samacharsecretary.com

बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था और भारत-ईयू डील: क्यों पड़ सकता है पड़ोसी देश मुश्किल में?

नई दिल्ली भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच लंबे समय से अटका पड़ा मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आखिरकार 27 जनवरी को साइन हो ही गया। इस समझौते के बाद भारतीय वस्त्र एवं परिधान उद्योग के लिए बड़े अवसर खुलते दिख रहे हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि इस समझौते से भारत के वस्त्र निर्यात में तेज उछाल आ सकता है और यह सेक्टर मौजूदा करीब 7 अरब डॉलर से बढ़कर बहुत कम समय में 30 से 40 अरब डॉलर तक पहुंचने की क्षमता रखता है। इससे श्रम-प्रधान इस क्षेत्र में 60-70 लाख नई नौकरियों के सृजन की संभावना है। बांग्लादेश के प्रभुत्व को चुनौती और बराबरी का मौका पीयूष गोयल ने इस बात का जिक्र किया कि अक्सर यह सवाल पूछा जाता था कि बांग्लादेश कपड़ा निर्यात में भारत से इतना आगे क्यों है। दरअसल बांग्लादेश एक 'कम विकसित देश' (LDC) है, इसलिए उसे यूरोपीय बाजार में जीरो ड्यूटी (शून्य शुल्क) का लाभ मिलता है। इसी कारण बांग्लादेश ने यूरोपीय संघ के 250 अरब डॉलर के कपड़ा बाजार में से 30 अरब डॉलर पर कब्जा जमा लिया है। भारत अभी तक केवल 7 अरब डॉलर का निर्यात करता है और भारतीय सामानों पर 12% तक की ड्यूटी लगती है। इस FTA के लागू होते ही भारत ड्यूटी के मामले में बांग्लादेश के बराबर आ जाएगा, जिससे भारतीय निर्यातकों के लिए प्रतिस्पर्धा करना आसान होगा। केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा- अब जब FTA लागू होगा, भारत भी ड्यूटी के मामले में बांग्लादेश के बराबर हो जाएगा। इससे भारतीय निर्यातकों को समान प्रतिस्पर्धी अवसर मिलेगा। वस्त्र उद्योग: कृषि के बाद सबसे बड़ा रोजगारदाता केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में वस्त्र उद्योग कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र है, जिसमें लगभग 4 करोड़ लोग काम करते हैं। वर्तमान में भारत यूरोपीय संघ को सालाना करीब 7 अरब डॉलर के वस्त्र और परिधान निर्यात करता है, जिन पर 12 फीसदी तक आयात शुल्क लगता है। FTA लागू होते ही यह शुल्क समाप्त हो जाएगा, जिससे भारत का निर्यात तेजी से बढ़ सकता है। समझौते का दायरा और 'पहले दिन से' लाभ पीयूष गोयल ने बताया कि इस समझौते के तहत भारतीय सामानों को अभूतपूर्व बाजार पहुंच मिलेगी। यह समझौता भारत से यूरोपीय संघ को होने वाले कुल निर्यात का लगभग 99% और यूरोपीय संघ से भारत को होने वाले निर्यात का 97% कवर करता है। कपड़ा, परिधान, गृह सज्जा और फर्निशिंग जैसे क्षेत्रों को, जिनमें श्रमिकों का हित सबसे ज्यादा है, उनको पहले दिन से शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी। वर्तमान में यूरोपीय बाजार में भारत की हिस्सेदारी बहुत कम है (वस्तुओं में 1.5% और सेवाओं में 2.5%), जो अब तेजी से बढ़ने के लिए तैयार है। कार्बन टैक्स (CBAM) की चुनौती और समाधान समझौते में आधुनिक नियामक चुनौतियों, विशेष रूप से यूरोपीय संघ के 'कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म' (CBAM) पर भी ध्यान दिया गया है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि CBAM एक क्षैतिज विनियमन है जो दुनिया भर के सभी भागीदार देशों पर लागू होता है। इस समस्या से निपटने के लिए एक 'तकनीकी संवाद' स्थापित किया जाएगा। भारतीय एजेंसियों को मान्यता दी जाएगी ताकि वे यूरोपीय मानकों के अनुसार भारत में ही कार्बन उत्सर्जन का सत्यापन कर सकें। दोनों पक्ष तकनीकी प्रक्रियाओं पर सहयोग करेंगे ताकि भारतीय निर्यातकों को यूरोप में अपनाई जाने वाली माप पद्धतियों को लेकर कोई परेशानी न हो।  

लव और भागकर शादी करने वालों के लिए रतलाम में नया आदेश, 6 पर प्रशासन ने किया एक्शन

 रतलाम मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक गांव में प्रेम विवाह करने वाले जोड़ों और उनके परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का फरमान जारी होने से सनसनी फैल गई. अब इस अजीब फरमान का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छह ग्रामीणों के खिलाफ शांति बनाए रखने के लिए कानूनी कार्रवाई की. प्रशासन ने साफ किया है कि कानून से ऊपर कोई सामाजिक तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. घर से भागकर प्रेम विवाह करने पर बायकॉट यह मामला रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित पांचेवा गांव का है. यहां 23 जनवरी को गांव के कुछ लोगों ने ऐलान किया कि जो युवक-युवतियां घर से भागकर प्रेम विवाह करेंगे, उनका और उनके परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा. इतना ही नहीं, ऐसे लोगों की मदद करने वालों को भी इसी सजा का सामना करना पड़ेगा. हुक्का पानी भी किया जाएगा बंद इस फरमान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति गांव के लोगों के सामने यह घोषणा करता नजर आ रहा है. वीडियो में कहा गया कि प्रेम विवाह करने वालों को किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाएगा, उन्हें रोजगार नहीं दिया जाएगा और यहां तक कि दूध व अन्य दैनिक जरूरतों की आपूर्ति भी बंद कर दी जाएगी. वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया. रतलाम के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर गांव के छह लोगों को ‘बाउंड ओवर’ किया गया है, यानी उन्हें कानूनन शांति बनाए रखने और भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने के लिए पाबंद किया गया है. न्याय विभाग के सहयोग से गांव में संवाद कार्यक्रम एसपी अमित कुमार ने यह भी बताया कि पांचेवा गांव के एक पीड़ित परिवार की शिकायत को संबंधित थाना अधिकारियों को भेज दिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि किसी भी नागरिक के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस और जिला प्रशासन अब सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से गांव में संवाद कार्यक्रम चला रहे हैं, ताकि लोगों को कानून, संविधान और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बारे में जागरूक किया जा सके. अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी. 

सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी और सम्राट ने अजित पवार के निधन पर जताया शोक

दरभंगा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और वे इससे मर्माहत हैं। उन्होंने अजित पवार को कर्मठ एवं कुशल राजनेता बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा। वे मृदुभाषी, मिलनसार और लोगों में बेहद लोकप्रिय थे। उनके निधन से महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा परिजनों व प्रशंसकों को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित छह लोगों की विमान हादसे में हुई आकस्मिक मौत पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बारामती में हुई भीषण हवाई जहाज दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य की असामयिक मृत्यु पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि घटना ह्रदय विदारक है। प्रार्थना की है कि भगवान परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दें।

हीरो आरक्षक नीतू रावत: ट्रेन में कठिन हालात में गर्भवती की जान बचाई, सम्मान से किया गया सम्मानित

डबरा ग्वालियर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ग्वालियर विकास समिति द्वारा आयोजित 47वां अभिनंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह न केवल सम्मान का मंच बना, बल्कि मानवता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की एक जीवंत मिसाल भी प्रस्तुत की। इस समारोह में रेलवे सुरक्षा बल डबरा में पदस्थ आरक्षक नीतू रावत को उनके असाधारण साहस और मानवीय कार्य के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया। नीतू रावत ने ट्रेन में सफर के दौरान अत्यधिक प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला की जान बचाकर यह साबित कर दिया कि मातृशक्ति केवल वर्दी में नहीं, बल्कि करुणा और साहस में भी सर्वोपरि होती है। उनके इस कार्य ने न केवल एक मां और नवजात के जीवन को सुरक्षित किया, बल्कि समाज को संवेदनशीलता और सेवा का सशक्त संदेश भी दिया। कार्यक्रम का आयोजन निजी होटल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी रहे। अध्यक्षता जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजकुमार आचार्य ने की। सम्मान स्वरूप नीतू रावत को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, मोतियों की माला एवं पौधा भेंट किया गया। संस्था द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि ट्रेन में आपात स्थिति के दौरान नीतू रावत ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को बीच ट्रैक पर रुकवाया और गर्भवती महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर जननी और नवजात शिशु दोनों का जीवन बचाया। मंचासीन अतिथियों ने कहा कि जिस गरिमा के साथ नीतू रावत ने अपना कर्तव्य निभाया, वह समाज और पुलिस बल दोनों के लिए प्रेरणास्रोत है।

सरकारी बैंक नहीं खुलने से 12 हजार 300 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

हिसार/पानीपत. प्रदेश में चार दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को भी सरकारी बैंक नहीं खुल सके। बैंकों में हड़ताल, चेक बिल्लर्स, ड्राफ्ट और आरटीजीएस जैसी सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। इसके कारण आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यवसायियों और उद्योगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सार्वजनिक क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में निजी सेक्टर के बैंक कर्मचारी पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के दावे के अनुसार प्रदेशभर में 4350 शाखाओं में कामकाज बंद रहा। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की सभी शाखाएं शामिल रहीं। इससे करीब 12,300 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। वहीं सोमवार को लोन-देन प्रभावित हुआ। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस जैसे निजी बैंक खुले रहे, जिससे कुछ राहत मिली। लेकिन कई जगहों पर नकद खत्म होने से एटीएम भी बंद मिले। बता दें, 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर अवकाश था, इसके बाद शनिवार-रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी थी। बैंक बंद होने की वजह से आईं ये दिक्क – चेक क्लीयरेंस रुकने से व्यापारिक लेन-देन प्रभावित ड्राफ्ट, आरटीजीएस और एनईएफटी से जुड़े कार्य ठप रहे पासबुक अपडेट, खाता संबंधी कार्य नहीं हो सके बैंक शाखाएं बंद रहने से उपभोक्ता लौटने को मजबूर हुए एटीएम में नकदी खत्म होने से वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी कारोबारियों और उद्योगों के भुगतान व वसूली चक्र प्रभावित हुए बैंक प्रबंधन को शाखा संचालन और नकदी प्रबंधन में दिक्कत आई पानीपत में 1000 करोड़, चरखी दादरी में 700 करोड़, हिसार व करनाल में 550 करोड़, अंबाला में 400 करोड़, कैथल व भिवानी में 300-300 करोड़, यमुनानगर व झज्जर में 250-250 करोड़, कुरुक्षेत्र 250 करोड़, फतेहाबाद में 300 करोड़ और जींद में करीब 150 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ। कई जिलों में 60 से 300 से अधिक बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा।

राजनांदगांव में तेज रफ्तार ट्रक के दुकान में घुसने से 2 लोगों की मौत

राजनांदगांव. चिचोला चौकी क्षेत्र के लाल बहादुर नगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। बाइक को चपेट में लेने के बाद ट्र​क सड़क किनारे मौजूद किराने की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना रात करीब 9.30 बजे की है। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय खिलेश्वर यादव अपने साथी रमन यादव (22) और सौरभ देवांगन (24) के साथ अपनी बाइक में सौरभ देवांगन को छोड़ने उसके घर जा रहे थे। तीनों एलबी नगर के पूनम राइस मिल के पास पहुंचे थे, तभी उन्हें विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर मारते हुए ट्रक का नियंत्रण बिगड़ा और वह पास की मौजूद किराने के दुकान में घुस गया। हादसे में बाइक सवार खिलेश्वर यादव और रमन यादव की मौके पर मौत हो गई। वहीं सौरभ देवांगन को गंभीर स्थिति में मे​डिकल कॉलेज हास्पिटल में दाखिल किया गया है। हादसे में गांव के दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ​ले लिया है।

सांदीपनि पद्मा कन्या विद्यालय: कमजोर छात्राओं की बोर्ड परीक्षा तैयारी के लिए शिक्षक कर रहे घर-घर पढ़ाई

 ग्वालियर माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर जहां शिक्षा विभाग स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं और छुट्टी वाले दिन भी पढ़ाई करवा रहा है, वहीं सांदीपनि पद्मा कन्या विद्यालय के शिक्षकों ने छात्राओं की तैयारी के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। स्कूल के शिक्षक अब छात्राओं के घर तक पहुंचकर उन्हें पढ़ा रहे हैं, ताकि कमजोर छात्राएं भी अच्छे अंक ला सकें और स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत बना रहे। यह पहल खास तौर पर उन छात्राओं के लिए शुरू की गई है, जिन्होंने त्रैमासिक और अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया या जो किसी कारणवश नियमित कक्षाओं से नहीं जुड़ पा रही थीं। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने मिलकर ऐसी छात्राओं की सूची तैयार की और फिर उनके क्षेत्रों में जाकर सामूहिक पढ़ाई का प्रयोग शुरू किया। शिक्षक ऐसे इलाकों का चयन कर रहे हैं, जहां आसपास कई छात्राएं रहती हों, ताकि एक साथ अधिक छात्राओं को लाभ मिल सके। शिक्षक पहुंचे छात्राओं के घर विद्यालय के विज्ञान शिक्षक पवन चौरसिया, चंद्रभान तमोली, एनडी दीक्षित सहित अन्य शिक्षक अपने-अपने विषयों के अनुसार छात्राओं को उनके घर जाकर पढ़ा रहे हैं। तय समय पर शिक्षक छात्राओं के घर पहुंचते हैं और पाठ्यक्रम की दोहराई, प्रश्न-उत्तर अभ्यास और शंकाओं का समाधान करते हैं। इससे छात्राओं को न केवल विषयों की बेहतर समझ मिल रही है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी लगातार बढ़ रहा है। घर पर पढ़ाने की वजह शिक्षकों का कहना है कि कई छात्राएं घरेलू जिम्मेदारियों, दूरी या अन्य व्यक्तिगत कारणों से स्कूल नियमित नहीं आ पातीं। ऐसे में घर जाकर पढ़ाने से उनकी पढ़ाई की निरंतरता बनी रहती है। खास बात यह है कि सांदीपनि स्कूलों में सामान्यतः तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाता है, जिससे शिक्षकों को घर-घर पहुंचने में ज्यादा कठिनाई नहीं हो रही है। मुख्य विषयों पर विशेष फोकस इस पहल के तहत गणित, विज्ञान और हिंदी जैसे मुख्य विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षक सरल उदाहरणों और आसान भाषा में पाठ समझा रहे हैं, ताकि छात्राएं विषय को जल्दी और बेहतर तरीके से समझ सकें। कई अभिभावकों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा है कि इससे उनकी बेटियों की पढ़ाई को नई दिशा मिली है। घर पर जाकर कराएंगे परीक्षा की तैयारी रवींद्र शर्मा, प्राचार्य, सांदीपनि पद्मा कन्या विद्यालय ने कहा कि कई छात्राओं को स्कूल की अतिरिक्त कक्षाओं में आने में परेशानी थी, इसलिए स्कूल के शिक्षकों ने तय किया कि वे उनके घर पर जाकर उन्हें पढ़ाएंगे और परीक्षा की तैयारी कराएंगे। अधिकारी की प्रतिक्रिया हरिओम चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यदि यह मॉडल सफल रहा तो इसे शहर के अन्य स्कूलों में भी लागू करने पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल सांदीपनि पद्मा कन्या विद्यालय की यह पहल उन छात्राओं के लिए उम्मीद की किरण बन रही है, जो किसी न किसी वजह से पढ़ाई की मुख्यधारा से पीछे छूट रही थीं।

बड़ी ऊर्जा योजना: अनूपपुर में निवेश से 4,000 मेगावॉट बिजली, 60 हजार करोड़ खर्च होंगे

अनूपपुर  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में  समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में 4 हजार मेगावॉट बिजली के पॉवर सप्लाई एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए. मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक  विशेष गढ़पाले तथा टोरेंट पॉवर लिमिटेड के  जिगिश मेहता, अदानी पॉवर लिमिटेड के  एस.बी. खिलया तथा हिन्दुस्तान थर्मल प्रोजेक्ट्स के  रतुल पुरी के बीच पॉवर सप्लाई एग्रीमेंट का आदान-प्रदान हुआ. यह नए पॉवर हाउस अनूपपुर में स्थापित होंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बिजली का महत्व शरीर में प्राणों की समान है. जैसे समस्त गतिविधियों के संचालन के लिए शरीर में प्राण आवश्यक है, वैसे ही किसी भी राज्य की प्रगति और उन्नति के लिए पर्याप्त विद्युत उपलब्धता आवश्यक है. 4000 मेगावॉट से ऊर्जा का विस्तार- सीएम मोहन यादव सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 60 हजार करोड़ रुपए की लागत से 4 हजार मेगावॉट बिजली उत्पादन के लिए हुए समझौते प्रदेश के स्थाई विकास का आधार बनेंगे. इससे प्रदेश में कुल विद्युत उपलब्धता में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ बिजली की मांग की शत-प्रतिशत आपूर्ति संभव होगी. डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन एंड ऑपरेट मॉडल पर स्थापित होने वाले इन नए विद्युत संयंत्रों से लगभग 8 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा.  निवेशकों की पहली पसंद मध्यप्रदेश- सीएम मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योग मित्र नीतियों, सशक्त अधोसंरचना और सुशासन आधारित व्यवस्था के परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश देश -विदेश के निवेशकों और औद्योगिक समूहों के लिए पहली प्राथमिकता बनता जा रहा है. विद्युत उत्पादन में भूमि-जल- पर्यावरण-कोयला- रेलवे लाइन आदि का बेहतर समन्वय आवश्यक है. इन सब आधारों पर मध्यप्रदेश उपयुक्त है. प्रदेश ने नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की हैं. प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रदेश को मिला पीएम मित्र पार्क विकास के नए आयाम और रोजगार के भरपूर अवसर प्रदान करेगा. प्रदेश में साल-2026 को कृषक कल्याण साल के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है. इससे उद्यमिता, स्वरोजगार और खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा.

सीएम नीतीश ने दरभंगा में समृद्धि यात्रा में 50 योजनाओं की रखी आधारशिला

दरभंगा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को दरभंगा में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिले को कई सौगातें दी हैं। सीएम ने यहां 13,682.56 लाख रुपये की लागत से 50 योजनाओं की आधारशिला रखी और 40 योजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा के दौरान घोषित दिल्ली मोड़ पर 88.78 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंतरराज्यीय बस पड़ाव का भी निरीक्षण किया। इसकी पूर्णता की तिथि 14 दिसंबर 2027 निर्धारित है। मुख्यमंत्री के साथ यहां डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी भी नजर आए। बिहार में भागलपुर और सीवान कोर्ट को आज ईमेल भेज कर उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी के मद्देनजर पुलिस काफी गहनता से इसकी पड़ताल शुरू की है। कोर्ट परिसर को खाली करवाकर चप्पे-चप्पे को खंगाला गया है। इसके अलावा पटना में आज मेट्रो सेवाएं बंद हैं। पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर का मलाही पकड़ी तक विस्तार होना है। इसी कारण भूतनाथ से खेमनीचक होते हुए मलाही पकड़ी तक विद्युत लाइन बिछाने के लिए बुधवार को मेट्रो का परिचालन बंद कर दिया गया है।

प्रमोशन में आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट की सख्त प्रतिक्रिया, मध्य प्रदेश सरकार से जवाब तलब

भोपाल एमपी में प्रमोशन में आरक्षण मामले में बड़ा अपडेट सामने आय़ा है। हाईकोर्ट ने पॉलिसी के सबंध में जवाब मांगा है। दरअसल मध्य प्रदेश मे प्रमोशन में आरक्षण मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इस मामले में 27 जनवरी यानिकी आज एक बार फिर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट में सपाक्स और अजाक्स की ओर से प्रमोशन में आरक्षण को लेकर पक्ष रखा गया। इस दौरान सपाक्स कर्मचारियों के ग्रेडेशन आंकड़े भी पेश किए किए। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य की नई प्रमोशन पॉलिसी पर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने इस पॉलिसी में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के पालन के संबंध में प्रश्न पूछे है और राज्य सरकार को एक हफ्ते के अंगर ही जवाब देने का फरमान सुनाया है। इस अहम मामले में  हाईकोर्ट ने अजाक्स और सरकारी अधिवक्ताओं को अपने तर्क पेश करने का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश की प्रमोशन पॉलिसी पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुरानी पॉलिसी को लेकर पूछा कि क्या सुधार करके नई पॉलिसी बनाई गई है। साथ ही कोर्ट ने पूछा कि आरबी राय मामले में बताई गई कमियों को पूरा करने के लिए सरकार ने क्या-क्या किया है? इस मामले की अगली सुनवाई अब 3 फरवरी प्रमोशन में आरक्षण मामले में अब अगली सुनवाई अगले महीने 3 फरवरी को होगी। लिहाजा अब राज्य  सरकार को जवाव देना होगा।