samacharsecretary.com

रसोई की काली मिर्च और भाग्य का अनोखा राज

भारतीय रसोई में मसालों के राजा के रूप में पहचानी जाने वाली काली मिर्च न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि ज्योतिष और तंत्र शास्त्र में भी इसे बहुत प्रभावशाली माना गया है। शनि और राहु के दोषों को दूर करने से लेकर धन आगमन के मार्ग खोलने तक काली मिर्च के उपाय रामबाण माने जाते हैं। यदि आपके जीवन में भी धन की तंगी है, व्यापार मंदा चल रहा है या बीमारियां पीछा नहीं छोड़ रहीं, तो काली मिर्च के ये उपाय आपके भाग्य की चाबी बन सकते हैं।  धन प्राप्ति और आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय अक्सर कड़ी मेहनत के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता या कर्ज बढ़ता जाता है। ऐसे में काली मिर्च का यह तांत्रिक उपाय बहुत कारगर माना जाता है। काली मिर्च के 5 दाने लें और उन्हें अपने सिर के ऊपर से 7 बार वार लें। इसके बाद किसी चौराहे पर जाकर 4 दानों को चारों दिशाओं में फेंक दें और 5वें दाने को आसमान की तरफ उछाल दें। इसके बाद बिना पीछे मुड़े घर वापस आ जाएं। यह उपाय अचानक धन लाभ के योग बनाता है। यदि पैसा आता है पर टिकता नहीं, तो एक छोटे लाल कपड़े में काली मिर्च के कुछ दाने और एक सिक्का बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन का संचय होने लगता है।  व्यापार में उन्नति और सफलता के लिए यदि आपका बिजनेस ठप पड़ गया है या कार्यक्षेत्र में शत्रु बाधा डाल रहे हैं, तो इन उपायों को आजमाएं- कार्य सिद्धि के लिए: किसी जरूरी काम या बिजनेस मीटिंग के लिए घर से निकलते समय, घर के मुख्य दरवाजे पर थोड़ी सी काली मिर्च रखें और उस पर पैर रखकर बाहर निकलें। ध्यान रहे, इसके बाद दोबारा घर के अंदर न आएं वरना प्रभाव खत्म हो जाएगा। व्यापार में यदि गुप्त शत्रु परेशान कर रहे हों, तो शनिवार के दिन दीपक में काली मिर्च के कुछ दाने डालकर जलाएं। इससे नजर दोष दूर होता है और कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमती है। रोगों से मुक्ति और स्वास्थ्य लाभ काली मिर्च में औषधीय गुणों के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा सोखने की अद्भुत क्षमता होती है। यदि घर का कोई सदस्य बार-बार बीमार पड़ रहा हो और दवाइयां असर न कर रही हों, तो काली मिर्च के 7-8 दानों को एक काले कपड़े में बांधकर रोगी के कमरे में किसी कोने में लटका दें। यह कमरे की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है। यदि शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के कारण स्वास्थ्य खराब है, तो शनिवार के दिन काली मिर्च का दान करना चाहिए। भोजन में भी काला नमक और काली मिर्च का प्रयोग करने से शनि देव शांत होते हैं। शनि और राहु दोष के निवारण हेतु काली मिर्च मुख्य रूप से शनि ग्रह से संबंधित मानी जाती है। इसके प्रयोग से कुंडली के अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है। शनिवार के दिन एक काले कपड़े में थोड़ी सी काली मिर्च और कुछ सिक्के बांधकर किसी जरूरतमंद को दान करें। इससे शनि की पीड़ा कम होती है। यदि राहु के कारण भ्रम या अज्ञात भय बना रहता है, तो शाम के समय काली मिर्च के दाने जलाकर पूरे घर में उसका धुआं दिखाएं। इससे घर का वास्तु दोष भी ठीक होता है।

ग्वालियर और उज्जैन मेला में नई गाड़ी पर 50% टैक्स छूट, जानिए कैसे उठाएं फायदा

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में  मंत्रालय में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम और जनहित से जुड़े फैसलों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों में सबसे बड़ा निर्णय ग्वालियर व्यापार मेला और उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेला 2026 में नई गाड़ियां खरीदने पर परिवहन टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट देने का रहा। इसके साथ ही प्रदेश के शिक्षकों और सहायक शिक्षकों को समयमान वेतनमान दिए जाने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। कैबिनेट बैठक के बाद डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मीडिया को बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। ग्वालियर और उज्जैन में टैक्स पर छूट वहीं, एमपी कैबिनेट ने एक अन्य बड़ा फैसला किया है। ग्वालियर मेला और उज्जैन विक्रमोत्सव से गाड़ी खरीदने पर 50 फीसदी टैक्स में छूट मिलेगी। इसे लेकर लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ग्वालियर मेला लग भी गया है। अब सरकार की घोषणा के बाद मेले से गाड़ियों की बिक्री की रफ्तार बढ़ेगी।  19 दिन बाद मिली टैक्स छूट को हरी झंडी गौरतलब है कि ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसंबर से शुरू हो चुका था। मेले की शुरुआत के साथ ही नई गाड़ियों की बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिवहन टैक्स में 50% छूट का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। करीब 19 दिनों बाद इस प्रस्ताव को 13 जनवरी की कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिली, जिससे अब मेले में वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। हाईटेक बनी मोहन सरकार की पहली ई-कैबिनेट यह बैठक मोहन सरकार की पहली हाईटेक ई-कैबिनेट बैठक रही। मुख्यमंत्री और सभी मंत्री फाइलों के बजाय टैबलेट लेकर बैठक में पहुंचे। प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किए गए। बता दें कि 6 जनवरी को हुई पिछली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर मंत्रियों को टैबलेट वितरित किए गए थे और ई-टैबलेट एप्लिकेशन का प्रेजेंटेशन दिया गया था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कदम प्रदेश में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने, पेपरलेस कार्यप्रणाली अपनाने, समय की बचत और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। शिक्षकों के लिए बड़ी राहत कैबिनेट ने प्रदेश के शिक्षकों और सहायक शिक्षकों को समयमान वेतनमान दिए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से लंबे समय से वेतनमान की मांग कर रहे शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी। जनता और व्यापार दोनों को लाभ कैबिनेट के इन फैसलों से जहां एक ओर व्यापार मेलों में वाहन बिक्री को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों को आर्थिक स्थिरता और सम्मानजनक वेतन संरचना का लाभ मिलेगा। ये हैं कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले वहीं, कैबिनेट ने स्पेस टेक पॉलिसी-2026 को भी मंजूरी प्रदान की है। साथ ही दूसरे चरण में 200 सर्वसुविधायुक्त सांदीपनि विद्यालय के स्थापना को मंजूरी दी है। इस पर 3660 करोड़ रुपए खर्च होंगे। रायसेन और राजगढ़ में सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इससे 20 हजार किसानों को लाभ होगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में आज ई-कैबिनेट हुई है। मीटिंग में सीएम से लेकर सभी मंत्री तक टैबलेट लेकर पहुंचे थे। अब फाइलों की जगह टैबलेट में ही सारे दस्तावेज होंगे। मीटिंग शुरू होने से पहले सभी लोगों ने सामूहिक रूप से तस्वीर भी खींचवाई।

अनामिका बैगा के डॉक्टर बनने का सपना होगा साकार, मोहन सरकार ने दी नीट कोचिंग की सुविधा

सीधी  मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सीएम की सभा में रोने वाली आदिवासी छात्रा अनामिका बैगा के लिए अच्छी खबर है। सीएम मोहन यादव ने उसकी फरियाद सुन ली है। साथ ही उसके पढ़ने की व्यवस्था कर दी है। भोपाल के कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी के लिए उसका एडमिशन करवाया जा रहा है। सीएम से मिल नहीं पाई थी अनामिका दरअसल, अपनी फरियाद लेकर सुरक्षा कारणों से अनामिका सीएम से नहीं मिल पाई थी। मगर मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री मोहन यादव तक उसकी आवाज पहुंच गई थी। वह अपनी बातें कहते हुए फफक-फफक कर रो रही थी। इसके बाद सीएम ने कहा था कि हम उसकी पढ़ाई की व्यवस्था करेंगे। वह पढ़ लिखकर अच्छा डॉक्टर बनेगी। सीएम के पहल पर निः शुल्क कोचिंग की प्रक्रिया पूरी की गई मीडिया की खबरों रोते हुए नजर आई अनामिका बैगा की तस्वीरों को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक यह बात पहुंचाई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पहल करते हुए अनामिका बैगा तक मदद पहुंचाने के लिए सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को मदद पहुंचाने के लिए निर्देश दिया, जिसके बाद अनामिका के निः शुल्क कोचिंग की प्रक्रिया पूरी की गई. अब सरकार अनामिका बैगा कोचिंग, छात्रावास और अध्ययन सामग्री का खर्च खुद उठाएगी. सीएम ने लिखा, अनामिका की हरसंभव मदद की जाएगी रिपोर्ट के मुताबिक अनामिका बैगा के बारे में मिली सूचना के आधार पर सीएम ने सीधी कलेक्टर को मेडिकल परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च में मदद के लिए गुहार कर रही अनामिका बैगा की मदद करने के लिए निर्देश दिया. सीएम मोहन ने एक्स हैंडल पर इसका जिक्र करते हुए आश्वासन दिया कि मेडिकल कॉलेज में प्रवेश होने के बाद भी राज्य सरकार की ओर से अनामिका को हर संभव सहायता की जाएगी. अनामिका बैगा को नीट की तैयारी के लिए भोपाल के एक कोचिंग संस्थान में निः शुल्क एडमिशन दिलाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, गरीबी का हवाला देकर ही अनामिका ने मुख्यमंत्री जी से मिलकर मदद मांगने पहुंची थी, लेकिन अब अनामिका काफी खुश है. मुख्यमंत्री से मिली मदद के बारे में सुनकर अनामिका का पूरा परिवार भी खुश है.  अनामिका की मदद के लिए सीएम ने कलेक्टर को निर्देश दिया अनामिका बैगा के बारे मिली सूचना के बाद सीधी कलेक्टर को निः शुल्क कोचिंग की सुविधा दिलाने के लिए निर्देशित करने के बाद सीएम मोहन ने एक्स पर लिखा, कल सीधी प्रवास के दौरान बिटिया अनामिका बैगा ने पढ़ाई में मदद के लिए अनुरोध किया. मेरे संज्ञान में आया कि अनामिका अभी NEET की तैयारी कर रही है और कोचिंग की पढ़ाई और छात्रावास के लिए मदद चाहती है. यह संज्ञान में आने के बाद बिटिया के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए गए हैं. भोपाल के कोचिंग संस्थान में अनामिका का नि:शुल्क एडमिशन  उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अनामिका बैगा को नीट की तैयारी के लिए भोपाल के एक कोचिंग संस्थान में नि:शुल्क एडमिशन दिलाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. अनामिका को वर्तमान में नीट परीक्षा की तैयारी के लिए एकेडमी में निःशुल्क कोचिंग, अध्ययन सामग्री एवं छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. ज्ञान शिखर एकेडमी के डायरेक्टर अनिरुद्ध सिंह तोमर ने खुद अनामिका को सहयोगात्मक प्रस्ताव दिया गया. बकौल सीएम मोहन, बिटिया अनामिका बैगा को आगे भी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश होने पर राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी. मुझे पूर्ण विश्वास है कि एक दिन बिटिया अनामिका एक विख्यात चिकित्सक के रूप में मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेगी. प्रशासन ने सुनिश्चित की अनामिका के भोपाल प्रवास की व्यवस्था मामले पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि अनामिका के भोपाल जाने की समस्त व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जा रही हैं. कलेक्टर के निर्देश पर सीधी जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनामिका को आवश्यक शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है. साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि अनामिका की शिक्षा की राह में किसी प्रकार की बाधा न आए. आदिवासी बेटी अनामिका बैगा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार मेडिकल की तैयारी के लिए निः शुल्क कोचिंग, छात्रावास और अध्ययन सामग्री की सुविधा दिलाने के लिए अनामिका बैगा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है. अनामिका ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सहयोग उसके सपनों को साकार करने की दिशा में निर्णायक कदम सिद्ध होगा. यह एक संदेश भी है कि राज्य सरकार प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ खड़ी है. भोपाल में होगा एडमिशन सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने छात्रा को कलेक्ट्रेट बुलाकर पूरी जानकारी ली थी। साथ ही हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री की पहल पर भोपाल ज्ञान शिखर एकेडमी में अनामिका बैगा प्रवेश कराया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह आदिवासी बच्ची अनामिका बैगा परिजनों के साथ बुलाकर नीट की तैयारी के लिए प्रवेश की जानकारी दी। इससे छात्रा के चेहरे पर मुस्कान दिखी है। साथ ही सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि अनामिका बैगा आदिवासी समाज से आती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। वह गांव से बाहर पढ़ाई के लिए निकली है लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, जिसकी वजह से आगे की पढ़ाई वह कर पाने में असमर्थ थी। इसी वजह से वह सीएम से मदद मांग रही थी। अब मदद मिल गई है।

बीमा क्लेम घोटाले पर हरियाणा सरकार ने कृषि सयुंक्त निदेशक को किया निलंबित

चंडीगढ़. फसल बीमा क्लेम घोटाले के खिलाफ चल रही कानूनी लड़ाई में किसानों को बड़ी सफलता मिली है। कृषि विभाग हरियाणा के संयुक्त निदेशक राजीव मिश्रा को घोटाले में प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव पंकज अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से बीमा क्लेम घोटाले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का रास्ता खुल गया है और किसानों को लंबे समय से लंबित बीमा राशि मिलने की उम्मीद जगी है। यह महत्वपूर्ण निर्णय हरियाणा सचिवालय, चंडीगढ़ में हुई SGRC (स्टेट ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी) की सुनवाई के दौरान लिया गया। इस सुनवाई में किसानों की ओर से अपीलार्थियों के पैरोकार किसान नेता डॉ. बलवीर सिंह ठाकन ने बीमा कंपनी और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मजबूत और तथ्यात्मक दलीलें पेश कीं। डॉ. ठाकन के सटीक और प्रभावी तर्कों के आगे बीमा कंपनी के अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिससे पूरे मामले की गंभीरता उजागर हो गई। सुनवाई के दौरान फसल बीमा क्लेम घोटाले की मुख्य आरोपी कंपनी क्षेमा जनरल इंश्योरेंस द्वारा समय पर जवाब प्रस्तुत न करने पर मुख्य सचिव ने कंपनी के अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। यह स्पष्ट संकेत है कि सरकार अब इस घोटाले को लेकर कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। इस कार्रवाई का सीधा लाभ भिवानी-दादरी जिले के उन हजारों किसानों को मिलने की संभावना है, जिनका खरीफ फसल 2023 का बीमा क्लेम अब तक अटका हुआ था। संयुक्त निदेशक के निलंबन के बाद यह माना जा रहा है कि घोटाले में शामिल अन्य दोषी अधिकारियों पर भी शिकंजा कसेगा और किसानों का बकाया बीमा क्लेम जल्द जारी होने का रास्ता साफ होगा। किसान संगठनों ने इस कार्रवाई को सत्य और संघर्ष की जीत बताया है और उम्मीद जताई है कि अब सरकार किसानों के हक की राशि बिना किसी और देरी के दिलाएगी।

एमपी में हिजाब वाली PM को लेकर सियासी घमासान, IAS नियाज खान ने ओवैसी के बयान पर दिया जोरदार जवाब

भोपाल  एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के 'हिजाब वाली प्रधानमंत्री' के बयान पर मध्य प्रदेश में भी सियासत शुरु हो गई है। एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, भारत सेकुलर देश है। यहां हिजाब वाली देशभक्त मुस्लिम प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकती ? आईएएस नियाज खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा और सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। IAS नियाज खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'भारत सेकुलर देश है। यहां हिजाब वाली देशभक्त मुस्लिम प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकती ? भारत ने हमेशा देशभक्त और काबिल मुस्लिम को सम्मान दिया है। मैं ओवैसी जी से सहमत हूं।' इतनी ही नहीं उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा- 'भारत ने हमेशा मुस्लिमों के प्रति सहिष्णुता दिखाई है। हिंदुओं ने ही अब्दुल कलाम साहब को आसमान में बैठाया है।' आईएएस अधिकारी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। उनके इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। नियाज खान मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वे 2015 बैच के आईएएस हैं। इससे पहले वो राज्य सेवा में प्रशासनिक अधिकारी थे। उन्हें प्रमोट कर आईएएस अफसर बनाया गया और मध्य प्रदेश कैडर दिया गया। नियाज खान 7 नॉवेल लिख चुके हैं। उन्हीं के एक नॉवेल पर 'आश्रम' वेब सीरीज भी बनी है, जिसका क्रेडिट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्माता के खिलाफ कोर्ट केस भी कर दिया था। वे अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने 'ब्राह्मण द ग्रेट' किताब लिखकर सनातन धर्म और ब्राह्मणों को महान बताया था, उसपर भी खासा सियासत हुई थी।

मुजफ्फरपुर के नए निगम आयुक्त ऋतुराज ने स्वच्छ गंगा मिशन और एआइ से निगरानी को बताया प्राथमिकता

मुजफ्फरपुर. ऋतुराज प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त का पदभार संभाल लिया। उपनगर आयुक्त अमीत कुमार ने उनको प्रभार सौंपा। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शहर का स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाना उनका लक्ष्य होगा। शहर की विकास योजनाओं को तेजी से पूरा किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को संज्ञान में लेकर तत्काल दूर किया जाएगा। पदभार संभालने के बाद महापौर निर्मला देवी से औपचारिक मुलाकात की। महापौर ने भी बुके देकर उनका स्वागत किया। वहीं, एक दर्जन पार्षदों ने भी नगर आयुक्त को बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद नगर आयुक्त ने कार्यालय के सभी शाखा का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। बताते चलें कि विक्रम विरकर के तबादले के बाद एक माह तक नगर आयुक्त का पद खाली था। निगम कार्यालय से निकलने के बाद नगर आयुक्त ने कंपनीबाग स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर पहुंच मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी कंपनी के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी संभाला। उन्होंने कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। नए नगर आयुक्त के सामने होंगी कई चुनौतियां पदभार संभालने के बाद नए नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह के सामने कई चुनौतियां होंगी। सबसे बड़ी चुनाैती नगर निगम बोर्ड एवं सशक्त स्थायी समिति की बैठकों में लिए गए लंबे समय से लंबित निर्णयों के अनुपालन की होगी। उनके सामने नगर निगम आडिटोरियम के विकास के लिए 13.67 करोड़ एवं घिरनी पोखर के विकास के लिए 2.62 करोड़ रुपये की योजना को जमीन पर उतारने की होगी। पूर्व नगर आयुक्त ने शहरवासियों को नये साल पर एआइ आधारित स्मार्ट निगरानी व्यवस्था देने की घोषणा की थी जिसे पूरा करने की कवायद करनी होगी। मुजफ्फरपुर में स्वच्छता सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए 3.86 करोड़ रुपये से शौचालय का निर्माण कार्य में पूरा करना होगा। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन-2 के अंतर्गत 77.40 करोड़ रुपये से फरदो नाला के पानी का उपचार कर व्यवसायिक उपयोग के लिए किए जा रहे प्रयास को पूरा कराना होगा। शहरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए ठोस कचरा प्रबंधन की दिशा में 50 टन प्रतिदिन क्षमता वाले मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी के निर्माण की कवायद करनी होगी। स्मार्ट सिटी की बची योजनाओं को तेजी से पूरा कराने के लिए उनको प्रयास करना होगा। सिटीज-2.0 योजना को जमीन उतारने की बड़ी चुनौती उनके सामने होगी।

हरियाणा पुलिस ने गैंगस्टर कल्चर बढ़ा रहे 67 गाने किए डिलीट

चंडीगढ़. हरियाणा में गिरोह संस्कृति और हथियारों की हिंसक छवि को बढ़ावा देने वाले गीतों पर स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) व साइबर यूनिट की ऐतिहासिक कार्रवाई ने डिजिटल स्पेस में बड़ा बदलाव लाया है। एस.टी.एफ. और साइबर टीमों द्वारा की गई गहन जांच में पाया गया कि ऐसे गीत युवाओं को प्रभावित करते हैं, गैंगस्टरों की दिखावटी चमक-दमक को महिमामंडित करते हैं और अपराध की ओर आकर्षित करते हैं। इस खतरनाक रुझान को रोकते हुए हरियाणा पुलिस ने यू-ट्यूब, स्पॉटिफाई, अमेजन म्यूजिक, गाना और जियोसावन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध 67 आपत्तिजनक गीतों पर कार्रवाई की जिसके बाद अधिकांश डिजीटल कंटेंट हटाया गया या ब्लॉक कर दिया गया। हरियाणा पुलिस का संदेश साफ है कि यह सिर्फ शुरूआत है और आगे भी ऐसे कंटेंट के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। अपराध रोकथाम के साथ युवाओं को बचाना भी लक्ष्य : डी.जी.पी. हरियाणा के डी.जी.पी. अजय सिंघल ने इस कार्रवाई को युवाओं और समाज के हित में उठाया गया महत्त्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा हरियाणा पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध रोकना नहीं बल्कि युवाओं को अपराध की दुनिया में कदम रखने से भी बचाना है। अपराध संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गाने अपराधियों को एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करते हैं और उनकी जिंदगी में ऐशो-आराम की छवि दर्शाते हैं जबकि सच्चाई बिल्कुल इससे विपरित है। ऐसे अपराधियों का जीवन केवल और केवल कठिनाइयों व चुनौतियों से भरा होता है और आखिरकार एक दिन वे कानून की गिरफ्त में जरूर आते हैं। कई बार उनकी आपराधिक प्रवृति का खमियाजा उनके परिजनों को भी भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने स्पष्ट नीति बनाई है कि किसी भी प्लेटफॉर्म पर ऐसा कंटेंट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 67 गीतों पर कार्रवाई हमारे बड़े अभियान का हिस्सा है और आने वाले समय में इस दिशा में और भी सख्ती देखने को मिलेगी। उन्होंने कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स से अपील करते हुए कहा कि वे सामाजिक जिम्मेदारी को समझें और ऐसा कंटेंट न बनाएं जो युवा पीढ़ी को गलत दिशा में ले जाए। हिंसा व गैंगस्टर संस्कृति का महिमामंडन न करें कलाकार एस.टी.एफ. आई.जी. सतीश बालन का कहना है कि युवा वर्ग पर डिजिटल कंटेंट के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पुलिस ने कलाकारों और गीतकारों के साथ बैठकें भी आयोजित की हैं, जिसमें उन्हें हिंसा, गैंगस्टर संस्कृति और हथियारों के महिमामंडन से बचने की सलाह दी गई है। ऐसी सामग्री केवल अपराध की सोच को जन्म देती है और समाज में असुरक्षा फैलाती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अपराधियों की पोस्ट को लाइक व शेयर करने वाले लोगों पर भी एस.टी.एफ. व साइबर की टीम द्वारा कड़ी नजर रखी जाती है। ऐसे प्लैटफार्म का इस्तेमाल करके गैंगस्टर युवाओं को अपने गैंग में शामिल करते हैं और उन्हें अपराध की दुनिया में मरने के लिए छोड़ देते हैं। ऐसे में हमारा प्रयास है कि युवाओं को ऐसा करने से रोका जाए ताकि वे अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल देशहित में करें न कि अपराध जगत को बढ़ावा देने में।

बाथरूम वास्तु दोष: सरल और असरदार समाधान

अगर आप अपने घर में वास्तु नियमों की अनदेखी करते हैं, तो इससे आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है, जिससे धन की बर्बादी और लड़ाई-झगड़े जैसी कई समस्याओं उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बाथरूम से जुड़ी किन गलतियों को करने से बचना चाहिए, वरना इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस तरह लगता है वास्तु दोष वास्तु शास्त्र में माना गया है कि बाथरूम को हमेशा घर की पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए। इसे दक्षिण, दक्षिण-पूर्व या ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में बनाने से बचें। अगर आपका बाथरूम किचन के ठीक सामने है, तो यह वास्तु दोष की वजह बन सकता है। इसके साथ ही अगर आपके बाथरूम में टपकता हुआ नल है, तो इसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। साथ ही बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखना चाहिए। इन नियमों की अनदेखी करने पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। रखें इन बातों का ध्यान वास्तु दोष को दूर करने के लिए, बाथरूम को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। साथ ही आप बाथरूम में एक नीली बाल्टी भी रख सकते हैं, जो वास्तु की दृष्टि से फायदेमंद माना गया है। बाथरूम में हल्के रंग की टाइल्स लगाएं। इसके साथ ही पर्याप्त वेंटिलेशन और प्राकृतिक रोशनी का भी ध्यान रखना चाहिए। इस सभी बातों का ध्यान रखने से आपको वास्तु दोष से राहत देखने को मिल सकती है। जरूर करें ये काम वास्तु दोष से राहत पाने के लिए आप बाथरूम के कोनों में एक कांट की कटोरी में समुद्री नमक या फिटकरी भी रख सकते हैं, जिसे समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मकता ऊर्जा भी बढ़ती है। वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए कपूर जलाना भी एक फायदेमंद उपाय है।  

पंजाब लोक भवन में लोहड़ी पर साथ दिखे सीएम मान और हरियाणा के सीएम सैनी

चंडीगढ़. पंजाब लोक भवन में पारंपरिक लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस समारोह का आयोजन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा किया गया। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. आशीम कुमार घोष, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस एवं संजीव अरोड़ा, राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक मित्तल एवं सरदार सतनाम सिंह संधू, चंडीगढ़ की महापौर हरप्रीत कौर बबला, चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद सहित पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने इस पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं, सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं और हमारी सभ्यतागत मूल्यों को संरक्षित रखने में सहायक होते हैं। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NZCC) द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोहड़ी से जुड़े लोक नृत्य एवं लोक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। पंजाब लोक भवन के लॉन को पारंपरिक विरासत गांव की तर्ज पर सजाया गया, जिससे उत्सव का माहौल और भी जीवंत हो उठा। समारोह के दौरान पंजाबी लोकनायक दुल्ला भट्टी (राय अब्दुल्ला ख़ान भट्टी) की वीर गाथा को भी श्रद्धा एवं गौरव के साथ स्मरण किया गया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों एवं आमंत्रितों के लिए रात्रिभोज का आयोजन भी किया गया। राज्यपाल ने लोहड़ी के पावन अवसर पर पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के लोगों के लिए शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की शुभकामनाएं दीं।

विराट कोहली फिर नंबर वन! ICC ODI रैंकिंग में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली ICC ODI Rankings में एक बार फिर किंग कोहली का जलवा देखने को मिला है। विराट कोहली फिर से आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। हिटमैन रोहित शर्मा से नंबर वन वनडे बैटर का ताज छिन गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भले ही विराट कोहली 54वां वनडे शतक नहीं जड़ पाए, लेकिन फिर भी नंबर वन बल्लेबाज वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बन गए हैं। 91 गेंदों में 93 रनों की पारी वडोदरा में विराट कोहली ने खेली थी। वे प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे।   इस वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज थे, लेकिन पहले मैच के बाद वे तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। बड़ी पारी रोहित शर्मा वडोदरा में नहीं खेल पाए थे। वहीं, विराट कोहली ने दमदार पारी खेली। इसके अलावा न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके बल्ले से भी एक दमदार पारी इस मैच में देखने को मिली थी। डेरिल मिचेल ने 71 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेली थी। वहीं, रोहित शर्मा 29 गेंदों में 26 रन की पारी ही खेल पाए थे। ऐसे में उनकी नंबर वन की कुर्सी छिन गई है। रोहित शर्मा पहले से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। रेटिंग पॉइंट्स की बात करें तो डेरिल मिचेल 784 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली के खाते में 785 पॉइंट्स हैं। रोहित शर्मा के खाते में 775 अंक हैं। 10 अंकों का फासला रोहित और विराट के बीच है। चौथे नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और पांचवें नंबर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं। 764 अंक जादरान और 725 पॉइंट्स गिल के खाते में हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग टॉप 10 में श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं। कोई बदलाव इस लिस्ट में नहीं हुआ है। विराट कोहली के लिए 785 पॉइंट्स बहुत अच्छे नहीं हैं, क्योंकि 2018 में उनकी वनडे रैंकिंग के रेटिंग पॉइंट्स 909 थे। उस आंकड़े से अभी बहुत दूर हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि क्रिकेट का ये किंग फिर से नंबर वन बल्लेबाज बन गया है। आईसीसी ने दूसरे वनडे मैच के शुरू में ही रैंकिंग जारी की है।