samacharsecretary.com

10 नवम्बर 2025 राशिफल: मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, देखें आपकी राशि पर क्या है प्रभाव

मेष राशि आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सुबह तक सब ठीक रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद कुछ रुकावटें या बहस जैसी स्थितियां बन सकती हैं। कामकाज में विरोधियों से टकराव संभव है, इसलिए अपनी बात शांत रहकर रखें। अगर नौकरी में हैं, तो सीनियर्स से मतभेद न करें। पारिवारिक जीवन में किसी बात पर असहमति हो सकती है, लेकिन संवाद से सब ठीक हो जाएगा। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। सेहत का ध्यान रखें, खासकर पेट या सिरदर्द की दिक्कत हो सकती है। शाम तक राहत मिलेगी। वृषभ राशि- आपके लिए बहुत शुभ दिन साबित हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ रहेगा और पुराने रुके हुए काम बन जाएंगे। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और जिम्मेदारी की तारीफ होगी। नए अवसर सामने आएंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बस खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। शाम का समय परिवार के साथ बिताने के लिए शानदार रहेगा। मिथुन राशि आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। आज कामकाज में देरी हो सकती है या किसी से गलतफहमी हो सकती है। निवेश से जुड़ा कोई निर्णय आज टालें। घर में किसी सदस्य के साथ मतभेद की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। छात्रों के लिए दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। शाम के समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है जो मूड बदल देगा। कर्क राशि आज दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और भाग्य भी साथ देगा। जो लोग नौकरी या व्यापार में हैं, उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और किसी नए सदस्य के आने की संभावना है। प्रेम जीवन में भी मिठास रहेगी। सेहत में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। सिंह राशि आज दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। ऑफिस या कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। आपमें ऊर्जा बहुत होगी, लेकिन दिशा पर ध्यान देना जरूरी है। किसी साथी या परिवार के सदस्य के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन फिजूल खर्च से बचें। शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा और मन हल्का होगा। कन्या राशि आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने आत्मविश्वास और मेहनत से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कोई पुराना रुका हुआ काम बन सकता है। धन का प्रवाह बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में निकटता बढ़ेगी। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। शाम का समय घर की सजावट या धार्मिक कार्य में बीतेगा। तुला राशि आज आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी करने वालों को पदोन्नति या सम्मान मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी मुनाफे का दिन रहेगा। आज आप खुद को आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा। शाम के समय किसी धार्मिक या सकारात्मक काम में मन लगेगा। वृश्चिक राशि आपका मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। किसी पुराने विचार या व्यक्ति को लेकर मन में दुविधा रहेगी। कामकाज में सुधार के योग हैं, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें। अगर कोई नया फैसला लेना है, तो थोड़ा समय लें। जीवनसाथी या परिवार का सहयोग मिलेगा। दिन के अंत तक राहत महसूस होगी। ध्यान या संगीत से मन को शांति मिलेगी। धनु राशि आज दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। सुबह कामकाज में कुछ अड़चनें आएंगी, लेकिन दोपहर के बाद हालात सुधरने लगेंगे। किसी पुराने मामले में प्रगति हो सकती है। किसी से पैसे को लेकर झगड़ा न करें। रिश्तों में मीठा बोलना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान या नींद की कमी महसूस हो सकती है। शाम को आराम करें और परिवार के साथ हल्की बातचीत करें। मकर राशि आज  दिन आपके लिए भाग्यवृद्धि का रहेगा। आपके कामकाज में तेजी आएगी और कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी करने वालों को पद या वेतन वृद्धि का अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन में बेहतर तालमेल रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह मानेंगे। बस अहंकार से बचें और विनम्रता बनाए रखें। कुंभ राशि आपकी मेहनत रंग लाएगी। जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, वे पूरे होंगे। धन लाभ की संभावना है। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए खानपान पर ध्यान रखें। रिश्तों में समझदारी से काम लें। परिवार में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मीन राशि आज दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नौकरी या व्यापार में तरक्की के योग हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। सेहत भी ठीक रहेगी। आज आत्मविश्वास और भाग्य दोनों आपके साथ हैं।

बीजेपी और सहयोगी लोकतंत्र के खिलाफ, लूटतंत्र के पक्ष में: अखिलेश का आरोप

लखनऊ समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीवीपैट पर्चियां कूड़े में पड़ी मिलने पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सच्चे स्वच्छ भारत’ के लिए भाजपा राज में चुनाव आयोग के कुछ लोगों द्वारा फैलाया गया धांधलियों का कूड़ा हटना भी ज़रूरी है।  भाजपा और उसके संगी-साथी लोकतंत्र में नहीं, लूटतंत्र में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके संगी-साथी लोकतंत्र में नहीं लूटतंत्र में विश्वास करते हैं। इन्होंने आजादी के पहले से लेकर आज तक सदैव पिछले दरवाज़ेवाली, ख़ुफ़ियाखोरी का काम किया है। इन मुख़बरीजीवी लोगों की ये सेंधमारी अब खुल गई है और जनता घपले-घोटालों को सहने की सीमा पार कर चुकी है। ये पिछले दरवाज़ेवाले अपने अगले दरवाजे की जन-दस्तक को सुनें। सपा मुखिया ने कहा कि चुनाव आयोग में ईमानदार लोगों की उपेक्षा हो रही है। मिलीभगत से चुनावी गोरखधंधे में संलिप्त कुछ अधिकारियों की वजह से चुनाव आयोग की शुचिता और प्रतिष्ठा पर जो आँच आई है, उसे दूर करना ही होगा। भ्रष्टों का भंडाफोड़ लगातार जारी रखना है। दीमक की तरह लोकतंत्र को अंदर से खोखला करने वालों के दिन अब लद गये हैं। नई पीढ़ी, नये भविष्य का निर्माण करेगी। ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा चुनाव के बीच में समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव के पास हजारों वीवीपैट पर्चियां कूड़े में फेंकी हुई पाई गईं। जिनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।  बताया गया कि इस विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि 8 नवंबर को ग्रामीणों ने कूड़े के ढेर में वीवीपैट पर्चियां देखीं। राजनीतिक मामला गरमाया है। सूचना मिलते ही समस्तीपुर के जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सभी पर्चियों को मौके से जब्त कर लिया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने पर सियासत गर्म है।

जेल से बाहर आएंगे आसाराम? कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों पर दी अंतरिम जमानत

जोधपुर यौन शोषण के आरोपी आसाराम को मेडिकल ग्राउंड पर छह महीने की जमानत मिल गई है। जमानत मंजूर होने के बाद वे जोधपुर स्थित अपने आश्रम पहुंचे, जहां उनके अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई। आसाराम की वापसी की खबर मिलते ही राजस्थान समेत कई राज्यों से श्रद्धालु जोधपुर पहुंचे। आश्रम परिसर में भक्ति कार्यक्रमों की पुनः शुरुआत हुई, जहां श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किए और “हरिओम हरिओम” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आश्रम में माहौल पूरी तरह धार्मिक रहा, वहीं पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। एसीपी आनंद सिंह और थाना प्रभारी शकील अहमद की टीम ने हालात पर लगातार निगरानी रखी। इसके अलावा, बोरानाडा थाने के एसआई हैम सिंह के नेतृत्व में जाब्ता तैनात किया गया है, जो आश्रम परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। प्रशासन ने बताया कि आसाराम के स्वास्थ्य की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें सीमित समय तक ही सार्वजनिक रूप से मिलने-जुलने की अनुमति दी गई है।

राजनाथ सिंह का बयान चर्चा में: आखिर तेजस्वी पर क्यों किया ऐसा कमेंट?

औरंगाबाद बिहार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को गोह के एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं, जेल की हवा खा चुके हैं। कई आज भी जमानत पर हैं, लेकिन इसके बावजूद सीने पर शर्ट का बटन खोलकर जनता से वोट की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन का मानना है कि अगर भ्रष्टाचार का आरोप लग जाए तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दो। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज विडंबना है कि राजनीति अपना अर्थ और भाव खो चुकी है। क्या विपक्ष में कोई दूसरा ऐसा नेता नहीं है जिसके नेतृत्व में यह महागठबंधन चुनाव लड़ सके? आज हमारे गठबंधन नेतृत्वकर्ता पर ऐसा कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, वह मात्र घोषणा नहीं, अटल प्रतिज्ञा है। हमारे घोषणा पत्रों को देख लीजिए। हमने जो कहा है, उसे पूरा भी किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हम लोग गलत करेंगे नहीं और कोई गलत कर रहा हो तो चुप भी नहीं बैठेंगे। यह एनडीए का चरित्र है। राजनीति में शुचिता होनी चाहिए। कहने और करने में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। रक्षा मंत्री ने कहा कि कहने और करने में जब अंतर होता है तो विश्वास का संकट पैदा होता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह चुनाव तय करने वाला है कि बिहार में जंगलराज होगा या विकसित बिहार बनेगा। पिछले 20 सालों में पटना बहुत बदल गया है। बिहार को हमें विकसित बिहार बनाना है। 'विकसित बिहार' बनेगा तो 'विकसित भारत' भी बनेगा। उन्होंने तेजस्वी यादव के हर घर में नौकरी देने वाले वादों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे गणित पढ़े हैं या नहीं, वे यह कर सकते हैं, हम नहीं कर सकते। हम लोगों ने तय किया है कि यहां उद्योग-धंधे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग जहां जाते हैं, वहां कहते हैं कि आइए हमारे विकसित बिहार में जबकि राजद, कांग्रेस वाले कहते हैं कि आइए, बिहार में कट्टा मार देंगे कपार में। उन्होंने एनडीए के वादों की चर्चा करते हुए कहा कि सीतामढ़ी में जानकी मैय्या का भव्य मंदिर बन रहा है।

राजनीतिक तंज: नीतीश बोले- परिवार चलाने में लगे थे, बिहार कैसे चलता?

सासाराम बिहार चुनाव के प्रचार अभियान के अंतिम दिन रविवार को सभी दलों के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, और मुकेश सहनी चुनावी प्रचार में उतरे, तो एनडीए की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम मोहन यादव, और बिहार के सीएम नीतीश कुमार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे। परिवारवाद को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने रोहतास के विक्रमगंज, नोखा, और करगहर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजद पर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने साल 2005 से बिहार में विकास की नई शुरुआत की थी, जब राज्य पूरी तरह बदहाली में था। उन्होंने याद दिलाया कि पहले के शासनकाल में न तो सड़कें थीं, न कानून-व्यवस्था, और लोग शाम ढलते ही घरों से निकलने से डरते थे। उन्होंने कहा कि पहले सत्ता में रहने वालों ने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया, राज्य के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जब उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा तो उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया और सरकार को परिवार तक सीमित कर दिया। उन्होंने कहा कि आज वही लोग फिर से सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। अब जनता जानती है कि किसने विकास किया और किसने सिर्फ नारे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बिहार को अंधकार से निकालकर शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया ताकि लोग सम्मान के साथ जीवन जी सकें। 2005 में एनडीए की सरकार बनने के बाद उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था को सुधारने को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, "हमने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की, पुलिस की जिम्मेदारी तय की और लोगों को भरोसा दिलाया कि अब बिहार में कानून का राज होगा। एनडीए के शासनकाल में लोग बेखौफ होकर यात्रा कर सकते हैं।" मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से बिहार की विकास यात्रा में सहभागी बनकर विकसित बिहार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार में सबके लिए काम हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा ‘विकास के साथ न्याय’ के सिद्धांत पर काम किया है। हमने गरीबों, दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को सशक्त किया है। पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, जिससे वे निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बन सकीं। सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया गया।

बेंगलुरु आगमन पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का राज्यपाल गहलोत ने किया अभिनंदन

बेंगलुरु, कर्नाटक दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बेंगलुरु में गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति का पदभार संभालने के लिए पहली बार कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हैं। रविवार सुबह बेंगलुरु के येलहंका में स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर उनका विमान उतरा, जहां राज्य के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने उपराष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी, शहरी विकास मंत्री सुरेश बीएस, सरकार की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश और कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक एमए सलीम ने भी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचकर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया। उपराष्ट्रपति को उनके आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन से हेलीकॉप्टर के जरिए हासन जिले के श्रवणबेलगोला पहुंचेंगे। यहां उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आचार्य श्री 108 शांति सागर महाराज की स्मृति में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह आयोजन चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री 108 शांति सागर महाराज की 1925 में श्रवणबेलगोला की प्रथम यात्रा के शताब्दी वर्ष का प्रतीक है। इस स्मरणोत्सव के दौरान उपराष्ट्रपति आचार्य श्री शांति सागर महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह और चौथी पहाड़ी के नामकरण समारोह में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, सीपी राधाकृष्णन मैसूर स्थित जेएसएस अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे, जो जगद्गुरु श्री वीरसिंहासन महासंस्थान मठ से जुड़ी हुई है। यहां उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन छात्रों को भी संबोधित करेंगे। उपराष्ट्रपति कर्नाटक के सबसे प्रमुख मठ केंद्रों में से एक, सुत्तूर मठ के पुराने परिसर का भी दौरा करेंगे। वे मैसूर के निकट श्री चामुंडेश्वरी देवी मंदिर और मांड्या के मेलकोट स्थित चेलुवनारायण स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।  

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जूनागढ़ से ‘एकता मार्च’ की दी शुरुआत

जूनागढ़,  गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जूनागढ़ में ‘एकता मार्च’ को हरी झंडी दिखाई। जूनागढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सरदार चौक स्थित सरदार साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री को सरदार पटेल की प्रतिमा भेंट की गई। इसके बाद सभी ने आत्मनिर्भर भारत की शपथ ली। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, राष्ट्र सरदार पटेल की विरासत का जश्न मना रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी को जूनागढ़ मुक्ति दिवस की भी बधाई दी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बताया कि इस मार्च में समाज के सभी वर्ग, महाविद्यालयीन विद्यार्थी, एनसीसी, एनएसएस, माई भारत स्वयंसेवक, सहकारी संस्थाएं, विभिन्न राजनीतिक दल, धार्मिक संस्थाएं, स्थानीय संत, पूर्व सैनिक और उनके परिवार, खिलाड़ी, सामाजिक संगठन से जुड़े नागरिकों ने हिस्सा लिया और वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। वहीं, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘सरदार@150’ एकता मार्च के अंतर्गत आयोजित राज्यव्यापी पदयात्रा का शुभारंभ जूनागढ़ से पूज्य संतों और साथी मंत्रियों की उपस्थिति में हुआ।” उन्होंने लिखा, “9 नवंबर 1947 को जूनागढ़ नवाबी शासन से स्वतंत्र होकर भारत में विलीन हो गया, जिसे जूनागढ़ मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह विशेष प्रसन्नता की बात है कि सरदार वल्लभभाई पटेल और आरजी सरकार के सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान के कारण जूनागढ़ के भारत में विलय के इस यादगार दिन पर यह पदयात्रा आयोजित की गई।” एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, “सरदार साहब के अखंड भारत के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह अमित शाह ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के मंत्र के साथ और भी सुदृढ़ किया है। उनके मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा ‘एकता मार्च’ देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोकर सभी की भागीदारी से विकास के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करेगा।” उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी इस ऐतिहासिक मार्च में शामिल हों और लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करें।  

बिहार में नक्सली साजिश? अमित शाह बोले- खतरे के संकेत साफ

अरवल बिहार विधानसभा के प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अरवल में चुनावी सभा को संबोधित किया और उन्होंने लोगों को सचेत किया कि बिहार में लाल झंडे की आड़ में नक्सलवाद लाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार में नक्सलवाद और जंगलराज को समाप्त कर दिया है। अब किसी की हिम्मत नहीं है कि बिहार में फिरौती, खून-खराबा, अपहरण और नक्सलवाद को फिर से फैलाए। अमित शाह ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार उद्योग-धंधे लाने को लेकर काम कर रही है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि इन लाल झंडे वाले ‘माले’ वालों को अरवल में ही रोक लें, ताकि यह पटना नहीं पहुंच पाए। यदि लाल झंडा आया तो ये उद्योग कभी नहीं आने देंगे।  अमित शाह ने एनडीए की फिर से सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि बिहार में पहले चरण का चुनाव समाप्त हो चुका है। पहले ही चरण में लालू की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। पहले चरण में तय हो चुका है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल गांधी कभी 15 दिन तक शरीर पर धूल नहीं लगने देते, लेकिन फिर भी उन्होंने घुसपैठियों के लिए बिहार में यात्रा निकाली है। उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिए युवाओं की नौकरियां छीनते हैं, गरीबों के हिस्से में सेंध लगाते हैं और देश को भी असुरक्षित करते हैं। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या यहां घुसपैठिए रहने चाहिए? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जितनी यात्रा निकालनी है बिहार से लेकर इटली तक निकाल लें, लेकिन यहां से एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकाला जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस पर बाबा साहेब का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहेब का नाम इनके लिए वोट बटोरने का नाम है जबकि हमारे लिए यह श्रद्धा है। बाबा साहेब जब तक जिंदा रहे, तब तक कांग्रेस ने उनका विरोध किया। उन्हें भारत रत्न तब मिला, जब कांग्रेस सत्ता से बाहर गई। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने बाबू जगजीवन राम का भी अपमान किया, उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं के खाते में अभी 10 हजार रुपए भेजे गए, लेकिन राजद वाले कहते हैं कि इसे वापस ले लिया जाएगा, जबकि वे जान लें, यह राशि कोई वापस नहीं ले सकता। अगले कुछ दिनों में इन्हें दो लाख रुपए और दिए जाएंगे। उन्होंने जहां अयोध्या में भव्य राम मंदिर की चर्चा की, वहीं उन्होंने सीतामढ़ी में मां जानकी की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि एनडीए जब आता है तो सड़कें और बिजली आती है, जबकि महागठबंधन वाले आते हैं तो नरसंहार और खून-खराबा लाते हैं।

कल्चुरी कलार समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रतनपुर में 100 बिस्तर अस्पताल एवं 1 करोड़ रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिले के रतनपुर में आयोजित कल्चुरी कलार समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्रबाहु एवं बहादुर कलारीन दाई की पूजा-अर्चना कर विशाल सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धार्मिक नगरी रतनपुर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत 200 करोड़ रुपए की कार्ययोजना स्वीकृति के लिए भेजी गई है, जिसकी जल्द स्वीकृति की संभावना है। उन्होंने रतनपुर में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की स्थापना तथा कल्चुरी समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। इस अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला, श्री अटल श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा, एवं महापौर श्रीमती पूजा विधानी विशेष रूप से उपस्थित थीं। मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कल्चुरी राजवंश ने रतनपुर सहित देश के अनेक हिस्सों में लगभग 1200 वर्षों तक शासन किया। उनके शासनकाल में प्रजा सुखी और देश समृद्ध था। उन्होंने कहा कि मां महामाया की कृपा से छत्तीसगढ़ में तीव्र गति से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ देश के मध्य में स्थित एक समृद्ध राज्य है, जो खनिज, वन एवं जल संसाधनों से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेशवासियों को साथ लेकर राज्य को और अधिक प्रगति के मार्ग पर ले जाएगी। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार को मात्र 22 माह हुए हैं, और इतनी कम अवधि में भी मोदी की गारंटी के रूप में किए गए लगभग सभी बड़े वादे पूरे किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नया और शक्तिशाली भारत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि किसानों से किए गए वादे के अनुरूप सरकार 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रही है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल समस्या से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। नक्सल प्रभावित ग्रामों में विकास कार्यों को तीव्र गति से प्रारंभ किया गया है। पिछले कुछ महीनों में बस्तर के अनेक ग्रामों को पुनः विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति को देशभर में सराहना मिली है। अब तक 7.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और सेमीकंडक्टर उद्योगों की स्थापना का कार्य आरंभ हो चुका है। नई नीति में रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है, और अधिक रोजगार देने वाले उद्योगों को विशेष रियायतें दी जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से इन नीतियों का लाभ उठाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार ने विजन डॉक्यूमेंट-2047 जारी किया है। इसमें निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि रतनपुर कल्चुरी शासन का प्रमुख केंद्र रहा है। लगभग 1200 वर्षों तक देश के विभिन्न भागों में कल्चुरियों ने शासन किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों की गति अत्यंत तीव्र है। श्री जायसवाल ने कहा कि कल्चुरी समाज के पूर्वजों द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों को राज्य सरकार आगे बढ़ा रही है। कल्चुरियों ने अपने काल में तालाब, सड़कें और सिंचाई परियोजनाएं बनवाई थीं — आज की सरकार भी उन्हीं परंपराओं को प्राथमिकता से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने नवा रायपुर में एक चौक का नाम भगवान सहस्रबाहु के नाम पर रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति सामाजिक समरसता की प्रतीक है और सभी समाजों के ईष्टदेवों के प्रति समान आदर का भाव रखती है। कार्यक्रम में कल्चुरी कलार समाज के मोहित जायसवाल ने स्वागत भाषण दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मां महामाया मंदिर में की विधिवत पूजा-अर्चना महासम्मेलन में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मां महामाया मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए मां महामाया का आशीर्वाद लिया।

सम्राट चौधरी का निशाना: आरक्षण पर बोलने वाले चारा घोटाला परिवार को दी नसीहत

पटना, बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के आरक्षण पर दिए बयान पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पलटवार किया। चौधरी ने कहा कि चारा घोटाला करने वाले परिवार के लोग आरक्षण पर बोलते हुए अच्छे नहीं लगते हैं। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। हम लोगों का आशीर्वाद मांग रहे हैं और उनसे एक बार फिर एनडीए सरकार बनाने और बिहार में विकास के पथ पर आगे बढ़ने का आग्रह कर रहे हैं। बिहार में एनडीए की सरकार की विकास कर सकती है और यह विश्वास हमारी जनता को भी है। उन्होंने कहा कि भरोसा है कि जनता एक बार फिर एनडीए सरकार को चुनने के लिए घरों से निकलकर वोट करेगी। महागठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने जीवनभर चोरी की, 55 साल देश और बिहार को लूटने का काम किया। जिन्होंने बिहार में चारा घोटाला से लेकर अलकतरा घोटाला किया। उनके मुंह से बदलाव की बात शोभा नहीं देती है। तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आरक्षण की बात वो कर रहे हैं, जिनके परिवार ने सिर्फ घोटाला किया, इसके अलावा कुछ नहीं किया। तेजस्वी यादव जो आरक्षण पर बयान दे रहे हैं, उन्हें पहले अपने माता-पिता से पूछना चाहिए कि बिहार में आरक्षण किसे दिया। आरक्षण के प्रति भाजपा का समर्थन करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि देश में जब भी आरक्षण की बात हुई, आरक्षण लाया गया तो भाजपा ने हमेशा समर्थन किया। विपक्ष के लोग आरक्षण की सिर्फ बातें करते हैं, उस पर कभी अमल नहीं करते। पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे तो कभी आरक्षण के पक्ष में नहीं रहे। अगर होते तो आरक्षण का बिल नहीं फाड़ते। महिला आरक्षण अगर 30 साल से नहीं मिला है तो उसके दोषी लालू प्रसाद यादव हैं।