samacharsecretary.com

बच्चों को जरूर सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 4 सीख, हर चुनौती होगी आसान

सदियों में किसी एक ऐसे संत का जन्म होता है, जिनका लोगों के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। उनके जीवनकाल के बाद भी लोगों के मन में उनके प्रति श्रद्धा, आस्था और उनकी बताई गई बातें जिंदा रहती हैं। ऐसे ही हैं श्री नीम करोली बाबा, जिन्हें उनके भक्त स्वयं महाबली हनुमान का अवतार बताया करते हैं। उनका सरल व्यक्तित्व और स्पष्ट विचार, आज भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। उनका मानना था कि यदि बचपन से ही बच्चों में सही आदतें डाल दी जाएं, तो उम्रभर वो एक सही दिशा पर बने रहते हैं। ये आदतें ही आगे जा कर बच्चे को जीवन में सफल और एक अच्छा इंसान बनाती हैं। तो चलिए आज नीम करोली बाबा के बताए गए कुछ मूल मंत्रों के बारे में जानते हैं, जो आपके बच्चों के लिए सक्सेज के दरवाजे खोल देंगे और उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने में मदद करेंगे। सुबह जल्दी उठने की आदत डालें ज्यादातर लोग जो जीवन में कुछ बहुत अच्छा करते हैं, उनमें यह एक आदत कॉमन जरूर पाई जाती है कि वो सभी सुबह जल्दी उठते हैं। नीम करोली बाबा स्वयं भी सुबह जल्दी उठा जाया करते थे और अपनी दिनचर्या और पूजा-पाठ शुरू कर देते थे। रोज सुबह जल्दी उठने से बच्चों में एक डिसिप्लिन बनता है, जो पूरी लाइफ काम आता है। सुबह जल्दी उठकर बच्चों के पास बहुत समय होता है और वो अपने दिन का भरपूर उपयोग कर पाते हैं। सही दिनचर्या का होना है बहुत जरूरी नीम करोली बाबा अक्सर कहा करते थे कि बच्चों के लिए एक सही दिनचर्या का होना बहुत जरूरी है। जब बच्चे रोजाना दिनचर्या के हिसाब से अपना हर काम करते हैं, तो उनमें जिम्मेदारी और अनुशासन जैसे गुण आते हैं। वो अपने दिन को बेहतर तरीके से इस्तेमाल भी कर पाते हैं। नीम करोली बाबा अक्सर अनुशासन पर काफी जोर दिया करते थे। उनका कहना भी था कि यदि जीवन को संयम और अनुशासन के साथ जीएं तो उसका भरपूर पाया जा सकता है। आध्यात्म से जुड़ना है बेहद जरूरी नीम करोली बाबा नियमित रूप से धार्मिक ग्रंथ पढ़ा करते थे। सुबह पूजा पाठ और ईश्वर का ध्यान करने के बाद, उनका ज्यादातर समय इन धर्म ग्रंथों के साथ ही गुजरता था। उनका कहना था कि रामायण, महाभारत जैसे धर्म ग्रंथ सिर्फ धर्म का ज्ञान ही नहीं देते बल्कि जीवन से जुड़े कई सवालों का जवाब भी इन्हें पढ़कर ही मिल जाता है। ये जीवन को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। ऐसे में आप भी बच्चों में बचपन से ही इन धार्मिक ग्रंथों और कहानियों को पढ़ने की आदत डाल सकते हैं। इससे बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित होंगे और जीवन में वो हमेशा सदमार्ग की ओर ही बढ़ेगा। दूसरों की मदद करने की आदत डालें नीम करोली बाबा ने अपना पूरा जीवन लोगों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने हर जरूरतमंद की मदद की और उनके प्रति एक सेवाभाव रखा। उनका कहना भी यही था कि मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म जरूरतमंदों की मदद करना है और सबसे बड़ा कर्तव्य भी दूसरे के बारे में सेवाभाव रखना है। इसलिए बचपन से बच्चों को दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित करें। ऐसा करने से बच्चों में दयालुता और करुणा की भावना विकसित होती है। ऐसे बच्चे बड़े हो कर ज्यादा जिम्मेदार और सफल बनते हैं।

खैरागढ़ में नक्सलियों का सरेंडर, रोहिणी और धनुष हथियार रहित होंगे

खैरागढ़  जिले में आज एक महत्वपूर्ण सुरक्षा विकास होने जा रहा है। बीजापुर इलाके से जुड़े नक्सली दंपत्ति रोहिणी और धनुष आज खैरागढ़ में बिना हथियारों के आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। यह कदम सरकार की पुनर्वास एवं मुख्यधारा में लौटने की नीति से प्रभावित होकर उठाया गया है। दोनों के सरेंडर को सुरक्षा एजेंसियाँ बड़ी उपलब्धि मान रही हैं। नक्सली दंपति का सरेंडर क्यों अहम है? सूत्रों के अनुसार रोहिणी और धनुष पिछले लंबे समय से संगठन से दूरी बनाना चाहते थे। लगातार अभियान, सुरक्षा बलों का दबाव और पुनर्वास नीति की सुविधाओं ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया। जानकारों का कहना है कि दोनों दंपति नक्सली संगठन के सक्रिय कैडर में शामिल थे। कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनकी भूमिका रही है। बिना हथियार आत्मसमर्पण करना इस बात का संकेत है कि वे पूरी तरह मुख्यधारा में लौटने को तैयार हैं। शाम 5 बजे खैरागढ़ एसपी की प्रेस वार्ता खैरागढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक लक्स शर्मा (SP) आज शाम 5 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। इस दौरान दंपति के आत्मसमर्पण की आधिकारिक जानकारी,उनके पुराने रिकॉर्ड,और पुनर्वास योजना से जुड़ीजानकारीसाझा की जाएगी।  पुलिस विभाग का मानना है कि यह आत्मसमर्पण भविष्य में अन्य नक्सली सदस्यों को भी मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करेगा।

2026 टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल: 20 टीमें, 55 मुकाबले, भारत के मैच और फाइनल वेन्यू जानें

मुंबई ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान मंगलवार (24 नवंबर) को हुआ. टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. यह 8 मार्च तक चलेगा. वर्ल्ड कप भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है. वर्ल्ड का कप के शेड्यूल का ऐलान ICC  (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) चेयरमैन जय शाह और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव,  मह‍िला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की मौजूदगी में हुआ.  टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी को हो रहा है. 7 फरवरी को कुल 3 मैच होने हैं. पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड, दूसरा बांग्लादेश और  तीसरा भारत और अमेरिका के बीच होना है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल कोलकाता/कोलंबो में 4 मार्च को होगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई में होगा.  फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद या कोलंबो में होगा. टूर्नामेंट में कुल 40 ग्रुप मैच और कुल मिलाकर 55 मैच होंगे. दरअसल, पहले सेमीफाइनल और फाइनल के लिए 2 वेन्यू इसल‍िए रखी गई है ताकि अगर पाकिस्तान इस स्टेज तक पहुंचता है, तो वो उस ह‍िसाब से श्रीलंका में अपने मैच खेलेगा.  टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत के 5 वेन्यू चुनी गई हैं. इनमें दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई , दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई है. वहीं श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी मैच की वेन्यू है. श्रीलंका में कोलंबो के आर प्रेमदासा और सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब और कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच होंगे.  इस वर्ल्ड कप के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. दोनों के बीच 15 फरवरी को पहली भिड़ंत होगी. वर्ल्ड कप में खेलने वाली सभी 20 टीमों के 4 ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप में 5-5 टीमें हैं.  कब हैं भारत के टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले?  इस वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 7 फरवरी को भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा. भारत का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होगा. तीसरा मैच 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी. कुल 40 ग्रुप मैच होंगे, ऐसा है फॉर्मेट  कुल 40 ग्रुप मैच 7 फरवरी से 20 फरवरी के बीच खेले जाएंगे, जिनमें से हर ग्रुप की टॉप दो टीमें 21 फरवरी से शुरू होने वाले सुपर-8 राउंड में पहुंचेंगी.  सुपर-8 राउंड के अंत में शीर्ष चार टीमें नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई करेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले कोलकाता/कोलंबो और मुंबई में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद/कोलंबो में आयोजित किया जाएगा.  ग्रुप A में USA के अलावा भारत को पाकिस्तान के साथ रखा गया है, और भारत अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ेगा. नीदरलैंड और नामीबिया ग्रुप की बाकी टीमें हैं.  जानें किस ग्रुप में कौन? ग्रुप ए – भारत, पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका ग्रुप बी – ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान ग्रुप सी – इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, इटली, नेपाल ग्रुप डी – न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा भारत में कहां होंगे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच      अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली     ईडन गार्डन्स, कोलकाता.     एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई.     नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद.     वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई. श्रीलंका में कहां होंगे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच      पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी.     आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो.     स‍िंंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो. कब कौन जीता टी20 वर्ल्ड कप  वर्ष             विजेता     2007 –  भारत     2009 –  पाकिस्तान     2010 – इंग्लैंड     2012 – वेस्ट इंडीज     2014 – श्रीलंका     2016 – वेस्ट इंडीज     2021 – ऑस्ट्रेलिया     2022 – इंग्लैंड     2024 – भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीमें: भारत,  श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, ज‍िम्बाब्वे, नेपाल, ओमान, यूएई. T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल  07 फरवरी 2026 . 11:00 AM . पाकिस्तान vs नीदरलैंड . SSC, कोलंबो 07 फरवरी 2026 . 3:00 PM . वेस्टइंडीज vs बांग्लादेश . कोलकाता 07 फरवरी 2026 . 7:00 PM . भारत vs USA . मुंबई Advertisement 08 फरवरी 2026 . 11:00 AM . न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान . चेन्नई 08 फरवरी 2026 . 3:00 PM . इंग्लैंड vs नेपाल . मुंबई 08 फरवरी 2026 . 7:00 PM . श्रीलंका vs आयरलैंड . प्रेमदासा, कोलंबो 09 फरवरी 2026 . 11:00 AM . बांग्लादेश vs इटली . कोलकाता 09 फरवरी 2026 . 3:00 PM . जिम्बाब्वे vs ओमान . SSC, कोलंबो 09 फरवरी 2026 . 7:00 PM . दक्षिण अफ्रीका vs कनाडा . अहमदाबाद 10 फरवरी 2026 . 11:00 AM . नीदरलैंड vs नामीबिया . दिल्ली 10 फरवरी 2026 . 3:00 PM . न्यूजीलैंड vs UAE . चेन्नई 10 फरवरी 2026 . 7:00 PM . पाकिस्तान vs USA . SSC, कोलंबो 11 फरवरी 2026 . 11:00 AM . दक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तान . अहमदाबाद 11 फरवरी 2026 . 3:00 PM . ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड . प्रेमदासा, कोलंबो 11 फरवरी 2026 . 7:00 PM . इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज . मुंबई 12 फरवरी 2026 . 11:00 AM . श्रीलंका vs ओमान . कैंडी 12 फरवरी 2026 . 3:00 PM . नेपाल vs इटली . मुंबई 12 फरवरी 2026 . 7:00 PM . भारत vs नामीबिया . दिल्ली 13 फरवरी 2026 . 11:00 AM . ऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वे . प्रेमदासा, कोलंबो 13 फरवरी 2026 . 3:00 PM . कनाडा vs UAE . दिल्ली 13 फरवरी 2026 . 7:00 PM . USA vs नीदरलैंड . चेन्नई 14 फरवरी 2026 . 11:00 AM . आयरलैंड vs ओमान . SSC, कोलंबो 14 फरवरी 2026 . 3:00 PM . इंग्लैंड vs बांग्लादेश . कोलकाता 14 फरवरी 2026 . 7:00 PM . न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका . अहमदाबाद 15 फरवरी 2026 . 11:00 AM . वेस्टइंडीज vs नेपाल . मुंबई 15 फरवरी 2026 . 3:00 PM . USA vs नामीबिया . चेन्नई 15 फरवरी 2026 . 7:00 PM . भारत vs पाकिस्तान . प्रेमदासा, कोलंबो 16 फरवरी 2026 . 11:00 AM . अफगानिस्तान vs UAE . दिल्ली 16 फरवरी … Read more

भारत को टेस्ट में शर्मनाक हार, हार्मर की तूफानी पारी, साउथ अफ्रीका ने 408 रन से शिकस्त दी

गुवाहाटी गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुआ दूसरा टेस्ट भी साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत लिया. भारत के सामने 549 रनों का टारगेट था. लेकिन भारतीय टीम मैच के पांचवें द‍िन महज 140 रनों पर स‍िमट गई. टेम्बा बावुमा की कप्तानी  वाली साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत को 408 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. जो भारत की टेस्ट क्रिकेट में रनों के ल‍िहाज से सबसे बड़ी हार रही.  मेहमान टीम ने पहली पारी में 489 रन बनाए और दूसरी पारी में 260/5d पर पारी घोषित कर दी. इसके बाद भारत के सामने 549 रन का विशाल लक्ष्य था.  भारतीय टीम दबाव में टूट गई और पहली पारी में सिर्फ 201 तथा दूसरी पारी में 140 रन ही बना सकी. अफ्रीका के गेंदबाजों ने दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाज़ों को जमने नहीं दिया. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने 6 विकेट झटके और मैच में कुल 9 व‍िकेट झटके.  भारतीय टीम का 25 साल बाद जीती सीरीज  साल 2000 में हैंसी क्रोनिए के नेतृत्व में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराकर घरेलू टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश किया था. वहीं अफ्रीकी टीम ने तब आख‍िरी बार भारत में सीरीज भी जीती थी. तब पहला मैच मुंबई में हुआ जिसे अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट से जीता. वहीं दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु  में हुआ, जिसे तब प्रोट‍ियाज टीम ने एक पारी और 71 रन से जीता था. ऐसे में टेम्बा बावुमा ने कोलकाता और अब गुवाहाटी टेस्ट जीतकर हैंसी क्रोन‍िए के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ क‍िया. ध्यान रहे साउथ अफ्रीका की टीम ने कोलकाता टेस्ट 30 रनों से जीता था.   भारत की दूसरी पारी में भी शुरुआत खराब रही. यशस्वी जायसवाल (13) सस्ते में लौटे, मार्को जानसेन की गेंद पर विकेटकीपर काइल वेरेने ने कैच लपका. कुछ देर बाद केएल राहुल (6) भी साइमन हार्मर की गेंद पर बोल्ड हो गए. पांचवें द‍िन भारत ने 27/2 के स्कोरकार्ड से बल्लेबाजी करनी शुरू की. लेकिन स्कोरकार्ड में 13 रन और जुड़े और कुलदीप यादव 5 रन पर साइमन हार्मर की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसी ओवर (24वें) में ध्रुव जुरेल भी आउट हुए. इसके बाद भारतीय कप्तान पंत ने थोड़े तेवर द‍िखाए और एक चौका और छक्का जड़कर टीम का स्कोर 58 तक ले गए, लेकिन वो भी हार्मर की गेंद पर म‍िले एक्स्ट्रा बाउंस पर एडेन मार्करम को 13 रन पर कैच थमा बैठे. टी ब्रेक के बाद साई सुदर्शन का धैर्य भी जवाब दे गया और वो 139 गेंदों पर 14 रन बनाकर सेनुरन मुथुसामी का श‍िकार बने. वॉशिंगटन सुंदर (16 रन, 44 गेंदों में)  भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और हार्मर ने उन्हें पवेलियन भेजा. नीतीश रेड्डी ने एक बार फ‍िर न‍िराश किया और वो 0 पर आउट हुए. रवींद्र जडेजा ने रेड्डी के आउट होने के बड़ा शॉट लगाने की कोश‍िश की, लेकिन वो स्टम्प आउट हो गए; आउट होने वाले आख‍िरी बल्लेबाज मोहम्मद स‍िराज रहे.   व‍िकेट पतन: 1-17 (यशस्वी जायसवाल, 6.1 ओवर), 2-21 (केएल राहुल, 9.2 ओवर), 3-40 (कुलदीप यादव, 23.3 ओवर), 4-42 (ध्रुव जुरेल, 23.6 ओवर), 5-58 (ऋषभ पंत, 31.2 ओवर), 6-95 (साई सुदर्शन, 47.5 ओवर),  7-130 (वॉशिंगटन सुंदर, 60.4 ओवर), 8-138 (नीतीश कुमार रेड्डी, 62.1 ओवर), 9-140 (रवींद्र जडेजा, 63.1 ओवर इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 201 रन बनाए. यानी पहली इनिंग्स के आधार पर साउथ अफ्रीका को 288 रनों की बड़ी लीड मिली. साउथ अफ्रीका अपनी दूसरी पारी 260/5 रन बनाकर घोष‍ित की, इस तरह भारत के सामने यह टेस्ट जीतने के ल‍िए 549 रनों का टारगेट है.  टीम इंडिया को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए ये मैच जीतना ही होगा. भारतीय टीम को कोलकाता में आयोजित सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 30 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. स्टब्स ने जड़े 94, 260/5 पर अफ्रीका की दूसरी पारी घोष‍ित  साउथ अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में ट्र‍िस्टन स्टब्स के 94 रनों की बदौलत दूरी पारी में 5 व‍िकेट के नुकसान पर 260/5 का स्कोर बनाया. स्टब्स के आउट होते ही टेम्बा बावुमा ने पारी घोष‍ित कर दी.   दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की शुरुआत सधी रही. खेल के तीसरे दिन के आखिरी सेशन में रयान रिकेल्टन और एडेन मार्करम ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 8 ओवर्स बिना किसी क्षति के निकाले. स्टार तेज गेंदबाजों मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह इस दौरान नई गेंद से कमाल नहीं कर पाए. खेल के चौथे दिन रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम को पहली कामयाबी दिलाई. जडेजा ने रयान रिकेल्टन (35 रन) को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया. रिकेल्टन और एडेन मार्करम के बीच पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई. इसके बाद जडेजा ने एक बार फ‍िर अपनी फ‍िरकी का जाल ब‍िछाया और एडेन मार्करम को बोल्ड कर दिया. थोड़ी देर बाद ही टेम्बा बावुमा 3 रन के स्कोर पर वॉश‍िंगटन सुंदर की गेंद पर चलते बने. इसके बाद स्टब्स और टोनी डी जोरजी के बीच लंबी 101 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. लेक‍िन इस पार्टनरश‍िप का अंत रवींद्र जडेजा ने जोरजी को 49 रनों पर आउट कर क‍िया. साउथ अफ्रीका को पांचवां झटका स्टब्स के रूप में लगा, ज‍िन्होंने 180 गेंदों पर 94 रन बनाए और जडेजा की गेंद पर 4 व‍िकेट लिए. भारतीय टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जडेजा ही रहे, ज‍िन्होंने 62 रन देकर 4 विकेट झटके.    

अधिकार तब सुरक्षित होते हैं, जब व्यक्ति कर्तव्यों के निर्वहन की आदत डाले, कर्तव्य के बिना अधिकार नहीं हो सकताः मुख्यमंत्री

हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और भारत की अनेकता को एकता में जोड़ने वाला हैः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान दिवस पर लोकभवन में संविधान की उद्देशिका का कराया सशपथ पाठन  अधिकार तब सुरक्षित होते हैं, जब व्यक्ति कर्तव्यों के निर्वहन की आदत डाले, कर्तव्य के बिना अधिकार नहीं हो सकताः मुख्यमंत्री  विकसित उत्तर प्रदेश के लिए मिले 98 लाख से अधिक सुझावः सीएम योगी  लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 2015 से पूरा देश प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करता है। 1946 में हुए संविधान सभा के चुनाव के उपरांत गठित संविधान सभा ने भारत के संविधान का निर्माण किया था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बनी संविधान सभा ने अलग-अलग कमेटियां बनाई थीं, उसकी ड्रॉफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण थी। संविधान निर्माण में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगे। संविधान निर्माण में जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने योगदान व विशेषज्ञों ने सहयोग किया, उसी का परिणाम है कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और भारत की अनेकता को एकता में जोड़ने वाला है। संविधान की मूल प्रति को लेकर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की समिति जब संविधान सभा के पास गई थी तब भी उन्होंने कहा था कि संविधान एक दस्तावेज है, जो भारत की विविधता को एकता में जोड़ने में मार्गदर्शिका के रूप में देश को नेतृत्व प्रदान करेगी।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान दिवस पर लोकभवन में संविधान की उद्देशिका का सशपथ पाठन कराया। इसके पूर्व अतिथियों ने भारत मां व बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पार्चन किया। इस दौरान लघु फिल्म भी दिखाई गई। सीएम योगी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया।  कर्तव्य के बिना अधिकार नहीं हो सकता सीएम योगी ने कहा कि आज हर संस्था, पंचायत में ऐसे आयोजन करके संविधान की प्रस्तावना का वाचन करने का प्रयास हुआ है। 2015 में संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने कहा था कि हममें से हर व्यक्ति स्वतंत्र भारत का नागरिक है। लेकिन स्वतंत्रता की वास्तविक कीमत विस्मृत की जा रही है, क्योंकि हमने स्वाधीनता की लड़ाई को आंखों से नहीं देखा। हमने क्रूर यातनाओं को नहीं सहा। परिणामस्वरूप हर व्यक्ति केवल अधिकार की बात करता है। अधिकार तब सुरक्षित होते हैं, जब व्यक्ति कर्तव्यों के निर्वहन की आदत डाले। कर्तव्य के बिना अधिकार नहीं हो सकता। जहां कर्तव्य के बिना अधिकार प्राप्त करने का प्रयास किया गया है, वहां पर लोकतंत्र नहीं है, बल्कि वहां तानाशाह, व्यवस्था को गिरफ्त में लेकर आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों को रौंदते दिखते हैं।  विकसित व आत्मनिर्भर भारत के लिए हर देशवासी पंचप्रणों के साथ जुड़े सीएम योगी ने कहा कि संविधान लागू होने के बाद भारत ने इसे सर्वोपरि मानकर सम्मान दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व प्रतीकों को सम्मान दिया और जिन मूल भावनाओं पर भारत का संविधान बना है, उसे जीवन का हिस्सा बनाने का प्रयास किया। जब कोई देश मूल भावनाओं को सम्मान देते हुए बढ़ता है तो उसे विकसित होने से कोई रोक नहीं सकता। आजादी के अमृत महोत्सव में पीएम मोदी ने देशवासियों के सामने विकसित भारत की संकल्पना रखी। इसके लिए पीएम मोदी ने 2022 में कहा था कि जब देश आजादी के 100वें वर्ष में जाएगा, तब हमें कैसा भारत चाहिए इसके लिए काम करना होगा।  उन्होंने विकसित व आत्मनिर्भर भारत के लिए हर देशवासियों से पंचप्रण के साथ जुड़ने का आह्वान किया। सीएम ने पंच प्रण का जिक्र करते हुए कहा कि हर व्यक्ति गुलामी की मानसिकता से मुक्त हो। यूनिफॉर्म धारी सेना-अर्धसेना, पुलिस बल के जवानों के प्रति सम्मान का भाव रखे।  यदि कोई एक व्यक्ति गलती करता है तो उसके लिए पूरी व्यवस्था को नहीं कोसा जाना चाहिए सीएम योगी ने कहा कि यदि कोई एक व्यक्ति गलती करता है तो उसके लिए पूरी व्यवस्था को नहीं कोसा जाना चाहिए, बल्कि गलती के परिमार्जन का अवसर देना चाहिए। कोई बार-बार गलती करता है तो परिमार्जन का अवसर देते हुए प्रभावी कदम उठाने के लिए कहना चाहिए। उसके लिए पूरे सिस्टम को दोषी नहीं ठहरा सकते। अक्सर स्वयं के स्वार्थ के लिए हम लोग सामाजिक विद्वेष की खाई को चौड़ा करने का प्रयास करते हैं। सीएम ने कहा कि एकता व एकात्मता के लिए प्रयास-दायित्व होना चाहिए। हमें विरासत का सम्मान करना चाहिए। भारत में विरासत, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परंपरा भी है। स्वाधीनता संग्राम के दौरान अलग- अलग क्षेत्रों-संघर्षों में जिन बलिदानियों ने खुद को समर्पित करते हुए भारत की एकता-अखंडता के लिए मिलकर कार्य किया, वे धरोहर के रूप में हैं। सीएम योगी ने कहा कि हर किसी को ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।   संविधान का अपमान बाबा साहेब, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों-बलिदानियों का अपमान  सीएम योगी ने कहा कि यदि हम भारत के संविधान का अपमान करते हैं तो यह बाबा साहेब, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों-बलिदानियों और उन गरीबों का अपमान है, जिन गरीबों ने संविधान के ताकत के बल पर लोकतांत्रिक अधिकार पाया है। उस आधी आबादी का अपमान है, जिन्हें संविधान ने पहले आम चुनाव के अंदर ही मत देने का अधिकार प्रदान कर दिया था। सीएम ने कहा कि दुनिया में आधुनिक लोकतंत्र की घोषणा करने वाले तमाम देशों ने कुछ ही तबके को मत देने का अधिकार दिया था। तमाम बड़े देश, जो आधुनिक लोकतंत्र का ठेकेदार बनकर घूमते हैं, उन्होंने महिलाओं को मत देने का अधिकार बहुत बाद में दिया, लेकिन भारत ने अपने व्यस्क नागरिकों को पहले ही दिन से मत देने का अधिकार प्रदान किया। भारत में बिना भेदभाव के संविधान लागू होने के साथ ही सामाजिक रूप से अस्पृश्य कहे जाने वाले दलित-जनजाति समाज के लिए संविधान ने आरक्षण की व्यवस्था भी दी। उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और सामाजिक समता के निर्माण में उनकी भूमिका का निर्वहन किया जा सके, इस दृष्टि से बड़ा क्रांतिकारी अभियान संविधान ने भारत के प्रत्येक अनुसूचित जाति-जनजाति के नागरिक को प्रदान किया।  यदि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं तो संविधान को सम्मान दे रहे हैं सीएम योगी ने कहा कि भारत के संविधान के प्रति उन भावनाओं को बढ़ाने के लिए नया भारत … Read more

विदिशा: नायब तहसीलदार की मौत, पुलिस जांच में जुटी—तीसरी मंजिल से गिरने का रहस्य

 विदिशा  विदिशा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां पदस्थ नायब तहसीलदार कविता कडेला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. कविता अपने सरकारी क्वार्टर की तीसरी मंजिल पर रहती थीं. उसी मंजिल की छत से गिरने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गईं. आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जैसे ही घटना की सूचना प्रशासन को मिली, मौके पर कलेक्टर, एसपी रोहित काशवानी समेत वरिष्ठ अधिकारी और पूरी प्रशासनिक टीम पहुंच गई. राजस्व परिसर को तत्काल सील कर दिया गया और पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी. छत के किनारों, सीढ़ियों और आसपास के हिस्सों पर मिले संभावित निशानों को फॉरेंसिक टीम खंगाल रही है. जिला अस्पताल के डॉ. प्रशांत जैन ने बताया कि नायब तहसीलदार कविता को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था. उनकी चोटें इतनी गंभीर थीं कि उपचार शुरू होने के पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. उधर एसपी रोहित काशवानी ने कहा कि पुलिस हर एंगल से केस की जांच कर रही है. यह आत्महत्या है या हादसा. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगा. परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान बेहद अहम होंगे. इस बीच, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक नायब तहसीलदार कविता कडेला के परिजन विदिशा पहुंच गए.  फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. कविता किस परिस्थिति में छत से गिरीं? इनका जवाब अभी बाकी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी हादसे का परिणाम. फिलहाल जांच जारी है.

वास्तु चेतावनी! दूसरों को चीजें शेयर करना पड़ सकता है भारी

वास्तु शास्त्र के अनुसार हर वस्तु में एक विशिष्ट ऊर्जा होती है। कुछ चीजें भाग्य और समृद्धि आकर्षित करती हैं, जबकि कुछ चीजों का गलत लेन-देन जीवन में बाधाएं, तनाव और आर्थिक संकट बढ़ा देता है। हिंदू शास्त्रों में कई ऐसी वस्तुओं का उल्लेख है जिन्हें कभी उधार नहीं देना चाहिए और न ही किसी से उधार लेना चाहिए। ऐसा करने से घर की सकारात्मकता घटती है और परिवार पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। नीचे कुछ वस्तुएं बताई जा रही हैं, जिनका लेन-देन बिल्कुल अशुभ माना गया है। सफेद खाने-पीने की चीजें – घर की बरकत कम कर देती हैं दूध, दही, चावल, चीनी, नमक जैसी सफेद वस्तुएं चंद्रमा और शांति की ऊर्जा से जुड़ी होती है। वास्तु नियम: शाम या रात को इन चीजों को घर से बाहर न तो किसी को दें और न ही खुद लेकर जाएं। यह समय ऊर्जा परिवर्तन का माना जाता है और सफेद वस्तुओं का इस समय लेन-देन घर की बरकत और धन प्राप्ति को कमजोर करता है। इन वस्तुओं को सुबह या दिन के समय देना शुभ रहता है। झाड़ू – मां लक्ष्मी का प्रतीक, कभी उधार न दें झाड़ू को घर की समृद्धि और लक्ष्मी का रूप माना गया है। उधार देने से: धन कम होता है। बरकत घटती है। नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती हैय, यदि किसी को जरूरत हो, तो नई झाड़ू दें पर अपनी झाड़ू कभी न दें। किसी दूसरे की झाड़ू इस्तेमाल करने से उनके घर की ऊर्जा भी आपके जीवन को प्रभावित कर सकती है। कलाई घड़ी – समय और भाग्य का प्रतीक घड़ी सिर्फ समय बताने वाली वस्तु नहीं, बल्कि भाग्य और जीवन की गति का प्रतीक है। वास्तु चेतावनी: अपनी घड़ी किसी को देने पर आप अपनी अच्छी ऊर्जा, समय और भाग्य भी दे देते हैं। किसी और की घड़ी पहनने से उसकी अच्छी-बुरी ऊर्जा सीधे आपके जीवन में प्रवेश करती है इसलिए घड़ी का लेन-देन पूरी तरह निषिद्ध माना गया है। रुमाल – भावनात्मक ऊर्जा को सोखने वाला रुमाल व्यक्ति की भावनाओं, तनाव और मानसिक ऊर्जा को आकर्षित करता है। वास्तु के अनुसार: रुमाल किसी को देना अशुभ होता है। किसी का रुमाल इस्तेमाल करना और भी हानिकारक माना जाता है। उपहार में रुमाल देने से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। रुमाल का आदान-प्रदान रिश्तों और मानसिक शांति दोनों को प्रभावित करता है।

होम ग्राउंड पर इंडिया फेल, साउथ अफ्रीका बना 25 साल बाद फिर टेस्ट चैंपियन

गुवाहटी  साउथ अफ्रीका ने गुवाहटी टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 408 रनों के विशाल अंतर से हराया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम इंडिया का सूपड़ा साफ कर दिया, क्योंकि कोलकाता टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया को करारी हार मिली थी। इस तरह 25 साल बाद फिर से भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका ने करिश्मा कर दिया है। 2000 में भी साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को क्लीन स्वीप किया था। इस तरह टीम इंडिया को घर में ही दूसरी बार साउथ अफ्रीका की टीम ने बुरी तरह खदेड़ा है।   टीम इंडिया ने घर पर पिछली तीन सीरीज खेली हैं, जिनमें से दो सीरीजों में टीम इंडिया को क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी है, जबकि एक सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया था। भारतीय टीम अपनी ही परिस्थितियों में लाचार नजर आ रही है। कोच गौतम गंभीर की अगुवाई में भारतीय टीम घरेलू परिस्थितियों में बुरी तरह से विफल रही है। इसका असर भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी 2027 के फाइनल में पहुंचने पर दिखेगा। भारतीय टीम को यहां से लगभग हर मैच में जीत दर्ज करनी होगी, जो बहुत ज्यादा मुश्किल भरी बात होगी। इस मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका की टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। भारतीय गेंदबाजों ने 151.1 ओवर गेंदबाजी की। साउथ अफ्रीका की टीम जैसे-तैसे 489 रन पर ऑलआउट भारतीय गेंदबाजों से हुई। साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी ने 109 रन बनाए। 93 रन मार्को यानसेन के बल्ले से निकले और 49 रनों की पारी ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली। 45 रन काइल वैरेनी, 41 रन कप्तान टेम्बा बावुमा और 38 रन एडेन मार्करम ने बनाए। भारत के लिए 4 विकेट कुलदीप यादव ने चटकाए। 2-2 विकेट जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा को मिले। वहीं, भारत की टीम पहली पारी में 83.5 ओवर बल्लेबाजी कर पाई और 201 रनों पर ढेर हो गई। 58 रन यशस्वी जायसवाल और 48 रन वॉशिंगटन सुंदर ने बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए 6 विकेट मार्को यानसेन और 3 विकेट साइमन हार्मर ने निकाले। भारत पहली पारी में 288 रनों से पिछड़ गया। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने फिर से बल्लेबाजी की ठानी और भारतीय गेंदबाजों से फिर से 78.3 ओवर गेंदबाजी कराई। साउथ अफ्रीका 260 रन 5 विकेट खोकर बनाए और पारी घोषित की। इस तरह भारत के सामने जीत के लिए 549 रनों का लक्ष्य था, लेकिन भारत सिर्फ 140 रन बना पाया और मैच 408 रनों के अंतर से हार गया। चौथी पारी में साइमन हार्मर ने 6 विकेट निकाले।  

‘फ्यूचर रेडी’ सेमिनार में सेना प्रमुख ने भविष्य की युद्धकला में क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया

महू आर्मी वार कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय 27वां डाक्ट्रिन एवं स्ट्रैटेजी सेमिनार संपन्न हुआ। दूसरे दिन सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी वर्चुअली शामिल हुए। जनरल द्विवेदी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में यह सेमिनार सेना को भविष्य के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सेना प्रमुख जनरल बोले- भारतीय सेना एक फ्यूचर-रेडी फोर्स के रूप में परिवर्तित होने के लिए प्रतिबद्ध है। एक ऐसी शक्ति जिस पर देश अपनी रक्षा और मूल्यों की सुरक्षा के लिए भरोसा करता है। 2035 के युद्ध परिचालन वातावरण को लेकर की चर्चा महू के आर्मी कॉलेज में 'फ्यूचर रेडी : कल के युद्धकला के लिए भारतीय सेना की क्षमता को सुदृढ़ बनाना' विषय पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, दिग्गजों, रणनीतिक विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने वर्ष 2035 के युद्ध परिचालन वातावरण और भविष्य की युद्ध चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। सेमिनार तीन प्रमुख विषय फ्यूचर बैटलफील्ड मिलीयू 2035, तकनीकी तैयारी और भविष्य की दिशा पर केंद्रित रहा। चर्चा में प्राक्सी वार, ग्रे-जोन प्रतिस्पर्धा, बहुडोमेन खतरों, स्पेस एवं साइबर सुरक्षा, इंटीग्रेटेड अर्ली-वार्निंग नेटवर्क और उन्नत कॉग्निटिव वारफेयर क्षमताओं को मजबूती देने की जरूरत पर जोर दिया गया। ड्रोन, एआई, रोबोटिक्स से जुड़ी तकनीक पर विशेष ध्यान तकनीकी तैयारी से जुड़े क्षेत्र ड्रोन व काउंटर-ड्रोन सिस्टम, एआई-आधारित निर्णय सहायता प्रणाली, रोबोटिक्स, क्वांटम-सिक्योर कम्युनिकेशन और नियर-स्पेस आइएसआर प्लेटफार्म पर विशेष ध्यान रहा। विशेषज्ञों ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम डामिनेंस की अनिवार्यता और रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता बढ़ाने हेतु मिशन-मोड कार्यक्रमों को आवश्यक बताया। उद्योग जगत द्वारा स्वदेशी नवाचारों का भी प्रदर्शन किया गया। जिससे क्षमता-वृद्धि एवं स्केल-अप के अवसरों की दिशा स्पष्ट हुई।

सोची समझी साजिश? रायसेन में मासूम पर हमला, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

 गौहरगंज  रायसेन की गौहरगंज तहसील के एक गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला आरोपित सलमान इतना शातिर है कि उसने घटना के आठ दिन पहले से अपना मोबाइल बंद कर लिया था। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि यह घिनौना कृत्य  उसकी सोची समझी साजिश की ओर इशारा कर रही है। इस दौरान रायसेन में बच्ची से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने नाखुशी जताई। साथ ही चक्काजाम पर पुलिस की ढीली कार्रवाई से भी नाराज दिखे। उन्होंने रायसेन एसपी पंकज पांडेय को हटाकर मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए। उनकी जगह आशुतोष को रायसेन का नया एसपी बनाया गया है। इधर, घटना के विरोध में बुधवार को मंडीदीप और औबैदुल्लागंज मंडी में नीलामी बंद रहेगी। कुछ स्कूलों ने स्वेच्छा से छुट्‌टी घोषित कर दी है। वहीं कुछ स्कूलों ने मंडीदीप औबेदुल्लागंज रुट की बसें बंद रखने की सूचना रात में पेरेंट्स को मैसेज पर दीं है। गौहरगंज और औबेदुल्लागंज में निजी स्कूल बंद रहेंगे। कई संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। आरोपी 4 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बता दें, रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से रेप का आरोपी 4 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी के एनकाउंटर की मांग को लेकर लोग तीन दिन से गौहरगंज थाने के सामने धरना दे रहे हैं। रात में कड़ाके की ठंड के बावजूद युवतियां और महिलाएं धरने से नहीं उठीं। आरोपी पर इनाम बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया है। इससे पहले सोमवार को घटना के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया गया था। डीआईजी प्रशांत खरे ने बताया, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 टीमें लगाई गई हैं। करीब 300 पुलिसकर्मी उसकी तलाश में जुटे हैं। बच्ची एम्स भोपाल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत में सुधार है। दरअसल, 21 नवंबर की शाम 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान 23 वर्षीय आरोपी सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल में ले गया। यहां बच्ची से दुष्कर्म कर भाग गया। बच्ची खून से लथपथ हालत में जंगल में मिली थी। र इशारा कर रही है।