samacharsecretary.com

झारखंड HC का आदेश: वासेपुर गैंगस्टर फहीम खान की रिहाई की तैयारी शुरू

रांची वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। पिछले 22 वर्षों से भी अधिक समय से 75 वर्षीय फहीम खान जेल में कैद है। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश देते हुए 6 सप्ताह के भीतर उसे जेल से रिहा करने को कहा है। न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि छह सप्ताह के भीतर फहीम खान को जेल से रिहा किया जाए। गैंगस्टर फहीम खान की तरफ से सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अजीत कुमार सिन्हा ने पैरवी करते हुए दलील दी कि फहीम की उम्र अब 75 वर्ष से अधिक हो चुकी है। वह 22 वर्षों से अधिक समय से जेल में बंद है। इस दौरान वह दिल और गुर्दे की गंभीर बीमारियों से पीड़ित रहा है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट से आग्रह किया कि उसकी उम्र और सेहत को ध्यान में रखते हुए उसे रिमिशन सेंटेंस (सजा में छूट) के तहत रिहा किया जाए। वहीं, अदालत ने इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए हेमंत सरकार को यह आदेश पारित किया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद फहीम खान के परिवार में खुशी का माहौल है। उनके बेटे इकबाल खान ने पिता की रिहाई की खबर मिलते ही परिवार के सदस्यों के साथ मिठाई बांटकर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और आज उन्हें न्याय मिला है। वहीं, बता दें कि फहीम खान इस समय जमशेदपुर स्थित घाघीडीह जेल में बंद है। उसने 29 नवंबर 2024 को झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर रिहाई की मांग की थी, लेकिन राज्य सरकार ने इस मामले में एक रिव्यू बोर्ड गठित किया था, जिसमें फहीम खान को 'समाज के लिए खतरा' बताते हुए उसके रिहाई से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि 1989 में सगीर हसन सिद्दीकी की हत्या के मामले में फहीम खान को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 2009 से वे जेल में बंद थे। 10 मई 1989 की रात सगीर हसन सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने फहीम खान सहित तीनों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। इसके बाद 15 जून 1991 को सेशन कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया, लेकिन बिहार सरकार ने इस फैसले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी। पटना हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए फहीम खान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी 21 अप्रैल 2011 को हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। गवाहों के अनुसार, सगीर अपने दोस्त आलमगीर के घर के बाहर बैठा था, तभी फहीम खान अपने साथी छोटना उर्फ करीम खान और अरशद के साथ वहां पहुंचा और इसके बाद फहीम ने सगीर के सिर में गोली मार दी थी।  

खाली हाथ लौटा पाकिस्तान: शांति बातचीत में अफगानिस्तान की सख्ती भारी

अफगानिस्तान  अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता एक बार फिर बेनतीजा ही खत्म हो गई है। दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की शांति वार्ता तुर्किए और कतर की मध्यस्थता में इस्तांबुल में चल रही थी। पाकिस्तान का कहना था कि वह आतंकवाद के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा। हालांकि अफगानिस्तान ने उससे तहरीक-ए-तालिबान पर लगाम लगाने जैसा कोई भी वादा लिखित तौर पर नहीं किया है। अफगानिस्तान का कहना है कि वह अपनी धरती का इस्तेमाल आतंकवाद लिए नहीं होने देता है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत खत्म हो गई है और चौथे चरण की वार्ता को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है। बता दें कि गुरुवार को दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू हुई थी। पाकिस्तान चाहता था कि अफगानिस्तान लिखित में दे कि वह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ ऐक्शन लेगा। ख्वाजा आसिफ ने तुर्की और कतर को मध्यसत्थता और तनाव को कम करवाने के लिए धन्यवाद दिया है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अफगानिस्तान उनकी बात मानने को तैयार था लेकिन लिखित में समझौता करने के तैयार नहीं हुआ। आसिफ ने कहा कि मध्सत्थता करने वाले देशों ने अपनी तरफ से प्रयास में कोई कमी नहीं छोड़ी। ख्वाजा आसिफ ने कहा, अगर वे आशावादी होते तो हमें रुकने के लिए कहा होता। हमें खाली हाथ लौटना पड़ा और इससे पता लगता है कि काबुल से वे भी निराश हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का स्टैंड अब भी बदला नहीं है। पिछले महीने खुले सीमा विवाद के कारण इस्लामाबाद और काबुल के बीच उत्पन्न तनाव को कम करने के लिए इस्तांबुल में तीसरे दौर की वार्ता शुरू हुई थी। इससे पहले, 19 अक्टूबर को दोहा और 25 अक्टूबर को इस्तांबुल में हुई दो दौर की वार्ताओं में दोनों पक्ष विवादास्पद मुद्दों पर सहमति बनाने में विफल रहे थे। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 11 से 15 अक्टूबर के बीच हुई झड़पों में दोनों पक्षों ने मानव क्षति की पुष्टि की थी। हालांकि, एक अस्थायी संघर्ष विराम के बाद स्थिति को काबू में लाया गया था। इस संघर्ष विराम को बढ़ा दिया गया था और यह अब तक लागू है।  

योगी का दावा: विकास और विश्वास के नए अध्याय के लिए तैयार है बिहार

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बिहार में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा है कि बिहार की तपोभूमि विकास और विश्वास की नई गाथा लिखने को तैयार है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शनिवार को लिखा है कि, “बिहार भारत की आत्मा का स्वर है। यहां आकर भारत की आत्मा से साक्षात्कार की अनुभूति होती है।” योगी ने कहा कि आज सत्याग्रही भूमि पूर्वी चंपारण और तपोभूमि गया जी की विकासप्रिय जनता-जनार्दन से संवाद करूंगा। उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता एक बार फिर भाजपा-एनडीए सरकार के साथ विकास और विश्वास की नई कहानी लिखने को तैयार है। गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान तेज हो गया है। यहां गुरुवार को पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। इसके बाद अब सभी दलों का पूरा जोर दूसरे चरण के लिए है। दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार तेज हो गया है। दिन भर अलग-अलग जगहों पर दोनों गठबंधन के नेताओं ने रैलियां की। बिहार चुनाव में पहले दौर का मतदान कल शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। बिहार विधानसभा के लिए पहले दौर में रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत वोट डाले गए। एक हजार 314 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया है।  

सिरोही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मादक पदार्थ बनाने की अवैध लैब पकड़ी

सिरोही सिरोही जिले के रेवदर थाना क्षेत्र के दांतराई गांव के पास एक कृषि कुएं पर पुलिस, एनडीपीएस, एनसीबी और एफएसएल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये कीमत की मादक पदार्थ (एमडी) बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री और लैब उपकरण जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान वहां तैयारियां चल रही थीं, जिससे प्रतीत होता है कि नशे का बड़ा कारोबार शुरू करने की योजना थी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को नामजद कर अग्रिम जांच शुरू कर दी है। खेत में बनी गुप्त लैब पर छापा जानकारी के अनुसार, रेवदर थानाधिकारी सीताराम के नेतृत्व में एनसीबी जोधपुर के इंटेलिजेंस ऑफिसर शिवनारायण, गांधीनगर सेंटर फॉर एक्सीलेंस के डिप्टी डायरेक्टर अजय सोनी और एनडीपीएस टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। यह कार्रवाई जोधाराम पुत्र केवलाजी पुरोहित निवासी आमपुरा, रानीवाड़ा (जालोर) के खेत पर स्थित कृषि कुएं के पास बने मकान में की गई। टीम को वहां एमडी ड्रग निर्माण के लिए रखी गई रासायनिक सामग्री और लैब उपकरणों का बड़ा जखीरा मिला। पुलिस के अनुसार, यह सामग्री नशे के कारोबार की शुरुआत से पहले एकत्र की गई थी। विज्ञापन बंद मकान से मिला बड़ी मात्रा में केमिकल सूत्रों के अनुसार, 4 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान मकान के ताले तोड़कर तलाशी ली गई। एक कमरे में 35 जरी कैन, 8 बड़े ड्रम, कई प्लास्टिक कैन, कांच की बोतलें, पाउडर से भरे कट्टे और अन्य रासायनिक पदार्थ मिले जिन पर किसी कंपनी या ब्रांड का नाम नहीं था। मौके से हीटिंग मशीन, विभिन्न आकार के जार, थर्मामीटर, राउंड बॉटम फ्लास्क, नोजल्स, मैग्नेटिक स्टिरर और अन्य प्रयोगशाला उपकरण भी बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह सभी सामग्री मादक पदार्थ (एमडी) निर्माण में उपयोगी पाई गई।   एनसीबी और एफएसएल ने की वैज्ञानिक जांच 5 नवंबर को एनसीबी टीम जोधपुर और 6 नवंबर को गांधीनगर की एनडीपीएस टीम मौके पर पहुंची। वैज्ञानिक जांच में यह पुष्टि हुई कि बरामद की गई सामग्री एमडी ड्रग तैयार करने के लिए उपयुक्त और उपयोगी थी। सभी जब्त उपकरण और केमिकल फिलहाल जांच टीमों के कब्जे में हैं।   आरोपी की पहचान, ठेके पर ली थी जमीन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह खेत जोधाराम पुरोहित का है, जिसे उसने भावेश उर्फ भूराराम पुत्र डालूराम जाट निवासी पायला खुर्द (बालोतरा) को ठेके पर दिया था। आरोपी भावेश ने यहां एमडी बनाने की तैयारी में प्रयोगशाला जैसी व्यवस्था कर रखी थी। पुलिस के मजबूत मुखबिर तंत्र और समय पर कार्रवाई के चलते इस बड़े नशे के नेटवर्क को सक्रिय होने से पहले ही रोक लिया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर एनसीबी टीम आगे की जांच में जुटी है।

भिवानी दौरे पर राज्यपाल अशिम कुमार घोष, TITS को बताया तकनीकी और औद्योगिक शिक्षा में मिसाल

भिवानी  द टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंसेज भिवानी में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। एमडी. यूनिवर्सिटी रोहतक के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि सीबीएलयू भिवानी की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी विशिष्ट आमंत्रित अतिथि रहीं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के लगभग 300 स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। साथ ही उद्योग जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच विशिष्ट पूर्व छात्रों आई एमजेएस सिद्धू (अध्यक्ष, वर्धमान टेक्सटाइल्स, बद्दी), अनिल जैन (चेयरमैन, जैन कॉर्ड्स), हरीश सराफ (संस्थापक एवं सीईओ, निप्पॉन डेटा सिस्टम्स), सुभाष भार्गव (प्रबंध निदेशक, कलरेंट) को प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष आरके डालमिया तथा निदेशक प्रो  बीके बेहेरा भी समारोह में उपस्थित रहे। राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष ने कहा कि टीआईटीएस जैसी संस्थाएं तकनीकी और औद्योगिक शिक्षा के भविष्य की दिशा निर्धारित कर रही हैं। यहां का अनुशासन, अनुसंधान भावना और उद्योग से जुड़ाव इसे अद्वितीय बनाता है। मैं चाहता हूं कि हमारे विद्यार्थी केवल रोजगार के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करें। यह दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्ति नहीं, बल्कि ज्ञान को कर्म में रूपांतरित करने का अवसर है।

गाबा में मैच रद्द, पर भारतीय टीम ने कब्जा किया पूरी सीरीज पर धमाकेदार जीत

नई दिल्ली  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया। ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत को बैटिंग का न्योता दिया। भारतीय पारी में 4.5 ओवर का खेलने होने के बाद मौसम ने करवट बदली और फिर मैच शुरू नहीं हुआ। खेल रोके जाने के समय भारत का स्कोर 52/0 था। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 23 जबकि शुभमन गिल ने 16 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए। मैच पर भले ही मौसम की मार पड़ी लेकिन सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से सीरीज जीत ली। सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश में धुला था। पांचवे मैच पर पड़ी मौसम की मार पांचवे टी20 पर मौसम की मार पड़ी है। यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है।

नाथद्वारा में मुकेश अंबानी के दर्शन, बुजुर्गों के लिए 100 कमरों वाला सेवा सदन बनाने की घोषणा

राजसमंद नाथद्वारा स्थित पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ श्रीनाथजी की हवेली में शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने प्रभु श्रीनाथजी और लाडलेलाल प्रभु के भोग आरती के दर्शन किए। इस दौरान हवेली परिसर में विशेष उत्साह का माहौल रहा। दर्शन के पश्चात तिलकायत गोस्वामी परिवार के विशाल बावा ने सफेदी महल में मुकेश अंबानी को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने अंबानी को पारंपरिक फेंटा बांधकर, रजाई और ऊपरना ओढ़ाकर तथा प्रसाद भेंट किया। उन्होंने विशाल बावा से धर्म, अध्यात्म एवं पुष्टिमार्गीय सेवा, राग, भोग और शृंगार के पारंपरिक स्वरूप पर विशेष चर्चा की। उन्होंने श्रीनाथजी प्रभु की सेवा भावना और उसके आध्यात्मिक महत्व को भी गहराई से जाना। इस अवसर पर अंबानी ने यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन बनाने की भी घोषणा की। 100 से अधिक कमरों की क्षमता वाले इस सदन में दूर से आने वाले वृद्ध वैष्णवों को आवास, 24 घंटे चिकित्सा इकाई, नर्सिंग व फिजियोथैरेपी, सत्संग-प्रवचन के लिए बड़ा सभागार और सात्विक भोजनालय जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम के दौरान मंदिर अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, मंदिर मंडल के सीईओ जितेंद्र पांडे, तिलकायत के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, लीलाधर पुरोहित, डीएसपी दिनेश सुखवाल, मंदिर के मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, परेश नागर, उमंग मेहता, जनम गांधी, हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में वैष्णवजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Play Way Schools पर पंजाब सरकार का सख्त कदम, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

रूपनगर   बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए, पंजाब सरकार ने प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत निजी स्कूल संस्थानों, प्ले-वे स्कूलों का पंजीकरण करने हेतु अधिसूचना जारी की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रुति शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य में, विभाग द्वारा 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए ई.सी.सी.ई. (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) के क्षेत्र में कार्यरत संस्थानों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इस पंजीकरण को अनिवार्य बनाने के लिए, जिला कार्यक्रम अधिकारी रूपनगर के कार्यालय से तुरंत संपर्क करके आवेदन पत्र संख्या-1 प्राप्त किया जा सकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 31/07/2021 को जारी अधिसूचना को भरकर रंगीन तस्वीरों के साथ दो परतों में फाइल जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में जमा करनी होगी, जिसके बाद सत्यापन प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्ले-वे स्कूल का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत आने वाले सभी निजी स्कूल संस्थानों प्ले-वे स्कूलों की जांच की जाएगी। यदि कोई निजी स्कूल संस्थान प्ले-वे स्कूल नीति के मापदंडों को पूरा नहीं करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

धार्मिक उत्साह में डूबी फरीदाबाद: बाबा बागेश्वर की पदयात्रा में मंत्री मनोहर लाल सहित अनेक श्रद्धालु शामिल

 फरीदाबाद बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा' शनिवार सुबह फरीदाबाद में प्रवेश कर गई। सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचे। पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वामी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व अन्य संतों से बातचीत की। वहीं, क्रिकेटर उमेश यादव और शिखर धवन, रेसलर खली समेत कई प्रसिद्ध लोग इस यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।। पुलिस से लेकर प्रशासन और धार्मिक-सामाजिक संगठनों तक सभी ने अपने स्तर पर व्यवस्था मजबूत की है। शाम तक यह पदयात्रा एनआईटी दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम और भव्य सत्संग कार्यक्रम होगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। वहीं फरीदाबाद में पुलिस की तरफ से सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। निगम की तरफ से सड़कों की सफाई की का चुकी है। दशहरा मैदान में स्थानीय लोगों को भीड़ एकत्रित होनी शुरू हो गई है। लोग जयकारे लगाकर एक दूसरे का उत्साह बढ़ा रहे हैं। भारत एक हिंदू राष्ट्र बनेगा: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2025 के दौरान बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, 'यह अच्छी बात है कि विभिन्न क्षेत्रों के लोग इसमें भाग ले रहे हैं। राष्ट्र एकजुट हो रहा है। हिंदू जाग रहा है और सड़कों पर आ रहा है। राष्ट्र जागेगा। भारत एक हिंदू राष्ट्र बनेगा। भारत जातिवाद से मुक्त होगा। राष्ट्रवाद की विचारधारा प्रबल होगी।' पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा, 'मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। इस पदयात्रा के पीछे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का विचार हिंदुओं को जाति-पाति से ऊपर उठाकर हिंदुत्व को बढ़ावा देना है। एकता में बहुत ताकत है। हिंदुओं को एकजुट होकर एक मजबूत राष्ट्र के लिए मजबूत बनना चाहिए।' यह एक बहुत अच्छी पहल, सभी को इसका समर्थन करना चाहिए: उमेश यादव क्रिकेटर उमेश यादव ने कहा, 'यह सब ईश्वर की कृपा से है। हम तो बस ईश्वर का काम कर रहे हैं। सभी को अपने धर्म और ईश्वर के प्रति जागरूक होना चाहिए। यह पदयात्रा हिंदुओं को एकजुट करने के लिए है। महाराज द्वारा की गई यह एक बहुत अच्छी पहल है और सभी सनातनी भाइयों को इसका समर्थन करना चाहिए। इसीलिए मैं यहां आया हूं। ईश्वर की इच्छा से ही मैं यहां आ पाया हूं।' रेसलर खली भी पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को इस पदयात्रा में शामिल होना चाहिए और इसे सफल बनाना चाहिए। पदयात्रा 16 नवंबर तक चलेगी बता दें कि बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली से वृंदावन के लिए 10 दिनों की पदयात्रा शुरू की है। 7 नवंबर से प्रारंभ ये पदयात्रा 16 नवंबर तक चलेगी। यह यात्रा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के छह जिलों के लगभग 422 ग्राम पंचायतों से गुजरेगी। यात्रा की कुल दूरी 150 किलोमीटर होगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बयान चर्चा में, अंता उपचुनाव को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

अजमेर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि भाजपा ने अंता विधानसभा क्षेत्र में 28 मुकदमे वाले व्यक्ति को जिताया था, जिसके कारण अब उपचुनाव की नौबत आई है। उन्होंने कहा कि वहां की जनता अब ठगा सा महसूस कर रही है और इस बार कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया को भारी मतों से समर्थन दे रही है। डोटासरा शुक्रवार को अजमेर पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंदिरा देवी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जयपुर रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के बीच उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। डोटासरा ने कहा कि भाजपा का दो साल का शासन कुशासन साबित हुआ है। राज्य में विकास कार्य ठप हैं और जनता कांग्रेस सरकार की पांच साल की कल्याणकारी योजनाओं को याद कर रही है। उन्होंने कहा कि अंता में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया एक समाजसेवी और लोकप्रिय व्यक्ति हैं, जिन्हें 36 कौमों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 साल में जितने वादे किए, उनमें से कोई भी पूरा नहीं किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह पौने दो साल जैसे पोपा बाई का राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है और जिन योजनाओं से जनता को सीधा लाभ मिलता था, उन्हें समाप्त कर दिया गया है, ऐसे में जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा ने आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारा था, उसी का परिणाम है कि दोबारा चुनाव कराना पड़ रहा है। जनता की गाढ़ी कमाई के दो सौ करोड़ रुपए इस चुनाव में खर्च हो रहे हैं क्योंकि उन्होंने गलत व्यक्ति का चयन किया था। भरतपुर में मंत्री के सामने कार्यकर्ताओं के हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए डोटासरा बोले कि आने वाले समय में ये ही कार्यकर्ता हर जगह इनके कपड़े फाड़ेंगे। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा कि मोदी सरकार वोट चोरी से बनी है। हरियाणा, महाराष्ट्र और जयपुर में इसी तरह का खेल हुआ है। राहुल गांधी सबूतों के साथ अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दिलावर जी पौने दो साल से क्या कर रहे हैं, यह उनसे पूछा जाए। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता या बच्चों के हित में कोई बात नहीं की। बस एक पेड़ मां के नाम लगाओ का नारा दे रहे हैं और दूसरी ओर लाखों पेड़ अडानी को कटवाने दे रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की जनता अब बीजेपी के कुशासन से ऊब चुकी है और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। अंता उपचुनाव में कांग्रेस की जीत तय है और यह परिणाम आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए संकेत साबित होगा।