samacharsecretary.com

शारदीय नवरात्रि में कौन सा रंग लाएगा किस्मत? मां दुर्गा के 9 स्वरूप और रंगों की पूरी गाइड

22 सितंबर दिन सोमवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और 2 अक्टूबर दिन गुरुवार को नवरात्रि का समापन हो रहा है. नवरात्रि सिर्फ व्रत और पूजा का पर्व नहीं है. यह आत्मा के रंगों को देवी के रूप में देखने और उन्हें अपने जीवन में उतारने का समय भी है. हर दिन एक देवी, हर देवी एक भाव, और हर भाव का एक रंग. यही है रंगों वाली नवरात्रि की असली आत्मा. हालांकि देवी पुराण या धार्मिक ग्रंथों में इसका कोई उल्लेख नहीं मिलता, लेकिन जब प्रश्न आस्था का हो और मां के गुणों का हो, तो भक्त खुद को कैसे अलग रख पाएगा? तो आइए देखें किस दिन किस देवी की पूजा होती है और उनके गुणों के अनुसार कौन‑सा रंग उनके लिए उपयुक्त होता है! मां दुर्गा के 9 स्वरूप और 9 रंग मां शैलपुत्री- प्रतिपदा को नौ दुर्गे के प्रथम रूप देवी शैलपुत्री का पूजन होता है. देवी पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं, जो स्थिरता, शक्ति और नए आरंभ की प्रतीक हैं. शायद इसलिए पीले रंग से शुरुआत होती है, ऐसा रंग जिससे जीवन में उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार होता है, ठीक वैसे जैसे सूरज की पहली किरण होती है. मां ब्रह्मचारिणी – द्वितीया को मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को पूजा जाता है. मां ब्रह्मचारिणी कठोर तप की देवी हैं. उनका जीवन संयम, साधना और अध्यात्म से जुड़ा है इसलिए हरा रंग उनकी पहचान है. ऐसा रंग जो शांति और आत्म-संयम का प्रतीक है. मां चंद्रघंटा – तृतीया को मां चंद्रघंटा की आराधना होती है. उनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है और इसलिए उनको ये नाम मिला है. उनके दस हाथ हैं जिनमें शस्त्र होते हैं और उनका वाहन सिंह है. मां शांति, स्थिरता और जमीन से जुड़ी हैं, इसलिए ग्रे या स्लेटी रंग, जो संतुलन का माना जाता है, भक्तगण पहनने की कोशिश करते हैं. यह रंग संतुलन के साथ ही सौम्यता का भी प्रतिनिधित्व करता है, जो मां चंद्रघंटा के गुणों से मेल खाता है, जहां शक्ति भी है और शांति भी. मां कूष्मांडा – चतुर्थी को मात कूष्मांडा पूजी जाती हैं. मां ब्रह्मांड की रचयिता और आदिशक्ति मानी जाती हैं. उनके गुणों से नारंगी रंग मेल खाता है, जो सृजन और शक्ति का रंग है. यह आत्मविश्वास, क्रिएटिविटी और ऊर्जावान जीवन का प्रतीक है. मां स्कंदमाता – नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा होती है. ममता निश्चल होती है, इसलिए इस दिन श्वेत रंग को तरजीह दी जाती है. ये रंग ममता और पवित्रता का है. देवी स्कंदमाता को ममता और करुणा की देवी माना जाता है. और सफेद रंग शांति, सरलता और निर्मलता का प्रतीक है. मां कात्यायनी – षष्ठी मां कात्यायनी को समर्पित है. मां साहस और प्रेम का प्रतीक हैं. उन्होंने असुरों का वध किया था इसलिए साहस और प्रेम का रंग लाल उनके गुणों से मेल खाता है. मां असुरों का वध करने वाली शक्तिशाली देवी हैं. लाल रंग वीरता, प्रेम और शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है. मां कालरात्रि – सप्तमी को कालरात्रि का स्मरण और ध्यान किया जाता है. वह भयंकर अंधकार और भय का विनाश करने वाली देवी हैं, इसलिए उनके इन गुणों को परिलक्षित करता है नीला रंग, ऐसा रंग जो रहस्य के साथ सुरक्षा का भी पर्याय है. गहरा नीला रंग सुरक्षा, गहराई, और आंतरिक शक्ति को दर्शाता है. मां महागौरी – ॐ महागौर्यै नमः! अष्टमी को देवी के आठवें स्वरूप, मां महागौरी, की पूजा की जाती है. मां महागौरी सौम्यता और पवित्रता की देवी हैं. गुलाबी रंग कोमलता और कृपा को दर्शाता है. ये रंग करुणा, स्नेह और स्त्रीत्व का रंग है. मां सिद्धिदात्री – नवमी, सिद्धि दायिनी, मां सिद्धिदात्री को समर्पित है. जैसा कि नाम से विदित होता है, मां का संबंध सिद्धि से है और सिद्धि ज्ञान से ही अर्जित की जा सकती है. मां का ये गुण बैंगनी रंग से मेल खाता है. बैंगनी रंग आध्यात्मिकता, वैभव और ज्ञान का प्रतीक है. हर रंग के परिधान सिर्फ पहनने की चीज नहीं होते, बल्कि वो एक भाव, एक सोच और मां का आशीर्वाद है. जब हम देवी के स्वरूप को ध्यान में रखकर रंग पहनते हैं, तो सिर्फ तन नहीं, मन भी सजता है. इस बार शारदीय नवरात्रि में आप भी ये करके देखिए.

गर्मी से बेहाल दिल्लीवासी, मौसम विभाग ने दी राहत की उम्मीद

दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई का समय करीब आने के साथ ही बारिश का आंकड़ा भी घट गया है। फिलहाल राजधानी में बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है। बीते 24 घंटे में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बारिश की कमी के चलते एक बार फिर गर्मी सताने लगी है। आज भी दिल्ली में मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान बारिश की कोई भी संभावना नहीं जतई गई है। दिल्ली में 26 सितंबर तक बारिश के आसार नहीं, मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में सोमवार को भी मौसम साफ रहने के आसार हैं। साथ ही दिन में तेज धूप भी निकलेगी। अगल 4 से 5 दिनों तक राजधानी में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। 26 सितंबर तक दिल्ली में मौसम साफ बना रहने का अनुमान है। 22 से 26 सितंबर तक राजधानी में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में शनिवार को आसमान आमतौर पर साफ रहा। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस औसत तापमान से 0.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार शनिवार को शाम 5.30 बजे दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 57 फीसदी रहा।

हवा में भिड़ रहे खिलाड़ी! भोपाल में राजा भोज सेलिंग चैंपियनशिप में रोमांच चरम पर

भोपाल  भोपाल के बड़े तालाब पर आयोजित राजा भोज मल्टी क्लास सेलिंग चैपियनशिप में सेलिंग स्कूल भोपाल की शगुन झा 29ईआर में, शारन्य 29 ईआर बालक में, एकलव्य बाथम 420 ड, राजवीर आईएलसीए-4, और तुलसी पटेल आईएलसीए-4 बालिक में आगे चल रहे हैं। आज दो रेस होंगी। इसी आधार पर विजेता तय हो जाएंगे। इस टूर्नामेंट में देश भर के 100 से ज्यादा प्लेयर्स भागीदारी कर रहे हैं। इनमें मप्र राज्य सेलिंग अकादमी भोपाल यानी नेशनल सेलिंग स्कूल के 29 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आमतौर पर भोपाल का मौसम हमेशा स्पर्धा के अनुकूल होता है, लेकिन इस बार तेज हवाओं के कारण स्पर्धा में बाधा भी हुई है।   रंग-बिरंगी बोट पर हवा के साथ तालमेल बनाकर दिखाया दम इसके पहले शुक्रवार को सुबह मौसम खराब होने के कारण रेस नहीं हो सकी, लेकिन दोपहर को मौसम अनुकूल होते ही राजा भोज मल्टीकलास सेलिंग चैंपियनशिप में दो रेस आयोजित हुई। महाराष्ट्र की नन्हीं चैंपियन वृतिक म्हात्रे ने अपने वर्ग में जोरदार प्रदर्श किया। वृतिका ने ऑप्टिमिस्ट ग्रीन वर्ग की पहली रेस में पहला और दूसरी में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। बालक वर्ग में आईएनवीटी के अक्षत कुमार ने पहली रेस में पहला तथा दूसरी रेस में आरएमवायी के शिवाय शेखर ने पहला स्थान प्राप्त किया था। बालिका ऑप्टिमिस्ट में टीएएसए की श्रेया कृष्णा लक्ष्मी नारायण ने दोनों रेसों में पहला स्थान प्राप्त किया। बालक ऑप्टिमिस्ट की पहली रेस में टीसीए के तेलगु कार्तिक ने पहला और दूसरी रेस में एनएसएस के समर पचेश्वर ने पहला स्थान पाया। 420 मिक्स्ड इवेंट में एनएसएस के एकलव्य बाथम दोनों रेस में पहले स्थान पर रहे थे।  

देश की तरक्की में हरियाणा की भूमिका अहम – नायब सैनी की राय

पंचकूला  पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यशाला को संबोधित करते हुए। –   मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प से ही भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा संकल्प है, जो हमें आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहा है। यही भारत की असली ताकत है और इसी ताकत को पहचानते हुए पीएम मोदी ने स्वदेशी का नारा दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि 25 सितंबर से लेकर 25 दिसंबर तक 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' चलेगा। इस अभियान की चर्चा हर गली और घर-घर तक पहुंचनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर ‘सुराज’का भी आधार है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस स्वराज का सपना देखा था, उसे सुराज में बदलने के लिए हम पिछले 11 साल से लगातार कोशश कर रहे हैं। इस ‘सुराज’ का मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिखाया था और वे आजीवन इसके लिए काम करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आत्मनिर्भरता के इकोनॉमी, इंफ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम, डेमोग्राफी और डिमांड ये पांच स्तंभ बताए हैं। इन पांच स्तंभों के माध्यम से देश नयी बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने कहा कि जब हम आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं, तो हरियाणा का नाम गर्व से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ग्रोथ इंजन है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसे ग्रोथ इंजन कहा है। सैनी ने कहा कि प्रदेश में ’आत्मनिर्भर हरियाणा-आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के अन्तर्गत ’हरियाणा आत्मनिर्भर पोर्टल’ शुरू किया गया है। कोई भी व्यक्ति या व्यवसायी अपना नया काम-धंधा शुरू करने के लिए इस पोर्टल के माध्यम से योजनाओं का लाभ उठा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश में पदमा कार्यक्रम को लागू किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में व्यापार करने में आसानी के लिए 48 विभागों के 1100 से अधिक गैर जरूरी नियमों को समाप्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला को राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया के अलावा संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री एवं मंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित सांसद, विधायक, मंत्री, जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी तथा आत्म निर्भर भारत संकल्प की टीम मौजूद रही।

बच्चों के खेल के मैदान में होगा पानी की सुविधा, चिल्ड्रन पार्क में ट्यूबवेल का नींव पत्थर रखा गया

चंडीगढ़  मुख्यमंत्री भगंवत मान की सरकार गांवों व शहरी इलाके में साफ पीने के पानी की सप्लाई को यकीनी बना रही है। इसी के चलते विधायक नीना मित्तल ने चिल्ड्रन पार्क में 36.70 लाख रूपये की लागत से नये टयूबवेल लगाने के कार्य का नींव पत्थर आजरखा है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पीने वाले पानी की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुये यह योजना शुरू की गई है, इलाके के कई वार्डों में पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुये मुख्य मंत्री के निर्देशों पर लोगों को जरूरी सुविधायें दी जा रही हैं। पानी के सही इस्तेमाल की जरूरत है। वहीं वहीं हमें धरती के नीचे के पानी को बचाने के लिये लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है। इस मौके पर रितेश बंसल संगठन इंचार्ज राजपुरा, रमेश पहुजा प्रधान व्यापार मंडल, शाम सुदर वधवा, सचिन मित्तल, जेई गगनदीप सिंह, पार्षद कृष्ण अग्रवाल, बिक्रम सिंह कंडेवाला, गुरध्यान सिंह जोगा, दीपक शर्मा, सुमित बख्शी, रतनेश जिंदल, सरबजोत सिंह, सरपंच अमन सैनी, नितिन पहुजा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे

H-1B वीजा विवाद: अमेरिका में 40,000 से ज्यादा नौकरीछूटने वाले कर्मचारियों की चिंता

वाशिंगटन  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एच-1बी वीजा के लिए एक लाख अमेरिकी डॉलर का नया शुल्क नए आवेदकों के लिए है और उन्हें इस शुल्क का एकमुश्त भुगतान करना होगा। वाइट हाउस ने अपने इस फैसले की वजह बताते हुए कहा कि अमेरिकी कंपनियों ने ही बड़े पैमाने पर अमेरिका के लोगों की छंटनी कर दी और उनकी जगह विदेशी कर्मचारियों को दे दी। वाइट हाउस ने कहा कि एक कंपनी को 5189 एच-1बी वीजा मिल गए तो उसने 16000 अमेरिकियों की छंटनी कर दी। एक अन्य कंपनी को 1698 एच-1बी वीजा मिले तो 2400 लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। वाइट हाउस ने कहा कि एक अन्य कंपनी 2022 से 27000 अमेरिकियों की नौकरी छीन चुकी है। चौथी कंपनी ने 1000 लोगों को नौकरी से निकाला और उनकी जगह विदेशियों को भर्ती कर लिया। वाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। कंपनियां एच-1बी वीजा प्रोग्राम का दुरुपयोग कर रही थीं ऐसे में इसपर लगाम लगाना जरूरी है जिससे देश की सुरक्षा को खतरा ना पैदा हो। वहीं पुराने वीजा धारकों पर शुल्क लागू ना होना अमेरिका में काम कर रहे हज़ारों पेशेवरों के लिए बड़ी राहत की बात है जो इस नए नियम से प्रभावित होने को लेकर चिंतित हैं, इनमें बड़ी संख्या में भारतीय हैं । अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का नया एच-1बी वीज़ा शुल्क केवल नये आवेदकों पर लागू होगा। ट्रंप प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 21 सितंबर की प्रभावी घोषणातिथि से पहले जमा किया गया एच1 बी वीजा आवेदन इससे प्रभावित नहीं होगा। इसके अलावा वर्तमान में अमेरिका से बाहर रहने वाले वीज़ा धारकों को भी देश में दोबारा प्रवेश के लिए शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। वाइट हाउस की प्रवक्ता टेलर रोजर्स ने बताया, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी कामगारों को प्राथमिकता देने का वादा किया था और यह समझदारी भरा कदम उसी का परिणाम है। उन्होंने कहा, ‘‘यह उन अमेरिकी व्यवसायों को भी निश्चितता प्रदान करता है जो वास्तव में हमारे महान देश में बेहद कुशल कामगारों को लाना चाहते हैं, लेकिन प्रणाली की गड़बड़ी के कारण उन्हें आगे नहीं आने दिया जा रहा है।’’ यूएससीआईएस निदेशक जोसेफ एडलो ने एक ज्ञापन में कहा कि ट्रंप की ओर से शुक्रवार को जारी की गई घोषणा केवल उन पर लागू होगी जो अब आवेदन करेंगे। यह घोषणा उन लोगों पर लागू नहीं होती है जो "उद्घोषणा की प्रभावी तिथि से पहले दायर किए गए आवेदनों के लाभार्थी हैं, वर्तमान में स्वीकृत आवेदनों के लाभार्थी हैं, या जिनके पास वैध रूप से जारी एच-1बी गैर-आप्रवासी वीज़ा हैं।’’  

गुजराती महिला की हत्या का राज़ खुला, अमेरिका में पुलिस ने पकड़ा आरोपी

कैरोलीना  अमेरिका के साउथ कैरोलीना में गुजराती महिला किरन पटेल की हत्या के मामले में एक 21 साल के संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम जायेदान मैक हिल बताया गया है। बता दें कि 16 सितंबर को किरन पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ओरोपी ने एक ही दिन में दो लोगों पर गोली चलाई थी। पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर को ही साउथ माउंटेन स्ट्रीट में एक शख्स पर गोली चलाई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक उसी दिन आरोपी ने किरन पटेल पर भी हमला किया। वह एक फूड मार्ट की पार्किंग में थीं। जानकारी के मुताबिक वह गैस स्टेशन की मैनेजर थीं और उस वक्त कैश गिन रही थीं। आरोपी कैश रजिस्टर पर चढ़ गया और किरन पटेल को गोली मार दी। वह कैश लूटने के इरादे से आया था। किरन पटेल ने उसपर प्लास्टिक की कोई चीज मारी और भागने की कोशिश की। किरन पार्टिंग लॉट की तरफ भागीं। तभी आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। वह वहीं पर गिर गईं और मौत हो गई। लुटेरा पहले वहां से भागने लगा लेकिन फिर वापस लौटा और जमीन पर पड़ी किरन पर एक बार फिर फायर किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो आसानी से हिल की पहचान कर ली गई। इसके बाद पुलिस साउथ चर्च स्ट्रीट स्थिति उसके घर पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया है। बता दें कि अमेरिका में भारतीयों की हत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिनों एक भारतीय होटल मैनेजर का सिर काटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं अमेरिका में ही एक भारतीय इंजीनयर की पुलिस की गोली से मौत हो गई।  

नोएडावासियों के लिए बड़ी सौगात: भंगेल एलिवेटेड रोड जल्द होगी शुरू

नोएडा  भंगेल एलिवेटेड रोड और सेक्टर-95 में स्थित नोएडा जंगल ट्रेल पार्क के अक्तूबर में शुरू होने की उम्मीद है. ये दोनों परियोजनाएं शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और इनका लोकार्पण लोगों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक होगा. हाल ही में शासन ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र भेजकर लोकार्पण और शिलान्यास के लिए विभिन्न परियोजनाओं की सूची मांगी है. इससे यह स्पष्ट होता है कि शासन इन परियोजनाओं की प्रगति पर ध्यान दे रहा है, लेकिन इस महीने इनका लोकार्पण होने की संभावना कम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ करने ग्रेटर नोएडा आएंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे. उनके 24 सितंबर को ग्रेटर नोएडा आने की संभावना है. यह ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा और इस दौरान कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जा सकता था. हालांकि, शुक्रवार को मुख्यमंत्री और उनकी टीम ने अगले सप्ताह किसी परियोजना के लोकार्पण या शिलान्यास कार्यक्रम के लिए हरी झंडी नहीं दी. इससे यह संकेत मिलता है कि भले ही परियोजनाएं तैयार हैं, लेकिन उनका लोकार्पण अभी टल सकता है.

शिक्षा में अनुशासन पर जोर, मदन दिलावर बोले- शिक्षक राष्ट्रहित को दे प्राथमिकता

जोधपुर अगर आप सरकारी अध्यापक हैं और इस गलतफहमी में हैं कि आप की स्कूल का परिणाम लगातार खराब आने के बावजूद आप पर कोई नजर नहीं रख रहा तो अब सावधान हो जाइए, क्योंकि सरकारी स्कूलों के परिणामों पर अब शिक्षा विभाग सख्त हो चुका है। ऐसे अध्यापकों पर अब शिक्षा विभाग की पैनी नजर रहेगी। साथ ही अब परिणाम के बारे में शिक्षा विभाग को बताना भी होगा। अध्यापकों का परफॉर्मेंस अच्छा होगा तो उन्हें तबादलों में राहत दी जाएगी। जिनका परिणाम सही नहीं होगा उन्हें यह राहत नहीं मिलेगी। स्कूल समय में बालाजी भेरुजी मंदिर या फिर नमाज पढ़ने जाने और मोबाइल क्लास में नहीं ले जाने के आदेशों का असर हुआ है। अब स्कूलों का परिणाम भी सुधरा है। साथ ही आपको जानकर खुशी होगी कि सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी स्कूलों से अच्छा हुआ है। इसी के चलते सरकारी स्कूलों का स्तर पहले से अच्छा हुआ है और यह सुधार की प्रक्रिया लगातार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। 500 वर्षों से चल रहा राम मंदिर के निर्माण का इंतजार खत्म हुआ। आज करोड़ों लोग वहां दर्शन कर रहे हैं और यह जो हमारे माथे का कलंक था वह मिट गया है। तीन तलाक से महिलाओं को मुक्ति दिलाई गई। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मदन दिलावर ने कहा कि जब बाटला हाउस में आतंकवादियों को मारा जा रहा था तब सोनिया गांधी पूरी रात फूट फूट कर रो रही थीं और यह राहुल गांधी ने बताया था। इसे साफ जाहिर होता है कि आतंकवादियों से असीम प्रेम था। इनको कोई न कोई रिश्तेदार लगते होंगे आतंकवादी। शिक्षकों को तबादले पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हमारे पूज्य गुरुजनों से एक निवेदन है कि राष्ट्र प्रथम होना चाहिए। जिससे जो काम उन्हें दिया गया है उसे पर पूरी ताकत और मेहनत से करेंगे और और बहुत से शिक्षक काम कर भी रहे हैं। झालावाड़ स्कूल हादसे से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए मदन दिलावर ने कहा कि मांग तो 50 करोड़ की भी कर सकते हैं। मांग की कोई सीमा नहीं हो सकती। यह बहुत बड़ा देश है। यहां हादसे होते हैं। यह सच है सरकार के जो नियम बने हैं उनका पालन करना पड़ेगा। कांग्रेस के राज में भी दुर्घटनाएं हुई थीं उनसे पूछना चाहिए कि उस समय आपने कितना क्या दिया था।  

PM मोदी आज देंगे देश को तोहफ़ा, शाम 5 बजे करेंगे खास घोषणा

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एकबार देश को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं। कल नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होंगी। इसके बाद लोगों की जरूरत कई चीजें सस्ती हो जाएंगी। पीएम मोदी के संबोधन के विषय को लेकर जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इस बात की संभावना है कि वह इस मौके पर वह देशवासियों के लिए कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से उन्होंने कहा था कि यह दिवाली लोंगों के लिए डबल गिफ्ट वाली होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले कई मौकों पर राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने नोटबंदी और कोरोना काल में लॉकडाउन की घोषणा अपने ‘राष्ट्र के नाम संबोधन’ के माध्यम से की थी। पीएम मोदी ने कब-कब किया है राष्ट्र को संबोधित 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए सेना की वीरता पर गर्व व्यक्त किया और देशवासियों को एकजुट रहने का आह्वान किया। 8 नवंबर 2016 को उन्होंने अचानक राष्ट्र को संबोधित कर 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की। यह उनके सबसे ऐतिहासिक और चर्चित संबोधनों में से एक माना जाता है। कोरोना महामारी के दौरान कई बार राष्ट्र को संबोधित किया। 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया। बाद में ताली-थाली बजाने और दीया जलाने की अपील की, जिससे जनता को मनोबल और सामूहिक एकजुटता का संदेश मिला। वैक्सीन अभियान शुरू होने पर उन्होंने इसे दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान बताया। आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा 12 मई 2020 को राष्ट्र के नाम संबोधन में की गई। स्टार्टअप्स, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं को भी कई बार संबोधनों के माध्यम से जनता तक पहुंचाया।