samacharsecretary.com

पीएम पर आपत्तिजनक बयान देने वाले तेजस्वी यादव के खिलाफ FIR दर्ज

ललितपुर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ तालबेहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने दर्ज कराया है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमे बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि देश के प्रधानममंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ तेजस्वी यादव एवं अन्य लोगों ने अभद्र टिप्पणी की है। पुलिस ने तेजस्वी यादव व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि राजद के एक्स हैंडल से आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था। पोस्ट में प्रधानमंत्री की तस्वीर भी लगाई गई थी। शिकायतकर्ता ने पोस्ट की कॉपी को मुकदमे में सबूत के तौर पर पेश किया है। तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

IAS अधिकारी के मुरीद बने ज्योतिरादित्य सिंधिया, खूब सराहा कामकाज

अशोकनगर मध्यप्रदेश की गुना शिवपुरी सीट से सांसद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश के एक IAS के कायल हो गए हैं। सिंधिया ने भरे मंच से IAS की तारीफ करते हुए उनके लिए तालियां बजवाईं और उन्हें धन्यवाद भी दिया। पूरा वाक्या अशोकनगर का है जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए पहुंचे थे। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह के काम की जमकर तारीफ की है। कलेक्टर के कायल हुए सिंधिया बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री कार्यक्रम वितरण के दौरान मंच से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से कहा कि सरकार आपके साथ खड़ी है और आपके पास तो ऐसे कलेक्टर हैं जो गाड़ी में बैठकर बत्ती नहीं चलाते वह तो साइकिल पर बैठकर अशोकनगर से चंदेरी पहुंच जाते हैं। इन के लिए तालियां बजाएं। इस पर मंच पर मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कलेक्टर आदित्य सिंह की तारीफ करते हुए सिंधिया को बताया कि कलेक्टर कीचड़ में एक-एक घर तक पहुंचे थे जिससे सिंधिया और भी प्रभावित हुए और फिर से कलेक्टर के लिए तालियां बजवाईं।   कलेक्टर ने कहा थैंक्यू ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस दौरान मंच से ये भी कहा कि हमारे नाम भी एक ही हैं ये आदित्य हैं और मैं ज्योतिरादित्य हूं। बाढ़ के समय कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्टर की तरह नहीं बल्कि परिवार के सदस्य की तरह आप लोगों की सेवा की है। सिंधिया के द्वारा की गई इस तारीफ पर कलेक्टर आदित्य सिंह ने भी मुस्कुरा कर उन्हें थैंक्यू कहा। बता दें कि आदित्य सिंह 2014 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के IAS हैं। उन्होंने करीब 4 महीने पहले अशोकनगर कलेक्टर का पद संभाला और लगातार कार्रवाई करने के लिए चर्चाओं में रहे। उन्होंने साइकिल से अशोकनगर जिले में 65 किमी. का दौरा भी किया जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हुई थी।

TV सीरियल का सपना दिखाकर नाबालिग से 24 लाख की ठगी, ‘बंटी-बबली’ गिरफ्तार

नई दिल्ली दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर थाना पुलिस ने बॉलीवुड फिल्म ‘बंटी और बबली’ की तर्ज पर ठगी करने वाले दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरुण शेखर शर्मा और आशा सिंह उर्फ भावना के रूप में हुई है. दोनों खुद को टीवी सीरियल्स के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बताकर लोगों को स्टार प्लस और हॉट स्टार पर प्रसारित होने वाले धारावाहिकों में ब्रेक दिलाने का झांसा देते थे. भोले-भाले युवाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने यूट्यूब वीडियो देखकर ठगी करना सीखा था. आलीशान जीवन जीने की चाह में दोनों देशभर के महंगे होटलों में रुकते थे और ऐशोआराम की जिंदगी बसर करते थे. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक कितने लोगों को इन दोनों ने अपने झांसे में लेकर चूना लगाया है. पुलिस ने बताया कि मामला तब सामने आया जब डाबरी के रघु नगर निवासी एक व्यक्ति ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में कहा गया कि उनकी नाबालिग बेटी एकता कपूर की एकेडमी से एक्टिंग और मॉडलिंग का डिप्लोमा कर रही है. सीरियल्स में काम पाने की तलाश में वह इंटरनेट खंगाल रही थी. इसी दौरान उसे फेसबुक पर एक पेज मिला, जिसमें स्टार प्लस के एक मशहूर धारावाहिक के लिए नए कलाकारों की तलाश का दावा किया गया था. यहीं से आरोपी युवती और उसके परिवार से संपर्क में आए और खुद को फर्जी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बताकर विश्वास जीत लिया. बाद में ठगी की पूरी कहानी सामने आई. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने ठगी करने की ट्रेनिंग यूट्यूब वीडियो से ली थी और आलीशान जिंदगी जीने के लिए देशभर के महंगे होटलों में ठहरते थे. शिकायत के अनुसार, जब पीड़िता ने फेसबुक पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो वह सीधे एक वॉट्सऐप नंबर पर रीडायरेक्ट हो गई. उस नंबर से जुड़े शख्स ने खुद को पीयूष शर्मा बताया. उसने दावा किया कि वह एमटीवी स्प्लिट्सविला का पूर्व प्रतिभागी रह चुका है और अब डायरेक्टर के तौर पर काम करता है. पीयूष शर्मा ने नाबालिग युवती से उसका पोर्टफोलियो मांगा और आगे भरोसा जीतने के लिए उसे टीवी जगत के फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राजन शाही का नंबर दिया. उसने युवती से कहा कि वह इस रेफरेंस से संपर्क करे, जिससे उसे स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल में काम मिलने का मौका मिल सकता है. राजन शाही के नाम पर बने फर्जी प्रोफाइल ने भी युवती से पोर्टफोलियो मांगा और उसे सिंटा (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) की कथित एचआर डायरेक्टर अनीता से संपर्क करने को कहा. इसके बाद रोल दिलाने का वादा किया गया और अलग-अलग बहानों से बड़ी रकम मांगी जाने लगी. धीरे-धीरे पीड़िता ने लगभग 24 लाख रुपये आरोपियों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए. जैसे ही रकम पूरी तरह हाथ लग गई, आरोपियों ने युवती और उसके परिवार को ब्लॉक कर दिया. यूट्यूब से सीखी ठगी, आलीशान जिंदगी जी रहे थे आरोपी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ठगी की ट्रेनिंग यूट्यूब वीडियो देखकर ली थी. आलीशान जिंदगी जीने के लिए वे देशभर के महंगे होटलों में ठहरते और ऐशोआराम करते थे. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने टेक्निकल सर्विलांस, डिजिटल फुटप्रिंट और मनी ट्रेल का गहन विश्लेषण किया. जांच में पता चला कि आरोपी पीड़ितों से बातचीत के लिए सिर्फ वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते थे और लखनऊ, गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल और कर्नाटक के होटलों से ठगी को अंजाम दे रहे थे. वे लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते थे ताकि पुलिस की पकड़ में न आ सकें. रणनीतिक निगरानी और डिजिटल ट्रैकिंग की मदद से आखिरकार पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. अब उनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि कितने और लोग इनके शिकार बने हैं. तरुण लखनऊ का निवासी तो आशा दिल्ली की रहने वाली मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई. टेक्निकल सर्विलांस, डिजिटल फुटप्रिंट और मनी ट्रेल की मदद से आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया गया. लगातार निगरानी के बाद टीम ने कर्नाटक, बेंगलुरु में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया. उस समय आरोपी एक दो कमरों के सर्विस अपार्टमेंट में रह रहे थे. पुलिस ने उनके कब्जे से 7 स्मार्टफोन, 10 सिम कार्ड, 8 एटीएम कार्ड, 15 बैंक चेकबुक और पासबुक बरामद किए हैं. इनमें कई आपत्तिजनक सबूत भी मिले हैं. आरोपियों का बैकग्राउंड तरुण शेखर शर्मा (32 वर्ष): लखनऊ, उत्तर प्रदेश के निराला नगर का रहने वाला. आशा सिंह उर्फ भावना (29 वर्ष): दिल्ली के नांगलोई, बक्करवाला की निवासी. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके जाल में और कितने लोग फंसे हैं और कुल कितनी रकम हड़पी गई है. आलीशान लाइफस्टाइल और नेटवर्क पुलिस ने बताया कि आरोपी देशभर के द ललित, क्राउन प्लाजा, वेलकम होटल जैसे महंगे होटलों में ठहरते थे. ठगी के लिए उन्होंने करीब 15 बैंक अकाउंट खोले और 10 से ज्यादा सिम कार्ड अलग-अलग राज्यों के पते से जारी करवाए थे. पुराने मामलों में भी वॉन्टेड पकड़े गए दोनों आरोपी पहले से ही चार अन्य मामलों में संलिप्त पाए गए हैं — उत्तर प्रदेश: 2 केस दिल्ली: 1 केस जम्मू-कश्मीर: 1 केस (अब भी वॉन्टेड) पुलिस अब इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके जाल में और कितने लोग फंसे हैं तथा कितनी रकम ठगी गई है. FIR और अन्य शिकायतें दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर थाने में बीएनएस की धाराओं 318(4)/319(2)/61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. अब तक की पड़ताल में देशभर से जुड़ी 20 एनसीआरपी शिकायतें पुलिस के हाथ लगी हैं. मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों के नेटवर्क का पूरा पता लगाने में जुटी है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- कटनी माइनिंग कॉन्क्लेव में मिले 56,414 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

कॉन्क्लेव में हुए 3 एमओयू प्रदेश के लिये होंगे महत्वपूर्ण माइनिंग से है कटनी की पहचान विकास में किसान और जवान की तरह उद्योगपति का भी है योगदान हमारी संस्कृति शोषण की नहीं दोहन की है, जिओ और जीने दो प्रदेश में हैं उद्योग हितैषी नीतियां, उद्योग अनुरूप वातावरण उद्योगपति निवेश का बड़े से बड़ा सपना देखें, मध्यप्रदेश सरकार है उनके साथ प्रदेश में मेजर और माइनर मिनरल्स के साथ ही क्रिटिकल मिनरल्स भी क्षेत्रवार इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के बाद अब हो रही है सेक्टरवाइज कॉन्क्लेव प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को बनाएंगे नंबर वन राज्य मानवता से जीने का नाम ही है राम राज्य भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खनिज संसाधनों के मामले में मध्यप्रदेश कभी किसी से पीछे नहीं रहा है। अब नई परिस्थितियों और संभावनाओं के अनुरूप हम मध्यप्रदेश को देश के माइनिंग स्टेट के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश का यही सही समय है। आप मध्यप्रदेश में अपना उद्योग लगाईए, बड़े सपने देखिए, इन्हें पूरा करने में हम आपकी हर संभव मदद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों से अपील की कि दिल खोलकर मध्यप्रदेश में बेहिचक निवेश कीजिए, हम आपको निराश नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कटनी में आज हुई कॉन्क्लेव में मिले निवेश प्रस्ताव यह दर्शाते है कि देश के विभिन्न अंचलों के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश आकर्षित कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को कटनी में आयोजित मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 में खनन क्षेत्र के उद्योगपतियों और खनन उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर्ष जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में खनिजों की खोज और खनन क्षेत्र में नई संभावनाओं को एक्सप्लोर करने की दिशा में यह आयोजन बहुत सफल रहा है। कटनी कॉन्क्लेव से सरकार को आठ माइनिंग कम्पनियों द्वारा 56 हजार 414 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। ये निवेश प्रस्ताव हमें और बेहतर करने की नई ऊर्जा देकर उत्साहित भी करते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने क्रिटिकल मिनरल की खोज, प्रसंस्करण और संवर्धन के लिए कोल इंडिया लिमिटेड के साथ एमओयू किया। शासन ने खनन क्षेत्र में आर्टिफियल इंटेलीजेन्स, आईओटी, ब्लॉक चेन, रिमोट सेंसिंग के उपयोग के मद्देनजर धनबाद की टेक्समिन आईएसएम के साथ भी एमओयू किया। इसी तरह खनिज अन्वेषण अनुसंधान के लिए राज्य शासन ने भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल के साथ भी एमओयू साइन किए गए हैं। यह एमओयू मध्यप्रदेश के खनिज क्षेत्र को ऊँचाइयां प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि हमारे धर्म में तांबे का महत्व सोने-चांदी से अधिक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एक विजनरी लीडर हैं। उन्होंने हर वर्ग की जरूरतों को पूरा करते हुए गुजरात में विकास का जो मॉडल खड़ा किया, आज हम सभी उससे परिचित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गो माता हमें दूध उपलब्ध कराती है और बच्चे को भी पिलाती है। भारतीय संस्कृति की धारा दोहन की है, शोषण की नहीं। दुनिया के बड़े-बड़े देश अपना माल खपाने के लिए चालाकी का रास्ता अपना रहे हैं। आज हमारे उद्योगपति आगे बढ़ रहे हैं। उद्योगपति अपने साथ दूसरों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हैं। आइए मध्यप्रदेश से जुड़िए, यहां पर्याप्त लैंड बैंक, बिजली, पानी है। प्रदेश में शीघ्र ही एयर कार्गो की सुविधा भी मिलेगी और दो मेट्रोपोलिटन सिटी भी बनने जा रहे है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि कटनी में खनिज का भंडार है। अब तो क्रिटिकल मिनरल्स भी मिल रहे हैं। पन्ना में हीरे मिलते हैं तो कटनी में भी सोना मिल सकता है। राज्य सरकार ने सभी सेक्टर्स के विकास के लिए पारदर्शी नीतियां लागू की हैं। पहले इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कीं, अब सेक्टर आधारित कॉन्क्लेव कर रहे हैं। आगामी 27 अगस्त को उज्जैन में स्प्रिरीचुअल कॉन्क्लेव हो रही है और ग्वालियर में भी 31 अगस्त को टूरिज्म कॉन्क्लेव होगी। राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। जब भारत 2047 तक विकसित देश बनेगा तो प्रदेश की परिस्थितियां भी  बदल जाएगी। राज्य सरकार ने युवाओं के प्रशिक्षण के लिये कई योजनाएं बनाई हैं। कटनी को 25 अगस्त को बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रदेश में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेजों के साथ अस्पताल शुरू किए जा रहे हैं। राज्य सरकार मेडिकल कॉलेज खोलने पर 1 रुपए में 25 एकड़ जमीन देगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष 25 अगस्त को 4 मेडिकल कॉलेजों के लिए एमओयू होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग के लिए 29 तरह की अनुमतियों को कम करके मात्र 10 कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने श्रम कानून में बदलाव करते हुए महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी है। प्रदेश सरकार की नीतियों से आज दूसरे राज्य भी सीख ले रहे हैं। मध्यप्रदेश देश का नंबर-1 राज्य बने, इसके लिए तेज गति से कार्य हो रहे हैं।  इनके बीच हुए एमओयू कॉन्क्लेव में राज्य शासन ने क्रिटिकल मिनरल की खोज , प्रसंस्करण और संवर्धन के लिए कोल इंडिया लिमिटेड के साथ एमओयू किया। डॉ. चंद्र शेखर सिंह एचओडी क्रिटिकल मिलरल्स, श्री बिरांची दास डायरेक्टर एचआरएसएसईएल, श्री फ्रैंक नोबेल ए डायरेक्टर एंड जीडीएम एमपी स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन और प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव ने एमओयू का आदान-प्रदान किया। यह समझौता दुनिया की सबसे बड़ी खनन कंपनी और राज्य खनन अन्वेषण एजेंसियों के माध्यम से मध्यप्रदेश को क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां देगा। खनन क्षेत्र में आर्टिफियल इंटेलीजेन्स, आईओटी, ब्लॉक चेन, रिमोट सेंसिंग के उपयोग के मद्देनजर धनबाद की टेक्समिन आईएसएम के साथ और खनिज अन्वेषण अनुसंधान के लिए भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल के साथ भी एमओयू साइन हुआ। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग भी की।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उघोगपतियों से किया वर्चुअल संवाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉन्क्लेव में श्री राजीव मुंद्रा (कोलकाता) , श्री जेपी अग्रवाल (श्रीलंका), श्री विवेक भाटिया (दिल्ली), श्री वी.साईंराम (कोचीन), श्री थॉमस चेरियन (हैदराबाद) से उनकी निवेश योजनाओं एवं अनुभव को लेकर वर्चुअल संवाद किया। उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार मानते हुए कहा कि … Read more

मनीषा मामले में खुलासा, CM खट्टर का बयान—सरकार किसी जांच के खिलाफ नहीं

करनाल केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शनिवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होनें मनीषा की मौत मामले पर बात की। मनोहर लाल ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और हरियाणा सरकार इसे लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह घटना एक दुर्घटना है और इसकी जांच पुलिस पूरी निष्पक्षता से कर रही है। मंत्री ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम परिवार की संतुष्टि के लिए पहले एक बार हुआ, फिर दोबारा कराया गया और बाद में एम्स में तीसरी बार भी पोस्टमार्टम किया गया। परिवार द्वारा सीबीआई जांच की मांग पर उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी जांच एजेंसी से जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को उछाल रहे हैं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के हंगामे को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि संसद के मौजूदा सत्र को विपक्ष ने जानबूझकर नहीं चलने दिया और बेबुनियाद मुद्दे खड़े किए। मनोहर लाल ने कहा कि यह व्यवहार लोकतंत्र के खिलाफ है और जनता इसका जवाब जरूर देगी। कितनी यात्रा कर लो जनता समझ रही है- पूर्व सीएम राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्राओं पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को प्रचार का अधिकार है। विपक्ष चाहे एक यात्रा करे या दस यात्राएं, जनता सच को भली-भांति समझती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भी जानती है कि अतीत में किसे घुसपैठियों से फायदा मिला और आज वही लोग जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

साम्प्रदायिक तनाव को नियंत्रित करने फ्लैग मार्च, बक्सर में एसएसपी और पुलिस तैनात

मेरठ मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में पिकअप वाहन चलाने को लेकर विवाद बढ़कर साम्प्रदायिक तनाव में बदल गया। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। वीडियो वायरल होने पर SSP विपिन ताड़ा ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के लू-बक्सर गांव में शुक्रवार को मामूली विवाद साम्प्रदायिक तनाव का कारण बन गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सारिक अपनी महिंद्रा पिकअप तेज गति से चला रहा था, जिसका बेगराज ने विरोध किया। इस बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।   मारपीट के दौरान धारदार हथियार भी चले, जिसमें एक पक्ष से ललिन, सौरभ, आदेश और गौरव घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से फारूख, इकराम और अनस को चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  इस बीच, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे गांव में तनाव और बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए एसएसपी विपिन ताड़ा भारी पुलिस बल के साथ बक्सर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पक्ष से बातचीत की और गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी।

देहदान का पुण्यकारी निर्णय परोपकार की अद्वितीय मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देहदान करने वाली श्रीमती रमा का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा का भोपाल में हुआ पहली बार अमल भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देहदान करने वाली भोपाल निवासी श्रीमती रमा चौदा जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि देहदान का यह पुण्यकारी निर्णय समाज में करुणा, सहअस्तित्व की भावना और परोपकार की अद्वितीय मिसाल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुसार राज्य शासन द्वारा गांधी मेडिकल कॉलेज में देहदान के उपरांत श्रीमती रमा को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ससम्मान अंतिम विदाई दी गई। भोपाल में यह पहला अवसर है जब किसी का राजकीय सम्मान के साथ देहदान संपन्न हुआ। 

280 कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, रायसेन में राजनीतिक समीकरण बदले

भोपाल भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर शनिवार को रायसेन जिले के 280 कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के समक्ष भाजपा प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के बरेली ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, जिला यूथ कांग्रेस महामंत्री आदित्य स्थापक, सेक्टर अध्यक्ष राजेश पचौरी, माखन धाकड़, अशोक घनघोरिया, सुरेश धामले (सेवानिवृत्त डीएसपी), रामकिशोर राजोरिया, नवनीत भार्गव (वकील) सहित 280 से अधिक कांग्रेस कार्यकताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।   सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर मिस्ड काल के माध्यम से पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। बरेली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रहे उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की पूछ-परख नहीं होती। कांग्रेस में फील्ड नहीं, सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वालों का होता है सम्मान     इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हम सब मिलकर भाजपा परिवार के साथ-साथ देश को बढ़ाने का कार्य करेंगे। भाजपा में कोई कार्यकर्ता छोटा-बड़ा नहीं होता।     सबको सम्मान मिलता है। छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिल जाती है और वो उसे ईमानदारी से निभाता है।     आप सभी ने दिल से कांग्रेस का कार्य किया होगा, लेकिन कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन नहीं होता।     वहां पर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालों का मूल्यांकन होता है और फील्ड में काम करने वालों को नजरअंदाज किया जाता है।     इसलिए कांग्रेस का परिवार रोज घट रहा है और भाजपा का परिवार बढ़ रहा है।

बिना नाम लिए फडणवीस का हमला, विपक्ष पर लगाया आरोप देश और राज्य की बदनामी का

मुंबई  मुंबई में शनिवार को 'राखी प्रदान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभी भी कुछ लोग संतुष्ट नहीं हुए हैं। वे सुधारने को तैयार नहीं हैं। वे रोज कहते हैं कि वोटर चोरी हो गई, लेकिन इनका दिमाग चोरी हो गया है। ऐसे लोगों को भगवान सद्बुद्धि दे। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग सच में हमारी लाडली बहनों के वोटों को चोरी कर रहे हैं तो इनसे बड़ा चोर कोई नहीं है। फडणवीस ने बिना नाम लिए विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग पहले विदेश में जाकर भारत की बदनामी कर रहे थे और अब बिहार में जाकर महाराष्ट्र की बदनामी कर रहे हैं, लेकिन इन्हें किसी ने न तो विदेश में पूछा और न ही बिहार में कोई पूछने वाला है। उनकी जो स्थिति महाराष्ट्र चुनाव में हुई थी, वही बिहार में भी होने वाली है। इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक 'वर्षा' बंगले पर मुलाकात की थी। राज ठाकरे ने स्पष्ट किया था कि इस मुलाकात का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, बल्कि यह पूरी तरह से नगर नियोजन और ट्रैफिक जाम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए थी। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद कहा कि पिछले कुछ महीनों से मेरी कुछ मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा चल रही थी। टाउन प्लानिंग मेरे लिए एक महत्वपूर्ण विषय है, हालांकि मुझे नहीं पता कि मीडिया को इस मुद्दे में कितनी दिलचस्पी होगी। राज ठाकरे ने कहा कि किसी भी शहर के ट्रैफिक के हालात देखकर उसके भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। मुंबई, ठाणे और पुणे या किसी भी अन्य शहर को देख लीजिए, सब जगह प्लानिंग की समस्या है और जनसंख्या बढ़ी है। सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या भी विकराल रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा, "आज जहां 50 लोग रहते थे, वहां 500 लोग रहते हैं। आबादी बढ़ी है, कारों की संख्या बढ़ी है, और यातायात भी बढ़ा है।कचरा बढ़ गया है, जो अब सड़कों पर आ रहा है और शहर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है।"

2027 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, साउथ अफ्रीका के 8 शहरों में होंगे 44 मैच

नई दिल्ली क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 2027 आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप के लिए रोडमैप जारी किया है। इसमें पुष्टि की गई है कि 44 मैच दक्षिण अफ्रीका के 8 शहरों में खेले जाएंगे, जबकि 10 मैच जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किए जाएंगे। यह घोषणा टूर्नामेंट के स्थानीय आयोजन समिति बोर्ड (LOCB)के गठन के साथ हुई, जिसका नेतृत्व साउथ अफ्रीका के पूर्व कैबिनेट मंत्री ट्रेवर मैनुअल स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में करेंगे। 8 शहरों में खेले जाएंगे मैच साउथ अफ्रीका के जिन 8 शहरों में मैच खेले जाएंगे उनमें , जोहान्सबर्ग, प्रिटोरिया, केपटाउन, डरबन, गेकेबरहा, ब्लोमफोन्टेन, ईस्ट लंदन और पार्ल शामिल हैं। इस आयोजन के सह-मेजबान जिम्बाब्वे और नामीबिया भी इसमें केंद्रीय भूमिका निभाएंगे, जिससे यह टूर्नामेंट पूरे दक्षिणी अफ्रीका क्षेत्र में और भी व्यापक हो जाएगा।   24 साल बाद खेला जाएगा वर्ल्ड कप सीएसए अध्यक्ष रिहान रिचर्ड्स ने कहा, दो दशक से भी ज्यादा समय के बाद अफ्रीकी महाद्वीप में विश्व कप की वापसी का खास महत्व है। अफ्रीकी धरती पर आखिरी आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट हुए 24 साल हो चुके हैं। ऐसे में 2027 वर्ल्ड कप नए फैंस को आकर्षित करने और दुनिया से जोड़ने के लिए एक अनूठा मंच बनाने का एक बेहतरीन अवसर है। दुनिया को जोड़ने का अच्छा अवसर सीएसए ने दोहराया कि 2027 का वर्ल्ड कप न केवल क्रिकेट की उत्कृष्टता के लिए है, बल्कि खेल की पहुंच का विस्तार करने के लिए भी है। जिम्बाब्वे और नामीबिया में मैच आयोजित करके और साउथ अफ्रीकी पारंपरिक व गैर-पारंपरिक स्थलों पर मैच आयोजित करके, सीएसए इस महाद्वीप की क्रिकेट की गहराई और उसकी सांस्कृतिक समृद्धि दोनों को प्रदर्शित करने की उम्मीद करता है।