samacharsecretary.com

भारत ने अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 से बढ़त, वरुण-अभिषेक का जलवा

धर्मशाला  भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच धर्मशाला में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की और 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली. इस मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. साउथ अफ्रीका की पारी 117 के स्कोर पर सिमट गई. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 16वें ओवर में 3 विकेट खोकर इस टोटल को चेज कर लिया. सीरीज का चौथा मैच अब बुधवार को लखनऊ में खेला जाएगा. ऐसे रही भारत की पारी 118 के जवाब में उतरी भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही. शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि, छठे ओवर में भारत को पहला झटका लगा जब अभिषेक शर्मा 18 गेंदों में 35 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. लेकिन गिल और तिलक वर्मा जमे रहे. 10 ओवर में भारत का स्कोर 88-1 था. 12वें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा जब शुभमन गिल 28 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए. 15वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने भारत को 16वें ओवर में जीत दिलाई. तिलक के बल्ले से नाबाद 25 तो शिवम के बल्ले से नाबाद 10 रन आए. सीरीज का चौथा मैच बुधवार को खेला जाएगा. वरुण की दिखी मिस्ट्री इस मैच में मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन किया. वरुण ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन खर्च किए और 2 विकेट झटके. साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के पास उनकी फिरकी का कोई जवाब नहीं दिखा. इस मैच में वरुण ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने इस मैच में अपने 50 टी20 विकेट पूरे किए. केवल 32 मैच में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की. कुलदीप के बाद वो सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. गेंदबाजों की दिखी केमेस्ट्री भारतीय गेंदबाजी की खास बात ये रही की हर गेंदबाज के खाते में विकेट आया. कप्तान सूर्या ने इस मैच में 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. और हर गेंदबाज ने विकेट निकाल कर दिया. अर्शदीप, हर्षित, वरुण और कुलदीप को 2-2 सफलता मिली. जबकि शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या के खाते में एक-एक विकेट आए. अभिषेक का दिखा दम, लेकिन गिल-सूर्या सवालों में इस मैच में 118 रनों के जवाब में उतरी भारतीय टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा फिर रंग में दिखे. उन्होंन 18 गेंदों में 35 रन जड़कर ठोस शुरुआत दिलाई. अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए. लेकिन गिल और सूर्या की बैटिंग सवालों में रही.  गिल के बल्ले से जरूर 28 रन आए लेकिन उसके लिए उन्हें 28 गेंद खेलनी पड़ी. वो लय में नहीं दिखे. जिस तरह से वो आउट हुए उससे साफ है की वो अभी कॉन्फिडेंस में नहीं हैं. वहीं, सूर्या भी जब बैटिंग के लिए आए तो रंग में नहीं दिखे. भारत की जीत तब लगभग पक्की थी. लेकिन सूर्या मैच फिनिश नहीं कर पाए. उन्होंने 11 गेंद में 12 रन बनाए और आउट हो गए. सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में होगा.   ऐसे रही साउथ अफ्रीका की बैटिंग पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने हेंड्रिक्स का विकेट झटका. हेंड्रिक्स खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद अगले ही ओवर में हर्षित राणा ने क्विंटन डिकॉक का विकेट चटकाया. फिर चौथे ओवर में हर्षित को एक और सफलता मिली और 10 रन के भीतर ही साउथ अफ्रीका के तीन विकेट गिर गए. इसके बाद 7वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने स्टब्स का विकेट झटका और साउथ अफ्रीका को चौथा झटका दिया. इसी के साथ टी20 में हार्दिक के 100 विकेट भी पूरे हो गए. 11वें ओवर में शिवम दुबे ने साउथ अफ्रीका को 5वां झटका दिया और बॉस का विकेट झटका. तब साउथ अफ्रीका का स्कोर महज 44 रन था. इसके बाद 14वें ओवर में वरुण ने फरेरा का विकेट झटका और छठी सफलता टीम को दिलाई. इसके बाद 16वें ओवर में वरुण ने साउथ अफ्रीका को 7वां झटका दिया. यानसेन ने 2 रन बनाए. 19वें ओवर में अर्शदीप ने मार्करम का विकेट झटका. मार्करम ने 61 रन बनाए. आखिरी ओवर लेकर कुलदीप यादव आए और उन्होंने नोर्किया का विकेट झटका. इसके बाद कुलदीप ने 117 पर साउथ अफ्रीका को समेट दिया. ऐसा रहा भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. अर्शदीप ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए. जबकि हर्षित राणा को भी 2 सफलता मिली. हार्दिक और शिवम दुबे ने एक विकेट लिया. जबकि वरुण और कुलदीप को 2-2 विकेट मिले.  भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए इस मैच के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए. अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हुई. जबकि उनकी जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को मौका दिया गया. कप्तान सूर्या ने बताया कि अक्षर पटेल बीमार हैं, जबकि बुमराह निजी कारणों से अपने घर लौट गए हैं. वो बाकी मैचौं के लिए उपलब्ध रहेंगे.

युवा टीम इंडिया का जलवा, U19 एशिया कप में पाकिस्तान को करारी शिकस्त

नई दिल्ली  भारतीय टीम ने रविवार को U19 एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को 90 रनों से शिकस्त दी। अंडर-19 एशिया कप के पांचवें मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 240 रन बनाए। इसके जवाब में दुबई के आईसीसी अकैडमी ग्राउंड पर पाकिस्तान की टीम 41.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से हुजैफा अहसन ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। भारत के लिए दीपेश और कनिष्क ने 3-3 विकेट लिए।   241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने धीमी शुरुआत की। टीम ने 8 ओवर तक कोई विकेट नहीं गंवाया और 21 रन बनाए। लेकिन 9वें और 11वें ओवर में दीपेश ने पाकिस्तान को डबल झटके दिए। दीपेश ने समीर (9) और अली हसन (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद अहमद 4 रन ही बना सके। सलामी बल्लेबाज उसमान खान 42 गेंद में 16 रन ही बना सके। कप्तान फरहान यूसुफ ने 34 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। हमजा 4 रन ही बना सके। अब्दुल ने 6 रन बनाए। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 240 रन बनाए हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसके कारण टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। भारत की ओर से आरोन जॉर्ज ने शानदार प्रदर्शन किया और लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया, लेकिन वह शतक से चूक गए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद सय्याम, अब्दुल सुभान ने 3-3 विकेट चटकाए। निकाब शफीक ने दो विकेट हासिल किए। वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट हुए, वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने तेज तर्रार शुरुआत तो दिलाई, मगर वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। म्हात्रे ने 38 रन बनाे। नंबर-3 पर उतरे आरोन जॉर्ज ने 85 रनों की शानदार पारी खेली, मगर वह शतक से चूक गए।

तीसरा टी20 मुकाबला: हर्षित राणा ने किया ब्रेविस का शिकार, साउथ अफ्रीका की हालत खस्ता

धर्मशाला आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला में तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को बैटिंग का न्योता दिया है। भारत को मजबूरन दो बदलाव करने पड़े हैं। जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। अक्षर पटेल की तबीयत खराब है। ऐसे में हर्षित राणा और कुलदीप यादव को मौका मिला है। साउथ अफ्रीका ने तीन बदलाव किए हैं। साउथ अफ्रीका ने कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया और ट्रिस्टन स्टब्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम सीरीज में बढ़त हासिल करने की फिराक में होगी। पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहला मैच 101 से रनों जीता जबकि साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में 51 रनों से बाजी मारी। रविवार को सभी की निगाहें उपकप्तान शुभमन गिल पर होंगी। गिल इस फॉर्मेट में खुद को साबित कर चुके संजू सैमसन की जगह लेने के बाद अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। डिकॉक बने हर्षित का शिकार साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट किंटन डिकॉक के रूप में गिरा है। पिछले मैच में 90 रनों की पारी खेलने वाले डिकॉक ने तीन गेंदों में एक रन बनाया। उन्हें हर्षित राणा ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। कप्तान एडेन मार्करम और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर हैं। अर्शदीप ने दिलाई सफलता अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में भारत को सफलता दिलाई है। उन्होंने चौथी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मैदानी अंपायर ने अर्शदीप की अपील को नकारा दिया था, जिसके बाद भारत ने रिव्यू लिया और रीज को पवेलियन लौटना पड़ा। उनका खाता नहीं खुला। क्विंटन डिकॉक ने एक रन बनाया।

मेसी के इंडिया टूर प्रमोटर की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत से नहीं मिली राहत, 14 दिन की पुलिस कस्टडी

नई दिल्ली  फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी के GOAT इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और ऑर्गनाइजर सताद्रु दत्ता को रविवार को बिधाननगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। कोर्ट ने दत्ता को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। बीते दिन स्टेडियम में इवेंट के बाद जमकर हंगामा हुआ था और फैंस ने जमकर तोड़फोड़ की थी। दत्ता को बिधाननगर पुलिस ने शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट से इवेंट के 'कुप्रबंधन' के आरोप में गिरफ्तार किया था, जहां वह मेसी और उनके दल को हैदराबाद जाते समय छोड़ने गए थे। एक अधिकारी ने कहा कि दत्ता की ओर से पेश हुए वकील ने कोर्ट को बताया कि उनके क्लाइंट को निशाना बनाया जा रहा है और फंसाया जा रहा है। दत्ता के वकील ने कहा, "हमें उम्मीद है कि अगले 14 दिनों में पुलिस जांच से स्थिति साफ हो जाएगी।" जब दत्ता को कोर्ट ले जाया गया तो बीजेपी समर्थकों ने कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि स्टेडियम में बड़े पैमाने पर हिंसा और अव्यवस्था तब शुरू हो गई थी, जब मेसी को देखने के लिए महंगे-महंगे टिकट पर लोग स्टेडियम आए थे, लेकिन ज्यादा देर तक झलक नहीं देख सके। इसके बाद वे सभी भड़क गए और स्टेडियम के अंदर घुसकर जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने कहा कि वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आयोजकों ने स्टेडियम परिसर के अंदर बोतलबंद पानी और पेय पदार्थों की बिक्री की अनुमति कैसे दी, जो ऐसे आयोजनों के दौरान प्रतिबंधित चीजें हैं।  

ब्रेट ली का बड़ा बयान: ऑस्ट्रेलिया का यह बॉलिंग अटैक इतिहास में सबसे खतरनाक, 1586 विकेट झटक चुके

नई दिल्ली  एक समय ऐसा था जब ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्रा, शेन वॉर्न और जेसन गिलेस्पी के बॉलिंग अटैक ने वर्ल्ड क्रिकेट पर राज किया था, बड़े-बड़े बल्लेबाजों के पैर इस बॉलिंग अटैक के सामने कांपने लगते थे। मगर अब ब्रेट ली ने खुद बताया है कि उनके इस बॉलिंग अटैक से भी खतरनाक बॉलिंग अटैक ऑस्ट्रेलिया को मिल गया है। वह है पैट कमिंस की अगुवाई वाली मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लॉयन का बॉलिंग अटैक। ब्रेट ली ने ऑस्ट्रेलिया के इस मौजूदा बॉलिंग अटैक को अपने देश का अब तक का सबसे महान बताया है, और कहा है कि पैट कमिंस की टीम ने 2000 के दशक की शुरुआत की उनकी टीम को पीछे छोड़ दिया है।   पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड ने अब तक कुल मिलाकर 389 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 1,586 विकेट चटकाए हैं। इन चार में से तीन गेंदबाज 300 विकेट का मील का पत्थर पार कर चुके हैं, जबकि हेजलवुड 295 पर हैं और चोट से लौटने पर निस्संदेह इस क्लब में अपनी जगह बना लेंगे। कमिंस, स्टार्क, हेजलवुड और लायन ने एकसाथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक 35 टेस्ट खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 22 जीते हैं, नौ हारे हैं और चार ड्रॉ रहे हैं। एक साथ प्लेइंग XI में रहते हुए चारों ने मिलकर 567 विकेट लिए हैं, जो एक रिकॉर्ड है। वहीं 2000 के दशक में तबाही मचाने वाले ग्लेन मैकग्रा, शेन वॉर्न, जेसन गिलेस्पी और ली ने कुल 1842 विकेट चटकाए। चारों ने मिलकर 16 टेस्ट खेले जिसमें ऑस्ट्रेलिया 10 जीता था। लेकिन ब्रेट ली ने कहा कि उन्हें लगता है कि मौजूदा ग्रुप ने अब उनकी जगह ले ली है। ली ने AAP से कहा, "मुझे लगता है कि वे अब तक के सबसे अच्छे हैं। यह अलग-अलग दौर हैं, और तुलना करना मुश्किल है, लेकिन मैं उन्हें हमसे ऊपर रखूंगा। अगर आप सिर्फ स्टैट्स देखें, तो सभी ने 250 से ज़्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं, और ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। स्कॉट बोलैंड, अगर उन्हें इसमें शामिल किया जाए, तो वह माइकल कैस्परोविच जैसे हैं, उन्हें सच में मौका नहीं मिला लेकिन वह एक शानदार बॉलर हैं। ये लोग इतने अच्छे हैं कि ऑस्ट्रेलियाई जनता को तब तक पता नहीं चलेगा कि वे कितने अच्छे हैं, जब तक वे चले नहीं जाते।"  

शुभमन गिल और संजू सैमसन पर चर्चा तेज, लेकिन जीत दिलाने वाला खिलाड़ी सुर्खियों से क्यों दूर?

नई दिल्ली  शुभमन गिल vs संजू सैमसन…इस समय क्रिकेट के गलियारों में यह टॉपिक हर किसी एक्सपर्ट के मुंह पर है। शुभमन गिल को ऑल फॉर्मेट प्लेयर बनाने की जिद भारत को काफी महंगी पड़ती दिखाई दे रही है। टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद टीम मैनेजमेंट उन्हें टी20 टीम की भी जिम्मेदारी देना चाहती है, हालांकि उन्हें ‘क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट’ की कप्तानी 2026 वर्ल्ड कप के बाद ही मिलेगी, जिस वजह से उन्हें फिलहाल टीम का उप-कप्तान बनाया गाय है। शुभमन गिल को एशिया कप में अचानक टी20 टीम में फिट करने की योजना सामने आई और उन्हें सीधा ही उप-कप्तानी की जिम्मेदारी दे दी गई। उनको टीम में फिट करने के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी को तोड़ा गया, जिन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत के लिए काफी रन बनाए थे।   संजू सैमसन ने पहले ऑपनिंग स्लॉट खोया, फिर भारत ने बेहतर फिनिशर की तलाश में जितेश शर्मा को टीम में शामिल करने के लिए सैमसन को बेंच पर ही बैठा दिया। अब जब लगातार शुभमन गिल टी20 क्रिकेट में फेल हो रहे हैं तो फिर से संजू सैमसन को मौका देने की बातें हो रही है। शुभमन गिल के 2025 के T20I आंकड़ों पर नजर डालें तो, इस साल 14 मैचों में उनके बल्ले से 23.90 की औसत के साथ 263 ही रन निकले हैं, जिसमें वह एक भी बार 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए। उनका हाईएस्ट स्कोर 47 का रहा। संजू सैमसन ने क्या गलत किया? वहीं संजू सैमसन के 2024 के आंकड़ों की बात की जाए तो वह शुभमन गिल से काफी बेहतर हैं। पिछले साल सैमसन ने 13 मैचों में 43.60 की औसत के साथ 436 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक शामिल थे। शुभमन गिल और संजू सैमसन की यह बहस तो ठीक है क्योंकि दोनों खिलाड़ी इस समय भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा है, मगर कोई यशस्वी जायसवाल के बारे में क्यों बात नहीं कर रहा जिन्होंने इस फॉर्मेट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, मगर वह फिर भी बाहर बैठे हैं? क्यों नहीं हो रही यशस्वी जायसवाल की बात? यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 2024 में खेला था, वह 2024 टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का भी हिस्सा थे, मगर रोहित शर्मा और विराट कोहली के ओपनिंग करने के चलते उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। यशस्वी जायसवाल के अगर T20I आंकड़ों की बात करें तो, उन्होंने अभी तक भारत के लिए 23 टी20 मैच खेले हैं जिसमें 36.15 की औसत के साथ 723 रन बनाए हैं। जायसवाल के नाम इस दौरान 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं नजर उनके 2024 के आंकड़ों पर डालें तो, पिछले साल 8 मैचों में उन्हें खेलने का मौका मिला था जिसमें यशस्वी जायसवाल ने 41.85 की औसत के साथ 293 रन बनाए थे। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 93 रनों का रहा था। मगर इसके बावजूद कोई उनके बारे में बात नहीं करता, वह अचानक ही टीम से बाहर हो गए। जायसवाल इस समय टी20 के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं, अगर उन्हें अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने का मौका मिलता है तो किसी भी टीम के लिए इस जोड़ी को रोक पाना मुश्किल होगा। वहीं इस जोड़ी में फैंस को मैथ्यू हेडन और एडम गिलक्रिस्ट की भी झलक दिख सकती है।

अभिषेक शर्मा के पास विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, केवल 87 रन दूर

   धर्मशाला  अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. कोहली ने यह कीर्तिमान 2016 में बनाया था, जब उन्होंने 31 मैचों में 89.66 की औसत से 1,614 रन बनाए थे. उस दौरान उनके नाम चार शतक और 14 अर्धशतक दर्ज थे. अब अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड को पार करने से सिर्फ 87 रन दूर हैं. अभिषेक के नाम इतने रन इस साल अभिषेक शर्मा ने 39 टी20 मैचों में 41.43 की औसत से 1,533 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं. बाएं हाथ के यह बल्लेबाज़ अगली बार रविवार, 14 दिसंबर को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में मैदान पर उतरेंगे. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चल रही टी20I सीरीज़ में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अब तक शानदार झलक और अस्थिरता का मिश्रण रहा है. कटक में खेले गए पहले टी20I में वह सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन भारत ने फिर भी छह विकेट पर 175 रन बनाए और मुकाबला 101 रन से आसानी से जीत लिया. न्यू चंडीगढ़ में हुए दूसरे टी20I में भी अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की, लेकिन वह सिर्फ 8 गेंदों में 17 रन ही बना सके. इस छोटी पारी में उन्होंने दो छक्के लगाए, जिनमें से एक छक्का उन्हें एक कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 से अधिक छक्के लगाने वाले चुनिंदा भारतीय पावर हिटर्स की सूची में ले गया. हालांकि यह तेज़ कैमियो निर्णायक साबित नहीं हो सका और शर्मा जल्दी आउट हो गए. इसके बाद भारत की बल्लेबाज़ी लड़खड़ा गई. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चार विकेट पर 213 रन बनाए और भारत को 51 रन से हराकर सीरीज़ 1-1 से बराबर कर दी. अब तक भारत का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा है. पहले मुकाबले में जहां गेंदबाज़ों ने दबदबा बनाया और बल्लेबाज़ों ने मजबूत स्कोर खड़ा किया, वहीं दूसरे मैच में 214 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई, जिससे रन चेज़ में कमजोरियां उजागर हुईं. पांच मैचों की सीरीज़ अब बराबरी पर है और भारत को आगे के मुकाबलों में शीर्ष और मध्यक्रम दोनों से अधिक निरंतर योगदान की ज़रूरत होगी. वहीं अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाज़ी अब भी भारत के लिए मैच जिताने वाला तुरुप का पत्ता बनी हुई है.

IND vs SA: क्या आज संजू सैमसन के साथ होगा इंसाफ, टीम इंडिया की प्लेइंग XI में फेरबदल के संकेत

नई दिल्ली  इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला आज धर्मशाला में खेला जाना है। इस मैच के जरिए दोनों टीमों की नजरें सीरीज में बढ़त बनाने पर होगी, क्योंकि पहले दो मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। धर्मशाला की पिच हाईस्कोरिंग मुकाबले के लिए जानी जाती है, शुरुआती ओवरों में नई गेंद के साथ गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद मिलती है, मगर इस पड़ाव को पार करने के बाद मैच पूरी तरह से बल्लेबाजों के लिए खुल जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर संजू सैमसन को मौका देने के बारे में सोच सकते हैं। अब सवाल यह है कि सैमसन प्लेइंग XI में आएंगे तो आएंगे किसकी जगह?   भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल इस फॉर्मेट में अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। उन्होंने लगातार 17 पारियां खेल ली है, जिसमें वह 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट तो 2025 में 142.93 का रहा है, मगर इस फॉर्मेट में ओपनर से जो बड़ी पारी की दरकार है वो शुभमन गिल भारत को नहीं दे पाए हैं। 2025 में गिल के बल्ले से 14 मैचों में 23.90 की औसत के साथ 263 ही रन निकले हैं। अगर आज गिल एक बार फिर निराश करते हैं तो उनकी टीम में जगह पर तलवार लटक सकती है।   संजू सैमसन की जगह कैसे बनेगी? जब तक प्लेइंग XI में शुभमन गिल हैं, तब तक संजू सैमसन बतौर ओपनर तो टीम में जगह नहीं बना सकते। ऐसे में अगर आज की पिच देखकर उन्हें मौका दिया भी जाता है तो वह मिडिल ऑर्डर में या फिनिशर की भूमिका अदा करते हुए दिखाई दे सकते हैं। संजू सैमसन को शिवम दुबे की जगह मौका दिया जा सकता है। शिवम दुबे 2025 में बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए हैं, अभी तक खेले 15 मुकाबलों में उनके बल्ले से 171 ही रन निकले हैं। हालांकि उनके खाते में 11 विकेट जरूर हैं। धर्मशाला में बोर्ड पर रन बनाना ज्यादा अहम होगा, ऐसे में दुबे को रिप्लेस कर ही सैमसन टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। भारत की संभावित XI- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका संभावित XI- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, एनरिक नॉर्टजे/कॉर्बिन बॉश, ओटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी

शतक जड़कर जायसवाल का बड़ा संदेश, मुंबई ने SMAT में किया हैरतअंगेज लक्ष्य हासिल

नई दिल्ली  यशस्वी जायसवाल के तूफानी शतक के दम पर मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ हैरतअंगेज रनचेज को अंजाम दिया। मुंबई ने हरयाणा के खिलाफ 235 रनों के टारगेट को 17.3 ओवर में ही चेज कर दिया, यह टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरी सबसे सफल रनचेज है। जायसवाल ने अपने इस शतक के साथ चयनकर्ताओं की नींद को भी तोड़ा है। टी20 क्रिकेट के सबसे काबिल खिलाड़ियों में से एक होने के बावजूद उनको टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही है। भारतीय मैनेजमेंट शुभमन गिल को फिट करने में लगा हुआ है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारत को जायसवाल जैसे बल्लेबाजों की ही जरूरत है। हरयाणा ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 234 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस स्कोर का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने 48 गेंदों पर शतक जड़ा। उन्होंने 50 गेंदों पर कुल 101 रन बनााए, जिसमें 16 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का शामिल था। यशस्वी जायसवाल के अलावा इस रनचेज में सरफराज खान का भी अहम रोल रहा, नंबर-3 पर आकर उन्होंने 25 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रनों की तूफानी पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 250 से अधिक का रहा।

India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत

दुबई  इंडिया वर्सेस पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 का 5वां मुकाबला दुबई के आईसीसी अकैडमी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारत इस समय मुश्किल में है। 200 से पहले आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट हुए, वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने तेज तर्रार शुरुआत तो दिलाई, मगर वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। म्हात्रे ने 38 रन बनाे। नंबर-3 पर उतरे आरोन जॉर्ज ने 85 रनों की शानदार पारी खेली, मगर वह शतक से चूक गए। भारतीय टीम की नजरें अब पूरे 50 ओवर खेलने पर होगी, अगर टीम ऐसा करने में सफल रहती है तो ही वह 300 के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है। भारत ने 36 ओवर में 6 विकेट खोकर 190 रन बना लिए हैं। चौहान और पटेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम इस समय रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। पाकिस्तान ने मजबूत पकड़ बना ली है। भारत को 6ठां और सबसे बड़ा झटका आरोन जॉर्ज के रूप में 32वें ओवर में लगा। धीरे-धीरे शतक की ओर कदम बढ़ा रहे जॉर्ड मिड ऑफ के ऊपर से शॉट खेलना चाहते थे, मगर वह नाकाम रहे। जॉर्ज 85 रन बनाकर हुए आउट। अभिज्ञान कुंडू के रूप में भारत को 5वां झटका लगा। 173 के स्कोर पर आधी टीम इंडिया पवेलियन लौट गई है। आरोन जॉर्ज एक छोर को संभाले हुए हैं। वह शतक के करीब है। किसी को उनका साथ देने की जरूरत है।