samacharsecretary.com

ग्लोबल संकेत कमजोर: भारतीय मार्केट धड़ाम, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी

मुंबई  ग्‍लोबल कमजोर संकेत के कारण आज भारतीय शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया. Nifty 100 अंक टूटकर 25800 के नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि सेंसेक्‍स 325 अंक टूटकर 84151 पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट आई है. BSE टॉप 30 शेयरों में से 13 स्‍टॉक तेजी पर कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्‍यादा तेजी एशियन पेंट्स और ट्रेंट जैसे शेयर में आई है, जबकि 17 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं.टाटा मोटर्स कमशर्यिल व्‍हीकल (TMCV) के शेयर में 3 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है. सेक्‍टर्स की बात करें तो आईटी, एफएमसीजी और ऑटो सेक्‍टर्स में दबाव दिखाई दे रहा है, जबकि पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्‍टर्स में तेजी जारी है. क्‍यों आई आज गिरावट?  दिसंबर में फेड रेट में कटौती की उम्‍मीद कम होने के कारण अमेरिका से एशियाई बाजार में भारी गिरावट आई है, जिसका असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. वहीं बिहार व‍िधानसभा चुनाव नतीजे के शुरुआती रुझान आने लगे हैं, जिसमें एनडीए को बहुमत मिलती हुई दिख रही है , लेकिन RJD भी कड़ी टक्‍कर दे रही है. ऐसे में शेयर बाजार इसपर भी नजर बनाए हुए है. इन शेयरों में बडी गिरावट सोनाटा सॉफ्टवेयर 5 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है. वहीं तिलकनगर इंडस्‍ट्रीज के शेयर में भी 5 फीसदी की कमी आई है. एलजी इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के शेयर में 2.5 प्रतिशत तक की गिराव आई है. आईटीआई के शेयर भी 2 फीसदी गिरे हैं.  इन शेयरों में रही शानदार तेजी सुबह 9.50 बजे बीएसई स्‍मालकैप इंडेक्‍स में 43 अंकों की उछाल देखने को मिली, जबकि मिडकैप में 100 अंकों की तेजी रही. मूथुट फाइनेस के शेयर में 9 फीसदी से ज्‍यादा की उछाल आई. वहीं जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 8 फीसदी की उछाल रही. बीडीएल के शेयरों में 5 फीसदी से ज्‍यादा की उछाल रही. स्‍मॉलकैप शेयरों में Expleo Solutions Ltd के शेयर 16 फीसदी, मैन इंडस्‍ट्रीज (इंडिया) के शेयर 14 प्रतिशत और Transformers and Rectifiers (India) Ltd के शेयर ने 10 प्रतिशत का अपर सर्किट टच किया.

राज्य स्तरीय अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ कार्यशाला में ‘फिंगर प्रिंट मैनुअल 2025’ का हुआ विमोचन

राज्य स्तरीय अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ कार्यशाला में फिंगर प्रिंट मैनुअल 2025 का विमोचन अपराध अन्वेषण में नवाचार, वैज्ञानिक दक्षता और तकनीकी उत्कृष्टता पर जोर, अपराधियों की पहचान में आयेगी तेजी भोपाल राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय के तत्वावधान में 13 नवम्बर 2025 को पुलिस मुख्यालय के नवीन सभागार में प्रदेश के सभी जोन एवं जिलों में पदस्थ अंगुल चिन्ह विशेषज्ञों की राज्य स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में अंगुल चिन्ह विशेषज्ञों के कार्य को अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाना रहा। इस कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो,  जयदीप प्रसाद द्वारा की गई। कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  जयदीप प्रसाद ने बताया कि मध्यप्रदेश, अंगुल चिन्ह संबंधी कार्यों में देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) के माध्यम से अपराधियों की पहचान एवं अपराध अन्वेषण में राज्य का योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने सभी विशेषज्ञों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्य में तकनीकी नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और व्यवसायिक दक्षता को प्राथमिकता दें, ताकि अपराधों की जांच और अपराधियों की पहचान में और अधिक तेजी लाई जा सके। कार्यशाला में केंद्रीय अंगुल चिन्ह ब्यूरो, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली की निदेशक डॉ. मती एस. इंदिरा सुधा द्वारा अंगुल चिन्ह तकनीक के नवीनतम आयामों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने देशव्यापी अनुभव साझा करते हुए मध्यप्रदेश के अंगुल चिन्ह विशेषज्ञों को उन्नत तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर “फिंगर प्रिंट मैनुअल 2025” का विमोचन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा किया गया। यह मैनुअल राज्य में अंगुल चिन्ह संबंधी कार्यों के लिए एक अद्यतन दिशा-निर्देश दस्तावेज के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा। “फिंगर प्रिंट मैनुअल 2025” न केवल अपराध जांच की सटीकता और गति बढ़ाएगा, बल्कि मध्य प्रदेश पुलिस को वैज्ञानिक अन्वेषण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में भी सहायक सिद्ध होगा। अपराध अनुसंधान में वैज्ञानिक विधियों के सशक्त उपयोग की दिशा में यह मैनुअल अंगुल चिन्ह विशेषज्ञों के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शक एवं प्रशिक्षण साधन के रूप में कार्य करेगा। इसमें फील्ड कार्यप्रणाली, डिजिटल विश्लेषण, डेटा रिकॉर्डिंग और NAFIS प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से संबंधित विस्तृत दिशानिर्देश सम्मिलित हैं। कार्यशाला के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अंगुल चिन्ह विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपराध अन्वेषण के क्षेत्र में निरंतर नवाचार और दक्षता की दिशा में कार्यरत रहने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, सु चैत्रा एन., सहायक पुलिस महानिरीक्षक, मती ऋचा चौबे, एवं संचालक अंगुल चिन्ह ब्यूरो,  मनोज सिंह राजपूत सहित राज्यभर से आए अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ उपस्थित रहे।  

नशे के विरुद्ध बड़ी जीत: खरगोन पुलिस ने उजागर की पहाड़ी क्षेत्र में चल रही अवैध गांजा खेती

नशे के विरूद्ध खरगोन पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई पहाड़ी क्षेत्र में अवैध गांजा की खेती का भंडाफोड़ लगभग 1 करोड़ 78 लाख रुपए का 35.51 क्विंटल गांजे के पौधे जब्त भोपाल पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, खेती एवं वितरण के विरुद्ध निरंतर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जारी धरपकड़ के तहत खरगोन पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने जिले के पहाड़ी और "नो नेटवर्क जोन" क्षेत्र में की जा रही गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ करते हुए 3,200 गांजे के पौधे बरामद कर लगभग 35.51 क्विंटल (3,551 किलो) गांजा जब्‍त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 77 लाख 56 हजार 200 रुपये आंकी गई है। बरामद पौधों की ऊँचाई औसतन 5 से 7 फीट के बीच पाई गई। पुलिस टीम को गांजे के पौधों को उखाड़ने आदि में कई घंटे तक कठिन परिश्रम करना पड़ा। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में संचालित यह ऑपरेशन न केवल पुलिस की दक्षता को दर्शाता है, बल्कि समाज से मादक पदार्थों की बुराई मिटाने के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को भी प्रमाणित करता है। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन  अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज  सिद्धार्थ बहुगुणा के दिशा-निर्देशों में, पुलिस अधीक्षक खरगोन  रविन्द्र वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) मति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिलेभर में ऑपरेशन “प्रहार” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत चौकी हेलापडावा थाना चैनपुर पुलिस को यह सफलता मिली है। 12 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नवादीया फाल्या ग्राम टांडावाड़ी निवासी टिडीया अपने खेत के तीन अलग-अलग हिस्सों में बड़ी मात्रा में अवैध गांजे की खेती कर रहा है। सूचना पर एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। सुनियोजित कार्य योजना के तहत पुलिस टीम ने टिडीया के खेत पर दबिश दी। घर बंद मिलने पर आसपास तलाशी में खेत के तीन हिस्सों में भारी मात्रा में गांजे के पौधे लगे पाए गए। मौके पर उपस्थित टीम ने कुल 3200 गांजे के पौधे (तौल 3551 किलो 240 ग्राम) नियमानुसार जब्त किए। आरोपी टिडीया पिता दीतु जमरे के विरुद्ध थाना चैनपुर पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है। उल्‍लेखनीय है कि विगत 3 दिनों में मध्‍यप्रदेश पुलिस ने विभिन्‍न जिलों में कार्रवाही कर 75 लाख से अधिक मूल्य के अवैध मादक पदार्थ, वाहन एवं उपकरण जब्त कर अनेक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लगातार हो रही ये कार्रवाइयाँ यह दर्शाती हैं कि प्रदेश में मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के विरुद्ध पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता, टीम भावना और दृढ़ इच्छाशक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण है।  

केरला फेस्ट: सांस्कृतिक एकीकरण का शानदार प्रतीक — राज्यपाल मंगुभाई पटेल

केरला फेस्ट: सांस्कृतिक एकीकरण का शानदार प्रतीक — राज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगुभाई पटेल बोले: केरला फेस्ट भारत की सांस्कृतिक एकता का जीवंत उदाहरण मलयाली समुदाय का जड़ों से जुड़ाव प्रेरणादायी- विधानसभा अध्यक्ष  तोमर भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि “केरला फेस्ट” सांस्कृतिक एकीकरण और भाईचारे की भावना का जीवंत उदाहरण हैं। मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रदर्शन के अवसर के साथ ही केरल और मध्यप्रदेश के बीच समरसता का सशक्त सेतु है, जो मध्यप्रदेश को अपनी कर्म भूमि बनाने वाले मलयाली बहनों-भाइयों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव और हमारे देश की विविधता में एकता की भावना का सुंदर प्रतीक है। राज्यपाल  पटेल केरला फेस्ट सेकण्ड ऐडिशन के शुभारंभ कार्यक्रम में जन समुदाय को  स्थानीय दशहरा मैदान में गुरूवार को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मलयाली समुदाय का जड़ों से जुड़ाव अपनी भूमि संस्कृति और निष्ठा का आग्रह सभी के लिए प्रेरणादायी और अनुकरणीय है। कार्यक्रम में सचिव जल संसाधन विकास  जॉन किंगस्ली भी मंचासीन थे। राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि मध्यप्रदेश के विकास में मलयाली समुदाय का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण, प्रेरणादायक और सराहनीय रहा है। मलयाली समुदाय ने प्रशासन और सेवा क्षेत्र में भी अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी से प्रदेश मे विशिष्ट पहचान कायम की है। प्रदेश में डॉक्टर, नर्स और शिक्षक के रूप में अनुशासन, परिश्रम, शिक्षा और सेवा की उत्कृष्ट भावना के साथ असंख्य लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है। सरकारी सेवाओं, बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों में उनकी सक्रिय भूमिका ने राज्य के प्रशासनिक और आर्थिक विकास को नई दिशा दी है। मलयाली समुदाय ने सामाजिक और मानवता की सेवा में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। प्रदेश के मलयाली समुदाय ने राज्य के विकास में योगदान के साथ ही अपने सांस्कृतिक मूल्यों को सहेज कर राज्य की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है। समाज के साथ-साथ समग्र मानवता की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए युनाईटेड मलयाली एसोसिएशन को बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मलयाली समुदाय कर्तव्यनिष्ठ समाज है इसीलिए साक्षरता और स्वच्छता में देश में अग्रणी है। समुदाय ने सेवा, समर्पण, रचनात्मक सृजनशीलता, सांस्कृतिक गतिविधियों और कार्य क्षेत्र में कर्तव्य परायणता से विशिष्ट स्थान बनाया है। उनकी नेक नियति और कार्य संस्कृति ने सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने मध्यप्रदेश कॉडर के पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी के द्वारा भोपाल जहाँ नौकरी के लिए आने वाले लोग बस जाते हैं वैसे शहर में बसने के बजाए अपने केरल स्थित छोटे से घर में बसने के निर्णय की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि मलयाली समुदाय का अपनी संस्कृति के प्रति समर्पण का ही प्रमाण केरल से इतनी दूर रहकर भी उन्होंने अपने जीवन मूल्यों और परंपराओं को जीवंत बनाएं रखा है। मुख्य महाप्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रबाश कुमार सुबुदि ने कहा कि गोड्स ओन कन्ट्री के कलर्स और फ्लेवर का प्रतीक केरला फेस्ट है। उन्होंने कहा कि मलयाली समुदाय जहाँ भी जाता है अपने सांस्कृतिक जीवन मूल्यों को लेकर जाता है। वह भारत की विविधता में एकता के सच्चे राजदूत हैं। उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया विकास में सहयोग के लिए सामुदायिक प्रगति और सांस्कृतिक सद्भाव को बढ़ाने के हर गतिविधि को सदैव प्रोत्साहित करता है।  नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक मती सी. सरस्वती ने कहा कि मलयाली समुदाय सांस्कृतिक चेतना, प्राकृतिक सौंदर्य, कला, परंपरा, अनुशासन और सोहार्द्र के लिए प्रसिद्ध है। केरल के वस्त्र, व्यंजन, कलाओं ने भारत की सांस्कृति धरोहर को समृद्ध किया है। समुदाय अपनी जड़ो को किस प्रकार जीवंत रख सकता है केरला फेस्ट का आयोजन उसका प्रमाण है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड ने ग्रामीण कौशल, सृजनशीलता को बढ़ाने और स्व-सहायता समूहों के आत्म विश्वास और स्वावलंबन को मजबूत करने के लिए फेस्ट में 10 स्टाँलो को एस.एच.जी के लिए प्रायोजित किया है। युनाइटेड मलयाली एसोसिएशन के अध्यक्ष ओ.टी. जोसेफ ने स्वागत उद्बोधन में बताया की संस्था चार दशकों से संस्कृति संवर्धन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका के क्षेत्रों में सहयोग के साथ ही मानवता की सेवा प्रयासों, विद्यालयों, आश्रय गृहों की मरम्मत, मोबाइल मर्च्युरी और अंत्येष्टी सहायता भी प्रदान करती है। आभार प्रदर्शन ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष  अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मलयाली समुदाय की महिलाओं ने केरल के लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। अतिथियों को केरल के सांस्कृतिक प्रतीक हाथी के मस्तक पर शोभित किए जाने वाले आभूषण नेट्टी-पट्टम स्मृति स्वरूप भेंट किया गया। स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन से शुभारंभ हुआ।       

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गरिमामय रूप से मनाई जायेगी, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल

जबलपुर में होगा मुख्य कार्यक्रम जिला स्तर के कार्यक्रमों के लिए अतिथि हुए तय भोपाल  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गरिमामय रूप से मनाई जायेगी। जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 15 नवम्बर को जबलपुर में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह और लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह शामिल होंगे। जिला स्तर के कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा में, नगरीय विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय धार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेलभिण्ड, राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मासीहोर, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंहनरसिंहपुर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके मण्डला, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट इंदौर, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषानामुरैना, महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया झाबुआ, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिहं राजपूत सागर, खेल, युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग रायसेन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह शाजापुर, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहानअलीराजपुर, ऊर्जा श्री प्रद्युम्न सिंह तोमरमंत्री शिवपुरी, नवीन एवं नवकरणीय मंत्री ऊर्जा श्री राकेश शुक्लाअशोक नगर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यपरतलाम, उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार आगर-मालवा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण,विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौरभोपाल, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेद्र भाव सिंह लोधीदमोह, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दिलीप जायसवालअनूपपुर, कौशल विकास एवं रोजगार स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री गौतम टेटवालउज्जैन, पशुपालन एवं डेयरी स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री लखन सिंह पटेलविदिशा, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री नारायण सिंह पंवारराजगढ़ राज्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणश्री नरेन्द्र शिवाजी पटेलबैतूल, राज्यमंत्री नगरीय विकास एवं आवास श्रीमती प्रतिमा बागरीसतना, राज्यमंत्री वनएवं पर्यावरण श्री दिलीप अहिरवारछतरपुर एवंराज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती राधा सिंहसिगरौली में उपस्थित होंगी। सांसद श्री वी.डी. शर्मा कटनी, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह शहडोल, सांसद श्रीमती संध्या राय दतिया, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल खण्डवा, सांसद श्रीमती भारती पारधी बालाघाट, सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल खरगौन, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सीधी, सांसद श्री जनार्दन मिश्रा मऊगंज, सांसद श्री विवेक 'बंटी' साहू छिन्दवाड़ा, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सिवनी, सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर श्योपुर, सांसद श्री सुधीर गुप्ता नीमच, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी नर्मदापुरम, सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर मंदसौर, सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी बड़वानी एवं सांसद श्रीमती माया नरोलिया पांढुर्णा में उपस्थित रहेंगी। साथ ही विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस बुरहानपुर, विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना, विधायक सुश्री मीना सिंह मांडवे उमरिया, विधायक श्री हरिशंकर खटीक टीकमगढ़, विधायक श्री ओमप्रकाश ध्रुवे डिंडौरी, विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी मैहर, विधायक श्री पन्नालाल शाक्य गुना, विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पंवार देवास, विधायक श्री अनिल जैन निवाड़ी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह हरदा में उपस्थित रहेंगे।  

झारखंड में सर्दी ने दी दस्तक: अगले 3 दिन चलेगी शीतलहर, तापमान में तेज गिरावट

रांची झारखंड में ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। नवंबर महीने में ही लोग स्वेटर और शाल में दिख रहे हैं। इसी महीने में ही लोगों का ठंड के कारण हाल बेहाल हो गया है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक दिन-प्रतिदिन ठंड में इजाफा होगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 15 नवंबर तक तापमान में भारी कमी आएगी जिससे ठंड अत्यधिक बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवा के कारण अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिल रही है। अगले 3 दिनों के दौरान पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सर्द हवा के कारण अधिकतम तापमान में कमी आ रही है। पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर रहेगी ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है जिससे धूप होने के बावजूद ठंड लग रही है। रांची मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार बढ़ने से इस दौरान न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है। पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर रहेगी।  

“हॉट सीटों पर शुरू हुई तगड़ी काउंटिंग: मंगल पांडे–राम कृपाल पीछे, लेसी सिंह पिछड़ी, श्रेयसी सिंह आगे”

पटना   बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है. आज तय हो जाएगा कि बिहार की गद्दी पर कौन बैठने वाला है. एनडीए और महागठबंधन दो छोर पर खड़े हैं और नीतीश-तेजस्वी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. सूबे की 243 सीटों के लिए हुए दो चरणों में पड़े वोटों की गिनती 46 केंद्रों पर हो रही है. नीतीश कुमार ने पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ जीत का दम भरा है, तो वहीं तेजस्वी यादव ने भी 18 नवंबर को शपथ लेने का दावा किया है. एग्जिट पोल में महिलाओं और ओबीसी का समर्थन एनडीए को मिलने की संभावना जताई गई है. एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को महिलाओं, ओबीसी और ईबीसी वर्ग का मजबूत समर्थन मिला है. चुनाव नतीजे तय करेंगे कि सत्ता नीतीश की रहेगी या तेजस्वी बिहार के मुस्तकबिल की नई कहानी लिखेंगे.  सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती और इसके बाद EVM की गिनती हो रही है. 243 सीटों में बहुमत के लिए 122 सीटें जरूरी हैं. वोटों की गिनती के मद्देनजर प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए हैं. चुनाव आयोग भी अपने स्तर पर सभी तरह की तैयारियां कर चुका है. महुआ विधानसभा सीट पर आज मतगणना शुरू हो गई है. यह सीट बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे चर्चित सीटों में से एक मानी जा रही है. यहां मुकाबला है जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और राजद प्रत्याशी मुकेश रौशन और एलजेपी के संजय सिंह के बीच है. तेज प्रताप यादव ने 2015 में यहीं से जीतकर पहली बार विधानसभा में कदम रखा था. 2020 में वे हसनपुर सीट से विधायक बने थे, लेकिन इस बार राजद से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाकर दोबारा महुआ से चुनाव मैदान में उतरे हैं. वहीं, मुकेश रौशन 2020 में राजद के टिकट पर महुआ से जीत चुके हैं और इस बार सीट बचाने की कोशिश में हैं. महुआ में इस बार भाई बनाम पार्टी का दिलचस्प मुकाबला है.  शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ एनडीए ने 160 सीटों पर बढ़त बनाते हुए आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. तेजस्वी यादव की आरजेडी के नेतृत्व वाला महागठबंधन 74 सीटों पर आगे चल रहा है और दूसरे पायदान पर है. गौर करने वाली बात यह है कि प्रशांत किशोर की नई नवेली जन सुराज पार्टी (JSP) तीन सीटों पर आगे चल रही है और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM एक सीट पर आगे चल रही है. > 9:24 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी को बहुमत मिल गई है और 138 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं महागठबंधन 76 सीटों पर बढ़त में है. > 9 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस पार्टी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है. वीआईपी को एक सीट मिलता नजर आ रहा है. जबकि गठबंधन की अन्य पार्टियां चार सीटों पर आगे चल रही हैं. > बिहार चुनाव में बीजेपी और आरजेडी के बीच मुकाबला मजबूत है. 9 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, एनडीए बीजेपी 68 सीटों पर आगे है, जबकि आरजेडी 56 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है. > रुझानों में एनडीए आगे: बिहार चुनाव में वोटों की गिनती शुरू होती है रुझान आने शुरू हो गए हैं. पोस्टल बैलेट में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है. > बदलाव होगा, बदलाव होगा: महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने कहा, "बदलाव होगा, बदलाव होगा. बिहार में नौकरी वाली युवाओं की सरकार आएगी."     > लखीसराय में कड़ी टक्कर: बिहार के लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को मतदान हुआ, जिसमें बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, कांग्रेस के अमरेश कुमार और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के सूरज कुमार के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. > महुआ में तेज प्रताप यादव का त्रिकोणीय मुकाबला: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले का सामना कर रहे हैं. उनका मुकाबला मौजूदा आरजेडी विधायक मुकेश रौशन और एनडीए समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय सिंह से है. महुआ में कभी आरजेडी का चेहरा रहे तेज प्रताप अपने नए बैनर जनशक्ति जनता दल के तहत जीत हासिल करते हैं या नहीं. > मतदान के दो चरणों में, बिहार में रिकॉर्ड 66.91 फीसदी वोटिंग हुई, जो 1951 के बाद से सबसे ज्यादा है. यह उछाल उस सूबे में निर्णायक साबित हो सकता है. पटना, गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और भोजपुर जैसे जिलों की कई सीटें बेहद रोमांचक बन गई हैं जहां बढ़त 500 से 2,000 वोटों के बीच लगातार ऊपर-नीचे हो रही है. इन सीटों ने दोनों गठबंधनों की धड़कन बढ़ा दी है. तेजस्वी यादव की कोर युवा समर्थन वाली सीटों पर महागठबंधन ने शुरुआत में दम दिखाया है, जबकि एनडीए का प्रदर्शन उन सीटों पर मजबूत दिख रहा है जहां महिलाओं की भागीदारी अधिक रही थी. लेफ्ट दलों की 20 सीटों पर भी रुझान दिलचस्प हैं. CPI(ML), CPI और CPM इन इलाकों में अच्छी चुनौती दे रहे हैं. कई सीटों पर लेफ्ट उम्मीदवार RJD, BJP और JD(U) के दिग्गजों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. वर्ष 2020 में लेफ्ट ने 12 सीटें जीती थीं और इस बार भी शुरुआती रुझान संकेत दे रहे हैं कि उनका आधार कमजोर नहीं हुआ है. दिघा, फुलवारी, पलिगंज, मटिहानी और कर्घहर जैसी सीटों पर भी मतगणना चल रही है. हर राउंड में बढ़त बदल रही है. कुछ सीटों पर यह मुकाबला त्रिकोणीय और चौकोर भी हो गया है जहां लोजपा (RV) और जन सुराज उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. एनडीए और महागठबंधन दोनों के प्रमुख नेता अपने-अपने वॉर रूम से लगातार अपडेट ले रहे हैं. रात तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है, लेकिन अभी जो माहौल है उससे इतना तय है कि मुकाबला अंतिम राउंड तक खिंच सकता है. काउंटिंग के मद्देनजर टाइट सिक्योरिटी: गया जी के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया, "मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो रही है, सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. हर स्ट्रांग रूम के चारों ओर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है. सभी प्रवेश द्वारों और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त … Read more

ChatGPT 5.1 आया नए अपडेट के साथ: जवाब होंगे और सटीक, फ्री यूजर्स को भी मिलेगा फायदा

नई दिल्ली OpenAI ने नए ChatGPT 5.1 को लॉन्च कर दिया है और कंपनी इसे रोलआउट करना भी शुरू कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नया अपडेट अभी तक सबसे नैचुरल लगने वाला वर्जन माना जा रहा है। वहीं कंपनी की मानें तो GPT 5.1 न सिर्फ ज्यादा समझदार है बल्कि पहले से ज्यादा मानवीय, गर्मजोशी से भरा और आपकी बातों के टोन के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम है। GPT 5.1 अब आसान सवालों के बेहद तेजी से जवाब दे सकता है और मुश्किल सवालों के जवाब सोचकर और बेहतर जानकारी के साथ उपलब्ध कराता है। इसके अलावा इस अपडेट में ChatGPT में पर्सनैसलिटी स्टाइल्स को भी जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूजर अपनी पसंद के मुताबिक ChatGPT की आवाज, अंदाज और बातचीत करने के तरीके को चुन पाएंगे। क्या कुछ मिलेगा नया? ChatGPT 5.1 में सबसे बड़ा बलवा उसकी समझने की क्षमता में किया गया है। अब यह आपके सवाल, मूड और बात करने के तरीके को बेहतर तरीके से पहचान सकतेा है। इसका इंस्टेंट मॉडल ज्यादा बातचीत करने वाला गर्मजोशी से भरा और नैचुरल महसूस होता है। ChatGPT 5.1 नॉर्मल बातचीत और आसान सवालों के जवाब तुरंत देता है और जरूरत पड़ने पर ही Thinking मॉडल का इस्तेमाल करता है। क्या है पर्सनैसलिटी स्टाइल फीचर? इस अपडेट में ChatGPT में नए पर्सनैसलिटी स्टाइल को शामिल किया गया है। इसकी मदद से अब आप चुन सकते हैं कि ChatGPT आपको कैसा सुनाई दे? उदाहरण के लिए आप ChatGTP 5.1 की सेटिंग्स में जाकर अपनी पसंद के मुताबिक तय कर सकते हैं कि उसके बात करने का तरीका दोस्ताना, प्रोफेशनल, सीधा या मजाकिया हो? इसके लिए कुल 8 पर्सनैसलिटी स्टाइल को जोड़ा गया है। इतना ही नहीं OpenAI ने पुराने स्टाइल्स को भी और बेहतर बनाया है। अब ChatGPT बातचीत के दौरान खुद ही सुझाव भी दे सकता है कि क्या वह अपना टोन बदल दे। क्या फ्री यूजर्स को भी मिलेगा? 4 नवंबर से OpenAI ने ChatGPT Go को भारत में फ्री में उपलब्ध कराया था। इसके बाद आपके मन में सवाल उठ सकता है कि किया ChatGPT का 5.1 वर्जन इन फ्री यूजर्स को भी इस्तेमाल करने को मिलेगा? दरअसल इसे गुरुवार से सभी Pro, Plus, Go और Business यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। OpenAI ने बताया कि यह एक धीरे-धीरे होने वाला रोलआउट प्रोसेस है, ताकि सर्वर पर लोड नियंत्रित रहे। कंपनी का कहना है कि पुरानी GPT-5 मॉडल्स को तीन महीने तक “legacy models” के रूप में रखा जाएगा, ताकि यूजर्स नए और पुराने मॉडल के बीच तुलना कर सकें और आसानी से बदलाव को अपनाएं।

200+ पुलिसवाले जांच के घेरे में, लखनऊ की रिपोर्ट के बाद सिस्टम में हड़कंप

गाजियाबाद यूपी के गाजियाबाद जिला कमिश्नरेट पुलिस में लखनऊ की सोशल मीडिया सेल से आई एक रिपोर्ट के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्टिव पुलिसकर्मियों पर अफसरों की निगाहें टिक गई हैं। पुलिस की वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर छा रहे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।   सूत्रों के मुताबिक, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में कई ऐसे पुलिसवाले हैं, जो इंस्टाग्राम पर रीलबाजी कर खूब सुर्खियों में बने रहते हैं। कोई सिंघम बन रहा है तो कोई गश्त के दौरान सेल्फी ले रहा है। लखनऊ की सोशल मीडिया सेल से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह पुलिस अनुशासन के बिल्कुल खिलाफ है। सोशल मीडिया पर एक्टिव ऐसे पुलिसकर्मियों पर जल्द एक्शन लिया जाएगा। कमिश्नरेट ने 200 से ज्यादा सोशल मीडिया एकाउंट्स की निगरानी शुरू कर दी है। कुछ पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है और अब फिर नई लिस्ट तैयार की जा रही है।  सिस्टम से बाहर किए जाएंगे रीलबाज पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ कहा है कि अगर कोई वर्दीधारी पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर फिजूल की हरकत करते पाया गया, तो इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उस पुलिसवाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में जिले के 'रीलबाज पुलिसकर्मियों' के दिन मुश्किल में नजर आ रहे हैं।   

लिंगानुपात में बड़ी छलांग! हरियाणा पहुँचा 912 पर, जानें कैसे आया बदलाव

चंडीगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव के निर्देशानुसार हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार हेतु राज्य टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) की साप्ताहिक बैठक स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डा. वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने और राज्य के लिंगानुपात में और सुधार लाने के प्रयासों को तेज करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभागों के निरंतर प्रयासों के कारण राज्य में पहली जनवरी से 10 नवम्बर, 2025 तक लिंगानुपात 912 दर्ज किया गया लिए है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 904 था। जिलेवार प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए बैठक में बताया गया कि फतेहाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, पानीपत और रेवाड़ी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जबकि सिरसा, सोनीपत और चरखी दादरी में गिरावट देखी गई है। इन जिलों को सतर्कता बढ़ाने, अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने और अपने-अपने लिंगानुपात में सुधार के लिए अल्ट्रासाऊंड केंद्रों का समन्वित निरीक्षण करने  दिया और अधिकारियों को दोषी पाए जाने वाले डाक्टरों के लाइसेंस रद्द करने सहित दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि चरखी दादरी के गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एस.एम.ओ. को खराब लिंगानुपात के लिए आरोप पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा, नारायणगढ़, मुलाना और चौरमस्तपुर के प्रभारी एस.एम.ओ. और पलवल, चरखी दादरी, सिरसा और सोनीपत के सी.एम.ओ. को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।