samacharsecretary.com

बिहार में भारी मतदान के बीच सम्राट चौधरी बोले — जनता ने सुशासन के पक्ष में वोट दिया

पटना बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की समाप्ति के बाद कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बिहार में प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रहा है और एक बार फिर प्रदेश में सुशासन की सरकार बनेगी।         सम्राट चौधरी ने मतदान समाप्त होने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान बता रहा है कि सभी वर्गों के मतदाताओं खासकर महिलाओं, युवावर्ग, दलितों, शोषितों और वंचितों ने एनडीए के पक्ष में खुल कर मतदान किया है । उन्होंने चुनाव के दौरान सहयोग और मिलजुल कर व्यापक प्रचार के लिए एनडीए के घटक दलों और उनके नेताओं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के नेता जीतन राम मांझी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के नेता उपेंद्र कुशवाहा को धन्यवाद दिया । उन्होंने खास तौर से मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया, जिनके नेतृत्व में एनडीए इस बार का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहा था। इस बार 2010 का रिकॉर्ड भी टूटेगा बिहार के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह का रिकॉर्ड मतदान देखने को मिला है उसे लगता है कि बिहार में विकास का मॉडल जनता को पसंद आया है और लोगों ने लोकतंत्र के इस पर्व में उत्सव की तरह भाग लिया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में ही 65 प्रतिशत मतदान के साथ अब तक के पिछले सारे कीर्तिमान टूट गए थे और दूसरा चरण मतदान प्रतिशत के मामले में पहले से भी बेहतर रहा है। उन्होंने इस जबरदस्त भागीदारी के लिए सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि मतदान का ट्रेंड बता रहा है कि एनडीए की 2010 में हुई विजय का भी कीर्तिमान इस बार टूटेगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को करीब 180 विधानसभा सीटों में बढ़त हासिल हुई थी और ऐसा लगता है की 2025 के विधानसभा चुनाव उसी की पुनरावृति होने वाली है या उससे भी ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ऐसा अनुमान है कि इस चुनाव में इंडिया का वोट शेयर 50 प्रतिशत से भी ज्यादा होगा और बिहार को एक बार फिर एक ऐसी सरकार मिलेगी जो उसे विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में ले जाएगी।

बिहार में भारी मतदान के बीच सम्राट चौधरी बोले — जनता ने सुशासन के पक्ष में वोट दिया

पटना बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की समाप्ति के बाद कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बिहार में प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रहा है और एक बार फिर प्रदेश में सुशासन की सरकार बनेगी।         सम्राट चौधरी ने मतदान समाप्त होने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान बता रहा है कि सभी वर्गों के मतदाताओं खासकर महिलाओं, युवावर्ग, दलितों, शोषितों और वंचितों ने एनडीए के पक्ष में खुल कर मतदान किया है । उन्होंने चुनाव के दौरान सहयोग और मिलजुल कर व्यापक प्रचार के लिए एनडीए के घटक दलों और उनके नेताओं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के नेता जीतन राम मांझी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के नेता उपेंद्र कुशवाहा को धन्यवाद दिया । उन्होंने खास तौर से मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया, जिनके नेतृत्व में एनडीए इस बार का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहा था। इस बार 2010 का रिकॉर्ड भी टूटेगा बिहार के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह का रिकॉर्ड मतदान देखने को मिला है उसे लगता है कि बिहार में विकास का मॉडल जनता को पसंद आया है और लोगों ने लोकतंत्र के इस पर्व में उत्सव की तरह भाग लिया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में ही 65 प्रतिशत मतदान के साथ अब तक के पिछले सारे कीर्तिमान टूट गए थे और दूसरा चरण मतदान प्रतिशत के मामले में पहले से भी बेहतर रहा है। उन्होंने इस जबरदस्त भागीदारी के लिए सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि मतदान का ट्रेंड बता रहा है कि एनडीए की 2010 में हुई विजय का भी कीर्तिमान इस बार टूटेगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को करीब 180 विधानसभा सीटों में बढ़त हासिल हुई थी और ऐसा लगता है की 2025 के विधानसभा चुनाव उसी की पुनरावृति होने वाली है या उससे भी ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ऐसा अनुमान है कि इस चुनाव में इंडिया का वोट शेयर 50 प्रतिशत से भी ज्यादा होगा और बिहार को एक बार फिर एक ऐसी सरकार मिलेगी जो उसे विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में ले जाएगी।

6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में देश के ईस्ट जोन के बेस्ट डिस्ट्रिक्ट के रूप में सम्मानित होने जा रहा राजनांदगांव

रायपुर  जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा की गई है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले को देश के ईस्ट जोन में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। यह सम्मान जिले में जल संरक्षण, संवर्धन तथा जनभागीदारी आधारित सतत कार्यों के लिए 18 नवम्बर 2025 को देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार में देशभर के विभिन्न जिलों के नामांकन के बाद सेन्ट्रल ग्राउण्ड वॉटर बोर्ड, सेन्ट्रल वॉटर कमिशन एवं विभिन्न दलों के निरीक्षण व विस्तृत अवलोकन के उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं अपितु पूरे देश के ईस्ट जोन के पांच राज्यों के समस्त जिलों में से बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में यह खिताब राजनांदगांव जिले को प्रदान किया जा रहा है। विगत वर्ष केंद्रीय भू-जल मंत्री द्वारा राजनांदगांव जिले का दौरा कर जिले में चल रहे इस अभियान के प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए देश विभिन्न मंचों में राजनांदगांव जिले की प्रशंसा भी की गई थी। जनभागीदारी आधारित यह अभियान जल संरक्षण की दिशा में सफल पहल राजनांदगांव जिले में जल संरक्षण एवं प्रबंधन के कार्यों को शासन-प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पंचायतों, महिला स्वसहायता समूहों, उद्योगपतियों, विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से मिशन के रूप में सघन अभियान चलाया गया। गांवों से लेकर शहरों तक नागरिकों ने जल ही जीवन है और जल है तो कल है के संदेश को आत्मसात करते हुए मिशन जल रक्षा को एक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। किसानों द्वारा फसल चक्र परिवर्तन, वर्षा जल संचयन एवं भू-जल पुनर्भरण के कार्यों से जिले में जल स्तर में सुधार हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। केंद्रीय भू-जल बोर्ड की 2021-22 की रिपोर्ट में जिले के तीन ब्लॉकों को सेमी-क्रिटिकल जोन के रूप में चिन्हित किया गया था। सेमीक्रिटिकल जोन का अर्थ पानी के विषय में 70 प्रतिशत से अधिक पानी का उपयोग करने वाले क्षेत्र इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए मिशन जल रक्षा के व्यापक प्रयासों के साथ जिले ने यह अभियान प्रारंभ किया था, अब यह पूरे देश में मॉडल के रूप में जाना जाने लगा है। इस योजना में जिले की प्राथमिकता है कि पहले तो हम पानी के तेजी से घटते जल स्तर की गति को धीमा कर सके फिर उसे एक स्तर पर स्थिर कर सके तत्पश्चात् अत्यधिक जल दोहन को रोककर इस प्राकृतिक बहुमूल्य धरोहर को संधारित कर सके। इसके लिए अनिवार्य है कि प्रत्येक नागरिक आज से ही अपने आसपास के क्षेत्र में होने वाले जल दोहन को ध्यान में रख कर कम से कम भू-जल का उपयोग करें एवं कम से कम पानी उपयोग वाली फसलों को बढ़ावा दें।      महिला समूहों ने नीर और नारी जल यात्रा जैसे अभियानों के माध्यम से जल संरक्षण के लिए व्यापक जनजागरूकता के लिए कार्य किया गया। जिसमें जिले की पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने जिले के गांव-गांव में जाकर महिलाओं को एकजुट कर जल यात्राओं के माध्यम से मुहिम को बल प्रदान किया। जिले के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने रैलियों, पौधारोपण विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया।  मिशन जल रक्षा – सतत विकास की दिशा में अभिनव पहल के रूप में उभर कर आने लगा पानी के तेजी से घटते जल स्तर की इस चुनौती को प्रयासों में बदलते हुए जिले में जीआईएस आधारित तकनीकी योजनाओं, रिचार्ज संरचनाओं, रिचार्ज सॉफ्ट, बोरवेल सह इंजक्शनवेल, परकोलेशन टैंक, फार्म पॉन्ड और तालाबों के पुर्नजीवन जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी गई। मिशन के अंतर्गत भू- जल दोहन नियंत्रण, वर्षा जल संग्रहण तथा सामुदायिक प्रयासों को जल संरक्षण की प्रमुख रणनीति के रूप में अपनाया गया। सामुदायिक प्रयासों से मिली राष्ट्रीय पहचान राजनांदगांव जिले को प्राप्त होने वाला यह राष्ट्रीय सम्मान, जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। साझा प्रयासों से जल बचाओ, भविष्य बनाओ की भावना को व्यवहार में उतारते हुए जिले ने यह साबित किया है कि जनभागीदारी से किसी भी संसाधन का संरक्षण संभव है। साथ ही साथ 18 नवंबर 2025 को ही नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले को एक अन्य जल संचय से जनभागीदारी के क्षेत्र में भी सम्मानित किया जाना है। राजनांदगांव की यह उपलब्धियां अब पूरे देश के सामने आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित हो रही है। यह सम्मान न केवल जिले की उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए सतत जल प्रबंधन और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी देता है।

बाबा वेंगा की 2026 भविष्यवाणियां: आने वाला साल बदल सकता है दुनिया का नक्शा!

नई दिल्ली  बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्‍यवक्‍ता बाबा वेंगा को “बाल्कन की अंधी भविष्यवक्ता” कहा जाता है। 1911 में जन्मी बाबा वेंगा ने अपने जीवनकाल में सैकड़ों ऐसी भविष्यवाणियां कीं जो बाद में सच साबित हुईं जैसे 9/11 हमला, ब्रेक्जिट, और सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाएं। अब 2026 को लेकर उनकी भविष्यवाणियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जिनमें उन्होंने पृथ्वी पर बड़े तकनीकी, प्राकृतिक और आध्यात्मिक बदलावों की भविष्यवाणी की है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बनेगा मानवता के लिए चुनौती बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इतना विकसित हो जाएगा कि वह मानव नियंत्रण से बाहर चला जाएगा। यह काल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के चरम का प्रतीक होगा लेकिन साथ ही मानवता के लिए बड़ी चेतावनी भी है। ज्योतिष दृष्टि से देखें तो शनि और राहु की युति इस समय तकनीक से जुड़ी उथल-पुथल और मानव मूल्यों की परीक्षा का संकेत देती है। भूकंप और ज्वालामुखियों की सक्रियता बढ़ेगी बाबा वेंगा ने बताया कि 2026 में पृथ्वी का 7-8% भाग प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हो सकता है। भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और समुद्री तूफानों की घटनाएं बढ़ेंगी। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, जब पृथ्वी तत्व पर ग्रहों का दबाव बढ़ता है, तब ऐसे भू-आकृतिक परिवर्तन देखने को मिलते हैं। यह समय मानवता को प्रकृति के संतुलन और पर्यावरण संरक्षण की ओर पुनः सोचने पर विवश करेगा। आर्थिक अस्थिरता और महंगाई की संभावना बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, कुछ देशों की अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। महंगाई बढ़ेगी,और सोने की कीमतें आसमान छू सकती हैं। यह ग्रहों के अनुसार शनि की स्थिति में अस्थिरता और वैश्विक मंदी का संकेत है। भारत जैसे देशों में भी निवेश और व्यापारिक निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। 2026 में एलियंस से हो सकता है पहला संपर्क बाबा वेंगा ने एक अनोखी भविष्यवाणी की 2026 में मानव जाति एलियंस से संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर सकती है। यह घटना मानव इतिहास में एक नई दिशा दे सकती है। ज्योतिषीय रूप से यह वह समय होगा जब कुंभ युग (Aquarian Age) के प्रभाव से ब्रह्मांडीय ज्ञान और नई ऊर्जा तरंगें पृथ्वी पर उतरेंगी। परिवर्तन का वर्ष होगा 2026 2026 केवल विज्ञान या राजनीति का नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण और चेतना परिवर्तन का वर्ष होगा। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां यह याद दिलाती हैं कि मानवता को तकनीक के साथ संतुलन और प्रकृति के प्रति विनम्रता रखनी होगी। यह समय भय का नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और जागरण का संकेत है।

क्रिकेट से समाज सेवा तक: शेफाली वर्मा को मिला बड़ा जिम्मा, बनीं हरियाणा महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर

चंडीगढ़ हरियाणा की विश्व चैम्पियन क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने संत कबीर कुटीर में शेफाली का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें हरियाणा सरकार की ओर से 1.50 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार तथा ग्रेड-ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शेफाली वर्मा ने ना केवल हरियाणा प्रदेश बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शेफाली आज देश के सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, और शेफाली वर्मा ने खेल जगत में नया इतिहास रचा है।” इसी के साथ, हरियाणा महिला आयोग ने भी शेफाली वर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की।   शेफाली वर्मा ने मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हरियाणा पूरे देश के लिए खेलों का रोल मॉडल बन चुका है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को जो प्रोत्साहन और सम्मान मिल रहा है, वह वाकई सराहनीय है।” उन्होंने अपने परिवार सहित मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री निवास में 13 नवंबर गुरुवार को होगा जनदर्शन

रायपुर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 13 नवंबर गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके। राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल मुख्यमंत्री श्री साय की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाती है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके।

कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन सख्त, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी तेज़

देर रात हुई कार्रवाई, अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कसी लगाम महासमुंद धान खरीदी के पूर्व जिला प्रशासन अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने देर रात तक कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध धान जप्त किया है। तहसील सराईपाली के ग्राम बालसी में देर रात अनिल ट्रेडर्स के गोदाम से 375 कट्टा और रोशन ट्रेडर्स के गोदाम से 50 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। यह कार्रवाई राजस्व विभाग, खाद्य निरीक्षक और मंडी सचिव की संयुक्त टीम द्वारा मंडी अधिनियम के तहत की गई। इसी प्रकार ओड़िशा सीमा से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 80 कट्टा धान को नायब तहसीलदार प्रकृति एवं मंडी टीम द्वारा जब्त किया गया। एक अन्य कार्रवाई में तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम छोटे लोरम में साहेब लाल पटेल के गोदाम से 600 बोरी, ग्राम लालमाटी में बीसीकेशन पिता रूपसाय के घर से 200 बोरी, तथा गोमती पति गंगाराम के घर से 100 बोरी अवैध धान प्रशासनिक टीम ने जब्त किया। यह कार्रवाई एसडीएम पिथौरा श्री बजरंग वर्मा के मार्गदर्शन में की गई तथा मंडी सचिव को मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कहा कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व कोई भी व्यक्ति या व्यापारी अवैध रूप से धान का भंडारण या परिवहन न करे। नियम विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले की सीमाओं पर निगरानी और सघन जांच अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि समर्थन मूल्य पर खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध परिवहन, भंडारण न हो सके।

फर्जी ऐप से नकली ट्रांज़ैक्शन कर ठगी: रील ने सिखाया तरीका, पुलिस ने पकड़ा जोड़ा

देवास सोशल मीडिया जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे ही अपराध करने के नए तरीके भी निकाले जा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण देवास शहर में देखने को मिला। यहां एक बंटी-बबली की जोड़ी ने मोबाइल पर रील देखकर फर्जी पेमेंट एप के बारे में सीखा और शहर के दो दुकानदारों को चूना लगा दिया। दोनों वारदातें सीसीटीवी में कैद हो गईं, जिसके चलते आखिरकार आरोपित जोड़ी को पकड़ लिया गया। मामले का खुलासा पुलिस कप्तान पुनीत गेहलोद ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान किया। एसपी गेहलोद ने बताया कि 4 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र में दिलीप सोनी की नावेल्टी चौराहा स्थित रत्नराज ज्वैलरी दुकान से शाम करीब 6 बजे युवक-युवती ने चांदी की पायल और अंगूठियां खरीदीं। कुल 6700 रुपये का भुगतान संबंधित व्यक्ति ने फोनपे क्यूआर के माध्यम से अपने मोबाइल से करते हुए स्क्रीन शाट दिखाया।   इधर दुकानदार को वह भुगतान नहीं मिला, तो संबंधित ने अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा कि भुगतान नहीं मिले तो फोन लगा देना। इसके बाद मोटरसाइकिल से युवती-युवती वहां से रवाना हो गए। सोनी ने जब जांच की तो पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। अगले दिन सोनी ने कोतवाली थाने पर मामले की शिकायत की। इस प्रकार की ठगी दोनों युवक-युवती द्वारा नावेल्टी चौराहा स्थित इलेक्ट्रानिक दुकान पर भी कर गए। वहां से 18500 रुपये कीमत का एलईडी टीवी इसी प्रकार का फर्जी पेमेंट कर ले गए। कोतवाली टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों मामलों में जांच करने पर पता चला कि यह ठग जोड़ी दुकानदारों को फर्जी पेमेंट एप के माध्यम से धोखा देकर फरार हो गई है। इसके बाद पुलिस की टीमों को दुकानों व आसपास के सीसीटीवी कैमरों के साथ मुखबिरों को सक्रिय कर आरोपितों को पकड़ने के काम में लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान दीपक वर्मा निवासी ग्राम गदईशा पिपलिया जिला देवास और बबली के रूप में हुई। पुलिस ने लगातार आरोपितों की तलाश के बाद आखिरकार राजगढ़ से उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। दोनों के कब्जे से टीवी और आभूषण जब्त किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि युवती ने सोशल मीडिया पर रील देखकर फर्जी पेमेंट एप के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मोबाइल के प्ले स्टोर से नकली पेमेंट दिखाने वाली एप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लोगों को ठगने लगे। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि इन दोनों ने और कहां-कहां इस प्रकार की ठगी की है। फिलहाल दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

आत्मघाती विस्फोट से दहला श्रीलंका, क्रिकेट टीम की सुरक्षा पर कड़ा पहरा

इस्लामाबाद  पाकिस्तान में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद इस देश के दौरे पर आई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई टीम के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया। नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं। पाकिस्तान ने अप्रत्यक्ष रूप से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर एक बार फिर आरोप लगाया है कि उसने अपनी जमीन का इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को पाकिस्तान में आतंकवादी हमले करने के लिए करने दिया। मंगलवार को इस्लामाबाद में एक न्यायिक परिसर के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 12 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। इस बीच उत्तरी पाकिस्तान के वाना क्षेत्र में वाना कैडेट कॉलेज पर आतंकवादी हमले को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया और लगभग 300 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अता तरार ने कहा कि यदि सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई नहीं की होती तो पाकिस्तान 2018 में पेशावर स्कूल हमले जैसी बड़ी घटना का गवाह बन सकता था। तीन वर्ष पहले न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज रद्द कर रही थी। न्यूजीलैंड की टीम तब संभावित आतंकवादी हमले की विश्वसनीय खुफिया सूचना मिलने के बाद बिना कोई मैच खेले ही स्वदेश लौट गई थी। सूत्र ने कहा, ‘‘यही कारण है कि मोहसिन नकवी व्यक्तिगत रूप से स्टेडियम गए और मेहमान टीम के सदस्यों से मिले तथा उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया।’’ मार्च 2009 में टीटीपी आतंकवादियों ने गद्दाफी स्टेडियम के पास श्रीलंकाई टीम की बस पर हमला किया था, जिसके कारण लगभग 10 वर्षों तक पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित नहीं किए गए क्योंकि विदेशी टीमों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण देश का दौरा करने से इनकार कर दिया था। सूत्र ने कहा, ‘‘श्रीलंका की टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पाकिस्तानी सेना तथा अर्धसैनिक रेंजर्स को मेहमान खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है।‘‘ रावलपिंडी में तीन एकदिवसीय मैच खेलने के बाद श्रीलंका 17 से 29 नवंबर तक टी20 त्रिकोणीय सीरीज में भाग लेगा जिसमें तीसरी टीम जिंबॉब्वे की होगी।  

भावांतर योजना में आज बढ़कर 4077 रुपए मॉडल रेट जारी

भोपाल भावांतर योजना 2025 अंतर्गत  सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए बुधवार 12 नवंबर को 4077 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी। मॉडल रेट में लगातार वृद्धि जारी रही। पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए तथा 11 नवंबर को 4056 रुपए प्रति क्विंटल  का मॉडल रेट जारी हुआ।