samacharsecretary.com

आयुर्वेद में अमृत है नीम

नीम के वृक्ष का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। प्रकृति की इस महत्वपूर्ण देन नीम के वृक्ष की पत्तियां छाल, कोंपलें प्राकृतिक चिकित्सा में काम आती हैं। प्राकृतिक रूप से मनुष्य की चिकित्सा करने के लिये नीम को आयुर्वेद में सर्वगुण संपन्न वृक्ष माना गया है। नीम में शीतल कृमिनाशक, सूजन नाशक आदि गुण पाए जाते हैं। नीम की भूमिका विभिन्न रोगों में उपयोगी है। यह कुष्ठरोग, वातरोग, विषदोष, खांसी ज्वर, रूधिर दोष, टीबी, खुजली, खून साफ करना आदि दूर करने में सहायक है। प्राकृतिक चिकित्सा में इसका उपयोग प्रमेह, मधुमेह, नेत्ररोग में भी किया जाता है। नीम में साधारण रूप से कीटाणुनाशक शक्ति है। नयी कापलों का नित्य प्रति सेवन करने से शरीर स्वस्थ व प्रसन्न रहता है। नीम के तेल में मार्गसिन नामक नामक उड़नसील तत्व पाया जाता है। इस तेल की मालिश करने से गठिया व लकवा रोग में लाभ होता है। इसके बीच में 39 प्रतिशत तक एक तेल रहता है जो गहरे पीले रंग का कड़ुवा, तीखा व दुर्गंधयुक्त होता है। इस तेल में फोलिक एसिड रहता है। नीम का उपयोग विषम ज्वर में भी किया जाता है। इसके पानी का उपयोग एनिमा व स्पंज बाथ में किया जाता है। बुखार में एक काढ़ा तैयार किया जा सकता है। ज्वर उतारने के लिये नीम के इस काढ़े को आयुर्वेदाचार्यों ने अमृत कहा है। काढ़ा तैयार करने के लिये 240 ग्राम पानी, तुलसी के दस पत्ते, काली मिर्च के दस पत्ते, नींबू एक-एक टुकड़ा, अदरक, नीम की पांच पत्तियां प्रयोग में लाई जाती हैं। सबसे पहले काली मिर्च व अदरक की पीसकर 240 ग्राम पानी में डालकर नींबू का रस व नीम की पत्तियां डालकर अच्छी तरह उबाला जाता है। पानी आधा रहने पर उसको छानकार उस काढ़े को पीकर सो जाते हैं जिससे शरीर में पसीना निकलता है। इससे बुखार, खांसी व सिरदर्द में लाभ होता है। शरीर के घाव चोट आदि ठीक हो जाते हैं। नीम के मरहम में नीम का रस व घी समान मात्रा में मिलाकर नीम का रस छानकर केवल घी बचा रहता है और मरहम तैयार हो जाता है। महिलाओं के श्वेत प्रदर रोग में भी नीम लाभकारी है। इस रोग में नीम व बबूल की छाल का काढ़ा तैयार करके श्वेत प्रदर में उपयोग करने से अच्छा लाभ मिलता है। खुजली में नीम की गिरी नित्य खाते रहने से (धीरे-धीरे उसकी मात्रा बढ़ाते रहें) तथा नीम की कोमल पत्तियां खाने से अच्छा आराम मिलता है। नीम की सूखी पत्तियां, कपड़ों व अनाज में रखने से वे खराब नहीं होते। नीम का वृक्ष आक्सीजन भी अधिक बनाता है अतः इससे पर्यावरण शुध्द होता है। प्राकृतिक चिकित्सा व आयुर्वेद में नीम को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है।  

Gen Z का गुस्सा नेपाल में उफन पड़ा: 72 की मौत, 2000+ लोग घायल, देखें लाइव अपडेट

काठमांडू नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध के खिलाफ हाल के Gen Z प्रदर्शनों में एक भारतीय नागरिक सहित कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पिछले सप्ताह हुए भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। पुलिस और प्रशासन के कर्मचारी हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए शॉपिंग मॉल और अन्य इमारतों से शव निकालने का काम जारी रखे हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता प्रकाश बुदाथोकी ने कहा कि शॉपिंग मॉल, घरों और अन्य इमारतों में, जहां आग लगाई गई थी या हमला हुआ था, वहां मारे गए कई लोगों के शव अब बरामद किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नेपाल में दशकों की सबसे भीषण हिंसा में कम से कम 2113 लोग घायल हुए हैं। कई सरकारी इमारतों, देश के सर्वोच्च न्यायालय, संसद भवन, पुलिस चौकियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सहित राजनेताओं के निजी घरों में आग लगा दी गई। बता दें कि सोमवार (8 सितंबर) को प्रदर्शन के दौरान काठमांडू में संसद भवन पर धावा बोले जाने के दौरान पुलिस की गोलीबारी में कम से कम 19 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकतर छात्र थे। विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। सैकड़ों प्रदर्शनकारी सोमवार के प्रदर्शन के दौरान हुई मौतों के विरोध में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए उनके कार्यालय में घुस गए थे। ओली के इस्तीफे के बाद भी हिंसा जारी रही और प्रदर्शनकारियों ने संसद, राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास, सरकारी भवनों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और वरिष्ठ नेताओं के घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि नेपाल पुलिस बल धीरे-धीरे काठमांडू घाटी में अपना अभियान फिर से शुरू कर रहा है, और जिन थानों और चौकियों में तोड़फोड़ या आगजनी हुई थी, वहां धीरे-धीरे काम शुरू हो रहा है। गौरतलब है कि कि ओली की जगह पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है, जिन्हें 5 मार्च 2026 को होने वाले नए संसदीय चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

Ananya Pandey का ग्लैमरस मालदीव वेकेशन लुक, White Bikini में दिखाया स्टाइल स्टेटमेंट

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों मालदीव की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां बिता रही हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी वेकेशन की कई शानदार तस्वीरें साझा की हैं, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं. अनन्या ने समुद्र किनारे व्हाइट बिकिनी में स्टाइलिश फोटोशूट कराया. धूप में रिलैक्स करती उनकी तस्वीरों में ग्लैमरस अंदाज साफ नजर आ रहा है. फैंस उनके इस लुक पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस की फिटनेस व खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वेकेशन के मजे वेकेशन के दौरान अनन्या ने बीच पर सनबाथ का आनंद लिया और अपने टोंड एब्स फ्लॉन्ट किए. उन्होंने स्कूबा डाइविंग का भी मजा लिया, जहां उन्होंने समुद्री कछुओं के साथ स्विमिंग की और डॉल्फिन समेत कई रंग-बिरंगी मछलियों को करीब से देखा. इसके अलावा, उन्होंने स्पा सेशन का भी अनुभव साझा किया. सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रियाएँ अनन्या की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि “इतनी खूबसूरत कोई कैसे दिख सकता है.” उनकी मां भावना पांडे ने भी इन फोटोज पर रिएक्शन दिया और बेटी के लुक की सराहना की. आने वाले प्रोजेक्ट्स वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगी. करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. मेकर्स ने इसे फरवरी 2026 में रिलीज करने की योजना बनाई है.

मॉनसून 2025 की विदाई: इन राज्यों में सिर्फ 48 घंटे में छंट जाएगी बारिश

नई दिल्ली  इस बार देशभर में मॉनसून की वजह से अच्छी बरसात हुई है। हालांकि, अब इसके वापस लौटने का समय आ गया है। धीरे-धीरे करके मॉनसून आने वाले कुछ दिनों में तमाम राज्यों से वापस चला जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कुछ हिस्सों से मॉनसून आज वापस चला गया है और अगले दो से तीन दिनों में राजस्थान के अन्य हिस्सों, पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों से वापस चला जाएगा। इसके लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल बनी हुई हैं। वहीं, अगले तीन दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में और महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 14 और 17 तारीख को अरुणाचल प्रदेश में अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना है। 15 और 16 तारीख को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और 18-20 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में 15 और 16 तारीख को बहुत भारी बारिश की संभावना है। 14 सितंबर को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और असम, मेघालय में भारी बरत होगी। दक्षिण भारत की बात करें तो 16-19 सितंबर के दौरान तमिलनाडु में गरज के साथ बारिश की संभावना है। 14 को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, 14 और 15 के दौरान तेलंगाना, 14-16 सितंबर के दौरान आंतरिक कर्नाटक में भारी बरसात होगी। वहीं, अगले पांच दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पश्चिम भारत की बात करें तो 16 सितंबर को कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 14 और 15 सितंबर को कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 14 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, 14 और 16 सितंबर को उत्तराखंड, 14-20 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और 15 सितंबर को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश हो सकती है।  

तेजस्वी का PM मोदी पर हमला: ‘पूर्णिया में नहीं विकास, केवल जुमलों का महापर्व’

पटना बिहार के पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 15 सितंबर 2025 को होने वाले इस दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने तीखा तंज कसा है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने पीएम मोदी को 'जुमलों की बारिश' करने का आरोप लगाते हुए पूर्णिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) की बदहाली पर सवाल खड़े किए हैं। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शेयर कर सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला बोला है। यह दौरा सीमांचल क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत करने के उद्देश्य से है, लेकिन विपक्ष इसे विकास के नाम पर प्रचार का हथियार बता रहा है। पीएम मोदी का दौरा और विकास परियोजनाएं आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया पहुंचेंगे, जहां वे पूर्णिया एयरपोर्ट पर नए सिविल एन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिसमें वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को फ्लैग ऑफ करना शामिल है। यह दौरा बिहार में रेल और हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन परियोजनाओं से सीमांचल क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, विपक्ष का आरोप है कि ये घोषणाएं कागजी हैं और जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं आ रहा।   तेजस्वी की आलोचना और GMCH का हाल तेजस्वी यादव ने 13 सितंबर की रात पूर्णिया GMCH का अचानक निरीक्षण किया और वहां की बदतर स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो वायरल हो गया। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी जुमलों की बारिश करने आ रहे हैं। वे विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आय और सिंचाई की बात नहीं करेंगे। तेजस्वी ने पीएम से अपील की कि वे दौरा के दौरान GMCH का दौरा करें और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साथ लाएं, ताकि 20 वर्षों की सरकार की नाकामी देख सकें। निरीक्षण में कई खामियां आई सामने निरीक्षण में सामने आई खामियां चौंकाने वाली हैं। GMCH में ICU और ट्रॉमा सेंटर का अभाव है, कार्डियोलॉजी विभाग नहीं चल रहा। एक बेड पर तीन-तीन मरीज लेटे हैं, बेडशीट 15-20 दिनों से नहीं बदली गई। ऑर्थोपेडिक और दिव्यांग मरीजों के लिए शौचालय पहुंच से बाहर हैं। नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी है—255 स्वीकृत पदों पर केवल 55 भरे हैं, जिससे ड्यूटी पर मात्र 18 नर्सें हैं। डॉक्टरों के 80% पद खाली हैं, और पूरे कॉलेज में सिर्फ चार ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट हैं। कई विभाग बंद पड़े हैं, मेडिकल इंटर्न को छह माह से वेतन नहीं मिला।

15 साल के जोनस कोनर की गायकी के दीवाने हुये सलमान खान

मुंबई,  बॉलीवुड स्टार सलमान खान 15 साल के जोनस कोनर की गायकी के दीवाने हो गये हैं। सलमान खान ने जोनस कोनर की गायकी की तारीफ की है। साथ ही लोगों को उन्हें प्रोस्ताहित करने के लिए कहा है। सलमान खान ने अपने एक्स हैंडल पर जोनस कोनर की तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने जोनस के तीन गानों का भी जिक्र किया है। सलमान ने ट्वीट में लिखा, 'मैंने कभी किसी 15 साल के बच्चे को अपने दर्द को इतनी खूबसूरत तरीके से बयां करते नहीं देखा। भगवान तुम्हारा भला करे जोनस कोनर। बार-बार सुन रहा हूं, ‘फादर इन ए बाइबल’, ‘पीस विथ पेन’, ‘ओह अप्पालाचिया’। उन्होंने कहा,"ऐसे बच्चों को ना सपोर्ट किया तो फिर क्या किया। भाईयों और बहनो ये अंग्रेजी में हैं, यहां पर भी ऐसे बहुत हैं। उन्हें प्रोत्साहित करो शोषण नहीं।’ सलमान खान इन दिनों बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में व्यस्त हैं।  

धोखेबाज पार्टी पर निशाना: अनिल विज बोले, AI से फैल रहा कांग्रेस का भ्रम

हरियाणा हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस अब एआई (आर्टिफिशियल इंटलीजेंस) का सहारा लेकर झूठ फैलाने का काम कर रही है क्योंकि उनके पास अब बोलने के लिए आदमी/नेता भी खत्म हो गए हैं, जो कुछ कह सकें, बोल सकें. कांग्रेस पास कुछ कहने के लिए भी नहीं रहा है. अनिल विज मीडिया कर्मियों द्वारा बिहार कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता पर वोट चोरी के संबंध में बनाए गए एआई वीडियो के संदर्भ में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे. लोगों को भ्रम में डालना चाहती है कांग्रेस उन्होंने कहा कि यह सभी को पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का स्वर्गवास बहुत पहले से हो चुका है. अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस लोगों को भ्रम में डालना चाहती है, लोगों को गुमराह करना चाहती है, क्योंकि कांग्रेस धोखेबाज पार्टी है और धोखे का ही काम कर रही है. हरियाणा में राजनीतिक हलचल इससे पहले हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को यह दावा करके राजनीतिक हलचल पैदा कर दी कि कुछ लोग वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से अंबाला छावनी में बीजेपी की समानांतर इकाई चला रहे हैं.विज ने ‘एक्स’ पर लिखा, अंबाला छावनी में कुछ लोग समानांतर बीजेपी चला रहे हैं जिनको ऊपर वालों का आशीर्वाद भी प्राप्त है. पार्टी का बहुत नुकसान हो रहा है. अनिल विज ने लगाया आरोप उन्होंने लोगों से सुझाव भी मांगे कि वह इनसे निपटने के लिए क्या करें.यह पहली बार नहीं है जब अनिल विज ने उन्हें परेशान करने वाले मुद्दों पर सार्वजनिक तौर पर आवाज उठाई हो. इस साल की शुरुआत में अनिल विज ने आरोप लगाया था कि पिछले साल विधानसभा चुनाव में उन्हें हराने की कोशिश की गई. बाद में उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा कीं और दावा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक मित्र के साथ दिखे कार्यकर्ता उन निर्दलीय उम्मीदवार के साथ नजर आए जिन्हें उन्होंने अक्टूबर 2024 के चुनाव में हराया था. विज ने यह भी सवाल किया था कि सैनी के मित्र विधानसभा चुनाव में उनका विरोध क्यों किया.वरिष्ठ नेता लगातार यह कह रहे हैं कि अंबाला छावनी से विधानसभा चुनाव में उन्हें हराने की भूमिका निभाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई.विज निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा को हराकर सातवीं बार विधायक बने.  

नाबालिग ने रची थी लूट की योजना, खाद व्यापारी की दुकान में काम करने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार

जांजगीर नैला में 6 सितंबर की रात खाद व्यापारी से हुए लूट के मामले का खुलासा आखिरकार पुलिस ने कर दिया है. घटना को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड कोई और नहीं बल्कि व्यापारी के दुकान में काम करने वाला नाबालिग कर्मचारी ही निकला, जिसने अपने दो साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से लूट को अंजाम दिया था. आरोपियों को पकड़ने के साथ लूट की रकम 10 लाख रुपए बरामद करने वाली पुलिस टीम को आईजी और एसपी ने पुरस्कार देने की घोषणा की है. पुलिस के मुताबिक, इस लूट कर मास्टरमाइंड व्यापारी के दुकान मे काम करने वाला नाबालिग युवक है, जो ‘किंग ऑफ नैला’ नाम से इंस्टाग्राम का मेंबर था. इस मामले के साथ डेढ़ माह पहले बोडसरा शराब दुकान मे हुए केश बॉक्स को चुराने का मामला सुलझा लिया गया है. इस मामले को सुलझाने मे जिले के अलग-अलग थाना से 40 पुलिस अधिकारी और जवानों को शामिल किया गया था, जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र के नैला मे 6 सितंबर की रात जब नगर के लोग गणेश विसर्जन में जुटे थे. इसी बीच अपनी दुकान बंद कर थैला मे कलेक्शन की राशि लेकर अपने घर जा रहे खाद व्यापारी अरुण अग्रवाल के सामने दो नकाबपोश युवक सामने आए और स्कूटी मे सवार अरुण अग्रवाल को हथियार दिखाकर धक्का देते हुए रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना के बाद मौके के पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वाड ने मौके का परीक्षण किया. प्रारम्भिक जांच मे सब कुछ उलझा हुआ था, जिसकी बाद पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद लीं, और मामले का एक सप्ताह के अंदर खुलासा कर दिया. मामले को सुलझाने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस लूट का मुख्य आरोपी नाबालिग है, जो व्यापारी अरुण अग्रवाल की दुकान में काम करता था. घटना के सप्ताह भर पहले अपने साथी विक्की पंडित और मुकेश सूर्यवंशी को जानकारी दी थी, और दुकान जाना बंद कर दिया था. 6 सितम्बर को जब दुकान के कर्मचारी गणेश विसर्जन के लिए छुट्टी पर थे, तब अरुण अग्रवाल ने फोन करके उस नाबालिग़ युवक को काम के लिए बुलाया था. दिन भर काम करने के बाद नाबालिग ने रात में अपने दोस्तों को इंस्टाग्राम ग्राम के माध्यम से अंगूठा का सिग्नल भेज कर सेठ के अकेले घर जाने की सूचना दी, जिसके बाद दोनों युवकों ने अरुण अग्रवाल के घर ने कुछ दूर पहले अँधेरे मे खड़े होकर इंतजार करने लगे और जैसे ही स्कूटी मे सवार अरुण अग्रवाल सुनसान गली में घुसे, तब दोनों आरोपी अपने मुंह मे गमछा बाँध कर चाकू दिखाया और स्कूटी से गिरा कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम सीन क्रिएट करते हुए सीसीटीवी कैमरों का परीक्षण किया, जिसमें दुकान में काम करने वाला नाबालिग युवक स्टेशन की ओर फोन में बात करते हुए भागते और फिर वापस आते नजर आया. इसके साथ ही कुछ दिन पहले हुए मारपीट के मामले की शिकायत को जांच में लिया, और मामले का परतदर परत खुलासा होने लगा. आरोपियों ने कुल 10 लाख 40 हजार रुपए की लूट की थी, और 3 लाख 30 हजार रुपए खर्च करने के लिए निकाल कर बाकी राशि को अमोरा गांव में एक बॉक्स में रख कर केला पेड़ के नीचे दबा दिया था. पुलिस ने आरोपियों से लूट की राशि जब्त कर लिया है. एसपी विजय पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों में शामिल विक्की पंडित मूलत: बिहार का रहने वाला है, जो अमोरा गांव में रहता है. वहीं मुकेश सूर्यवंशी नैला का रहने वाला है. दोनों की जेल मे मुलाक़ात हुई और दोस्ती हुई थी. हाल ही में जेल से छूटने के बाद इनका मेल-जोल बढ़ा और किसी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे. बोडसरा शराब दुकान में ढाई लाख चोरी करने के बाद पकड़ में नहीं आने से इनके हौसले बुलंद हो गए थे, जिसके बाद नैला में लूट की घटना को अंजाम दिया था.

आर्टीफीशियल इंटैलीजैंस बनाए स्मार्ट

नव मस्तिष्क की बुद्धिमत्ता का कोई छोर नहीं है और इसी सोच के साथ आर्टीफीशियल इंटैलीजैंस जैसे विषय का जन्म हुआ। आरंभिक सोच यही थी कि कम्प्यूटर स्वयं सोचे और निर्णय ले। आर्टीफीशियल इंटैलीजैंस का अर्थ आर्टीफीशियल इंटैलीजैंस का अर्थ है कृत्रिम तरीके से विकसित की गई बौद्धिक क्षमता। आर्टीफीशियल इंटैलीजैंस का आरंभ काफी पहले हो चुका था। यह कम्प्यूटर और कम्प्यूटर प्रोग्रामों को उन्हीं तर्कों के आधार पर चलाने का प्रयास होता है जिसके आधार पर मानव मस्तिष्क चलता है। उद्देश्य आर्टीफीशियल इंटैलीजैंस का उद्देश्य होता है कि कम्प्यूटर अपने-आप तय कर पाए कि उसकी अगली गतिविधि क्या होगी। इसके लिए कम्प्यूटर को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार अपनी प्रतिक्रि या चुनने के लिए प्रोग्राम किया जाता है। इसके पीछे यही प्रयास होता है कि कम्प्यूटर मानव की सोचने की प्रक्रि या की नकल कर पाए। इसका अनूठा उदाहरण है-शतरंज खेलने वाले कम्प्यूटर। यह कम्प्यूटर प्रोग्राम मानव मस्तिष्क की हर चाल की काट और अपनी अगली चाल सोचने के लिए कम्प्यूटर को प्रोग्राम किया हुआ है। यह इतना सफल रहा है कि आईबीएम का कम्प्यूटर विश्व के सबसे नामी शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्परोव को हरा चुका है। विकास जब भी मानव बुद्धिमत्ता की चर्चा होती है, तब अनेक बुद्धिमान लोगों का स्मरण होता है। हाल के वर्षों में मानवीय सोच-समझ इतनी तेजी से विकसित होती जा रही है कि प्रकृति की रचना को हर क्षेत्र में कड़ी चुनौती दे रही है। विज्ञान की प्रगति के साथ-साथ हरेक चीज कृत्रिम बनती जा रही है। इस प्रगति में मानव ने बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भी अपने अनुभव और आकांक्षाओं से कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टीफीशियल इंटैलीजैंस विकसित करने का प्रयास किया है। प्रोग्रामिंग पर निर्भर वैज्ञानिकों द्वारा ऐसे कम्प्यूटर भी आविष्कृत कर लिए गए हैं जिनमें जटिल से जटिल कार्य को न्यूनतम समय में करने की क्षमता होती है। आधुनिक कम्प्यूटरीकृत मशीनें किसी लिखे हुए पाठ को मानव की तरह से ही शब्दों को पहचान एवं पढ़ सकती है। आॅटो पायलट मोड पर वायुयान मशीन द्वारा संचालित किए जाते हैं। कम्प्यूटरों में ध्वनियां और आवाजों को पहचानने की क्षमता होती है किन्तु कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक रूप से सीमित भी है, क्योंकि इसका सामर्थ्य इसकी प्रोग्रामिंग पर निर्भर करता है लेकिन मानवीय मस्तिष्क में ऐसी कोई सीमा निश्चित नहीं होती है। कुछ नया करने का जुनून आर्टीफीशियल इंटैलीजैंस में धैर्य की काफी जरूरत होती है। इसके अलावा अपने कार्य के प्रति जुनून भी जरूरी है। इसमें रोबोट से छोटा-सा काम करवाने के लिए भी काफी बड़ी प्रोग्रामिंग लगती है और कई बार घंटों की मेहनत पर पानी भी फिर जाता है। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए इंजीनियरिंग के अलावा कम्प्यूटर साइंस का ज्ञान होना भी जरूरी है। यह क्षेत्र जितना रोमांचक है उतनी ही मेहनत भी मांगता है। सौ मस्तिष्कों की क्षमता वैसे आर्टीफीशियल इंटैलीजैंस ने मानवीय कार्य को काफी सुविधाजनक बना दिया है। सौ मस्तिष्कों की क्षमता वाला कार्य मात्र एक ही कम्प्यूटर सुलभ कर सकता है। यह बात गणनाओं व तर्कों के संदर्भ में है। पिछले कुछ सालों मंष कारखानों में भी रोबोट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इससे उत्पादन को कई गुना बढ़ाने में मदद मिली है। स्टील, लैदर या गैस उत्पादों से संबंधित कारखानों में रोबोट का प्रयोग बड़े पैमाने में किया जा रहा है। इतना ही नहीं अब तो सीमावर्ती दुर्गम पहाड़ी और बर्फीले इलाकों में चैकसी के लिए भी रोबोट का इस्तेमाल किया जाने लगा है और इसके लिए बाकायदा रोबोट आर्मी भी बनाई जाने लगी है। इसके अलावा न्यूक्लियर साइंस, समुद्री खोज आदि में भी रोबोट का खूब इस्तेमाल हो रहा है। रोबोटिक्स और आर्टीफीशियल इंटैलीजैंस में रुचि रखने वाले युवा इस क्षेत्र में शानदार करियर बना सकते हैं। आज रोबोट का इस्तेमाल एंटी बम्ब स्क्वॉयड, रैस्क्यू आॅप्रेशन, मानवरहित विमान, कार व रेल चलाने, घरेलू नौकर, सुरक्षागार्ड आदि के रूप में भी खूब किया जा रहा है। जिस तरह इसका प्रयोग बढ़ रहा है उसे देखते हुए अगर आने वाले समय में हर काम रोबोट करता हुआ दिखाई दे तो इसमें कोई ताज्जुब वाली बात नहीं होगी। यहां से कर सकते हैं कोर्स -सैंटर फॉर आर्टीफीशियल इंटैलीजैंस एंड रोबोटिक्स, बैंगलुरू। -नैशनल इंस्टीच्यूट आॅफ इंजीनियरिंग, कर्नाटक। -इंडियन इंस्टीच्यूट आॅफ इन्फर्मेशन टैक्नोलॉजी, इलाहाबाद।  

प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी आपकी सफलता : मुख्यमंत्री साय

रायपुर,  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज बलरामपुर जिले के चयनित 26 अग्निवीरों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, गांव और जिले के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं को सेना में शामिल होकर देशसेवा का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम की भावना से ही सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सेना में शामिल होकर ये युवा सीमाओं की रक्षा करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे। इस अवसर पर बलरामपुर जिले के चयनित अग्निवीरों में पिंकू पैकरा, जिन्दल, विकाश पैकरा, प्रकाश सिंह, खेल साय, आर्यन, देव नंन्दन पन्ना, नरेन्द्र यादव, रंजीत केरकेट्टा, रमेश पैकरा, प्रियांशु, सनोज, निकिता नरसिंह, शशि किरण, सोहन लाल, महेन्द्र पैकरा, मिथलेश पैकरा, छोंटू, बज्जू पैकरा, पंकज, विवेक पैकरा, विधायक पैकरा, किशुन पैकरा, सोभनाथ पैकरा, अमित कुजूर और एंजेल लकड़ा शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने अतिथि शिक्षक  सुदर्शन यादव और उनकी टीम के निःशुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण के उल्लेखनीय प्रयासों की भी सराहना की। उनके प्रशिक्षण से लाभान्वित 30 युवाओं में से 26 युवा अग्निवीर भर्ती में चयनित हुए हैं।