samacharsecretary.com

आज का राशिफल 20 फरवरी: किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन? पढ़ें पूरा भविष्यफल

मेष राशि- पर्सनल ग्रोथ पर फोकस रखें। पॉजिटिव विचार रखना और अपनी स्किल्स पर भरोसा करना आपके के लिए महत्वपूर्ण होगा। आज खुशहाली भरा दिन रहने वाला है। समझदारी के साथ समृद्धि को संभालें। प्रेम जीवन को रोमांटिक बनाएं। वृषभ राशि- अपने काम पर फोकस करें। गॉसिप से दूर रहें। जरूरत पड़ने पर फैमिली या पार्टनर से सलह लें। आज का दिन कई सरप्राइज लाएगा। महत्वपूर्ण परिवर्तनों के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि कई अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। मिथुन राशि- समय-समय पर ब्रेक जरूर लेते रहें। आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। ऑफिस की पॉलिटिक्स आपके लिए नेगेटिव साबित हो सकती है। पॉजिटिव सोच बनाकर रखें। कर्क राशि- आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए काफी बिजी साबित हो सकता है। कार्यालय में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बहुत ज्यादा प्रेशर न लें। वर्क लाइफ बैलेंस मेंटेन करके आगे बढ़ें। सिंह राशि- आज काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार, सेहत, पैसों का मामला या हो लव लाइफ बड़े चेंज के लिए तैयार हो जाएं। तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन करें। कन्या राशि- इन्वेस्टमेंट को लेकर स्ट्रेटजी बनाने पर ध्यान दें। फिट रहने पर फोकस रखें। आज का दिन आलस भरा साबित हो सकता है। काम को समय पर पूरा करने पर फोकस रखें। सेहत के मामले में भाग्य साथ देगा। तुला राशि- समय पर काम ना पूरा होने से सीनियर्स या मैनेजमेंट की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ने की संभावना भी ज्यादा है। बाहर के खाने से परहेज करें। आज का दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। वृश्चिक राशि- सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें। दिन रोमांटिक रहेगा। आज का आपका दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों को आज ही प्रेम जीवन में आ रही दिक्कतों पर फोकस करना चाहिए। धनु राशि- प्रेम जीवन में चल रही दिक्कतें सॉल्व हो जाएंगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज का दिन थोड़ा सा स्ट्रेस भरा साबित हो सकता है। धन का आगमन होगा। मकर राशि- किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से मनचाहा रिटर्न नहीं मिलेगा। अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए योग ट्राई करें। एक शानदार दिन के लिए तैयार हो जाएं। हाल ही में हुई किसी डील से भारी मात्रा में धन-लाभ हो सकता है। कुंभ राशि- अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट प्लान करें। खर्च को इस वक्त कंट्रोल करने की जरूरत है। आज के दिन आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए। करियर में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। मीन राशि- आज का आपका दिन काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। करियर के मामले में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है।

मां कामाख्या के दरबार पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, असम दौरे की शुरुआत पूजा से

गुवाहाटी कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को दो दिन के दौरे पर गुवाहाटी पहुंचीं। यहां उन्होंने मां कामाख्या देवी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर भी साझा की। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''असम में मां कामाख्या देवी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं असम व समस्त देश के कल्याण की कामना की। हमारे हर एक भारतवासी भाई-बहन पर मां की कृपा बनी रहे। जय मां कामाख्या।'' इस दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी माता की चुनरी ओढ़े, माला लटकाए और माथे पर टीका लगाए दिखाई दी। इस मौके पर उनके साथ लोकसभा सांसद गौरव गोगोई भी नजर आए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बोरझार में प्रसिद्ध गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद प्रियंका गांधी सीधे ऐतिहासिक कामाख्या मंदिर पहुंची और वहां पूजा-अर्चना की। मंदिर दर्शन के बाद वह राजीव भवन पहुंचीं, जो असम प्रदेश कांग्रेस समिति का मुख्यालय है। यहां वह उम्मीदवारों के चयन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी असम में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पर करीब से नजर रख रही हैं। पार्टी के पदाधिकारी बता रहे हैं कि इस बार उम्मीदवारों का चयन करने के लिए ऐसा व्यापक और व्यवस्थित तरीका अपनाया गया है, जिसमें जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और जिला स्तर के नेताओं से विस्तृत सुझाव और जानकारी ली जा रही है। राजीव भवन में होने वाली बैठकों में संभावित उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा, संगठन की तैयारियों की समीक्षा होगी, और राज्य नेतृत्व तथा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बीच तालमेल मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। पार्टी के अंदर के लोगों ने कहा कि चुनाव से पहले जीतने योग्य उम्मीदवार तय करने और स्थानीय मुद्दों को प्रभावी तरीके से सुलझाने पर जोर दिया जा रहा है। असम कांग्रेस के नेताओं ने यह भी संकेत दिया कि प्रियंका गांधी आने वाले महीनों में राज्य के कई और दौरे कर सकती हैं। इन दौरों का उद्देश्य जमीन पर हो रही प्रगति पर नजर रखना, अलग-अलग क्षेत्रों से राजनीतिक सुझाव लेना और चुनाव अभियान तेज होने पर केंद्रीय नेतृत्व और राज्य इकाई के बीच करीबी बातचीत बनाए रखना होगा। कांग्रेस उम्मीदवार चयन का काम जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद फरवरी के अंत तक असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जा सकती है।

India AI Summit पर लूला हुए प्रभावित, बोले- टेक्नोलॉजी से बदल रही दुनिया की दिशा

नई दिल्ली ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने भारत के बाइनरी ज्ञान को सलाम करते हुए इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट की प्रशंसा की। गुरुवार को उन्होंने कहा कि समिट के साथ ही डिजिटल वर्ल्ड अपने घर पहुंच गया है। भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठे ब्राजील के राष्ट्रपति ने इस ऐतिहासिक समारोह की तारीफ की, जो ऐसे समय में हो रहा है, जब उनके अनुसार समाज एक चौराहे पर खड़ा है। राष्ट्रपति लूला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ब्राजील के लिए, भारत सरकार द्वारा आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट में भाग लेना खुशी की बात है; यह पहली बार ग्लोबल साउथ में आयोजित किया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "यहां दिल्ली में, डिजिटल दुनिया अपनी भूमि पर लौट आई है। यह भारतीय गणितज्ञ थे जिन्होंने हमें 2,000 साल से भी पहले बाइनरी सिस्टम दिया था, जो आधुनिक कंप्यूटिंग को बनाने के काम आया। हम अपने समय की सबसे बड़ी दुविधाओं में से एक पर चर्चा करने के लिए वापस आए हैं। हमारे समाज खुद को एक चौराहे पर पा रहे हैं। चौथी औद्योगिक क्रांति तेजी से आगे बढ़ रही है जबकि मल्टीलेटरलिज्म खतरनाक रूप से पीछे हट रहा है। इसी संदर्भ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ग्लोबल गवर्नेंस एक स्ट्रेटेजिक भूमिका निभाता है।" अपने 18-22 फरवरी के राजकीय दौरे के दौरान, राष्ट्रपति लूला दूसरे एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे और 21 फरवरी को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। "हर हाई-इम्पैक्ट टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन का दोहरा नेचर होता है। यह हमारा नैतिक और राजनीतिक सवालों से सीधा साक्षात्कार कराता है। एविएशन, एटम का इस्तेमाल, जेनेटिक इंजीनियरिंग, और स्पेस रेस इसके उदाहरण हैं। वे सबका भला कर सकते हैं या उस पर दुष्प्रभाव भी डाल सकते हैं।" उन्होंने कहा, "एल्गोरिदम सिर्फ मैथमेटिकल कोड के एप्लीकेशन नहीं हैं जो डिजिटल दुनिया को सहारा देते हैं। वे एक कॉम्प्लेक्स पावर स्ट्रक्चर का हिस्सा हैं। सबकी मदद के बिना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पुरानी असमानताओं को और गहरा कर देगा। कम्प्यूटेशनल क्षमताएं, इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल सभी जरूरी चीजें हैं।" इससे पहले, लूला ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इम्पैक्ट पर समिट के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मीटिंग की। मुलाकात के बाद प्रेसिडेंट लूला ने एक्स पर पोस्ट किया, "पिचाई ने गूगल के लिए ब्राजील की अहमियत, देश में कंपनी के इन्वेस्टमेंट, साओ पाउलो में इंजीनियरिंग सेंटर खोलने और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों और पब्लिक सेक्टर के साथ पार्टनरशिप के बारे में बात की। हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए ब्राजील का विजन, डिजिटल पब्लिक सर्विसेज के क्षेत्र में सरकार के एक्शन, ब्राजीलियन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लान और डेटा सेंटर्स में इन्वेस्टमेंट लाने का प्लान पेश किया।"

रोबोडॉग विवाद पर चिराग पासवान का सख्त रुख, समिट खत्म होते ही जांच और एक्शन

पटना केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एआई समिट में प्रदर्शित चीनी रोबोटिक डॉग को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'बड़ी लापरवाही' बताया। उन्होंने कहा कि समिट समाप्त होने के बाद सरकार इस मामले में आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगी। गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़ा यह विवाद इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान सामने आया, जहां एक रोबोटिक डॉग को विश्वविद्यालय के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' द्वारा विकसित बताया गया था। बाद में स्पष्ट हुआ कि यह प्रोडक्ट चीन की कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स द्वारा विकसित यूनिट्री जीओ2 मॉडल है। पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि किसी विश्वविद्यालय द्वारा किसी प्रोडक्ट को प्रदर्शित कर उसका स्वामित्व गलत तरीके से लेना पूरी तरह अनुचित है। यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि समिट एक वैश्विक मंच है और पूरी दुनिया की नजर इस पर रहती है। ऐसे घटनाक्रम भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने उस प्रतिनिधि के बयान का भी जिक्र किया, जिसने रोबोटिक डॉग के बारे में जानकारी दी थी। चिराग ने कहा कि वह शब्दों के चयन से स्थिति को उचित ठहराने की कोशिश करती दिखीं और बाद में इसे गलतफहमी बताया गया। जब देश में इतने बड़े स्तर का एआई सम्मेलन हो रहा हो, तब इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बन जाती हैं। केंद्र सरकार ने भी अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में कहा कि ऐसे मंचों पर केवल वास्तविक और प्रमाणिक कार्यों को ही प्रदर्शित किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। विवाद उस समय शुरू हुआ जब विश्वविद्यालय के पवेलियन में मौजूद कम्युनिकेशन प्रोफेसर नेहा सिंह ने एक साक्षात्कार में दावा किया कि प्रदर्शित रोबोटिक डॉग विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किया गया है और उसका नाम 'ओरियन' बताया। बाद में उन्होंने इसे संचार की गलती बताया। विश्वविद्यालय ने भी आधिकारिक बयान जारी कर भ्रम के लिए माफी मांगी और कहा कि संबंधित प्रतिनिधि को तकनीकी जानकारी नहीं थी और उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति भी नहीं थी।

भारत का AI भविष्य उज्ज्वल: सैम ऑल्टमैन बोले– प्रतिभा और टेक्नोलॉजी का मजबूत संगम

नई दिल्ली ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाने में असाधारण वृद्धि देखी जा रही है, और उन्होंने भारत को कंपनी के लिए दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक बताया। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान मीडिया से बातचीत में ऑल्टमैन ने कहा कि भारत में एआई के अवसर बेहद शानदार हैं और यहां आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। संभव है कि इस समय यह सबसे तेज हो। खासकर कोडेक्स के लिए यह निश्चित रूप से सबसे तेजी से बढ़ता बाजार है।" ऑल्टमैन ने बताया कि भारत में अब चैटजीपीटी के 10 करोड़ से अधिक साप्ताहिक यूजर्स हैं, जिनमें छात्र, शिक्षक, डेवलपर और उद्यमी शामिल हैं। उन्होंने कहा, "हर हफ्ते 10 करोड़ से अधिक लोग चैटजीपीटी का उपयोग कर रहे हैं।" ऑल्टमैन ने कहा कि भारत में जिस पैमाने और गति से एआई को अपनाया जा रहा है, वह वैश्विक एआई इकोसिस्टम में देश की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। इससे पहले उन्होंने समिट में 'ओपेनएआई फॉर इंडिया' पहल की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य भारत में एआई समाधान विकसित करने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करना, कौशल विकास को मजबूत करना और स्थानीय साझेदारियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य "भारत के साथ, भारत के लिए और भारत में एआई का निर्माण करना है।" इस पहल के तहत ओपनएआई भारत के प्रमुख साझेदारों के साथ सहयोग करेगा, जिसकी शुरुआत टाटा ग्रुप से होगी, ताकि एआई तक पहुंच बढ़ाई जा सके और इसके आर्थिक व सामाजिक लाभों को खोला जा सके। यह साझेदारी सॉवरेन एआई क्षमताओं के निर्माण, उद्योगों में एआई अपनाने को तेज करने, कार्यबल को प्रशिक्षित करने और भारत के बढ़ते एआई इकोसिस्टम को समर्थन देने पर केंद्रित होगी। ओपनएआई की वैश्विक स्टारगेट पहल के तहत कंपनी और टाटा ग्रुप मिलकर भारत में एआई-तैयार डेटा सेंटर क्षमता विकसित करेंगे। ओपनएआई, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के हाइपरवॉल्ट डेटा सेंटर व्यवसाय का पहला ग्राहक बनेगा। शुरुआत 100 मेगावाट क्षमता से होगी, जिसे समय के साथ बढ़ाकर 1 गीगावाट तक किया जा सकता है। ऑल्टमैन ने कहा कि भारत की मजबूत तकनीकी प्रतिभा, एआई को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण और सरकारी समर्थन देश को बड़े पैमाने पर लोकतांत्रिक एआई अपनाने के भविष्य को आकार देने की स्थिति में रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बुनियादी ढांचा ओपनएआई के उन्नत मॉडलों को भारत के भीतर सुरक्षित रूप से संचालित करने में सक्षम बनाएगा। इससे कम विलंब (लो लेटेंसी) और डेटा सुरक्षा व स्थानीय डेटा नियमों का पालन सुनिश्चित होगा।

डिजिटल इंडिया को बूस्ट: रिलायंस करेगा AI में मेगा इन्वेस्टमेंट, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर – अंबानी

नई दिल्ली अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने गुरुवार को घोषणा की कि जियो और रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले सात वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में संयुक्त रूप से 10 लाख करोड़ रुपए तक का निवेश करेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में अपने संबोधन में कहा,"यह केवल मूल्यांकन बढ़ाने के लिए निवेश नहीं है, बल्कि यह धैर्यपूर्ण, अनुशासित, राष्ट्र निर्माण के लिए लगाई लाने वाली पूंजी है, जिसे आने वाले दशकों तक टिकाऊ आर्थिक मूल्य और रणनीतिक मजबूती हासिल के लिए डिजाइन किया गया है।" उन्होंने कहा कि आज एआई में सबसे बड़ी बाधा प्रतिभा या कल्पना नहीं है। बल्कि कंप्यूटिंग की कमी और उच्च लागत है। इसलिए, जियो इंटेलिजेंस तीन साहसिक पहलों के माध्यम से भारत का आत्मनिर्भर कंप्यूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगा। पहली पहल गीगावाट-स्तरीय डेटा सेंटर होगी। कंपनी ने जामनगर में मल्टी-गीगावाट क्षमता वाले, एआई-अनुकूल डेटा सेंटरों का निर्माण शुरू कर दिया है। अंबानी ने कहा कि 2026 की दूसरी छमाही में 120 मेगावाट से अधिक क्षमता वाले डेटा सेंटर चालू हो जाएंगे, जिससे प्रशिक्षण और बड़े पैमाने पर अनुमान लगाने के लिए गीगावाट-स्तरीय कंप्यूटिंग का स्पष्ट मार्ग प्रशस्त होगा। दूसरी पहल, कंपनी के पास 10 गीगावाट तक की अतिरिक्त ग्रीन एनर्जी क्षमता है, जो कच्छ और आंध्र प्रदेश में सौर ऊर्जा पर आधारित है। तीसरी पहल इसकी राष्ट्रव्यापी एज कंप्यूटिंग है। जियो के नेटवर्क के साथ गहराई से एकीकृत एज कंप्यूटिंग लेयर, भारतीयों के रहने, सीखने और काम करने के स्थानों के करीब, तेज, कम विलंबता वाली और किफायती सूचना प्रदान करेगी। उन्होंने आगे कहा कि जियो इंटेलिजेंस भारत की डीप-टेक और उन्नत विनिर्माण क्षेत्र में अग्रणी बनने के लिए एआई पर ध्यान केंद्रित करेगा, और न केवल बड़े उद्यमों बल्कि कृषि, लघु व्यवसायों और अनौपचारिक क्षेत्र तक भी पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि जियो इंटेलिजेंस सिर्फ एक खोज या प्रश्न पूछने का उपकरण नहीं होगा; यह मुख्य रूप से उत्पादकता और दक्षता बढ़ाने का एक संसाधन होगा। दूसरा लक्ष्य सभी भारतीय भाषाओं में विश्व-अग्रणी बहुभाषी एआई क्षमता हासिल करना होगा। उन्होंने कहा, "जब किसान और कारीगर एआई से अपनी भाषा में बात करेंगे, और छात्र अपनी मातृभाषा में सीखेंगे – यह सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि समावेशिता है।" उन्होंने आगे कहा कि रिलायंस समूह यह साबित करेगा कि एआई से नौकरियां नहीं छिनतीं, बल्कि इससे उच्च कौशल वाले नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। अंबानी ने कहा कि एआई की कहानी अब "किसके पास सबसे अच्छा मॉडल है" से बदलकर "कौन उपयोग की गति और व्यापकता के लिए सबसे मजबूत इकोसिस्टम बना सकता है" पर केंद्रित हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि रिलायंस समूह भारतीय उद्यमों, स्टार्टअप्स, आईआईटी, आईआईएससी और अनुसंधान संस्थानों के साथ एक मजबूत साझेदारी तंत्र विकसित करेगा। यह भारत के प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ मिलकर विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा, वित्त, खुदरा, कृषि और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में एआई को एकीकृत करने के लिए काम करेगा। अंबानी ने कहा, “हम स्टार्टअप्स को किफायती कंप्यूट और कोड डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएंगे। हम कंप्यूट आर्किटेक्चर, मूलभूत मॉडल और ऊर्जा दक्षता में वैश्विक स्तर पर क्रांतिकारी बदलाव लाने का लक्ष्य रखते हैं — ये सभी भारत में डिजाइन किए जाएंगे, हमारे मूल्यों पर आधारित होंगे, हमारी प्रतिभा द्वारा संचालित होंगे और मानवता के लिए व्यापक रूप से लागू किए जाएंगे।”

त्योहार पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला: मुंबई से बिहार और पूर्वांचल के लिए 30 अतिरिक्त ट्रेनें

 नई दिल्ली होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 30 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है। इनमें से 8 ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से सुल्तानपुर और वाराणसी के बीच चलाई जा रही हैं, जबकि 22 ट्रेनें रक्सौल, सहरसा और धनबाद के लिए पहले से चल रही सेवाओं का विस्तार हैं। यह व्यवस्था यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और भीड़ कम करने के लिए की गई है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से सुल्तानपुर के बीच चार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ट्रेन नंबर 04211 होली स्पेशल 27.02.2026 और 03.03.2026 को मुंबई से दोपहर 14:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 23:00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04212 26.02.2026 और 02.03.2026 को सुल्तानपुर से सुबह 04:00 बजे निकलेगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसी तरह वाराणसी के लिए चार स्पेशल ट्रेनें हैं। ट्रेन नंबर 04225 26.02.2026 और 02.03.2026 को मुंबई से दोपहर 14:35 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 02:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04226 25.02.2026 और 01.03.2026 को वाराणसी से सुबह 01:35 बजे निकलेगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे मुंबई पहुंचेगी। इन ट्रेनों में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, चालीसगांव, पचोरा, भुसावल, खंडवा, इटारसी जंक्शन, रानी कंपलपति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओराई, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ जैसे प्रमुख स्टेशन पड़ाव हैं। वाराणसी वाली ट्रेनों में सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी भी शामिल हैं। प्रत्येक ट्रेन में 16 एसी थ्री-टियर इकोनॉमी कोच और 2 जनरेटर वैन हैं। इसके अलावा रक्सौल, सहरसा और धनबाद के लिए पहले से चल रही ट्रेनों को होली स्पेशल के रूप में बढ़ाया गया है। मुंबई से रक्सौल के बीच ट्रेन नंबर 05558 पहले हर गुरुवार को चलती थी, अब इसे 12.03.2026 से 02.04.2026 तक बढ़ाया गया है। वापसी में ट्रेन नंबर 05557 10.03.2026 से 31.03.2026 तक चलेगी। कुल 8 स्पेशल सेवाएं हैं। इनमें 1 फर्स्ट कम एसी टू-टियर, 2 एसी टू-टियर, 6 एसी थ्री-टियर, 7 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार हैं। मुंबई से सहरसा के बीच ट्रेन नंबर 05586 हर रविवार को चलती है: अब इसे 08.03.2026 से 29.03.2026 तक बढ़ाया गया है। वापसी में ट्रेन नंबर 05585 06.03.2026 से 27.03.2026 तक चलेगी। कुल 8 स्पेशल सेवाएं हैं। इनमें 2 एसी टू-टियर, 6 एसी थ्री-टियर, 2 एसी थ्री-टियर इकोनॉमी, 6 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार हैं। धनबाद के लिए ट्रेन नंबर 03380 हर गुरुवार को चलती है और अब 12.03.2026 से 26.03.2026 तक बढ़ाई गई है। वापसी में ट्रेन नंबर 03379 10.03.2026 से 24.03.2026 तक चलेगी। कुल 6 स्पेशल सेवाएं हैं। इनमें 2 एसी टू-टियर, 2 एसी थ्री-टियर, 6 एसी थ्री-टियर इकोनॉमी, 6 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार हैं। इन ट्रेनों के समय और पड़ाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आरक्षण की जानकारी: ट्रेन नंबर 05558, 05586 और 03380 के विस्तारित सफर के लिए बुकिंग 20.02.2026 से शुरू हो गई है। एसी स्पेशल ट्रेन नंबर 04211 और 04225 के लिए बुकिंग 22.02.2026 से खुलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर बुकिंग करें और स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं। यह व्यवस्था होली के दौरान पूर्वांचल, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देगी।

माता वैष्णो देवी भवन में वीडियो बनाना हुआ प्रतिबंधित, नए नियम के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

जम्मू कश्मीर माता वैष्णो देवी को आदिशक्ति मां दुर्गा का एक प्रमुख स्वरूप माना जाता है। उनका प्राचीन मंदिर त्रिकुटा पर्वत की प्राकृतिक गुफा में स्थित है और हर साल बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए जम्मू कश्मीर आते हैं। मंदिर के भवन, गर्भगृह और पवित्र गुफा में फोटो और वीडियो बनाने की मनाही है। बावजूद इसके, कई लोग नियम तोड़कर वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं। हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर युवती ने हिडन कैमरे का इस्तेमाल कर मंदिर के भवन की वीडियो बनाई और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) के सुरक्षा स्टाफ ने नया निर्देश जारी किया है। नियम तोड़ने पर कड़ी सजा सूत्रों के अनुसार, पुलिस और श्राइन बोर्ड का सुरक्षा स्टाफ मंदिर में तीन-परत सुरक्षा जांच कर रहा है। अगर कोई श्रद्धालु गुप्त कैमरा या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ मंदिर में पाया जाता है, तो उसे कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, कटरा से लेकर मंदिर तक हर श्रद्धालु की बारीकी से जांच की जाएगी। मंदिर में वीडियो क्यों नहीं बन सकता? मंदिर प्रशासन के मुताबिक, फोटो और वीडियो पर प्रतिबंध मंदिर की सुरक्षा, मर्यादा और श्रद्धालुओं की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर लगाया गया है। यहां तक कि वीआईपी और वीवीआईपी श्रद्धालुओं को भी भवन के अंदर वीडियो या फोटो बनाने की अनुमति नहीं है। युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज पिछले हफ्ते, व्यूज के लालच में एक कंटेंट क्रिएटर युवती ने अपने चश्मे में हिडन कैमरे से मंदिर के भवन की वीडियो बनाई और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद SMVDSB ने पुलिस में युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। श्राइन बोर्ड और पुलिस अब लोगों को साफ चेतावनी दे रहे हैं कि मंदिर में नियम तोड़ना भारी पड़ सकता है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे मंदिर की पवित्रता और सुरक्षा का सम्मान करें और फोटो या वीडियो बनाने से बचें।  

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

नई दिल्ली   शिखर धवन जिन्हें क्रिकेटप्रेमी 'गब्बर' के नाम से पुकारते हैं एक बार फिर सुर्खियों में हैं. खबरें हैं कि वो अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दूसरी शादी करने वाले हैं. क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर सोफी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा, जो पढ़कर उनके चाहने वाले सरप्राइज हैं. शिखर धवन कर रहे दूसरी शादी? इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में शिखर धवन ऑफ व्हाइट कलर की इंडियन आउटफिट में दिख रहे हैं. सोफी ने गोल्डन कलर का शिमरी लहंगा पहना है. कपल एक-दूजे में खोया हुआ दिख रहा है. शिखर होने वाली हमसफर का हाथ थामे खुले आसमान के नीचे चलते दिख रहे हैं. कपल के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है, जो दिल जीत लेने वाली है. क्रिकेटर ने अपने प्यार के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- ''संगीत नाइट. Almost the Dhawans'' कैप्शन पढ़कर फैन्स के बीच खलबली मच गई है. फैन्स कयास लगा रहे हैं कि क्रिकेटर शादी करने जा रहे हैं. कैप्शन उनकी जिंदगी की नई शुरूआत की गवाही दे रहा है. हालांकि, उन्होंने ऑफिशियली शादी पर कुछ नहीं बोला है.

भीषण सड़क हादसा: बसों की भिड़ंत में टेंपो के उड़े टुकड़े, 2 लोगों ने तोड़ा दम

पटना बिहार के दरभंगा में गुरुवार को तेज रफ्तार और लापरवाही ने दो जिंदगियां खत्म कर दी। ओवरटेक के दौरान दो तेज रफ्तार बसों की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मंजर देख लोग सिहर उठे। बसों के बीच ओवरटेक की वजह से हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोनकी थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी के समीप की है। मृतकों की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के रढ़ियाम गांव निवासी गंगा साफी (37 वर्ष) और जमालपुर के खैसा गांव निवासी टेंपो चालक जदी अहमद (30 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि  कुशेश्वरस्थान से दरभंगा की ओर आ रही दो बसें दरभंगा–बेनीपुर स्टेट हाईवे-56 पर खतरनाक तरीके से एक-दूसरे को ओवरटेक कर रही थीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ा और तेज रफ्तार बस ने आगे चल रहे टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों व्यक्तियों ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों बसों और क्षतिग्रस्त टेंपो को कब्जे में लिया हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सोनकी थानाध्यक्ष शशिकांत झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बसों और क्षतिग्रस्त टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल  पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषी बस चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।