samacharsecretary.com

सिर्फ चुटकीभर हल्दी और दूध! जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे जो सर्दियों में रखेंगे आपको फिट

अक्सर कुछ लोग स्वाद के चक्कर में हल्दी वाला दूध पीने से कतराते हैं, लेकिन अगर आप इसके जादुई फायदों को जान लेंगे, तो आज रात से ही इसे पीना शुरू कर देंगे। आइए जानते हैं वो 5 बड़े कारण कि क्यों चुटकीभर हल्दी आपकी सेहत बदल सकती है। जोड़ों के दर्द का रामबाण इलाज सर्दियों में अक्सर पुराने दर्द फिर से उभर आते हैं, खासकर घुटनों और जोड़ों का दर्द। हल्दी में प्राकृतिक रूप से 'एंटी-इंफ्लेमेटरी' गुण होते हैं, यानी यह शरीर की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करती है। रोज रात को गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से यह एक नेचुरल पेनकिलर का काम करती है और आपकी हड्डियों को मजबूती देती है। सर्दी-जुकाम और खांसी की छुट्टी बदलते मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी-जुकाम जल्दी पकड़ लेता है। हल्दी वाला दूध शरीर में गर्मी पैदा करता है और कफ को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण गले की खराश और सीने की जकड़न से तुरंत राहत दिलाते हैं। यह आपको अंदर से इतना मजबूत बना देता है कि छोटी-मोटी बीमारियां पास भी नहीं आतीं। नींद की गोली से बेहतर है यह उपाय क्या आप रात भर करवटें बदलते रहते हैं और नींद नहीं आती? तो दवाइयां लेने के बजाय आज रात हल्दी वाला दूध पीकर देखें। जी हां, दूध में ट्रिप्टोफैन और हल्दी में मौजूद तत्व दिमाग को शांत करते हैं और तनाव को कम करते हैं। इसे पीने के कुछ ही देर बाद आपको गहरी और सुकून भरी नींद आ जाएगी। चेहरे पर आएगा कुदरती निखार महंगी क्रीम लगाने से बेहतर है कि आप अपने शरीर को अंदर से साफ करें। हल्दी एक बेहतरीन 'ब्लड प्यूरीफायर' है। यह खून से विषैले पदार्थों को बाहर निकालती है, जिससे कील-मुंहासे कम होते हैं। लगातार इसके सेवन से त्वचा में एक अलग ही चमक आ जाती है, जो किसी भी मेकअप से ज्यादा सुंदर लगती है। पेट रहेगा फिट, तो आप रहेंगे हिट सर्दियों में हम अक्सर तला-भुना खाना खा लेते हैं, जिससे पाचन गड़बड़ा जाता है। हल्दी वाला दूध पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है। यह पेट में गैस और अपच जैसी समस्याओं को रोकता है। इतना ही नहीं, यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे सर्दियों में वजन बढ़ने का डर भी कम हो जाता है। सेहतमंद रहने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और पी लें। यह छोटी-सी आदत आपको सर्दियों में बीमारियों और दर्द से दूर रखेगी।

रिटेल महंगाई में बढ़ोतरी, दिसंबर में 1.33% तक पहुंची, नवंबर में 0.71% थी

नई दिल्ली  दिसंबर महीने में भारत की खुदरा महंगाई (Retail Inflation) दर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह बाजार के अनुमान से कम रही। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित खुदरा महंगाई दिसंबर में 1.33% रही। विश्लेषकों ने महंगाई दर 1.56% रहने का अनुमान जताया था। नवंबर 2025 में खुदरा महंगाई 0.71% और अक्टूबर में 0.25% रही थी, जो 14 साल में सबसे कम स्तर रहा था। खास बात यह है कि खुदरा महंगाई लगातार चौथे महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 4% के लक्ष्य के दायरे से काफी नीचे बनी हुई है। यह लगातार दूसरा तिमाही है जब महंगाई दर केंद्रीय बैंक के कंफर्ट जोन से नीचे रही है। महंगाई में लगातार नरमी को देखते हुए आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने महंगाई अनुमान को पहले के 2.6% से घटाकर 2% कर दिया है। इससे आने वाले समय में मौद्रिक नीति को लेकर नरमी की उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं।

6 दरिंदों ने किया हैवानियत का शिकार, अगवा कर शराब पिलाई और लड़की पर किया हमला

 पूर्णिया,    दिल्ली से करीब 1300 किलोमीटर दूर बिहार के पूर्णिया में गैंगरेप की एक ऐसी वारदात हुई है जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. छह दरिंदों ने एक मासूम युवती को जबरन कार में खींचा, 25 किलोमीटर दूर ले जाकर उसे बंधक बनाया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. लड़की चीखती रही, चिल्लाती रही लेकिन न तो किसी ने उसकी मदद की और ना दरिदों को उस पर तरस आई. जिस युवती का सपना सिर्फ अपने परिवार को बेहतर जिंदगी देना था, उसी की जिंदगी को दरिंदों ने नरक में बदल दिया. अब पीड़िता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी की जंग लड़ रही है. पहले अगवा किया, फिर जबरन शराब पिलाई उस युवती के साथ दरिंदों ने ऐसा अमानवीय व्यवहार किया कि इंसानियत भी शर्मसार हो जाए. पीड़िता अपने परिवार का पेट पालने के लिए आर्केस्ट्रा में काम करती थी. वह सपने देखती थी और बेहतर जीवन की तलाश में संघर्ष कर रही थी, लेकिन कुछ दरिंदों ने उसकी जिंदगी को नरक बना दिया. आर्केस्ट्रा में काम करने वाली उस युवती का आधा दर्जन युवकों ने पहले अपहरण किया, फिर उसे जबरन शराब पिलाई और पूरी रात उसके साथ हैवानियत करते रहे. फिलहाल युवती पूर्णिया के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. इस वारदात से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, वह और भी चौंकाने वाली है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता पूर्णिया के नेवलाल चौक से पैदल अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान एक कार में सवार छह युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया. लड़की ने विरोध किया, तो आरोपियों ने जबरन उसे गाड़ी में खींच लिया और उसका मुंह दबाकर शोर मचाने से रोका. इसके बाद आरोपी उसे बरियार चौक स्थित जया ट्रेडर्स के एक कमरे में ले गए, जहां उसे बंधक बना लिया गया. दरवाजा तोड़ कर पुलिस ने बचाई पीड़िता की जान वहां युवती को जबरन शराब पिलाई गई और नशे की हालत में छह आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया. इस भयावह परिस्थिति में भी पीड़िता ने अद्भुत साहस दिखाया. जब मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनेद नशे की हालत में सो गया, तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर उसी के मोबाइल फोन से डायल 112 पर कॉल किया और पुलिस को अपनी लोकेशन बताई. सूचना मिलते ही डगरूआ थाने की पुलिस गश्ती टीम सक्रिय हुई और लोकेशन के आधार पर जया ट्रेडर्स पहुंची. कमरे के बाहर ताला लगा देखकर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गई. पीड़िता बदहवास हालत में पड़ी थी, जबकि मुख्य आरोपी पास में नशे की हालत में सो रहा था. पुलिस ने मौके से मोहम्मद जुनेद को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश डगरूआ थाना की एसआई पूर्णिमा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य पांच की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी टीम गठित कर दी गई है.

झारखंड में 34 लाख लोगों को मिल रही 1 हजार रुपए पेंशन

रांची. सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 34.40 लाख से अधिक लाभुकों को राज्य सरकार प्रतिमाह 1000 रुपए पेंशन का भुगतान कर रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत अप्रैल माह से बीते 7 जनवरी तक 34,40,509 लाभुकों के खाते में 3 अरब 44 करोड़ 5 लाख 9 हजार रुपए का भुगतान किया गया है। बीते गुरुवार (8 जनवरी) को विकास आयुक्त की अध्यक्षता में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत चल रही कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति समीक्षा की गई थी। समीक्षा में 30 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च की गई राशि की उपलब्धि, नए निर्माण कार्य एवं संबंधित योजना में कितने लाभुकों को लाभ पहुंचाया गया, की जानकारी ली गई। इसमें आंगनबाड़ी सेवाएं, पोषण अभियान, स्वच्छ एक्शन प्लान, शक्ति सदन, नेशनल क्रेच स्कीम, मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी निवास, चाइल्ड प्रोटेक्शन सर्विस, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, नेशनल एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन सहित चार प्रमुख पेंशन योजना आदि प्रमुखता से शामिल हैं। उत्पीड़न से ग्रसित 1181 महिलाओं को पहुंचाई गई सहायता: वन स्टॉप सेंटर के तहत राज्य की 1181 महिलाओं को सहायता पहुंचाई गई है। वर्तमान में राज्य में 35 सेंटर का संचालन किया जा रहा है। मिशन शक्ति (संबल) के तहत महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने, उन्हें उनका अधिकार दिलाने तथा अत्याचार से बचाव के लिए सभी जिलों में यह कार्यरत है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा रांची, पूर्वी सिंहभूम एवं धनबाद में एक-एक वन स्टॉप सेंटर भवन निर्माण कराया जाना है। नोडल विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। 1891 को संस्थानों के माध्यम से पहुंचाई सहायता राज्य में बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड प्रोटेक्शन सर्विस की सुविधा भी संचालित है। वर्तमान में झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन (एसएआरए), 24 जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू), 24 बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), 26 किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में 1891 बच्चों को निम्न तरीके से सहायता पहुंचाई गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना : परिवार के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के असहाय वृद्ध व्यक्तियों को प्रति लाभुक प्रतिमाह पेंशन राशि का भुगतान होता है। 60-79 वर्ष आयु वर्ग : 8,07,704 लाभार्थियों को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। 80 वर्ष एवं उससे अधिक : 95,565 लाभार्थियों को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना : परिवार की 40 वर्ष या उससे अधिक आयु की असहाय विधवा को पेंशन मिलती है। 25,11,828 लाभार्थियों को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना : परिवार के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के असहाय तथा 80% से अधिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्ति को पेंशन मिलती है। वर्तमान में 24,412 लाभार्थियों को प्रतिमाह पेंशन का लाभ दिया गया है।

मकर संक्रांति से पहले दूध के 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचे दाम

पटना/अकबर नगर. मकर संक्रांति पर्व को लेकर अकबरनगर सहित आसपास के शहरी व ग्रामीण इलाकों में दूध की मांग अचानक बढ़ गई है। मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होने के कारण दूध, दही और पनीर की कीमतों में उछाल आया है। स्थिति यह है कि बाजार में भैंस का दूध 90 से 100 रुपये प्रति लीटर, जबकि गाय का दूध 50 से 60 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है। स्थानीय पशुपालकों के अनुसार अकबरनगर क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 8 से 10 हजार लीटर दूध का उत्पादन होता है, जिसमें से आधे से अधिक दूध स्थानीय क्षेत्र में ही खप जा रहा है। पर्व को लेकर दही-चूड़ा की बढ़ी मांग के कारण बाहर दूध की आपूर्ति प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर नियमित ग्राहकों को भी तय मात्रा से कम दूध दिया जा रहा है। तिलकुट व तिलवा की बिक्री में उछाल मकर संक्रांति को लेकर अकबरनगर बाजार में तिलकुट, तिलवा व तिल के लड्डुओं की दर्जनों दुकानें सज गई हैं। तिलकुट विक्रेता राजीव कुमार ने बताया कि गुड़ व चीनी का तिलकुट 220 से 260 रुपये किलो, पापड़ी 240 से 280 रुपये किलो, तिलवा 70 से 80 रुपये किलो तथा काले व पीले तिल के लड्डू 280 से 300 रुपये किलो बिक रहे हैं। पर्व नजदीक आते ही बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पतंगबाजी की परंपरा को देखते हुए अकबरनगर में पतंग की दुकानों में भी चहल-पहल देखी जा रही है। दुकानदार संतोष ने बताया कि 5 रुपये से लेकर 50 रुपये तक की पतंगों की अच्छी बिक्री हो रही है।

चंद्रहास चंद्राकर के जन्मदिन पर बधाई देने उमड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता, अशोक वाटिका में कार्यक्रम

निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा ताता  अशोक वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से पहुंचे पदाधिकारी, कार्यकर्ता महासमुंद छत्तीसगढ़ कृषि विकास एवं बीज निगम के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा छग शासन) चंद्रहास चंद्राकर का जन्मदिन आज हर्षोत्साह के साथ मनाया गया। आज सुबह से ही चंद्राकर के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इंटरनेट मीडिया पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश भर से बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता व व्यवसायियों ने उन्हें बधाई दी। स्थानीय बीटीआई मार्ग सहित अशोक वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में महासमुंद जिला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बीज निगम के अधिकारी गण, एबीवीपी, विहिप, बजरंग दल के पदाधिकारियों के अलावा गणमान्य जनों, आम नागरिकों ने पहुंचकर चंद्राकर का फूल माला, पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। अशोक वाटिका में धान बीज व मूंगफली के बीज का तुलदान कर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को खास बनाया।  अपने जन्मदिन पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर निगम अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।  उल्लेखनीय है कि बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष एतराम साहू, पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर सहित अनेक लोगों ने शिरकत की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दूरभाष पर चंद्राकर को बधाई दी। सुबह जन्मदिन पर निगम अध्यक्ष ने सर्व प्रथम नगर की कुलदेवी मां महामाया मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पश्चात शीतला मंदिर, राम  जानकी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। राम मंदिर परिसर में आयोजित सामाजिक बैठक में शामिल हुए और लगभग 800 से अधिक संख्या में उपस्थित समाजजनों का आशीर्वाद भी लिया।  दोपहर 12 बजे के बाद अशोक वाटिका में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं प्रेषित की।  छात्र जीवन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े चंद्राकर ने विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक पदों में आसीन रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके मिलनसार और सरल स्वभाव के कारण उनके चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है। आज जन्मदिन पर समर्थकों का सैलाब बधाई देने उमड़ा। वहीं, बीज प्रक्रिया केंद्र लभराखुर्द का चंद्राकर ने निरीक्षण कर उनके जन्मदिन पर अधिकारियों द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। देर शाम चंद्राकर ने बागबाहरा क्षेत्र के कर्मा पटपर नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों के बीच पहुंचकर अपना जन्मदिन मनाया। नेत्रहीन बच्चों के स्नेह से अभिभूत चंद्राकर ने केक काटकर सभी बच्चों का मुंह।मीठा किया। जन्मदिन पर बधाई देने वालों में सांसद, विधायक, जिला, जनपद सदस्य, अध्यक्ष, निगम के पार्षद गण, शासकीय अधिकारी,कर्मचारी, आम जन कार्यक्रम में नजर आए। जन्म दिन पर पूनम चन्द्राकर, अलका नरेश चंद्रकार, थानसिंह दीवान, राकेश चन्द्राकर, संदीप दीवान, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, पिलेश्वर पटेल, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चन्द्राकर, माधव राव टांकसाले, पवन वर्मा, प्रेम चंद्रकार, प्रशांत श्रीवास्तव, अरविंद प्रहरे, जसराज बाला चंद्रकार, स्वप्निल तिवारी, ब्रह्मानंद पटेल, नरेंदर बग्गा, लोकु चंद्रकार, अग्रज शर्मा, निरंजना शर्मा, सुधा साहू, रमेश साहू, राजू चन्द्राकर, मुन्ना साहू, मनीष शर्मा, विक्रम सिंह ठाकुर, ऋषभ बाफना, मोहन साहू, पवन साहू, अजय चोपड़ा, रोहित चंद्रकार, राकेश श्रीवास्तव, शंकर लाल चंद्रकार, प्रकाश शर्मा, देवेंद्र चन्द्राकर, आनंद साहू, गोविंद ठाकुर, हनीश बग्गा, पंकज चंद्रकार, अमन वर्मा, एम आर विश्वनाथन, गणेश नायक, बंशी साहू, सोनाधर सोनवानी, पांडुरंग मदनकार, शरद राव मराठा, मधुसूदन सोनी, चन्द्रिका चौबे, मसूद खान, रामेश्वर पटवा, आकाश पांडे, अमित साहू, गोपी कन्नौजे, नईम खान, गुड्डा सिन्हा, जतिन रूपरेला, हर्ष गौतम, भुनेश्वर साहू, वामन राव, राहुल साहू, आयुष दुबे, कुम्भज चंद्राकर, ललित साहू, लवेश साहू, आदित्य साहू, वासु चंद्राकर , विश्व हिंदू परिषद से हर्ष चंद्रकार, उत्तम वर्मा, अखिलेश जैन, रामेश्वर पांडे, प्रदीप वर्मा, संजय यादव, चंदन नेताम, राहिल गुप्ता, सोमेश दावड़ा, खिलावन यादव, महिला मोर्चा से निरंजना शर्मा, पार्वती साहू, सुधा साहू, छाया चन्द्राकर, सुजाता विश्वनाथन, प्रभा साहू, मधु यादव, किरण ढीढी, दुर्गा सार्वा, भगवती करकसे, उषा पॉल, मैना कोसले, लक्ष्मी साहू, दुर्गा चंद्रकार, कला साहू, शीतल साहू, पार्षदगण पवन पटेल, भाऊराम साहू, पीयूष साहू, माखन पटेल, चंद्रशेखर बेलदार, शुभ्रा शर्मा, भारती चन्द्राकर, कल्पना सूर्यवंशी, कु.धनेश्वरी सोनवानी, माधुरी यदु आदि बधाई देने पहुंचे। मंच संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र जैन व नंदू जलक्षत्री ने किया।

राजद सांसद के वीडियो से विधानसभा में हार की हताशा उजागर?

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल के भीतर मंथन के बजाय असंतोष और आक्रोश सामने आने लगा है। इसी कड़ी में राजद के एक वरिष्ठ सांसद का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है। यह बहस हार–जीत से ज्यादा अब जनप्रतिनिधियों की भाषा, व्यवहार और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी पर केंद्रित हो गई है। वायरल वीडियो में राजद के जहानाबाद सांसद, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ग्रामीणों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि चुनाव परिणाम को लेकर पूछे गए सवालों पर वे आपा खो बैठे और आम लोगों के साथ बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। हालांकि दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गया जिले के खिजरसराय प्रखंड क्षेत्र का है, जहां सांसद एक क्रिकेट टूर्नामेंट समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे विधानसभा चुनाव में हार और क्षेत्रीय विकास को लेकर सवाल किए। इसी बातचीत में कथित तौर पर सांसद की नाराजगी सामने आई और उन्होंने वोट न मिलने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। वीडियो में सांसद यह कहते सुने जा रहे हैं कि उन्हें उस क्षेत्र से मात्र 15 हजार वोट मिले, ऐसे में वे वहां क्या काम कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों के नाम लेकर भी अभद्र टिप्पणियां कीं। आरोप है कि उन्होंने वोट न देने वालों को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और आगे 'देख लेने' जैसी बातें भी कहीं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना केवल एक वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चुनावी हार के बाद राजद के भीतर पनप रही हताशा और असंतुलन को भी दर्शाती है। विधानसभा चुनाव में राजद 25 सीटों पर सिमट गई, जिसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके बाद कई नेताओं के बयान लगातार विवादों में रहे हैं। इस मामले में विपक्षी दलों ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा है कि जनता के फैसले का सम्मान करने के बजाय नेताओं का इस तरह भड़कना लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। वहीं राजद समर्थकों का कहना है कि वीडियो को संदर्भ से काटकर वायरल किया गया है। फिलहाल वायरल वीडियो ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, क्या चुनावी हार के बाद जनप्रतिनिधियों को आत्ममंथन करना चाहिए या जनता को ही कटघरे में खड़ा करना चाहिए? इस सवाल का जवाब आने वाले दिनों में राजद की राजनीति और छवि तय करेगा।

मुंबई इंडियंस अलर्ट! GG के इस धाकड़ खिलाड़ी से बचना होगा, वरना तय है 200 वोल्ट का झटका

नवी मुंबई अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली गुजरात जायंट्स (GG) की टीम अपने बल्लेबाजों के अच्छे खेल के दम पर मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मुकाबले में अपना विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी। जायंट्स का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है जिसकी बानगी उसके पहले दो मैच में देखने को मिली। इन दोनों मैच में उसने 200 से अधिक रन का स्कोर खड़ा करके जीत हासिल की।   इस खूंखार खिलाड़ी से बचकर रहना होगा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को मिली जीत से उसका आत्मविश्वास बढ़ना तय है क्योंकि सोफी डिवाइन ने शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 95 रन की शानदार पारी खेली और इसके बाद उसके गेंदबाजों ने अपने बड़े स्कोर का अच्छी तरह से बचाव किया। कप्तान एशले गार्डनर ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है और खुद उनके अनुसार वह डब्ल्यूपीएल के चौथे सत्र की इससे बेहतर शुरुआत की कल्पना नहीं कर सकती थीं। गार्डनर ने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगा जैसे हमने (दिल्ली कैपिटल्स) वह मैच छीन लिया हो। इस तरह के मैचों से ही खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और इससे यह पता चलता है कि हम किसी भी स्थिति से जीत सकते हैं।’’ शानदार फॉर्म में हैं नैट साइवर ब्रंट दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बीच में कुछ रन गंवाने के बाद गुजरात जायंट्स की टीम गेंदबाजी विभाग में अधिक निर्मम होना चाहेगी। राजेश्वरी गायकवाड़ और काशवी गौतम जैसी अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से गार्डनर भी खुश हैं। मुंबई इंडियंस ने भी पहले मैच में हार के बाद अपने दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था और वह उसी तरह के प्रदर्शन को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध होगी। उसकी सबसे बड़ी मैच विजेता नैट साइवर ब्रंट शानदार फॉर्म में हैं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 42 गेंदों में 74 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया। हरमनप्रीत को इस बात की चिंता नहीं हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘मुझे बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आ रहा है और इसका श्रेय मैं भारतीय टीम को देती हूं। हमारा बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है जिससे हमें खुलकर बल्लेबाजी करने की आजादी मिलती है। मुझे यह चिंता नहीं है कि मुझे आखिर तक बल्लेबाजी करनी होगी और शायद यही कारण है कि मैं इस समय अपनी बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठा रही हूं।’’ मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ। गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, टिटास साधु, काशी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।  

गौमांस विवाद पर नगर निगम अध्यक्ष ने लिया सख्त रुख, दोषियों को छोड़ने की नहीं होगी कोई गुंजाइश

भोपाल  भोपाल में सामने आए गौमांस मामले को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है. नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने इस पूरे मामले पर बेहद सख्त और आक्रामक रुख अपनाया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चाहे असलम चमड़ा हो या कहीं का भी चमड़ा, अगर कोई इस तरह के अपराध में लिप्त पाया गया तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा. अपराधी ही नहीं, संरक्षण देने वाले भी नहीं बचेंगे किशन सूर्यवंशी ने कहा कि इस तरह के मामलों में सिर्फ अपराध करने वाले ही नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारी या कोई भी व्यक्ति भी कार्रवाई से नहीं बचेगा. उनका कहना था कि यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है, तो चाहे वह छोटा हो या बड़ा, कानून अपना काम करेगा. हिंदू संगठनों ने पकड़ा था वाहन नगर निगम अध्यक्ष ने बताया कि इस पूरे मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक संदिग्ध वाहन पकड़ा था. उस वाहन में गौमांस होने की बात सामने आई है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया. रिपोर्ट में दोषी निकला तो सख्त कार्रवाई तय सूर्यवंशी ने कहा कि फिलहाल मामला जांच के अधीन है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. उन्होंने दो टूक कहा कि अगर आधिकारिक रिपोर्ट में गौमांस की पुष्टि होती है और कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.  

शुक्र का सूर्य नक्षत्र में गोचर, इन राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को दैत्यों का गुरु कहा गया है. शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम, विवाह, सौंदर्य और भोग-विलास का कारक माना जाता है. जब भी शुक्र अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो उसका असर सिर्फ व्यक्ति की कुंडली पर ही नहीं, बल्कि पूरे देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है. इस समय शुक्र ग्रह धनु राशि में विराजमान हैं और 10 जनवरी को नक्षत्र परिवर्तन कर सूर्य के नक्षत्र उत्तराषाढ़ा में प्रवेश कर चुके हैं. शुक्र इस नक्षत्र में 21 जनवरी तक रहेंगे, इसके बाद वे श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. आइए जानते हैं इस गोचर से किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है. 21 जनवरी तक बरसेगी विशेष कृपा वर्तमान में शुक्र देव धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. 10 जनवरी को नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद वे 21 जनवरी तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद वे श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को ज्योतिष में बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इसके स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं और इसके देवता विश्वदेव हैं. इसे विजय और सफलता का प्रतीक माना जाता है. जब धन के देवता (शुक्र) और मान-सम्मान के देवता (सूर्य) के नक्षत्र का मिलन होता है, तो इसका सीधा सकारात्मक असर लोगों की आर्थिक स्थिति और करियर पर पड़ता है. इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से वैसे तो सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है. मेष राशि     मेष राशि वालों के लिए यह समय भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा.     धन लाभ: लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.     करियर: नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है.     खुशखबरी: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सिंह राशि     सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और शुक्र उन्हीं के नक्षत्र में आए हैं, इसलिए यह समय आपके लिए बेहद शुभ है.     व्यापार: बिजनेस करने वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है.     जीवनशैली: आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा. आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं.     रिश्ते: प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. मकर राशि     उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संबंध मकर राशि से भी है, इसलिए शुक्र का यह गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा.     सफलता: आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें विजय प्राप्त होगी.     आर्थिक पक्ष: अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है.     सेहत: पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे.