samacharsecretary.com

महिलाओं से लेकर किसानों तक पर मेहरबान झारखंड सरकार, 1.58 लाख करोड़ के बजट में क्या-क्या खास?

रांची झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश कर दिया है। 24 फरवरी (मंगलवार) को झारखंड की हेमंत सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर विधानसभा में बजट पेश किया। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर (Radhakrishna Kishore) ने विधानसभा में कहा, ‘‘ मैं सदन के पटल पर वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट रखता हूं। किशोर ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग.. गरीब, किसान, आदिवासी और महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। यह बजट हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा इकोनॉमिक रोडमैप है, जिसे ‘अबुआ दिशोम बजट’ भी कहा जाता है। बजट का मकसद राज्य के ओवरऑल डेवलपमेंट, सोशल वेलफेयर और इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन को तेज़ करना है। राज्य सरकार ने खर्च की इफेक्टिवनेस और ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के लिए हाउस में एक आउटकम बजट, जेंडर बजट और चाइल्ड बजट भी पेश किया। जारी रहेगी मुख्‍यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट में मुख्‍यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए भी बड़ी रकम का प्रावधान किया है। बता दें, मईंया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रति महीने मिलता है। सरकार ने मइया सम्मान के लिए 14 हज़ार 65 करोड़ 57 लाख का बजट दिया है। कैंसर के इलाज के लिए बजट में 200 करोड़ का अलग से प्रावधान राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया कि झारखंड सरकार ने बजट में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए 200 करोड़ रुपये की अलग से व्यवस्था की है, जिससे राज्य में कैंसर के इलाज की सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा सके। झारखंड में कुल 5 बालिका आवासीय विद्यालय बनेंगे राधाकृष्ण किशोर ने बजट में ऐलान किया कि झारखंड में कुल 5 बालिका आवासीय विद्यालय बनेंगे। धनबाद में 2, पलामू, लातेहारलातेहार और गढ़वा में 1-1 बनेंगे। साथ ही शहीद के आश्रितों के लिए आदर्श विद्यालय, महिला किसानों के लिए ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ शुरू की गई है। महिलाओं को इंटीग्रेटेड फार्मिंग से जोड़ने के लिए तकनीक की मदद दी जाएगी।  महिला एवं बाल विकास के लिए 22 हजार करोड़ का प्रावधान मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया कि सरकार ने आधी आबादी और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सबसे बड़ा वित्तीय प्रावधान किया है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, उनके पोषण और सर्वांगीण विकास के लिए बजट में 22,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। यह राशि महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में मील का पत्थर साबित होगी। पर्यटन कला और संस्कृति के लिए कितना बजट अनुसूचित जनजाति- अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा जनकल्याण के लिए 3 हज़ार 568 करोड़ 19 लाख, नगर विमानन के लिए 138 करोड़ 63 लाख प्रस्तावित है। वहीं ऊर्जा के लिए 5 हज़ार 405 करोड़, उद्योग विभाग के लिए 541 करोड़ 30 लाख, पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद के लिए 361 करोड़ 67 लाख, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई गवरनेंस के लिए 328 करोड़ 99 लाख, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन 11 हज़ार 38 करोड़ 53 लाख, योजना एवं विकास के लिए 539 करोड़ 94 लाख रुपये प्रस्तावित किये गए हैं। झारखंड में खोले जाएंगे 100 पीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए 16,251 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की है। बजट भाषण के दौरान एक महत्वपूर्ण ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यभर में 100 पीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले जाएंगे।  किसानों को ऋण से मुक्त करने का लक्ष्य वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि अध्यक्ष महोदय, राज्य की आर्थिक-संस्कृति मुख्यतः खेती-किसानी पर आधारित होने के कारण हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता किसानों को ऋण से मुक्त करना, कृषि में समग्र विकास को बढ़ावा देना और सबसे महत्वपूर्ण किसानों की आय में वृद्धि करना रही है। महोदय, इसका असर भी दिखने लगा है। अद्यतन आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण के अनुसार कृषि प्रक्षेत्र में रोजगार का प्रतिशत गत तिमाही में 44.3 प्रतिशत से बढ़कर 50.4 प्रतिशत हो गया है।

तीरंदाजी में दम दिखाएगी देशभर की पुलिस: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आगाज़

रायपुर खेल से सुदृढ़ होता है राष्ट्र निर्माण – उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई में चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 का सोमवार को विधिवत शुभारंभ उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 24 से 27 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 450 खिलाड़ी शामिल हैं। विशेष बात यह है कि 10 राज्यों के 30 से अधिक ओलंपिक, वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स और साउथ एशियन गेम्स जैसी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें अर्जुन पुरस्कार विजेता असम के डीएसपी  जनता तालुकार एवं राजस्थान के डीएसपी  रजत चौहान भी प्रतियोगी के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस बल केवल कानून – व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल और अनुशासन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतियोगिता से पुलिस बलों के बीच समन्वय, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूती मिलेगी। छत्तीसगढ़ को इसकी मेजबानी मिलना राज्य के लिए गर्व का विषय है। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने कहा कि खेल गतिविधियां पुलिस बलों में शारीरिक दक्षता, मानसिक संतुलन और अनुशासन को मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निष्पक्षता एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। इस कार्यक्रम में दुर्ग नगर की महापौर मती अलका बाघमार, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, एडीजी  एस.आर.पी. कल्लूरी, एडीजी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल  विवेकानंद सिन्हा, आईजी  ओ.पी. पाल, आईजी  अजय यादव, आईजी  अभिषेक शांडिल्य, आईजी  बी.एस. ध्रुव, डीआईजी  कमलोचन कश्यप, डीआईजी  एम.आर. आहिरे, डीआईजी मध्य रेंज एवं आयोजन सचिव  सदानंद कुमार, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल, कलेक्टर  अभिजीत सिंह, नगर निगम आयुक्त  राठौर तथा प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के डीआईजी कमांडेंट एवं पुलिस खेल अधिकारी  राजेश कुकरेजा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही पद्म सम्मानित समसाद बेगम,  भारती बंधू,  आलोक निरंजन एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, मांगी अग्रिम जमानत

प्रायगराज  शंकराचार्य को गिरफ्तारी का डर? अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे स्वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद यौन शोषण मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उन्हें डर है कि पुलिस उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। शंकराचार्य स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद पर दर्ज यौन शोषण का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। मंगलवार को शंकराचार्य ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उन्हें डर है कि पुलिस उनको गिरफ्तार कर सकती है। सीनियर एडवोकेट दिलीप गुप्ता ने बतौर वकील जमानत की याचिका दाखिल की है। याचिका का संज्ञान लेकर शासकीय अधिवक्ता को नोटिस जारी किया गया है। इस याचिका पर जल्‍द सुनवाई हो सकती है। इस बीच, प्रयागराज पुलिस शंकराचार्य से इस मामले में पूछताछ भी कर सकती है। स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आरोप है कि नाबालिगों के साथ यौन शोषण हुआ था। शाकुंभरी पीठाधीश्‍वर आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज की याचिका पर लोअर कोर्ट ने शंकराचार्य पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इससे पहले ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी नाबालिग ने आरोप लगाया था तो पुलिस ने पहले पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को मौनी अमावस्या के दिन उन्हें संगम नोज पर रोका गया था। उसी दिन शाम को एक तथाकथित महाराज ने उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया और आरोप लगाया कि उनके शिष्य मुकुंदानंद ने उन्हें पटककर गला दबाया। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या जैसे पर्व पर, जब भारी भीड़ होती है, ऐसे गंभीर आरोप लगाना संदेह पैदा करता है। दूसरा आरोप यह लगाया गया कि उन्होंने पालकी से कोई वजनदार वस्तु फेंकी, जिससे बड़ी घटना हो सकती थी। स्वामी ने कहा कि वे दिनभर मीडिया कैमरों के सामने मौजूद थे और कोई साक्ष्य नहीं मिलने के कारण पुलिस ने प्रारंभ में मामला दर्ज नहीं किया। बाद में नया मामला यौन उत्पीड़न का सामने लाया गया। उन्होंने प्रश्न उठाया कि यदि कोई लड़का आरोप लगा रहा था तो उसी दिन पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण क्यों नहीं कराया गया। उनका कहना था कि अदालत के आदेश के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की गई। अजय राय ने की निष्पक्ष जांच की मांग उधर, अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच किसी स्वतंत्र या केंद्रीय एजेंसी से कराई जानी चाहिए। अजय राय ने पत्र में लिखा कि यदि किसी शीर्ष धर्माचार्य के विरुद्ध ऐसी परस्थितिियां बनती हैं, जिससे शासन और आध्यात्मिक परंपरा के बीच टकराव की धारणा बने, तो व्यापक धार्मिक समाज में असंतोष उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह विषय केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि आस्था, संवैधानिक अधिकार और शासन की निष्पक्षता से जुड़ा हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के सहयोग से तीन दिवसीय पैरा तैराकी कोचिंग कार्यशाला यहां शुरू हो गई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तैराकी परिसर में आयोजित की जा रही इस कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ और कोच भारत में पैरा तैराकी को बेहतर बनाने पर चर्चा करेंगे। ग्वालियर स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) में भी तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने उद्घाटन समारोह के दौरान ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन को शॉल भेंट की। ग्रीन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पैरा खेलों में अपनी विशेषज्ञता भारत के साथ साझा करने के लिए तैयार है। ग्रीन ने कहा, ‘‘पैरा तैराकी को बढ़ावा देने के लिए भारत में विशेषज्ञता लाने से हम बेहद खुश हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत का संबंध मुख्य रूप से क्रिकेट से जुड़ा रहा है, लेकिन जैसे-जैसे भारत वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर रहा है उसे देखते हुए ऑस्ट्रेलिया उसके साथ एक भागीदार के रूप में बने रहना चाहता है।’’ भारतीय खेल प्राधिकरण की उप महानिदेशक मंजुश्री दयानंद ने इस पहल का स्वागत किया।  

रूस ने टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव के खिलाफ आतंकी गतिविधियों का मामला दर्ज किया

 मास्को रूस ने लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम (Telegram) के फाउंडर पावेल डुरोव के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया है. रूस के सरकारी अखबार 'रोस्सिस्काया गजेटा' (Rossiyskaya Gazeta) ने यह जानकारी दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह जांच रूस की सुरक्षा एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) के सबूतों के आधार पर शुरू की गई है. अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पावेल डुरोव की भूमिका की जांच रूस की आपराधिक संहिता की धारा 205.1 (आतंकी गतिविधियों में सहायता) के तहत की जा रही है. फिलहाल डुरोव की ओर से इस मामले पर कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है. हालांकि, टेलीग्राम ने रूस के उन आरोपों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि यह ऐप आपराधिक गतिविधियों का अड्डा है और उस पर पश्चिमी व यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों का प्रभाव है. टेलीग्राम का दावा है कि उसके दुनिया भर में 1 अरब से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं और वह अपने यूजर्स की निजता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करता है. रूस के स्टेट कम्युनिकेशन रेगुलेटर ने टेलीग्राम पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं. अधिकारियों का कहना है कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म से 'कट्टरपंथी सामग्री' हटाने में विफल रही है. रूस में टेलीग्राम सार्वजनिक और निजी संवाद के लिए बेहद लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है, जिसका उपयोग आम नागरिकों के साथ-साथ पत्रकार और सरकार के आलोचक भी करते हैं. इसी बीच, मास्को प्रशासन रूसियों को एक नए, सरकारी समर्थन वाले मैसेजिंग ऐप MAX की ओर स्थानांतरित करने की कोशिश कर रहा है, जिसे लगभग एक साल पहले लॉन्च किया गया था. पावेल डुरोव के खिलाफ कार्रवाई को टेलीग्राम पर दबाव बढ़ाने और घरेलू विकल्प को बढ़ावा देने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है. डुरोव फिलहाल दुबई में रहते हैं. टेलीग्राम ऐप का हेडक्वार्टर भी यहीं है.

तारा सुतारिया ने किया अपना सपना पूरा, दिखाया नए घर का पहला दृश्य

मुंबई   अभिनेत्री तारा सुतारिया अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। उन्होंने हाल ही में नया घर ले लिया है। सोमवार को अभिनेत्री ने इसकी कुछ झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीरों में वे अपने आलिशान घर में बैठी और शानदार अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने अपने घर के रंग से मैच करते हुए साड़ी पहन रखी है। अभिनेत्री ने लिखा, "नई शुरुआत के नाम…अपने पहले घर में ढेर सारी हंसी और प्यार के साथ और साल 2026 का खुले दिल और बाहों के साथ स्वागत करते हुए।" अभिनेत्री का पोस्ट सभी को पसंद आ रहा है। उनके फैंस और दोस्त कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कृष्णा श्रॉफ ने लिखा, "ब्यूटिफुल।" अभिनेत्री का करियर काफी शानदार रहा है। भले ही तारा कम फिल्मों में नजर आई हैं, लेकिन वह अपनी मौजूदगी से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ती हैं। तारा अभिनेत्री होने के साथ कमाल की गायिका भी हैं। उन्होंने अपना करियर गायिकी से ही शुरू किया था। सबसे पहले वे एक टीवी शो में गायिकी के लिए नजर आई थीं और फिर 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' व 'ओए जस्सी' में अभिनय किया। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के जरिए तारा ने बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके लिए फिल्मफेयर ने उन्हें बेस्ट डेब्यूडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। अभिनेत्री जल्द ही साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप' में नजर आई थी। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' भी रिलीज होगी। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म को अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में शूट किया गया है, लेकिन वैश्विक स्तर पर फिल्म को रिलीज करने के लिए हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में डब किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का बयान: संकल्पहीन और भ्रष्टाचार से भरा है यह बजट

रायपुर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए SANKALP थीम पर आधारित 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश होते ही राजनेताओं की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि यह बजट ‘गति’ का नहीं, बल्कि ‘दुर्गति’ का बजट है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट है। नई-नई योजनाएं भ्रष्टाचार करने के लिए लाई गई हैं। उन्होंने कहा कि शब्दों का मायाजाल बुना गया है। इस बजट में प्रदेश के युवाओं के लिए कुछ नहीं है। प्रदेश की महिलाओं के लिए कुछ नहीं है। नौकरी के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया गया है। जो हड़ताल कर रहे हैं, उनकी छोटी-छोटी मांगें हैं, लेकिन सरकार उन्हें भी पूरा नहीं कर पा रही है।

पिता के लिए चाणक्य नीति: ये 5 गलतियां बेटे का भविष्य कर सकती हैं बर्बाद

आचार्य चाणक्य प्राचीन भारत के एक महान शिक्षक, दार्शनिक, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे। उनकी बताई गई नीतियां आज भी लोगों के लिए मोटिवेशन, लाइफ मैनेजमेंट, लीडरशिप , रिलेशनशिप पेरेंटिंग से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में पालन-पोषण से जुड़े कई सुझाव भी दिए हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चों की अच्छी परवरिश कर सकते हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियों में से आज बात करेंगे उन सुझावों की, जो आचार्य चाणक्य ने एक बेटे के पिता को दी हैं। आइए जानते हैं एक बेटे के पिता को भूलकर भी कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार, बेटे के पिता को अपने बेटे को जरूरत से ज्यादा लाड़ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बेटा जिद्दी और गैरजिम्मेदार बन सकता है। बेटे को सफलता और अनुशासन का स्वाद चखाने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन का महत्व समझाएं। बेटे के फैसलों में ना करें दखलअंदाजी आचार्य चाणक्य के अनुसार बेटा जब बड़ा हो जाए तो उसके हर फैसले में दखलअंदाजी ना करें। इसके विपरित, बेटे को अपने फैसले खुद करने की आजादी देनी चाहिए। अगर पिता होने के नाते बेटे के सभी फैसले आप ही लेंगे तो भविष्य में आपका बेटा अपना कोई भी फैसला खुद अकेले करने में डर महसूस करेगा। अच्छे संस्कार नहीं देना कई बार पेरेंट्स बेटों को बड़ा करते समय उन्हें पैसे की अहमियत तो सीखा देते हैं लेकिन उनमें अच्छे संस्कार नहीं डाल पाते हैं। ऐसे लड़के बड़े होकर लालची और स्वार्थी हो सकते हैं। बेटे को अनुभवहीन समझना कुछ पिता अपने बेटे को कमजोर या अनुभवहीन समझकर उसकी बातों पर विश्वास नहीं करते हैं। उनके ऐसा करने से बेटा निराश और खुद को कमजोर समझने लगता है। जिससे उनका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। गुणों का बखान जरूरी नहीं आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपका बेटा गुणी और श्रेष्ठ है, तो उसकी तारीफ करके आपको सबको यह बताने की जरूरत नहीं है कि उसने जीवन में क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। उसके गुण और कर्तव्य खुद ही उसे समाज में पहचान दिला देंगे। हर किसी के सामने बेटे की तारीफ करने से उसके दोस्तों के मन में जलन की भावना आ सकती है। जिससे दोस्तों के साथ उसके संबंधों पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर संकट! इंद्रदेव बिगाड़ सकते हैं सेमीफाइनल का खेल

पल्लेकेले (कैंडी) ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में पाकिस्तान की टीम का दूसरा सुपर-8 मुकाबला इंग्लैंड से मंगलवार (24 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशल स्टेड‍ियम में खेला जाना है. पाकिस्तान का पहला सुपर-8 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर बारिश की भेंट चढ़ गया था. ऐसे में तीन मैचों के छोटे से सुपर-8 में सेमीफाइनल की दौड़ को जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला बेहद अहम हो गया है. एक वॉशआउट से मिला एक अंक पाकिस्तान की राह पहले ही मुश्किल बना चुका है. वैसे यह मैच दुर्भाग्य से बारिश में धुला, तो पाकिस्तान दो अंकों पर रहेगा और क्वालिफिकेशन की लड़ाई पूरी तरह दूसरे नतीजों पर निर्भर हो जाएगी. सीधी बात: जीतेंगे तो राह आसान, हार या बारिश ने रोका तो किस्मत का इंतजार रहेगा.   वैसे पल्लेकेले में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 मुकाबले पर बारिश का खतरा लगभग टल गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉशआउट से दबाव में आई पाकिस्तान टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है, जीत उन्हें सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूती देगी, जबकि हार या एक और धुला मैच उनकी उम्मीदों को दूसरों पर निर्भर कर देगा. मौसम विभाग के अनुसार इस बार राहत की खबर है. बारिश की संभावना महज 2 प्रतिशत बताई गई है. तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो शाम होते-होते 25 डिग्री तक गिर सकता है. यानी दर्शकों को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है.   कप्तान सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम श्रीलंका की परिस्थितियों में अच्छी तरह ढल चुकी है. अब तक अपने सभी मैच इसी द्वीप पर खेलने का फायदा उन्हें मिल सकता है. खासतौर पर उनका स्पिन अटैक, जिसने यहां की धीमी पिचों पर प्रभाव छोड़ा है, इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक साबित हो सकता है इंग्लैंड की टीम पारंपरिक रूप से उपमहाद्वीप में गुणवत्ता वाली स्पिन के सामने जूझती रही है. पाकिस्तान के लिए क्या है गण‍ित न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच धुलने के बाद पाकिस्तान ने अपनी किस्मत पर पूरा नियंत्रण खो दिया है, लेकिन तस्वीर अब भी साफ है अगर वे इंग्लैंड को हरा देते हैं तो समीकरण उनके पक्ष में हो जाएंगे. इंग्लैंड पर जीत से पाकिस्तान के तीन अंक हो जाएंगे.इसके बाद आखिरी मैच में श्रीलंका को हराते ही पांच अंकों के साथ सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो सकता है, चाहे अन्य नतीजे कुछ भी रहें. लेकिन अगर इस मैच में हार मिलती है तो पाकिस्तान सिर्फ एक अंक पर रह जाएगा और उसे इंग्लैंड से न्यूजीलैंड को हराने की उम्मीद करनी होगी. ऐसे में नेट रन रेट भी बड़ा फैक्टर बन सकता है.

हरियाणा में उत्तरी हवाओं की वजह से जल्द गर्मी देगी दस्तक

चंडीगढ़. हरियाणा में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है और मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बीती रात औसत न्यूनतम तापमान में कोई खास बदल नहीं हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तरी हवाओं के प्रभाव से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। अंबाला और जींद (पांडु पिंडारा) जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि हिसार, सिरसा और भिवानी में पारा थोड़ा नीचे गया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 फरवरी तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन फरवरी के अंतिम दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के विश्लेषण के अनुसार, मार्च की शुरुआत अपेक्षाकृत गर्म रहने के आसार हैं। दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 16 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया जा सकता है। इसका अर्थ है कि इस बार मार्च की शुरुआत ही गर्मी के एहसास के साथ होगी। वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। गुरुग्राम में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दोपहर के समय गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो सकता है। कुल मिलाकर हरियाणा में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी का रुख जारी रहेगा