samacharsecretary.com

PM मोदी का हमला: तेजस्वी यादव को बनाया गया CM फेस दबाव में, RJD पर साधा निशाना

पटना  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बिहार के आरा में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए RJD और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कराया।” प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि RJD के उम्मीदवार को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाए, लेकिन RJD ने दबाव डालकर यह फैसला कांग्रेस से छीन लिया। मोदी ने कहा कि दोनों दलों के बीच पहले से ही गहरा मतभेद है और चुनाव के बाद यह टकराव और बढ़ेगा। “इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता,” उन्होंने कहा।   बिहार के युवाओं को बिहार में ही मिलेगा रोजगार पीएम मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि NDA का संकल्प है कि बिहार के युवा राज्य से बाहर न जाएं, बल्कि यहीं काम पाएं और बिहार का नाम रोशन करें। उन्होंने घोषणा की, “हम आने वाले दिनों में 1 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। यह सिर्फ एक घोषणा नहीं, बल्कि इसे साकार करने का ठोस प्लान तैयार है।” ‘ईमानदार घोषणापत्र बनाम जंगलराज गठबंधन’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित बिहार के लिए NDA ने एक ईमानदार और दूरदर्शी घोषणापत्र पेश किया है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, “एक तरफ NDA का ईमानदार घोषणापत्र है, वहीं दूसरी तरफ जंगलराज गठबंधन का घोषणापत्र धोखे और झूठ से भरा है। जनता अब सब जानती है, किसी के बहकावे में नहीं आएगी।”   सिख दंगों की दिलाई याद अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर 1984 के सिख दंगों की याद दिलाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “1 और 2 नवंबर 1984 को कांग्रेस के लोगों ने दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में सिखों का नरसंहार कराया था। आज भी कांग्रेस उन्हीं दोषियों को सम्मानित कर रही है और उन्हें नए पद दे रही है।” उन्होंने कहा कि RJD और कांग्रेस दोनों को अपने पापों का कोई पछतावा नहीं है। “एक ने जंगलराज दिया, तो दूसरे ने देश को दंगों की आग में झोंका”।

राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

भोपाल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि मध्यप्रदेश ने भारत की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मध्यप्रदेश अपनी विकास यात्रा में निरंतर नए आयाम स्थापित करता रहे। राष्ट्रपति ने सभी प्रदेशवासियों की निरंतर समृद्धि और कल्याण के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ भी दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी ने संदेश में कहा है कि गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर संजोने वाले प्रदेशवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि देश के हृदय में बसे मध्यप्रदेश जन-जन की आकांक्षाओं को आगे रखकर आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी लोगों की अमूल्य भूमिका होने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने भी सांस्कृतिक विरासत की भूमि मध्यप्रदेश वासियों को प्रदेश को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और समृद्ध इतिहास को समेटे मध्यप्रदेश आज जन कल्याण, स्वच्छता और संपन्नता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। गृह मंत्री शाह ने ईश्वर से प्रदेश वासियों की निरंतर प्रगति की कामना की है।  

बम की खबर से दहली विक्रमशिला एक्सप्रेस, घंटों चली तलाशी अभियान

अलीगढ़  बिहार के भागलपुर से आनंद विहार (दिल्ली) को जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस में आतंकवादी और बम की सूचना से रविवार सुबह हड़कंप मच गया। यूपी के अलीगढ़ स्टेशन पर दौड़ी-दौड़ी पहुंची फोर्स ने ट्रेन का कोना-कोना खंगाला। जीआरपी, आरपीएफ, सीआईबी के अधिकारी-जवान और डॉग स्क्वायड द्वारा ट्रेन की जांच की गई। इसके पहले भी हाल ही में इसी ट्रेन को लेकर ऐसी ही सूचना आई थी। पहले की तरह ही इस बार भी यह सूचना अफवाह निकली। करीब एक घंटे तक चली गहन तलाशी के बाद ट्रेन को आनंद विहार की ओर रवाना किया गया।   ट्रेन नंबर 12367 भागलपुर से चलकर आनंद विहार की ओर जा रही थी। रविवार तड़के जीआरपी आगरा कंट्रोल से सूचना मिली कि ट्रेन में आतंकवादी और बम है। सूचना मिलते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद जीआरपी, आरपीएफ, सीआईबी, डॉग स्क्वायड की टीम प्लेटफार्म नम्बर पांच पर पहुंची। ट्रेन की एक घंटे गहन तलाशी ली गयी। हर डिब्बे के कोने-कोने में तलाश की गई। सुरक्षा बलों को किसी कोच में कोई संदिग्ध नहीं मिला। एक घंटे की तलाशी के बाद ट्रेन आनंद विहार की ओर रवाना किया गया। इटावा जीआरपी को फोन से मिली थी सूचना विक्रमशिला एक्सप्रेस में आतंकवादी और बम की सूचना एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा इटावा जीआरपी को दी गयी थी। ट्रेन की जांच के साथ ही सूचना देने वाले शख्स के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उस शख्स की लोकेशन की जानकारी पर पता चला कि सूचना देने वाले ने इटावा जसवंत नगर से फोन किया था। फोन करने के बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया है। जीआरपी शिकायत करने वाले कि तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।  

ट्रंप का आग भरा बयान: आतंकवाद पर बरसे, बोले—अब गरजेगी अमेरिका की बंदूकें!

वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया को वॉर्निंग देते हुए कहा है कि अब अगर ज्यादा ईसाइयों का नरसंहार किया गया तो अमेरिकी फौज टूट पड़ेगी। शनिवार को ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रक्षा विभाग से तेज सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तत्काल प्रभाव से नाइजीरिया को मिलने वाली सारी सहायता रोकी जाती है।   ट्रंप ने नाइजीरिया की सरकार से कहा है कि अगर वह ईसाइयों को बचाने में सक्षम नहीं है तो अमेरिका की बंदूकें गरजने के लिए तैयार हैं। अमेरिका इस्लामिक आतंकवाद को जड़ से खत्म करने को प्रतिबद्ध है। ट्रंप ने कहा, अगर हम हमला करेंगे, तो यह तेज़, भयावह और करारा होगा, ठीक वैसे ही जैसे आतंकवादी हमारे प्यारे ईसाइयों पर हमला करते हैं! चेतावनी: नाइजीरियाई सरकार तत्काल कदम उठाए!" अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि वे कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर नाइजीरिया की सरकार हिम्मत नहीं कर पा रही तो फिर अमेरिका की सेना इस्लामिक आतंकवाद फैलाने वाले संगठनों को नेस्तनाबूत कर देगी। बतादें कि ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में नाइजीरिया को उन देशों की लिस्ट में शामिल कर दिया था जिनमें धर्म के आधार पर अत्याचार किया जाता है। इस लिस्ट में पाकिस्तान, रूस, चीन, म्यांमार और उत्तर कोरिया भी शामिल हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था, नाइजीरिया में हजारों ईसाई मारे गए हैं। यहां इस्लामिक कट्टरपपंथी ईसाइयों को टारगेट कर रहे हैं और राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबु हर बार यही कहते हैं कि वह धार्मिक स्वतंत्रता के रक्षक हैं। नाइजीरिया के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ रहा है और उसे आशा है कि अमेरिका उसका सहयोगी बना रहेगा। बता दें कि नाइजीरिया में बोको हराम आतंकवादी संगठन का सबसे ज्यादा आतंक है।  

कांग्रेस में मचा घमासान: जीतू पटवारी पर विधायक का तीखा वार, बोले—सनातनी कांग्रेस को कब्रिस्तान छोड़ देंगे

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महाकाल दर्शन और राज्योत्सव पर की गई टिप्पणी पर राजनीति गरमा गई है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि जीतू पटवारी को महाकाल के दर्शन पर आपत्ति है। यही हेलीकॉप्टर हज पर जाता तो उस पर फूल बरसाते। विधायक रामेश्वर शर्मा ने जीतू पटवारी पर जुबानी प्रहार करते हुए कहा, ‘जीतू पटवारी को यह सताने लगा है कि मध्यप्रदेश उत्सव क्यों मना रहा है? प्रदेश के हर जिले में उत्सव क्यों मन रहें है ड्रोन क्यों उड़ रहे है लाखो लोग उत्सव में क्यों शामिल हो रहे है। यही हेलीकॉप्टर हज जाते तो जीतू पटवारी पुष्प वर्षा कर रहे होते। मरती हुई कांग्रेस अभी भी महाकाल की महिमा नहीं समझ पा रही। महाकाल की यात्रा पर तुम्हें खर्च दिखता है हज यात्रा जाने में आनंद दिखता है। कांग्रेस की यही दृष्टि गलत है। उनकी इसी कुदृष्टि की वजह से सनातनी और हिंदुस्तानी कांग्रेस को कब्रिस्तान छोड़कर आएंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘राहुल, सोनिया या प्रियंका समेत चाहे कोई भी हों, उनसे कहना चाहूंगा कि संघ का विरोध करने वाले इनके पूर्वज जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा, राजीव गांधी से पूछ लो, तुम्हारे पुरखों ने 3-3 प्रतिबंध लगाया। तो भी संघ का बाल भी बांका नहीं कर पाए। आज संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है। हिन्दुस्तान का जयघोष कर रहा है, कह रहा है कि हिन्दुस्तान दुनिया का विश्वगुरु बनने जा रहा है। खड़गे फालतू के सपने देखना बंद करें। आरएसएस की भावना का सम्मान करना सीखो। अपने नेताओं से आतंकवादियों की जय बोलने की प्रेरणा मत लो। संघ जैसे राष्ट्रवादियों पर प्रतिबंध लगाने की बात करो।’

खरीदारी के बीच मची चीख-पुकार! मेक्सिको सुपरमार्केट में लगी आग ने ली 23 जानें

मेक्सिको  मेक्सिको के सोनारा राज्य में भीषण आग ने त्योहारी खुशी को मातम में बदल दिया, जब हर्मोसिलो शहर के एक डिस्काउंट स्टोर में लगी आग से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं.  यह हादसा उस वक्त हुआ जब देश भर में ‘डे ऑफ द डेड’ उत्सव मनाया जा रहा था. एक ऐसा पारंपरिक पर्व जिसमें परिवार अपने दिवंगत प्रियजनों को याद करते हैं. रंग-बिरंगे जुलूस और मोमबत्तियों के बीच यह हादसा उत्सव को त्रासदी में बदल गया. सोनारा राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो सालास ने बताया कि अधिकांश मौतें जहरीली गैसें सांस में लेने से हुईं, क्योंकि आग लगने के बाद धुआं तेजी से पूरे स्टोर में फैल गया. उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने शवों का परीक्षण शुरू कर दिया है. बिजली खराबी की आशंका, विस्फोट की जांच जारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाका या आग लगने की वजह संभावित इलेक्ट्रिकल फॉल्ट बताई जा रही है. हालांकि, शहर के दमकल प्रमुख ने कहा कि अभी यह जांच की जा रही है कि विस्फोट हुआ था या नहीं. हर्मोसिलो नगरपालिका ने यह स्पष्ट किया है कि यह कोई आतंकी हमला नहीं था. राज्यपाल ने दिए जांच के आदेश सोनारा के गवर्नर अल्फोंसो दुराज़ो ने कहा, “मैंने हादसे की वजह पता लगाने के लिए एक पारदर्शी और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. यह बेहद दुखद घटना है, खासकर क्योंकि मृतकों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं.” उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने जताया शोक मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने एक्स (X) पर पोस्ट कर कहा, “मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस भयावह हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है. सरकार की राहत टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं.” रेड क्रॉस और दमकलकर्मियों ने चलाया बचाव अभियान सोनारा रेड क्रॉस के अनुसार, उनकी टीम के 40 सदस्य और 10 एम्बुलेंस बचाव कार्य में जुटे रहे. छह बार अस्पताल तक घायलों को पहुंचाया गया. दमकल विभाग ने कहा कि आग पर अब काबू पा लिया गया है, लेकिन मलबे में फंसे लोगों की तलाश अभी जारी है.  

दीये से लगी साड़ी में आग, थिनर गोदाम में मचा हड़कंप — दो महिलाओं की मौत

इंदौर आरआर कैट रोड स्थित एक थिनर गोदाम में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे में दो महिलाएं जिंदा जल गईं। बचाव अभियान में पुलिस, फायर और एसडीआरएफ की टीम लगानी पड़ी। झुलसने के कारण गोदाम मालिक की हालत गंभीर है। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार गोदाम भैयालाल मुकाती (राऊ) का है, जो सिंधी कालोनी निवासी सूरज वाधवानी को किराए पर दिया था। वाधवानी आइल पेंट बनाने वाली कंपनियों को थिनर की सप्लाई करता है। देवउठनी ग्यारस पर महिलाओं ने यहां दीये लगाए थे। अचानक दीये से महिला की साड़ी में आग लग गई और पूरा गोदाम भभक उठा। जलने वाली महिलाओं की पहचान रामकली अहिरवार निवासी सागर और ज्योति मनोज नीम द्वारकापुरी के रूप में हुई है।   महिलाओं की साड़ी में लगी आग धमाके के साथ फटे थिनर के ड्रम राऊ थाना अंतर्गत आरआर कैट रोड पर लगी आग से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। आग की लपटें और धुआं 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। फायरकर्मियों को आग बुझाने में तीन घंटे लग गए। लपटें बुझने पर तलाशी ली तो दो महिलाओं के शव मिले। उनकी साड़ी में लगी आग से ही गोदाम में आग लगी थी। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक आग शाम करीब छह बजे लगी है। शनिवार को देव उठनी ग्यारस होने से महिलाओं ने पूजा की और दीये लगाए। इसी दौरान महिलाओं की साड़ी में आग लग गई। पहले आग बुझाने की कोशिश की। जब आग से कपड़े जलने लगे तो महिलाएं बचने के लिए इधर-उधर भागी। इस दौरान एक महिला ज्योति के बच्चे भी मौजूद थे। बच्चे व कुछ बुजुर्ग बाहर निकल गए और थिनर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते थिनर के ड्रम बम की तरह फटने लगे। पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। राजेंद्र नगर और राऊ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। डीसीपी के मुताबिक गोदाम में केमिकल के ड्रम भी बताए गए हैं। राजस्व अफसरों ने बताया कि करीब पांच हजार वर्गफीट पर बने इस गोदाम की जमीन का उपयोग व्यावसायिक है। अपनों की तलाश में रोते हुए भटक रहे थे स्वजन जैसे ही आग की सूचना मिली, कर्मचारियों के स्वजन पहुंच गए। रोते हुए पुलिस अफसर को बताया कि उनके स्वजन नहीं मिल रहे हैं। आग बुझने तक लोग इंतजार करते रहे। करीब दो घंटे बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया तो ज्योति और रामकली के शव मिले। डीसीपी के मुताबिक रामकली मूलत: सागर की रहने वाली है। वह दो महीने पूर्व ही रंगवासा में रहने आई थी। फायर ब्रिगेड के अनुसार करीब ढाई लाख लीटर पानी लगा है।  

सालभर तक जोड़े सिक्के, फिर दिया प्यार का तोहफा — ज्वेलर भी रह गया हैरान!

कानपुर   यूपी के कानपुर शहर में एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने लोगों का दिल छू लिया. यहां एक 22 साल का पान बेचने वाला युवक अपनी पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट देना चाहता था. इसके लिए उसने एक साल तक मेहनत कर 20 रुपये के सिक्के जमा किए और पूरे 1 लाख रुपये कर लिए. ये सिक्के लेकर ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंच गया. युवक का सपना था कि वह अपनी पत्नी को सोने की चेन गिफ्ट करे. हालांकि उसकी पत्नी ने कभी इसकी डिमांड नहीं की, लेकिन वह पत्नी के दिल की ख्वाहिश को समझता था. कानपुर के एचएएल चौराहे पर पान की दुकान चलाने वाले अभिषेक यादव की शादी एक साल पहले हुई थी. छोटी सी दुकान से घर का खर्च चलाना ही मुश्किल था, ऐसे में पत्नी कभी कोई मांग नहीं करती थी. लेकिन उसके मन में एक सोने की चेन की इच्छा थी, जिसे अभिषेक ने महसूस कर लिया.   पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट देने की चाह में अभिषेक ने अपनी दुकान पर आने वाले 20 रुपये के सिक्कों को जमा करना शुरू किया. धीरे-धीरे उसने एक साल में 1 लाख रुपये के सिक्के इकट्ठा कर लिए. इसके बाद अभिषेक 20-20 के सिक्के एक झोले में भरकर अहिरवां इलाके के सर्राफा कारोबारी महेश वर्मा की दुकान पर पहुंचा. उसने ज्वेलर्स की टेबल पर सिक्के लाइन से रखकर कहा- भैया, मुझे पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट में सोने की चेन देनी है, ये एक साल में जुटाए हुए 1 लाख के सिक्के हैं. कृपया ले लीजिए. शुरुआत में महेश वर्मा ने इतने सिक्के लेने से इनकार कर दिया और कहा कि बैंक भी इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के नहीं लेता. लेकिन जब अभिषेक ने हाथ जोड़कर अपनी भावनाएं बताईं, तो ज्वेलर भावुक हो गया.   बिना गिने दे दी सोने की चेन अभिषेक ने कहा कि मुझे अपनी पत्नी को सरप्राइज देना है. कभी उसने कुछ कहा नहीं और सोने की चेन चाहती है, लेकिन मेरी छोटी सी पान की दुकान देखकर वह डिमांड नहीं करती. यह सिक्के मैंने एक लाख के 1 साल में इकट्ठे किए हैं. इस पर ज्वेलर्स महेश वर्मा ने पत्नी के प्रति उसका लगाव देखकर सिक्के लेकर सोने की चेन दे दी. अभिषेक दिवाली से पहले करवा चौथ पर पत्नी को सोने की चेन गिफ्ट करना चाहता था. लेकिन सोना एक लाख के पार पहुंच गया तो उसका हौसला टूट गया. फिर भी वह सिक्के इकट्ठा करना जारी किए था. इधर उसके पास जब एक लाख के सिक्के हो गए तो उसने सबको झोले में भरा और दुकान पर पहुंच गया. पत्नी के प्रति अभिषेक का प्रेम देखकर ज्वेलर मान गए. सारे सिक्के बिना गिने हुए ही बोरी में रखवा लिए और करीब 1 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन अभिषेक को दे दी. महेश वर्मा का कहना है कि मेरे इतने साल की ज्वेलर्स की दुकान में कभी इस तरह का कोई चेन खरीदने वाला नहीं आया. मुझे लगा कि मैं भी अपनी पत्नी को चाहता हूं. लेकिन उसका पत्नी के प्रति प्रेम देखकर मुझे लगा कि उसकी फरमाइश जरूर पूरी करनी चाहिए. सिक्के किसी तरह मैं एडजस्ट कर लूंगा.  महेश वर्मा ने कहा कि इतनी सच्ची भावना और प्यार मैंने कभी नहीं देखा. पैसे बाद में संभाल लेंगे, लेकिन उसकी इच्छा अधूरी नहीं रहने देना चाहता था. इसके बाद अभिषेक अपनी पान की दुकान बंद कर पत्नी को लेने ससुराल चला गया. वह चाहता है कि वहीं मायके में ही उसे यह सोने की चेन गिफ्ट करे, ताकि उसकी खुशी दोगुनी हो जाए.  

शिमला में बड़ा सड़क हादसा — नारकंडा के पास टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, 29 घायल

कुमारसैन नारकंडा के पास शनिवार रात एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गई। ट्रैवलर में 32 लोग सवार थे। हादसे में 29 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 16 को आईजीएमसी रेफर कर दिया है। अन्य का उपचार कुमारसैन अस्पताल में चल रहा है। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। ट्रैवलर में सवार लोग रिकांगपिओ से नेपाल जा रहे थे। कुमारसैन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रैवलर चालक राजकुमार मामला दर्ज किया गया। बीएमओ कुमारसेन अंकुश ठाकुर ने बताया कि कुल 32 घायल अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने आरोपी चालक के खून और पेशाब के सैंपल लिए हैं, ताकि पता चल सके कि चालक नशे में तो नहीं था। उधर, डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने आईजीएमसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना। आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे नारकंडा हादसे के 16 घायल नारकंडा के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे के 16 घायलों को आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश के बाद यहां घायलों के उपचार के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम तैनात की गई है। आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे घायलों में 8 महिलाएं, 7 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने रविवार को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का कुशलक्षेम जाना। उपायुक्त ने कहा कि कुमारसैन और रामपुर प्रशासन के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार घायलों की देखरेख में लगे हैं। उन्होंने सभी घायलों से मिलकर उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी घायलों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। नारकंडा के पास देर रात एक टैंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार लोग घायल हुए हैं। इसमें कुल 32 लोग स्वार थे जो नेपाली मूल के हैं। इस हादसे के बाद सभी सवारियों को तुरंत बाद सिविल अस्पताल कुमारसैन ले जाया गया जहां से गंभीर रूप से 16 घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। इस दौरान उपायुक्त के साथ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज शर्मा, डीएसपी नरेश शर्मा, तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।  

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिजुरी में शिकार की कोशिश नाकाम, पांच आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर अनूपपुर जिले के बिजुरी वन परिक्षेत्र के वनविभाग द्वारा थानगांव में जंगल के मध्य वन्यजीवों के अवैध शिकार के उद्देश्य से जीआई तार के माध्यम से फैलाए गए जाल की सूचना मिलने पर पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर सामग्री जब्त की है। पांचों आरोपित न्यायालय के आदेश पर जेल भेजे गए। इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी बिजुरी पवन कुमार ताम्रकार ने बताया कि वन परिक्षेत्र बिजुरी अंतर्गत थानगांव बीट के ग्राम थानगांव अंतर्गत डोंगरीटोला में गांव के किनारे स्थित ट्रांसफार्मर से लेकर वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक आरएफ-54 के मुनारा क्रमांक 74 से होकर गुप्ता प्रसाद कोल के खेत तक अज्ञात आरोपितों द्वारा जीआई तार में लकड़ी की खूंटी एवं कांच की बोतलें बांधकर अवैध रूप से वन प्राणियों के शिकार के उद्देश्य जाल फैलाया रहा है।   कई वन्य प्राणी यहां विचरण करते हैं यह सूचना मिलने पर वन कर्मियों ने आकस्मिक स्थल निरीक्षण दौरान पांच आरोपितों को डॉग स्क्वायड शहडोल एवं स्थानीय सूत्रों की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बताया गया अवैध शिकार के प्रयास में पड़ोस के छत्तीसगढ़ राज्य के भी आरोपित सम्मिलित रहे हैं। इस क्षेत्र में तेंदुआ, भालू, जंगली सूअर के साथ कई वन्यप्राणी विचरण करते हैं। सामग्री को भी जब्त किया गया है कुछ लोगों का कहना है कि पूर्व में भी आरोपियों द्वारा जीआई तार का जाल बिछा कर बिजली करंट के माध्यम से वन्यप्राणियों के शिकार की कोशिश की गई। पकड़े गए आरोपियों में शुभ सिंह उर्फ लल्ला पिता राम सिंह 25 वर्ष, बुद्धसेन सिंह और भोलू पिता नवल सिंह 23 वर्ष दोनों निवासी डोंगरीटोला थाना बिजुरी, विजेंद्र पिता हरमंगल सिंह 45 वर्ष,महादेव उर्फ बिट्टू पिता बिरझू 21 वर्ष एवं संतोष पिता मोहरशाय सिंह 36 वर्ष सभी निवासी खोचापारा थाना पोंडी (छत्तीसगढ़) हैं को गिरफ्तार कर इनके पास से अवैध शिकार के प्रयास के लिए लगाए गए सामग्री को भी जब्त किया गया।