samacharsecretary.com

नए साल की शुरुआत में करें तुलसी का महाउपाय, जानें कैसे मिलेगा सालभर का लाभ

 हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना जाता है. कहते हैं कि इनकी रोजाना पूजा-उपासना करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. माता तुलसी की कृपा भी बनी रहती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप और भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा घर में लगाने से वातावरण शुद्ध और सकारात्मक रहता है.  पंचांग के अनुसार, नए साल की शुरुआत में कुछ ही दिनों का समय रह गया है. ज्योतिषियों के अनुसार, अगर नए साल के पहले दिन तुलसी की पूजा या उससे जुड़े को कोई खास उपाय किए जाएं तो बहुत ही लाभकारी माना जाता है. आइए जानते हैं कि नए साल 2026 के पहले दिन तुलसी से जुड़े कौन से उपाय या तुलसी को क्या अर्पित करना चाहिए.  पीला धागा नए साल का पहला दिन बहुत ही शुभ होता है. इसलिए इस दिन तुलसी पर पीला धागा बांधना चाहिए. कहते हैं कि पीला धागा बांधने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते है. धागा बांधते समय तुलसी चालीसा का जाप जरूर करना चाहिए. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी और श्रीहरि की कृपा पूरे वर्ष जातक पर बनी रहेगी.  दूध नए साल के पहले दिन तुलसी को दूध या पंचामृत जरूर अर्पित करें. अर्पित करते समय  माता तुलसी के मंत्रों का जाप करें और अपनी अधूरी इच्छाओं के लिए मां लक्ष्मी और श्रीहरि से प्रार्थना जरूर करें.  लाल धागा इस दिन तुलसी में लाल धागा जरूर बांधें. शास्त्रों के अनुसार, तुलसी में लाल धागा बांधना शास्त्रीय रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके साथ ही तुलसी पर कलावा या रक्षा सूत्र चढ़ाना भी अत्यंत फलदायी माना गया है. श्रृंगार का सामान तुलसी माता को सुहाग का श्रृंगार अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि अगर चूड़ियां, चुनरी, सिंदूर या सुहाग की अन्य सामग्री तुलसी को अर्पित की जाए तो दांपत्य जीवन में प्रेम, सामंजस्य और स्थिरता बनी रहती है. इस एक उपाय को करने से वैवाहिक संबंधों में आने वाली रुकावटों को दूर हो जाती हैं.  जलाएं दीपक नए साल के पहले दिन तुलसी के पास घी का चौमुखी दीपक जरूर जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर का वातावरण सकारात्मक हो जाता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है. इसके अलावा, तुलसी के समीप दीपक प्रज्जवलित करने से परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहती है.

अद्भुत खगोलीय साल! 2026 में होंगे कुल चार ग्रहण—दो सूर्य, दो चंद्र

अगले साल 2026 में कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं, जिनमें 2 सूर्य व 2 चंद्र ग्रहण शामिल हैं। यह जानकारी पंडित शिवकुमार शर्मा ने जैतो में दी। उन्होंने कहा कि पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 मंगलवार को लगेगा। यह ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिणी चिली और अर्जेंटीना व दक्षिणी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। दूसरा पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगेगा। यह एक महत्वपूर्ण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसका पथ ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और पुर्तगाल से होकर गुजरेगा। यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा। तीसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026, मंगलवार को लगेगा। यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमरीका और यूरोप में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत के कई हिस्सों में नजर आएगा। इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चौथा आंशिक चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 शुक्रवार लगेगा। यह ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमरीका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा। यह भारत में कही भी दिखाई नहीं देगा। 

आज कैसा बीतेगा आपका दिन? पढ़ें 9 दिसंबर का विस्तृत राशिफल

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा हुआ रहेगा। आप अपनी योजनाओं को पूरा ध्यान देकर आगे बढ़ा सकते हैं और किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। ऑफिस में आपकी तेजी और आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेंगे। प्रेम जीवन में समय अनुकूल है। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं और कपल्स के बीच विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक रूप से किसी रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है, जिससे मन हल्का होगा। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा, बस अधिक काम के कारण हल्की थकान हो सकती है। वृषभ राशि- आज आपका दिन संतुलन और शांति से भरा रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई अच्छा समाचार आपको प्रसन्न कर सकता है। काम में स्थिरता बनी रहेगी और किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को अच्छे से निभाने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और पार्टनर के साथ बातचीत का सही माहौल बनेगा। आर्थिक मामलों में खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन बड़े नुकसान की आशंका नहीं है। मौसम बदलने के कारण सेहत में हल्की परेशानी आ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। मिथुन राशि- कम्युनिकेशन आज आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी। आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित कर पाएँगे और नए लोगों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में रोमांस और समझदारी दोनों बढ़ेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। करियर में नई संभावनाएं सामने आएंगी। इंटरव्यू या मीटिंग के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ के योग हैं, खासकर व्यापारियों को फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य में गला, त्वचा या छोटी एलर्जी जैसी परेशानियाँ हो सकती हैं, लेकिन गंभीर कुछ नहीं होगा। कर्क राशि- आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कुछ स्थितियां आपको संवेदनशील बना सकती हैं, लेकिन आप समझदारी से उन्हें संभाल लेंगे। रिश्तों में छोटी-मोटी टेंशन संभव है, पर बातचीत से सब ठीक हो जाएगा। करियर में विदेशी क्लाइंट्स या बड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों से जुड़ी देरी या किसी भुगतान को लेकर हल्की चिंता हो सकती है, लेकिन कोई बड़ा संकट नहीं है। स्वास्थ्य के मामले में आप ठीक रहेंगे, बस फैमिली में किसी की तबीयत को लेकर मन थोड़ा भारी हो सकता है। सिंह राशि- आज का दिन नतीजों के लिहाज से बेहद अच्छा रहेगा। आप अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से ऑफिस में अलग पहचान बना पाएंगे। किसी नए अवसर या प्रोजेक्ट का जिम्मा आपको मिल सकता है। प्रेम जीवन में उत्साह बढ़ेगा और सिंगल लोगों को आकर्षण का मजबूत संकेत मिलेगा। धन लाभ के मौके बनेंगे और रुका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी और ऊर्जा पूरे दिन बनी रहेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास भी ऊंचा रहेगा। कन्या राशि- आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक निभाएंगे। करियर में किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी या असहजता महसूस हो सकती है, इसलिए बातचीत जरूरी है। धन के मामले में बचत बढ़ेगी और खर्च कम होंगे। स्वास्थ्य में कमर, घुटने या शरीर दर्द की शिकायत हो सकती है, जिससे थोड़ा ध्यान रखना होगा। तुला राशि- आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ समय अच्छा गुजरेगा और आप किसी खास बात को साझा कर सकते हैं। धन के मामले में सोच-समझकर चलने की जरूरत है। फालतू खर्च से बचें। सेहत में पेट से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है, इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें। दिन के दूसरे हिस्से में मानसिक शांति बढ़ेगी। वृश्चिक राशि- आज का दिन रचनात्मकता और नए विचारों से भरपूर है। काम में नई दिशा मिलेगी और आप अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से दिखा पाएँगे। प्रेम जीवन में खुशियाँ और सामंजस्य बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी पुराने निवेश का फायदा भी मिल सकता है। स्वास्थ्य में पुरानी समस्या से राहत मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धनु राशि- आज आपको संतुलित तरीके से आगे बढ़ने की जरूरत है। रिश्तों में आई पुरानी गलतफहमियों के खत्म होने का मौका है, इसलिए बातचीत करने का सही समय है। करियर में नौकरी बदलने या नई दिशा खोजने पर विचार कर सकते हैं। आर्थिक रूप से रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है, जिससे राहत मिलेगी। स्वास्थ्य में तनाव कम होगा और मन हल्का रहेगा। दिन के अंत में किसी खास के साथ अच्छी बातचीत मन को सुकून देगी। मकर राशि- आज आत्मविश्वास और दृढ़ता आपका साथ देंगे। आप अपने विचारों को मजबूती से रख सकेंगे और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों को अच्छे से संभालेंगे। प्रेम जीवन में गहराई बढ़ सकती है और पार्टनर के साथ कोई भावुक बात साझा हो सकती है। धन के मामले में खर्च थोड़ा बढ़ेगा, पर आय भी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सिरदर्द, थकान या हल्की बेचैनी हो सकती है, इसलिए आराम भी जरूरी है। कुंभ राशि- आज भाग्य पूरी तरह आपका साथ देगा। किसी पुराने काम में अचानक सफलता मिल सकती है। करियर में विदेश से जुड़े अवसर या किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलने के संकेत हैं। प्रेम जीवन में पार्टनर का समर्थन मिलेगा और रिश्ते में समझदारी बढ़ेगी। धन लाभ के अवसर बनेंगे और नए काम में पैसा लगाना भी फायदेमंद रहेगा। सेहत अच्छे स्तर पर रहेगी। मीन राशि- आज भावनात्मक रूप से मजबूती महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ बिताया गया समय रिश्ते को और गहरा करेगा। करियर में नई योजना या रणनीति आपको लाभ दिला सकती है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर रहेगी और अनावश्यक खर्च कम होंगे। स्वास्थ्य के मामले में नींद की कमी या मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम पर ध्यान दें।

क्यों ज़रूरी है अनुभव को सही महत्व देना

वर्क हिस्ट्री और एक्सपीरिएंस सेक्शन के तहत स्वीकारात्मक और सकारात्मक भाषा का प्रयोग करें जैसे डेवलप्ड, ऑर्गनाइज्ड या एचीव्ड। कोशिश करें कि जॉब में आपकी जो भूमिका होगी, उसके अनुरूप अपनी स्किल्स को संबंधित कर लिखें। पूर्व में आप द्वारा हासिल की गई मूल्यवान स्किल्स और अनुभव पर आपके संभावित नियोक्ता की गहरी नजर रहती है। रेफरेंस जरूरी यदि आपने पहले कहीं जॉब की है तो उसके नियोक्ता का रेफरेंस अपने सीवी में जरूर दें। यह आपकी स्किल्स और अनुभवों के गवाह के तौर पर काम करेगा। यदि आपने पहले जॉब नहीं की है तो आप अपने अध्यापक, ट्यूटर या ऐसे सम्मानित व्यक्ति का रेफरेंस दें, जो आपके विषय में बेहतर राय रखते हों। ऐसे कम से कम दो लोगों का रेफरेंस अवश्य दें। अपने सीवी को रखें अपडेट यह जरूरी है कि आप अपने सीवी की निरंतर समीक्षा करते रहें और उसमें अपनी नई स्किल्स या अनुभव, जिन्हें आप पहले लिखना भूल गए हों, अपडेट करते रहें। यदि आप ने हाल ही में कोई स्वयंसेवी कार्य या किसी नए प्रोजेक्ट पर काम किया हो तो यह निश्चित करें कि यह सब जानकारियां आपके सीवी में शामिल हों। नियोक्ता उन उम्मीदवारों से प्रभावित होते हैं, जो अपनी स्किल्स को बढ़ाने के लिए कुछ अतिरिक्त करते रहते हैं। शोध और नतीजे कर्वंरग लैटर यानी फस्र्ट इम्प्रेशन आपका सीवी बेहतर हो, यह तो जरूरी है ही, पर साथ लगा कर्वंरग लेटर अच्छा प्रभाव नहीं छोड़ पाया तो सारी मेहनत बेकार हो जाती है, इसलिए आपका कवरिंग लेटर भी कुछ इस तरह का होना चाहिए कि लाखों एप्लीकेशन्स के बीच अलग नजर आए।-कवरिंग लेटर इस तरह से तैयार करें, जो आपकी खूबियों और विशेषताओं को उजागर करता हो, साथ ही वह आपको दूसरों से बेहतर कैंडिडेट बनाता हो। -कवरिंग लेटर उस संस्थान के निर्णायक व्यक्ति को संबोधित करते हुए बनाएं। इसके लिए कंपनी में फोन करके सही व्यक्ति का नाम पूछ लें और उसी के नाम लेटर बनाएं। -लेटर को सिंपल और सादा बनाने की कोशिश करें। लेटर आधे पेज से ज्यादा न बनाएं। उसमें प्रोफेशनल व सटीक शब्दों का इस्तेमाल करें। -लेटर का इम्प्रेशन भी उसकी भाषा जैसा ही हो। पेपर एकदम साफ और क्रिस्पी होना चाहिए। रिज्यूमे व लेटर के लिखने का स्टाइल मैच करना चाहिए। -लेटर इसलिए तैयार किया जाता है, ताकि आप अपनी बातें आसानी से निर्णायक व्यक्ति तक पहुंचा सकें। इसलिए उसे एक बोर इंट्रो देकर बेकार न करें, बल्कि जानकारी दें। -दरअसल कवरिंग लेटर यह दिखाने के लिए होता है कि कैसे आप कंपनी के लिए प्रॉफिटेबल हो सकते हैं और कैसे आपकी खूबियां उनके लिए फायदेमंद हो सकती हैं, बजाय इसके कि आपने अपने भूतकाल में क्या किया था। -लेटर में कुछ भी गलत नहीं होना चाहिए। इससे आपके एम्प्लॉयर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ध्यान दें कि उसमें व्याकरण और वर्तनी की किसी तरह की कोई गलती न हो। इसके लिए एक अच्छे प्रूफरीडर की भी मदद ले सकते हैं। -इंटरव्यू के समय आप अपनी किसी भी कमजोरी और गलती को छुपाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे, इसलिए लेटर में अपनी काबिलियत से ज्यादा कुछ भी बयां न करें। इसके अलावा अपने पुराने एम्प्लॉयर के बारे में कुछ गलत न बोलें।  

पौष अमावस्या 2025: कब है, क्यों है खास और क्या है इसका धार्मिक महत्व?

पौष अमावस्या हिंदू धर्म में एक अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है, विशेषकर पितरों के तर्पण, स्नान और दान-पुण्य के कार्यों के लिए। इसे साल की आखिरी अमावस्या भी कहा जाता है। आइए जानते हैं पौष अमावस्या 2025 की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पितरों को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में। पौष अमावस्या 2025 की तारीख हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को पौष अमावस्या कहा जाता है। चूंकि अमावस्या का व्रत और मुख्य धार्मिक कार्य उदय तिथि पर किए जाते हैं इसलिए पौष अमावस्या 2025 की मुख्य तिथि 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को रहेगी। अमावस्या तिथि प्रारंभ और समाप्ति अमावस्या तिथि प्रारंभ: 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को सुबह 04 बजकर 59 मिनट से। अमावस्या तिथि समाप्त: 20 दिसंबर 2025, शनिवार को सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर। पौष अमावस्या का महत्व यह तिथि पूरी तरह से पितरों को समर्पित होती है। इस दिन श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है, और वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। पौष मास के स्वामी सूर्य देव हैं। अमावस्या के दिन सूर्य को अर्घ्य देने और उनकी पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिष में इस तिथि को कालसर्प दोष निवारण के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है। पितरों की नाराजगी दूर करने के उपाय मान्यता है कि यदि पितर किसी कारणवश रुष्ट हों, तो व्यक्ति के जीवन में कई बाधाएं आती हैं (जिसे पितृ दोष भी कहते हैं)। पौष अमावस्या पर कुछ विशेष कार्य करके आप पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं: पवित्र नदी में स्नान और तर्पण प्रातः काल पवित्र नदी में स्नान करें। यदि यह संभव न हो, तो नहाने के जल में गंगाजल और काले तिल मिलाकर स्नान करें। स्नान के पश्चात, दक्षिण दिशा की ओर मुख करके अपने पितरों को जल, काले तिल, सफेद फूल और कुश से तर्पण दें। सूर्य देव को जल में लाल चंदन और लाल फूल डालकर अर्घ्य दें। पीपल की पूजा पीपल के वृक्ष में सभी देवी-देवताओं और पितरों का वास माना जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ की जड़ों में जल चढ़ाएं और शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक जलाकर पीपल के पेड़ की 5, 7 या 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से पितृ दोष शांत होता है। दान-पुण्य अमावस्या पर दान का विशेष महत्व है। अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र, कंबल या काले तिल का दान करें। गरीबों, ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को भोजन कराएं। गर्म कपड़ों का दान करना इस ठंडे महीने में बहुत पुण्यकारी माना जाता है, इससे सूर्य और शनि देव दोनों प्रसन्न होते हैं। पितृ चालीसा का पाठ घर में एकांत स्थान पर बैठकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पितृ स्तोत्र या पितृ चालीसा का पाठ करें। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। गाय और पक्षियों को भोजन इस दिन गाय को हरी घास या रोटी खिलाएं। पक्षियों को दाना डालें और छत पर पानी रखें। ऐसा माना जाता है कि इन जीवों को भोजन कराने से पितर तृप्त होते हैं।

आज का राशिफल: 8 दिसंबर का मेष से मीन तक पूरा राशिफल पढ़ें

मेष राशि- आज का दिन प्रगति और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। काम में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा और सीनियर्स भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। किसी नए अवसर की शुरुआत हो सकती है। प्रेम संबंधों में पहले से बेहतर सामंजस्य बनेगा और पार्टनर आपका पूरा साथ देंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी, हालांकि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन काम की भागदौड़ में आराम करना न भूलें। वृषभ राशि- आज आपको रिश्तों में धैर्य और समझदारी दिखानी होगी। ऑफिस में चुनौतियां बढ़ सकती हैं, पर आप अपने व्यवहार और मेहनत से स्थिति संभाल लेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद दूर हो सकता है। पैसों को लेकर सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्च बचाएं। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। हल्की थकान या सिरदर्द हो सकता है, इसलिए पानी अधिक पिएं और आराम करें। मिथुन राशि- आज आपके लिए नए अवसरों का द्वार खुल सकता है। ऑफिस में आपके विचार और क्रिएटिविटी की तारीफ होगी। लव लाइफ में पार्टनर आपको समझेंगे और रिश्ता और मजबूत होगा। धन के मामले में राहत मिलेगी और कोई रुका पैसा मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ज्यादा देर तक स्क्रीन देखने से बचें। छात्रों के लिए भी आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। कर्क राशि- घर में खुशी और शांति का माहौल रहेगा। नौकरी में नई उम्मीदें जागेंगी और आपके काम को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी और गलतफहमियाँ दूर होंगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत में हल्की अनियमितताएं जैसे गैस या सरदर्द हो सकते हैं, लेकिन बड़ी चिंता की बात नहीं है। इस समय अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की कोशिश करें। सिंह राशि- आज आपको अपनी बातों और फैसलों में संयम रखना होगा। विवादों से दूर रहें क्योंकि छोटी बात बड़ी बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके आइडिया महत्वपूर्ण साबित होंगे, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें। प्रेम संबंधों में धैर्य रखें, पार्टनर से बातचीत करके गलतफहमियां दूर करें। धन संबंधी फैसले सोच-समझकर लें। सेहत अच्छी है, लेकिन भोजन हल्का करें। कन्या राशि- आज आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप उन्हें बखूबी निभाएंगे। प्रेम संबंधों में प्यार और भरोसा बढ़ेगा। पैसे को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, अचानक खर्च आ सकता है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आपका शांत स्वभाव चीजें संभाल लेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। तुला राशि- आज रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। काम में नई दिशा या नया अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार होगा और पार्टनर आपके प्रति ज्यादा सहयोगी रहेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन निवेश में सावधानी रखें। किसी पुराने स्वास्थ्य मुद्दे से राहत मिल सकती है। खुद को मानसिक रूप से शांत रखने के लिए ध्यान या सैर अच्छी रहेगी। वृश्चिक राशि- आज करियर के लिए दिन बहुत अच्छा है। कोई नया प्रोजेक्ट या ऑफर मिल सकता है। प्रेम जीवन भी सकारात्मक रहेगा और पार्टनर आपका समर्थन करेंगे। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। दोस्तों की मदद से कोई अटका काम पूरा हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन ओवरवर्क से बचें। धनु राशि- आज का दिन रिश्तों के लिए अच्छा है। पार्टनर के साथ समझ और प्यार बढ़ेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। धन संबंधी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होंगी। सेहत में सुधार नजर आएगा। तनाव से बचने के लिए थोड़ी देर प्रकृति में समय बिताएं। मकर राशि- आज थोड़ा भावुक महसूस कर सकते हैं, लेकिन खुद पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और आपकी क्षमता सबको प्रभावित करेगी। लव लाइफ में स्थिरता आएगी और पार्टनर आपका साथ देंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत भी सामान्य रहेगी, लेकिन पानी भरपूर मात्रा में पिएं और समय पर भोजन करें। कुंभ राशि- आज कई चीजें आपके पक्ष में हो सकती हैं। लव लाइफ में सकारात्मकता बढ़ेगी और पार्टनर के साथ समय अच्छा गुज़रेगा। ऑफिस में किसी बड़ी सफलता का योग है। धन की स्थिति मजबूत होगी और कोई पुराना निवेश मुनाफा दे सकता है। सेहत शानदार रहेगी और आप खूब एनर्जेटिक महसूस करेंगे। मीन राशि- आज आपकी क्रिएटिविटी चरम पर रहेगी। काम में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। प्रेम संबंधों में समझदारी और प्यार का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। आध्यात्मिकता की ओर रुचि बढ़ सकती है।

मंगल की कृपा इन 4 राशियों पर आज, 7 दिसंबर का दिन होगा खास

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम, संपत्ति और विवाह का कारक माना जाता है। जब मंगल अपनी स्थिति बदलता है या किसी राशि विशेष को मजबूत दृष्टि देता है, तो उस राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव आता है। 7 दिसंबर यानी आज से मंगल की विशेष स्थिति या गोचर कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी रहने वाला है। तो आइए जानते हैं, वे चार राशियां कौन सी हैं, जिनके जीवन में आज से ज़बरदस्त लाभ और सौभाग्य की शुरुआत हो सकती है। मेष राशि मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल ग्रह हैं, इसलिए यह परिवर्तन इनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। करियर और व्यवसाय में अचानक बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि के मजबूत योग बनेंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा और साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। इस राशि के लोग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिससे अटके हुए काम तेज़ी से पूरे होंगे। कर्क राशि कर्क राशि के जातकों को मंगल का यह गोचर वित्तीय और पारिवारिक मामलों में लाभ देगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। यदि कहीं निवेश किया हुआ है, तो उसका अच्छा प्रतिफल मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। तुला राशि तुला राशि वालों के लिए यह मंगल का परिवर्तन कार्यक्षेत्र और सामाजिक सम्मान के लिए वरदान साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपका मान-सम्मान हर जगह होगा। जो लोग पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मकर राशि मकर राशि के जातकों को मंगल की यह स्थिति भाग्य और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में उन्नति दिलाएगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए कार्य तेज़ी से पूरे होंगे। आप कोई नया कार्य या यात्रा शुरू कर सकते हैं जो लाभकारी साबित होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है और विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ होगा।

घर बनाने का सपना हो जाएगा सच, आज़माएँ शनिदेव को प्रसन्न करने का यह उपाय

किसी भी शनिवार के दिन प्रात:काल सुबह जल्दी उठकर स्वच्छ होकर, शुद्ध वस्त्र धारण करें। अब एक भोजपत्र लें तथा उस पर अष्टगंध से अथवा साधारण स्याही से अपनी मनोकामना लिखें। यह लिखें कि आप अपना स्वयं का मकान चाहते हैं। अपने स्वयं का घर चाहते हैं, जिसके आप स्वयं स्वामी हों। भोजपत्र को अपने सामने रखकर किसी भी माला से निम्र मंत्र की 21 माला मंत्र जाप करें। इसके बाद शनिदेव से प्रार्थना करें कि वे आपको अपना घर या मकान उपलब्ध करवा दें। अब भोजपत्र को सफेद वस्त्र में लपेटकर घर से दूर किसी वट वृक्ष की जड़ में रखकर आ जाएं। मंत्र-।। ॐ शं शनैश्चराय नम:।। इस प्रयोग को सम्पन्न करने के बाद आप नित्य शनिवार के दिन भगवान शनि का दान करें, शनिदेव की पूजा करें तथा प्रार्थना करें। ईश्वर ने चाहा तो अतिशीघ्र ही आप अपने घर के स्वामी होंगे। ध्यान रखें:  शनिवार के दिन काली उड़द, काले तिल, काले फल तथा काले रंग की मिठाई का प्रयोग खाने में अधिक करें तथा काले वस्त्र (कम से कम एक वस्त्र) धारण करें। नीलम रत्न के द्वारा शनि शांति एवं धन लाभ प्राप्त किया जा सकता है लेकिन पहले किसी विद्वान से सलाह लें, फिर इसे पहनें- मेष- नीलम धारण करने से कामकाज, रोजगार में उन्नति होगी। वृष- नीलम धारण करने से कामकाज में उन्नति होगी, किंतु घरेलू क्लेश हो सकता है। मिथुन- नीलम धारण करने से लाभ होगा। कर्क- व्यापारी वर्ग के जातक के लिए नीलम धारण करना लाभकारी है। नौकरी करने वालों के लिए हानिकारक है। सिंह- नीलम धारण करने से हानि होगी। चोरी होने का भय रहेगा। कन्या- नीलम धारण करना लाभकारी नहीं है। तुला- नीलम धारण करने से जमीन-जायदाद में वृद्धि होगी। वृश्चिक- नीलम धारण करना जमीन-जायदाद के लिए शुभ है किंतु  मानसिक तनाव भी रहेगा। धनु- नीलम धारण करना शुभ है। लाभ होगा। मकर- अत्यधिक हानि हो सकती है। अत: नीलम धारण न करें। कुंभ- नीलम धारण करने से अल्प लाभ होगा। मीन-  नीलम धारण करने से धन लाभ होगा।  

आचार्य चाणक्य के 5 सूत्र जो बना सकते हैं आपका करियर चमकदार

अगर कड़ी मेहनत के बावजूद आपको करियर, बिजनेस या किसी इंटव्यू में सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको आचार्य चाणक्य की 5 खास बातों पर जरूर गौर करना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ 'चाणक्य नीति' में करियर में सफलता दिलाने वाले ऐसे ही 5 गुणों का जिक्र किया है। जिन्हें फॉलो करने से व्यक्ति के जीवन की दिशा बदलने के साथ उसे एक नई राह भी मिल सकती है। बता दें, चाणक्य नीति में बहुत सी ऐसी बातें दर्ज हैं जिन्हें अपने जीवन में उतारकर व्यक्ति खुशहाल सफल जीवन जी सकता है। बिना लक्ष्य के श्रम, मंजिल नहीं सिर्फ थकान देता है आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति के पास सफलता हासिल करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य नहीं होता है, उसकी मेहनत हमेशा बेकार हो जाती है। अगर आप एक ही तरह की नौकरी में बार-बार असफल हो रहे हैं, तो आपको रूक कर जरूर सोचना चाहिए कि क्या आप वाकई नौकरी के उसी क्षेत्र के बने हैं या आपकी मंजिल कुछ और है? गुस्से पर काबू रखें​ बात-बात पर गुस्सा करने वाले व्यक्ति को समाज में कोई भी पसंद नहीं करता है। ऐसे व्यक्ति की करियर ग्रोथ भी रूक जाती है। जरूरत से ज्यादा गुस्सा समाज में आपकी छवि खराब करता है। चाणक्य नीति में कहा गया है कि क्रोध इंसान की बुद्धि और मान-सम्मान दोनों को नष्ट कर देता है। समय खराब करने वाला व्यक्ति चाणक्य नीति के अनुसार समय व्यक्ति की सबसे बड़ी संपत्ति है। जो लोग करियर में सही समय पर सही निर्णय नहीं लेते, वो मौका चूक जाते हैं। असफलता मिलने पर ब्रेक लेकर एक ठोस रणनीति बनाएं कि आप कैसे लक्ष्य हासिल करने में सफल हो सकते हैं। मुश्किल समय में घबराने वाले लोग आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति संकट के समय में धैर्य के साथ आगे बढ़ता रहता है वही जीवन में सफलता हासिल कर पाता है। करियर में मिली असफलता एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन उसके बाद खुद पर संदेह करना, आत्मविश्वास खो देना और दूसरों से अपनी तुलना करना व्यक्ति की सबसे बड़ी भूल है। निराश होने की जगह विश्लेषण करें कि सफलता की राह हासिल करने में आपकी तरफ से कहां कमी रह गई है। सम्मान करें​ चाणक्य नीति के अनुसार बड़ों का आशीर्वाद व्यक्ति के लिए सफलता की राह आसान बना देता है। ऑफिस में भी खुद से सीनियर व्यक्ति का दिल से सम्मान करें। सम्मान देने वाला व्यक्ति हर किसी का प्रिय बन जाता है। जो उसे सफलता हासिल करने में मदद करता है।

2026 में अमावस्या की तिथियां: पितरों के तर्पण के लिए कब-कब आएगी अमावस्या

हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि बहुत ही खास मानी जाती है. पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या आती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान, दान, नाम-जप और पितरों का तर्पण करना बहुत ही शुभ माना जाता है, ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.  ज्योतिषियों के अनुसार, जब सोमवार और शनिवार के दिन अमावस्या तिथि आती है तो इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. सोमवार के दिन आने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है और शनिवार के दिन आने वाली अमावस्या को शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है. चलिए अब जानते हैं कि आने वाले नए साल 2026 में जनवरी से दिसंबर तक अमावस्या की क्या डेट रहेंगी. 2026 अमावस्या तिथि माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या) – 18 जनवरी 2026 फाल्गुन अमावस्या – 17 फरवरी 2026 चैत्र अमावस्या – 19 मार्च 2026 वैशाख अमावस्या – 17 अप्रैल 2026 ज्येष्ठ अमावस्या – 16 मई 2026 ज्येष्ठ अमावस्या (अधिक) – 15 जून 2026 आषाढ़ अमावस्या – 14 जुलाई 2026 श्रावण अमावस्या – 12 अगस्त 2026 भाद्रपद अमावस्या – 17 सितंबर 2026 अश्विन अमावस्या (सर्व पितृ अमावस्या) – 10 अक्टूबर 2026 कार्तिक अमावस्या (दिवाली) – 9 नवंबर 2026 मार्गशीर्ष अमावस्या – 8 दिसंबर 2026 अमावस्या के दिन क्यों किया जाता है गंगा स्नान? अमावस्या के दिन गंगा स्नान इसलिए किया जाता है क्योंकि इस तिथि पर चंद्रमा का प्रभाव सबसे कम होता है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. मान्यता है कि गंगा जल में स्नान करने से इन नकारात्मक प्रभावों का नाश होता है और मन, शरीर और विचार शुद्ध होते हैं. अमावस्या पितरों की तिथि भी मानी जाती है, इसलिए इस दिन गंगा स्नान करके तर्पण और जल अर्पित करने से पितरों की कृपा मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है.  साल 2026 की शुरुआत एक पवित्र अवसर के साथ होने जा रही है, क्योंकि नए वर्ष में माघ मेले का शुभारंभ ही सबसे पहले होगा. इसी के साथ जनवरी 2026 में पड़ने वाली पहली अमावस्या बेहद विशेष मानी जा रही है. इस अवधि में प्रयागराज में भव्य शाही स्नान का आयोजन रहेगा. आगामी अमावस्या को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है और यह वर्ष 2026 में 18 जनवरी को पड़ रही है. यह तिथि धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी मानी जाएगी.