samacharsecretary.com

TMC के हुमायूं कबीर के मस्जिद निर्माण ऐलान पर उमा भारती ने जताई कड़ी प्रतिक्रिया

भोपाल  विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक साम्प्रदायिक मोड आ गया है. बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में 'बाबरी मस्जिद' के निर्माण की आधारशिला रखने का ऐलान किया है. 6 दिसंबर वही तारीख है जब 33 साल पहले अयोध्या में बाबरी मस्जिद तोड़ दी गई थी.  टीएमसी विधायक के इस बयान पर बीजेपी नेता और राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहीं प्रखर हिंदूवादी नेत्री उमा भारती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि इबादत के नाम पर बनी मस्जिद का हम सम्मान करेंगे लेकिन बाबर के नाम से बनी हुई इमारत का वही हाल होगा जो 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था, ईंटे भी गायब हो गई थीं.  हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल के भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी के विधायक और पूर्व मंत्री हैं.  हुमायूं कबीर ने 2021 में भरतपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी. इस बार 2026 में विधानसभा चुनाव होने को हैं. 2021 में हुमायूं कबीर को 96 हजार 226 वोट मिले थे. उन्होंने बीजेपी के ईमान कल्याण मुखर्जी को 43 हजार 83 वोटों के मार्जिन से हराया था. 2016 में हुमायूं कबीर भरतपुर सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और उन्हें मात्र 1497 वोट मिले थे.  लेकिन जब वे टीएमसी में आए तो उनकी किस्मत बदल गई. हुमायूं कबीर ने कहा कि वह  6 दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे. इस दौरान मुस्लिम समाज के कई नेता शिरकत करेंगे. उन्होंने कहा कि यह निर्माण तीन साल में पूरा हो जाएगा. हुमायूं कबीर ने कहा कि इस कार्यक्रम में कई मुस्लिम मौलानाओं को न्योता दिया जाएगा.  हुमायूं कबीर बेलडांगा क्षेत्र में काफी असर रखते हैं और मुस्लिम समुदाय के बीच लोकप्रिय हैं. कबीर पहले भी विवादित बयान और राजनीतिक गतिविधियों के लिए चर्चा में रहे हैं. माना जाता है कि वे पार्टी नेतृत्व से असंतुष्ट चल रहे हैं, पर ममता बनर्जी की आलोचना से बचते रहे हैं. राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहीं उमा भारती ने इस बयान पर काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "खुदा, इबादत, इस्लाम के नाम पर मस्जिद बने हम सम्मान करेंगे लेकिन बाबर के नाम से बनी हुई इमारत का वही हाल होगा जो 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था, ईंटे भी गायब हो गई थीं." पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सलाह देते हुए उमा भारती ने कहा कि, "मेरी मित्र ममता बनर्जी जी को सलाह है कि बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने की बात कहने वालों पर कार्रवाई करिए, बंगाल एवं देश की अस्मिता एवं सद्भाव के लिए आपकी भी जिम्मेवारी है."  6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस की बरसी राम मंदिर आंदोलन के दौरान आज से 33 साल पहले 6 दिसंबर 1992 को लाखों कारसेवकों ने अयोध्या में स्थित बाबरी मस्जिद को तोड़ दिया था. हिंदू संगठनों का दावा था कि यह मस्जिद भगवान राम के जन्मस्थान पर मुगल शासक बाबर द्वारा बनवाई गई थी. मुस्लिम संगठन इसे अपनी मस्जिद बताते थे. इस विध्वसं के बाद देश भर में कई जगहों पर साम्प्रदायिक दंगे हुए थे.  इस मामले में 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने विवादित स्थल की जमीन हिन्दू पक्ष को दी और मुस्लिम पक्ष को वैकल्पिक 5 एकड़ जमीन देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया था.  बाबरी मस्जिद ही क्यों? TMC MLA हुमायूं कबीर के बयान पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा  है कि, 'मस्जिद बनाना ठीक है, लेकिन खास तौर पर 'बाबरी मस्जिद' ही क्यों? जो विवाद पहले ही सुलझ चुका है, उसे राजनीतिक फायदे के लिए फिर से खोला जा रहा है. हमारा रिश्ता बाबर से नहीं, बल्कि शिवाजी महाराज से है." टीएमसी विधायक के इस बयान पर बीजेपी नेता और बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेन्दु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है, "वह यह सब सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए कर रहे हैं. चुनाव पास आ रहे हैं. बेचारे मुसलमान TMC को छोड़ रहे हैं. जैसे 2021 में उन्होंने CAA को NRC कहकर सभी मुसलमानों को एक किया था, इस बार वे बाबरी मस्जिद के निर्माण पर चर्चा करके ऐसा कर रहे हैं."   हुमायूं कबीर के इस बयान पर टीएमसी की अबतक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं है.   

लॉटरी का चस्का: पंजाब में 1200 करोड़ का कारोबार, तीन राज्यों के टिकटों की हुई जबरदस्त बिक्री

जालंधर पंजाब में लॉटरी का कारोबार बढ़ता जा रहा है और यह 1200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पंजाब के प्रमुख छह जिले लॉटरी के हब हैं लेकिन प्रदेश का कोई भी जिला इससे अछूता नहीं है क्योंकि हर जगह ही यह कारोबार फैला हुआ है। पंजाब सरकार की भी लॉटरी से 250 करोड़ रुपये के राजस्व पर नजर है और इसमें हर साल बढ़ोतरी हो रही है। करोड़पति बनने की चाह जहां कई लोगों की किस्मत बदल रही है वहीं इसकी लत लोगों को बर्बाद भी कर रही है। पंजाब में नगालैंड, सिक्किम व केरल के टिकटों की भी बिक्री हो रही है। प्रदेश के प्रमुख रूप से छह जिले लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा, पटियाला और जीरकपुर इसके हब हैं लेकिन बाकी के जिलों में भी लॉटरी के कारोबार ने अपने पैर जमा रखे हैं। पंजाब सरकार त्योहारों के मौके पर बंपर लॉटरी निकलती है जिसमें 11 करोड़, ढाई करोड़, डेढ़ करोड़ और एक करोड़ और इसके नीचे के इनाम निकाले जाते हैं। पंजाब राज्य लॉटरी निदेशालय इसका पूरा कामकाज देखती है लेकिन रोज लगने वाली पर्ची की लॉटरी का भी क्रेज बढ़ गया है। रोज लोग लाइनों में लगकर लॉटरी की पर्ची खरीदते हैं और शाम तक लॉटरी के नतीजे आने का इंतजार करते हैं। लॉटरी की यह लत अधिक खतरनाक है जो कई बार लोगों को बर्बादी पर राह पर भी धकेल रही है। इसके अलावा ऑनलाइन लॉटरी की बिक्री के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं जो लोगों के साथ ठगी का साधन भी बनता जा रहा है। इसे लेकर अधिकतर लोग धोखाधड़ी का शिकार भी हो चुके हैं। सरकार कई बार लोगों को इसे लेकर सतर्क कर चुकी है कि वे इसके झांसे में न आएं क्योंकि सरकार ऑनलाइन ऐसी लॉटरी की टिकटों की बिक्री नहीं करती है और यह पूरी तरह से फर्जी है। सरकार का राजस्व भी लॉटरी से बढ़ रहा है।  वर्ष 2024-25 में लॉटरी से सरकार को 235 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था और वर्ष 2025-26 में 250 करोड़ राजस्व का लक्ष्य रखा गया है। लॉटरी से कमाई में केरल टॉप पर है। पिछली वित्तीय वर्ष में केरल ने लॉटरी से 13,500 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लुधियाना के एक लॉटरी विक्रेता ने बताया कि प्रदेश में रोजाना औसत 3 से 4 करोड़ रुपये से अधिक की लॉटरी की टिकटें बिकती है लेकिन यह बिक्री एक सी नहीं रहती है। कभी इसमें बढ़ोतरी होती है और कभी कमी भी आती है। लोहड़ी बंपर पर मिलेंगे 23.47 करोड़ रुपये के इनाम पंजाब सरकार ने अब लोहड़ी बंपर की शुरुआत कर दी है जिसमें लॉटरी के कुल विजेताओं को 23.47 करोड़ रुपये का इनाम दिए जाएंगे। 17 जनवरी 2026 को यह ड्रॉ निकाला जाएगा। हाल ही में दिवाली बंपर में एक सब्जी बेचने वाले की 11 करोड़ रुपये की लॉटरी निकली थी। राजस्थान के अमित सेहरा बठिंडा घूमने आए थे और तभी उन्होंने लाॅटरी का टिकट खरीदा था। पंजाब सरकार की बैसाखी, राखी, दिवाली जैसे मौकों पर निकाली जा रही बंपर लाॅटरी की टिकटें 100 से 500 रुपये तक में मिलती हैं। ऑनलाइन लॉटरी में झांसे में न आने की दी सलाह   पंजाब राज्य लॉटरी निदेशालय के निदेशक शौकत अहमद पार्रे ने ऑनलाइन लॉटरी के झांसे में न आने की लोगों को सलाह दी है। इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी स्कीम की बिक्री बैन है। पंजाब राज्य लॉटरी इसी तरह की कोई स्कीम नहीं निकालती है। निदेशालय के नाम पर मैसेज और ईमेल भेजकर लोगों को लॉटरी निकलने की बात कही जाती है और टैक्स की राशि जमा करवाने की बात कहकर ठगी का शिकार बनाने का प्रयास किया जाता है। किसी भी तरह की ऑनलाइन टिकट की खरीदारी न करें। लॉटरी के नतीजे निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर ही ड्रॉ में चैक करें। रोजाना तीन से चार वक्त ड्रा निकाले जा रहे सरकारी लॉटरी के साथ गैर कानूनी लॉटरी का ट्रेंड बढ़ रहा है जिससे सरकार को जीएसटी के राजस्व से भी हाथ धोना पड़ रहा है। अनुमान के अनुसार गैर कानूनी लॉटरी का कुल कारोबार पचास फीसदी तक है और श्रमिक कालोनियों में लाॅटरी के टिकट बेच कर खूब कमाई की जा रही है।  प्रदेश में पंजाब सरकार के अलावा गोवा, नगालैंड, सिक्कम, मिजोरम आदि राज्य सरकारों की बंपर, मासिक, साप्ताहिक एवं डेली लॉटरी चल रही हैं। डेली लॉटरी में रोजाना तीन से चार वक्त ड्राॅ निकाले जा रहे हैं। इनमें टिकट की कीमत सात, दस रुपये होती है और यह कम से कम पांच टिकटों का सेट ही मिलता है। लाॅटरी का चस्का भी शराब, सिगरेट एवं नशे जैसा ही है। अगर किसी तो लग जाता है तो यह जल्दी से छूटता नहीं। ज्यादातर रोज कमाने वाले लोग ही रोजाना लॉटरी खेलते हैं। ऐसे ही एक शख्स ने बताया कि वह अपनी रोजाना की कमाई का पांच से दस फीसदी हिस्सा लॉटरी में लगा देता है और कभी छोटे-छोटे इनाम भी निकल आते हैं। मसलन यदि सात रुपये के पांच टिकट लिए और उनका लॉटरी में नंबर आ गया तो छह सौ रुपये बन जाते हैं। उनका कहना है कि अब यह एक चस्का सा लग गया है और छूट नहीं पा रहा। सैंकड़ों परिवारों को आर्थिक बर्बादी की तरफ धकेल लाॅटरी का गोरखधंधा पंजाब में त्योहारों पर निकलने वाले सरकारी बंपर हों या गली-मोहल्लों में चलने वाला डेली लॉटरी का खेल, अमृतसर में इन दिनों लॉटरी का कारोबार काफी जोरों पर चल रहा है। साथ ही अवैध लॉटरी का गोरखधंधा सैकड़ों परिवारों को आर्थिक बर्बादी की तरफ भी धकेल रहा है। पंजाब में सरकारी बंपर लॉटरी टिकट जैसे लोहरी, दिवाली बंपर बहुत लोकप्रिय हैं। लोग त्योहारी जोश में बड़ी-इनामी टिकटों के लिए एक रात में किस्मत बदल जाने की उम्मीद में कतारों में खड़े होते हैं। ऐसे ड्रॉ बड़े इनाम रखते हैं इसलिए टिकट की बिक्री जोरों से होती है। एक तरफ राज्य सरकार लॉटरी टिकट बेचकर राजस्व जुटाती है वहीं दूसरी तरफ गैर-कानूनी ढंग से चल रहा लाॅटरी का गोरखधंधा लोगों को बर्बाद भी कर रहा है। इस पर एक गंभीर विश्लेषण की जरूरत है कि पल भर में करोड़पति बनने का … Read more

शिक्षा निदेशालय ने मिड-डे मील व्यवस्था बदली, पंचकूला से होगी आपूर्ति

हिसार   शिक्षा निदेशालय ने मिड डे मील के तहत बड़ा बदलाव किया है। अब प्रदेश के स्कूलों में पहली से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए मिड डे मील के तहत मिलने वाली खाद्य सामग्री पंचकूला से आएगी यानी शिक्षा निदेशालय का पंचकूला स्थित हरियाणा एग्री इंडस्ट्रीज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच 6 अगस्त 2026 तक अनुबंध हो चुका है। बता दें पहले मिड डे मील के तहत खाद्य सामग्री हरित स्टोर से भेजी जाती थी। लेकिन गुणवत्ता को लेकर कई तरह की शिकायतें निदेशालय पहुंची तो उन्होंने पत्र जारी कर इस बार खाद्य सामग्री के लिए पंचकूला स्थित हरियाणा एग्री इंडस्ट्रीज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड को भेजने के आदेश दिए हैं। अब विद्यार्थियों को मिड डे मील के तहत खाद्य सामग्री के 25 आइटम उपरोक्त लिमिटेड की तरफ से भेजे जाएंगे।

मंगलवार को अवश्य करें ये कार्य, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

  मंगलवार का दिन विशेष रूप से भगवान श्रीराम के परम भक्त, हनुमान जी को समर्पित है। हनुमान जी की पूजा से मानसिक और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि मंगलवार को हनुमान जी की विशेष पूजा करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को साहस, शक्ति और समृद्धि मिलती है। हनुमान जी की भक्ति में पूरी निष्ठा और श्रद्धा रखनी चाहिए। उनका "राम" के प्रति अटूट प्रेम और भक्ति हमें जीवन में धैर्य, साहस और निष्ठा का पाठ पढ़ाते हैं।  हनुमान जी को संकटमोचन के नाम से भी पूजा जाता है। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से मन की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी बजरंगबली को प्रसन्न करना चाहते हैं तो यह उपाय करने से आप को भी मनचाहा लाभ मिल सकता है। मंगलवार को हनुमान चालीसा और श्री राम के मंत्रों का जाप विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। मंगलवार की सुबह हनुमान जी की पूजा करें और शाम को बजरंगबली के मंदिर जरूर जाएं। सारे बिगड़े काम पूरे करने हेतु हनुमान जी के सामने चमेली या सरसों के तेल का दीपक जलाएं, उसमें काली उड़द के कुछ दाने डाल दें। घर से बाहर निकलने से पहले ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:" मंत्र बोलकर निकलना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से जिस काम के लिए घर से निकल रहे हैं, वो जरूर पूरा होता है। मंगलवार को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए, संभव न हो तो अपने पास लाल रंग का कुछ भी रखें। घर में हनुमान यंत्र रखें, हर मंगलवार उसका अभिषेक करें। मंगलवार वाले दिन अपने सिर से 7 बार एक नारियल को घुमा कर हनुमान जी के मंदिर में रख दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में पैसे की कमी नहीं रहती और धन की वृद्धि होती है। अगर कोई नौकरी की तलाश में है या जॉब में कोई समस्या आ रही है तो हनुमान जी को मीठे पान का बीड़ा चढ़ाएं। ॐ श्री हनुमते नमः" या "ॐ रामदूताय नम:" में से किसी एक मंत्र का 108 बार जाप करने से बजरंगबली को प्रसन्न कर सकते हैं।

सोनपुर मेले में एक करोड़ के भैसे ‘प्रधान बाबू’ की चर्चा

सारण हरिहर क्षेत्र सोनपुर का यह ऐतिहासिक पशु मेला कभी पूरी दुनियां में पशुओं की खरीद- बिक्री का सबसे बड़ा केंद्र हुआ करता था। यहां घोड़े, ऊंट, हाथी, बैल, गाय और भैंसों की भारी तादाद में बिक्री होती थी। लेकिन समय के साथ नियमों, आधुनिकता और बदलते व्यापारिक तरीकों के कारण मेला अब अपनी पुरानी पहचान खोता नजर आ रहा है। अब मेला अधिकतर मनोरंजन, व्यापारिक स्टॉल, झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यटन आकर्षण का केंद्र बन कर रह गया है। पशुओं की बिक्री नाम मात्र को रह गई है। फिर भी "प्रधान बाबू" जैसे आकर्षक पशु मेला की पुरानी विरासत की याद दिलाते हैं और इस उम्मीद को जिंदा रखते हैं कि एक दिन सोनपुर मेला फिर अपने पुराने गौरव को वापस हासिल करेगा। मालिक ने भैसे की कीमत एक बड़े बैनर पर लिखकर स्टॉल के पास लगा दिया है, जिसे देखने और फोटो खींचने के लिए लोगों की कतार लगी रहती है। एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला- 2025 इस बार एक अनोखे आकर्षण को लेकर सुर्खियों में है। रोहतास जिले से लाया गया लगभग एक करोड़ रुपए कीमत वाला भैसा उर्फ़ "प्रधान बाबू" मेला घूमने वालों के बीच चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया साइट्स पर भी इस भैसे की तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिससे इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। तो हर कोई एक सेल्फी लेना भी नहीं भूलता है। भैंसा के मालिक बीरबल कुमार सिंह ने बताया कि यह भैंसा जाफराबादी नस्ल का है, केवल 38 महीने के इस भैसे की लंबाई लगभग 8 फीट और ऊंचाई करीब 5 फीट है। पूरा शरीर चमकदार काले रंग का होने के कारण यह दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। मालिक ने यह भी बताया कि इसे तैयार करने में काफी मेहनत और खर्च हुआ है। प्रतिदिन इसके चारे पर लगभग 2 हजार रुपये खर्च होते हैं। फिलहाल भैसे को खरीदने के लिए कोई खरीदार प्रत्यक्ष रूप से नहीं पहुंचा है, लेकिन कई लोग फोन पर संपर्क कर कीमत की चर्चा कर रहे हैं।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का ऐलान: हरियाणा में कीटनाशक डीलरों के लिए जरूरी निर्देश

चंडीगढ़   कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने सभी सरकारी अधिकारियों और निजी उर्वरक कीटनाशक डीलरों को सख्त निर्देश जारी करते कहा कि किसानों को डी.ए.पी. या यूरिया के साथ अतिरिक्त खाद, जिंक, कीटनाशक या किसी अन्य कृषि सामग्री को जबरन खरीदने के लिए बाध्य करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी किसी भी जबरदस्ती पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राणा ने कहा कि किसानों को अवांछित उत्पाद खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। उर्वरक वितरण संबंधी स्पष्ट दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। कोई भी अधिकारी या डीलर इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। कृषि मंत्री ने सभी जिलों कृषि उपनिदेशकों को ऐसे मामलों पर तुरंत संज्ञान लेने, मौके पर जांच कर और दोषियों के खिला लाइसैंस निलंबन से लेकर आपराधिन मुकद्दमा दर्ज करने तक क कार्रवाई करने के निर्देश दिए उल्लंघन करने वालों पर नजर रख के लिए विशेष मॉनीटरिंग व्यवस्थ सक्रिय कर दी गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि यदि कोई अधिकारी या डील डी.ए.पी. या यूरिया के साथ अतिरिक उत्पाद खरीदने का दबाव डालता तो किसान तुरंत टोल फ्री नंबर प कॉल करें या जिला कृषि कार्याल में शिकायत दर्ज करवाएं। राणा ने कहा कि हाल ही में जबरन बिक्री की मिली शिकायत का जिक्र करते हुए राणा ने बताया कि तत्काल कार्रवाई की गई, संबंधित डीलरों के खिलाफ एफ. आई.आर दर्ज करवाई गई और उनके लाइसैंस रद्द कर दिए हैं। हरियाणा को डी.ए.पी. और यूरिय की पर्याप्त आपूर्ति मिल चुकी है। उर्वरक उपलब्धता को लेकन राणा ने कहा कि राज्य में रबी सीजन के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है हरियाणा को डी.ए. पी. और यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति मिल चुकी है सभी जिलों में पर्याप्त बफर स्टॉक बनाए रखा गया है। उर्वरक क वितरण पैक्स, निजी डीलरों औ-हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोड के केंद्रों के माध्यम से किया जा रह है। पी. ओ. एस. मशीनों पर अनिवास बायोमैट्रिक सत्यापन ने कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाई है।

कुरुक्षेत्र में राजनाथ सिंह का दौरा: ब्रह्म सरोवर हवन और हरियाणा पवेलियन का उद्घाटन

 कुरुक्षेत्र  अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने पवित्र ब्रह्म सरोवर पर तीर्थ पूजन किया। मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच उन्होंने सरोवर के तट पर पूजन-अर्चना की, जो इस धार्मिक-सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत का प्रतीक बना।  इसके बाद, मंत्री महोदय ने हवन यज्ञ में आहुति देकर सभी को गीता के उपदेशों से प्रेरित होने का संदेश दिया। गीता महोत्सव के तहत आयोजित इस भव्य हवन यज्ञ में सैकड़ों भक्तों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवद्गीता की शिक्षाएं न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन देती हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गीता के संदेश को अपनाकर देश की सेवा में तत्पर रहें। हरियाणा पवेलियन का किया औपचारिक उद्घाटन इसके अलावा, रक्षा मंत्री ने हरियाणा पवेलियन का औपचारिक उद्घाटन किया, जो महोत्सव का प्रमुख आकर्षण है। यह पवेलियन हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कृषि, उद्योग और पर्यटन को प्रदर्शित करता है। उद्घाटन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्थानीय विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। पवेलियन में लगे स्टॉल्स पर राज्य की हस्तकला, पारंपरिक व्यंजन और गीता से जुड़ी प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं। अंबाला में मंत्री अनिल विज ने किया रक्षा मंत्री का स्वागत  बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार सुबह अंबाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे। यहां उनका हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सुबह दिल्ली से विशेष विमान से अंबाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से अंबाला से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।   

अफ्रीका की मजबूत पकड़, भारत के सामने चुनौतीपूर्ण परिस्थिति

गुवाहाटी माकर यानसन (6 विकेट) और साइमन हार्मर (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को लंच के बाद भारतीय टीम को 201 रनों के स्कोर पर समेटकर 288 रनों की बढ़त के साथ मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत से पहली पारी में 288 रन से आगे रहने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने फॉलोऑन नहीं कराया और दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन 13 जबकि ऐडन मारक्रम 12 रन बनाकर खेल रहे थे और कुल बढ़त 314 रन की हो गई। लंच के बाद 79वें ओवर में हार्मर ने वॉशिंगटन सुंदर को एडम मारक्रम के हाथों कैच आउटकर कर दक्षिण अफ्रीका को आठवीं सफलता दिलाई। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के बाद आठवें विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई। वॉशिंगटन सुंदर ने 92 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 48 रनों की पारी खेली। भारत का आठवां विकेट194 के स्कोर पर गिरा। इसी स्कोर पर यानसन ने एक छोर थामे जुझारू बल्लेबाजी कर रहे कुलदीप यादव को आउट कर भारत को नौवां झटका दिया। कुलदीप यादव ने 134 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए 19 रन बनाए। इसके बाद यानसन ने 84वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह (पांच) को विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों कैच आउटकर कर 201 के स्कोर पर भारत की पहली पारी का अंत कर दिया। भारतीय टीम की शुरूआत तो अच्छी रही थी, जब राहुल और जायसवाल ने अर्धशतकीय साझेदारी की। लेकिन इसके बाद उनका कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। माकर यानसन की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजो को कोई भी मौका नहीं दिया। कुलदीप और वॉशिंगटन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी जरूर हुई, लेकिन वह नाकाफी रही। इससे पहले झटकों से उबरते हुए वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 33) और कुलदीप यादव (नाबाद 14) ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए भोजनकाल तक भारत का स्कोर सात विकेट पर 174 रन पहुंचा दिया। टी ब्रेक के बाद माकर यानसन ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर जवाब हमले का प्रयास कर रहे कप्तान ऋषभ पंत (सात) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद यानसन ने नीतीश कुमार रेड्डी (10) और रवींद्र जडेजा (छह) को आउट कर भारत को संकट में डाल दिया। ऐसे संकट के समय वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने मोर्चा संभाला और जुझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रन बटोरे। इससे पहले दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का पहला सत्र यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की अच्छी शुरुआत के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के नाम रहा। साइमन हार्मर (दो विकेट) की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने चायकाल तक भारत के 102 के स्कोर पर चार विकेट झटक कर मैच पर अपनी पकड़ बना ली। भारत ने आज यहां कल के बिना कोई विकेट खोए नौ रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। इसी दौरान यशस्वी ने 85 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 22वें ओवर में केशव महाराज ने केएल राहुल को आउटकर भारत को पहला झटका दिया। केएल राहुल ने 63 गेंदों में दो चौकों की मदद से 22 रन बनाये। इसके बाद 33 वें ओवर में साइमन हार्मर ने यशस्वी जायसवाल को माकर यानसन के हाथों कैच आउटकर दक्षिण अफ्रीका को दूसरी सफलता दिलाई। यशस्वी जायसवाल ने 97 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। 35वें ओवर में हार्मर ने साई सुदर्शन (15) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में यानसन ने ध्रुव जुरेल (शून्य) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। बल्लेबाजी करने आये ऋषभ पंत ने जवाबी हमला किया, हार्मर के आते ही उन्हें सीधा छक्का जड़ दिया, लेकिन चाय के समय भारत पर बहुत दबाव था, पंत 6 रन पर थे और रवींद्र जडेजा अभी खाता नहीं खोल पाए थे, तब भी वे 387 रन पीछे थे। इससे पहले, साउथ अफ्रीका का पहली पारी का 489 रन का स्कोर बड़ा बना हुआ था और तीसरे दिन ही तेज टर्न दिखने लगा है। दक्षिण अफ्रीका के लिए माकर यानसन ने 19.5 ओवरों में 48 रन देकर छह विकेट लिये। साइमन हार्मर ने 27 ओवर मे 64 रन देकर तीन विकेट झटके। केशव महाराज ने एक बल्लेबाज को आउट किया। एडन मारक्रम दक्षिण अफ्रीका के लिए एक टेस्ट पारी में पांच कैच लेने वाले दूसरे फ़ील्डर बन गये। उनसे पहले ग्रीम स्मिथ यह कारनामा कर चुके हैं।

रामनगरी की अर्थव्यवस्था में आया भारी उछाल, हर हाथ को मिला रोजगार का अवसर

अयोध्या   अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद धार्मिक पर्यटन में आई भारी वृद्धि ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। मंदिर प्रांगण और प्रमुख मार्गों पर पूजा सामग्री, प्रसाद और स्मृति चिह्न बेचने वाले दुकानदारों की आय में कई गुना की हुई है। रामपथ, कनक भवन, श्री हनुमानगढ़ी मार्ग और आसपास के क्षेत्र अब सिर्फ धार्मिक रूप से ही नहीं, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी समृद्ध दिखाई दे रहे हैं। हनुमानगढ़ी मार्ग पर स्थित श्री गायत्री भोग प्रसाद भंडार के संचालक जितेंद्र कुमार गुप्ता बताते हैं कि पहले उनका दैनिक कारोबार 3,000 रुपये तक सीमित रहता था। लेकिन राम मंदिर निर्माण के बाद ये कारोबार प्रतिदिन 10,000 रुपये तक पहुंच गया है। वे कहते हैं कि योगी सरकार के प्रयासों से अयोध्या दिव्य, भव्य और नव्य हो गई है। उनका मानना है कि धर्म ध्वजारोहण और मंदिर के कार्यक्रमों के बाद पर्यटकों की आमद और बढ़ेगी जिससे आय में अतिरिक्त वृद्धि की संभावना बनी हुई है। इसी तरह कनक भवन के पास पूजा सामग्री की दुकान चलाने वाले श्यामजी राय ने बताया कि अयोध्या में तीर्थ यात्रियों का उत्साह अलग ही स्तर पर पहुंच गया है। पहले वे नौकरी करते थे लेकिन अब दुकान संभाल रहे हैं और बताते हैं कि व्यापार में चार गुना की वृद्धि हुई है। वे कहते हैं कि राम मंदिर बनने के बाद यहां रोजगार के अवसर बढ़े हैं, पलायन रुका है और अयोध्यावासी अपने शहर में आत्मनिर्भर हो रहे हैं। कनक भवन के सामने स्थित गुप्ता जी चंदन वाले दुकान के मालिक प्रशांत गुप्ता भी आर्थिक बदलाव के इस दौर के जीवंत उदाहरण हैं। पहले उनकी दुकान की बिक्री रोजाना 2,000 रुपये तक रहती थी, अब यह आंकड़ा प्रतिदिन 25,000 रुपये तक जा पहुंचा है। वे कहते हैं कि पहले दुकानदारों का खर्च निकलना भी मुश्किल था, लेकिन अब हम लोग भरपूर लाभ में हैं। सफाई, सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था में आई सुधार ने भी व्यापार को गति दी है। जय नारायण मिश्र, जो जय पूजन मूर्ति और सामग्री भंडार के संचालक हैं, बताते हैं कि पहले व्यापार अधिकतर मेले पर आधारित रह्ता था। वर्ष में कुछ ही दिनों में ग्राहक आते थे। आज स्थिति यह है कि वे प्रतिदिन 10,000 रुपये तक कमा रहे हैं, जबकि पहले आय महज 2,000 रुपये थी। वे बताते हैं कि पहले प्रतिदिन करीब 100 लोग मूर्तियां खरीदते थे, मगर अब उनकी दुकान पर प्रतिदिन 1,200 से अधिक ग्राहक आते हैं। अयोध्या में इस आर्थिक जागरण ने छोटे व्यापारियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। सड़क मार्गों का चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाना, धार्मिक पर्यटन से संबंधित सुविधाओं का व्यवस्थित निर्माण स्थानीय व्यवसाय के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ है। दुकानदारों का मानना है कि मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं रहा बल्कि यह रोजगार सृजन और आर्थिक सुदृढ़ता का भी प्रतीक बन चुका है। स्थानीय लोगों की उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में अयोध्या विश्वस्तरीय तीर्थ शहर के रूप में स्थापित होगी और यहां की स्थानीय अर्थव्यवस्था और भी मजबूती प्रदान करेगी।

CM योगी की पाती: श्रीराम मंदिर में ध्वजारोहण से शुरू होगा नया युग, कल पीएम मोदी करेंगे कार्यक्रम

अयोध्या  अयोध्या में श्रीराम मंदिर के मुख्य शिखर पर 25 नवंबर को ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह आयोजित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के शिखर पर केसरिया भगवा ध्वज फहराएंगे, जो त्रेता युग की प्राचीन परंपराओं को पुनर्जीवित करने का प्रतीक माना जा रहा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक पाती लिखी है जिसमें उन्होंने कहा है कि वो प्रार्थना करते हैं कि धर्म-ध्वजा की पुनर्स्थापना से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का नया युग आरंभ हो। उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि ये हम सभी प्रदेशवासियों के लिए आनंद और गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में अयोध्या में हो रहा कार्य प्रभु श्रीराम के जीवन मूल्यों से प्रेरित है। सौहार्द एवं सौमनस्य का यह पुनः प्राप्त वातावरण के पीछे अनन्य श्रद्धा, रामभक्तों की आस्था तथा सनातन संस्कृति के गौरवगान है। पीएम मोदी करेंगे अयोध्या के श्रीराम मंदिर में ध्वजारोहण  अयोध्या में श्रीराम मंदिर के मुख्य शिखर पर मंगलवार को होने वाले ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विवाह पंचमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में केसरिया ध्वज फहराएंगे, जो भगवान राम की सूर्यवंशीय परंपरा का प्रतीक है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि यह ध्वज सूर्य के प्रतीक के साथ अंकित है, जो दिव्य ऊर्जा, सद्गुण और ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है। समारोह से पूर्व 21 से 25 नवंबर तक पांच दिवसीय वैदिक अनुष्ठान चल रहे हैं, जिन्हें 108 आचार्यों द्वारा संपन्न किया जा रहा है। केसरिया ध्वज फहराया जाएगा इस केसरिया ध्वज की कुल ऊंचाई 21 फीट है जिसमें 161 फीट ऊंचे शिखर पर 42 फीट का ध्वजस्तंभ लगाया गया है। इसे अहमदाबाद की एक 80 वर्ष पुरानी कंपनी ने तैयार किया है, जो पैराशूट निर्माण करती है। ध्वज विशेष पैराशूट फैब्रिक और रेशमी साटन धागों से बुना गया है जो सूर्य की तेज किरणों, भारी वर्षा और 60 किमी/घंटा तक की हवाओं का सामना कर सकता है। सीएम योगी की प्रदेशवासियों के नाम पाती इस ऐतिहासिक पल से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि ” 25 नवंबर को अयोध्या का नाम पुनः इतिहास के पृष्ठ पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। इस अवसर पर हम सभी प्रदेशवासी आनंद और गौरव की अनुभूति कर रहे हैं। कबीरदास जी, अद्वैतवादी आचार्य शंकराचार्य, संत तुलसीदास, मलिक मोहम्मद जायसी, संत रैदास आदि महापुरुषों की तपोभूमि एवं आध्यात्मिक धरोहरों को पुनर्स्थापित करने का यह शुभ क्षण है। प्रभु श्रीराम का नगर सतत् विकास के प्रतिमान स्थापित करता हुआ अद्यतन कला-सौंदर्य एवं संस्कृति के सनातन अध्यात्म एवं आधुनिक स्थापत्य बृहत्तरता के लिए श्रीरामलला धरातल से लेकर अनंत तक उत्कृष्टता की कड़ी बन रहा है, सुरक्षा भी सुदृढ़ हुई है। मुझे श्रीराम की नगरी विश्व मानचित्र पर सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अंकित होते देख हर्ष, गौरव का अनुभव हो रहा है और अद्भुत विकास भी। मेरी यही कामना है कि धर्म-ध्वजा की पुनर्स्थापना से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का नया युग आरंभ हो।” उन्होंने आह्वान किया कि आइए हम सभी मिलकर रामराज्य के आदर्शों से प्रेरित एक नव–उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें।