samacharsecretary.com

ट्रैफिक सिस्टम फेल! इंदौर में पुलिसकर्मी गायब, रास्ते जाम में फंसे लोग

इंदौर नगरीय सीमा में ट्रैफिक बल की कमी का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। तीन लोगों की मौत के बाद यातायात प्रबंधन की चर्चाएं हो रही हैं। अफसर तो खुलकर भले ही न बोलें, मुख्यालय को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। सबसे बड़ी कमी ट्रैफिक निरीक्षकों की है। शासन ने 53 पद स्वीकृत तो कर दिए पर पोस्टिंग सात निरीक्षकों की है। यातायात प्रबंधन अभी भी 46 निरीक्षकों की कमी से जूझ रहा है। शिक्षक नगर (एरोड्रम) से बड़ा गणपति (मल्हारगंज) के बीच हुआ ट्रक हादसा पुलिस की गैर मौजूदगी के कारण हुआ था। अफसरों के रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि जिन पुलिसकर्मियों को चौराहे पर मौजूद रहना था वो धार्मिक गुरु के कार्यक्रम में गए थे।   46 निरीक्षक अभी भी कम अफसरों का दावा है कि एक कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने के लिए किसी एक चौराहे का बल कम करना ही पड़ता है। कमिश्नोरेट में शासन ने जिन पदों की स्वीकृति दी, उनकी पूर्ति ही नहीं की गई। सूत्रों के अनुसार दिसंबर 2021 में कमिश्नर प्रणाली लागू करने के साथ यातायात प्रबंधन के लिए निरीक्षकों के 53 पद स्वीकृत किए गए थे। इसमें सिर्फ सात की पोस्टिंग हुई। 46 निरीक्षक अभी भी कम है। प्रधान आरक्षक 105 चाहिए। 850 की जरूरत, मगर 679 ही पदस्थ: इसी तरह 19 चालकों की जगह अभी भी खाली है। कुल मिलाकर यातायात प्रबंधन के लिए 850 पुलिसकर्मी व अधिकारियों की आवश्यकता है जिनमें 679 ही पदस्थ हैं। विभाग को 193 लोगों की आज भी जरूरत है। इसी तरह आठ सूबेदार, दो एएसआई, 13 आरक्षकों की भी आवश्यकता है।  

राहुल-प्रियंका-सोनिया श्री नारायण गुरु समाधि पर पहुँचे, बोले- इंसानियत की पहचान करुणा है

वायनाड (केरल),  कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड में एसएनडीपी योगम कलपेट्टा यूनियन हॉल में श्री नारायण गुरु समाधि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि समानता और सभी प्राणियों के प्रति करुणा जैसे विचार आज समाज में और राजनीति में बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि श्री नारायण गुरु को याद करना और आज उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना मेरे लिए सम्मान की बात है। वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने आज प्रसिद्ध सामाजिक सुधारक श्री नारायण गुरु की समाधि दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें समानता और न्याय के मार्गदर्शक बताया। मुख्यमंत्री ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि गुरु ने ऐसे समय में समाज का नेतृत्व किया जब जातिवाद और अंधविश्वास बहुत ज्यादा था और उन्होंने आधुनिक केरल की नींव रखी। विजयन ने कहा कि गुरु के संदेश आज भी जातिगत भेदभाव और सांप्रदायिक बंटवारे के खिलाफ लड़ाई को प्रेरित करते हैं। उन्होंने जनता से केरल को एक ऐसा आदर्श समाज बनाने की अपील की, जहां हर कोई भाईचारे में रहे, और जाति या धर्म के आधार पर विवाद न हो। गुरु ने 19वीं और 20वीं सदी में समानता, एकता और मानव गरिमा का परचम बुलंद किया था।  

वन विभाग का अभियान: शहर से बंदरों का पकड़ा-धकड़ी अभियान जारी

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती तादाद लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी बनी हुई थी. आए दिन लोग इनके आतंक से परेशान रहते थे. कभी ये बंदर घरों में घुस जाते, तो कभी खेतों में नुकसान पहुंचाते थे. कई बार तो राहगीरों और बच्चों पर हमला करने की भी शिकायतें आती थीं. इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप को अभियान चलाने के निर्देश दिए. 35 बंदरों को गुरु घासीदास पार्क में छोड़ा गया वन विभाग की टीम ने अब तक 35 बंदरों को पकड़कर सुरक्षित रूप से गुरु घासीदास पार्क में छोड़ा है. वहां उनके लिए प्राकृतिक माहौल और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध है. विभाग की इस पहल से न सिर्फ शहरवासियों को राहत मिली है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण का भी संदेश गया है. डीएफओ मनीष कश्यप ने स्पष्ट किया कि किसी भी वन्य जीव को नुकसान पहुंचाए बिना इस अभियान को अंजाम दिया जा रहा है. उनका कहना है कि वन्य जीव भी प्रकृति का हिस्सा हैं और उनका संरक्षण करना विभाग की जिम्मेदारी है. प्रशासन की कार्रवाई से चिरमिरी में राहत स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार है जब वन विभाग ने इतनी बड़ी समस्या पर ठोस कदम उठाया है. लोगों ने डीएफओ मनीष कश्यप और उनकी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उनके प्रयास से चिरमिरी में राहत का माहौल है. इस कार्रवाई ने साबित कर दिया कि अगर जिम्मेदारी और गंभीरता से पहल की जाए तो किसी भी समस्या का समाधान संभव है. वन विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जल्द ही चिरमिरी को बंदरों की समस्या से पूरी तरह निजात मिलने की उम्मीद है. यह पहल न केवल लोगों की सुविधा के लिए कारगर है बल्कि पर्यावरण संतुलन और वन्य जीव संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है.

जोधपुर में महंतस्वामी महाराज के सान्निध्य में 10 दिवसीय मंदिर महोत्सव का मंगल शुभारंभ

जोधपुर, राजस्थान के जोधपुर में भक्ति और सेवा के एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। जोधपुर के कालीबेरी में स्थित बीएपीएस स्वामिनारायण मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां अपने चरम पर हैं, जिसमें प्रकट ब्रह्मस्वरूप महंतस्वामी महाराज के जोधपुर आगमन ने भक्तों और स्वयंसेवकों के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। यह 10 दिवसीय मंदिर महोत्सव आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का एक अद्भुत संगम है, जिसका मुख्य आकर्षण 25 सितंबर को होने वाली मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा है। इस भव्य समारोह में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। इस भव्य मंदिर का निर्माण हजारों भक्तों के निस्वार्थ समर्पण और सेवा का परिणाम है। इस कार्य में सभी आयु वर्ग और समुदायों के लोगों, विशेषकर महिलाओं और बाल युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। रसोई की सेवा से लेकर मंदिर की साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था तक, हर एक व्यक्ति ने किसी न किसी रूप में अपना योगदान दिया है। कालीबेरी और उसके आसपास के क्षेत्रों से कई परिवारों ने एकजुट होकर इस महान कार्य में अपनी सेवाएं अर्पित की हैं, जो निस्वार्थ भक्ति और समर्पण की एक मिसाल है। 19 सितंबर को ब्रह्मस्वरूप महंतस्वामी महाराज के आगमन के बाद वरिष्ठ संतों और भक्तों ने उनका पुष्पमाला के साथ स्वागत किया। उनके सान्निध्य में भक्तों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन और सत्संग का लाभ मिल रहा है। महोत्सव के दौरान 21 सितंबर को स्वागत सभा और 22 सितंबर को सत्कार सभा का आयोजन किया जाएगा, जहां भक्तों को पूज्य स्वामीजी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह भव्य मंदिर सभी आम जन नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा। मंदिर के उद्घाटन के साथ ही, यहां नियमित रूप से आध्यात्मिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन होगा, जिसमें हर रविवार को विभिन्न आयु वर्गों के लिए साप्ताहिक सत्संग सभाएं आयोजित की जाएंगी। बच्चों में नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संचार करने के लिए बाल सभाएं होंगी। युवाओं को सही दिशा और प्रेरणा प्रदान करने के लिए युवा सभा का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ लोगों और परिवारों के लिए आध्यात्मिक उन्नति और पारिवारिक शांति के लिए संयुक्त रवि सभाएं होंगी। युवाओं को नशे जैसी बुरी लतों से दूर रखने और उनका व्यक्तिगत, सामाजिक, आध्यात्मिक और कौशल विकास हो, इसके लिए समय-समय पर युवा शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। उम्मीद है कि जोधपुर का बीएपीएस स्वामिनारायण मंदिर न सिर्फ एक आस्था का स्थल केंद्र होगा, बल्कि आने वाले समय में यह एक ऐसा केंद्र बनेगा, जहां मानवता की सेवा, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक उन्नति को बढ़ावा मिलेगा। यह जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक धरोहर साबित होगा।  

छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा का महासमुंद दौरा

महासमुंद, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा सोमवार 22 सितंबर को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9:00 बजे रायपुर से प्रस्थान करेंगे एवं महासमुंद पहुंचेंगे, जहां वे आंगनवाड़ी केंद्र,पीडीएस, मध्याह्न भोजन, छात्रावास आदि का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के पश्चात दोपहर 2:30 बजे वे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। बैठक के पश्चात शाम 4.30 बजे श्री शर्मा रायपुर के लिए रवाना होंगे।

इंटरव्यू में CM भगवंत मान ने बताया पंजाब में बाढ़ की पीछे का कारण

पंजाब  पंजाब में आई बाढ़ और उसके बाद पैदा हुए हालातों को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इंटरव्यू में विस्तृत जानकारी दी है. सीएम भगवंत मान ने कुछ विदेशी मीडिया की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है कि सिंधु जल समझौता रद्द किए जाने की वजह से ही पंजाब में बाढ़ आई. भगवंत मान का कहना है कि अभी पानी रोकने में काफी वक्त लगेगा. पंजाब में बाढ़ का पानी ऊपर (हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर) से आया है. पंजाब के सीएम ने कहा कि सिंधु जल समझौते का पानी अभी कहां रोका गया है. उसे रोकने में काफी समय लगेगा. झेलम का पानी सीधे पाकिस्तान जाता है. हमारे यहां पानी ऊपर से बहुत आया है. दरिया अपना रास्ता खुद बनाते हैं, उन्हें कैसे रोक सकते हैं. हरियाणा के साथ हमारा 100 क्यूसिक पानी का झगड़ा था और भाखड़ा डैम में रोजाना डेढ़ लाख लीटर पानी आ रहा था. पंजाब सीएम ने कहा कि अभी भी भाखड़ा में 80 हजार क्यूसिक पानी आ रहा है. इसके साथ ही पोंग डैम और रणजी सागर डैम को हमने सुरक्षित रखा लेकिन ऊपर से पूरे पहाड़ ही बहकर आ गए. उत्तराखंड में भारी नुकसान हुआ है.   भगवंत मान ने कहा कि पीएम ने हमें 1600 करोड़ दिया है और 2300 गांव हमारे डूबे हैं. गांव वालों को अगर घर के पैसे भी देने हों तो वो भी पूरा नहीं होगा. ये मजाक करके गए हैं. हमारा अनुमान है कि 13800 करोड़ का नुकसान हुआ है और उसमें 1600 करोड़ रुपये मिले हैं. ये क्या मजाक है? सीएम का कहना है कि SDRF में 5012 करोड़ आए हैं, उसमें से 3800 रुपये खर्च हुए हैं. उसमें सिर्फ 1200 का ही गैप है. ये जीरो लगाकर 12 हजार बना रहे हैं. SDRF के अनुसार, बाढ़ से बर्बाद हुए घर का 6800 रुपये, भैंस के लिए 1500 रुपये मिलते हैं. क्या भैंस की कीमत 1500 रुपये ठीक है?  

भारत एशियाई ट्रैक साइकिलिंग 2029 की मेजबानी करेगा

नई दिल्ली भारत 2029 एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। एशियाई साइकिलिंग परिसंघ ने भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) को ईमेल से मेजबानी अधिकारों की पुष्टि की है। भारतीय साइकिलिंग महासंघ ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी। यह फैसला एशियाई साइकिलिंग महासंघ की एक समिति की बैठक के बाद लिया गया है। एसीसी अध्यक्ष अमरजीत सिंह गिल ने सीएफआई को भेजे ईमेल में लिखा, 18 सितंबर 2025 को हुई एसीसी प्रबंधन समिति की बैठक में हुई चर्चा के बाद, भारतीय साइकिलिंग महासंघ को 2029 एशियाई ट्रैक और पैरा ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप की मेजबानी के अधिकार प्रदान किए गए हैं।  

2400 घरों के सर्वे में 550 मरीज, इंदौर में वायरल फीवर की बढ़ती चिंता

इंदौर मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण बीमारियां काफी बढ़ रही हैं। अभी शहर में वायरल का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है। लगभग सभी घरों में कोई न कोई व्यक्ति बीमार मिल रहा है। इसके अलावा वर्षा के मौसम में डेंगू, मलेरिया के मरीजों की भी संख्या बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छरजनित बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए लार्वा सर्वे किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सितंबर में अब तक कुल 2431 घरों का सर्वे किया गया, जिनमें से 75 घरों में लार्वा पाया गया। इसी प्रकार कुल 14551 कंटेनर की जांच की गई, जिसमें से 79 में लार्वा पाया गया। सर्वे के दौरान यह पाया गया कि करीब 550 लोग बीमार हैं। इनमें डेंगू, मलेरिया के लक्षण पाए जाने पर जांच करवाई गई, लेकिन रिपोर्ट सामान्य आई। यह सभी लोग वायरल फीवर से पीड़ित थे, जिन्हें विशेषज्ञों ने इलाज करवाने की सलाह दी।   अधिकारियों के अनुसार प्रजापत नगर में तेज बारिशके चलते जलजमाव की स्थिति बनी थी। इसके चलते प्रजापत नगर सहित आसपास के क्षेत्र में इसके लिए विशेष सर्वे किया गया। क्योंकि इन क्षेत्रों में कई दिनों तक पानी भरा हुआ था। इसके कारण मच्छरजनित सहित अन्य बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है। दूषित पानी के कारण बढ़ रही बीमारियां शहर में दूषित पानी के कारण भी बीमारियां बढ़ रही हैं। एमवाय अस्पताल की ओपीडी में पेट संबंधित समस्या लेकर मरीज आ रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में दूषित की आशंका के चलते अब तक पानी के 75 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 14 में पानी दूषित मिला है। विशेषज्ञों के मुताबिक दूषित पानी के कारण टायफाइड, हेपेटाइटिस ए, डायरिया आदि बीमारियां बढ़ रही हैं। हमेशा पानी को उबालकर ही पीना चाहिए। डेंगू के 46 मरीज मिले मलेरिया विभाग के अनुसार इस वर्ष अब तक डेंगू के 46 और मलेरिया के नौ मरीज मिल चुके हैं। हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार मरीजों की संख्या काफी कम है। मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए हमें घर और घरों के आसपास पानी एकत्रित होने से रोकना होगा।

लालू परिवार में सोशल मीडिया पर बवाल: रोहिणी आचार्य ने परिवार से बनाई दूरी, बोलीं- आत्मसम्मान सबसे ऊपर

पटना आत्मसम्मान पर चोट से आहत लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार के सभी सदस्यों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अनफॉलो कर दिया है। रोहिणी का ये कदम लालू परिवार में बढ़े आपसी विवाद के बडे संकेत दे रहा है। वर्तमान में रोहिणी आचार्य अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर सिर्फ तीन अकाउंट को ही फॉलो कर रही हैं।       रोहिणी जिन्हें वर्तमान पर फॉलो कर रही हैं उनमें राहत इंदौरी और द स्ट्रेट्स टाइम्स का अकाउंट है। इसके अलावा तीसरा अकाउंट उनके पति समरेश सिंह का है, जिसे आचार्य फॉलो कर रही हैं। गौर करने वाली बात ये है कि समरेश सिंह अभी भी एक्स पर लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी को फॉलो कर रहे हैं, जबकि रोहिणी आचार्य ने परिवार के सभी सदस्यों को अनफॉलो कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय यादव पर टिप्पणी के बाद से ही रोहिणी आचार्य पर उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर विशेष अभियान चलने लगा था। रोहिणी आचार्य पर राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण संजय यादव पर टिप्पणी का आरोप लगने लगा था। जिसके बाद रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लालू को अपने दिए किडनी को लेकर एक मार्मिक वीडियो शेयर किया और परिवार को लेकर दी गई अपनी कुर्बानी को भी लोगों को याद दिलानी पडी। साथ ही ये भी लिखा कि उन्हें कोई राजनीति महत्वाकांक्षा नहीं है। उनके लिए आत्म सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं।  

हॉलीवुड से बॉलीवुड तक: ₹530 करोड़ की सबसे महंगी भारतीय फिल्म का ऐलान!

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वो बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। दिलचस्प बात ये है कि उन्हें इस फिल्म के लिए 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस ऑफर की गई है।  रिपोर्ट के अनुसार, भारत की एक प्रोडक्शन कंपनी सिडनी स्वीनी की इंटरनेशनल इमेज का इस्तेमाल करना चाहती है। इसीलिए उन्हें एक फिल्म के लिए 530 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है। इसमें 415 करोड़ रुपये फीस के तौर पर और 115 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप डील शामिल है। हालांकि, अभी तक सिडनी ने इस ऑफर को एक्सेप्ट किया है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पर कहा जा रहा है कि इतना बड़ा ऑफर अमाउंट देखकर वो खुद काफी हैरान हैं। सबसे महंगी इंडियन फिल्म ये भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। सिडनी एक अमेरिकन स्टार का किरदार निभाएंगी, जिसे एक इंडियन सेलिब्रिटी से प्यार हो जाता है। शूटिंग के बारे में कहा जा रहा है कि ये साल 2026 में शुरू होगी। लंदन, दुबई, न्यूयॉर्क और पेरिस में इसे फिल्माया जाएगा। कौन हैं सिडनी स्वीनी? वो अमेरिकन एक्ट्रेस हैं। उनका पूरा नाम Sydney Bernice Sweeney है। 12 सितंबर 1997 को जन्मीं सिडनी 28 साल की हैं। उन्हें Everything Sucks!, The Handmaid's Tale, और Sharp Objects के लिए जाना जाता है। Euphoria ड्रामा सीरीज से उन्हें पहचान मिली। 2019 में वो 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' में नजर आई थीं। फिर 'एनिवन बट यू' में देखा गया। 2024 में वो सुपरहीरो फिल्म 'Madame Web' में नजर आई थीं। सिडनी स्वीनी की नेटवर्थ रिपोर्ट्स के अुसार, सिडनी की कुल नेटवर्थ 40 मिलियन डॉलर यानी 3523974000 भारतीय रुपये है। 2021 लॉस एंजिल्स में 3,200 वर्ग फुट का घर 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा। 2023 में उन्होंने 9.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर का 'फिक्सर-अपर हवेली' खरीदा और 2024 में उन्होंने फ्लोरिडा कीज में 13.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का घर खरीदा। था।