samacharsecretary.com

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शुरू किया 4 वर्षीय BA-BEd पाठ्यक्रम, दाखिले हेतु प्रवेश परीक्षा आवेदन शुरू

इलाहाबाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (बीए-बीएड) शुरू करने की घोषणा की है। यह आइटीईपी (सेकेंडरी स्टेज) कोर्स है। आइटीईपी कार्यक्रम शिक्षा नीति को ध्यान में रखकर समग्र शिक्षक तैयार करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत छात्र प्रमुख विषयों जैसे भूगोल, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदी और अर्थशास्त्र में से कोई एक विषय चुन सकते हैं, इसके साथ ही वे शिक्षा में भी मेजर कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रवेश राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (एनसीईटी)-2026 से होंगे। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) आयोजित करेगी। परीक्षा 17 अप्रैल 2026 को होगी। अहम तिथियां आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की तिथि 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से शुल्क कीअंतिम तिथि 11 मार्च 2026 फॉर्म में करेक्शन की तिथि – 12 मार्च से 14 मार्च 2026 परीक्षा शहर की घोषणा – बाद में तिथि घोषित होगी एडमिट कार्ड – बाद में तिथि घोषित होगी परीक्षा की तिथि – 17 अप्रैल 2026 आवेदन फीस जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस 1200 रुपये है। OBC-NCL और EWS कैंडिडेट्स के लिए फीस 1000 रुपये है। SC, ST, PwD और थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स को 650 रुपये देने होंगे। एलएलबी के छात्रों ने मांगा पंचम सेमेस्टर का परिणाम इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग में एलएलबी (ऑनर्स) तृतीय वर्ष (षष्ठम सेमेस्टर) के छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। छात्रों ने कुलपति व इविवि प्रशासन को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपकर दिसंबर में आयोजित पंचम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग की। कहा कि परिणाम घोषित न होने के कारण वे अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 11 फरवरी से शुरू है और अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इस परीक्षा के पंजीकरण के लिए प्रथम से पंचम सेमेस्टर तक की अंकतालिकाएं अपलोड करना अनिवार्य है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल से पहले परिणाम घोषित नहीं किए गए तो पूरा बैच इस महत्वपूर्ण परीक्षा से वंचित रह जाएगा। इससे छात्रों का आठ महीने का समय बर्बाद होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रनेता गोलू पासवान, प्रियांशु यादव, शिवम सिंह, राहुल चौधरी, विश्वजीत प्रजापति, सक्षम आदि शामिल रहे।

इतिहास रचा प्रमोद भगत ने, पैरा बैडमिंटन में छठी बार बने वर्ल्ड चैंपियन

नई दिल्ली 37 वर्षीय भगत ने पुरुष एकल एसएल3 वर्ग के फाइनल में इंडोनेशिया के मोहम्मद अल इमरान को 21-12, 21-18 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह उनके करियर का लगातार चौथा विश्व चैंपियनशिप एकल स्वर्ण और कुल मिलाकर छठा विश्व खिताब है। एसएल3 वर्ग में वे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके निचले अंगों में गंभीर विकलांगता होती है। पांच साल की उम्र में पोलियो से प्रभावित होने के बावजूद भगत ने अपने खेल से दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने इससे पहले 2009, 2015, 2019, 2022 और 2024 में भी विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इस जीत के साथ वह विश्व चैंपियनशिप इतिहास में सबसे सफल एकल खिलाड़ी बन गए हैं। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि हाल ही में वे डोपिंग रोधी नियमों के ‘वेयरअबाउट्स’ उल्लंघन के कारण 18 महीने के निलंबन का सामना कर चुके थे, जिसकी वजह से वह 2024 पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा नहीं ले पाए थे। लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया।  

इंग्लैंड की किस्मत दांव पर, स्कॉटलैंड के खिलाफ आज आखिरी जंग

नई दिल्ली ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के ग्रुप C में आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। स्कॉटलैंड और इंग्लैंड दोनों के लिए आज का मैच करो या मरो जैसा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि उनकी टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती है और वे स्कॉटलैंड को कम से कम स्कोर पर रोककर आसानी से जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बैरिंगटन ने कहा कि वे पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे, इसलिए टॉस हारने से उनकी योजना पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बैरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड करी, ब्रैड व्हील। इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद। पॉइंट्स टेबल पर इंग्लैंड की हालत खराब प्वांइंट्स टेबल की स्थिति के अनुसार, स्कॉटलैंड वर्तमान में +0.95 के मजबूत नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि दो बार की विश्व चैंपियन इंग्लैंड चौथे स्थान पर संघर्ष कर रही है। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम नेपाल के खिलाफ मामूली जीत और वेस्टइंडीज से मिली 30 रनों की हार के बाद इस मैच में अपनी खोई हुई लय तलाशने के इरादे से मैदान पर उतरी है। यूरोपीय टीमों के खिलाफ इंग्लैंड का निराशाजनक प्रदर्शन इंग्लैंड के लिए यूरोपीय देशों के खिलाफ T20 विश्व कप का रिकॉर्ड अब तक निराशाजनक रहा है, जहां उन्होंने 5 मैचों में एक भी जीत (3 हार, 2 बेनतीजा) हासिल नहीं की है। इसके विपरीत, स्कॉटलैंड को ईडन गार्डन्स की परिस्थितियों का बेहतर अनुभव है क्योंकि यह इस मैदान पर उनका तीसरा मैच है। जहां इंग्लैंड की बल्लेबाजी पिछले मैचों में स्पिन के सामने संघर्ष करती दिखी है, वहीं स्कॉटलैंड ने अपने पिछले मैच में इटली के खिलाफ 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर अपनी बल्लेबाजी की गहराई का परिचय दिया था। पिच की होगी महत्वपूर्ण भूमिका पिच के मिजाज को देखते हुए टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि यहां 2021 के बाद से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड 5-2 का रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का मानना है कि उनकी टीम स्पिन खेलने में सक्षम है, वहीं स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बैरिंगटन अपनी टीम की पिछली सफलताओं और मौजूदा फॉर्म के भरोसे उलटफेर करने की उम्मीद कर रहे हैं। ईडन गार्डन्स की धीमी होती पिच पर जोस बटलर और फिल साल्ट जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों का सामना मार्क वाट और स्कॉटलैंड के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण से होगा।

दो तेंदुए और ‘M’: हार्दिक पांड्या का इश्क भरा टैटू सरप्राइज, माहिका के लिए खास

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन्स डे सरप्राइज दिया है। हार्दिक पांड्या ने अपने नए प्यार के बारे में दुनिया को बता दिया है। एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ उनकी नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। नताशा स्टैनकोविक के साथ उनका तलाक हो चुका है और इसके बाद पहली बार उन्होंने अपने शरीर पर एक टैटू गुदवाया है, जिसमें नए प्यार का इजहार साफ दिख रहा है। हार्दिक पांड्या ने एक नया टैटू अब दुनिया के सामने रखा है, जो वाकई में काफी अलग है। खास बात ये है कि एलियंस टैटू की टीम द्वारा बनाए गए टैटू में उनकी मंगेतर माहिका के साथ प्यार, पहचान और पार्टनरशिप की एक बहुत ही पर्सनल स्टोरी है। हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्दन पर “M” नाम का टैटू बनवाया है, जिसमें आपको दो तेंदुए भी नजर आ जाएंगे। ये एक पर्मानेंट टैटू है। हार्दिक की गर्दन पर इस खास टैटू को बनाने वाली टीम के मुताबिक, हार्दिक पांड्या शुरू में माहिका को एक छोटा सा ट्रिब्यूट देना चाहते थे, जिसका कुछ मतलब हो और उसमें अपनापन भी हो, लेकिन, जब उनके रिश्ते और एक-दूसरे के लिए उनके मतलब के बारे में बातचीत हुई, तो यह कॉन्सेप्ट अपने आप कहीं ज्यादा लेयर वाला हो गया। फाइनल आर्टवर्क में दो तेंदुए हैं, जिन्हें सिर्फ जानवर के डिजाइन के तौर पर नहीं, बल्कि उनके रिश्ते को दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है। टैटू में आप देख पाएंगे कि एक तेंदुआ बोल्ड और असली जैसा दिखता है, जो कि ताकत, जोश और एम्बिशन की निशानी है। दूसरा तेंदुआ बहती हुई लाइनों से बना है, जो पहले वाले के चारों ओर परछाई की तरह घूमता है और अपने घुमावों के अंदर “M” बनाता है, जो माहिका के नाम का पहला अक्षर है। यह डिजाइन दो मजबूत लोगों को दिखाता है जो एक रिश्ते में अपनी पहचान खोने के बजाय एक साथ तालमेल बिठाकर चलते हैं। हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे मैच के लिए दिल्ली में थे। उसी समय हार्दिक ने ये टैटू अपनी गर्दन पर बनवाया है। अब वे कोलंबो के लिए उड़ान भर चुके हैं, जहां टीम इंडिया को अपना तीसरा लीग फेज का मैच खेलना है, जो कि चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीम के खिलाफ है। 15 फरवरी को कोलंबो में इंडिया और पाकिस्तान के बीच रविवार की शाम को घमासान होना है।

T20 वर्ल्ड कप में पहला एलिमिनेशन: ओमान को आयरलैंड ने हराया

 कोलंबो आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-22 में शनिवार (14 फरवरी) को आयरलैंड का सामना ओमान से हुआ. दोनों टीमों के बीच ग्रुप-बी का यह मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. मुकाबले में आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से पराजित किया. आयरलैंड ने ओमान को जीत के लिए 236 रनों का टारगेट दिया था. इसका पीछा करते हुए ओमानी टीम 18 ओवर में 139 रनों पर सिमट गई. इसके साथ ही ओमान मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-स्टेज में ही बाहर होने वाली पहली टीम बन गई. आयरलैंड को अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका ने 20 रनों से हरा दिया था. फिर उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 67 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. उधर ओमानी टीम को अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद ओमान को श्रीलंका ने 105 रनों से करारी हार दी थी. रनचेज में ओमान के लिए आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा ही संघर्ष कर पाए. आमिर ने 5 चौके और दो छक्के की मदद से 29 बॉल पर 50 रन बनाए. वहीं हम्माद ने 6 चौके और एक सिक्स की मदद से 37 गेंदों पर 46 रनों का योगदान दिया. आयरलैंड की तरफ से जोश लिटिल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. बैरी मैकार्थी और मैथ्यू हम्फ्रीज को भी दो-दो सफलताएं हासिल हुईं. ऐसी रही आयरलैंड की इनिंग्स मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड ने 5 विकेट पर 235 रन बनाए. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ये किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा. साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का ये दूसरा बेस्ट स्कोर भी है. आयरलैंड के लिए कप्तान लोर्कन टकर ने 51 गेदों का सामना करते हुए नाबाद 94 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे. वहीं गैरेथ डेलानी ने 4 छक्के और तीन चौके की मदद से 30 बॉल पर 56 रनों का योगदान दिया. जॉर्ज डॉरेल ने तो सिर्फ 9 गेंदों पर नाबाद 35 रन बना डाले, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे. ओमान की तरफ से शकील अहमद ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया. आमिर कलीम और शाह फैसल ने एक-एक सफलता हासिल की. मुकाबले में ओमान की प्लेइंग इलेवन: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल और शकील अहमद. मुकाबले में आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज और जोश लिटिल आयरलैंड के नियमित कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए. ऐसे में उप-कप्तान लोर्कन टकर बाकी मैचों में टीम की कप्तानी कर रहे हैं.  आयरलैंड और ओमान बीच अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान आयरिश टीम ने चार मैचों में जीत हासिल की. जबकि ओमान दो मुकाबलों में विजयी रहा. अक्तूबर 2019 के बाद से आयरलैंड की टीम ओमान के खिलाफ अजेय रही है. टी20 वर्ल्ड कप में ओमान का फुल स्क्वॉड: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, मोहम्मद नदीम, वसीम अली, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), जितेन रामानंदी, नदीम खान, सुफयान महमूद, शाह फैसल, जय ओडेदरा, शकील अहमद, करण सोनावाले, आशीष ओडेदरा और शफीक जान. टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड का फुल स्क्वॉड: रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, टिम टेक्टर, जोश लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग और सैम टॉपिंग.

इंग्लैंड की नजर वापसी पर, स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत जरूरी

कोलकाता अब तक अपेक्षित प्रदर्शन करने में नाकाम रही इंग्लैंड की टीम को अगर सुपर आठ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो उसे स्कॉटलैंड के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के मैच में बड़ी जीत हासिल करनी होगी। वेस्टइंडीज लगातार दो जीत के साथ इस ग्रुप में शीर्ष पर है, जबकि स्कॉटलैंड, इटली और इंग्लैंड तीनों ने एक-एक जीत हासिल की है। नेट रन रेट के आधार पर स्कॉटलैंड ने इटली पर मिली बड़ी जीत से दूसरा स्थान हासिल किया है। इसलिए शनिवार को होना वाला मैच दूसरे स्थान की दौड़ में किसी भी टीम को निर्णायक बढ़त दिला सकता है क्योंकि इन दोनों टीम से अपने अंतिम ग्रुप मैच जीत हासिल करने की उम्मीद है। अपने अंतिम लीग मैच में स्कॉटलैंड का सामना नेपाल से और इंग्लैंड का इटली से होगा। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच प्रतिद्वंद्विता लंबे समय से चली आ रही है। स्कॉटलैंड ने कुछ अवसरों पर इंग्लैंड को हराया भी है और उसकी टीम इस मैच में अपने उस प्रदर्शन से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी। स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्सी और माइकल जोन्स ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। इन दोनों बल्लेबाजों ने तब इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर आदिल रशीद के दो ओवर में 26 रन बनाए थे और उनका मुकाबला एक बार फिर से देखने लायक होगा। पूर्व चैंपियन इंग्लैंड पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 रन की हार के बाद दबाव बढ़ गया है। इससे हैरी ब्रुक के नेतृत्व वाली टीम मुश्किल स्थिति में पहुंच गई है। नेपाल के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में भी उसकी टीम हार के कगार पर पहुंच गई थी लेकिन आखिर में वह चार रन से जीत हासिल करने में सफल रही। वानखेड़े की पिच पर मिली हार ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ इंग्लैंड की लगातार बढ़ती कमजोरी को भी उजागर कर दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और आखिर में 19 ओवर में 166 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड का कम रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा नहीं है। उसने टी20 विश्व कप में निचली रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ नौ मैच खेले हैं, जिनमें से चार में जीत हासिल की है और तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। उसे दो बार नीदरलैंड से और एक बार आयरलैंड से हार मिली। बांग्लादेश के भारत में खेलने से इनकार करने के बाद विश्व कप में नाटकीय रूप से देर से प्रवेश करने के बावजूद स्कॉटलैंड ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उसे पहले मैच में वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन दूसरे मैच में उसने इटली को हराकर अच्छी वापसी की। इस मैच में उसके बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। टीम अपनी इस लय को बरकरार रखने के लिए उत्साहित होगी। टीम इस प्रकार हैं: इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जोश टोंग और ल्यूक वुड। स्कॉटलैंड: रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली क्यूरी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, ज़ैनुल्लाह इहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैकक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलन, जॉर्ज मुन्सी, सफ्यान शरीफ, मार्क वाट और ब्रैड व्हील। मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे ।  

सुपर 8 की रेस तेज: T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तय होगा किसका सफर खत्म

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 super 8 scenario: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू हुए 7 दिन बीत चुके हैं। 7 दिन में 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं। हर दिन की तरह आज यानी शनिवार 14 फरवरी को भी 3 मैच होने हैं, लेकिन अभी तक एक भी टीम को सुपर 8 का टिकट नहीं मिला है और न ही कोई टीम टूर्नामेंट से आधिकारिक तौर पर एलिमिनेट हुई है। हालांकि, आज यानी 14 फरवरी को एक टीम एलिमिनेट हो जाएगी, जबकि एक टीम को सुपर 8 का टिकट मिल जाएगा। पूरा सिनेरियो क्या है? ये समझ लीजिए। दरअसल, आज यानी 14 फरवरी को 3 मुकाबले होने हैं, जिनमें एक मैच आयरलैंड वर्सेस ओमान, दूसरा मैच इंग्लैंड वर्सेस स्कॉटलैंड और तीसरा मैच न्यूजीलैंड वर्सेस साउथ अफ्रीका है। इनमें से एक मैच ऐसा है, जिसमें कोई भी टीम हारे वह टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो जाएगी और उसके सुपर 8 में पहुंचने के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे, जबकि एक मैच में जीतने वाली टीम सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। पहले बात उस मैच की करते हैं, जो कि एलिमिनेटर की तरह है। ये मैच है आयरलैंड वर्सेस ओमान मैच, जो कोलंबो के एसएससी में खेला जाना है। इस मैच में जीतने वाली टीम सुपर 8 की रेस में बनी रहेगी, लेकिन सुपर 8 में पहुंचने के लिए उसे बहुत मेहनत करनी होगी और अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा, जबकि हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। हालांकि, उसका एक मुकाबला बाकी रहेगा, जो वह अगले कुछ दिनों में खेलेगी। ये दोनों टीमें ग्रुप बी में हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदानों पर विराजमान हैं। इस मैच की विजेता टीम टूर्नामेंट में जीवित रहेगी, लेकिन हारने वाली टीम इस ग्रुप में किसी भी स्थिति में टॉप 2 में नहीं जा पाएगी और एलिमिनेट हो जाएगी, क्योंकि हारने वाली टीम ज्यादा से ज्यादा 2 अंकों तक पहुंच सकती है और इस ग्रुप में पहले से ही दो टीमों के 4-4 अंक हो गए हैं। ऐसे में यह मैच खास होगा। वहीं, अगर बात करें कि सुपर 8 में कौन सी टीम आज पहुंच सकती है तो इनमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का नाम शामिल है। ग्रुप डी में ये टीमें हैं। दोनों टीमें 2-2 मैच जीत चुकी हैं। एक और मैच जीतकर टीम के खाते में 6 पॉइंट हो जाएंगे और ग्रुप की हालत और टीमों को देखें तो साफ पता चलता है कि 6 अंकों से क्वालिफिकेशन पक्की है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि शायद न हो, क्योंकि 6 या इससे ज्यादा अंक इस ग्रुप में इन दोनों टीमों के अलावा यूएई भी हासिल कर सकती है।

IND vs PAK से पहले राहत की खबर, अभिषेक फिट घोषित; वरुण ने किया कन्फर्म

नई दिल्ली भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा है कि पेट के संक्रमण से उबर रहे आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह फिट दिख रहे हैं। अभिषेक अस्वस्थ होने के कारण गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। पेट के संक्रमण के कारण उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। चक्रवर्ती ने कहा कि यह सलामी बल्लेबाज बेहतर महसूस कर रहा है और उन्हें लगता है कि अगला मैच खेल सकता है। चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह अगला मैच खेलेगा। मुझे उसकी स्थिति के बारे में पूरी तरह नहीं पता। लेकिन मैंने उससे बात की है, वह अच्छी स्थिति में लग रहा है। उसने आज कुछ अभ्यास भी किया। उसने बताया कि वह वापसी की प्रक्रिया में है।’’ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय कहा था कि अभिषेक पूरी तरह फिट होने से पहले एक या दो मैच से बाहर रह सकते हैं। अभिषेक की अनुपस्थिति में संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत की थी।  

वैभव सूर्यवंशी के 10वीं बोर्ड एग्जाम की तैयारी, एडमिट कार्ड जारी और विशेष व्यवस्था पर चर्चा

समस्तीपुर Under-19 वर्ल्ड कप में क्रिकेट के पिच पर चौके छक्के की बरसात करने वाले उभरते स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी असली परीक्षा देने वाले हैं. समस्तीपुर जिले में दसवीं सीबीएसई बोर्ड की यह परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी. CBSE बोर्ड ने वैभव सूर्यवंशी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. वैभव के लिए यह किसी अग्नि परीक्षा से काम नहीं होगा. क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल और इंटरनेशनल दौरों के बीच शिक्षा के साथ तालमेल बिठाना वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि 26 मार्च से IPL भी शुरू होने जा रहा है.  अब सबके जेहन में एक ही सवाल है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को परीक्षा केंद्र पर वीआईपी ट्रीटमेंट मिलेगा? इस पर पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल नील किशोर सिन्हा ने 'आजतक' से खास बातचीत की और कहा, ''जिस तरह से हमारे लिए सभी परीक्षार्थी एक समान हैं, उसी तरह वैभव सूर्यवंशी भी हैं, इसलिए वह अन्य परीक्षार्थियों के साथ ही परीक्षा देंगे. प्रिंसिपल ने कहा कि वैभव को किसी प्रकार का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा. हालांकि, सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सीसीटीवी कैमरे को पूरी तरह से जांच परख लिया गया है. परीक्षा केंद्र के अंदर हर क्लास रूम में सीसीटीवी लगाए गए हैं. वैभव सूर्यवंशी एक सेलिब्रिटी हैं तो उनके फैंस भी काफी अधिक हैं, इसलिए बाहरी सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन को प्रिंसिपल ने अलग से एक पत्र भेजा है. प्रिंसिपल ने कहा सीबीएसई बोर्ड के जो नॉर्म्स हैं, उनके तहत ही वैभव सूर्यवंशी परीक्षा देंगे. वैभव सूर्यवंशी का परीक्षा केंद्र पोद्दार इंटरनेशनल में होने पर वहां के शिक्षकों में काफी उत्साह है, वे चाहते हैं कि जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट की पिच पर धमाल मचाए हैं, इस तरह 'परीक्षा की पिच' पर भी धमाल मचाएं.

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

चेन्नई  टी20 विश्व कप 2026 का 21वां मुकाबला आज ग्रुप ए की अमेरिका और नीदरलैंड के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। नीदरलैंड की नजर इस मैच में जीत के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल करने पर हैं। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 196 रन बनाए हैं।  नीदरलैंड की पारी जारी नीदरलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। माइकल लेविट और मैक्स ओदाऊद क्रीज पर मौजूद हैं। अमेरिका की पारी कप्तान मोनांक पटेल और शायान जहांगीर ने अमेरिका को सधी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 27 रनों की साझेदारी हुई, जिसे तीसरे ओवर में क्लेन ने तोड़ा। उन्होंने जहांगीर को बोल्ड किया। वह 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोनांक पटेल को साईतेजा मुक्कामल्ला का साथ मिला। दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई। कप्तान पटेल 36 रन बनाकर आउट हुए। उनके पीछे संजय कृष्णमूर्ति भी एक रन बनाकर चल दिए।  105 के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी अमेरिका को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी, जिसे साईतेजा ने शुभम रंजन के साथ पूरा किया। इस अर्धशतकीय साझेदारी से अमेरिका का स्कोर 190 के पार पहुंच गया। इस दौरान साईतेजा ने 51 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। वहीं, शुभम 48 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा मिलिंद कुमार ने तीन, हरमीत ने एक और मोहम्मद मोहसिन ने एक* रन बनाया। नीदरलैंड के लिए बास डीलीड ने तीन विकेट लिए जबकि लोगन वॉन बीक, काइल क्लेन और फ्रेड क्लासेन ने एक-एक सफलता अपने नाम की।