samacharsecretary.com

टेनिस की दिग्गज वीनस विलियम्स फिर चर्चा में, इंडियन वेल्स में एंट्री से बढ़ा रोमांच

नई दिल्ली दिग्गज अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी और 7 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को इस साल के इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने वीनस को वाइल्ड कार्ड एंट्री दिए जाने की पुष्टि की है। 1-15 मार्च तक दक्षिणी कैलिफोर्निया में होने वाले इस टूर्नामेंट में वीनस विलियम्स एकल और डबल्स दोनों श्रेणियों में हिस्सा लेंगी। वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलने से उत्साहित वीनस विलियम्स ने कहा, "इंडियन वेल्स वापस जाना और कैलिफोर्निया में अपने घर लौटना बहुत अच्छा है। जबरदस्त फैंस के सामने खेलने जैसा कुछ नहीं है। मैंने इतने सालों में यहां बहुत सारी यादें बनाई हैं। मैं आयोजकों की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे वापस बुलाया।" पूर्व वर्ल्ड नंबर वन और चार बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विलियम्स ने पहले भी इंडियन वेल्स में काफी सफलता हासिल की है। वह तीन बार सेमीफाइनल तक पहुंची हैं। आखिरी बार 2024 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के माध्यम से ही उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। 45 साल की विलियम्स ने 2026 का कैंपेन ऑस्ट्रेलियन ओपन से शुरू किया था। उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी। हालांकि, वह पहले दौर से ही बाहर हो गई थीं, लेकिन ओपन एरा में ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया। विलियम्स ने शुरुआती सेट में कड़ा मुकाबला जीता, लेकिन दूसरे सेट में डैनिलोविच ने बेसलाइन से वापसी की। सर्बियाई खिलाड़ी ने डिसाइडर में भी अपना नियंत्रण बनाए रखा, और अहम मौकों पर विलियम्स की सर्विस तोड़कर मैच अपने नाम कर लिया। हार के बावजूद, विलियम्स ने नौ एस और फर्स्ट-सर्व पॉइंट्स पर 71 प्रतिशत सफलता दर से सबको प्रभावित किया। हालांकि पांच डबल फॉल्ट महंगे साबित हुए। पिछले साल, वह पार्टनर लेयला फर्नांडीज के साथ यूएस ओपन डबल्स क्वार्टर-फाइनल में पहुंचीं थीं। इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में वीनस के प्रदर्शन पर दुनियाभर के टेनिस फैंस की नजर रहेगी।

जब मंधाना का बल्ला चला, कंगारू हुए पस्त – टीम इंडिया की यादगार फतह

एडिलेड ओवल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से ऐतिहासिक जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना सकी और उन्हें मुकाबले में 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहली बार कोई टी20 सीरीज जीती है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में कोई द्विपक्षीय सीरीज में जीत हासिल की है। इससे पहले भारतीय टीम ने कभी भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीती थी। मंधाना की शानदार पारी फिर गेंदबाजी में श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल की बेहतरनी गेंदबाजी के दम पर कौर की अगुवाई वाली टीम इतिहास रचने में कामयाब रही। स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर हल्ला बोला। भारत ने इस मुकाबले में 19 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था लेकिन मंधाना पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने एक छोर को संभाले रखा और 55 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके व 3 छक्के शामिल रहे। मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने 56 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 56 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अर्धशतक के दम पर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए अनाबेल सदरलैंड सबसे कामयाब गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा किम गार्थ और सोफी मोलिनक्स ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया की मुकाबले में हार भारत के द्वारा दिए गए 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही। 32 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 63 रनों पर 4 और 98 रनों पर मेजबान ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। हालांकि, एक छोर पर एश्ले गार्डनर डटी रही और उन्होंने 45 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। उनकी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 159 रन बना सकी और उन्हें 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने कमाल की बॉलिंग की। श्रेयंका ने 4 ओवर में 22 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि चरणी ने अपने स्पेल के दौरान 32 रन खर्चे और उन्हें भी 3 सफलता मिली। अरूंधति रेड्डी को 2, जबकि रेणुका ठाकुर को एक विकेट मिला। भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत भारतीय महिला टीम ने बारिश से प्रभावित पहले मैच को डीएलएस नियम के तहत 21 रनों से जीता था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मुकाबले में वापसी की और भारत को 19 रनों से हराया। हालांकि, तीसरा मुकाबला टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही और इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज जीता।  

संन्यास की खबरों पर नेमार ने तोड़ी चुप्पी, वर्ल्ड कप से पहले दिया बड़ा संकेत

सैंटोस (ब्राज़ील) ब्राज़ील के स्टार फुटबॉलर Neymar ने संकेत दिया है कि वह 2026 के अंत में प्रोफेशनल फुटबॉल से संन्यास ले सकते हैं। हालांकि उनका पूरा फोकस इस साल होने वाले FIFA World Cup 2026 में ब्राज़ील का प्रतिनिधित्व करने पर है। लगातार चोटों से जूझ रहे 34 वर्षीय नेमार फिलहाल फिटनेस हासिल करने की जद्दोजहद में हैं और एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। सैंटोस में वापसी के बाद फिर से मिला आत्मविश्वास Santos FC के साथ अपने करियर की नई शुरुआत कर रहे नेमार ने दिसंबर 2025 में घुटने की सर्जरी करवाई थी। इससे पहले वह एसीएल (ACL) चोट के कारण पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे। FC Barcelona और Paris Saint-Germain के साथ सफल कार्यकाल के बाद नेमार ने अपने पुराने क्लब सैंटोस में वापसी की है। उनका कॉन्ट्रैक्ट कैलेंडर वर्ष के अंत तक बढ़ा दिया गया है। नेमार ने कहा, 'मुझे नहीं पता भविष्य में क्या होगा। संभव है कि दिसंबर में मैं संन्यास लेने का फैसला करूं। मैं दिन-प्रतिदिन जी रहा हूं। यह साल मेरे लिए, सैंटोस के लिए और ब्राज़ीलियन नेशनल टीम के लिए बेहद अहम है।' फिटनेस पर पूरा ध्यान, आलोचनाओं का दिया जवाब नेमार ने बताया कि वह इस सीजन 100 प्रतिशत फिट होकर लौटना चाहते थे, इसलिए कुछ मैचों में आराम किया। उन्होंने कहा कि लोग बाहरी बातें करते हैं, लेकिन वह अपनी फिटनेस को प्राथमिकता दे रहे हैं। 'मैं बिना दर्द और बिना डर के, पूरी तरह फिट होकर लौटना चाहता था। आखिरी मैच में मेरी वापसी अच्छी रही। मैं धीरे-धीरे अपनी लय में आ रहा हूं।' वर्ल्ड कप में वापसी बड़ी प्राथमिकता ब्राज़ील के लिए 128 मैचों में 79 गोल कर चुके नेमार अक्टूबर 2023 के बाद से राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्राज़ील के कोच Carlo Ancelotti उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए हैं। ब्राज़ील को FIFA World Cup 2026 में ग्रुप C में रखा गया है। टीम 13 जून को Morocco national football team के खिलाफ MetLife Stadium में अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद हैती और स्कॉटलैंड से मुकाबले होंगे। फिलहाल नेमार का पूरा ध्यान फिटनेस और प्रदर्शन पर है, जबकि उनके करियर का भविष्य अभी अनिश्चित बना हुआ है।    

टी20 में चमकी जेमिमा रोड्रिग्स, हासिल की खास उपलब्धि

एडिलेड भारत की स्टार बल्लेबाज Jemimah Rodrigues ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2500 रन पूरे कर एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यह मुकाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के निर्णायक मुकाबले में हासिल किया, जो Adelaide Oval में खेला जा रहा है। 118वें मैच में रचा कीर्तिमान तीसरे टी20I में नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करने उतरी जेमिमा के नाम इस मैच से पहले 104 पारियों में 2492 रन दर्ज थे। अपने 118वें टी20I मुकाबले में उन्होंने पारी के पांचवें ओवर में Kim Garth की गेंद पर चौका लगाकर 2500 रन का आंकड़ा पार किया। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था। चौथी भारतीय महिला बल्लेबाज बनीं जेमिमा महिला टी20I में 2500 रन पूरे करने वाली चौथी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले कप्तान Harmanpreet Kaur, उपकप्तान Smriti Mandhana और ओपनर Shafali Verma यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि मंडाना ने इसी सप्ताह कैनबरा टी20I में 23 गेंदों पर 29 रन बनाते हुए 2500 रन पूरे किए थे। जेमिमा और मंडाना दोनों ही महिला प्रीमियर लीग (WPL) में Delhi Capitals की ओर से साथ खेलती हैं। हरमनप्रीत और पेरी के नाम भी बड़ा रिकॉर्ड सीरीज के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। 19 फरवरी को अपने 356वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उन्होंने न्यूज़ीलैंड की दिग्गज Suzie Bates को पीछे छोड़ते हुए महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर Ellyse Perry 350 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। वह 350 मैच खेलने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी भी बनीं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 साल पूरे किए। सीरीज का रोमांच सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने Australia women's national cricket team को 133 रन पर समेट दिया था। इसके बाद भारत ने 5.1 ओवर में 50/1 का स्कोर बना लिया था, तभी बारिश ने खेल रोक दिया। डकवर्थ-लुईस (DLS) के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया और टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली। कैनबरा के Manuka Oval में खेले गए दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार वापसी की। Georgia Voll की आक्रामक 88 रन की पारी की बदौलत मेजबानों ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत ने तेज शुरुआत की, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने लय बदलते हुए भारतीय बल्लेबाज़ी क्रम को ध्वस्त कर दिया और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। निर्णायक मुकाबले में दमदार शुरुआत तीसरे और अंतिम टी20I में भारतीय टीम 12 ओवर में 101/1 के स्कोर तक पहुंच चुकी थी। Smriti Mandhana के शानदार अर्धशतक और जेमिमा की आक्रामक बल्लेबाज़ी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।  

टीम इंडिया की मजबूत पकड़, लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया लड़खड़ाया

नई दिल्ली सीरीज डिसाइडर मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रनों का टारगेट रखा है। दोनों टीमें 3 मैचों की इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज का एक-एक मैच जीत चुकी हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज भी जीत जाएगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहले विकेट के बाद एक बड़ी साझेदारी दूसरे विकेट के लिए स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच हुई। मंधाना 82 रन बनाकर आउट हुईं। 59 रन जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाए। भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। पेसर क्रांति गौड़ को बाहर बिठाया गया है, जबकि श्रेयंका पाटिल को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।   ऑस्ट्रेलिया की पारी रेणुका सिंह ठाकुर के पहले ओवर में 18 रन गए, लेकिन अगले ही ओवर में श्रेयंका पाटिल ने भारत को पहली सफलता दिलाई। जॉर्जिया वॉल 5 गेंदों में एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुईं। उनका कैच रेणुका ने ही पकड़ा। पहले ओवर में काफी रन लुटाने वाली रेणुका सिंह ने 6 रन के निजी स्कोर पर बेथ मूनी को पवेलियन भेजा और भारत को दूसरी सफलता दिलाई। श्रेयंका पाटिल ने अगले ही ओवर में भारत को एक बड़ी सफलता दिलाई, जब उन्होंने एलिस पैरी को क्लीन बोल्डकर दिया। वे 3 गेंदों में एक रन बनाकर आउट हुईं। भारत की पारी भारतीय टीम को पहला झटका तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर लगा, जब ओपनर शेफाली वर्मा 6 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुईं। किम गर्थ ने उनको एमी सदरलैंड के हाथों कैच आउट कराया। भारतीय टीम की आधी पारी समाप्त हो चुकी है। भले ही पहला विकेट जल्दी गिर गया था, लेकिन 10 ओवर में टीम ने 86 रन बना लिए हैं। विकेट अभी भी एक ही गिरा है। स्मृति मंधाना 44 और जेमिमा रोड्रिग्स 29 रन बना चुकी हैं। 38 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से स्मृति मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम इंडिया को दूसरा झटका 17वें ओवर में लगा, जब स्मृति मंधाना 55 गेंदों में 82 रनों की पारी खेलकर आउट हुईं। 8 चौके और 3 छक्के अपनी इस पारी में मंधाना ने लगाए। ऋचा घोष ने आते ही ताबड़तोड़ शॉट लगाए और 7 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुईं। इस तरह भारत को तीसरा झटका लगा, लेकिन ये पारी के अंत में गिरा। 46 गेंदों में 59 रन बनाकर जेमिमा रोड्रिग्स आउट हुईं। पारी के आखिरी ओवर में उनका विकेट गिरा। सिर्फ चार चौके अपनी इस पारी में उन्होंने लगाए। 46 गेंदों में 59 रन बनाकर जेमिमा रोड्रिग्स आउट हुईं। पारी के आखिरी ओवर में उनका विकेट गिरा। सिर्फ चार चौके अपनी इस पारी में उन्होंने लगाए। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन बनाकर अमनजोत कौर भी रन आउट हो गईं। आखिरी गेंद पर दीप्ति शर्मा क्रीज पर आईं और उन्होंने एक रन बनाया। दूसरे रन के लिए लौटते समय वह रन आउट हो गईं। आखिरी ओवर में 3 विकेट गिरे। इंडिया वुमेन क्रिकेट टीम प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम प्लेइंग XI: बेथ मूनी (विकेट कीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, किम गार्थ, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), डार्सी ब्राउन  

आज से T20 वर्ल्ड कप सुपर-8! 9 दिन, 12 मैच और हर पल रोमांच

कोलंबो आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लीग मुकाबलों का दौर समाप्त हो चुका है. यह टूर्नामेंट अब अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर रहा है. 20 टीमों के इस मेगा टूर्नामेंट में अब केवल आठ टीमें बची हैं, जो सुपर-8 राउंड में जंग लड़ेंगी. सुपर-8 मुकाबलों की शुरुआत शनिवार (21 फरवरी) से होगी. सुपर-8 का पहला मुकाबला आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज में कई करीबी मुकाबले और उलटफेर देखने को मिले हैं.आईसीसी की ओर से प्री-सीड की गई आठ टीमों में से सात ने सुपर-8 में जगह बनाई. जबकि ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में जगह नहीं बना पाया और उसके स्थान पर जिम्बाब्वे ने एंट्री ली. कुल मिलाकर भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे सुपर-8  में पहुंचने वाली टीम्स हैं. इन आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप्स में बांटा गया है. ग्रुप-1 में सहमेजबान भारत के अलावा  वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका की टीम्स हैं. इन चारों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में टॉप किया था. ग्रुप-2 में पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और सहमेजबान श्रीलंका आमने-सामने होंगे. यह ग्रुप भी बेहद प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है, जहां हर मैच सेमीफाइनल की दौड़ तय करेगा. सुपर-8 चरण में मुकाबले सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे, यानी हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी. दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. भारतीय टीम का कब-कब मैच? सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम सुपर-8 स्टेज में अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद उसका दूसरा मुकाबला 26 फरवरी (गुरुवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ निर्धारित है. सुपर-8 स्टेज में भारतीय टीम अपना आखिरी मुकाबला 1 मार्च (रविवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के विरुद्ध खेलने वाली है. बता दें कि सुपर 8 में भारतीय टीम के सभी मैच शाम 7 बजे से होंगे. सुपर-8 चरण 21 फरवरी से शुरू होकर 1 मार्च तक चलेगा. कुल 9 दिन चलने वाले सुपर-8 स्टेज में 12 मुकाबले खेले जाएंगे, इसके बाद टूर्नामेंट अपने निर्णायक दौर में प्रवेश करेगा, जहां चार टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबले निर्धारित हैं. जबकि मौजूदा वर्ल्ड कप का फाइनल 8 मार्च को आयोजित होगा. सुपर 8 का ग्रुप ग्रुप-1: भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ग्रुप-2: श्रीलंका, इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सुपर-8 और नॉकआउट मैचों का शेड्यूल तारीख टीम्स वेन्यू समय 21 फरवरी न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान RPS, कोलंबो शाम 7 बजे 22 फरवरी इंग्लैंड vs श्रीलंका पल्लेकेले दोपहर 3 बजे 22 फरवरी भारत vs साउथ अफ्रीका अहमदाबाद शाम 7 बजे 23 फरवरी जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज वानखेड़े, मुंबई शाम 7 बजे 24 फरवरी इंग्लैंड vs पाकिस्तान पल्लेकेले शाम 7 बजे 25 फरवरी न्यूजीलैंड vs श्रीलंका RPS, कोलंबो शाम 7 बजे 26 फरवरी साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज अहमदाबाद दोपहर 3 बजे 26 फरवरी भारत vs जिम्बाब्वे चेन्नई शाम 7 बजे 27 फरवरी इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड RPS, कोलंबो शाम 7 बजे 28 फरवरी पाकिस्तान vs श्रीलंका पल्लेकेले शाम 7 बजे 1 मार्च जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका दिल्ली दोपहर 3 बजे 1 मार्च भारत vs वेस्टइंडीज कोलकाता शाम 7 बजे 4 मार्च पहला सेमीफाइनल कोलंबो/कोलकाता शाम 7 बजे 5 मार्च दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े, मुंबई शाम 7 बजे 8 मार्च फाइनल अहमदाबाद/ कोलंबो शाम 7 बजे

हार्दिक सिंह का विश्वास: भारतीय हॉकी टीम होबार्ट में दिखाएगी आक्रामक खेल और जीत की सोच

नई दिल्ली   भारतीय हॉकी टीम एक नई शुरुआत के लिए तैयार है। टीम का फोकस एफआईएच मेन्स प्रो लीग 2025-26 के होबार्ट लेग पर है। 24 सदस्यीय भारतीय टीम इस आयोजन को हॉकी विश्व कप और एशियन गेम्स की तैयारी के रूप में देख रही है। होबार्ट लेग का आयोजन 20 से 25 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया हॉकी सेंटर में होना है। भारतीय टीम का मुकाबला स्पेन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय टीम 21 फरवरी को स्पेन के खिलाफ होबार्ट में अपना कैंपेन शुरू करेगी। दूसरा मैच 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया, तीसरा मैच 24 फरवरी को स्पेन और 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच के साथ ही होबार्ट लेग समाप्त होगा। भारत और स्पेन के बीच खेले गए पिछले 10 मैचों पर गौर करें तो दोनों ही टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 10 मैचों में भारतीय टीम को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को 2 मैचों में जीत मिली है, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हार्दिक सिंह को हरमनप्रीत सिंह की गैरमौजूदगी में प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग के लिए कैप्टन बनाया गया है। अमनदीप लाकड़ा और मनमीत सिंह अंगद बीर सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल और आदित्य अर्जुन लालगे जैसे उभरते खिलाड़ी टीम में शामिल हैं। हार्दिक सिंह ने कहा, "प्रो लीग जैसे बड़े टूर्नामेंट में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करना बहुत बड़ा सम्मान है। हालांकि हमें पिच पर हरमनप्रीत की कमी जरूर खलेगी, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी बाकी ग्रुप के लिए आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने का एक कीमती मौका देती है। एक टीम के तौर पर, हमने अपने हाल के मैचों का रिव्यू किया है, सबक सीखे हैं, और होबार्ट में बहुत सकारात्मक और आक्रामक सोच के साथ उतर रहे हैं।" युवा खिलाड़ियों पर हार्दिक ने कहा, "मैं इस टूर में शामिल युवा खिलाड़ियों के लिए बहुत उत्साहित हूं। युवा खिलाड़ी हमारी अटैकिंग लाइनअप में बहुत फ्रेश, निडर ऊर्जा लाते हैं। उन्होंने अपनी जगह बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। ऑस्ट्रेलिया और स्पेन जैसी शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलना उनके लिए खुद को दिखाने का एक शानदार मंच है।"

इतिहास बना गया IND vs PAK मैच: व्यूअरशिप में टूटा 2024 फाइनल का बड़ा रिकॉर्ड

कोलंबो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को खेले गए भारत-पाकिस्तान महामुकाबले ने न केवल मैदान पर टीम इंडिया का दबदबा साबित किया, बल्कि डिजिटल दुनिया में भी व्यूअरशिप के सारे पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए। आधिकारिक प्रसारण पार्टनर जिओस्टार (JioStar) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस मैच ने वैश्विक स्तर पर क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी डिजिटल पहुंच हासिल की है। डिजिटल व्यूअरशिप का 'विराट' रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मैच अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी20 मुकाबला बन गया है। इस मैच ने व्यूअरशिप के मामले में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए 2024 के फाइनल को भी पीछे छोड़ दिया।   मैच की सफलता के मुख्य आंकड़े     डिजिटल रीच: रिकॉर्ड 163 मिलियन (16.3 करोड़) की अविश्वसनीय पहुंच।     वॉच टाइम: सभी स्क्रीन मिलाकर कुल 20 अरब मिनट का वॉच टाइम दर्ज किया गया।     व्यूअरशिप ग्रोथ: 2024 के भारत-पाक मैच की तुलना में दर्शकों की संख्या में 56% का उछाल आया है।     कुल भागीदारी: पिछले संस्करण के मुकाबले समग्र दर्शकों की संख्या में 42% की वृद्धि देखी गई। 8-1 से आगे हुआ रिकॉर्ड मैच की बात करें तो कोलंबो में भारतीय टीम ने खेल के हर विभाग में पाकिस्तान को बौना साबित कर दिया। इस जीत के साथ ही आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का जीत का रिकॉर्ड अब 8-1 हो गया है। ईशान किशन का धमाका टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जो टीम इंडिया के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई।   ताश के पत्तों की तरह ढहा पाकिस्तान 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई। पूरी टीम 18 ओवरों में महज 114 रनों पर सिमट गई। भारत ने 61 रनों के विशाल अंतर से एकतरफा जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की राह आसान कर ली है। प्रसारण विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय टीम का आक्रामक फॉर्म और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की सुलभता इस रिकॉर्डतोड़ सफलता का मुख्य कारण है। प्रशंसकों की इस जबरदस्त भागीदारी ने क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर एक नए व्यावसायिक शिखर पर पहुंचा दिया है।

800 मीटर में इतिहास रच गईं Keely Hodgkinson, पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

लीविन (फ्रांस) ब्रिटेन की ओलंपिक चैंपियन कीली हॉजकिंसन ने महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा में नया विश्व इंडोर रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया।  वर्ल्ड एथलेटिक्स के अनुसार उन्होंने गुरुवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर टूर गोल्ड मीट में 1:54.87 मिनट का समय निकालते हुए स्लोवेनिया की योलांडा चेपलाक का लगभग 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। चेपलाक ने 3 मार्च, 2002 को 1:55.82 मिनट का समय लेकर यह रिकॉर्ड बनाया था। हॉजकिंसन ने इस समय को 0.95 सेकंड से बेहतर करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। स्विट्जरलैंड की ऑड्रे वेरो दूसरे स्थान पर रहीं, लेकिन वह ब्रिटिश धाविका से काफी पीछे थीं। दौड़ की शुरुआत से ही 23 वर्षीय हॉजकिंसन ने बढ़त बना ली थी। उन्होंने 200 मीटर 26.47 सेकंड में और 400 मीटर 55.56 सेकंड में पूरा किया। 600 मीटर तक पहुंचते-पहुंचते (1:25.06) वह अन्य धाविकाओं से काफी आगे निकल चुकी थीं। रिकॉर्ड बनाने के बाद हॉजकिंसन ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें पूरे स्टेडियम से मिल रहा समर्थन साफ सुनाई दे रहा था। हॉजकिंसन ने 2021 टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था और इसके बाद पेरिस 2024 ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।  

सुपर-8 मुकाबले से पहले अश्विन की चेतावनी: वैभव की तरह खेलो, पर भूल न करो ये गलती

नई दिल्ली चोट के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे तिलक वर्मा अभी तक उस लय में नहीं दिखे हैं जिसके लिए वह जाने जाते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उनकी धीमी बल्लेबाजी की खूब आलोचना हो रही है। हालांकि अब पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन उनके सपोर्ट में उतरे हैं। अश्विन का कहना है कि आप वैभव (सूर्यवंशी) की तरह खेल सकते हैं, लेकिन आप तिलक की तरह भी खेल सकते हैं, जो टाइमिंग पर भरोसा करते हैं और गैप चुनते हैं। भारत ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में पहुंच चुका है। टीम इंडिया सेमीफाइनल की ओर कदम 22 फरवरी को बढ़ाएगी, जब उनका सुपर-8 का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। इसके बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। रविचंद्रन अश्विन ने ऐश की बात पर कहा, "सूर्या ने बहुत मेहनत से पारी खेली। एक्सेलरेशन पॉइंट के लिए, दुबे, हार्दिक और रिंकू थे। उन्हें पता था कि वे स्कोरिंग रेट पकड़ सकते हैं। लेकिन इंडिया आज (नीदरलैंड के खिलाफ) बैट से बहुत अच्छा नहीं था, बहुत एफिशिएंट नहीं था। लेकिन यह इतनी सॉलिड टीम है कि अपने आम दिन में भी, वे आपको हरा सकते हैं। वे उम्मीद से कम थे, अपने बेस्ट पर नहीं थे। लेकिन फिर भी, वरुण चक्रवर्ती की इतनी अच्छी बॉलिंग के बावजूद, नीदरलैंड्स उन्हें नहीं चुन सका। जसप्रीत बुमराह को पावरप्ले में स्विंग मिली और उन्होंने यॉर्कर भी फेंके।" अश्विन ने सबसे छोटे फॉर्मेट में तिलक वर्मा के अप्रोच पर भी बात की, खासकर जब वह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि T20 में सफलता हमेशा ताकत पर निर्भर नहीं करती और टाइमिंग और प्लेसमेंट की वैल्यू पर जोर दिया। अश्विन ने कहा, "तिलक वर्मा चोट के बाद वापस आ रहे हैं। हम पावर और ताकत की बात करते हैं, लेकिन स्वीट स्पॉट और टाइमिंग बैटिंग का बेसिक हिस्सा हैं। तिलक कोई बड़े पावर हिटर नहीं हैं। उनके लिए टाइमिंग और स्वीट स्पॉट ढूंढना सबसे जरूरी है। प्लीज याद रखें, आप वैभव (सूर्यवंशी) की तरह खेल सकते हैं, लेकिन आप तिलक की तरह भी खेल सकते हैं, जो टाइमिंग पर भरोसा करते हैं और गैप चुनते हैं।"