकार

न्यूयॉर्क ताइवान ने अमेरिका के साथ चिप प्रोडक्शन को लेकर 50 फीसदी हिस्सेदारी के समझौते पर असहमति जताई है. यह ऐलान बुधवार को ताइवान के शीर्ष टैरिफ वार्ताकार ने घर लौटने के बाद हुआ है. अमेरिका के वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक ने सुझाव दिया था कि चिप निर्माण में 50-50 का विभाजन हो, जिसका ज्यादातर हिस्सा मौजूदा वक्त में ताइवान में बनता है. ताइवान की उप-प्रीमियर चेंग ली-चियुन ने साफ किया है कि उनकी टीम ने ऐसी किसी भी शर्त पर न तो चर्चा की और न ही वे सहमति देंगे. अमेरिका के वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक ने वीकेंड में यूएस टेलीविजन नेटवर्क न्यूज़ नेशन को बताया था कि वॉशिंगटन का प्रस्ताव चिप बनाने में 50-50 का विभाजन होगा.  ताइवान की उप-प्रीमियर चेंग ली-चियुन ने वापस देश लौटने पर पत्रकारों को बताया कि उन्होंने वार्ता के दौरान अमेरिका द्वारा सुझाए गए 50-50 के विचार पर चर्चा नहीं की थी. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम ऐसी शर्तों पर सहमत नहीं होगी. TSMC का निवेश और टैरिफ छूट की उम्मीद ताइवान दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट चिपमेकर टीएसएमसी (TSMC) का हब है. टीएसएमसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एप्लीकेशन्स की मजबूत मांग की वजह से तेजी से आगे बढ़ रही है. टीएसएमसी मौजूदा वक्त में अमेरिका के एरिजोना स्टेट में चिप कारखाने बनाने के लिए $165 बिलियन का इन्वेस्टमेंट कर रही है.  हालांकि, कंपनी का ज्यादातर प्रोडक्शन ताइवान में ही रहेगा. ताइवान की सरकार ने पिछले महीने उम्मीद जताई थी कि टैरिफ वार्ता में 'कुछ प्रगति' हासिल होने के बाद अमेरिका से ज्यादा अनुकूल टैरिफ दर मिलेगी. कृषि खरीद और राजनयिक मुलाकात… ताइवान के प्रधानमंत्री चो जुंग-ताई ने मंगलवार को ताइपे में संसद में कहा था कि चेंग ने टैरिफ मुद्दों पर अमेरिका के साथ कई बार बातचीत की है. चेंग ने एयरपोर्ट पर कहा कि विस्तृत चर्चा हुई है, जिससे कुछ प्रगति हुई है. इस बीच, ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने मंगलवार देर रात यूएस कृषि विभाग के अंडर सेक्रेटरी फॉर ट्रेड एंड फॉरेन एग्रीकल्चरल अफेयर्स ल्यूक जे. लिंडबर्ग से मुलाकात की. लाइ ने कहा कि सितंबर में अमेरिका का दौरा करने वाले ताइवान के कृषि प्रतिनिधिमंडल ने अगले चार वर्षों में $10 बिलियन के अमेरिकी कृषि सामान खरीदने की योजना बनाई है, जिसमें सोयाबीन, गेहूं, मक्का और बीफ शामिल हैं.

शारदीय नवरात्र की महानवमी को नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गोरक्षपीठाधीश्वर ने

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना शारदीय नवरात्र की महानवमी को नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गोरक्षपीठाधीश्वर ने कन्या पूजन अनुष्ठान में अपने हाथों से भोजन परोसा मुख्यमंत्री ने, दक्षिणा व उपहार देकर कन्याओं से लिया आशीर्वाद गोरखपुर मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा व सम्मान गोरक्षपीठ की परंपरा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान की अनेक योजनाओं से इस परंपरा का व्यावहारिक धरातल पर विस्तार किया है। मातृ शक्ति के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करते हुए सीएम योगी ने बुधवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, उनका विधि विधान से पूजन किया, चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया। बुधवार को मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के अन्न क्षेत्र के प्रथम तल स्थित भोजन कक्ष में पीतल के परात में जल से नौ नन्ही बालिकाओं के बारी-बारी पांव धोये। दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार के बीच उनके माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत आदि का तिलक लगाया। पुष्प और दुर्वा से उनका अभिषेक किया। माला पहनाकर, चुनरी ओढ़ाकर, उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने एक छह माह की बच्ची के भी पांव पखारे और पूजन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने हनुमानजी के वेश में आए एक बालक को भी तिलक लगाया और माला पहनाकर अंगवस्त्र ओढ़ाया। पूजन के बाद कन्याओं और बटुकों को मंदिर की रसोई में पकाया गया ताजा भोजन प्रसाद सीएम योगी ने अपने हाथों से परोसा। नौ कन्याओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पहुंची बालिकाओं और बटुकों का भी मुख्यमंत्री ने पूजन कर आरती उतारी। सभी को श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा दिया गया।  कन्याओं व बटुकों को अपने हाथों से भोजन परोसा मुख्यमंत्री ने अपने महराज जी (सीएम योगी आदित्यनाथ) का प्यार-दुलार पाने के लिए नन्हीं बालिकाओं व बटुकों की आतुरता देखते ही बन रही थी। सत्कार और स्नेह के भाव से मुख्यमंत्री ने एक-एक कर नौ कन्याओं व बटुक भैरव के पांव पखारे और पूजन किया। इस दौरान सीएम योगी के हाथों दक्षिणा मिलने से ये बालिकाएं काफी प्रफुल्लित दिखीं। पूजन के बाद कन्याओं व बटुकों को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसते समय सीएम निरंतर संवाद भी करते रहे। यह भी ख्याल रखते रहे कि किसी भी बालक-बालिका की थाली में प्रसाद की कोई कमी न रहे। इसे लेकर वह मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोगों को निर्देशित करते रहे।  कन्या पूजन के दौरान गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, काशी से आए जगद्गुरु स्वामी संतोषाचार्य सतुआ बाबा आदि मौजूद रहे। सीएम योगी ने कन्या पूजन से पूर्व प्रातःकाल के पूजन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना की।