samacharsecretary.com

किसानों के खाते में कब आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? अक्टूबर में भुगतान की चर्चा तेज

 नई दिल्ली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर है। दरअसल, पीएम किसान की अगली किस्त को लेकर किसानों के बीच चर्चा तेज हो गई है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान की 24वीं किस्त इसी महीने, अक्टूबर 2026 में जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। इसलिए किसानों को फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। बता दें कि किस्त जारी होने पर एलिजिबल किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 2,000 रुपये भेजे जाएंगे। हर 4 महीने में जारी की जाती है किस्त पीएम किसान योजना के तहत एलिजिबल किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त दी जाती है। इस तरह किसानों को साल में कुल 6,000 रुपये की मदद मिलती है। किस्तें आमतौर पर अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच जारी होती हैं। ऐसे में 24वीं किस्त अक्टूबर में आने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले 23वीं किस्त जून में जारी की गई थी। इसी वजह से 24वीं किस्त के अक्टूबर के आसपास आने की उम्मीद की जा रही है। e-KYC पूरा करना है जरूरी बता दें कि किसानों के लिए e-KYC पूरा करना जरूरी है। e-KYC तीन तरीकों से की जा सकती है। किसान PM Kisan की वेबसाइट पर आधार और OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी CSC या सेवा केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC भी कराई जा सकती है। पीएम किसान मोबाइल ऐप और आधार फेस RD ऐप की मदद से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी घर बैठे e-KYC किया जा सकता है। बेनिफिशियरी लिस्ट में चेक करें अपना नाम किसान अपना नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में चेक कर सकते हैं। इसके लिए PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Beneficiary List’ का ऑप्शनचुनना होगा। यहां राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर लिस्ट देखी जा सकती है। वहीं, ‘Know Your Status’ ऑप्शनके जरिए किसान अपनी किस्त और बेनिफिशियरी स्टेटस की जानकारी भी देख सकते हैं। इन किसानों को मिलता है लाभ पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट पर ‘New Farmer Registration’ के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए Aadhaar नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी देनी होती है। हालांकि, 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन के मालिक बने किसान और एक ही परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों द्वारा योजना का लाभ लेने वाले मामले पात्र नहीं माने जाते हैं। किसानों को सलाह है कि किस्त आने से पहले अपना e-KYC और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें।

मंगल पर घर बनाने का वैज्ञानिकों ने खोजा अनोखा तरीका, बिना भारी मशीनों के बनेगा शेल्टर

हांगकांग  लाल ग्रह (Mars) पर इंसानी बस्ती बसाने की राह में सबसे बड़ी चुनौती वहां रहने के लिए घर बनाना था। लेकिन वैज्ञानिकों ने अब इसका एक चौंकाने वाला तोड़ खोज निकाला है। एक नई रिसर्च के मुताबिक महज इंजीनियर यीस्ट, जिलेटिन और मंगल की स्थानीय रेत के इस्तेमाल से बेहद मजबूत और रेडिएशन-प्रूफ शेल्टर तैयार किए जा सकते हैं। इस क्रांतिकारी बायोटेक्नोलॉजी ने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। हांगकांग के वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने जेनेटिकली इंजीनियर किए गए यीस्ट, जिलेटिन और रेत से एक सस्ता और तेजी से बनने वाला 'लिविंग' (जीवित) निर्माण मटीरियल बनाया है। इसे मंगल ग्रह जैसे माहौल में 3D प्रिंट किया जा सकता है। वैज्ञानिकों की यह स्टडी पिछले महीने 'केम सर्कुलैरिटी' नाम के एक इंटरनेशनल 'सेल प्रेस' जर्नल में ऑनलाइन छपी थी। इसमें एक ऐसे बायोलॉजिकल बाइंडर के बारे में बताया गया है जो दानेदार मटीरियल को आपस में जोड़े रखता है। 1000 डिग्री तापमान और भारी मशीनों की जरूरत खत्म वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में बताया है कि पृथ्वी पर घर बनाने के लिए कंक्रीट और भारी मशीनों की आवश्यकता होती है जिन्हें मंगल ग्रह तक ले जाना लगभग नामुमकिन है। इसके अलावा पारंपरिक तरीकों में पत्थरों या खनिजों को 1000 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करना पड़ता है जिसमें काफी ऊर्जा खर्च होती है। हांगकांग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर किउ जिशेन और उनकी टीम ने इस चुनौती का तोड़ इंजीनियर यीस्ट, जिलेटिन और मंगल की स्थानीय बालू के कॉम्बिनेशन से निकाला है। कितना मजबूत होगा यह 'बायो-हाउस'? वैज्ञानिकों की इस नई सामग्री का कंप्रेसिव स्ट्रेंथ 12 मेगापास्कल (MPa) मापा गया है। यह आम निर्माण सामग्रियों के बराबर और सामान्य मिश्रण से लगभग 170% ज्यादा मजबूत है। यीस्ट कोशिकाओं, जिलेटिन और बालू के कणों को आपस में जोड़ने के लिए वैज्ञानिकों ने सी-फूड (मसेल) के चिपचिपे प्रोटीन का उपयोग किया है। मंगल के कम दबाव और शून्य से 50 डिग्री नीचे के तापमान में यह मिश्रण सूखकर बेहद मजबूत और छिद्रपूर्ण ढांचा बना लेता है। प्रयोगशाला में मंगल जैसा कृत्रिम माहौल यानि माइनेस 30 डिग्री तापमान और 0.01 वायुमंडलीय दबाव बनाकर 3D प्रिंटर के जरिए इस मटेरियल से एक छोटा ढांचा सफलतापूर्वक प्रिंट किया गया। सिर्फ 1 घंटे की सौर ऊर्जा में तैयार होगा 1 क्यूबिक मीटर शेल्टर मंगल की मिट्टी (Regolith) को पिघलाकर ईंट बनाने में कई दिनों का समय और ऊर्जा लगती है। वहीं इस बायोलॉजिकल तकनीक से महज 1 घंटे की सोलर पावर क्षमता का इस्तेमाल कर 1 क्यूबिक मीटर मजबूत निर्माण सामग्री तैयार की जा सकती है।

चीन-पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकी के बीच रूस ने भारत को बताया पुराना और भरोसेमंद साझेदार

मॉस्को  रूसी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को भारत-रूस संबंधों पर बयान जारी किया है। मंत्रालय ने कहा कि रूस और भारत ने अपने संबंधों को "खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी" के स्तर तक पहुंचा दिया है। यह बयान तब आया है, जब रूस की चीन और पाकिस्तान के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं। चीन के साथ रूस के आर्थिक और सैन्य संबंध अपने चरम पर हैं। वहीं, पाकिस्तान के साथ भी रूस की गलबहियां बढ़ रही हैं। पाकिस्तान लगातार रूस की तारीफ कर रहा है और मॉस्को के करीब जाने की कोशिश में है। ऐसे में रूस की तरफ से भारत के साथ संबंधों पर बयान आना महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। रूस ने भारत संग संबंधों की तारीफ की मंत्रालय ने टेलीग्राम पर कहा, "3 अक्टूबर, 2000 को रूस और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी पर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए गए थे… तब से, रूस-भारत सहयोग और भी ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है – यानी खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर।" बयान में कहा गया है कि इस दस्तावेज पर 2 से 5 अक्टूबर, 2000 तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे। मंत्रालय ने कहा, "भारत रूस का एक पुराना और भरोसेमंद साझेदार है। दशकों से, हमारे देशों के बीच भरोसे पर आधारित दोस्ताना संबंध रहे हैं।" वैश्विक मंचों पर बढ़ रहा भारत-रूस सहयोग मंत्रालय ने आगे कहा कि दोनों देश अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लोकतंत्रीकरण की वकालत करते हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों – मुख्य रूप से G20, UN, BRICS और SCO – पर सहयोग बढ़ा रहे हैं। मंत्रालय ने 5 दिसंबर, 2025 को नई दिल्ली में रूस-भारत बातचीत के बाद पुतिन की उन टिप्पणियों को भी याद किया, जिनमें कहा गया था कि रूस और भारत स्वतंत्र और स्वायत्त विदेश नीतियां अपनाते हैं। भारत-रूस संबंध महत्वपूर्ण क्यों? भारत-रूस संबंध ऐतिहासिक हैं। दोनों देशों ने मुश्किल वक्त में भी एक दूसरे का साथ दिया है। वर्तमान में भी भारत और रूस के आर्थिक और सैन्य संबंध काफी प्रगाढ़ हैं। अमेरिका के भारी दबाव के बावजूद रूस, भारत की ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत स्तंभ बना हुआ है। वहीं, हथियारों के मामले में भी वह अब भी भारत का सबसे बड़ा रक्षा साझेदार है। भारत और रूस वर्ष 2030 तक अपने आर्थिक संबंधों को 100 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। दोनों देश अंतरिक्ष, कृषि, व्यापार, फार्मास्यूटिकल्स, परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एक साथ काम कर रहे हैं।  

म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने खोली वैश्विक राजनीति की तस्वीर, US-चीन पर कही बड़ी बात

नई दिल्ली 62वें म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दुनिया को कई अहम मुद्दों पर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस कमरे में मौजूद कोई भी इस बात से असहमत नहीं होगा कि आज की स्थिति मुख्य रूप से अमेरिका की बदली हुई स्थिति से तय हो रही है। यह बदलाव उसने खुद चुना है और एक तरह से, वह जान-बूझकर ज्यादा अकेला पड़ गया है। मौजूदा हालात की दूसरी अहम बात चीन का उभार है। चीन खुद को एक अनोखा देश मानता है। कई मायनों में यह उसकी अपनी सोच भी है और हकीकत भी और हम बहुत कड़ा मुकाबला देख रहे हैं। आज यह मुकाबला सिर्फ इन दो देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी भी देश के पास जो भी ताकत या बढ़त है, उसका इस्तेमाल हथियार की तरह किया जा रहा है और यह मुकाबला आपसी निर्भरता की जटिलताओं के साथ-साथ चल रहा है। जयशंकर ने समझाया 'मिडिल पावर' का मतलब एस जयशंकर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बताना ज्यादा आसान है कि 'मिडल पावर' (मध्यम शक्ति) क्या नहीं है, बजाय इसके कि आज यह बताया जाए कि 'मिडल पावर' क्या है। हमें इस शब्द को बहुत शाब्दिक अर्थ में नहीं लेना चाहिए क्योंकि ऐसे देश होंगे। चलिए G20 जैसी परिभाषा को ही लेते हैं। ऐसे देश हो सकते हैं जो G20 में शामिल न हों, लेकिन फिर भी यह अर्थव्यवस्था के आकार पर आधारित सीधी परिभाषा नहीं है। वे किसी खास क्षेत्र में बहुत अहम भूमिका निभाते हों। US की धरती से जयशंकर ने ट्रंप और पाकिस्तान को आंतकवाद पर बुरा धो डाला मेरे दिमाग में एक उदाहरण नीदरलैंड का आता है, जो सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में है या फिर UAE जैसे देश को देखें, जो अपनी क्षमता से कहीं ज्यादा असरदार भूमिका निभाता है। मैं यही कहूंगा कि उभरती हुई शक्तियों और मध्यम शक्तियों, दोनों ही मामलों में, हमें इस बात को लेकर बहुत लचीला और व्यापक नजरिया अपनाना चाहिए कि हम असल में किस बारे में बात कर रहे हैं। अमेरिका और चीन को लेकर भी दिया संदेश विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि जब हम संभावनाओं की बात करते हैं, तो हम अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर भी नजर डालते हैं। जैसा कि मैंने कहा, यह तय करना जरूरी है कि 'मिडल पावर' (मध्यम शक्ति) क्या नहीं है। यहां सबसे पहले अमेरिका का नाम आता है, जो कई दशकों से वैश्विक व्यवस्था का मुख्य आधार रहा है और जो किसी भी पैमाने पर, दूसरी किसी भी शक्ति से काफी आगे है। कुछ हद तक चीन भी। चीन, अपनी आर्थिक ताकत की वजह से, वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग का एक-तिहाई हिस्सा संभालता है, और आज उसकी आर्थिक क्षमताएं राजनीतिक प्रभाव में बदल रही हैं। असल में, एक तरह से यही हमारी चर्चा का मुख्य विषय है।  

Jio IPO को लेकर बड़ा अपडेट, इसी महीने आ सकता है अंबानी की कंपनी का IPO; जानें लिस्टिंग डेट

मुंबई  भारत के सबसे बड़े मोबाइल नेटवर्क देने वाली रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड अपना आईपीओ लाने जा रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि JIO का आईपीओ इसी महीने लाने की तैयारी चल रही है. कंपनी के अंदर की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और विदेशी निवेशकों की ओर से पॉजिटिव रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है।  जियो का आईपीओ अबतक लिस्‍टेड कंपनियों की तुलना में काफी अधिक प्रीमियम वाला हो सकता है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह IPO 21 से 23 अक्‍टूबर तक सब्सक्रिप्‍शन के लिए खुल सकता है, जिसमें एंकर बुक 19 अक्टूबर को खुलने की संभावना है. यह आईपीओ 28 अक्‍टूबर तक एक्‍सचेंजों पर लिस्‍ट हो सकता है।  जियो आईपीओ को लेकर बना है उत्‍साह मनीकंट्रोल की रिपोर्ट में कहा गया है कि सेबी के साथ नियामक प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और सभी आवश्यक अप्रूवल मिल चुके हैं. जियो ने विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के साथ निवेशक बैठकें आयोजित कीं, जिनकी प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है. वहीं दूसरी ओर, घरेलू निवेशकों की रुचि भी उम्‍मीदों से कहीं ज्‍यादा मजबूत हैं. रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया है कि बाजार की स्थिति पर रोजाना बारीकी से नजर रखी जा रही है. निवेशकों ने कहा कि बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव से शेयरों में उनकी रुचि पर कोई खास असर नहीं पड़ना चाहिए।  जून में ही फाइल हुआ था DRHP जियो प्लेटफॉर्म्स ने जून में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के सामने अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था. सेबी ने 28 अगस्त को अपने बयान में जियो के आईपीओ आने का रास्‍ता साफ कर दिया था. यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्‍यू होगा।  अगले हफ्ते होगा वैल्‍यूवेशन पर फैसला आईपीओ में मिले पैसों से कंपनी लगभग 27,500 करोड़ रुपये के बकाया लोन का भुगतान करेगी. बाकी अमाउंट से कंपनी अपने बाकी उद्देश्‍यों को पूरा करेगी. हालांकि, अभी इस आईपीओ की वैल्‍यूएशन तय नहीं की गई है. रिपोर्ट के अनुसार, निवेशकों की प्रतिक्रिया और बाजार की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए, कीमत पर निर्णय अगले सप्ताह लिया जाएगा।  जियो का कारोबार  निवेशक जियो को केवल एक दूरसंचार ऑपरेटर के बजाय एक डिजिटल सेवा कंपनी के रूप में देख रहे हैं, जिसमें मोबिलिटी, होम ब्रॉडबैंड, एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी और अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में विकास के अवसर मौजूद हैं. जियो प्लेटफॉर्म्स की टेलिकॉम कंपनी, रिलायंस जियो इन्फोकॉम के पास 31 मार्च तक 524.4 मिलियन ग्राहक थे, जिससे यह ग्राहक आधार के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है. इसके 268.5 मिलियन 5G ग्राहक थे और यह चीन के बाहर सबसे बड़ी 5G स्टैंडअलोन ऑपरेटर थी। 

मौसम अलर्ट: पश्चिम बंगाल से मध्य प्रदेश तक तेज बारिश और आंधी की चेतावनी

नई दिल्ली देश में मानसून के अंतिम पड़ाव में एक बार फिर से मौसम विभाग ने मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 5 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में तूफानी हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। तेज आंधी और बारिश के चलते उत्तर भारत के राज्यों में फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी है। वहीं, मछुआरों को समुद्री किनारे से दूर जाने की सलाह दी गई है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा रांची, सुपौल, रायपुर होकर गुजर रही है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा चलने से पूर्वी भारत में लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। वहीं, 2 से अधिक राज्यों में तूफानी हवा के साथ ओले भी गिर सकते हैं। उत्तर-पूर्वी बिहार से उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मन्नार की खाड़ी और उससे सटे दक्षिणी तटीय तमिलनाडु के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं कि आज यानी 5 अक्टूबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। इसके अलावा हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं… देश के 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 5 अक्टूबर को 20 राज्यों दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, नागालैंड और मणिपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा     दिल्ली(5 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज यानी 5 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर के बीच भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा     यूपी(5 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, संतकबीर नगर, बलिया, सीतापुर, मैनपुरी, पीलीभीत, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर और कन्नौज में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, लखनऊ में आज यानी 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा     बिहार(5 अक्टूबर- भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): गया, पटना, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, अलवर, मुंगेर, बांका, जमुई, भागलपुर, कैमूर, नवादा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, लखीसराय और किशनगंज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पटना में आज यानी 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा     झारखंड(5 अक्टूबर-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, हजारीबाग, दुमका, लातेहार, गुमला, पलामू और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, रांची में आज यानी 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा     उत्तराखंड (5-6 अक्टूबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऋषिकेश, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और चंपावत में बारिश-तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में आज यानी 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा     हिमाचल (5 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): शिमला, सोलन, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी, चंबा और किन्नौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, मनाली में आज यानी 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा     जम्मू-कश्मीर (5 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, बडगाम, किश्तवाड़, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, राजौरी और उधमपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, श्रीनगर में आज यानी 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। पश्चिम बंगाल में आज का मौसम कैसा रहेगा     पश्चिम बंगाल(5 अक्टूबर-तेज बारिश-आंधी की संभावना): कोलकाता, दार्जिलिंग, बांकुड़ा, हावड़ा, दुर्गापुर, मालदा, कालिम्पोंग और पुरबा बर्धमान भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में आज यानी 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा     पंजाब (5 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): फिरोजपुर, होशियारपुर, संगरूर, पठानकोट, बरनाला, जालंधर, फाजिल्का, अमृतसर और रूपनगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा     राजस्थान (5 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): जयपुर, अलवर, अजमेर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, चुरू और फलौदी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में आज यानी 5 अक्टूबर का … Read more