samacharsecretary.com

अनिसिमोवा ने स्वियातेक को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स के अंतिम चार में जगह बनाई

रियाद अमांडा अनिसिमोवा ने पहला सेट टाइब्रेकर में गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज इगा स्वियातेक को 6-7 (3), 6-4, 6-2 से हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश किया। अमेरिका की इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने विंबलडन के फाइनल में पोलैंड की खिलाड़ी से 6-0, 6-0 से हारने के बाद स्वियातेक पर लगातार दूसरी जीत हासिल की। विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी अनिसिमोवा ने अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी स्वियातेक को हराया था। अनिसिमोवा को मुकाबले में केवल चार ब्रेक पॉइंट का सामना करना पड़ा और उन्होंने हर एक को बचा लिया। इस बीच एलेना रयबाकिना ने एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा पर 6-4, 6-4 की जीत के साथ अपना राउंड-रॉबिन चरण पूरा किया। रयबाकिना इस ग्रुप से पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थी।  

कानून का राज मजबूत, बाहुबल की राजनीति पर लगाम: अमित शाह का बड़ा बयान

मोतिहारी  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मोतिहारी जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जंगलराज में अपहरण, खून, डकैती-फिरौती करने वाले कभी बिहार का भला नहीं कर सकते हैं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार में जंगलराज को रोकने का काम पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी कर सकती है। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि अभी दो माह पहले राहुल गांधी ने यात्रा निकाली। यह यात्रा किसानों, युवाओं के लिए नहीं थी, बल्कि घुसपैठियों को बचाने के लिए निकाली गई थी। मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि वे घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं, लेकिन हमारी सरकार ने प्रण लिया है कि देश और बिहार से एक-एक घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। राजद पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि राजद के लोग बिहार में आज भी शहाबुद्दीन का जमाना फिर से लाना चाहते हैं। लालू यादव के बेटे ने नारा लगाया, 'शहाबुद्दीन अमर रहे', उनके बेटे को टिकट दी, लेकिन मैं आज बता कर जाता हूं कि लालू यादव आपकी तीन पीढ़ी भी आ जाए तब भी बिहार में शहाबुद्दीन जैसे बाहुबली पैदा नहीं हो सकते। अमित शाह ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी लालू यादव के कंधों पर सवार होकर बिहार की सत्ता में वापसी करना चाहती है। लेकिन मैं राहुल गांधी को बता देना चाहता हूं कि जिनके कंधों पर आप सवार हैं, वो तो हारेंगे ही, आप भी हारने वाले हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि अभी-अभी पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने 1 करोड़ 41 लाख जीविका दीदियों के बैंक खातों में 10 हजार रुपए डालने का काम किया है। विपक्ष के लोग भ्रम फैला रहे हैं कि हम जीविका दीदियों से ये 10 हजार रुपए वापस ले लेंगे। मैं आज मोतिहारी की जीविका दीदियों से कहकर जाता हूं कि लालू यादव की चार-चार पीढ़ी भी आ जाए, लेकिन आप ये 10 हजार रुपए वापस नहीं ले सकते। पीएम मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 साल तक मनमोहन सिंह का शासन रहा, लेकिन वे बिहार में सिर्फ 5 ही बार आए, जबकि पीएम मोदी अपने 10 साल के शासन में बिहार में 55 बार आए हैं। 10 साल में मनमोहन-सोनिया सरकार ने बिहार के लिए सिर्फ 2 लाख, 80 हजार करोड़ रुपए भेजे, जबकि पीएम मोदी ने 10 साल में 18 लाख, 70 हजार करोड़ रुपए भेजने का काम किया है। बिहार में अगली सरकार एनडीए की बनेगी और विकास के पथ पर बिहार आगे बढ़ेगा।

वंदे मातरम् की गूंज से गूंजेगा छत्तीसगढ़ – वर्षभर चलेगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का महोत्सव

रायपुर, वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा। पहला चरण 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का शुभारंभ 7 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रातः 10 से 11 बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। गीत के बोल और धुन पोर्टल vandemataram150.in पर उपलब्ध हैं। चार चरणों में होगा वर्षभर आयोजन कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित होगा- प्रथम चरण 7 से 14 नवम्बर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ), और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवम्बर 2026 तक चलेगा। इस दौरान राज्य के सभी जिलों, जनपदों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलों में मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता राज्य के सभी जिलों में मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।प्रत्येक जिले में स्थानीय कलाकारों, छात्रों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिक समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सके। विद्यालयों में विशेष गतिविधियाँ और रचनात्मक आयोजन प्रदेश के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में “वंदे मातरम्” विषय पर विशेष सभाएँ, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ होंगी। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और स्कूल बैंड के माध्यम से वंदे मातरम से संबंधित संगीतमय प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। राज्य पुलिस बैंड भी सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम और देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रमों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंगेगा। ‘वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ’ एक अभिनव पहल राज्यभर में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत “वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ” स्थापित किए जाएंगे। इनमें नागरिक अपनी आवाज़ में वंदे मातरम् गाकर उसे पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। पोर्टल पर गीत की मूल धुन और बोल की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यह पहल लोगों को अपने तरीके से राष्ट्रप्रेम व्यक्त करने का अवसर देगी और आंदोलन को अधिक व्यक्तिगत और भावनात्मक बनाएगी। “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ केवल एक स्मरणीय अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए उनमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय चेतना की भावना को और गहराई देगा। वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है, जिसकी गूंज हर नागरिक के हृदय में नई ऊर्जा और गर्व का संचार करेगी। – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मशहूर इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का निधन, फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट में भी आ चुका है नाम

नई दिल्ली,  सोशल मीडिया के मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फ़ोटोग्राफ़र अनुनय सूद का निधन हो गया है। हर कोई इस खबर से हैरान है क्योंकि अनुनय सूद अभी सिर्फ 32 साल के थे। उनकी मौत किन कारणों की वजह से हुई, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सूद के परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी है और दुख जताते हुए निजता का सम्मान करने के लिए कहा है। अनुनय सूद के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर उनके परिवार ने एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है, “अत्यंत दुख के साथ हमें अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की जानकारी देनी पड़ रही है। इस कठिन समय में हम आपसे सहानुभूति और निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। हम आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि निजी संपत्ति के पास भीड़ इकट्ठा करने से बचें। कृपया उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना और प्रार्थनाओं को बनाए रखें। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।” अनुनय को आखिरी बार लास वेगास में देखा गया था, जहां वे लग्जरी कार प्रदर्शनी का हिस्सा बने थे। उन्होंने लग्जरी गाड़ियों के साथ सोलो फोटोज पोस्ट की थीं। यूजर्स और बाकी ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद के अचानक निधन से काफी दुखी हैं। अनुनय सूद सोशल मीडिया के जाने माने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फ़ोटोग्राफ़र थे। सोशल मीडिया पर उन्हें 14 लाख लोग फॉलो करते हैं। अनुनय खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाते थे, जिसपर 3.8 लाख सब्सक्राइबर भी हैं। खास बात ये है कि 32 साल की उम्र में भी अनुनय का नाम फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की लिस्ट में शामिल था। साल 2022 से लेकर 2024 तक उनका नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया था। अनुनय सूद काफी समय से दुबई में रह रहे थे और वहां के ट्रेवल स्पॉट्स को कवर कर रहे थे। वे अपनी एक छोटी सी फर्म भी चलाते थे, हालांकि अब अपने निधन के बाद वे अपने पीछे कई सवाल छोड़ गए हैं। उन्हें चाहने वाले लोग ये जानना चाहते हैं कि उनका निधन कैसे हो गया। एक यूजर ने लिखा, “भगवान आपको अपने श्री चरणों में स्थान दें, यह विश्वास करना कठिन है क्योंकि मुझे कल रात ही इसके बारे में पता चला था।”  

रेत खदान की ई-नीलामी: 7 नवंबर को होगा बिड ओपनिंग

बालोद, खनिज रेत खदान की ई-नीलामी हेतु छत्तीसगढ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत् इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्सन) के माध्यम से जिले के 05 रेत खदान नेवारीकला-01, नेवारीकला-02, अरौद, देवीनवागांव एवं पोंड के उत्खननपट्टा आबंटन हेतु निविदा आमंत्रण सूचना जारी किया गया है।   जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन की बिड ओपनिंग 07 नवंबर 2025 को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोलीकर्ता द्वारा नीलामी हेतु ऑनलाईन प्रस्तुत आवेदन पश्चात् ईमेल आईडी में प्राप्त पावती एवं आधार कार्ड की प्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान में उपस्थित होना अनिवार्य है। उक्त दस्तावेजों के अभाव में बोलीकर्ता को बिड ओपनिंग हेतु सभाकक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

चैंपियंस लीग: इंटर मिलान का विजय अभियान जारी, बार्सिलोना ने ड्रॉ खेला

मिलान इंटर मिलान ने कजाकिस्तान के क्लब कैराट को 2-1 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखा लेकिन बार्सिलोना को क्लब ब्रुग ने ड्रॉ पर रोक दिया जबकि एर्लिंग हालैंड ने गोल करने का क्रम जारी रखा जिससे मैनचेस्टर सिटी ने बोरूसिया डॉर्टमुंड पर 4-1 से जीत हासिल की। पिछले वर्ष की उपविजेता इंटर के लिए लुटारो मार्टिनेज और कार्लोस ऑगस्टो ने प्रत्येक हाफ में एक गोल किया, जिससे वह इस प्रतियोगिता में बायर्न म्यूनिख और आर्सेनल के साथ चार मैचों में चार जीत हासिल करने वाली तीसरी टीम बन गई है। बार्सिलोना ने क्लब ब्रुग के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ रहे मैच में तीन बार पिछड़ने के बाद वापसी की। बेल्जियम में खेले गए इस मैच में बार्सिलोना को वापसी दिलाने में लामिन यामल का अहम योगदान रहा। उन्होंने 61वें मिनट में गोल किया और 77वें मिनट में उनके ही शॉट पर क्लब ब्रुग के मिडफील्डर क्रिस्टोस त्ज़ोलिस ने आत्मघाती गोल कर दिया जिससे स्कोर 3-3 हो गया। ⁠ मैनचेस्टर में खेले गए एक अन्य मैच में फिल फोडेन ने मैनचेस्टर सिटी के लिए दो गोल दागे, जबकि हालैंड ने इस सत्र में अपने क्लब और अपने देश नार्वे के लिए कुल मिलाकर 17 मैचों में 27वां गोल किया। नॉर्वे के इस स्ट्राइकर ने अपने पिछले नौ मैचों में 14 गोल किए हैं। वह इस सत्र में सिर्फ़ दो बार ही गोल करने में नाकाम रहे हैं। इस बीच बेनफिका को घरेलू मैदान पर बायर लीवरकुसेन से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा, जो लीग चरण में उसकी लगातार चौथी हार है। अजाक्स को भी घरेलू मैदान पर नौवें स्थान पर काबिज गैलाटसराय से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। विक्टर ओसिमेन ने अपनी हैट्रिक में दो पेनल्टी को गोल में बदलकर प्रतियोगिता में सर्वाधिक छह गोल कर लिए हैं। इस तरह से उन्होंने हालैंड, हैरी केन और काइलियन एम्बाप्पे को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम पांच-पांच गोल हैं।  

‘बिग बॉस 19’ में एंट्री कर सकते हैं कुनिका सदानंद के एक्स, चर्चा तेज

मुंबई बिग बॉस 19 में मेकर्स इस सीजन को और मसालेदार बनाने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 90 के दशक के मशहूर सिंगर कुमार सानू को शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री का ऑफर दिया गया है। वैसे तो शो 7 दिसंबर को खत्म होना था, लेकिन TRP अच्छी होने की वजह से इसे चार हफ्ते और बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब मेकर्स शो में तीसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नए चेहरों पर विचार कर रहे हैं, जिनमें सबसे बड़ा नाम कुमार सानू का सामने आ रहा है। इस खबर के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह सिर्फ उनकी एंट्री नहीं है। दरअसल, बिग बॉस की कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद के साथ कभी कुमार सानू का नाम जोड़ा गया था। दोनों के रिलेशन की खबरें उस वक्त खूब चली थीं और कुनिका ने खुद कई इंटरव्यूज में ये बात मानी थी कि वह और कुमार सानू रिलेशनशिप में थे और उन्हें नहीं पता था कि वह पहले से ही शादीशुदा है। अगर सच में कुमार सानू घर में दाखिल होते हैं, तो कुनिक्का के सामने पुराने रिश्तों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में घर के अंदर नई टकरार, इमोशनल मोमेंट्स और खुलासों की पूरी संभावना है। बता दें, अभी तक मेकर्स ने इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस पहले से ही कयास लगाने में जुट गए हैं कि अगर ये एंट्री होती है तो शो में बवाल तय है।  

चुनाव की गर्मी चरम पर: पहले चरण में 60% से अधिक मतदान, बेगूसराय नंबर-1

पटना  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान सम्पन्न हो चुका है। प्रदेश के 121 विधानसभा सीटों को पर खड़े प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम बॉक्स में बंद हो गया है। जनता ने तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा जैसे बड़े नेताओं की किस्मत का फैसला कर दिया है। एनडीए कम से कम 75% सीटों पर आगे- मनोज तिवारी बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हुए हमले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, महागठबंधन के अराजक तत्वों ने कई जगहों पर लगातार ऐसी हरकतें की हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर मामले सामने आए हैं, लेकिन कई जगहों पर नहीं। उनकी निराशा अब दिख रही है क्योंकि आज हुए मतदान में एनडीए कम से कम 75% सीटों पर आगे है। पहले चरण का मतदान थमा, साल 2000 के बाद रिकॉर्ड वोटिंग बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। बिहार के 18 जिलों के 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। एक-दो स्थानों को छोड़ दें, तो लगभग सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जो साल 2000 के बाद अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। पहले चरण में शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं ने जमकर वोट डाले हैं। शाम 5 बजे तक 18 जिलों में 60.13 प्रतिशत मतदान हो चुका है। चुनाव प्रतिशत के मामले में बेगुसराय और समस्तीपुर सबसे आगे हैं। इन जिलों में 67.32 प्रतिशत और 66.65 प्रतिशत वोट पड़े हैं। जबकि पटना भोजपुर और शेखपुरा में सबसे कम मतदान हुआ है। शखेपुरा में मात्र 52.36 प्रतिशत,  भोजपुर में 53.24 प्रतिशत और पटना में 55.02 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। 

स्टेशन के पास इंटरसिटी ट्रेन में तकनीकी खराबी, धुएं से घबराए यात्री

बाराबंकी गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ बुढ़वल रेलवे स्टेशन के समीप रामनगर-फतेहपुर मार्ग के ओवरब्रिज के पास ट्रेन के एक बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा जिससे पूरी ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के समय जब ट्रेन ओवरब्रिज के करीब पहुंची तो एक बोगी के पहिये के आसपास से धुआं उठता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। सतर्क यात्रियों ने फौरन लोको पायलट को इसकी जानकारी दी। लोको पायलट ने समझदारी दिखाते हुए आनन-फानन में ट्रेन को रोक लिया। ट्रेन के रुकते ही डर से सहमे यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोगियों से उतरकर पटरी के किनारे इकट्ठा हो गए। मामले की सूचना पाते ही रेलवे के तकनीकी स्टाफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल में सामने आया कि पहिये में ब्रेक शू फंस जाने की वजह से धुआं निकल रहा था। तकनीकी टीम ने तुरंत ब्रेक शू की मरम्मत की और खराबी दूर करने के बाद ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। जीआरपी चौकी के प्रभारी जयंत दुबे ने बताया कि यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चेन पुलिंग की गई थी। उन्होंने राहत की बात बताते हुए कहा कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है और हालात पूरी तरह काबू में हैं।  

कमबैक मोड ऑन: पैट कमिंस की नज़र अब दूसरे एशेज टेस्ट पर

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस दूसरे एशेज टेस्ट के लिए वापसी करने की राह पर हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि मैचों के बीच कम अंतराल को देखते हुए वह इंग्लैंड के खिलाफ सभी अंतिम चारों मैच में नहीं खेल पाएंगे। कमिंस पीठ की चोट के कारण 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वह पहले टेस्ट तक पूरी ताकत से गेंदबाजी करने लगेंगे। दूसरा टेस्ट मैच चार दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा और उससे पहले ही उनकी वापसी पर फैसला होगा। कमिंस ने गुरुवार को क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘‘यही हमारा लक्ष्य है और हम दूसरे टेस्ट के लिए अपनी योजना बना रहे हैं। मैं वास्तव में अच्छी तरह से तैयार हो रहा हूं और पहले टेस्ट मैच के दौरान मुझे सही तरह से पता चल जाएगा कि मैं किस स्थिति में हूं।’’ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को हालांकि लगता है कि वह आखिर के सभी चार मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जितना हो सके उतना खेलने के लिए उत्सुक हूं। लेकिन वास्तविकता यह है कि अगर हमारे पास एक बड़ा मैच है और हम 40 या 50 ओवर गेंदबाजी करते हैं और फिर कुछ दिनों बाद अगला मैच शुरू होता है तो फिर उसमें खेलना मुश्किल हो सकता है।’’