samacharsecretary.com

सीएम मोहन यादव की सख्ती, भ्रष्टाचार के आरोपी बैंक CEO को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सीधी में औचक निरीक्षण के समय जनप्रतिनिधियों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएस धनवाल की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की थी। इस पर उन्होंने धनवाल को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। अपेक्स बैंक ने उन्हें बैंक की गड़बड़ियों, कर्मचारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने और जांच में असहयोग करने के आधार पर निलंबित कर दिया। इस आदेश को उन्होंने जबलपुर हाई कोर्ट में चुनौती देते हुए आदेश को स्थगित करने की मांग की, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। बैंक अधिकारियों के अनुसार, याचिका पर हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी की पीठ ने गुरुवार को सुनवाई की। मुख्यमंत्री का साफ संदेश जवाबदेही जरूरी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ कहा कि किसी भी अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि पद के साथ जवाबदेही भी जुड़ी होती है और अगर शिकायतें मिलती हैं तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यह संदेश सभी अधिकारियों के लिए एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। जनता की शिकायतें बनी बड़ी वजह इस पूरे मामले में सबसे अहम भूमिका जनता और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों ने निभाई। लोगों ने प्रशासन और बैंक की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर समीक्षा की गई और फिर सख्त फैसला लिया गया। जिले में बढ़ी प्रशासनिक हलचल इस कार्रवाई के बाद सीधी जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अधिकारी अब ज्यादा सतर्क नजर आ रहे हैं और कामकाज में सुधार की कोशिश कर रहे हैं। राज्य सरकार ने भी साफ कर दिया है कि अब किसी भी तरह की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सरकार का बड़ा संदेश साफ और सख्त इस पूरे घटनाक्रम से यह साफ हो गया है कि सरकार अब कामकाज में पारदर्शिता और जिम्मेदारी चाहती है। जो अधिकारी अपने काम में लापरवाही करेंगे उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी। इससे आम जनता को भी भरोसा मिला है कि उनकी आवाज सुनी जा रही है।

भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू, सीएम यादव ने राम नवमी पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राम नवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों पर जोर देते हुए कहा कि उनका जीवन संयम, समर्पण और सत्य के मार्ग का उदाहरण है। डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम ने कठिन परिस्थितियों में भी अनाचार का विरोध किया और जीवन की चुनौतियों का साहस के साथ सामना किया। उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि अयोध्या की तरह चित्रकूट धाम और ओरछा तीर्थ यहाँ स्थित हैं, जो मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन और योगदान का स्मरण कराते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।  उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी राम नवमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और धर्म का सर्वोच्च उदाहरण है। उनका जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, परोपकार और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उप मुख्यमंत्री ने राम नवमी का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश देने वाला बताया और प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।  इसके साथ ही  आज भोपाल से ओरछा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की भी होगी। यह सेवा यात्रियों के लिए समय की बचत और यात्रा को आसान बनाने में मदद करेगी। 

ड्रग तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: अमृतसर में करोड़ों की हेरोइन बरामद, पुलिस ने तोड़ी सिंडिकेट की कमर

अमृतसर पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) टीम ने राज्य में नशे के खिलाफ जारी अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है. एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमृतसर में एक बड़े ड्रग तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल: काउंटर इंटेलिजेंस टीम को मिली बड़ी कामयाबी इस ऑपरेशन के दौरान 7 किलोग्राम हेरोइन बरामद करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. शुरुआत जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी इलाके में सक्रिय एक बड़े ड्रग तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा है सिंडिकेट की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश आरोपी लगातार हेरोइन की खेप को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने (ट्रांसपोर्टेशन) का काम कर रहे थे.पुलिस अब इनके ‘बैकवर्ड’ और ‘फॉरवर्ड’ लिंक्स खंगाल रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके. SSOC में मामला दर्ज  इस बड़ी बरामदगी के बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए कहा कि राज्य में ड्रग सिंडिकेट की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

7 जिलों के गरीब छात्रों के लिए बड़ी राहत: हरियाणा सरकार ने स्कूलों को जारी किए 13.88 करोड़

चंडीगढ़. प्रदेश सरकार ने नियम 134 ए के तहत गरीबों को पढ़ाने वाले सात जिलों के निजी स्कूलों के लिए 13.88 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। अंबाला, फतेहाबाद, गुरुग्राम, कैथल, महेंद्रगढ़, पंचकूला और रोहतक के 334 स्कूलों को फीस की प्रतिपूर्ति की जाएगी। प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने बकाया राशि जारी करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा का आभार जताते हुए बाकी जिलों का पैसा भी जल्द जारी करने की मांग की है। शिक्षा विभाग पहले ही नियम 134 के तहत बच्चों को पढ़ाने वाले निजी स्कूलों को फीस की प्रतिपूर्ति के लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत कर चुका है। शैक्षणिक सत्र 2015-16, 2016-17 और 2017-18 के लिए नियम 134-ए के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित निजी स्कूलों को दूसरी से पांचवीं तक के लिए 200 रुपये प्रति छात्र की दर से और कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्रों के लिए 300 रुपये प्रति छात्र की दर से प्रतिपूर्ति की जाएगी। शहरी क्षेत्रों में दूसरी से पांचवीं तक 300 रुपये प्रति छात्र और छठी से आठवीं तक 400 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2018-19 से 2020-21 के लिए गांवों में स्थित स्कूलों को दूसरी से पांचवीं तक के छात्रों के लिए 300 रुपये और छठी से आठवीं तक के छात्रों के लिए 500 रुपये प्रति छात्र दिए जाएंगे।

शॉर्ट सर्किट का कहर: जालंधर नागरा रोड स्थित BSNL एक्सचेंज में आग, लाखों के उपकरण खाक

जालंधर। जालंधर के नागरा रोड पर BSNL एक्सचेंज में आग लग लगाने की जानकारी सामने आई है. इससे लाखों रूपए के उपकरण जलकर खाक हो गया. आग लगाने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. यही कारण हैं कि शहर के कई इलाकों में इंटरनेट सुविधा बंद हो गई है. बीएसएनएल विभाग को जहां नुकसान हुआ है वहीं आप उपभोक्ता को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. धुएं के गुबार में तब्दील हुआ एक्सचेंज: आग ने देखते ही देखते लिया विकराल रूप खबर है कि मकसूदां, विधिपुर समेत कई इलाकों में इंटरनेट और टेलीफोन की सेवाएं प्रभावित हो गई और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.घटना के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में धुएं का गुब्बार बन गया. देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया. शुरूआती जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है. मुश्किल से बुझी आग दमकल विभाग की मशक्कत: घंटों की मेहनत के बाद पाया आग पर काबू घटना की जानकारी मिलते ही BSNL के अधिकारी मौके पर पहुंचे. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मेहनत मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पर तब तक काफी नुकसान हो चुका था. कई इलाकों में सेवाएं ठप उपभोक्ताओं की बढ़ी मुश्किलें: इंटरनेट और लीज लाइन सेवाएं पूरी तरह बाधित वहीं आग के कारण कंपनी को लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. आग लगने से शहर की कनेक्टिविटी पर पड़ा है. इस हादसे के कारण मकसूदां,लिधड़ा समेत कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं, लीज लाइन और लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह बंद हो गई हैं.

पंजाब यूनिवर्सिटी गोलीबारी के मुख्य आरोपी को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता जशनप्रीत सिंह जवंडा पर हुई गोलीबारी के मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में की गई। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए इसे 'बड़ी सफलता' बताया। उन्होंने लिखा कि 17 मार्च 2026 को हुई गोलीबारी मामले में मुख्य शूटर जसप्रीत सिंह उर्फ जस को 26 मार्च को अमलोह-पातरन रोड पर पुलिस के साथ हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में आरोपी को चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला डोनी बल/बंबीहा गिरोह के इशारे पर कराया गया था। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरी साजिश की कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है। डीजीपी ने अपने पोस्ट में लिखा, "एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। गैंगस्टर नेटवर्क पर नकेल कसने और पूरे पंजाब में सुरक्षा व संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।" पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। छात्र नेता जशनप्रीत सिंह जवंडा पर हमले के बाद पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और चंडीगढ़ पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम शुरू किया। पंजाब में गैंगवार और लक्षित हत्याओं को रोकने के लिए एजीटीएफ पिछले कई महीनों से सक्रिय है। हाल के दिनों में पुलिस ने कई गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पंजाब पुलिस का यह अभियान गैंगस्टरों के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर ₹10 की कटौती और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म, CM साय ने की सराहना

डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती—केंद्र सरकार के फैसले का CM साय ने किया स्वागत मुख्यमंत्री ने कहा—140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय, प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचायक रायपुर   केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को मात्र ₹3 प्रति लीटर करने के निर्णय का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत पहुंचाने वाला ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस निर्णय से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी केंद्र सरकार द्वारा आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न बढ़ने देना एक बड़ी संवेदनशील पहल है, जो आमजन के जीवन को सीधे प्रभावित करेगी। मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्णय ले रही है। यह फैसला प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और देशवासियों के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है।

सेंसेक्स में 1009 अंकों की गिरावट, युद्ध और कमजोर रुपया प्रमुख कारण—गिरावट की 5 वजहें

मुंबई   शेयर बाजार में आज शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी 1 प्रतिशत से अधिक शुरुआती कारोबार के दौरान लुढ़क गए। सेंसेक्स 1009 अंक की गिरावट के बाद 74624.78 अंक के इंट्रा-डे लो लेवल पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 23,000.85 स्तर तक लुढ़क गया था। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट की वजह से निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये आज डूब गए हैं। इस गिरावट की वजह एशिआई बाजारों की कमजोर स्थिति, रुपया का नए रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंचने को माना जा रहा है। आइए जानते हैं 5 बड़ी वजहें — 1-मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ईरान के साथ जारी सत्ता संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका और ईरान एक दूसरे पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से अनिश्चितता बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अप्रैल तक ईरान के एनर्जी इंफ्रा पर अटैक ना करने की बात कही है। एक्सपर्ट् का कहना है कि अगर तनाव कम नहीं तब की स्थिति में तेल और गैस की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकती है। इसका बुरा असर शेयर बाजारों पर दिख सकता है। 2-वैश्विक स्तर पर कमजोर स्थिति एशिया के कई धाकड़ शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को को मिली है। कोरिया Kospi और जापान Nikkei में आज 2 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। S&P 500 और Nasdaq में भी दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 3- रुपया रिकॉर्ड लो लेवल पर है युद्ध शुरू होने के बाद से ही रुपया की स्थिति ठीक नहीं है। आज रुपया रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंच गया। 1 डॉलर की कीमत 94.1575 के स्तर पर आ गया। इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपये का रिकॉर्ड लो लेवल 93.98 था। बता दें, जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से रुपया 3.5 प्रतिशत लुढ़क चुका है। 4- कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल ने बढ़ाई टेंशन सप्लाई प्रभावित होने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में आग लगी हुई है। आज ब्रेंट क्रू़ड ऑयल का भाव 108 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। 5- FPI की निकासी घरेलू शेयर बाजारों से एफपीआई की निकासी जारी है। एफपीआई ने 123688 रुपये की निकासी की है। यह आंकड़ा 25 मार्च तक का है। (यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Property Rates Hike: चंडीगढ़ में बढ़े कलेक्टर रेट, रजिस्ट्री पर पड़ेगा सीधा असर

चंडीगढ़. अगले वित्तिय वर्ष के लिए लागू होने वाले कलेक्टर रेटों को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवानी महंगी हो जाएगी। नए रेटों में रिहायशी, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चरल लैंड के कलेक्टर रेटों में 10 से 22 फीसदी तक की वृद्धी की गई है। नए कलेक्टर रेट आने के बाद शहर में जायदाद महंगी हो जाएगी। प्रशासन द्वारा अगले साल के लिए प्रस्तावित कलेक्टर रेट की संभावित वृद्धी के प्रस्ताव पर इस बार लोगों ने ज्यादा नाराजगी नहीं प्रकट की थी पर इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और रिहायशी जमीन के कलेक्टर रेट में कमी की बात जरूर उठाई थी। यह नए कलेक्टर रेट एक अप्रैल से लागू होंगे।     फ्लैट और मकान भी महंगे हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों और इंडिपेंडेंट मकानों के कलेक्टर रेटों भी वृद्धी की गई है। फ्लैटों के लिए ग्राउंड फ्लोर पर 11,000 रुपये प्रति वर्ग फुट, पहली मंजिल पर 9,000 रुपये, दूसरी मंजिल पर 8,000 रुपये और तीसरी मंजिल पर 7,200 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर तय की गई है। 1. सेक्टरवाइज सेक्टर-1 से 12 में रिहायशी जमीन का कलेक्टर रेट बढ़ाकर 2 लाख 37 हजार 900 रुपए प्रति वर्ग गज कर दिया गया है, जो पहले 1 लाख 78 हजार 600 रुपए था। सेक्टर-14 से 37 के लिए नया रेट 1 लाख 81 हजार 300 रुपए प्रति वर्ग गज और सेक्टर-38 व उससे आगे के क्षेत्रों के लिए 1 लाख 33 हजार 200 रुपए प्रति वर्ग गज तय किया गया है। 2. फ्लैट्स-मकानों पर फ्लैट्स के लिए ग्राउंड फ्लोर पर 11 हजार रुपए प्रति वर्ग फुट, पहली मंजिल पर 9 हजार, दूसरी मंजिल पर 8 हजार और तीसरी मंजिल व उससे ऊपर के लिए 7 हजार 200 रुपए प्रति वर्ग फुट दर तय की गई है। इंडस्ट्रियल हाउस के लिए ग्राउंड फ्लोर 9 हजार 300 रुपए, पहली मंजिल 7 हजार 400 रुपए और दूसरी मंजिल 5 हजार 700 रुपए प्रति वर्ग फुट तय किए गए हैं। सोसाइटी फ्लैट्स के लिए भी मंजिल के हिसाब से अलग-अलग दरें लागू होंगी। नए कलेक्टर रेट के तहत कॉर्नर प्लॉट या मकान के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा। 3. रिहायशी-इंडस्ट्रियल प्लॉट पर रिहायशी प्लॉट को नर्सिंग होम या अस्पताल में बदलने पर 25 से 31.25 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 में रेट बढ़ाकर 86 हजार रुपए प्रति वर्ग गज कर दिया गया है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 का कलेक्टर रेट 62 हजार 600 रुपए प्रति वर्ग गज ही रखा गया है, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। 4. कॉमर्शियल एरिया पर कोयला डिपो, टिंबर मार्केट, ट्रांसपोर्ट एरिया आदि के लिए 97 हजार 300 रुपए प्रति वर्ग गज तय किया गया है। मनीमाजरा मोटर मार्केट में 2 लाख 33 हजार 500 रुपए प्रति वर्ग गज रेट कर दिया गया है। शिवालिक एन्क्लेव में 4 लाख 10 हजार 200 रुपए प्रति वर्ग गज रेट निर्धारित किए गए हैं।सेक्टर-17, 8, 15, 19, 22, 34 और 35 जैसे प्रमुख बाजारों में बूथ के कलेक्टर रेट 5,92,200 रुपये प्रति वर्ग गज तक पहुंच गए हैं।

छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर एनएसयूआई का चरणबद्ध आंदोलन तेज, प्रेस वार्ता में दी रणनीति की जानकारी

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेन्द्रगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में आज आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन ने अपने आंदोलन की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम शोधकर्ता ने कहा कि लंबे समय से छात्र संघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों की आवाज दब रही है और उनका प्रतिनिधित्व लगभग समाप्त हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए छात्र संघ चुनाव अत्यंत आवश्यक है, और संगठन इस मुद्दे पर अंतिम लड़ाई लड़ने को तैयार है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक शास्त्री ने एनएसयूआई के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने सरकार से तत्काल छात्र संघ चुनाव कराकर छात्रों को उनका लोकतांत्रिक अधिकार वापस देने की मांग की। कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस संगठन एनएसयूआई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस आंदोलन में पूरी मजबूती से खड़ा है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रफीक मेमन एवं एनएसयूआई महासचिव आशिष चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई, संसाधनों की कमी और अन्य समस्याएं छात्रों को प्रभावित कर रही हैं। छात्र संघ चुनाव इन मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का सशक्त माध्यम है, इसलिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एनएसयूआई द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसारः 30 मार्च 2026 को प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में राज्यपाल एवं सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा