samacharsecretary.com

Maths के सवाल ने फंसा दिया 660 ट्रेनी IAS को, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया चुनौतीपूर्ण सवाल

 मसूरी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) पहुंचे. 100वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में बोलते हुए उन्होंने वहां ट्रेनी IAS को संबोधित किया और इस दौरान एक गणित का सवाल पूछ लिया. सवाल सुनकर एक बार तो सभागार में मौजूद सभी ट्रेनी आईएएस चकित रह गए. सिविल सर्विसेज के एक दो अफसरों ने गलत जवाब दिया तो रक्षामंत्री ने कहा कि दोबारा कोशिश करने के लिए कहा.  दरअसल, राजनाथ सिंह ने पूछा, ''किसी व्यक्ति के पास इतना पैसा था कि उसने उसका आधा A को दे दिया. वन थर्ड B को दे दिया, जो बाकी अमाउंट 100 पैसा बचा था वो C को दे दिया. बताइए टोटल अमाउंट कितना था? कोई बता सकता है?''  रक्षामंत्री के सवाल पूछते ही सभागार में किसी की आवाज नहीं आई. फिर से उन्होंने एक प्रोफेसर की तरह सवाल को दोहराया. फिर एक ट्रेनी आईएएस ने जवाब दिया- 3000. यह सुनकर रक्षामंत्री ने मंद-मंद मुस्कुराते हुए सिर हिलाया और कहा कि गलत. फिर से कोशिश करिए.  इसके बाद सभागार में एक और आवाज सुनाई दी. जब एक ट्रेनी अधिकारी ने सही जवाब 'सिक्स हंड्रेड' बताया, तो रक्षा मंत्री ने खुद ही गणितीय तरीके से सवाल का समाधान समझाया.  राजनाथ ने बताया, कुल राशि को A मान लेते हैं.  राम (अ) को दी गई राशि= A/2  श्याम (ब) को दी गई राशि= A/3  दी गई कुल राशि= A/2 + A/3 = 5A/6 शेष बची राशि= A- 5A/6 = 100 इसका हल निकला: A = 600 आस्था और विश्वास का संदेशमैथ्स का समाधान बताने के बाद राजनाथ सिंह ने इस घटना को आस्था और विश्वास से जोड़ा और कहा, "मैथमेटिकल प्रॉब्लम! यानी इस विश्वास के आधार मैंने मान लिया A हो ही नहीं सकता, लेकिन मान लिया कि A है. कभी-कभी आस्था और विश्वास से भी बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो सकता है, होता है, हो नहीं सकता, होता है, होता रहेगा."  बता दें कि 19 सिविल सर्विसेज के 660 ऑफिसर ट्रेनी के साथ 100वां फाउंडेशन कोर्स इसी साल 25 अगस्त को LBSNAA मसूरी में शुरू हुआ था और14 हफ़्ते का यह कोर्स 28 नवंबर को खत्म हो गया.  

शहनाज़ गिल का भाई शहबाज़ के नाम दिल छू लेने वाला मैसेज, बोलीं— मेरे लिए तुम ही विनर हो

मुंबई एक्टर सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का अगले हफ्ते फाइनल होने वाला है. इससे पहले अशनूर कौर  और शहबाज बदेशा का डबल एविक्शन हुआ है. शो से बाहर आने के बाद अब शहबाज की बहन और एक्ट्रेस शहनाज गिल ने भाई के लिए पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने शहबाज को अपना विनर बताया है. शहनाज ने भाई के लिए किया पोस्ट बता दें कि शहबाज बदेशा के शो से बाहर होने के बाद भाई का उत्साहवर्धन करने के लिए एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. सामने आए फोटो में शहबाज और शहनाज के साथ जॉर्जिया एंड्रियानी भी नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘बहुत बढ़िया खेला शहबाज. मेरे लिए तुम विजेता हो. वेलकम बैक.’ साथ ही उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी भी बनाया है. कम वोट के चलते बाहर हुए शहबाज बिग बॉस 19 से शहबाज बदेशा कम वोट मिलने के कारण घर से बाहर हो गए हैं. उनके एविक्शन की घोषणा होते ही घर वाले भावुक हो गए थे. शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचे रितेश देशमुख ने बाकी कंटेस्टेंट से यह अनुमान लगाने को कहा कि आज कौन बाहर हो सकता है। इस पर फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल ने शहबाज की ओर इशारा किया, जबकि गौरव खन्ना और अमाल मलिक ने मालती चाहर की ओर इशारा किया था. लेकिन शहबाज बदेशा  शो से बाहर हो गए हैं. शो के पहले वाइल्डकार्ट कंटेस्टेंट थे शहबाज बता दें कि शहबाज बदेशा ने शो बिग बॉस 19 में पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लिया था. शहबाज के बाहर होने के बाद सलमान ने कहा कि अब वो सिर्फ बिग बॉस 13 की प्रतियोगी व एक्ट्रेस शहनाज गिल के भाई के रूप में नहीं, बल्कि अपने आप में शहबाज के रूप में भी पहचाने जाएंगे.

चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए फिटनेस टेस्ट जरूरी, तभी बेंगलुरु में हो पाएंगे अगले IPL मुकाबले

बेंगलुरु इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था. विक्ट्री परेड के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी. इस दर्दनाक घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग इंजर्ड हुए थे. इस हादसे की जांच के लिए जस्टिस जॉन माइकल डी’कुन्हा की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग बनाया गया था, जिसने रिपोर्ट तैयार की. कर्नाटक कैबिनेट ने इस रिपोर्ट को मंजूरी दी थी, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे. रिपोर्ट में कहा गया था कि स्टेडियम की मौजूदा संरचना भीड़ वाले बड़े आयोजनों के लिए खतरनाक है. एंट्री और एग्जिट गेट पर्याप्त नहीं, जिससे आकस्मिक स्थितियों में भगदड़ की आशंका बढ़ती है. रिपोर्ट में बताया गया था कि स्टेडियम के पास अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले इमरजेंसी निकासी प्लान मौजूद नहीं हैं. स्टेडियम के आसपास की सड़कें अत्यधिक व्यस्त रहती हैं, जिससे आपात स्थितियों में फोर्स की मूवमेंट बाधित होती है. पार्किंग स्पेस बेहद सीमित है जिससे लोग सड़क पर रुकते हैं और भीड़ नियंत्रण बिगड़ता है. रिपोर्ट में साफ कहा गया था कि चिन्नास्वामी स्टेडियम की वर्तमान स्थिति में बड़े आयोजन कराना जोखिम भरा है और दर्शकों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. क्या अब IPL मैच भी बेंगलुरु में नहीं होंगे? इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले नहीं हो पाए थे. उन मैचों को नवी मुंबई शिफ्ट कर दिया गया था. अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान बेंगलुरु में मैच होंगे या नहीं, इस पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. राज्य सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम को 'फिटनेस टेस्ट' पास करने का आदेश दिया है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को नोटिस भेजा है. केएससीए को NABL-प्रमाणित विशेषज्ञों से स्ट्रक्चरल सेफ्टी रिपोर्ट जमा करनी होगी. 17 एकड़ में फैला यह स्टेडियम PWD की लीज पर बना है, इसलिए सरकार इसे पूरी तरह सुरक्षित साबित करने की मांग कर रही है. केवल तब ही IPL मैचों की अनुमति मिलेगी, जब विशेषज्ञ स्टेडियम की संरचनात्मक सुरक्षा को प्रमाणित करेंगे. अगर स्टेडियम फिटनेस टेस्ट में फेल होता है, तो आरसीबी अपने घरेलू मैच बेंगलुरु के बाहर खेलने के लिए मजबूर भी हो सकती है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 15 मार्च को शुरू होने की संभावना है और इसका खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जा सकता है. आईपीएल सीजन से पहले खिलाड़ियों की मिनी नीलामी भी होनी है. मिनी निलामी इस साल 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित की जाएगी.

सरकारी योजनाओं से 17 आदिवासी परिवारों का किनारा, SIR बहिष्कार से जिला प्रशासन अलर्ट

कांकेर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एसआईआर प्रक्रिया के तहत जिला प्रशासन की टीम जब आदिवासी परिवारों के पास पहुंची तो उन्होंने फॉर्म लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने न केवल एसआईआर बल्कि सरकार की अन्य योजनाओं का भी सामूहिक बहिष्कार कर दिया है. करीब 17 आदिवासी परिवार स्वीकृति के बाद न तो पीएम आवास और न ही आवंटित सरकारी राशन ले रहे हैं. आदिवासियों के इस सामूहिक बहिष्कार से जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई है. दरअसल, पूरा मामला सरोना तहसील के ग्राम पंचायत लेंडारा का है. ग्राम स्तर पर कई बार बैठक कर समझाइश और संवाद की कोशिशें की गईं. लेकिन परिवार प्रशासन से किसी भी तरह की बातचीत को तैयार ही नहीं है. बीएलओ टीम के अनुसार, कई बार तो आदिवासी परिवार के लोग सीधे मुंह बात तक नहीं करते हैं. वहीं राशन दुकान संचालक रामकुमार यादव का कहना है कि पहले 4 परिवार ही राशन लेने से मना कर रहे थे, लेकिन नवंबर महीने से अन्य परिवार भी राशन नहीं लेने की बात कह रहे हैं. ग्राम पंचायत सचिव संतोष कुमार निषाद ने बताया कि शासकीय योजनाओं के विरोध की जानकारी मिलने पर गांव में बैठक कराई गई. हालांकि इन परिवारों ने किसी भी मुद्दे पर जानकारी देने से इनकार कर दिया. अब तो आवास निर्माण से भी मना कर रहे हैं. गांव में SDM, तहसीलदार, BLO को भेजकर करेंगे बातचीत की कोशिश इस मामले में जिले के कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि लेडारा गांव के कुछ ग्रामीण शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं ले रहे है और एसआईआर फॉर्म नहीं भर रहे हैं ऐसी जानकारी मिली है. उस गांव में एसडीएम, तहसीलदार,बीएलओ व कर्मचारियों को भेजकर ग्रामीणों से बातकर किया जाएगा.

एक साथ 7 IAS अफसरों के तबादले, बिहार सरकार ने दी नई जिम्मेदारियों की मंजूरी

पटना  नवंबर महीने की आखिरी तारीख को बिहार में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरण (IAS Transfer 2025) किया गया है। प्रधान सचिव,  अपर मुख्य सचिव और आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव देखा गया है। इसके अलावा दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कुछ को एडिशनल चार्ज से मुक्त भी किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 30 नवंबर 2025 रविवार को जारी कर दिया है। बैच 1991 के आईएएस अधिकारी सी.के अनिल, परामर्शी, बिहार राज्य योजना परिषद पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पद पर पदस्थ किया गया है। दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों को मिला एडिशनल चार्ज बैच  2010 के आईएएस अधिकारी कौशल किशोर को पर मंडलीय आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह प्रमंडलीय आयुक्त दरभंगा प्रमंडल पद पर कार्यरत हैं।  संजय कुमार सिंह को विशेष कार्य पदाधिकारी गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वर्तमान में वह सचिव वाणिज्य कर विभाग पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा सचिव स्वास्थ्य विभाग, वाणिज्य कर आयुक्त, वस्तु एवं सेवा कर-जीएसटी के अपर आयुक्त और जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। इसके अलावा कार्तिकेय धनजी को धारित सचिव उद्योग विभाग के अतिरिक्त प्रभाव से मुक्त किया गया है। इन आईएएस अफसरों का भी हुआ तबादला  मिहिर कुमार सिंह को विकास आयुक्त बिहार के पद बिहार पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग पद का पद पर कार्यरत थे। साथ ही अतिरिक्त प्रभार के तौर पर अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और महानिदेशक सह जांच आयुक्त पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। कुंदन कुमार को सचिव उद्योग विभाग पद पर भेजा गया है।  राज कुमार को सचिव परिवहन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है, जो पहले प्रमंडलीय आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

ठंड आते ही बढ़ जाता है हार्ट अटैक रिस्क, डॉक्टर बोले— बस 40 पैसे की यह दवा बचा सकती है जान

नई दिल्ली  सर्दियों ने दस्तक दे दी है और हर कोई जानता है कि इन दिनों हार्ट अटैक के केस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। खासतौर से जिन लोगों को पहले से ही हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी है, बीपी, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए तो खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरत है कि अपने लाइफस्टाइल और डाइट में जरूरी बदलाव किए जाएं और साथ ही किसी इमरजेंसी वाली सिचुएशन के लिए भी तैयार रहा जाए। सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ साकेत गोयल ने एक ऐसी ही 20 से 40 पैसे वाली गोली के बारे में बताया है, जो हार्ट अटैक में मौत के रिस्क को 28 प्रतिशत तक कम कर सकती है। ये ठीक उतनी ही इफेक्टिव है, जितना हॉस्पिटल में दिया जाने वाला इंजेक्शन। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? सर्दियों में हार्ट अटैक के केस काफी बढ़ जाते हैं। दरअसल ऐसा इसलिए है क्योंकि सर्दियों में हमारी ब्लड वेसल्स यानी नसें थोड़ी सिकुड़ जाती हैं। इस वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा फोर्स लगाना पड़ता है, जिससे हार्ट पर लोड बढ़ जाता है। जिन लोगों को पहले से ही हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम्स हैं या बीपी और कोलेस्ट्रॉल की शिकायत है, उनके लिए तो खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इमरजेंसी के लिए जरूर रखें ये गोली डॉ साकेत कहते हैं कि किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन के लिए आपको एक डिस्प्रिन (एस्पिरिन) की गोली जरूर रखनी चाहिए। ये 20-40 पैसे की एक गोली अगर सही समय पर दी जाए, तो लाइफ सेविंग साबित हो सकती है। अगर आपको कोई भी हार्ट अटैक से जुड़ा लक्षण दिखता है जैसे सीने में तेज जकड़न या दबाव, दोनों बांहों में जकड़न होना, छाती में जलन होना, तेज पसीना आना, जबड़े में अकड़न महसूस होना; तो तुरंत डिस्प्रिन की गोली लें। इसे चबाकर खाना है और उसके बाद पानी पी लेना है। डॉक्टर कहते हैं कि ये गोली लेने का कोई नुकसान नहीं है। अगर मरीज को गैस या एसिडिटी भी बन रही है, तो ये गोली ली जा सकती है। ये हार्ट अटैक से मौत में 25 से 28 प्रतिशत तक बचाव कर सकती है, जो हार्ट अटैक में दिए जाने वाले इंजेक्शन जितना ही है। गोली देने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाएं डॉक्टर कहते हैं कि जैसे ही आप ये दवा मरीज को दे दें, उसके बाद तुरंत किसी अच्छे हॉस्पिटल लेके जाएं। वहां जितना जल्दी हो सके ECG कराएं और हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर को दिखाएं।  

कोहली के तंज ने पकड़ी गर्मी—बातों-बातों में BCCI और गंभीर पर साधा निशाना

नई दिल्ली  विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में हुए पहले वनडे में खूब धमाल मचाया। उन्होंने ऐतिहासिक शतक जड़ते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। कोहली के वनडे करियर का यह 52वां शतक था, वह एक फॉर्मेट में अब सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। विराट कोहली ने इस मैच में पहले अपने बल्ले से तो बाद में मैच जीतने के बाद प्रजेंटेशन में अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान विराट ने बीसीसीआई और गौतम गंभीर पर भी तंज कसा। दरअसल, टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर पिछले कुछ समय से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने का दबाव बनाया जा रहा है। इस चक्कर में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खोना पड़ा था। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने से पहले रणजी मैच खेला था, वहीं रोहित शर्मा भी मुंबई के लिए यह टूर्नामेंट खेलते नजर आए थे। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 25 अक्टूबर को आखिरी वनडे खेलने के बाद सीधा 30 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला। कोहली की फॉर्म में किसी तरह की कोई कमी नजर नहीं आई। जब मैच के बाद उनकी तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बीसीसीआई और गौतम गंभीर पर तंज कसते हुए कहा कि वह कभी भी बहुत ज्यादा तैयारी में यकीन नहीं करते। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने पहुंचे विराट कोहली ने कहा, “अगर आपको समझ में आए, तो मैं कभी भी बहुत ज्यादा तैयारी में यकीन नहीं करता। मेरा सारा क्रिकेट मेंटल रहा है। जब तक मैं मेंटली अच्छा महसूस करता हूं, मैं गेम खेल सकता हूं।” तो अब सवाल यह है कि विराट कोहली आगमी विजय हजारे टूर्नामेंट जो वनडे फॉर्मेट में खेला जाता है, उसके लिए उपलब्ध होंगे या नहीं?

दिल्ली धमाके में गिरफ्तारी के बाद NIA की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर शाहीन के घर छापा—परिजनों से सख्त पूछताछ

लखनऊ  राजधानी लखनऊ के खंदारी बाजार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम दिल्ली विस्फोट कांड की मुख्य आरोपी डॉ शाहीन के घर पहुंची। एनआईए के अधिकारियों ने डॉ शाहीन के आवास पर करीब छह घंटे तक छापेमारी की और घर की गहन तलाशी ली। घर में मौजूद शाहीन के पिता और भाई शोएब से पूछताछ भी की। कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक डिवाइस कब्जे में लेने की बात कही जा रही है। टीम के बाहर निकलने पर मीडिया ने बात करने की भी कोशिश की लेकिन किसी सदस्य ने कोई जवाब नहीं दिया।   दिल्ली में पिछले महीने लाल किले पर हुए कार ब्लास्ट में डॉ शाहीन को मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। इस मामले में पहले ही कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच के दौरान नाम सामने आने के बाद एटीएस ने शाहीन के भाई परवेज को भी लखनऊ से गिरफ्तार किया था। परवेज अलग घर लेकर रहता था। तब उसके घर से दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई थी। आज एनआईए के पहुंचने पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। खंदारी बाजार की कई गलियों में आम लोगों की आवाजाही भी रोक दी गई। बताया जा रहा है कि टीम में फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल हैं। अलसुबह करीब छह बजे टीम शाहीन के घर पहुंची और एक-एक कोने की गहन तलाशी ली है।  

क्रिकेट मैच की ब्लैक टिकट बिक्री का भंडाफोड़, दो युवक रंगे हाथों पकड़े गए

रायपुर रायपुर पुलिस ने 3 दिसंबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रिका मैच की टिकटें ब्लैक करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों युवकों के पास से 2500 रुपए वाली 7 टिकटें बरामद की गई है, जिसे वह दोगुनी कीमत पर बेच रहे थे. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. मैच से पहले सभी थानों को टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत को लेकर अधिकारियों ने तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. सीएसपी सिविललाइंस रायपुर रमाकांत साहू ने जानकारी दी कि टिकटों की कालाबाजारी रोकने कई स्तरों पर तैयारी की गई है. लोगों से टिकट ब्लैक करने वालों के बारे में सूचना देने की अपील की गई है. पुलिस ने ग्राहक बनकर बुलाया था ब्लैकरों को गिरफ्तार आरोपियों के नाम ऋतिक माखीजा पिता दीपक माखीजा (25 वर्ष) और देवव्रत माखीजा पिता संजय माखीजा (21 वर्ष) बताए गए हैं. दोनों आरोपी फाफाडीह में अमित सेल्स के पास रहते हैं और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. शिकायत मिलने पर पुलिस के मुखबिर ने इनसे ग्राहक बनाकर फोन से संपर्क किया. 5 हजार रुपए में रेट तय होते ही आरोपी टिकट लेकर शंकरनगर में भारत माता चौक पहुंचे और सिविललाइंस थाने की टीम ने उन्हें दबोच लिया. दोनों फोन के जरिये ग्राहकों से संपर्क कर रहे थे.

रेलवे ने बदली तत्काल टिकट प्रक्रिया: 1 दिसंबर से नया सिस्टम शुरू

नई दिल्ली 1 दिसंबर 2025 से भारतीय रेलवे, बैंकिंग और दूरसंचार सेक्टर में यात्रियों, ग्राहकों और कारोबारियों के लिए कई बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं। रेलवे से लेकर बैंक और मोबाइल तक, इन नई नीतियों का मकसद सुरक्षा बढ़ाना, फर्जी गतिविधियों को रोकना और सेवा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना है। रेलवे तत्काल टिकट पर OTP अनिवार्य भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब 1 दिसंबर से तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान OTP अनिवार्य होगा। शुरुआत मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस से की जा रही है। टिकट बुक करते समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP दर्ज किए बिना बुकिंग पूरी नहीं होगी। रेलवे का कहना है कि इससे फर्जी मोबाइल नंबर और अवैध बुकिंग पर रोक लगेगी, और सच में यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह नया नियम IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप, कंप्यूटरीकृत रेलवे काउंटर और अधिकृत एजेंटों सभी पर लागू होगा। यात्री ध्यान दें: बुकिंग से पहले अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना जरूरी है। OTP उसी नंबर पर आएगा, और बुकिंग के दौरान नंबर बदलना संभव नहीं होगा। SBI ATM और एमकैश में बदलाव 1 दिसंबर से SBI ATM ट्रांजैक्शन शुल्क में बदलाव होगा। वेतन खाताधारकों के लिए 10 मुफ्त ट्रांजैक्शन होंगे, इसके बाद प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये शुल्क लगेगा। बचत खाताधारकों के लिए 5 मुफ्त लेन-देन की सीमा तय की गई है। साथ ही, SBI ने YONO Lite और Online SBI पर एमकैश सेवा बंद करने का निर्णय लिया है। अब ग्राहक UPI, IMPS, NEFT और RTGS के जरिए ही पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। GST रिटर्न में कड़ी सख्ती GSTN ने घोषणा की है कि जिन व्यापारियों ने पिछले तीन या उससे अधिक वर्षों के रिटर्न नहीं भरे हैं, वे दिसंबर से आगे रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे। पुराने रिटर्न अपडेट करना जरूरी होगा, तभी आगे का टैक्स फाइलिंग संभव होगी। कॉलर का असली नाम अब स्क्रीन पर दूरसंचार विभाग 15 दिसंबर से CNAP लागू करेगा। इसके बाद कॉल आने पर कॉलर का वही नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा जो उसने KYC में दर्ज किया है। इस बदलाव से स्पैम और फर्जी कॉल्स पर रोक लगेगी और उपभोक्ताओं की सुरक्षा बढ़ेगी।