samacharsecretary.com

डीपफेक कंटेंट पर कड़ा रुख, Delhi High Court ने Google-Meta Platforms को दिए निर्देश

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को बड़ी राहत देते हुए उनके व्यक्तित्व अधिकारों को अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति या संस्था उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, छवि, आवाज या पहचान का व्यावसायिक उपयोग नहीं कर सकेगा। कोर्ट ने इस मामले में ऑनलाइन कंटेंट को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। इसके साथ ही अदालत ने टेक कंपनियों Google और Meta को निर्देश दिए हैं कि वे अर्जुन कपूर से जुड़े आपत्तिजनक या अनधिकृत कंटेंट को हटाने और उसके प्रसार को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं। यह आदेश न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला ने उस याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया, जो अभिनेता ने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स और वेबसाइट्स के खिलाफ दायर की थी। अदालत ने अपने आदेश में पाया कि अर्जुन कपूर के नाम, छवि और पहचान का बिना अनुमति व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था। इसमें उनके नाम पर सामान बेचना, प्रचार के लिए उनकी तस्वीरों का उपयोग करना और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन जैसे मामले शामिल थे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस तरह का अनधिकृत उपयोग उनके व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों का उल्लंघन है, जो कानूनन स्वीकार्य नहीं है। इस फैसले के बाद अब किसी भी व्यक्ति या संस्था को अर्जुन कपूर की पहचान का व्यावसायिक उपयोग करने से पहले उनकी अनुमति लेना अनिवार्य होगा। हर कंटेट सिर्फ छवि या नाम के आधार पर नहीं हटा सकते 29 अप्रैल को हुई सुनवाई में अदालत ने स्पष्ट किया था कि किसी सार्वजनिक व्यक्ति से जुड़ा हर कंटेंट केवल इस आधार पर नहीं हटाया जा सकता कि उसमें उनका नाम या छवि शामिल है। अदालत ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को इस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ किया कि यदि कोई सामग्री मानहानिकारक, अपमानजनक या अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग वाली हो, तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है और उसे हटाया भी जा सकता है। अदालत ने कहा कि “सामान्य व्यक्ति व्यक्तित्व अधिकारों (Personality Rights) के लिए अदालत का दरवाजा नहीं खटखटाता,” क्योंकि ऐसे अधिकारों से जुड़े विवाद आमतौर पर सार्वजनिक हस्तियों तक ही सीमित रहते हैं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को अधिक जांच-परख और आलोचना का सामना करना पड़ता है, इसलिए उनके मामलों में संतुलन बनाकर निर्णय लेना आवश्यक होता है। गूगल और मेटा को निर्देश अदालत ने कहा कि अभिनेता ने अपने नाम, छवि या पहचान के इस तरह के किसी भी उपयोग के लिए कोई अनुमति या लाइसेंस नहीं दिया था। इसके बावजूद उनका नाम और तस्वीरें कई जगहों पर अनधिकृत रूप से इस्तेमाल की जा रही थीं। कोर्ट ने टेक कंपनियों Google और Meta को निर्देश दिया कि ऐसी आपत्तिजनक या गलत सामग्री को तुरंत हटाया जाए और जिन अकाउंट्स के जरिए यह कंटेंट फैलाया जा रहा है, उनकी पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही अदालत ने AI से बनाए गए डीपफेक वीडियो और अश्लील सामग्री पर भी गंभीर चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि इस तरह का दुरुपयोग न केवल व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसे अपूरणीय क्षति भी पहुंचा सकता है। क्या थी अर्जुन कपूर की मांग अर्जुन कपूर की ओर से पेश वकील प्रवीण आनंद ने कोर्ट को बताया कि कई लोग बिना अनुमति उनके नाम और छवि का दुरुपयोग कर रहे हैं। दलील के अनुसार, कुछ मामलों में अर्जुन कपूर के नाम पर फर्जी बुकिंग की जा रही है, जबकि कुछ लोग उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल करके सामान बेचने जैसी गतिविधियों में शामिल हैं। इस याचिका में यूट्यूब और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ टेक कंपनियों Google और Meta को भी पक्षकार बनाया गया है, ताकि अनधिकृत कंटेंट के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज अर्जुन कपूर की ओर से पेश वकील प्रवीण आनंद ने अदालत को बताया कि इंटरनेट पर अभिनेता से जुड़ा ऐसा कंटेंट मौजूद है जिसमें अश्लील सामग्री, फेक न्यूज और आपत्तिजनक तस्वीरें शामिल हैं। इनमें कई इमेज AI से बनाई गई या मॉर्फ्ड (बदली हुई) हैं। दलील के अनुसार, कुछ तस्वीरों में अभिनेता को जानवरों के साथ जोड़कर दिखाया गया है, जबकि कुछ में उन्हें गोलगप्पे बेचते हुए दिखाया गया है। वकील ने कहा कि यह सामग्री न तो मजाक के दायरे में आती है और न ही व्यंग्य मानी जा सकती है। उन्होंने अदालत को बताया कि इस तरह का कंटेंट स्वीकार्य सीमाओं से बाहर जाकर अभिनेता की छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला है। इस मामले में पहले ही कोर्ट ने व्यक्तित्व अधिकारों को अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं।

कियारा ने यश संग इंटीमेट सीन पर जताई आपत्ति, मेकर्स से हटाने की की अपील

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच के तालमेल को लेकर चर्चा में हैं. मां बनने के बाद कियारा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है.  हालांकि, फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों और चर्चाओं के घेरे में आ गई है।  ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा ने फिल्म के कुछ खास सीन्स को लेकर मेकर्स के सामने अपनी बात रखी है, जिससे फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।  कियारा आडवाणी ने क्या कुछ कहा? 'Gulte' की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी ने फिल्म का फाइनल आउटपुट देखने के बाद डायरेक्टर गीतू मोहनदास और एक्टर यश से एक खास रिक्वेस्ट की है. बताया जा रहा है कि कियारा ने फिल्म के कुछ इंटीमेट सीन्स को हटाने या उनकी लंबाई कम करने की बात कही है।  दरअसल, पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कियारा ने यश के साथ कुछ बोल्ड सीन शूट किए थे. शूटिंग के वक्त डायरेक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि ये सीन उनकी सहजता यानी 'कम्फर्ट जोन' को ध्यान में रखकर ही फिल्माए जाएंगे. लेकिन पर्दे पर फाइनल एडिटिंग देखने के बाद, एक्ट्रेस को लगा कि इन सीन्स का प्रेजेंटेशन उनकी सोच से थोड़ा अलग है, जिसके बाद उन्होंने बदलाव की इच्छा जाहिर की। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कियारा ने 'टॉक्सिक' के मेकर्स से स्पष्ट रूप से कहा है कि या तो उन सीन्स को काफी छोटा कर दिया जाए या फिर फाइनल कट में उन्हें थोड़ा 'सॉफ्ट' या हल्का रखा जाए. मां बनने के बाद अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहीं कियारा शायद अपनी स्क्रीन इमेज को लेकर अब और भी ज्यादा सतर्क हो गई हैं. हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. अभी तक कियारा आडवाणी या फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की ओर से इस मामले पर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।  टीजर पर पहले हो चुका विवाद यह फिल्म पहले भी अपनी कुछ सीन्स दिखाने के बाद विवादों में घिर चुकी है. फिल्म के एक टीजर में यश को 'राया' नाम के एक गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया था. टीजर के एक सीन में वह कब्रिस्तान के पास खड़ी कार में एक महिला के साथ सेक्स करते हुए नजर आए थे, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई थी. फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है, जिसमें तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और नयनतारा जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।  रिलीज डेट 2 बार बदली गई आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट दो बार टाली जा चुकी है. पहले ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होना थी लेकिन फिर इसे 4 जून को रिलीज करने का फैसला किया गया. हालांकि 29 अप्रैल को यश की तरफ से एक पोस्ट आया और फिर इसे टाल दिया गया. अब नई रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है। 

ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज

आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग वापस लेकर थिएटर्स में जल्द आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' आने वाली है, जिसका बीते दिन ट्रेलर रिलीज किया गया. फिल्म में आयुष्मान के साथ वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह शामिल हैं. इसे मुदस्सर अजीज ने बनाया है, जो साल 2019 में इसका पहला पार्ट भी लेकर आए थे. फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है. आयुष्मान वन विभाग के इंस्पेक्टर प्रजापति पांडे बने हैं, जिसकी जिंदगी में तीन-तीन औरते हैं. वो अपनी पत्नी के साथ-साथ दो और औरतों के साथ इश्क लड़ाता है. हालांकि इसमें काफी सारा ट्विस्ट और ड्रामा भी भरा है, जिसे फिल्म के लिए छिपाया हुआ है. हालांकि आयुष्मान की फिल्म पर रिलीज से पहले ही सवाल खड़े किए जा रहे हैं. पति पत्नी और वो दो फिल्म का जब टीजर आया, तब इसे लेकर कहा जा रहा था कि ये शादी में धोखाधड़ी जैसे गंभीर चीज बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रही है. ऐसी कहानी दिखाकर लोग इससे प्रेरित हो सकते हैं. लेकिन फिल्म की कास्ट आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह का मानना है कि असलियत में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. बल्कि एक्टर का रोल एक 'ग्रीन फ्लैग' है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आयुष्मान ने फिल्म पर लगे आरोपों पर कहा, 'ये फिल्म चारों किरदारों के बीच में क्या चल रहा है, उसपर है. उसी के साथ-साथ मुझे जो लगता है कि मेरा रोल प्रजापति पांडे जो है, वो एक ग्रीन फ्लैग है. उसका मॉरल कंपास बिल्कुल सही है. हम इससे किसी भी धोखाधड़ी को प्रमोट नहीं कर रहे क्योंकि ये एक पारिवारिक फिल्म है. हर कोई इसे देखना एंजॉय करेगा. ये सिर्फ कॉमेडी ऑफ एरर्स है. इसमें ऐसा कुछ नहीं है कि प्रजापति का किसी के साथ अफेयर है.' यहां देखें फिल्म का ट्रेलर आयुष्मान के बाद रकुल ने भी कहा, 'ये एक कॉमेडी ऑफ एरर्स वाली फिल्म है, और ऐसा सबकुछ हर किसी के साथ कभी ना कभी होता ही होगा. तो आप इस फिल्म से जरूर रिलेट करेंगे.' बात करें फिल्म पति पत्नी और वो दो की, तो ये 15 मई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. इसमें सपोर्टिंग कास्ट में विजय राज और तिग्मांशु धूलिया जैसे दमदार एक्टर्स भी शामिल हैं.

चौथी बार ‘कैप्स कैफे’ बना निशाना, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, कपिल शर्मा को चेतावनी

कनाडा बीते 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर 'कैप्स कैफे' के बगल वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और कॉमेडियन को धमकी भी दी है। गोलीबारी की घटना उसी जगह पर हुई जहां कपिल शर्मा का रेस्टोरेंट कैप्स कैफे स्थित है। गोलीबारी की ये घटना लगातार चौथी बार है और कपिल को भी धमकी चौथी बार मिली है। फेसबुक पर 'टायसन बिश्नोई ज़ोरा सिद्धू' द्वारा पोस्ट की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, गोलीबारी ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 'चाय सुट्टा बार' कैफे के अंदर हुई, जो कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' के करीब है। कपिल शर्मा को मैसेज में चेतावनी दी गई थी कि वे उनकी बात मानें और गैंग का समय बर्बाद न करें, अन्यथा उनका भी वही हश्र होगा जो इस कैफे का हुआ। कपिल शर्मा को धमकी भी मिली पोस्ट के मुताबिक, 2025 में कपिल शर्मा के कैफे पर दो हमले हुए थे। गैंग ने धमकी दी थी कि अगर कपिल उनकी मांगें नहीं मानते हैं तो वे उनके मुंबई स्थित उनके घर और कनाडा के कैफे को निशाना बनाएंगे। मैसेज में यह भी लिखा था कि इस बार न तो मध्यस्थता और न ही सिफारिशें कारगर होंगी। अंत में गैंग से जुड़े कई नाम और हैशटैग दिए गए थे। नहीं हुई है पोस्ट की पुष्टि हालांकि, इस पोस्ट की प्रामाणिकता और गैंग से इसके सीधे संबंध की पुष्टि अभी तक पुलिस या अन्य जांच एजेंसियों द्वारा औपचारिक रूप से नहीं की गई है। लेकिन हमलावरों के पास से आठ कारतूस और चीन में बनी एक उच्च श्रेणी की PX-3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) संजीव कुमार यादव ने एक बयान में कहा, 'सेखों गैंग कपिल शर्मा के कैफे पर हुए हमलों में शामिल हमलावरों को रसद संबंधी सहायता, हथियार और रणनीतिक सहयोग मुहैया करा रहा था।' कपिल शर्मा को तीन बार बनाया गया निशाना हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इस गैंग ने कनाडा स्थित कपिल शर्मा के कैफे के बाहर चेतावनी दी हो या गोलीबारी की हो। विदेश में रहने वाले इन बदमाशों ने पिछले साल जुलाई से अब तक तीन अलग-अलग घटनाओं में इस कैफे को निशाना बनाया है – 10 जुलाई, 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को डराने-धमकाने और फिरौती वसूलने की कोशिश के तहत ऐसा किया गया था।

10 साल बाद मिला गोविंदा परिवार! लाफ्टर शेफ में सुनीता आहूजा ने भांजे और बहू को लगाया गले

इस शनिवार लाफ्टर शेफ के नए एपिसोड ने घर बैठे हर दर्शक का दिल तब जीता जब शो पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दस्तक दी. वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर इस स्पेशल एपिसोड में सुनीता बतौर गेस्ट बनकर आईं. ये एपिसोड कई मायनों में खास था. सुनीता करीब 10 साल बाद अपने भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह से मिल रही थीं. इस री-यूनियन के कई सारे प्रोमोज और क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए, जिन्हें देख लोगों का दिल भर आया. शो पर सुनीता ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा को माफ किया. दोनों अपनी मामी के गले भी मिले, जो वाकई एक इमोशनल मोमेंट था. इस बीच कश्मीरा ने मामी सुनीता से कई सारी बातें कहीं और उनसे अतीत में जो कुछ हुआ, उसके लिए माफी मांगी. कश्मीरा ने अफसोस जताया कि गोविंदा की पत्नी उनके बच्चों के कई सारे जन्मदिन मिस कर गईं. मामी सुनीता से कश्मीरा ने मांगी माफी लाफ्टर शेफ के लेटेस्ट एपिसोड से एक क्लिप काफी वायरल है, जिसमें मामी सुनीता अपने भांजे कृष्णा और बहू के साथ खाना बना रही हैं. इस बीच कश्मीरा ने पुराने दिनों को याद किया, जब दोनों परिवारों के बीच नाराजगी थी. एक्ट्रेस ने गोविंदा की पत्नी से कहा- मैंने इतनी बार आपको कॉल करना चाहा. मेरा कई बार फोन पर हाथ गया. 'मेरे बच्चों का एक, दो… करीब आठ जन्मदिन चले गए, लेकिन आप उसमें कभी नहीं आईं. होली आई, दिवाली आई, आप नहीं आईं. मैंने आपको बुलाया भी नहीं, मुझे माफ कर दीजिए. मुझे आपसे डर लग रहा था.' बहू की बातें सुनकर सुनीता ने कहा कि समय की बात होती है. वो खुद वक्त पर भरोसा रखती हैं. कश्मीरा ने आगे सुनीता से कहा कि अब कोई भी छोड़कर चला जाए, लेकिन वो उन्हीं के साथ होंगी. सुनीता ने भी कहा कि वो जो हैं, एकदम सच्ची हैं. कश्मीरा ने अपनी बातें खत्म करने के बाद मामी सुनीता से कहा कि वो उन्हें थोड़ा नमक खिला दें, ताकि वो बाद में कह सकें कि वे नमक हलाली करेंगी. बहू की बात सुनकर सुनीता जोर-जोर से हंसने लगीं और अपने हाथ से कश्मीरा को नमक खिला दिया. सास-बहू के बीच हुआ ये मोमेंट फैंस को काफी पसंद आ रहा है. आखिर कई सालों बाद दोनों परिवार के बीच हुई कड़वाहट खत्म हो गई है. सुनीता ने दिल से कृष्णा और कश्मीरा को माफ कर दिया है. आखिर क्यों गोविंदा-कृष्णा के बीच हुआ था झगड़ा? ये बात साल 2016 की बताई जाती है जब कृष्णा के टीवी पर अपने मामा गोविंदा को लेकर एक जोक क्रैक किया था. उनके मजाक से एक्टर भी खफा हो गए थे. इसके बाद परिवार का विवाद तब बढ़ा जब सोशल मीडिया पर कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने एक क्रिप्टिक ट्वीट किया, जिसमें माना गया कि उन्होंने गोविंदा पर निशाना साधा. सुनीता इस बात से काफी नाराज हुई थीं. उन्होंने कई सारे मीडिया इंटरव्यूज में कृष्णा और उनकी पत्नी को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. फिर गोविंदा ने भी कृष्णा के जोक्स पर सवाल खड़े किए. उनका कहना था कि टीवी शोज पर राइटर्स उनके भांजे से जानबूझकर मामा वाले जोक्स बुलवाते हैं, जिससे उन्हें दुख पहुंचा है. ऐसे करते-करते दोनों परिवार के बीच कड़वाहट बढ़ने लगी. हालांकि वक्त के साथ-साथ ये धीरे-धीरे खत्म हुई. साल 2024 में जब गोविंदा के पैर पर गलती से गोली लगी थी, तब कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा एक्टर और उनके परिवार से मिलने भी गए थे.

संघर्षों से भरी रही Sanjay Dutt की जिंदगी, बेटी Trishala Dutt ने खोले राज

मुंबई संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अक्सर अपनी बेबाक राय रखती हैं और आलोचनाओं का सामना करने के बावजूद भी अपनी बात कहने से कभी नहीं हिचकिचातीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में त्रिशाला ने बताया कि एक्टिंग करना उनका जुनून कभी नहीं था, फिर भी वो अपने पिता के साथ रहना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बनाने का फैसला किया। 1988 में जन्मी त्रिशाला, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। ऋचा का 1996 में निधन हो गया और त्रिशाला अमेरिका में अपने नाना-नानी के साथ पली-बढ़ीं। ‘मैं सिर्फ पापा के करीब रहना चाहती थी…’   इनसाइड थॉट्स आउट लाउड पॉडकास्ट के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बॉलीवुड का हिस्सा बनने की इच्छा के बारे में बात करते हुए बताया, "मैंने बचपन में इसके बारे में सोचा था। मैं ये नहीं सोच रही थी कि मुझे एक्ट्रेस बनना है और एक्टिंग करनी है क्योंकि अभिनय मेरा जुनून है। मैं तो बस अपने पिता के करीब रहना चाहती थी।"   संजय दत्त का क्या था रिएक्शन इसके आगे उन्होंने अपने पापा संजय दत्त के बारे में बात करते हुए कहा, “उन्होंने बहुत मुश्किल दौर देखे हैं। उन्होंने मुझसे पूछा, ‘क्या यही तुम्हारा जुनून है? क्या तुम्हें इसकी ओर खिंचाव महसूस होता है?’ और मैंने कहा, ‘मैं बस आपके साथ और समय बिताना चाहती हूं।’ और उन्होंने कहा, ‘चलो बात करते हैं कि तुम्हें किस चीज में रुचि है और तुम्हें उस रास्ते पर ले चलते हैं। सिर्फ इसलिए कि तुम फलां-फलां की बेटी हो, इसका मतलब यह नहीं है कि तुम एक फेमस एक्ट्रेस बन जाओगी और सारे ऑफर तुम्हारे पास आने लगेंगे।’” जानकारी के लिए बता दें कि संजय दत्त अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस दत्त के बेटे हैं। उनकी पहली फिल्म रॉकी का निर्माण और निर्देशन उनके दिवंगत पिता ने किया था। हमेशा सब कुछ ठीक-ठाक होना जरूरी नहीं है इसी बातचीत में आगे उन्होंने थेरेपिस्ट बनने के अपने फैसले के बारे में भी खुलकर बात की और बताया, “मेरी जिंदगी में भी बाकी लोगों की तरह कई परेशानियां और मानसिक संघर्ष रहे हैं। मैंने थेरेपिस्ट बनने का फैसला इसलिए किया ताकि लोगों को यह बता सकूं कि संघर्ष करना स्वाभाविक है। हमेशा सब कुछ ठीक-ठाक होना जरूरी नहीं है, और इस सफर में आप अकेले नहीं हैं। साथ ही, बॉलीवुड फैमिली से होने के कारण मैंने इंडस्ट्री में किसी को भी मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करते नहीं देखा। मैं बस लोगों से जुड़ना चाहती थी, उन्हें यह बताना चाहती थी कि चाहे आप इंडस्ट्री में हों या न हों, सब कुछ हमेशा खुशियों से भरा नहीं होता। हम भी आप जैसे ही इंसान हैं।” इसके आगे उन्होंने मेन्टल हेल्थ के बारे में खुलकर बोलने के लिए दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए कहा, “जब दीपिका पादुकोण ने इस बारे में बात की, तो मुझे लगता है कि उन्होंने डिप्रेशन के बारे में बात की थी। मुझे लगा कि उन्होंने बहुत बहादुरी दिखाई।” पेरेंट्स के साथ कभी नहीं रहीं त्रिशाला दत्त पिछले कुछ सालों में, त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की है। उनका पालन-पोषण न्यूयॉर्क में उनके नाना-नानी ने किया और वो अपने पिता से दूर रहती हैं, और बहुत कम ही भारत आती हैं। कुछ साल पहले, एक इंस्टाग्राम यूजर ने उनसे पूछा, “अपने माता-पिता के बिना रहना कैसा लगता है?” उन्होंने जवाब दिया, “ठीक है, मुझे लगता है। मैं शुरू से ही उनके साथ नहीं रही थी, लेकिन मैं इतनी छोटी थी कि मुझे ज्यादा याद नहीं है, इसलिए मैं वास्तव में यह नहीं बता सकती कि उनके बिना रहना कैसा लगता है।” संजय दत्त की बेटी होने का एक्सपीरियंस एक और इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि संजय दत्त की बेटी होने का एक्सपीरियंस कैसा है, तो उन्होंने कहा, “सच कहूं तो, मुझे ये नॉर्मल लगता है। वो किसी भी दूसरे पापा की तरह हैं। जब मैं उनके साथ होती हूं, तो ऐसा लगता है जैसे मैं अपने पपप के साथ हूं। और ये वैसा ही अनुभव है जैसा आप शायद अपने पिता के साथ होने पर महसूस करते हैं।” त्रिशाला दत्त, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी, अभिनेत्री ऋचा शर्मा की बेटी हैं, 1996 में ब्रेन कैंसर के कारण जिनकी मौत हो गई थी। संजय ने 1998 में रिया पिल्लई से शादी की, जो 2008 में टूट गई। इसके बाद 2008 में ही उन्होंने मान्याता दत्त के साथ शादी की। इस कपल ने 2010 के जुड़वां बच्चे हुए, एक बेटा शाहरान और एक बेटी इकरा।

सलमान खान का ‘टन टना टन’ गाना असल में गोविंदा को ध्यान में रखकर बनाया गया था

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पर कई शानदार गाने फिल्माए गए हैं। एक्टर पर फिल्माए ये गाने उनके फैंस और ऑडियंस के बीच अलग जगह जगह बनाए हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान खान का एक ऐसा भी गाना है जिसे गोविंदा को ध्यान में रखकर गाया गया था। सिंगर के मुताबिक इस गाने में अगर सलमान की जगह गोविंदा होते तो ये ज्यादा बड़ा हिट होता है। आज भी ये गाना बहुत मशहूर है जिसे उनके फैंस हर पार्टी, फंक्शन में सुनते हैं। सलमान का हिट गाना साल 1997 में सलमान खान की फिल्म जुड़वा आई थी। इस फिल्म में सलमान ने डबल रोल किया था। रंभा और करिश्मा कपूर लीड किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म को डेविड धवन ने गाया था। इस फिल्म के लगभग सभी गाने पार्टी एंथम थे जो ऑडियंस के बीच खूब मशहूर हुए। गाने का म्यूजिक दिया था अनु मलिक थे। सलमान पर फिल्माया एक गाना था ‘टन टना टन टन टन टारा’। इस गाने को सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया था। लेकिन असल में ये गाना उन्होंने गोविंदा को ध्यान में रखते हुए गाया था। गोविंदा के लिए गाया था ये गाना अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने कई इंटरव्यूज में ये बताया था कि उन्हें एक दिन अनु मलिक का फोन आया और उन्होंने डेविड धवन की फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड करने के लिए कहा। सिंगर अभिजीत को लगा कि उन्हें लगा डेविड धवन की फिल्म है तो पक्का गोविंदा ही हीरो होंगे। तो उन्होंने गोविंदा को ध्यान में रखते हुए उनके हिसाब के एक्सप्रेशन गाने में दिए थे। अभिजीत ने ये भी कहा कि सलमान की जगह ये गाना अगर गोविंदा पर फिल्माया गया होता तो ज्यादा शानदार होता। उन्होंने कहा था कि गाने में सलमान के डांस पर फोकस किया गया जबकि ये फेशियल एक्सप्रेशन का गाना था। अभिजीत ने गोविंदा के लिए गाए ये गाने अभिजीत ने गोविंदा के लिए कई हिट गाने गाए। इसमें फिल्म शोला और शबनम का गाना ‘डोले डोले दिल मेरा बोले, फिल्म राजा बाबू से ‘अ आ इ ई, उ ऊ ओ’, फिल्म किस्मत का गाना 'कोई भी ना जाने', मैं जोरू का गुलाम बन के रहूंगा का टाइटल सॉन्ग, फिल्म हथकड़ी से गाना 'आनन फानन’ गाए हैं। गोविंदा के लिए गाए गए अभिजीत के ये गाने जबरदस्त हिट हुए थे। सुपरहिट थी फिल्म जुड़वा बता दें, फिल्म जुड़वा में सलमान खान ने डबल रोल प्ले किया था। इस फिल्म में सलमान के किरदारों प्रेम और राजा को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। आज भी टीवी पर इस फिल्म को पसंद किया जाता है।

तुम से तुम तक: राजीव भाटिया का सच सामने आते ही अनु ने तोड़ा रिश्ता

टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में आखिकार राजीव भाटिया का सच सामने आ ही गया है। पिछले कुछ हफ्तों से अनु राजीव भाटिया का सच जानने की कोशिश कर रही थी। लेकिन इस बार उसे मंदिर में सब सच पता चलने वाला था। वो मंदिर गई जहां उसकी मुलाकात सिद्धि मां से हुई और पीर खुद आर्य वर्धन वहां पहुंच जाएगा। आर्य कहेगा कि अनु के दिमाग में इतना कुछ भरा हुआ था तो उसने पहले पूछ क्यों नहीं लिया। आर्य ये भी कहता है कि उसे डर है कि राजीव भाटिया का सच जानने के बाद वो उसे छोड़ न दे। अनु की नाराजगी जैसे ही आर्य वर्धन अपनी सच्चाई बताने जाएगा तभी वहां गायत्री मां सामने आ जाती है। अनु को सच पता चलता है कि आर्य ही राजीव भाटिया है। गायत्री आर्य की असली मां नहीं है। ये सच जानने के बाद अनु चुपचाप वहां से चली जाती है। अनु, आर्य से बातचीत भी बंद कर देती है। लेकिन आने वाले एपिसोड में अनु ये समझ पाएगी कि आर्य उससे सच्चा प्यार करता है और वो उससे झूठ बोलकर भी शादी कर सकता था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बाद में अनु मान जाएगी। यहां जालंधर का प्लान फेल हो जाता है। सिमरन का रिश्ता आने वाले एपिसोड में एक और तगड़ा ड्रामा दिखाया जाएगा। दरअसल, सिमरन की मां रजनी को उसके और नील के अफेयर के बारे में सब पता चल गया है। रजनी ने बेटी को बिगाड़ने का आरोप अनु पर लगाया था। अब नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजनी ने सिमरन के लिए लड़के वालों को बुलाया है और वो उसकी शादी तय करने जा रही है। लेकिन सिमरन तो अनु और आर्य का इंतजार करेगी कि वो आकर उसकी मदद करे। लेकिन दूसरी तरफ आर्य अब नील का टेस्ट लेते दिखेगा। आर्य कहेगा कि उसे अपनी जान प्यारी है तो शहर छोड़कर चला जाए। लेकिन नील अपने प्यार के आगे किसी की नहीं सुनता। बाद में आर्य कहता है कि वो उसका टेस्ट ले रहा था। अब वो इस टेस्ट में पास हो चुका है। घर से भाग जाएगी सिमरन? आर्य और अनु इस रिश्ते के लिए रजनी को मनाने की कोशिश करेंगे। लेकिन रजनी नील के साथ बेटी के रिश्ते के लिए राजी नहीं होती। नए एपिसोड में दिखाया जा सकता है कि सिमरन और नील रजनी के खिलाफ जाकर भाग कर शादी कर लेते हैं। इसमें आर्य और अनु उनकी मदद करते हैं। इससे रजनी का दिल टूट जाएगा।

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने आते ही धमाका कर दिया है. राजा शिवाजी ने मराठी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग की है. फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे रितेश ने ही इसे प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी किया है. लेकिन राजा शिवाजी में इतनी जिम्मेदारियां निभाते हुए भी रितेश ने फिल्म को दमदार बनाया है जिसकी चर्चा दर्शकों में खूब हो रही है. शुक्रवार सुबह से ही राजा शिवाजी के रिव्यू पॉजिटिव रहे और जनता का वर्ड ऑफ माउथ इस फिल्म के लिए बहुत दमदार रहा. राजा शिवाजी ने महाराष्ट्र के इलाकों में जमकर भीड़ जुटाई. हिंदी वर्जन में भी रितेश की फिल्म ने शुरुआत तो सॉलिड की लेकिन ये अक्षय कुमार की दो हफ्ते पुरानी फिल्म भूत बंगला के आगे स्लो नजर आई. राजा शिवाजी की धमाकेदार ओपनिंग रितेश की फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग ही इतनी तगड़ी थी कि ट्रेड को इससे पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की उम्मीद होनी लगी. इन उम्मीदों पर खरा उतारते हुए राजा शिवाजी ने सुबह से ही थिएटर्स में दमदार भीड़ जुटानी शुरू कर दी. सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि पहले दिन राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ की शानदार ओपनिंग की है. इसमें हिंदी वर्जन का कलेक्शन 3.35 करोड़ है और मराठी वर्जन से फिल्म ने 8 करोड़ रुपये कमाए हैं. डेटा बताता है कि राजा शिवाजी ने मराठी में 8 करोड़ करीब 2000 स्क्रीन्स से कमाए हैं. जबकि हिंदी कलेक्शन करीब 4200 से ज्यादा स्क्रीन्स के साथ आया है. मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग अभी तक मराठी सिनेमा के इतिहास में किसी भी फिल्म ने ओपनिंग पर 5 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया था. सैराट और टाइमपास 2, 3.6 करोड़ कलेक्शन के साथ अभी तक मराठी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्में थीं. अब राजा शिवाजी के साथ रितेश देशमुख सिनेमा को पहली बार डबल डिजिट्स में ओपनिंग कलेक्शन मिला है. करीब 100 करोड़ के रिपोर्टेड बजट में बनी राजा शिवाजी, मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म भी है. हिंदी में दो हफ्ते पुरानी फिल्म से स्लो रही राजा शिवाजी अक्षय कुमार की दो हफ्ते पुरानी फिल्म भूत बंगला अभी भी बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड बनी हुई है. तीसरे शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी का फायदा उठाते हुए अक्षय की फिल्म ने एक बार फिर से तगड़ी भीड़ जुटाई. और 15वां दिन बॉक्स ऑफिस पर इसके लिए एक अच्छा जंप लेकर आया. गुरुवार को 3.75 करोड़ का कलेक्शन करने वाली भूत बंगला ने, शुक्रवार को 4.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. अक्षय की फिल्म ने 15वें दिन, नई रिलीज राजा शिवाजी से भी ज्यादा कलेक्शन किया है. ये सबूत है कि अक्षय की फिल्म के लिए जनता में कितनी डिमांड है. दूसरे हफ्ते के अंत तक करीब 136 करोड़ रुपये कमा चुकी भूत बंगला ने तीसरे हफ्ते की शुरुआत भी दमदार की है. 15 दिन में इसका टोटल नेट कलेक्शन 140 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने शुरुआत तो दमदार की है. अब देखना है कि शनिवार-रविवार को जनता इस फिल्म के लिए कितनी क्रेजी रहती है. ये देखना भी दिलचस्प होगा कि राजा शिवाजी, हिंदी में भूत बंगला को टक्कर दे पाएगी या नहीं.

रूस के फिल्ममेकर पाशा तलांकिन का ऑस्कर एयरपोर्ट पर गायब, सुरक्षा ने ट्रॉफी को हथियार समझा

रूस के फिल्ममेकर पाशा तलांकिन ने इस साल बेस्ट फीचर डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीता था। उन्हें ‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था, लेकिन हाल ही में एक अजीब और चौंकाने वाली घटना हुई। जानिए क्या है पूरा मामला। सिक्योरिटी ने अवॉर्ड को समझा हथियार रूस के फिल्ममेकर पाशा तलांकिन, जो ऑस्कर जीतने वाली डॉक्यूमेंट्री ‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ के को-डायरेक्टर हैं, उन्हें न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने अवॉर्ड के साथ फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया। बताया गया कि सिक्योरिटी अधिकारियों ने ऑस्कर ट्रॉफी को हथियार समझ लिया। यह ट्रॉफी करीब 3.8 किलो की होती है। तलांकिन ने कहा कि वह मार्च में अवॉर्ड जीतने के बाद कई बार फ्लाइट में इसे साथ ले जा चुके हैं, लेकिन पहले कभी कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर ऑस्कर को हथियार कैसे माना जा सकता है। एयरलाइन के एक कर्मचारी ने मदद की कोशिश भी की, लेकिन सिक्योरिटी ने कोई भी बात मानने से इनकार कर दिया। पैक करके भेजने पर हुआ गायब आखिरकार, मजबूरी में तलांकिन को अपनी ट्रॉफी कार्गो में भेजनी पड़ी। एयरलाइन स्टाफ ने इसे बॉक्स में पैक कर भेजा, लेकिन जब वह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट पहुंचे, तो उनका ऑस्कर वहां नहीं मिला। फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रॉबिन हेसमैन ने बताया कि एयरलाइन के पास बॉक्स का रिकॉर्ड होने के बावजूद ट्रॉफी का पता नहीं चल पाया है। एयरलाइन ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा कि उन्हें इस घटना का अफसोस है और वे ट्रॉफी को जल्द से जल्द ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म इस साल बेस्ट फीचर डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर जीत चुकी है, जिसे डेविड बोरेनस्टीन और तलांकिन ने मिलकर बनाया है।