samacharsecretary.com

Xiaomi 17T भारत में लॉन्च: 4 जून को आएगा फ्लैगशिप कैमरा फोन

शाओमी भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज का स्मार्टफोन लेकर आ रहा है. भारत में इस हैंडसेट की लॉन्चिंग 4 जून को होगी. इसका नाम शाओमी 17टी होगा. उससे पहले इस हैंडसेट को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी तारीख 28 मई है. शाओमी की तरफ से टीजर वीडियो जारी हो चुका है, जिसमें बैक पैनल को साफ तौर पर दिखाया गया है. इससे पता चलता है कि बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं. इस हैंडसेट का डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग स्पीड आदि की डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. इस हैंडसेट को भारत में ऐमेजॉन इंडिया, मी डॉट कॉम और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा. शाओमी 17टी के स्पेसिफिकेशन्स शाओमी 17टी में 6.59 इंच का 1.5K+ रेजोल्युशन का डिस्प्ले होगा, जिसमें 144 हर्ट्स का रिफ्रेश रेट्स होगा. इसमें एलटीपीओ स्क्रीन मिलेगी. शाओमी के अपकमिंग हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट का यूज किया जाएगा. इसके साथ पावरफुल रैम और स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा. लॉन्चिंग के बाद रैम और स्टोरेज की जानकारी का खुलासा होगा. शाओमी 17टी का कैमरा सेटअप शाओमी 17टी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. इसमें 50MP का मेन कैमरा है और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है. 50 मेगापिक्सल का लीका 5X पेरिस्कॉप टेलीफोटो लेंस मिलेगा. स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है, जो इसको डस्ट और पानी से बचाने का काम करता है. इसमें 6500mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके साथ 67W का हाइपर चार्जिंग सपोर्ट काम करेगा. हालांकि भारत में इसकी क्या कीमत होगी, वो तो आने वाले भविष्य में ही पता चलेगा.

महिला की गुहार सुन भावुक हुए CM नायब सैनी, लापरवाह अधिकारियों पर बरसे

कुरुक्षेत्र. विधानसभा हलके लाडवा के शिवाला रामकुंडी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को जन संवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान मेहरा गांव निवासी धूप सिंह और महिला प्रियंका ने शिकायत रखते हुए बताया कि उनके खेत के रास्ते में ट्रांसफार्मर और खंभे लगाकर रास्ता रोक दिया है, जिससे वे खेती भी नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान महिला रोने लगी और कहा कि वह 19 शिकायतें दे चुकी है लेकिन रास्ता खाली नहीं हुआ। उन्हें धमकियां भी दी जा रही हैं। अब रास्ता नहीं मिला तो वह बेटे के साथ जहर खा लेगी। इस पर मुख्यमंत्री ने महिला को शांत कराया और फिर अधिकारियों को फटकार लगाई। मामले में एक्सईएन को फटकार लगाई तो उन्होंने कहा कि एक महीने पहले ही यहां ज्वाइन किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एसडीएम लाडवा को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। एसपी को धमकी देने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सैनी ने जन संवाद कार्यक्रम में अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि आम नागरिकों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जल्द ऑनलाइन नाम ठीक करने की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आरटीई के तहत बच्चे का प्राइवेट स्कूल में दाखिला करवाना सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के लिए 338 शिकायतें रजिस्टर्ड की गई थीं। मुख्यमंत्री करीब 10 शिकायकर्ताओं से ही मंच के माध्यम से सीधा संवाद कर पाए। उसके बाद उन्होंने नीचे उतर कर शिकायतकर्ताओं के पास जाकर उनकी शिकायतें लीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। 74 सीएम अनाउंसमेंट में से 38 का काम हो चुका पूरा मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि लाडवा हलके के विकास को गति देने के लिए उनके साढ़े 11 वर्षों के कार्यकाल में 74 सीएम अनाउंसमेंट हुई हैं। इनमें से 38 का काम पूरा हो चुका और बाकी पर काम जारी है। सरकार ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर पिछले साढ़े 11 वर्षों में 807 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 310 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। गंभीर मैटर हो तो बताओ, सबने हाथ उठाए तो सीएम वहीं पहुंचे मुख्यमंत्री शिवाला रामकुंडी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शिकायतें सुनने पहुंचे। 338 शिकायतें रजिस्टर्ड हुई थीं, लेकिन शुरू की 10 शिकायतें सुनने और उनका समाधान करने के बाद मुख्यमंत्री मंच पर माइक से लोगों से मुखातिब होते हुए बोले- किसे का गंभीर मैटर हो तो बताओ। इस पर शिकायत लेकर पहुंचे सभी लोगों ने हाथ उठाए। मुख्यमंत्री मुस्कुराए और अपनी कुर्सी छोड़ खड़े हो गए। इसके बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए हलके के लोगों के समीप पहुंच गए।

Realme 16T लॉन्च: 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ नया मिड-रेंज फोन

रियलमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Realme 16T है. इसमें 8000mAh की बैटरी, 144Hz का रिफ्रेश रेट्स और AI फीचर्स को शामिल किया है. यह एक मिड रेंज हैंडसेट है. यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन है. आइए इसके बारे में जानते हैं. रियलमी 16टी की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, जिसमें 6जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है. बैंक ऑफर के तहत 3 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. 31,999 रुपये में 8जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला हैंडसेट मिलेगा. टॉप एंड वेरिएंट में 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 34,999 रुपये है. रियलमी 16टी के स्पेसिफिकेशन्स रियलमी के न्यू हैंडसेट में 6.8 इंच का एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जिसके साथ 144 हर्ट्स का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइनेटस दी है.   रियलमी 16टी का प्रोसेसर और अन्य फीचर्स रियलमी के इस हैंडसेट में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6एनएम प्रोसेसर का यूज किया है. इसके साथ एआरएम माली जी57 एमसी2 जीपीयू का यूज किया है. इसके साथ 6जीबी रैम और 80जीबी रैम का ऑप्शन मिलता है. रियलमी 16टी का कैमरा रियलमी 16टी में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें सोनी आईएणएक्स 852 सेंसर का यूज किया है. 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर है. इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. रियलमी 16टी की बैटरी रियलमी 16टी में 8000mAh की बैटरी दी है, जो 45W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह मैक्सिमम 3 दिन की बैटरी बैकअप दे सकती है. इसमें 7 साल के लिए बैटरी हेल्थ की गारंटी दी है. इसमें IP 69 की रेटिंग दी है, जो इसको वॉटर रेसिस्टेंस बनाता है.

रवि किशन का ‘होम फ्रॉम वर्क’ बयान फिर चर्चा में, वायरल मीम्स पर दी मजेदार प्रतिक्रिया

रवि किशन एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में ‘वर्क फ्रॉम होम’ को लेकर दिए गए उनके एक मजाकिया बयान “होम फ्रॉम वर्क” ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी. इसके बाद इंटरनेट पर उनके कई मीम्स बनने लगे और वीडियो तेजी से वायरल हो गया. अब रवि किशन ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दिया जवाब रवि किशन हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म Maa Bahen के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी भी मौजूद थीं. मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे वायरल मीम्स को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें खुद समझ नहीं आता कि वह हर बार कैसे वायरल हो जाते हैं. ‘मैं भी इंसान हूं’  रवि किशन रवि किशन ने कहा कि यह सिर्फ एक जुबानी गलती थी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं महादेव की कसम खाकर कहता हूं, मुझे नहीं पता मैं क्यों वायरल हो जाता हूं.” उन्होंने आगे बताया कि संसद जाते समय उनसे ‘वर्क फ्रॉम होम’ कहना था, लेकिन गलती से ‘होम फ्रॉम वर्क’ निकल गया. उन्होंने यह भी कहा कि लोग उन्हें कभी-कभी बहुत अलग नजरिए से देखते हैं, जबकि वह भी एक आम इंसान हैं और गलती हर किसी से होती है. मीम्स पर भी दिया मजेदार जवाब इवेंट में रवि किशन ने अपने वायरल होने के ट्रेंड पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि उनके पार्टी के लोग भी अक्सर उनसे पूछते हैं कि वह क्या करते हैं. हालांकि उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अब उनकी फिल्म Maa Bahen भी जल्द चर्चा में आने वाली है. रवि किशन ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि उन्हें बस आना है और वायरल होना है. भोजपुरी से बॉलीवुड तक का सफर रवि किशन ने भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी मजबूत पहचान बनाई है. यूपी-बिहार में उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है और दर्शक उन्हें उनके दमदार अभिनय के लिए पसंद करते हैं.

आजीवन कारावास के बाद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पर गिरी गाज, सेवा से बर्खास्त

दुर्ग. विशेष न्यायालय (एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम) रायपुर द्वारा गंभीर आपराधिक प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए संभागीय संयुक्त संचालक कृषि, संभाग- दुर्ग श्रीमती गोपिका गभेल ने त्वरित शासकीय प्रक्रिया के तहत गंभीर कदाचरण के दोषी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू को तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से पदच्युत (बर्खास्त कर दिया गया है। शासन के नियमों के तहत नौकरी से निष्कासित किए जाने के बाद अब वे भविष्य में किसी भी शासकीय नियोजन (सरकारी नौकरी) के लिए पूरी तरह से अयोग्य होंगे। इसके साथ ही, दोषसिद्धि की तिथि से उन्हें किसी भी प्रकार के शासकीय सेवा परिलाभों की पात्रता नहीं होगी। ज्ञात हो कि विकासखण्ड मानपुर, जिला मोहला- मानपुर – अं. चौकी के क्षेत्र सीतागांव में पदस्थ रहे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू, पिता रोहित साहू के विरुद्ध नगर पुलिस अधीक्षक माना, जिला रायपुर द्वारा भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर 08 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था। इस हेतु उन्हें पूर्व में उप संचालक कृषि, जिला मोहला मानपुर- अं. चौकी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया गया था। इस गंभीर आपराधिक मामले में अंतिम फैसला सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश, एससी/एसटी एक्ट रायपुर द्वारा 02 मई 2026 को देवनारायण साहू को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (ड), धारा 69 और एससी/एसटी अधिनियम की धारा 3 (2) (ट) के तहत दोषी पाते हुए क्रमशः 10-10 वर्ष के कठोर कारावास तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत आजीवन कारावास सहित अर्थदंड से दंडित किया गया है।

44–46 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, दिल्ली में थार की गर्म हवाओं से बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली  मई में गर्मी कहर बरपा रही है। शुक्रवार को लू नहीं चली, लेकिन तापमान काफी गर्म महसूस हुआ। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ सब डिविजन में लू रहने की बात कही। गर्म हवाओं के थपेड़े सहन से परे रहे। 28 मई तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 44 से 46 डिग्री तक रह सकता है। शुक्रवार को भी रात के समय भी लू के हालात रहे। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। थार और पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाएं तेजी से बढ़ रही इस गर्मी की वजह राजस्थान के थार और पाकिस्तान से आ रही गर्म शुष्क हवाएं है। यह हवाएं रात में भी दिल्ली को ठंडा होने से रोक रही हैं। अहम यह है कि पहाड़ों में जा कर भी आप गर्मी से राहत नहीं पा सकते। इस समय कई पहाड़ी इलाकों में भी लू का अलर्ट है। लू का ऑरेंज अलर्ट पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई तक लू का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया हैं। इस दौरान तापमान 44 से 46 डिग्री तक जा सकता है। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दो दिनों तक बारिश की संभावना वहीं स्काईमेट के अनुसार आज बादलों के साथ बहुत हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इसके साथ ही पंजाब और उत्तर राजस्थान के ऊपर निचले स्तर पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। यह सिस्टम उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में बने दूसरे परिसंचरण से एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ के जरिए जुड़ा हुआ है, जो फिलहाल दिल्ली के उत्तर से गुजर रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह ट्रफ अगले दो दिनों में थोड़ा दक्षिण की ओर खिसककर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार बादल बनने की संभावना है। खासकर रविवार 23 मई को तेज धूलभरी हवाएं और झोंके चलने की संभावना अधिक रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

कश्मीरी ब्यूटी सीक्रेट्स: केसर और कहवा से पाएं नेचुरल ग्लोइंग स्किन

 कश्मीर अपनी सुंदर वादियों और खूबसूरत नजारों के साथ-साथ वहां के लोगों की खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है. खासकर कश्मीरी महिलाओं की हेल्दी और ग्लोइंग स्किन हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. वैसे तो इसके पीछे वहां का सुहाना मौसम, साफ पानी और खान-पान बड़ी वजह माने जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कश्मीरी महिलाएं अपनी स्किन को बेदाग और खूबसूरत बनाए रखने के लिए कुछ खास घरेलू और पारंपरिक तरीकों का भी अपनाते हैं? आज हम आपको कुछ पांरपरिक कश्‍मीरी स्किन केयर टिप्‍स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप भी अपनी स्किन पर नेचुरल ग्लो ला सकते हैं. केसर से चेहरे पर आता है निखार कश्मीरी केसर को स्किन के लिए काफी हेल्दी माना जाता है. पहले कश्मीरी महिलाएं केसर को दूध या गुलाब जल में भिगोकर चेहरे पर लगाती थीं. माना जाता है कि इससे चेहरे की चमक बढ़ती है और स्किन फ्रेश नजर आती है. आज के समय में भी केसर का इस्तेमाल फेस मास्क, सीरम, फेस ऑयल और आयुर्वेदिक स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में खूब किया जाता है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. कहवा को माना जाता है ब्यूटी ड्रिंक वहीं कश्मीरी कहवा एक खुशबूदार चाय होती है, जिसे केसर, ग्रीन टी, बादाम, दालचीनी और इलायची से बनाया जाता है. यह शरीर को गर्माहट देने, डाइजेशन को बेहतर रखने और शरीर को तरोताजा महसूस कराने में मदद करती है. आजकल कई लोग इसे ब्यूटी ड्रिंक भी कहते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं. बादाम तेल से स्किन होती है सॉफ्ट बादाम का तेल लंबे समय से कश्मीरी ब्यूटी रूटीन का हिस्सा रहा है. पहले कश्मीरी महिलाएं सर्दियों में चेहरे पर बादाम तेल से मसाज करती थीं, ताकि चेहरे में नमी बनी रहे और स्किन सॉफ्ट दिखे. आजकल कोल्ड-प्रेस्ड बादाम तेल काफी पसंद किया जा रहा है. लोग इसका इस्तेमाल फेस मसाज, आंखों के नीचे की ड्रायनेस कम करने और बालों को पोषण देने के लिए करते हैं. अखरोट स्क्रब से हटती है डेड स्किन सेल्स वहीं कश्मीर अखरोट के लिए भी काफी मशहूर है. यहां अखरोट के छिलकों का इस्तेमाल पुराने समय से स्क्रब बनाने में किया जाता रहा है. यह स्क्रब चेहरे से डेड स्किन हटाने और स्किन को साफ व स्मूद बनाने में मदद करता है. खास बात यह है कि इसमें किसी तरह के हार्श केमिकल की जरूरत नहीं पड़ती. अब कई स्किनकेयर ब्रांड भी अखरोट वाले स्क्रब और फेस क्लेंजर बना रहे हैं.

27 मई से बन रहा व्यातिपात योग, ज्योतिष में बताया गया संवेदनशील काल

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके संयोग का मानवीय जीवन पर गहरा असर पड़ता है. मई के महीने में एक ऐसा ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है, जिसे व्यातिपात योग कहा जाता है. 27 मई को सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थिति के कारण इस योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के ठीक आमने-सामने यानी 180 डिग्री की स्थिति पर आते हैं, तब इस ऊर्जावान और तनावपूर्ण योग का निर्माण होता है. इस दौरान कॉस्मिक एनर्जी का स्तर बहुत हाई होता है, जिसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ता है. इस साल यह योग 27 मई को सुबह 3 बजे से शुरू होकर 30 मई तक रहेगा. ज्योतिषियों के मुताबिक, इस अवधि में किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत से बचना चाहिए. क्या होता है व्यातिपात योग? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और चंद्रमा के एक-दूसरे के विपरीत होने पर व्यातिपात योग बनता है. इस समय ब्रह्मांड में ऊर्जा का प्रवाह काफी बदल जाता है, जिससे मानसिक तनाव और कार्यों में देरी की स्थिति बन सकती है. इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों या तय कार्यक्रमों में रुकावटें आ सकती हैं. इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद अलर्ट: 1. वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है. व्यातिपात योग के दौरान आपको आर्थिक फैसलों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी. पैसों के लेन-देन या किसी भी बड़े निवेश से बचें. इस अवधि में धैर्य बनाए रखना ही आपके लिए सबसे बड़ा उपाय है. 2. सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वाले जातकों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जाती है. ऑफिस में सहयोगियों या सीनियर्स के साथ वैचारिक मतभेद या विवाद होने की आशंका है. कोई भी आर्थिक फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें. 3. कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के जातकों के लिए वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा. इस अवधि में आपके द्वारा कही गई किसी सामान्य बात का भी बतंगड़ बन सकता है.  किसी भी परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया (Reaction) देने से बचें. 

जामिया नगर हिंसा केस में बड़ा फैसला, जांच पर उठे सवाल के बाद 12 लोग आरोपमुक्त

नई दिल्ली  दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में स्थित एक विशेष अदालत ने 2007 के जामिया नगर दंगा मामले में 12 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया है। अदालत ने आरोपों पर सुनाएगए अपने फैसले में दिल्ली पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाए। अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड से जांच की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर संदेह पैदा होता है। स्पेशल जज विशाल गोगने ने 95 पन्नों के आदेश में कहा कि मामले में पहचान परेड (TIP) नहीं कराई गई, जबकि ऐसे मामलों में यह एक बेहद अहम प्रक्रिया होती है। अदालत के अनुसार, इसके बिना केवल पुलिस गवाहों के आधार पर आरोपियों की पहचान को पूरी तरह विश्वसनीय नहीं माना जा सकता। जांच पर अदालत की टिप्पणी अदालत ने कहा कि जिन 12 आरोपियों को बरी किया गया, उनकी गिरफ्तारी घटना के अगले दिन अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों से दिखाई गई थी। जज ने कहा कि रिकॉर्ड से यह जाहिर होता है कि गिरफ्तारी और पहचान की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। अदालत ने इस पर भी गौर किया कि जांच में किसी स्वतंत्र सार्वजनिक गवाह को शामिल नहीं किया गया। फैसले में कहा गया कि सार्वजनिक गवाहों की गैर-मौजूदगी और पहचान परेड न होने से अभियोजन का मामला कमजोर पड़ता है। हालांकि, अदालत ने 13 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है। अभियोजन के अनुसार, ये आरोपी कथित रूप से भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे और उन पर दंगा, आगजनी, डकैती और हत्या की कोशिश जैसे आरोप हैं। जामिया नगर पुलिस चौकी पर हुआ था हमला लंबी चली कानूनी प्रक्रिया मामला 22 सितंबर, 2007 का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, करीब 1,500 लोगों की भीड़ ने जामिया नगर पुलिस चौकी पर हमला किया था। आरोप था कि स्थानीय बाजार को हटाने की कार्रवाई के विरोध में हिंसा हुई, जिसमे आगजनी, पुलिसकर्मियों पर हमला और सरकारी सपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। करीब 20 साल पुराने इस मामले में पाच आरोपियों की मौत हो चुकी है, जिसके कारण उनके खिलाफ कार्यवाही समाप्त हो गई है। वहीं एक आरोपी अब भी फरार घोषित है।  

NEET 2026: छात्रों के लिए फ्री बस सेवा और जलपान की व्यवस्था करेगी बिहार सरकार

पटना नीट परीक्षार्थियों को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खास गिफ्ट दिया है। परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए सरकारी बसों में छात्र,छात्राओं को किराया नहीं लगेगा। इसके अलावे परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए जलपान की व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है। उन्होंने बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। 21 जून को देश भर में नीट की परीक्षा फिर से होने वाली है। इससे पहले 3 मई 2026 को हुई परीक्षा पेपर लीक एवं अन्य गड़बड़ियों के कारण रद्द कर दिया गया था। शनिवार को सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके बताया कि NEET परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा। साथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों हेतु पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें। परीक्षार्थियों की परेशान को कम करने के लिए बिहार सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। सरकार के इस कदम से नीट के छात्र, छत्राओं को काफी राहत मिलेगी। देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट परीक्षा 21 जून को होने वाली है। एनटीए द्वारा 14 जून को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन या फीस देने की जरूरत नहीं है। परीक्षार्थी एनटीए नीट के आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी साइट पर मिलेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर नीट परीक्षा की नयी तारीख की जानकारी दी। उन्होंने इस बार कदाचार मुक्त फुल प्रूफ व्यवस्था का आश्वसन दिया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराई जा रही है। सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह दी। माना जा रहा है अगले साल से नीट परीक्षा कंप्यूटर के माध्यम से ऑन लाइन कराई जाएगी। NEET Exam 2026 के पेपर लीक के आरोप में अबतक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पेपर लीक के तार बिहार के नालंदा एवं अन्य जिलों से जुड़ गए हैं। सीबीआई बारीकि से मामले की छानबीन कर रही है। 2024 में भी नीट पेपर लीक हुआ था।