samacharsecretary.com

हरियाणा में वंदे भारत का नया स्टॉपेज, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

रोहतक   फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली आठ कोच वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस 8 नवंबर से पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है। रेलवे ने इस ट्रेन का नियमित नंबर 02461/02462 तय किया है, जबकि उद्घाटन के दिन इसे विशेष नंबर 02661/02662 के साथ चलाया जाएगा। रेलवे ने इन नंबरों को अपने CRIS सॉफ्टवेयर पर अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस देश में अब तक चलने वाली 16 कोच वाली ट्रेनों से अलग होगी, क्योंकि इसमें केवल 8 कोच होंगे। इनमें 6 चेयर कार और 2 एक्जीक्यूटिव क्लास डिब्बे शामिल हैं। प्रत्येक चेयर कार में 78 यात्री और एक्जीक्यूटिव डिब्बे में 52 यात्री बैठ सकेंगे, जिससे ट्रेन में कुल 572 सीटें उपलब्ध होंगी। ट्रेन के किराए को लेकर भी मंथन जारी है और जल्द ही इसकी जानकारी सिस्टम पर अपलोड कर दी जाएगी। नई वंदे भारत एक्सप्रेस का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्वागत समारोह के लिए पंडाल लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। फिरोजपुर से आने वाली ट्रेन को प्लेटफार्म 1 पर, जबकि दिल्ली से लौटने वाली ट्रेन को प्लेटफार्म 7 पर ठहराव दिया जाएगा। रेलवे ने 8 नवंबर से ट्रेन के समय में भी बदलाव किया है। नई समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन नंबर 02462 (फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत) सुबह 8:05 बजे फिरोजपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन 12:18 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी और दोपहर 3:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर से चलकर 11:58 बजे अंबाला कैंट और 2:35 बजे दिल्ली पहुंचती थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह परिवर्तन अन्य ट्रेनों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एन.के. झा ने पुष्टि की है कि फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव अंबाला कैंट में रहेगा। उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को ट्रेन के आगमन पर स्टेशन पर इसका स्वागत किया जाएगा और समय में बदलाव अन्य ट्रेनों की आवाजाही को प्रभावित न करने के उद्देश्य से किया गया है। ये रहेगा टाइम टेबल फिरोजपुर कैंट प्रस्थान 08:05 बजे फरीदकोट आगमन 08:43, प्रस्थान 08:45 बठिंडा जं. आगमन 09:30, प्रस्थान 09:35 धूरी जं. आगमन 10:43, प्रस्थान 10:45 पटियाला आगमन 11:25 प्रस्थान 11:27 अंबाला कैंट आगमन 12:18 प्रस्थान 12:20 कुरुक्षेत्र नं. आगमन 12:48 प्रस्थान 12:50 पानीपत जं. आगमन 13:25 प्रस्थान 13:27 दिल्ली जं. आगमन समय 15:05 बजे

अनुष्का शर्मा फिर लौट रहीं एक्टिंग की दुनिया में, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखेगी ‘चकदा एक्सप्रेस’

मुंबई  बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले सात सालों से ज्यादा समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग शुरू कर दी और यह फिल्म 2022 में पूरी होने के बावजूद कभी रिलीज नहीं हो पाई। हालांकि, एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का शर्मा की 'चकदा एक्सप्रेस' के मेकर्स अब इस फिल्म को रिलीज करना चाह रहे हैं और इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद, 'चकदा एक्सप्रेस' के मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के टॉप एग्जीक्यूटिव को लेटर लिखकर इस फिल्म को रिलीज करने की रिक्वेस्ट की है। इस बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, 'हमने नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप एग्जीक्यूटिव को पर्सनली लेटर लिखकर पूछा है कि क्या वो इस विवाद से ऊपर उठकर फिल्म को रिलीज कर सकते हैं। झूलन दी जैसी दिग्गज पर आधारित बायोपिक दर्शकों तक पहुंचने की हकदार है। प्रोडक्शन हाउस का बजट खत्म हो गया। परेशानी और बढ़ गई क्योंकि प्लेटफॉर्म प्रमुखों को प्रोजेक्ट का आकार पसंद नहीं आया, लेकिन यह फिर भी एक अच्छी फिल्म है। किसकी बायोपिक है 'चकदा एक्सप्रेस'? 'चकदा एक्सप्रेस' के राइट्स फिलहाल नेटफ्लिक्स के पास हैं। एक अन्य सूत्र ने कहा, 'वुमन्स वर्ल्ड कप की हालिया जीत ने बायोपिक पर फिर से ध्यान केंद्रित कर दिया है। स्ट्रीमर में आंतरिक चर्चा शुरू हो गई है और टीम द्वारा इस महीने अंतिम रूप से फैसला लेने की उम्मीद है, ताकि यह तय किया जा सके कि अतिरिक्त काम के बाद इसे रिलीज किया जा सकता है या नहीं।' जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें 'चकदा एक्सप्रेस' क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित एक बायोपिक फिल्म है। यह अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस बीच, अनुष्का शर्मा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने विराट कोहली से शादी की है और बच्चे होने के बाद वो लाइमलाइट से दूर लंदन में शांत जीवन जी रही हैं।

अनिसिमोवा बाहर, सबालेंका फाइनल में; रयबाकिना से होगी रोमांचक भिड़ंत

रियाद आर्यना सबालेंका ने सेमीफाइनल में अमांडा अनिसिमोवा को 6-3, 3-6, 6-3 से शिकस्त दी। इसी के साथ सबालेंका ने डब्ल्यूटीए फाइनल चैंपियनशिप के लिए एलेना रयबाकिना के खिलाफ मुकाबले में जगह बना ली है। अमांडा अनिसिमोवा के खिलाफ शुरुआती दौर में तनावपूर्ण मुकाबले के बाद मैच सबालेंका के पक्ष में झुकने लगा। उन्होंने अपने पहले सेट को 6-3 से जीता। आर्यना सबालेंका दूसरे सेट की शुरुआत में ही लय खो बैठीं, जिसका फायदा उठाते हुए अनिसिमोवा ने 4-0 की बढ़त बना ली। जल्द ही यह स्पष्ट हो गया कि मुकाबला निर्णायक सेट की ओर बढ़ रहा है। इस सेट को अनिसिमोवा ने 6-3 से अपने नाम किया। सबालेंका ने तीसरे सेट में अपनी लय फिर से हासिल की। उन्होंने लगातार ऐस लगाकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया था। इसके बाद एक जबरदस्त बैकहैंड लगाकर निर्णायक ब्रेक हासिल किया। सबालेंका को शुरुआत में कुछ दबाव का सामना करना पड़ा, लेकिन शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने तीसरे सेट को 6-3 से अपने नाम करते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली। दूसरी ओर, रयबाकिना ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जेसिका पेगुला को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया, जिससे उनका अपराजेय क्रम बरकरार रहा है। अब वह डब्ल्यूटीए फाइनल का खिताब जीतने के करीब पहुंच गई हैं। शनिवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित फाइनल में टूर्नामेंट की दो अपराजित खिलाड़ी आमने-सामने होंगी। इन दोनों ही खिलाड़ियों का लक्ष्य अपनी पहली बिली जीन किंग ट्रॉफी जीतना है। पिछले साल की उपविजेता सबालेंका रयबाकिना से उनके करियर मुकाबलों में 8-5 से आगे हैं। इसमें 2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में जीत भी शामिल है। एलेना रयबाकिना के खिलाफ मुकाबले को लेकर सबालेंका ने कहा, “यह एक और जबरदस्त मुकाबला होने वाला है। मुझे लगता है कि इस मैच के साथ एलेना ने शानदार तैयारी की है। मैं सीजन के आखिरी मैच में इस खूबसूरत ट्रॉफी के लिए लड़ने को तैयार हूं।”  

प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा पर हरियाणा हाईकोर्ट का सख्त निर्देश, आवेदन मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें

चंडीगढ़   पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाह करने वाले जोड़ों या किसी भी नागरिक द्वारा जीवन पर खतरे की आशंका जताए जाने पर सुरक्षा प्रदान करने में देरी करना उनके जीवन के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है यह असांविधानिक है। सुरक्षा तुरंत दी जानी चाहिए और बाद में जांच की जा सकती है। यदि सुरक्षा से इनकार किया जाता है, तो वह आदेश विस्तृत और कारणयुक्त होना चाहिए। कोर्ट ने जोड़े को सुरक्षा मुहैया करवाने का हरियाणा सरकार को आदेश दिया। हाई कोर्ट ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सुरक्षा देने में देरी के कारण किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचता है, तो संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। एक नवविवाहित दंपति ने लड़की के परिवार से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। 19 अक्तूबर को आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। राज्य के वकील ने अदालत में कहा कि आवेदन अभी हाल ही में मिला है और उचित निर्णय लिया जाएगा। अदालत ने इस ब्यान को गैर-जिम्मेदाराना व अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि सुरक्षा देना या न देना एसएचओ की मर्जी पर निर्भर नही हो सकता, यह कानूनन सही नहीं है। यह फैसला पंचकूला जिले के एक ऐसे जोड़े की याचिका पर आया, जो अपने परिवार वालों से अपनी जान और माल की सुरक्षा की गुहार लगा रहे थे। दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी उम्र के सबूत के तौर पर आधार कार्ड पेश किए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि शादी के बिना साथ रहने के उनके फैसले के कारण उन्हें अपने रिश्तेदारों से धमकियां और उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। सुनवाई के दौरान, राज्य सरकार के वकील ने याचिका पर नोटिस स्वीकार कर लिया और अधिकारियों द्वारा इस मामले पर विचार करने में कोई आपत्ति नहीं जताई। जस्टिस अमन चौधरी ने इस याचिका का निपटारा करते हुए कई पुराने फैसलों का हवाला दिया। इनमें से एक फैसला 'प्रदीप सिंह बनाम स्टेट ऑफ हरियाणा' का था, जिसमें यह माना गया था कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों को भी बाकी नागरिकों की तरह कानून का बराबर संरक्षण मिलना चाहिए। 'प्रदीप सिंह' के फैसले का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा कि जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार में व्यक्ति की पूरी क्षमता का विकास करने और अपनी पसंद का साथी चुनने का अधिकार भी शामिल है। कोर्ट ने आगे कहा, "व्यक्ति इस रिश्ते को शादी के जरिए औपचारिक बना सकता है या लिव-इन रिलेशनशिप जैसा अनौपचारिक रास्ता अपना सकता है। कानून की नजर में, ऐसा रिश्ता न तो मना है और न ही यह कोई अपराध है।" इस रुख को दोहराते हुए, जस्टिस चौधरी ने कहा कि जीवन और स्वतंत्रता का महत्व सबसे ज्यादा है और इसे सिर्फ इसलिए कम नहीं किया जा सकता क्योंकि रिश्ता औपचारिक शादी नहीं है। कोर्ट ने पुलिस को याचिकाकर्ताओं की 12 अक्टूबर, 2025 की अर्जी की जांच करने और अगर उन्हें किसी भी तरह के खतरे का अंदेशा है तो जरूरी सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया। हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ किया कि अगर याचिकाकर्ता किसी संज्ञेय अपराध में शामिल पाए जाते हैं तो अधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होंगे। यह फैसला उन लोगों के लिए एक बड़ी राहत है जो समाज की पारंपरिक सोच से हटकर अपने रिश्ते को चुनते हैं। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कानून सभी के लिए बराबर है और किसी को भी सिर्फ इसलिए असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए क्योंकि उनका रिश्ता समाज की परिभाषा में फिट नहीं बैठता। यह निर्णय व्यक्तिगत स्वतंत्रता और पसंद के अधिकार को मजबूत करता है।

यात्रियों की सुविधा बढ़ने के साथ प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेंगी नई ऊंचाइयां- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री  मोदी ने बनारस-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन की दी सौगात यात्रियों की सुविधा बढ़ने के साथ प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेंगी नई ऊंचाइयां- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बनारस से खजुराहो तक दौड़ेगी वंदे भारत! PM मोदी का तोहफा, CM यादव बोले— पर्यटन को मिलेगी नई ऊंचाइयां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री  मोदी का माना आभार भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ वंदे भारत ट्रेनें गति, प्रगति और गौरव की प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में 'बनारस-खजुराहो' सहित देश को 4 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्यमान खजुराहो भारतीय कला, संस्कृति और स्थापत्य की अमूल्य धरोहर है। बनारस-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन खजुराहो को काशी सहित देश के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक नगरों से जोड़ेगी। इस ट्रेन से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का व्यापक प्रसार होगा। उन्होंने बनारस-खजुराहों वंदे भारत ट्रेन सुविधा के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री  मोदी का हार्दिक आभार माना।  

पंजाब सरकार का सम्मान: Women’s World Cup जीतने वाली टीम की खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा तोहफा

चंडीगढ़  विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद पंजाब सरकार ने अपनी बेटियों को बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर, ऑलराउंडर अमनजोत कौर और हरलीन देओल तीनों को ₹1.5 करोड़ की नकद इनाम राशि और सरकारी नौकरी ऑफर की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही इस सम्मान की आधिकारिक घोषणा करेगी। हरमनप्रीत और अमनजोत को ये अवॉर्ड पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से देने की बात पहले ही तय हो चुकी है, और अब हरलीन को भी इसमें शामिल किया गया है। भले ही हरलीन फिलहाल हिमाचल से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलती हैं, लेकिन उनकी जड़ें पंजाब से जुड़ी हैं। इसलिए सरकार ने उन्हें भी सम्मानित करने का फैसला किया है। समारोह का आयोजन चंडीगढ़ में किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों के परिवारों को भी बुलाया जाएगा। तीनों खिलाड़ियों को बी-कैटेगरी जॉब देने का प्रस्ताव है, जबकि हरमनप्रीत कौर के लिए सरकार “आउट ऑफ द बॉक्स” जाकर उनकी जॉब कैटेगरी अपग्रेड भी कर सकती है। प्लेयर्स का रिएक्शन हरलीन देओल ने कहा, “ये मेरे लिए ड्रीम कम ट्रू जैसा है। परिवार ने हर कदम पर साथ दिया, उसी की वजह से यहां तक पहुंच पाई।”  अमनजोत कौर ने मुस्कुराते हुए कहा, “पूरा पंजाब हमें लेने आया था, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। सूर्या भैया वाला कैच पकड़ने की चर्चा सुनकर अच्छा लग रहा है।” वहीं टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर साथी खिलाड़ी हरलीन देओल और जेमिमा रोड्रिग्ज ने एक रैप तैयार किया है, “ये कौर नहीं, थॉर है!” सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। 

मोदी का तीखा बयान: ‘जंगलराज वालों को लगा झटका, जनता अब विकास चाहती है, कट्टा नहीं’

पटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी में विशान जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं माता जानकी की प्रकट स्थली से संपूर्ण बिहार को प्रणाम करता हूं। पहले चरण के मतदान ने कमाल कर दिया है। उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान से जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है। आपका यह प्यार और उमंग देखकर स्पष्ट लगता है कि इस बार फिर से एनडीए सरकार बनेगी। आपका आशीर्वाद सबसे बड़ी ताकत है। पीएम मोदी ने "नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार" का नारा दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव विकसित बिहार बनाने का चुनाव है। यह चुनाव आपके आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा। इसलिए यह चुनाव काफी अहम है। इसलिए आपलोग पिछले हर मतदान का रिकॉर्ड तोड़ दें। बड़ी तादात में मतदान करें और हमारे उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद दें। पीएम मोदी ने बताया जंगलराज का मतलब पीएम मोदी ने कहा कि राजद वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं? यह इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ दिखता है। आप जंगलराज वालों के गाने और नारे सुन लीजिए, आप कांप जाएंगे। राजद के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है। आप मुझे बताइए बिहार के बच्चे को रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए? क्या हम रंगदार बनाने वालों को जीतने देंगे? बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, जज बनेगा। मैं बिहार में जंगलराज वालों की जगह नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि राजद के लोग बिहार के बच्चों को कट्टा और दोनाली दे रहे हैं। खुद के बच्चों को मंत्री बनाना चाहते हैं। सारे सपने केवल अपने बच्चों के लिए देखते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज का मतलब है- कट्टा, क्रूरता कटुता, कुशासन, कुसंस्कार, करप्शन। क्या यह सब बिहार को मंजूर होगा?' 'राजद ने बिहार में विकास का माहौल ही खत्म कर दिया' पीएम मोदी ने कहा कि जैसे ही बिहार में जंगलराज आया, वैसे ही राज्य में बर्बादी का दौर शुरू हो गया। राजद ने बिहार में विकास का माहौल ही खत्म कर दिया। राजद और कांग्रेस वाले उद्योगों की एबीसी भी नहीं जानते हैं। वह केवल उद्योगों पर ताले लगाना चाहते हैं। यहीं मिथिला में मीलें और फ्रैक्ट्रियां बंद हो गईं। 15 साल में कोई भी बड़ा अस्पताल और फैक्ट्री बिहार में नहीं बना। इसलिए जंगलराज वालों के मुंह से विकास की बात सफेद झूठ है। बिहार के लोगों का सरकार से भरोसा उठ गया था। नीतीश कुमार ने इस भरोसे को वापस लाया। भाजपा और एनडीए की सरकार जो कहती और वह कहकर दिखाती है। मिथिला की बहन और बेटियों में अद्भुत सामर्थ्य है पीएम मोदी ने कहा कि मिथिला की बहन और बेटियों में अद्भुत सामर्थ्य है। मोदी आपकी कला को दुनिया में पहुंचा रहा है। मैं दुनिया भर के लोगों को मधुबनी पेंटिंग देने का काम कर रहा हूं। यह सब मैं इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मुझे बिहार पर गर्व है। मुझे बिहार की बेटियों की ताकत पर गर्व है। मैं चाहता हूं कि आपकी कला और आपका कौशल दुनिया भर में पहुंचे। पीएम मोदी ने मछली पालन के क्षेत्र में बिहार ने कमाल कर दिया है। इसी तरह हमलोग मखाना को हर कोने में पहुंचाना चाहते हैं। बिहार का मखाना दुनिया में पहुंचेगा तो फायदा छोटे किसानों को होगा। पीएम ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला पीएम मोदी ने कहा कि अगर राजद-कांग्रेस की सरकार रहती तो आपके हक का पैसा लूट लिया जाता। यह मैं नहीं बल्कि कांग्रेस के नामदार के पिताजी कहते थे। वह कहते थे कि दिल्ली से एक रुपया निकलता है तो गांव में जाते-जाते 15 पैसा हो जाता है। जरा बताओ यह कौन सा पंजा था? जो एक रुपये को घिस-घिस कर 15 पैसा कर देता था। आज पटना या दिल्ली से एक रुपया निकलता है तो 100 के 100 पैसे आपके खाते में जमा होते हैं। कांग्रेस और राजद आपका पैसा लूटने की फिराक में है। यह लोग इतने साल तक सत्ता में रहे लेकिन केवल लोगों को लूटने का काम करते रहे। देश के 100 से अधिक जिलों को कांग्रेस ने पिछड़ा घोषित कर दिया। इसमें सीतामढ़ी भी था। हमने इन पिछड़े जिलों को आकांक्षी जिला घोषित किया। आज सीतामढ़ी दूसरे विकसित जिलों को टक्कर दे रहा। कांग्रेस और राजद वाले अपमान की राजनीति करते हैं पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद सिर्फ अपमान और गाली-गलौज की राजनीति करते हैं। इन लोगों को हमारे पर्व और त्योहारों से भी चिढ़ है। कांग्रेस के नामदार छठ महापर्व को नौटंकी और ड्रामा करते हैं। उन्होंने महान तपस्या का अपमान किया। अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा का इनलोगों ने अपमान किया। महाकुंभ का अपमान किया। राजद और कांग्रेस वाले अपने वोट बैंक के कारण रामजी, निषाद राज, सबरी माता का बहिष्कार करते हैं। यह लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। यह लोग घुसपैठियों को बचाने के लिए पूरी शक्ति से लगे हुए हैं। जिनका भारत से कोई लेना देना नहीं, वो लोग उनको बचा रहे हैं। यह लोग आपके हक पर डाका डालते हैं। यह आपके संतानों के हक की चोरी करते हैं। हमारे बेटियों और देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन जाते हैं। आप लोग इस चुनाव में उन्हें सजा जरूर देना है। लोकतंत्र में सजा देने का तरीका है, आपका एक वोट। वोट से आपलोग इन्हें सजा देना। संजय झा बोले- मिथिला की धरती पर पीएम मोदी का स्वागत है जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मिथिला की धरती पर पीएम मोदी का स्वागत है। उन्होंने बिहार को बजट में काफी कुछ दिया। वह हमेशा बिहार के विकास के बारे में सोचते रहे हैं। पीएम मोदी के सहयोग के कारण बिहार आने वाले पांच साल में देश के टॉप 10 राज्यों में शामिल होगा। संजय झा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के हर एक परिवार की महिलाओं को 10 हजार रुपये रोजगार के लिए दिया है। विपक्ष के लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं लेकिन उनकी बातों में मत आइएगा।  

भारत को करारा झटका: नेपाल की ऐतिहासिक जीत, राशिद की घातक गेंदबाज़ी से मैच पलटा

नई दिल्ली नेपाल ने भारत को उस समय चौंकाया जब उन्होंने हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस में दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली टीम इंडिया को 92 रनों से धूल चटाई। जी हां, आपने सही बढ़ा। भारत को नेपाल के हाथों क्रिकेट के मैदान पर इस हार के साथ शर्मसार होना पड़ा है। 6 ओवर के इस मैच में नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए बिना कोई विकेट खोए 137 रन बनाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया मात्र 3 ओवर में 45 रनों पर ही ढेर हो गई। नेपाल की इस जीत के हीरो राशिद खान रहे, जिन्होंने तूफानी अर्धशतक जड़ने के साथ-साथ तीन विकेट भी चटकाए। भारत को इससे पहले इस टूर्नामेंट में कुवैत और यूएई के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।   टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए नेपाल की टीम ने धुआंधार शुरुआत की। राशिद खान 17 गेंदों पर 4 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए। वहीं उनके साथी सलामी बल्लेबाज संदीप जोरा ने 12 गेंदों पर 47 तो नंबर तीन पर आए लोकेश बाम ने 7 गेंदों पर 31 रनों की नाबाद पारी खेली। लोकेश ने यह रन 442.86 के स्ट्राइक रेट से बनाए, इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 4 छक्के लगाए। 138 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी रॉबिन उथप्पा और भरत चिपली की जोड़ी पहले ही ओवर में 13 के स्कोर पर टूट गई। उथप्पा का बल्ला इस टूर्नामेंट में बिल्कुल ही नहीं चला। भरत चिपली के साथ प्रियांक पंचाल 12-12 रन बनाकर टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे। भारत को 45 के स्कोर पर ढेर करने में अहम रोल राशिद खान ने अदा किया। एक ओवर में उन्होंने 7 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए, जिसमें कप्तान दिनेश कार्तिक का भी विकेट शामिल है। बता दें, भारत कुवैत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, यह टीम इंडिया का बाउल मैच चल रहा है। भारत का आखिरी मैच श्रीलंका से बाकी है।  

शिमला जैसी ठंड हरियाणा में, दिन में भी बढ़ेगी ठंड, हिसार-महेंद्रगढ़ का तापमान 7.6°C

 हिसार/महेंद्रगढ़  हरियाणा के मैदानी इलाकों में अब पहाड़ों जैसी ठंड महसूस होने लगी है। राज्य के कई शहरों का न्यूनतम तापमान हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार और महेंद्रगढ़ में यह 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हिमाचल के अन्य शहरों में सोलन में 7.5 डिग्री, कुल्लू में 6.1 डिग्री और मनाली में 4.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पिछले दो दिनों से हरियाणा में दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार बढ़ने से आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के और तेज होने से रातें अधिक ठंडी होंगी। हालांकि, दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी संभव है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जाएगा। दिन में हल्की बढ़ोतरी, रातें होंगी और ठंडी मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाएं और तेज चलने से रातें और ठंडी होंगी, लेकिन दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। दिन का तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा। किसानों को मौसम विभाग की सलाह चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने किसानों को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द गेहूं की बिजाई पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि सरसों की फसल में यदि किसी प्रकार की बीमारी दिखाई दे तो किसान नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करें और उचित उपचार प्राप्त करें। 12 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं डॉ. खीचड़ ने बताया कि फिलहाल राज्य में 12 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान रात का तापमान और गिर सकता है, जिससे सुबह के समय कोहरा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और देर शाम के समय ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने किसानों को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसान जल्द से जल्द गेहूं की बिजाई पूरी कर लें। साथ ही, यदि सरसों की फसल में कोई बीमारी दिखाई दे तो नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर उचित उपचार प्राप्त करें। डॉ. खीचड़ ने यह भी बताया कि राज्य में 12 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस अवधि में रात का तापमान और गिर सकता है, जिससे सुबह के समय कोहरा बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और देर शाम के समय ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी है।

नगर निगम का नया नियम: ठेला, गुमटी और फूड वैन बिना लाइसेंस नहीं चलेंगे

रायपुर छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय क्षेत्रों में अब बिना अनुमति कोई भी व्यापार नहीं किया जा सकेगा. राज्य सरकार ने इसके लिए छत्तीसगढ़ नगरपालिका (व्यापार अनुज्ञापन) नियम 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. नए नियमों के तहत नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में गुमटी, ठेले और वाहनों के माध्यम से व्यापार करने वालों को भी लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना नियमों का पालन न करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है. आवेदन प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर अनुज्ञप्ति प्रदान की जाएगी, 15 दिनों के भीतर निर्णय नहीं लिए जाने पर अनुज्ञप्ति प्रदान की गई समझी जाएगी. जिन व्यापारियों के पास पहले से अनुज्ञप्ति नहीं है, वे 60 दिनों के भीतर आवेदन कर सकेंगे. भवन और खुले स्थानों को नगरीय निकाय द्वारा उस सड़क की चौड़ाई या स्थान के आधार पर वर्गीकृत किया जाएगा, जहां व्यापारिक परिसर स्थित है. नगर निगम क्षेत्रों में 7.5 मीटर से कम सड़क चौड़ाई पर न्यूनतम वार्षिक शुल्क 4 रुपए प्रति वर्गफुट, नगरपालिका में 3 रुपए और नगर पंचायत में 2 रुपए प्रति वर्गफुट तय किया गया है. प्रत्येक अनुज्ञप्ति अधिकतम 10 वर्ष के लिए मान्य होगी, जिसकी अवधि आवेदक स्वयं चुन सकता है. नवीनीकरण का भी प्रावधान अनुज्ञप्ति की समाप्ति से कम से कम एक वर्ष पहले नवीनीकरण कराना होगा. निर्धारित अवधि में नवीनीकरण न होने पर अनुज्ञप्ति रद्द कर व्यापार परिसर को सील किया जा सकेगा. प्रतिबंध और छूट केंद्र व राज्य शासन, जिला प्रशासन और नगरपालिका द्वारा समय-समय पर जारी आदेश-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा. परिसर के सामने फुटपाथ या सार्वजनिक सड़क पर कोई अवरोध और अतिक्रमण नहीं किया जाएगा. परिसर के सामने किसी तरह की होर्डिंग, विज्ञापन और अवैध पार्किंग की अनुमति नहीं होगी. व्यापार परिसर में अनुज्ञप्ति शुल्क मोहल्ला-कॉलोनी के लिए व्यापार अनुज्ञप्ति शुल्क नगर निगम में 4, नगरपालिका में 3 और नगर पंचायत में 2 रुपए प्रति वर्गफुट प्रतिवर्ष निर्धारित है. इसी तरह छोटे और मध्यम बाजारों में क्रमशः 5, 4 और 3 रुपए तथा बड़े बाजारों में क्रमशः 6, 5 व 4 रुपए प्रति वर्गफुट प्रतिवर्ष निर्धारित है. अन्य व्यावसायिक परिसरों के लिए अलग दरें नगरीय निकाय में स्थित ऐसे सभी व्यावसायिक परिसर जो बाजारों में अवस्थित न हो, उसके लिए अनुज्ञप्ति शुल्क की अलग दरें होंगी. नगर निगम में 30 हजार, नगरपालिका परिषद में 20 हजार और नगर पंचायत में 10 हजार रुपए से अधिक नहीं होगी. वाहनों के माध्यम से व्यापार के लिए भी लाइसेंस वाहनों के माध्यम से व्यापार के लिए भी लाइसेंस जरूरी होगा. मिनी ट्रक, पिकअप वेन और जीप इत्यादि के लिए नगर निगम में 400, परिषद में 300 और नगर पंचायत में 200 रुपए प्रति वाहन-प्रतिवर्ष अनुज्ञप्ति शुल्क निर्धारित है. वहीं ऑटो रिक्शा और तिपहिया वाहन के लिए क्रमशः 250, 200 और 150 रुपए शुल्क देना होगा. वाहन यह सुनिश्चित करेगा कि यातायात को कोई अवरोध न हो. यातायात में अवरोध किए जाने पर अनुज्ञप्ति निरस्त कर दी जाएगी.