samacharsecretary.com

आज कैसा बीतेगा आपका दिन? पढ़ें 9 दिसंबर का विस्तृत राशिफल

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा हुआ रहेगा। आप अपनी योजनाओं को पूरा ध्यान देकर आगे बढ़ा सकते हैं और किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। ऑफिस में आपकी तेजी और आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेंगे। प्रेम जीवन में समय अनुकूल है। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं और कपल्स के बीच विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक रूप से किसी रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है, जिससे मन हल्का होगा। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा, बस अधिक काम के कारण हल्की थकान हो सकती है। वृषभ राशि- आज आपका दिन संतुलन और शांति से भरा रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई अच्छा समाचार आपको प्रसन्न कर सकता है। काम में स्थिरता बनी रहेगी और किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को अच्छे से निभाने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और पार्टनर के साथ बातचीत का सही माहौल बनेगा। आर्थिक मामलों में खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन बड़े नुकसान की आशंका नहीं है। मौसम बदलने के कारण सेहत में हल्की परेशानी आ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। मिथुन राशि- कम्युनिकेशन आज आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी। आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित कर पाएँगे और नए लोगों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में रोमांस और समझदारी दोनों बढ़ेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। करियर में नई संभावनाएं सामने आएंगी। इंटरव्यू या मीटिंग के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ के योग हैं, खासकर व्यापारियों को फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य में गला, त्वचा या छोटी एलर्जी जैसी परेशानियाँ हो सकती हैं, लेकिन गंभीर कुछ नहीं होगा। कर्क राशि- आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कुछ स्थितियां आपको संवेदनशील बना सकती हैं, लेकिन आप समझदारी से उन्हें संभाल लेंगे। रिश्तों में छोटी-मोटी टेंशन संभव है, पर बातचीत से सब ठीक हो जाएगा। करियर में विदेशी क्लाइंट्स या बड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों से जुड़ी देरी या किसी भुगतान को लेकर हल्की चिंता हो सकती है, लेकिन कोई बड़ा संकट नहीं है। स्वास्थ्य के मामले में आप ठीक रहेंगे, बस फैमिली में किसी की तबीयत को लेकर मन थोड़ा भारी हो सकता है। सिंह राशि- आज का दिन नतीजों के लिहाज से बेहद अच्छा रहेगा। आप अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से ऑफिस में अलग पहचान बना पाएंगे। किसी नए अवसर या प्रोजेक्ट का जिम्मा आपको मिल सकता है। प्रेम जीवन में उत्साह बढ़ेगा और सिंगल लोगों को आकर्षण का मजबूत संकेत मिलेगा। धन लाभ के मौके बनेंगे और रुका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी और ऊर्जा पूरे दिन बनी रहेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास भी ऊंचा रहेगा। कन्या राशि- आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक निभाएंगे। करियर में किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी या असहजता महसूस हो सकती है, इसलिए बातचीत जरूरी है। धन के मामले में बचत बढ़ेगी और खर्च कम होंगे। स्वास्थ्य में कमर, घुटने या शरीर दर्द की शिकायत हो सकती है, जिससे थोड़ा ध्यान रखना होगा। तुला राशि- आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ समय अच्छा गुजरेगा और आप किसी खास बात को साझा कर सकते हैं। धन के मामले में सोच-समझकर चलने की जरूरत है। फालतू खर्च से बचें। सेहत में पेट से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है, इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें। दिन के दूसरे हिस्से में मानसिक शांति बढ़ेगी। वृश्चिक राशि- आज का दिन रचनात्मकता और नए विचारों से भरपूर है। काम में नई दिशा मिलेगी और आप अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से दिखा पाएँगे। प्रेम जीवन में खुशियाँ और सामंजस्य बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी पुराने निवेश का फायदा भी मिल सकता है। स्वास्थ्य में पुरानी समस्या से राहत मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धनु राशि- आज आपको संतुलित तरीके से आगे बढ़ने की जरूरत है। रिश्तों में आई पुरानी गलतफहमियों के खत्म होने का मौका है, इसलिए बातचीत करने का सही समय है। करियर में नौकरी बदलने या नई दिशा खोजने पर विचार कर सकते हैं। आर्थिक रूप से रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है, जिससे राहत मिलेगी। स्वास्थ्य में तनाव कम होगा और मन हल्का रहेगा। दिन के अंत में किसी खास के साथ अच्छी बातचीत मन को सुकून देगी। मकर राशि- आज आत्मविश्वास और दृढ़ता आपका साथ देंगे। आप अपने विचारों को मजबूती से रख सकेंगे और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों को अच्छे से संभालेंगे। प्रेम जीवन में गहराई बढ़ सकती है और पार्टनर के साथ कोई भावुक बात साझा हो सकती है। धन के मामले में खर्च थोड़ा बढ़ेगा, पर आय भी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सिरदर्द, थकान या हल्की बेचैनी हो सकती है, इसलिए आराम भी जरूरी है। कुंभ राशि- आज भाग्य पूरी तरह आपका साथ देगा। किसी पुराने काम में अचानक सफलता मिल सकती है। करियर में विदेश से जुड़े अवसर या किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलने के संकेत हैं। प्रेम जीवन में पार्टनर का समर्थन मिलेगा और रिश्ते में समझदारी बढ़ेगी। धन लाभ के अवसर बनेंगे और नए काम में पैसा लगाना भी फायदेमंद रहेगा। सेहत अच्छे स्तर पर रहेगी। मीन राशि- आज भावनात्मक रूप से मजबूती महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ बिताया गया समय रिश्ते को और गहरा करेगा। करियर में नई योजना या रणनीति आपको लाभ दिला सकती है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर रहेगी और अनावश्यक खर्च कम होंगे। स्वास्थ्य के मामले में नींद की कमी या मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम पर ध्यान दें।

कांग्रेस को नई टेंशन, नवजोत कौर के बयान से सिद्धू की वापसी भी प्रभावित

नई दिल्ली पंजाब की सियासत में नवजोत सिंह सिद्धू बड़ा नाम हैं, लेकिन उनकी सियासी ख्वाहिश न बीजेपी में रहते हुए पूरी हो सकी और न ही कांग्रेस में. कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया, लेकिन सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठाया. ऐसे में 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद से सियासी सीन से गायब सिद्धू परिवार 2027 के लिए एक बार फिर से सक्रिय हो गया. नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने पिछले महीने फिर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. अब नवजोत कौर ने कांग्रेस के सामने सिद्धू को 2027 के लिए मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की शर्त रख दी है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस में 500 करोड़ रुपये की अटैची वाली बात कहकर नवजोत सिद्धू की सियासी राह को आसान बनाए जाने के बजाय कहीं मुश्किल तो नहीं कर दिया? कांग्रेस के सामने सिद्धू की पत्नी ने रखी शर्त पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने शनिवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि अगर कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करती है तो वे दोबारा सक्रिय राजनीति में लौट आएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के कम से कम पांच नेता सीएम बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं, जो नवजोत सिद्धू को आगे बढ़ने का मौका नहीं देंगे. इसके बावजूद कांग्रेस अगर सिद्धू को मौका देती है तो वो राजनीति में लौट आएंगे, वरना राजनीतिक से बाहर खुश हैं और अच्छी कमाई कर रहे हैं. इस तरह से उन्होंने पार्टी में चल रही गुटबाजी को भी हवा दे दी है. कौर का 500 करोड़ अटैची वाला बयान नवजोत कौर ने सिद्धू को सीएम चेहरा बनाने के साथ-साथ गंभीर आरोप भी लगाए हैं. सिद्धू की पत्नी ने कहा कि उनके पास किसी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन वे पंजाब को एक 'सुनहरा राज्य' बना सकते हैं. हमारे पास 500 करोड़ रुपए नहीं हैं, जो हम मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए दे सकें. जो 500 करोड़ रुपए की अटैची देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पार्टी की आंतरिक खींचतान की वजह से मुख्यमंत्री बनने से चूके सुनील जाखड़ ने कहा कि उन्हें भी एक पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था, 'पुण्य नहीं कमाया, 350 करोड़ रुपये दिए हैं तब कुर्सी मिली है.' इस बीच, बीजेपी नेताओं ने नवजोत कौर सिद्धू के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेताओं ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा नवजोत कौर के बयान को लेकर पंजाब कांग्रेस नेताओं ने पार्टी हाईकमान तक बात पहुंचा दी है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहा कि हाईकमान को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है. अब हाईकमान को फैसला करना है, यह उनका अधिकार क्षेत्र है. इसके साथ उन्होंने नवजोत कौर के आरोपों को भी सिरे से खारिज किया और कहा कि न किसी ने 500 करोड़ रुपये दिए और न ही ऐसी कोई बात है. नवजोत कौर का बयान ऐसे समय आया है जब पंजाब चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है. पिछले महीने ही सिद्धू ने प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके सियासी तौर पर सक्रिय होने की उम्मीद लगाई जाने लगी थी. सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने एक अक्टूबर को चंडीगढ़ में अमृतसर पूर्वी से दोबारा चुनाव लड़ने की बात कही थी. माना जा रहा था कि सिद्धू परिवार फिर से एक्टिव होगा, लेकिन नवजोत कौर के बयान के बाद अब कांग्रेस नेता जिस तरह खुलकर उनके खिलाफ बोल रहे हैं, उससे उनकी आगे की सियासी राह काफी मुश्किल हो सकती है. नवजोत कौर के मौजूदा बयान से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता नाराज माने जा रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि 2022 में सिद्धू और चन्नी की खींचतान की वजह से पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा, अब नवजोत कौर के बयान ने पार्टी की चिंताएं बढ़ा दी हैं. सिद्धू की राह में क्या-क्या मुश्किलें? सिद्धू बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आने के साथ ही उनकी पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ सियासी अदावत चलती रही. इसके बाद 2021 में जब कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाया था, उस समय नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे. ऐसे में वो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हो गए थे, लेकिन बाजी चरणजीत सिंह चन्नी के हाथ लगी थी. वह 111 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे. 2022 के विधानसभा चुनाव में नवजोत सिद्धू और चन्नी के बीच मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनने की खासी होड़ लगी थी. सिद्धू ने अपनी लोकप्रियता का हवाला देते हुए राहुल गांधी के समक्ष रैली के दौरान यह तक कह दिया था कि 'देखो कहीं मुझे दर्शनीय घोड़ा मत बना देना.' इसके बाद भी कांग्रेस ने चन्नी को ही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन कांग्रेस 2022 के चुनाव में सिर्फ 18 सीट पर सिमट गई थी. सिद्धू अपनी सीट हार गए थे, जिसके बाद से राजनीति से दूरी बना ली. सिद्धू परिवार 2024 के लोकसभा और निकाय चुनाव में भी नजर नहीं आया. कांग्रेस की वापसी पर ना लग जाए ग्रहण पंजाब की सत्ता में कांग्रेस 2027 में वापसी की उम्मीद लगा रही है, लेकिन जिस तरह से पार्टी के अंदर गुटबाजी है, उसके चलते कहीं फिर पांच साल विपक्ष में बैठना न पड़ जाए. पंजाब की सत्ता में आम आदमी पार्टी ने 2022 में सरकार बनाई थी. हालांकि, 2024 में कांग्रेस ने 13 में से 7 सीटें जीतकर अपनी वापसी का मजबूत सियासी आधार रखा था. पंजाब में अकाली दल का असर कम हुआ है और प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद सुखबीर बादल अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए. बीजेपी तमाम कोशिशों के बावजूद पंजाब में अपनी सियासी जड़ें नहीं जमा पा रही है. ऐसे में कांग्रेस के पास अपनी वापसी करने का पूरा मौका है, लेकिन पार्टी की गुटबाजी सारी उम्मीदों पर पानी फेर रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा … Read more

दिन में दो बार चिकन राइस: कर्नाटक में स्ट्रीट डॉग्स के लिए नया फीडिंग प्लान

 बेंगलुरु  BBMP के ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (GBA) में बदलते ही, राजधानी के आवारा कुत्तों की किस्मत दोगुनी हो गई है। अब उन्हें दिन में एक बार की जगह दो बार 'चिकन राइस' देने की तैयारी चल रही है। BBMP के समय में, बेंगलुरु के आवारा कुत्तों को दिन में एक बार चिकन राइस देने की योजना बनाई गई थी। लेकिन, बड़े पैमाने पर विरोध के बाद इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि बस, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, हॉस्टल, यूनिवर्सिटी, ट्रेनिंग सेंटर, मैदान और स्टेडियम जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों से आवारा कुत्तों को हटाकर उन्हें खास Bडॉग शेल्टर्सB में शिफ्ट किया जाए। साथ ही, कुत्तों के काटने से बचाने के लिए परिसरों में बाड़ लगाने का भी निर्देश दिया गया था। इस आदेश का पालन करने के मौके का फायदा उठाते हुए, ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी के अधिकारियों ने शेल्टर में शिफ्ट किए जाने वाले आवारा कुत्तों को दिन में दो बार चिकन राइस देने का फैसला किया है। 6 महीने में 'चिकन राइस' की कीमत ₹2.58 बढ़ी BBMP के समय में, चिकन राइस की कीमत 22.42 रुपये (17 जून तक) तय की गई थी। अब बाजार में कच्चे माल की कीमतें बढ़ने और समीक्षा के बाद, एक बार के चिकन राइस की कीमत 25 रुपये तय की गई है। इसका मतलब है कि 6 महीने में चिकन राइस की कीमत 2.58 रुपये बढ़ गई है। हर कुत्ते पर दिन में दो बार चिकन राइस के लिए 50 रुपये खर्च करने का फैसला किया गया है। चिकन राइस की रेसिपी चावल-150 ग्राम, चिकन-100 ग्राम, सब्जियां-100 ग्राम, तेल-10 ग्राम, नमक-5 ग्राम, हल्दी-2.5 ग्राम, कुल मिलाकर 367.5 ग्राम होगा। पकाने के बाद यह 600 ग्राम हो जाएगा। BBMP के समय में तैयार की गई रेसिपी की तुलना में, 50 ग्राम चावल बढ़ाया गया है और 50 ग्राम चिकन कम कर दिया गया है। लेकिन, हर चिकन राइस की कीमत 2.58 रुपये बढ़ा दी गई है। बेंगलुरु में हर कुत्ते पर महीने का खर्च 3035 रुपये आवारा कुत्तों को शेल्टर में शिफ्ट करने और उनके रखरखाव का खर्च तय करने के लिए सेंट्रल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर राजेंद्र चोलन की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने खाना, स्टाफ की सैलरी, दवाएं, सफाई का सामान और प्रशासनिक खर्च मिलाकर हर महीने 3035 रुपये खर्च करने का फैसला किया है। पहले महीने में एक कुत्ते को पकड़ने, ट्रांसपोर्टेशन और वैक्सीनेशन के लिए 300 रुपये का अतिरिक्त खर्च जोड़ा गया है। टेंडर बुलाकर स्वयंसेवी संस्थाओं को शेल्टर होम्स के रखरखाव का कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए शहरी विकास के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पहले ही पांच नगर निगम आयुक्तों को निर्देश दे दिया है। फिलहाल 2,206 आवारा BBकुत्तों की पहचान अपनी संस्था के परिसर में मौजूद आवारा कुत्तों की जानकारी देने के लिए जारी किए गए नोटिस के जवाब में, अब तक शहर की अलग-अलग संस्थाओं से मिली जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु नॉर्थ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के इलाके में 1623, बेंगलुरु साउथ में 131, बेंगलुरु सेंट्रल में 222, बेंगलुरु वेस्ट में 37 और बेंगलुरु ईस्ट म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के इलाके में 193 आवारा कुत्ते हैं। इस संख्या के हिसाब से हर महीने 66.95 लाख रुपये खर्च करने होंगे। सालाना 8.03 करोड़ रुपये की जरूरत होगी, और अगर आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती है, तो खर्च भी बढ़ेगा। यह खर्च संबंधित नगर निगमों को उठाने का निर्देश दिया गया है। बेंगलुरु में शेल्टर होम्स कहां-कहां? बेंगलुरु नॉर्थ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के इलाके में अंबेडकर नगर, बेंगलुरु साउथ में एस. बिंगीपुरा, बेंगलुरु सेंट्रल में कैंटोनमेंट के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर, बेंगलुरु वेस्ट में कोट्टीगेपाल्या की निराश्रित समिति और बेंगलुरु ईस्ट में सादमंगला और वर्थुर में शेल्टर होम के लिए जगह की पहचान की गई है। हर 100 आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम का मासिक खर्च का ब्यौरा योजना खर्च (रुपये में)     कुत्ते को पकड़ना, ट्रांसपोर्टेशन, वैक्सीनेशन 30,000 (एक बार का खर्च)     खाना 1,50,000 (दिन में 2 बार)     स्टाफ की सैलरी 1,18,483 (एक पैरा-वेट, चार असिस्टेंट)BB     दवाओं का खर्च 15,000     सफाई का सामान 10,000     प्रशासनिक खर्च 10,000     कुल 3,33,483

बिहार को 10 नए IAS, राज कृष्ण समेत अन्य अधिकारियों की लिस्ट देखें

पटना  यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से साल 2024 सिविल सर्विस परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है. यूपीएससी में IAS सर्विस के लिए सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स के लिए कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो गई है. कुल 179 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी हुई है. इसमें बिहार राज्य को 10 नए IAS मिल (Bihar New IAS List) गए हैं. इसमें सीतामढ़ी के रहने वाले राज कृष्ण झा होम कैडर मिला है. यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 का फाइनल रिजल्ट 22 अप्रैल 2025 को जारी हुआ था, जिसमें कुल 1009 कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए थे. इसके बाद सर्विस अलॉटमेंट लिस्ट जारी हुई थी. सर्विस अलॉटमेंट के बाद अब कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है. Bihar New IAS: बिहार के 10 नए IAS बिहार राज्य को 10 नए IAS अधिकारी मिल गए हैं. इसमें सबसे पहले नाम UPSC रैंक 8 लाने वाले राज कृष्ण झा का है. उन्हें होम कैडर मिला है. इसके बाद रैंक 49 लाने वाले सौरव सिन्हा का नाम है. झारखंड के रहने वाले सौरव को बिहार कैडर मिला है. इस लिस्ट में UPSC Rank 67 लाने वाले एमपी के फरखंदा कुरैशी को भी बिहार कैडर मिला है. इसके बाद रैंक 69 लाने वाले कुमुद मिश्रा को होम कैडर मिला है. रैंक 75 केतन शुक्ला उत्तराखंड के रहने वाले हैं जो अब बिहार कैडर में सेलेक्ट हुए हैं. रैंक 76 कल्पना रावत मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली हैं जो अब बिहार में यंग IAS को तौर पर काम करेंगी. राजस्थान के रहने वाले नीलेश गोयल को बिहार कैडर मिल गया है. उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा रैंक 77 लाकर क्रैक की थी. वहीं, रैंक 141 लाने वाले प्रिंस राज का नाम भी भी बिहार कैडर लिस्ट में शामिल है. प्रिंस मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले हैं. इसके अलावा रैंक 320 अमित मीणा और रैंक 989 दीपक कुमार को भी बिहार कैडर मिला है. सीतामढ़ी के IAS राज कृष्ण का नाम सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर के अथरी गांव के रहने वाले IAS राज कृष्ण झा को होम कैडर मिल गया है. राज कृष्ण ने यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 की परीक्षा रैंक 8 से क्रैक की थी. उन्हें कुल 1031 मार्क्स प्राप्त हुए थे. इसमें लिखित परीक्षा में उन्हें 831 और इंटरव्यू राउंड में 200 मार्क्स मिले थे.

परिवहन मंत्री का बड़ा ऐलान: इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार, देश के सभी जिलों में पहुंचेंगी बसें

लखनऊ ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में एनवायरनमेंट एंड सोसाइटी (ICES-2025) की 7वीं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण बड़े शहरों में पर्यावरणीय चुनौतियां तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्रांति ने पिछले 200 वर्षों में पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचाई है, इसलिए अब छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव लाने की जरूरत है। मंत्री ने बताया कि डीजल बसें प्रदूषण का मुख्य कारण हैं, इसलिए विभाग ने इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले 15 शहरों में ई-बसेें चलती थीं, अब यह संख्या बढ़कर 43 हो गई है। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के सभी जिलों में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ की वायु गुणवत्ता में सुधार का बड़ा कारण इलेक्ट्रिक बसों की बढ़ती संख्या है। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण पर वैश्विक सहमति बनना समय की जरूरत है। उन्होंने देश-दुनिया से आए विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए कहा कि टिकाऊ भविष्य के लिए स्थानीय और वैश्विक स्तर पर सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। लोकसेवा आयोग के सदस्य ए.के. वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्लोबल सोच, राष्ट्रीय नीतियां, स्थानीय कार्य और व्यक्तिगत जागरुकता—चारों स्तरों पर कार्रवाई जरूरी है। ग्लोकल एनवायरनमेंट एंड एसोसिएशन के अध्यक्ष एम.डी. गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानवता के अस्तित्व से जुड़ा मुद्दा है। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक रामकुमार वर्मा की स्मृति में लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड की शुरुआत की गई, जो इस वर्ष डॉ. क्षेत्रपाल गंगवार को दिया गया। समारोह में परिवहन मंत्री को अमेरिकन यूनिवर्सिटी की ओर से मानद उपाधि भी प्रदान की गई। सम्मेलन का आयोजन भाषा विश्वविद्यालय, जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय सांस्कृतिक संपदा संरक्षण प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड, अमेरिकन यूनिवर्सिटी, ईसीआरडी परिषद और जेसा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। संयोजन डॉ. नलिनी मिश्रा और डॉ. राजकुमार सिंह ने किया। पौधे को मिलता है उर्वरक का सिर्फ 30% हिस्सा अमेरिका की नॉर्थ कैरोलाइना स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रो. विनय पी. अनेजा ने कहा कि कृषि में उपयोग होने वाले उर्वरक का केवल 30% हिस्सा ही पौधे को मिलता है, जबकि 70% बर्बाद होकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने बताया कि नाइट्रोजन का अत्यधिक दोहन गंभीर खतरा बन चुका है। अमोनिया-आधारित उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी, जल और ओजोन परत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन, शहरीकरण और बढ़ती आबादी के बीच नाइट्रोजन संतुलन बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाने होंगे।  

सीवान में हड़कंप: जनप्रतिनिधियों से 10 लाख की रंगदारी, धमकी भरे कॉल से खलबली

सीवान सीवान जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जेडीयू की सांसद विजय लक्ष्मी देवी और बड़हरिया के विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल को अज्ञात बदमाशों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। सांसद विजय लक्ष्मी देवी को फोन कर मांगी रंगदारी सूत्रों के अनुसार, जेडीयू सांसद के प्रतिनिधि मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव ने मैरवा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 3 दिसंबर की रात 10:38 बजे और 10:40 बजे सांसद के निजी मोबाइल नंबर पर अज्ञात युवक की कॉल आई, जिसमें उनसे 10 लाख रुपये की मांग की गई। रंगदारी नहीं देने पर बदमाश ने उन्हें हत्या की धमकी भी दी। सांसद प्रतिनिधि ने पुलिस से सांसद की सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल को भी धमकी इसी दौरान, बड़हरिया के जेडीयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल को भी बदमाशों ने कॉल कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विधायक ने तुरंत मामले की जानकारी जिला एसपी को दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शुरू की जांच, मोबाइल नंबर भेजा गया ट्रेसिंग के लिए थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि बदमाशों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर को जांच के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन में जुट गई है और दर्ज की गई प्राथमिकी को न्यायालय में भेज दिया गया है।

एमपी शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का मुख्य महोत्सव बुधवार को

सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे अध्यक्षता, मुख्य अतिथि होंगे उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम परिसर में होगा समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह एमपी शिक्षा परिषद के स्मृतिशेष अध्यक्ष पर केंद्रित पुस्तक का भी होगा विमोचन गोरखपुर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 93वें संस्थापक सप्ताह समारोह का मुख्य महोत्सव (समापन कार्यक्रम) बुधवार (10 दिसंबर) को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) आरोग्यधाम, बालापार रोड के परिसर में भव्यतापूर्वक होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरक्षपीठाधीश्वर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शामिल होंगे। समारोह में उत्कृष्टता के आधार पर एमपी शिक्षा परिषद की संस्थाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और संस्थापक सप्ताह समारोह के तहत आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी, पदक व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर एमपी शिक्षा परिषद के स्मृतिशेष अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी होगा। मुख्य महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार प्रातः 9.30 बजे से प्रारम्भ होगा।  1932 में पूर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश में शैक्षिक पुनर्जागरण के ध्येय से ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ द्वारा स्थापित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 93वें संस्थापक सप्ताह का शुभारंभ 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के साथ हुआ था। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी उपस्थित थे। 10 दिसंबर को इसका समापन सप्ताह भर चली विभिन्न प्रतियोगिताओं के मेधावियों को पुरस्कृत करने के साथ होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के हाथों पुरस्कृत होंगी। इस दौरान परिषद की सर्वश्रेष्ठ संस्था, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक, सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी, इंटरमीडिएट, स्नातक व परास्नातक के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को स्वर्ण पदक भी प्रदान किया जाएगा। पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह पर केंद्रित पुस्तक का होगा विमोचन संस्थापक समारोह के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के हाथों महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति स्वर्गीय प्रो. यूपी सिंह पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। इस पुस्तक ‘जीवन के साधना पथ का गृहस्थ सन्यासी प्रो. उदय प्रताप सिंह एवं जीवन मूल्य’ का प्रकाशन प्लाक्षा प्रकाशन ने किया है।

महिला शक्ति का उत्सव: 317 कांस्टेबलों ने राजस्थान पुलिस में ली शपथ

जयपुर  राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में सोमवार को महिला आरक्षी बैच 98 और 99 का भव्य दीक्षांत परेड समारोह शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस मौके पर कुल 317 महिला कांस्टेबलों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली। इसमें 76 दूरसंचार और 241 जनरल ड्यूटी महिला कांस्टेबल शामिल हैं, जो आज से राजस्थान पुलिस सेवा में शामिल हो गई हैं।परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और समारोह में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत डीजीपी के परेड निरीक्षण से हुई। इस अवसर पर डीजी ट्रैफिक अनिल पालीवाल, RPA निदेशक संजीब कुमार नार्जरी, अतिरिक्त निदेशक शंकर दत्त शर्मा सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। परेश निरीक्षण के बाद पुरस्कार वितरण राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, परेड निरीक्षण के बाद आरपीए में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने दूरसंचार बैच और जनरल ड्यूटी  की कॉन्स्टेबल को पुरस्कार वितरित किए। इसमें विभिन्न श्रेणियों में अव्वल कॉन्स्टेबल को दिए जा रहे पुरस्कार दिए गए।

गंगा एक्सप्रेसवे के खुलने से मेरठ-प्रयागराज का सफर केवल 8 घंटे में पूरा

हापुड़  जनवरी में मेरठ से प्रयागराज तक का सफर सुहाना हो जाएगा। गंगा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो गया है। इनका ट्रायल दिसंबर में करने की तैयारियां की जा रही हैं। ट्रायल से पहले एक्सपर्ट की टीम निरीक्षण करने के बाद कुछ जरूरी प्रमाण पत्र जारी करेगी। उसके बाद ट्रायल रन की तिथि का एलान कर दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में इसको जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। एक्सप्रेस-वे के तीसरे खंड में उन्नाव-हल्द्वानी सेक्शन में मात्र दो प्रतिशत कार्य ही अब बाकी है। इसके अलावा मेरठ-बदायूं सहित पूरा एक्सप्रेस-वे फर्राटा भरने के लिए तैयार है। मेरठ से प्रयागराज तक के 594 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे पर कुल 1498 बड़े स्ट्रक्चर हैं। इनमें से 1497 स्ट्रक्चर का कार्य पूरा हो गया है। मेरठ से बदायू तक के प्रथम सेक्टर में 129 किमी की लंबाई में कुल बड़े 322 स्ट्रक्चर हैं। इनमें सिंभावली सहित सभी पर कार्य पूरा हो चुका है। यूपीडा के अधिकारियों के अनुसार दिसंबर में इसका ट्रायल रन पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद अंतिम परीक्षण करके 15 जनवरी तक प्रधानमंत्री इसका उदघाटन करेंगे। एक्सप्रेस-वे पर पांच स्थानों पर लडाकू विमान उतारने योग्य स्ट्रक्चर तैयार किया गया है। जिसका प्रयोग आपात स्थिति में किया जा सकेगा। प्रदेश को आने वाले साल में गंगा एक्सप्रेस-वे के रूप में प्रयागराज तक का नया हाईवे मिल जाएगा। इस 594 किलोमीटर के एक्सप्रेस वे का निर्माण पूरा हो गया है। इसके बाद मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ व प्रयागराज के औद्योगिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी। एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा बनाया जा रहा है। इससे प्रदेश के दोनों सिरों के लोगों के आवागमन का एक और सुगम पथ संचालित हो जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा एक्सप्रेसवे के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस 36,230 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए 7453.13 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। अभी इसका विस्तार हरिद्वार किया जा रहा है। छह लेन में बनाए गए इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की सामान्य रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर के जलालाबाद में लड़ाकू विमानों के लिए 3.5 किलोमीटर हवाई पट्टी का भी निर्माण पूरा कर लिया गया है। वहीं ऐसे तीन और स्थान विकसित करने की तैयारी है।     गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब इसके ट्रायल की तैयारी है। हमारा प्रयास है कि दिसंबर में ट्रायल रन कराकर जनवरी में इसका उदघाटन करा लिया जाएगा। हमारी ओर से उदघाटन के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इस संबंध में यूपीडा व एनएचएआइ के अधिकारियों के साथ जल्द ही बैठक का आयोजन किया जाएगा। – संदीप कुमार, एडीएम गंगा एक्सप्रेस-वे (मेरठ-प्रयागराज) नवीनतम निर्माण स्थिति विवरण                                                                     स्थिति एक्सप्रेस-वे निर्माण की कुल स्थिति                       लगभग 98 प्रतिशत पूरा मुख्य कैरिजवे का काम                                     99 प्रतिशत पूरा हो गया मेरठ और बदायूं के बीच खंड                           130 किलोमीटर का निर्माण ट्रायल के लिए तैयार प्रस्तावित ट्रायल रन का समय                            दिसंबर 2025 का पहला सप्ताह एक्सप्रेसवे का उद्घाटन                                   जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में मेरठ से प्रयागराज यात्रा का समय (एक्सप्रेसवे के बाद)     केवल 6 घंटे

काशी तमिल संगमम-4 में दक्षिण भारत से आए प्रतिनिधियों ने की उत्तर प्रदेश के गुड गवर्नेंस की प्रशंसा

  योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री हमारे राज्य में होता, तो हमारा शहर भी और अधिक विकसित हो सकता था -मोनालीसा, प्रतिनिधि  दक्षिण भारतीय प्रतिनिधि ने योगी सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए 10 में 10 नंबर दिए प्रतिनिधियों ने यात्रा के दौरान महिला सुरक्षा के इंतज़ाम को देखकर उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था को सराहा  काशी के हेरिटेज को रिवाइव करके संजो कर रखा है, इंफ्रास्ट्रक्चर और सौंदर्यीकरण का कार्य काफी बेहतरीन है -पृथवी राज  काशी की सड़के पहले सकरी थी, यातायात बहुत ख़राब था,गंदगी थी अब इसमें सभी कार्यो में काफी सुधार हुआ है–तिलकवदी वाराणसी वाराणसी में आयोजित काशी तमिल संगमम-4.0 में दक्षिण भारत  से आए प्रतिनिधियों के समूह ने उत्तर प्रदेश के विकास समेत अन्य कामों को देखा, सराहा और गुड गवर्नेंस के लिए खुल कर सराहना की। दक्षिण भारत के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों, प्रशासनिक प्रबंधन और कानून व्यवस्था की प्रशंसा की। वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के भ्रमण के बाद प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यो को लेकर अपनी राय रखी।  प्रतिनिधियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले वर्षों में बड़े पैमाने पर सकारात्मक बदलाव हुए हैं, जो जमीन पर स्पष्ट दिखाई देते हैं। प्रतिनिधियों ने योगी सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए 10 में 10 नंबर दिए।  चेन्नई से पहली बार वाराणसी आई मोनालीसा ने कहा की उत्तर प्रदेश में गुड गवर्नेंस है। योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बहुत कार्य किया है, “योगी जैसा मुख्यमंत्री हमारे राज्य में होता, तो हमारा शहर भी और अधिक विकसित हो सकता था। उन्होंने यात्रा के दौरान महिला सुरक्षा के इंतज़ाम को देखकर उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था की तारीफ़ की। संतोष कुमार ने योगी सरकार के कार्यो को देखते हुए कहा कि उन्हें 10 में से 10 नंबर दिया जा सकता है। पुडुचेरी से आए आर्किटेक्ट  पृथ्वीराज  ने कहा कि सरकार ने काशी के हेरिटेज को रिवाइव करके बहुत अच्छे से संजो के रखा है। शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर और सौंदर्यीकरण काफी बेहतरीन है। तिलकवदी ने कहा कि काशी की सड़के पहले सकरी थी, यातायात बहुत ख़राब था,गंदगी थी अब सभी कार्यो में काफी सुधार आया है।  तमिलनाडु के विरुधुनगर के दीपक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा, परिवहन, आवास और आयोजन स्थल पर किए गए इंतजाम अत्यंत प्रभावी और व्यवस्थित थे। उनका कहना था कि पूरे आयोजन में अनुशासन और सौहार्द का जो वातावरण देखने को मिला, वह उत्तर प्रदेश प्रशासन की गुड गवर्नेंस को दर्शाता है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आयोजित यह संगम उत्तर और दक्षिण भारत की सांस्कृतिक विरासत के संगम का श्रेष्ठ उदाहरण बन चुका है। प्रतिभागियों का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना इस आयोजन में जीवंत होती दिख रही है। 2 दिसंबर से शुरू हुआ दो-सप्ताह का ये कार्यक्रम तमिलनाडु और काशी के बीच सेतू बनकर सांस्कृतिक और बौद्धिक संबंधों को मजबूत कर रहा है । इस आयोजन में तमिलनाडु से 1,400 से अधिक प्रतिनिधि,सात विभिन्न श्रेणियों में जिसमे छात्र, शिक्षक, लेखक , मीडिया प्रतिनिधि, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, पेशेवर एवं शिल्पकार, महिलाएँ तथा आध्यात्मिक विद्वान शामिल हो रहे है।